Blog

  • Jalandhar News: नव-विवाहिता ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले हुई थी Love Marriage, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नव-विवाहिता ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले हुई थी Love Marriage, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सुदामा विहार इलाके में नवविवाहिता रंजना ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका की 6 महीने पहली ही शादी हुई थी। सास ने बताया कि बहू ने कई बार अपने आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश थी। घटना के दौरान बहू घर पर अकेली थी और वह बेटी के पास गई हुई थी। मृतिका और बेटा मूल रूप से नेपाल के रहने वाले थे और कुछ समय पहले ही जालंधर आकर किराए के मकान में रह रहे थे। बेटा होटल में वेटर का काम करता है। घटना के वक्त बेटा काम पर गया हुआ था और जब वह घर लौटा तो पत्नी का शव पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जालंधर के सिविल अस्पताल भिजवाया। मृतका की सास की सहेली ने सिविल अस्पताल में बताया कि दोनों की लव मैरिज हुई थी।

    शुरुआत में दोनों बेहद राजी-खुशी और प्यार से रह रहे थे। उनके बीच कभी कोई बड़ा झगड़ा या अनबन देखने को नहीं मिली थी, इसलिए इस अचानक उठाए गए कदम से हर कोई सदमे में है। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। मृतका का पति राजन एक होटल में वेटर का काम करता है और वह ड्यूटी पर गया हुआ था। वहीं, सास अपनी बेटी के घर गई हुई थी। जब पति काम खत्म करके घर वापस लौटा, तो उसने अपनी पत्नी को पंखे के फंदे से लटका हुआ पाया। बदहवास हालत में उसने तुरंत इसकी जानकारी आसपास के लोगों और पुलिस को दी।

    पुलिस को इस मामले में मौके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, जांच में यह बात सामने आई है कि आत्महत्या करने से ठीक पहले लड़की ने किसी से फोन पर लंबी बात की थी और कुछ चैट भी की थी। फोन काटने के तुरंत बाद ही उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस अब उस आखिरी फोन कॉल और चैट रिकॉर्ड को खंगालने में जुटी है ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके। इस घटना के बाद सिविल अस्पताल के ड्यूटी अफसर और पुलिस बल मौके पर तैनात हैं। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से तफ्तीश की जा रही है। पति और परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ जारी है, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

  • Punjab News: Petrol-Diesel को लेकर Pannu का BJP पर तंज, धान की बुआई से पहले किसानों पर डाला बोझ, देखें वीडियो

    Punjab News: Petrol-Diesel को लेकर Pannu का BJP पर तंज, धान की बुआई से पहले किसानों पर डाला बोझ, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब और चंडीगढ़ में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा हुआ है। 15 मई को पहली बार तेल की कीमतों में वृद्धि हुई थी। तब से लेकर अब तक पेट्रोल 7.35 रुपये और डीजल 7.82 रुपये प्रति लीटर महंगे हो चुके हैं। पेट्रोल के दाम में 2.60 रुपए और डीजल में 2.70 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। चंडीगढ़ में पहली बार पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार चला गया है। यहां 2.5 रुपए बढ़ने के बाद पेट्रोल अब 101.53 रुपए प्रति लीटर और 2.53 रुपए बढ़ने के बाद डीजल 89.63 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, पंजाब में पेट्रोल अब 105.44 रुपए और डीजल 95.38 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

    मोहाली में पेट्रोल का रेट सबसे ज्यादा 105.99 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आप प्रवक्ता बलजेत पन्नू ने भाजपा पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि आज सुबह चौथी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिर से बढ़ाई गई। पेट्रोल 7.35 रुपये और डीजल 7.82 रुपये प्रति लीटर महंगे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह किसानी के लिए जहां नुकसानदेह है, वहीं बिजनैस पर भी इसका खासा प्रभाव पड़ रहा है। पन्नू ने कहा कि आम जनता की जिदंगी पर इसका काफी प्रभाव पड़ रहा है।

    वहीं सुनील जाखड़ पर तंज कसते हुए पन्नू ने कहा कि पता नहीं वह किस मुंह से प्रेस वार्ता कर रहे लोगों से पार्टी के लिए वोट मांग रहे है। उन्होंने कहा कि देश भर में पेट्रोल-डीजल में 7.30 रुपए की बढ़ौतरी करने के बाद वह किस मुंह से पंजाब के लोगों को भाजपा को वोट करने की अपील कर रहे है। पन्नू ने कहा कि पंजाब किसानी से संबंधित है और धान का सीजन शुरू होने जा रहा है। वहीं पंजाब में विधानसभा चुनाव भी शुरू होने जा रहे है। ऐसे में उससे पहले किसानों पर पेट्रोल-डीजल का बोझ उस तरह है, जिस तरह किसानों पर 3 काले खेती कानून भाजपा द्वारा लाए गए थे।

  • Punjab News: कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग को हुआ नोटिस जारी

    Punjab News: कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग को हुआ नोटिस जारी

    लुधियानाः पंजाब में नगर निगम चुनावों को लेकर राजनीतिक गलियारों में सियासी हलचल तेज हो गई है। दरअसल, मुक्तसर जिले के गिद्दड़वाहा में नगर कौंसिल चुनाव प्रचार थमने के बाद भी कथित रूप से प्रचार करने के मामले में पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रधान एवं लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को रिटर्निंग अफसर (RO) SDM कार्यालय की ओर से नोटिस जारी किया गया है।

    जानकारी के अनुसार प्रशासन ने चुनाव आचार संहिता और शाम 5 बजे प्रचार बंद होने के नियमों के उल्लंघन को लेकर यह कार्रवाई की है। आरोप है कि प्रचार का समय समाप्त होने के बावजूद राजा वड़िंग ने गिदड़बाहा क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां जारी रखीं। हालांकि कांग्रेस की ओर से इस मामले पर अलग रुख सामने आया है। वड़िंग की मीडिया PR आयूषी से इस संबंधी बातचीत की तो उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें किसी तरह का आधिकारिक नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है। खबरों में ही सुना है। उन्होंने कहा कि नोटिस मिलने के बाद ही पार्टी अपना पक्ष स्पष्ट करेगी।

    सूत्रों के मुताबिक प्रशासन पूरे मामले की वीडियो फुटेज और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रहा है। यदि नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत आगे की कार्रवाई की जा सकती है। उधर, इस घटनाक्रम के बाद पंजाब की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। विपक्षी दल इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं, जबकि कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उन्हें राजनीतिक तौर पर घेरने की कोशिश की जा रही है।

  • TDI Flats में Triple Murder, व्यक्ति ने दंपति और महिला को चाकू मारकर मौत के घाट उतारा

    TDI Flats में Triple Murder, व्यक्ति ने दंपति और महिला को चाकू मारकर मौत के घाट उतारा

    सोनीपतः कुंडली थाना क्षेत्र से देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शहर की टीडीआई के बीपीएल फ्लैट्स में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर पत‍ि-पत्‍नी और एक मह‍िला को मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची, और जांच शुरू की गई। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस इस ट्रिपल मर्डर की हर एंगल से जांच में जुटी है।

    जानकारी मुताबिक, रविवार देर रात करीब 11:30 बजे टीडीआई सिटी कुंडली के बीपीएल फ्लैट्स में अचानक विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ब्रह्मप्रकाश ने हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि फ्लैट नंबर 1426 में रहने वाला ब्रह्मप्रकाश किसी महिला के साथ अवैध संबंध में था। इसी को लेकर पड़ोसियों को ऐतराज था। पहले भी रोका-टोकी के कारण कई बार झगड़ा हो चुके थे। इसी बात को लेकर देर रात भी कहासुनी हुई और उसने हमला कर दिया। हमले में विजय (50) और उनकी पत्नी सुनीता (47) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मूल रूप से सोनीपत के कोर्ट मोहल्ला निवासी थे और फिलहाल टीडीआई सिटी के फ्लैट नंबर एल-1299, फर्स्ट फ्लोर में रह रहे थे। वहीं तीसरी मृतका की पहचान 32 वर्षीय स्वाति के रूप में हुई है, जिसकी शादी वीरेंद्र के साथ हुई थी। स्वाति गांव बड़ौली की रहने वाली थी और हाल में टीडीआई के बीपीएल फ्लैट नंबर 1431 की दूसरी मंजिल पर रह रही थी।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक झगड़े के दौरान आरोपी ब्रह्मप्रकाश ने लोहे की रॉड और तेजधार हथियार से महिलाओं पर हमला किया और फिर विजय को निशाना बनाया। हमला इतना बेरहम था कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद पूरे फ्लैट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी ब्रह्मप्रकाश पहले दिल्ली पुलिस में तैनात था, लेकिन बाद में उसे बर्खास्त कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि इलाके में उसका विवाद चलता रहता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

     

  • Punjab News: कल से 2 दिन स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान

    Punjab News: कल से 2 दिन स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान

    मोहालीः पंजाब में भीषण गर्मी के बीच बच्चों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, राज्य में लगातार 2 सरकारी छुट्टियां आ गई हैं। पंजाब में नगर निगम और नगर परिषद् की चुनावों के कारण 26 मई को छुट्टी का ऐलान किया गया है। मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, यह छुट्टी नगर निगम, नगर परिषदों और नगर पंचायतों के आम चुनाव-2026 को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए दी गई है।

    इससे मतदाता बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसके अलावा अगले दिन यानी 27 मई को बकरीद (ईद-उल-अज़हा) का त्योहार है। सरकार द्वारा जारी छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार 27 मई, बुधवार को पूरे राज्य में सरकारी अवकाश रहेगा। उस दिन प्रदेश के सभी शैक्षिक संस्थान (स्कूल, कॉलेज) और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। लगातार दो छुट्टियाँ होने के कारण बच्चों को खूब आनंद आएगा।

    पंजाब में 26 मई 2026 को होने वाली नगर निगम आम चुनाव 2026 के लिए कुल 7,555 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। ये चुनाव प्रदेश की राजनीति के लिए काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं और विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने बड़ी संख्या में अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। बताने योग्य है कि इन चुनावों के लिए AAP के 1,801 उम्मीदवार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1,550 उम्मीदवार, बीजेपी के 1,316 उम्मीदवार, शिरोमणि अकाली दल के 1,251 उम्मीदवार, बसपा के 96 उम्मीदवार, 1,528 स्वतंत्र उम्मीदवार और 13 अन्य उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। पंजाब में नगर निगम और परिषद् की चुनावें बैलेट पेपर से ही कराई जाएँगी।

  • बाइक सवार दंपति को तेज रफ्तार Car ने मारी जबरदस्त टक्कर, कई फीट ऊपर उछलकर नीचे गिरे, देखें वीडियो

    बाइक सवार दंपति को तेज रफ्तार Car ने मारी जबरदस्त टक्कर, कई फीट ऊपर उछलकर नीचे गिरे, देखें वीडियो

    जयपुरः तेज रफ्तार कार द्वारा बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हादसे में दोनों उछलकर करीब 20 फीट दूर गिरे और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा हरमाड़ा थाना इलाके में लोहा मंडी के पास हुआ। पुलिस ने घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं हादसे का वीडियो भी सामने आया, जिसमें कार बाइक को टक्कर मारती दिख रही है। घटना के बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी देते एसएचओ उदयभान ने बताया कि बाइक सवार तरुपति विहार निवासी पुष्पेंद्र सिंह पत्नी वंदना कंवर के साथ रोड क्रॉस कर रहे थे। इसी दौरान ओवर स्पीड में आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। एसएचओ उदयभान ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना पर पहुंची हरमाड़ा थाना पुलिस ने घायल दंपती को सीकेएस हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। हादसे के बाद ड्राइवर कार को छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने कार जब्त कर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।  
  • Punjab News: सरकारी दफ्तरों का बदला समय, नहीं पहुंचा 50% स्टाफ, ADC का बयान, लिया जाएगा एक्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: सरकारी दफ्तरों का बदला समय, नहीं पहुंचा 50% स्टाफ, ADC का बयान, लिया जाएगा एक्शन, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब सरकार की ओर भीषण गर्मी के चलते सरकारी दफ्तरों का समय आज सुबह से बदल गया। जारी आदेशों के अनुसार आज सुबह से 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक दफ्तर खुलेंगे। ऐसे में लुधियाना डीसी ऑफिस से जुड़े ऑफिसों में करीब 50% स्टाफ समय पर दफ्तर नहीं पहुंचा। जिसके बाद इस मामले को लेकर एडीसी जनरल पूनम सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा है कि समय में बदलाव होने के कारण वह सबसे पहले दफ्तर में पहुंची। इस दौरान जारी आदेशों पर उनका दफ्तर आज सुबह 7.30 बजे खुल गया है।

    उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूप 24 घंटे चलता है, लेकिन अन्य दफ्तरों का समय पर आने को लेकर कर्मियों द्वारा पालना की जा रही है। इस दौरान उन्होंने माना कि 50 प्रतिशत स्टाफ दफ्तर पहुंच चुका है और कुछ कर्मी 10 मिनट की देरी से पहुंच जाते है। इस दौरान कुछ कर्मी बहुत ज्यादा देरी से आ रहे है, उनके खिलाफ जल्द एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 से 15 मिनट देरी के समय को लेकर ट्रैफिक की समस्या सहित अन्य दिकक्त हो सकती है, लेकिन उससे देरी से आने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले समय पर भी स्टाफ के कर्मी पहुंच जाते थे, लेकिन दूर से आने वाले कर्मी 10 से 15 मिनट की देरी से पहुंच पाते है।

  • Crude Oil की कीमतों में आई गिरावट, Share Market में भारी उछाल

    Crude Oil की कीमतों में आई गिरावट, Share Market में भारी उछाल

    नई दिल्लीः आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता के आगे बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों में 5% तक की भारी गिरावट के साथ बाजार में गजब का उत्साह है। एक तरफ बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 856.43 अंकों की तेजी के साथ 76271.78 के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह से एनएसई का निफ्टी भी 253.85 अंक उछलकर 23973.15 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। आज बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में भी जबरदस्त खरीदारी की जा रही है। इसके चलते बैंक निफ्टी भी 54400 के पार निकल चुका है।

    अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता आज बाजार में आई तेजी की एक बड़ी वजह है। रिपोर्टों के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता में सकारात्मक संकेत मिले हैं। इससे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जल्द खुलने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। नतीजतन, ग्लोबल मार्केट में डर का माहौल एक तरह से खत्म होता नजर आ रहा है।शांति वार्ता में तेजी आने की खबरों से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 5% तक टूट गई हैं और यह इस महीने पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे फिसला है।

    शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार का मुख्य इंडेक्स डाऊ जोन्स मजबूती के साथ अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था. आज सुबह जापान के निक्केई इंडेक्स ने भी 3% से ज्यादा की रिकॉर्ड बढ़त हासिल की. इस तेजी ने भारतीय निवेशकों के भी हौसले बुलंद किए। आज एशियाई बाजारों में गजब की तेजी देखने को मिल रही है। इसकी वजह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के दोबारा खुलने को लेकर सामने आ रही खबरें हैं। इससे आज क्रूड ऑयल की कीमतों में भी गिरावट आई, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा। आज एशियाई बाजारों में तेजी की अगुवाई जापान के शेयर बाजार कर रहे हैं। जापान के निक्केई इंडेक्स ने आज इतिहास रच दिया। 3.10% से अधिक की तेजी के साथ पहली बार 65000 के ऐतिहासिक स्तर को पार कर 65294 पर ट्रेड कर रहा है। इस दौरान टॉपिक्स ने भी 0.65% की बढ़त हासिल की। हांगकांग और दक्षिण कोरिया के बाजार आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बंद हैं।

    मेमोरियल डे के मौके पर सोमवार को अमेरिकी बाजार ट्रेडिंग के लिए बंद रहेंगे। शुक्रवार के रेगुलर सेशन में डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 294.04 अंक या 0.58% की बढ़त के साथ 50,579.70 पर बंद हुआ। S&P 500 ने 0.37% की बढ़त हासिल की और यह 7473.47 पर सेटल हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 0.19% ऊपर चढ़ा और 26,343.97 पर बंद हुआ। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड वायदा लगभग 5% गिरकर 91.65 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। ब्रेंट क्रूड वायदा आज सुबह 5% की गिरावट के साथ 98.30 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। COMEX पर, कच्चे तेल की कीमतें 4.93% गिरकर 91.84 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं। अमेरिका और ईरान इस अहम जलमार्ग को फिर से खोलने पर सहमत हो गए हैं। फिलहाल, अभी भी इसके ब्योरे पर बातचीत चल रही है और अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी अभी भी जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान के साथ एक समझौता ‘काफी हद तक तय हो चुका है’ और इसका ब्योरा जल्द ही घोषित किया जाएगा।

     

  • Punjab News: चोरों का आंतक, फैक्ट्री के बाहर से 3 बाइक लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरों का आंतक, फैक्ट्री के बाहर से 3 बाइक लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के थाना बस्ती जोधेवाल एक फैक्ट्री के बाहर से अज्ञात चोरों ने एक या दो नहीं बल्कि 3 स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिलें चोरी कर लीं। घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। काकोवाल रोड स्थित गगनदीप कॉलोनी के रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 11 मई 2026 को उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल बाबा बंदा सिंह बहादुर नगर स्थित एम.एस. गारमेंट फैक्ट्री के बाहर लॉक करके खड़ी की थी। वह सामान लेने गए थे जब वह कुछ समय बाद वापस आए तो उनकी मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। किसी अज्ञात चोर ने लॉक तोड़कर उनकी बाइक चोरी कर ली थी।

    शिकायतकर्ता काबल चंद ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने अपनी बाइक की तलाश शुरू की तो उन्हें पता चला कि उसी जगह से दो अन्य लोगों की मोटरसाइकिलें भी चोरी हुई हैं। चोरों ने एक ही कंपनी (हीरो स्प्लेंडर प्लस) की तीन अलग-अलग बाइकों को अपना निशाना बनाया। पहली बाइक स्प्लेंडर प्लस (ग्रे और काला रंग), नंबर PB10GT-3433 (मॉडल 2018)। यह बाइक शिकायतकर्ता काबल चंद की थी। इससे पहले स्प्लेंडर प्लस (काला रंग), नंबर PB10JR-5908 (मॉडल 2024)। इस बाइक की आर.सी. दलीप कुमार के नाम पर दर्ज है। वहीं तीसरी बाइक स्प्लेंडर प्लस (काला रंग), नंबर PB07AT-4438 (मॉडल 2014)। इस बाइक की आर.सी. सीमा रानी के नाम पर दर्ज है।

    थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने काबल चंद के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल (HC) जसविंदर पाल को सौंपी गई है। पुलिस अब घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अज्ञात चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

  • Punjabi Singer Diljit Dosanjh और Mayor को मिली बम से उड़ाने की धमकी देखें वीडियो

    Punjabi Singer Diljit Dosanjh और Mayor को मिली बम से उड़ाने की धमकी देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में उस वक्त भारी सनसनी फैल गई जब लुधियाना नगर निगम के उच्च अधिकारियों को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। ईमेल में लुधियाना के मेयर ऑफिस और मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के घर को बम से उड़ाने की सीधी धमकी दी गई है। यह ईमेल सोमवार, 25 मई की सुबह नगर निगम कमिश्नर और अन्य सरकारी आईडी पर भेजा गया है।

    ईमेल के अंत में इसे ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ (KHALISTAN National ARMY) की तरफ से भेजा गया बताया गया है। इसमें भेजने वालों के रूप में दो नाम लिखे गए हैं। जिसमें से एक नाम इंजीनियर गुरनख सिंह (रुकन शाहवाला) का है और दूसरा डॉ. गुरनिरवैर सिंह (खान राजादा) का है। सुबह करीब 7:28 बजे आई ईमेल आईडी का विषय “B”0mb Blast – Mayor Office Ludhiana!” रखा गया है। ईमेल में धमाकों का समय भी निर्धारित किया गया है। दोपहर 1:11 बजे लुधियाना मेयर पर हमले की धमकी दी गई है।

    इसके साथ ही रात 9:11 बजे दिलजीत दोसांझ के लुधियाना स्थित घर पर धमाके की चेतावनी दी है। हमलावरों ने स्पष्ट शब्दों में लिखा है कि “कोई भी मदद दिलजीत दोसांझ करेगा, मारा जाएगा।” ईमेल में 1984 के सिख दंगों का हवाला देते हुए “खून का बदला खून” की बात लिखी गई है। धमकी देने वालों ने लिखा है कि 6 जून तक बम धमाकों के जरिए निशाना बनाया जाएगा। धमकी के बाद पुलिस महकमा और साइबर सेल पूरी तरह अलर्ट पर है। ईमेल के आईपी एड्रेस और सेंडर को ट्रेस करने की त्वरित जांच शुरू कर दी गई है। मेयर कार्यालय और महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा कड़ी किए जाने की संभावना है।