Blog

  • Jalandhar News: 7 जगहों पर होंगे चुनाव, 10 हाईपर सेंसटिव पोलिंग स्टेशन, SSP Virk का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 7 जगहों पर होंगे चुनाव, 10 हाईपर सेंसटिव पोलिंग स्टेशन, SSP Virk का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नगर काउंसिल एवं नगर पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न करवाने हेतु जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि देहात में होने वाले 7 जगहों पर चुनाव होने जा रहे है। जिसमें से 5 नगर काउंसिल एवं 2 नगर पंचायत चुनाव होंगे। उन्होंने बताया कि 60 पोलिंग स्टेशन है, जिसमें 50 सेंसटिव पोलिंग स्टेशन है और 10 हाईपर सेंसटिव पोलिंग स्टेशन है। चुनावों को शांतिपूर्ण करवाने के लिए सभी अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा चुनाव प्रक्रिया को कानूनी एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न करवाने संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए। चुनावों के मद्देनज़र पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

    चुनावों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले के विभिन्न हिस्सों में लगभग 1115 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। जिसमें 4 एसपी रैंक के अधिकारी, 13 डीएसपी रैंक के अधिकारी तैनात किए गए। इसके अतिरिक्त किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मतदान केंद्रों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। एसएसपी विर्क ने ने लोगों से बिना किसी डर, दबाव अथवा भय के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की है।

    चुनाव प्रबंधों को और अधिक मजबूत करने हेतु गजटेड अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले भर में लगातार फ्लैग मार्च, एंटी-सैबोटाज चेकिंग, मतदान केंद्रों का निरीक्षण तथा दिन-रात नाकाबंदी/चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

    इसके अतिरिक्त जालंधर ग्रामीण के अंतर्गत आने वाले गुरुद्वारों, धार्मिक स्थलों एवं डेरों को भी संवेदनशील स्थानों के रूप में चिन्हित किया गया है तथा वहां अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। इन स्थानों पर शांति एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु विशेष पेट्रोलिंग पार्टियों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही पेट्रोलिंग पार्टियों एवं ईआर वी टीमों को 24 घंटे सक्रिय रखा गया है तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रखा गया है।

    जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि चुनावों के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद, गैर-कानूनी गतिविधि अथवा कानून उल्लंघन संबंधी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए। किसी भी सूचना या आपातकालीन सहायता हेतु नागरिक 112 हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।

  • विरासत का संरक्षक बना ज्ञान भारतम मिशन

    विरासत का संरक्षक बना ज्ञान भारतम मिशन

    चंडीगढ़ : हरियाणा ने ज्ञान भारतम मिशन के तहत अब तक कुल 27,587 पांडुलिपियां अपलोड की हैं। यह राज्य की समृद्ध बौद्धिक, सांस्कृतिक और दस्तावेजी विरासत के संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है। राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने कहा कि पांडुलिपियों का संरक्षण केवल अभिलेखीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सदियों पुराने ज्ञान, परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल भारत की समृद्ध बौद्धिक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ शोधकर्ताओं और विद्वानों के लिए इसे अधिक सुलभ बनाएगी।

    समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने विभिन्न जिलों में चल रहे सर्वेक्षण कार्य का आकलन किया और सभी विभागों को जन-जागरूकता और दस्तावेजीकरण के प्रयासों में और तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उपलब्ध बहुमूल्य पांडुलिपियों का व्यापक दस्तावेजीकरण सुनिश्चित करने के लिए सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों और जिला प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है। बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण के क्रियान्वयन के लिए अभिलेखागार विभाग को राज्य नोडल विभाग नामित किया गया है। इस पहल के प्रभावी कार्यान्वयन और निगरानी के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्थायी समिति का गठन किया गया है। इसके अलावा, सर्वेक्षण प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी जिलों में जिला स्तरीय समितियां और नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।

    अभिलेखागार विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. साकेत कुमार ने बताया कि सर्वेक्षण की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी और जिला स्तर पर समन्वय किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह पहल एक व्यापक डिजिटल भंडार तैयार करने में सहायक होगी, जिससे देश की ज्ञान परंपरा को संरक्षित करने और उसे विश्वभर के शोधकर्ताओं, विद्वानों तथा भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। जिलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुरुक्षेत्र ने अब तक ज्ञान भारतम पोर्टल पर 15,818 पांडुलिपियां अपलोड की हैं। इसके लिए मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन की सराहना करते हुए अन्य जिलों से भी सर्वेक्षण और दस्तावेजीकरण प्रक्रिया को तेज करने का आह्वान किया। मुख्य सचिव ने अभिलेखागार विभाग द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों की भी समीक्षा की। इन अभियानों के तहत प्रिंट और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को पांडुलिपियों की पहचान और दस्तावेजीकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

    गौरतलब है कि केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए ज्ञान भारतम मिशन का उद्देश्य देश की पांडुलिपि विरासत का सर्वेक्षण, दस्तावेजीकरण, संरक्षण, डिजिटलीकरण और प्रसार करना है। इसके लिए शैक्षणिक संस्थानों, संग्रहालयों, पुस्तकालयों और निजी संग्रहकर्ताओं का सहयोग लिया जा रहा है। बैठक में अभिलेखागार विभाग की निदेशक डॉ. बलप्रीत सिंह और उप निदेशक श्रीमती मंजू यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

  • बड़ा हादसाः निर्माणाधीन 9 मंजिला इमारत गिरने से कई मजदूर मलबे में दबे, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः निर्माणाधीन 9 मंजिला इमारत गिरने से कई मजदूर मलबे में दबे, देखें वीडियो

    मनीलाः फिलीपींस में राजधानी मनीला के उत्तर में स्थित पम्पांगा प्रांत के एंजल्स सिटी में निर्माणाधीन 9 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस घटना के दौरान लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना में 4 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों मजदूर मलबे के नीचे दब गए। क्षेत्रीय अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, यह भयावह दुर्घटना भारी आंधी-तूफान के बाद स्थानीय समयानुसार सुबह 2:30 से 3:00 बजे के बीच घटी। ऐसा माना जा रहा है कि इमारत एक होटल-अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में परिवर्तित होने के अंतिम चरण में थी। हालांकि कुछ मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन अभी भी दर्जनों की संख्या में मजदूर अंदर फंसे हुए हैं। मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आंधी-तूफान में यह निर्माणाधीन इमारत गिर गई। हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस और अन्य अधिकारियों ने बताया कि 22 मजदूर बाहर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन कई अन्य अब भी लापता हैं।
    मृतकों में पास के होटल में ठहरे 65 वर्षीय मलेशियाई पर्यटक भी शामिल थे। ढही इमारत का मलबा इलाके में गिरा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य पर्यटक घायल हो गया। 25 मई की दोपहर तक, बचाव दल ने मलबे से तीन और शव बरामद कर लिए, जिससे मृतकों की कुल संख्या चार हो गई। गौरतलब है कि नए मिले पीड़ितों में से एक व्यक्ति को जब बाहर निकाला गया तो उसमें जीवन के लक्षण दिखाई दे रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यवश वह बच नहीं सका। हालात बेहद गंभीर हैं, इसलिए बचाव दल जीवित बचे लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। घटनास्थल पर सैकड़ों पुलिस अधिकारी, दमकलकर्मी और आपातकालीन बचाव दल खोजी कुत्तों, हृदय गति डिटेक्टरों और भारी मशीनों की मदद से मलबे को हटाने में जुटे हैं। थर्मल इमेजिंग कैमरों के ज़रिए बचाव दल को जीवन के संकेत मिलने और कम से कम दो फंसे हुए श्रमिकों से टेलीफोन पर संपर्क बनाए रखने के बाद उम्मीद की किरण जगी। हालांकि, ढह चुके कंक्रीट और स्टील की अत्यधिक मोटी परत के कारण बचाव कार्य में कई चुनौतियां आ रही हैं, साथ ही आगे भी ढहने का खतरा बना हुआ है।फिलीपीन अग्निशमन विभाग की प्रवक्ता मारिया लीह साजिली ने इस बात पर जोर दिया कि इस समय घटनास्थल पर किसी भी तरह की अचानक हलचल पीड़ितों और बचाव कर्मियों दोनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है। बचाव अभियान आगे बढ़ने के साथ ही, लापता श्रमिकों के कई रिश्तेदार घटनास्थल पर मौजूद थे, जो चिंता और दुख से भरे हुए थे। इलाके के पास रहने वाले अल्फ्रेडो अल्बिस ने यह जानकर अपने आंसू रोके कि उनके दो चचेरे भाई अभी भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं: “वे बस अपने परिवारों का भरण-पोषण करने के लिए पैसे कमाना चाहते थे; अब हमें नहीं पता कि वे जीवित हैं या नहीं।” पीड़ितों के परिवारों के दुख को कुछ हद तक कम करने में मदद करने के लिए, एंजेल्स के मेयर कार्मेलो लाज़ैटिन द्वितीय ने प्रत्येक प्रभावित परिवार को 10,000 पेसो प्रदान करने और घटना के बाद की स्थिति से निपटने के लिए संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर काम करने का वादा किया। खोज और बचाव प्रयासों के साथ-साथ, फिलीपीन अधिकारी त्रासदी के कारणों का पता लगाने के लिए एक व्यापक जांच भी कर रहे हैं। जांच वर्तमान में निर्माण परमिट, सामग्री की गुणवत्ता और भवन के डिजाइन से संबंधित कारकों पर केंद्रित है। गौरतलब है कि, हालांकि स्वीकृत योजनाओं में केवल 9 मंजिला इमारत बनाने की अनुमति थी, लेकिन ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि स्विमिंग पूल बनाने के लिए 10वीं मंजिल का निर्माण किया जा रहा है। यह दुखद इमारत ढहने की घटना घनी आबादी वाले आवासीय क्षेत्र में हुई, जहाँ कई सस्ते रेस्तरां और होटल हैं, और यह इलाका कभी अमेरिकी हवाई अड्डे के पास स्थित था। इस घटना ने फिलीपींस में कार्यस्थल सुरक्षा और निर्माण प्रबंधन को लेकर चिंताएँ फिर से बढ़ा दी हैं, जहाँ बड़े पैमाने पर परियोजनाएँ अक्सर खराब मौसम की स्थितियों में पूरी होती हैं।  
  • Punjab News: PRTC BUS कर्मियों पर टैक्सी चालक से मारपीट के लगे आरोप

    Punjab News: PRTC BUS कर्मियों पर टैक्सी चालक से मारपीट के लगे आरोप

    ज़ीरकपुरः चंडीगढ़-ज़ीरकपुर सीमा पर आज उस समय हंगामा हो गया, जब एक PRTC बस के ड्राइवर और कंडक्टर पर एक टैक्सी चालक के साथ मारपीट और उसमें सवार महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों में रोष देखा गया। मिली जानकारी के अनुसार PRTC बस नंबर PB65 AD 1202 के ड्राइवर ने कथित तौर पर टैक्सी नंबर PB01B1424 के आगे बस लगाकर उसे रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद बस ड्राइवर और कंडक्टर की टैक्सी चालक से तकरार शुरू हो गई, जो कुछ ही समय में बड़े विवाद में बदल गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और गाली-गलौच हुई। आरोप हैं कि मामला इतना बढ़ गया कि टैक्सी का शीशा तोड़ दिया गया और टैक्सी चालक से हाथापाई भी हुई। वहां मौजूद टैक्सी में सवार महिलाओं ने भी धक्का-मुक्की और दुर्व्यवहार की शिकायत की है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की भी चर्चा है।

    दावा किया जा रहा है कि पूरी घटना की रिकॉर्डिंग मौजूद है, हालांकि वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा कि यदि आरोप सही हैं तो सार्वजनिक परिवहन कर्मचारियों द्वारा इस तरह का व्यवहार बहुत गंभीर मामला है। लोगों ने पंजाब सरकार, पुलिस प्रशासन और संबंधित विभाग से मामले की निर्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल इस मामले में पुलिस या संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

     

  • एचएसवीपी की लापरवाही पर सेवा का अधिकार आयोग सख्त, प्लॉट विकास कार्य बिना ई-ऑक्शन पर जताई नाराज़गी

    एचएसवीपी की लापरवाही पर सेवा का अधिकार आयोग सख्त, प्लॉट विकास कार्य बिना ई-ऑक्शन पर जताई नाराज़गी

    चंडीगढ़ : हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग ने फरीदाबाद स्थित प्लॉट संख्या-47, सेक्टर-89 के आवंटी श्री आयुष कटारिया की शिकायत पर सुनवाई करते हुए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) की कार्यप्रणाली पर गंभीर टिप्पणी की है। शिकायतकर्ता ने अपनी अपील में कहा था कि उन्होंने एचएसवीपी की ई-ऑक्शन प्रक्रिया के माध्यम से उक्त प्लॉट खरीदा था तथा नवंबर 2023 में पूरी भुगतान प्रक्रिया एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर दी थीं, लेकिन लगभग ढाई वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें प्लॉट का वास्तविक कब्जा नहीं दिया गया।

    शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि लंबे समय से कब्जा न मिलने के बावजूद विभाग की ओर से कोई स्पष्ट समयसीमा अथवा संतोषजनक सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई।लागत संभावित ऋण ब्याज और मानसिक व आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। आयोग ने यह भी उल्लेख किया कि हाल ही में एक अन्य मामले में माननीय उच्च न्यायालय ने एचएसवीपी की कार्यप्रणाली पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि एक सार्वजनिक प्राधिकरण होने के नाते एचएसवीपी का उद्देश्य “नो प्रॉफिट-नो लॉस” आधार पर किफायती आवास उपलब्ध कराना है, किंतु उसका रवैया लाभ-केंद्रित प्रतीत होता है, जो निम्न एवं मध्यम आय वर्ग के हितों के प्रतिकूल है।

    साथ ही आयोग ने स्पष्ट किया कि आवंटी अधिक मुआवजे, मानसिक उत्पीड़न, आर्थिक हानि एवं अन्य कठिनाइयों के लिए उपयुक्त मंच जैसे उपभोक्ता आयोग, माननीय उच्च न्यायालय अथवा अन्य सक्षम प्राधिकारी का दरवाजा खटखटा सकता है। आयोग ने कहा कि वर्तमान में एस्टेट ऑफिसर द्वारा गलत कब्जा तिथि वापस लेने तथा विलंबित कब्जे पर ब्याज देने की प्रक्रिया शुरू करने जैसे सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं, किंतु आयोग परिस्थितियों को देखते हुए तत्काल कब्जा सुनिश्चित कराने में असमर्थ है।आयोग ने आशा व्यक्त की कि एचएसवीपी इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए आवंटी को जल्द से जल्द प्लॉट का कब्जा उपलब्ध कराएगा।

  • पुलिस भर्ती पीएमटी में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने स्वयं पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    पुलिस भर्ती पीएमटी में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने स्वयं पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में पुलिस भर्ती के लिए आयोजित शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) में शामिल अभ्यर्थियों से मुलाकात कर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ताऊ देवी लाल स्टेडियम में पुलिस कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों की शारीरिक माप परीक्षण आयोजित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने परीक्षा में भाग ले रहे अभ्यर्थियों के बीच पहुंचकर उनसे संवाद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अभ्यर्थियों से प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक भी लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

    उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं का जायजा लेने और अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से वे स्वयं स्टेडियम पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी पीएमटी प्रक्रिया को पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं अभ्यर्थी-अनुकूल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों के साथ आए परिजनों से भी मुलाकात की और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर अभ्यर्थी खासे उत्साहित नजर आये। कई अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी भी ली। मुख्यमंत्री ने भी आत्मीयता से उनका अभिवादन स्वीकार करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।

    अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं पहुंचकर व्यवस्थाओं की जानकारी लेने और उनका उत्साहवर्धन करने की सराहना की। उन्होंने इसे संवेदनशील एवं प्रेरणादायक पहल बताया। ताऊ देवी लाल स्टेडियम में प्रतिदिन लगभग 3 हजार अभ्यर्थियों की शारीरिक माप परीक्षण का आयोजन किया जा रहा है। अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर विश्राम क्षेत्र बनाया गया है, जहां बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। इसके अलावा बैगेज जमा कराने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इस अवसर पर उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, पुलिस उपायुक्त श्रीमती सृष्टि गुप्ता, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य, अभ्यर्थी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

     

  • मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की

    मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की

    शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज लोक भवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश में विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया। बैठक के दौरान सुशाासन, जनकल्याण और प्रदेश में कार्यान्वित की जा रही विकासात्मक पहलों पर भी संवाद किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

     

     

  • मामूली विवाद के बाद युवक ने बाइक को लगाई आग, देखें वीडियो

    मामूली विवाद के बाद युवक ने बाइक को लगाई आग, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सेक्टर-37 और सेक्टर-41 की डिवाइडिंग रोड पर हुए मामूली विवाद के बाद युवक ने गुस्से में अपनी ही बाइक को आग लगा दी। इस मामले में युवक ने पहले एक कार को पीछे से टक्कर मारी। फिर कार चालक से बहस के दौरान बाइक की पेट्रोल टंकी खोलकर उसमें आग लगा दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार ड्राइवर भी युवक की हरकत देखकर घबरा गया। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड को दी। फायर टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। इसके बाद सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    युवक के खिलाफ पुलिस ने 126/170 BNSS के तहत कलंदरा बनाया है। बाइक वाले को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। सेक्टर-39 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान पंजाब के रोपड़ निवासी जसविंदर के रूप में हुई है। वह चंडीगढ़ में मिस्त्री का काम करता है। पुलिस के मुताबिक रविवार को दिन के समय जसविंदर अपनी बाइक से सेक्टर-37 और 41 की सड़क पर जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक आगे चल रही कार से पीछे से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच सड़क पर बहस शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहस के दौरान जसविंदर अचानक गुस्से में आ गया। उसने बाइक की पेट्रोल टंकी का ढक्कन खोला और जेब से माचिस निकालकर बाइक में आग लगा दी। आग लगते ही बाइक से ऊंची लपटें उठने लगीं। पुलिस ने कार ड्राइवर के बयान भी दर्ज किए, लेकिन उसने शिकायत देने से इनकार कर दिया। कार ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि वह अपनी गाड़ी का नुकसान खुद ठीक करवा लेगा। उसने कहा कि युवक ने गुस्से में अपनी ही बाइक को आग लगा दी। ऐसे में वह किसी और विवाद में नहीं पड़ना चाहता। पुलिस ने आरोपी जसविंदर को हिरासत में लेकर मेडिकल करवाया। जांच में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। वहीं, सड़क पर बीचोंबीच बाइक में आग लगाने की घटना से कुछ देर के लिए इलाके में ट्रैफिक भी प्रभावित रहा।
  • Jalandhar News: गाड़ी में सवार होकर आए 5 लोग, बच्चे चोरी के आरोपी सदिंग्ध महिला काबू

    Jalandhar News: गाड़ी में सवार होकर आए 5 लोग, बच्चे चोरी के आरोपी सदिंग्ध महिला काबू

    जालंधर, ENS: जिले के नूरमहल थाना क्षेत्र के गांव भंडाल बूटा में देर रात संदिग्ध महिला को ग्रामीणों ने काबू किया है। आरोप है कि यह महिला अपने 4 साथियों के साथ बच्चों को चोरी बनाने के इरादे से गांव में घूम रही थी। महिला के पकड़े जाने पर उसके साथी गाड़ी लेकर फरार हो गए। गांव भंडाल हिम्मत (भंडाल बूटा) में गाड़ी में सवार होकर 5 लोग आए थे। गांव रामपुर रोड भंडाल बूटा में कुछ बच्चे गर्मी के कारण सड़क पर खेल रहे थे। अंधेरे में खड़ी गाड़ी से एक महिला बाहर निकली और बच्चों के आसपास घूमने लगी।

    जब ग्रामीणों ने उस महिला से पूछताछ की, तो वह डर गई और हिंदी में बात करने लगी। इसी दौरान उसके साथी गाड़ी लेकर रामपुर की ओर भाग निकले। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शुरू में नगर परिषद चुनाव में ड्यूटी का हवाला देते हुए आने में असमर्थता जताई, लेकिन बाद में ग्रामीणों ने महिला को नूरमहल थाने के हवाले कर दिया। नूरमहल पुलिस ने संदिग्ध महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस फरार हुए अन्य 4 आरोपियों की तलाश कर रही है।

  • Punjab News: Comedian Kapil Sharma के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: Comedian Kapil Sharma के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः पॉश इलाके हॉली सिटी में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग होने का मामला सामने आया है। सूत्रों से अनुसार हमलावारों द्वारा कपिल शर्मा के घर के बाहर 2 राउंड फायर किए और घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फायरिंग का पता चलते ही पुलिस टीमें उनके घर पहुंची। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों से बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कोई जवाब देने से मना कर दिया। फिलहाल पुलिस अधिकारियो द्वारा फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं की जा रही। वहीं पुलिस अधिकारी का बयान सामने आया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि कपिल शर्मा के घर के बाहर कोई गोलीबारी नहीं हुई है। पुलिस ने कहा कि कपिल शर्मा के घर के बाहर कोई गोली नहीं चली। उन्होंने कहा कि अब तक की जांच में सामने आया है कि ऐसा कोई मामला नहीं हुआ है।

    कपिल फिलहाल परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। फायरिंग के बाद पुलिस ने कपिल शर्मा के घर और आसपास के वीआईपी घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले ली है। इसके जरिए हमलावरों के रूट और उनकी पहचान के बारे में सुराग जुटाए जा रहे हैं। अभी हमलावरों की मंशा के बारे में नहीं चल पाया है। बता दें कि कपिल शर्मा या उनसे जुड़ी किसी प्रॉपर्टी को निशाना बनाया गया हो। इससे पहले कनाडा के सरे शहर में स्थित उनके मशहूर ‘Kap’s Cafe’ के बाहर भी कई बार गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी हैं। कनाडा में हुई उन वारदातों की जिम्मेदारी कुछ खालिस्तानी समर्थक तत्वों ने ली थी।