Blog

  • Jalandhar News: बदलियों को लेकर की हड़ताल का मुलाजिम यूनियन ने किया विरोध, Chandan Grewal ने चलाया सफाई अभियान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बदलियों को लेकर की हड़ताल का मुलाजिम यूनियन ने किया विरोध, Chandan Grewal ने चलाया सफाई अभियान, देखें वीडियो

    जालंधरः बदलियों को लेकर कुछ सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं जिससे शहर की कई जगहों पर सफाई व्यवस्था थोड़ी बिगड़ गई। वहीं अब दूसरी ओर इस हड़ताल को बेबुनियाद बताते हुए मजदूर यूनियन ने शहर में सफाई मुहिम चलाई। यूनियन के वर्करों ने कहा यह हड़ताल कुछ मुलाजिमों ने अपने पर्सनल फायदे के लिए की है और वह इस हड़ताल का समर्थन नहीं करते हैं और शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए वह कार्यरत हैं।

    इस दौरान जानकारी देते चंदन ग्रेवाल ने बताया कि जायज बात के लिए धरना लगाना सभी का हक है, लेकिन सिर्फ बदलियों को लेकर हड़ताल करना बिल्कुल गलत है जिसका वह कभी भी साथ नहीं देंगे। अगर मुलाजिमों की भलाई के लिए कोई बात उठाई जाए, तो वह हमेशा उसका साथ देते हैं, लेकिन गलत को वह कभी बढ़ावा नहीं देंगे। जब तक कई मुलाजिम हड़ताल पर हैं, वह खुद अपने साथियों के साथ शहर की सफाई सुचारु रूप से चलाते रहेंगे, ताकि शहरवासियों को सफाई व्यवस्था को लेकर किसी तरह की कोई समस्या न आए।

    निगम मजदूर यूनियन के प्रधान गोरव गिल ने बताया कि वह इस हड़ताल के पक्ष में नहीं है और सभी मुलाजिम एनपीएस खाता जरूर खुलवाएं। इसके बहुत से फायदे हैं। इस दौरान एनपीएस खाताधारनक बब्बर ने बताया कि उनको खाता खुलवाए अभी साल ही हुआ है और उसके खाते में करीब 7 लाख रुपए जमा हो गए हैं। इस खाते का फायदा यह है कि इसका एक हिस्सा गवर्नमेेंट डालती है और एक हिस्सा कारर्पोरेशन डालती है और वह शेयर मार्कीट में पैसे डालकर उनको पैसों को बढ़ाते हैं। इससे उन्हें काफी फायदा हुआ है।

     

  • कनाडा सरकार ने किए सख्त नियम लागू, Punjabi Drivers के वीजा रद्द

    कनाडा सरकार ने किए सख्त नियम लागू, Punjabi Drivers के वीजा रद्द

    नई दिल्लीः कनाडा से अमेरिका जाने वाले ट्रक ड्राइवरों के लिए अमेरिकी सीमा पर कड़े उपाय लागू किए गए हैं। कनाडा में दुर्घटनाओं, बलात्कारों और छेड़छाड़ के मामलों में वृद्धि के बाद, पंजाबी ट्रक ड्राइवरों के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। यदि उनके फोन पर अश्लील तस्वीरें, बच्चों की नग्न तस्वीरें, संदिग्ध व्हाट्सएप समूह या हथियार मिलते हैं, तो उनका लाइसेंस और वीजा तुरंत रद्द कर दिए जाएंगे।

    कनाडा में गाड़ी चलाने और अमेरिकी सीमा पार सामान ढोने वाले एक पंजाबी ट्रक ड्राइवर तरंजीत सिंह उप्पल ने कहा कि कनाडा-अमेरिका सीमा में प्रवेश कर रहे ट्रक ड्राइवरों के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों की जांच की जा रही है। अनुचित वीडियो मिलने के बाद 4 पंजाबी ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। उन्होंने सलाह दी कि जब भी पंजाबी ड्राइवर सीमा में प्रवेश करें, तो उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके फोन हथियारों, अश्लील तस्वीरों या वीडियोज़ से मुक्त हों, और वे किसी भी संदिग्ध चैट वाले व्हाट्सएप समूह का हिस्सा न हों।

    उन्होंने कहा कि इस तथ्य पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए कि भारत में, जब कोई बच्चा पैदा होता है, तो परिवार अक्सर अपने छोटे बच्चों की बिना कपड़ों की तस्वीरें भेजते हैं। ऐसी तस्वीरें अनुमति योग्य नहीं होनी चाहिए। इस दौरान, अमेरिका और कनाडाई सीमाई सुरक्षा पुलिस ने 2025 के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि उन्होंने साल भर में 55,000 ड्राइवरों के मोबाइल फोन की जांच की।

  • Jalandhar News: Petrol-Diesel की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, झंडा लहराया उल्टा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Petrol-Diesel की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, झंडा लहराया उल्टा, देखें वीडियो

    PM Modi का फूंका पुतला

    जालंधर, ENS: पंजाब और चंडीगढ़ में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा हुआ है। 10 दिनों में चौथी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ौतरी की गई है। ऐसे में आज पेट्रोल के दाम में 2.60 रुपए और डीजल में 2.70 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। वहीं लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर जहां आप पार्टी भाजपा पर तंज कस रही है, वहीं आज कांग्रेस द्वारा भाजपा के खिलाफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथ में पार्टी के झंडे उल्टे पकड़े हुए थे। हालांकि जैसे ही मीडिया ने तस्वीरें कैमरे में कैद की तो कार्यकर्ताओं द्वारा झंडो को सीधा कर लिया गया। मामले की जानकारी देते हुए विधायक बावा हैनरी ने कहा कि ईरान और अमेरिका युद्ध के बाद से देश में महंगाई का स्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं पिछले 10 दिनों में चौथी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ौतरी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मीडिल क्लास के लोग मुश्किल से घर का गुजारा कर रहे है। इसी के साथ कीमतों में बढ़ौतरी होने से महिला की रसोई का बजट हिल गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय में पार्टी द्वारा 5 रुपए वैट घटा दिया गया। विधायक ने आप पार्टी से वैट घटाने की अपील की है। देश के प्रधानमंत्री लगातार सत्ता में आने के दौरान मन की बात करते रहे है। कोरोना के बाद रशिया की वार के क्रूड ऑयल में गिरावट देखने को मिली थी। उस दौरान रशिया से भारतीय करंसी के मुताबिक 30 प्रतिशत डिस्काउंट पर तेल खरीदा जाता था। तेल 2025 में केंद्र सरकार की एक्साइज को लाभ हुआ है। उस दौरान केंद्र द्वारा लोगों को राहत नहीं दी गई। अडानी को 8 रुपए के हिसाब से रिफाइनरी दी गई। भारत में अडानी को नंबर वन करोड़पति बना दिया गया। देसी घी 80 से 100 रुपए बढ़ गए। दूध की कीमतें 7 से 8 रुपए बढ़ गई। खाल की दाम 250 रुपए बढ़ गए है। भारत 89 प्रतिशत क्रूड ऑयल खरीदने पर निर्भर है। उन्होंने चाइना का उदाहरण देते हुए कहा कि 2009 में ईवी की ओर रुख कर लिया। विधायक ने कहा कि राहुल गांधी 10 से 12 सालों से कह रहे है कि देश को अंबानी-अडानी सरकार को चला रहे है। महंगाई की मार से आम आदमी पिस रहा है। एलपीजी के दामों में बढ़ौतरी हो रही है और वह 25 दिनों के बाद लोगों को मिल रहा है। इस दौरान छोटे कारोबारी 4 हजार से अधिक में सिलेंडर खरीद रहे है और काफी छोटे कारोबारी काम बंद कर चुके है।  
  • Affair के शक में पत्नी ने पति का काटा Private Part, गंभीर घायल

    Affair के शक में पत्नी ने पति का काटा Private Part, गंभीर घायल

    बिलासपुरः शहर के चकरभाठा थाना क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।जहां, पत्नी ने दूसरी महिला से अफेयर के शक में हंसिए से पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला। गंभीर रूप से घायल पति को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

    जानकारी के मुताबिक, चकरभाठा बस्ती में रहने वाला राजेश कौशिक राजमिस्त्री का काम करता है। उसका पत्नी द्रौपती बाई के साथ आए दिन विवाद होता था। पत्नी को पिछले लंबे समय से शक था कि पति का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर है। इसी बात को लेकर पति-पत्नी आए दिन झगड़ते थे। बीते दिन दंपती के बीच विवाद हुआ। पति शराब के नशे में घर पहुंचा। इसी दौरान पत्नी से उसका झगड़ा हुआ, जिसके बाद खाना खाने के बाद वह सो गया। देर रात करीब 1 बजे पति-पत्नी के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पत्नी ने हंसिया निकाल ली और पति पर हमला कर दिया। इस दौरान उसने अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया।

    घटना के बाद खून से लथपथ राजेश चीखते-चिल्लाते हुए कमरे से बाहर निकला। उसकी हालत देखकर नाबालिग बेटे ने अपनी बुआ को घटना की जानकारी दी। देखते ही देखते बाकी रिश्तेदारों की भी नींद खुल गई। उन्होंने फौरन घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना के बाद रिश्तेदार घायल राजमिस्त्री और उसके कटे हुए अंग को लेकर सिम्स अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

     

  • कुएं में नहाते समय हुआ हादसा, भाई-बहन की दर्दनाक मौत

    कुएं में नहाते समय हुआ हादसा, भाई-बहन की दर्दनाक मौत

    छतरपुरः जिले के ग्राम बागवान में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां, खेत पर बने कुएं में नहाते समय 13 वर्षीय किशोरी का पैर फिसल गया। वहीं उसे बचाने के लिए 15 वर्षीय सगा भाई भी कुएं में कूद गया, लेकिन गहरे पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई।

    जानकारी मुताबिक, मुस्कान राजपूत सुबह घर के पास खेत पर बने कुएं पर नहा रही थी। कुएं में सुरक्षा के लिए मुंडेर (बाउंड्री) नहीं बनी थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरी। उसे डूबता देख पास ही खड़ा उसका भाई सत्यजीत राजपूत भी बहन को बचाने के लिए तुरंत कुएं में कूद गया। घटना का पता तब चला जब दोनों का बड़ा भाई निरंजन राजपूत कुएं के पास पहुंचा। पानी में भाई-बहन के शव उतराते देख उसने शोर मचाया। आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को कुएं से बाहर निकाला। उन्हें तुरंत लवकुश नगर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

     

  • दर्दनाक हादसाः खाई में SUV गिरने से 8 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    दर्दनाक हादसाः खाई में SUV गिरने से 8 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    रायगढ़ः महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में सोमवार सुबह एक एसयूवी के गहरी खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह भीषण हादसा पोलादपुर-महाबलेश्वर मार्ग पर अम्बेनाली घाट खंड में सुबह 5 से 6 बजे के बीच हुआ । सभी मृतक सतारा जिले के निवासी थे और दापोली से सतारा लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, ये लोग तड़के करीब 2 बजे दापोली के हरने से एसयूवी में निकले थे। जब उनसे संपर्क टूट गया और वे अपेक्षित समय पर सतारा नहीं पहुंचे, तब परिवार ने उनकी तलाश शुरू की थी। मृतकों में सतारा जिले के रितेश लोखंडे (22), सुहास लोखंडे (20), उत्कर्ष शिंगटे (21), निखिल शिंगटे (25), महेश पवार (25), आदित्य सालुंके (21) और राजेश काटकर (35) शामिल हैं। रत्नागिरी जिले का अंश चव्हाण (19) भी इस हादसे का शिकार हुआ।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    पुलिस ने मोबाइल टावर डेटा के जरिए पोलादपुर के पास उनका आखिरी ज्ञात स्थान ट्रैक किया। अम्बेनाली घाट में खोजबीन के दौरान, एसयूवी सड़क से लगभग 800 फीट नीचे एक खाई में मिली। पुलिस को संदेह है कि ड्राइवर ने घाट खंड में वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था, जिससे यह खाई में जा गिरी। स्थानीय आपदा प्रबंधन कर्मियों सहित बचाव दल घटनास्थल पर तैनात किए गए। अधिकारियों ने पहले दो, फिर तीन और शव बरामद होने की पुष्टि की। बाद में पुलिस ने वाहन में सवार सभी आठों लोगों की दुखद मौत की पुष्टि की। पुलिस के अनसार ये सभी घूमने के लिए निकले थे। दुर्घटना रात के समय हुई, इसलिए तुरंत जानकारी नहीं मिल पाई। बाद में वाहन का पता लगाया गया और शव निकाले गए। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती आशंका है कि तेज रफ्तार या घाट में मोड़ पर वाहन फिसलने से हादसा हुआ। महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में मानसून और खराब विजिबिलिटी के दौरान ऐसे हादसे पहले भी हो चुके हैं।  
  • स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में लगी आग, एक नौजवान की मौत, देखें वीडियो

    स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में लगी आग, एक नौजवान की मौत, देखें वीडियो

    नालंदाः बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन एनएच-20 पर दीपनगर थाना क्षेत्र के सकरौल गांव के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे के दौरान बाइक में भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कॉर्पियो चालक गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से गाड़ी चला रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार युवक को उसने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार युवक सड़क से दूर जा गिरा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
    हादसे के तुरंत बाद बाइक में आग लग गई, जिसे स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बुझाया। हालांकि तब तक बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो चुका था। घटना के बाद स्कॉर्पियो पर सवार 5 लोग वाहन छोड़कर भागने की कोशिश करने लगे। हालांकि, गाड़ी के रेडिएटर में रिसाव होने के कारण स्कॉर्पियो ज्यादा दूर नहीं जा सकी। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और चालक को दबोच लिया, जबकि गाड़ी में सवार अन्य चार लोग मौके से फरार होने में सफल रहे। ग्रामीणों ने पकड़े गए चालक को सूचना पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामले की पुष्टि करते हुए दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और पहचान के लिए बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल भेज दिया है। स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है और चालक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि फरार अन्य लोगों की पहचान कर जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  • भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, 26 घायल, बस, डंपर और ट्रक के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, 26 घायल, बस, डंपर और ट्रक के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    धुलेः मुंबई-आगरा राजमार्ग पर धुले के पास ललिंग घाट में आज सुबह एक भीषण और विचित्र तिहरा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, सबसे पहले एक डंपर और ट्रक के बीच टक्कर हुई। इस हादसे के बाद जब टोल कर्मचारी और स्थानीय लोग घायलों को बचाने का प्रयास कर रहे थे, तभी मध्य प्रदेश से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैवल बस ने नियंत्रण खो दिया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    यह दूसरी टक्कर इतनी भीषण थी कि बचाव कार्य में मदद कर रहे एक टोल कर्मचारी की भी जान चली गई। इस दर्दनाक घटना में टोल कर्मचारी समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 अन्य लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे के कारण राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
  • Haryana News: पुलिस भर्ती स्थल पर पहुंचे CM Nayab Saini, उम्मीदवारों से की बातचीत, देखें वीडियो

    Haryana News: पुलिस भर्ती स्थल पर पहुंचे CM Nayab Saini, उम्मीदवारों से की बातचीत, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा पुलिस भर्ती के लिए युवाओं का चयन किया जा रहा है। इसी के चलते सोमवार सुबह ताऊ देवीलाल स्टेडियम में कई युवा पहुंचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी स्टेडियम में युवाओं का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचे और उन्होंने पुलिस भर्ती के उम्मीदवारों से संवाद भी किया।

    मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों के बीच पहुंचकर उनकी तैयारियों के विषय में बातचीत की और प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामों के बारे में रिव्यू लिया। सीएम प्रशासन द्वारा बनाए गए रेस्ट एरिया ( PMT साइट के बाहर) और बाहर खड़े परिजनों के साथ मिले। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर छात्र उत्साहित दिखे। उम्मीदवारों के साथ-साथ परिजनों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फियां ली। वहीं युवाओं ने भी अपने विचार रखे।

  • Dev और Kuldeep ने Pole Vault में बनाया नया Record, तालियों से गूंजा Stadium, देखें वीडियो

    Dev और Kuldeep ने Pole Vault में बनाया नया Record, तालियों से गूंजा Stadium, देखें वीडियो

    रांची: मध्य प्रदेश के 2 प्रतिभाशाली एथलीट्स ने 29वीं राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में पुरुषों की पोल वॉल्ट स्पर्धा में 5.45 मीटर की ऊंचाई पार करके नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। देव कुमार मीणा और कुलदीप कुमार ने रांची में आयोजित प्रतियोगिता में पुरुषों की पोल वॉल्ट के पिछले नेशनल रिकॉर्ड (5.41 मीटर) को बेहतर बनाया। स्वर्ण पदक देव कुमार मीणा के नाम रहा, जबकि कुलदीप कुमार को (काउंटडाउन के आधार पर) रजत पदक से संतोष करना पड़ा। जब दो या उससे ज्यादा एथलीट एक ही समान हाइट पर छलांग मारते हैं तो विजेता उस खिलाड़ी को माना जाता है, जिसने कम प्रयास लिए हो। इसी वजह से देव कुमार मीणा को गोल्ड मेडल मिला।
    5.41 मीटर का पिछला रिकॉर्ड हाल ही में भुवनेश्वर में कुलदीप कुमार ने ही बनाया था। स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले इन दोनों एथलीट्स ने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए निर्धारित 5.25 मीटर का क्वालिफिकेशन मानक भी हासिल कर लिया है। इस प्रतियोगिता का पिछला रिकॉर्ड 5.35 मीटर था, जिसे पिछले साल देव कुमार मीणा ने ही बनाया था। वहीं दूसरी ओर नया रिकॉर्ड बनते ही उनमें खुशी की लहर दौड़ पड़ी और स्टेडियम भी तालियों से गूंज उठा। लंबी कूद स्पर्धा में मुरली श्रीशंकर ने 8.08 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता। उनका यह प्रदर्शन कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) के लिए निर्धारित 8.05 मीटर के क्वालिफिकेशन मानक से भी बेहतर था। पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में महाराष्ट्र के सर्वेश अनिल कुशारे का दबदबा रहा। स्वर्ण पदक जीतने के लिए उन्होंने 2.28 मीटर की ऊंचाई पार की, जो कि कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए निर्धारित 2.22 मीटर के मानक से कहीं बेहतर था।