Blog

  • Punjab News: अब इस मामले में बढ़ी Raja Warring की मुश्किलें, SC आयोग के अध्यक्ष ने जारी किया नोटिस

    Punjab News: अब इस मामले में बढ़ी Raja Warring की मुश्किलें, SC आयोग के अध्यक्ष ने जारी किया नोटिस

    मोहालीः पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने कांग्रेस पार्टी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का वायरल वीडियो को लेकर सूटो मोटो नोटिस लिया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर द्वारा आयोग के ध्यान में लाया गया कि कांग्रेस पार्टी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा वोटों के प्रचार के दौरान दलित जातियों के प्रति गलत जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया है।

    इस संबंधी आयोग ने वरिष्ठ कप्तान पुलिस श्री मुक्तसर साहिब से 29 मई 2026 को एसपी श्री मुक्तसर साहिब के माध्यम से रिपोर्ट तलब की है और साथ ही पुलिस को निर्देशित किया है कि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का आवाज का सैंपल लेकर फोरेंसिक जांच करवा कर आयोग को रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

  • Punjab News: अवैध शराब के मामले में BJP उम्मीदवार काबू

    Punjab News: अवैध शराब के मामले में BJP उम्मीदवार काबू

    फतेहगढ़ साहिबः ज़िले में खमानों पुलिस ने चेकिंग के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक उम्मीदवार और उसके रिश्तेदार को गैरकानूनी शराब समेत काबू किया है। पुलिस के अनुसार दोनों देर रात स्कोडा कार में शराब लेकर अपने वार्ड जा रहे थे, जहां इसे बांटने की योजना होने का संदेह जताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत खमानों में चुनावों को लेकर पुलिस द्वारा इलाके में लगातार चेकिंग और गश्त की जा रही थी। इस क्रम में एसएचओ सुरेश कुमार शर्मा की देखरेख में एएसआई लखबीर सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थी।

    इस दौरान पुलिस को एक मुखबिर से गोपनीय सूचना मिली कि वार्ड नंबर 6 से भाजपा उम्मीदवार हर्ष कुमार अपने रिश्तेदार संजू सिंह के साथ स्कोडा कार में शराब की पेटियां लेकर वार्ड की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर दी और संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद बताई गई स्कोडा कार को रोककर तलबाश की गई। तलाशी दौरान कार से शराब की दो पेटियां बरामद हुईं।

    पुलिस ने मौके पर ही हर्ष कुमार और उसके रिश्तेदार संजू सिंह को काबू कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चुनावों के दौरान किसी भी उम्मीदवार या समर्थक को मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए शराब या अन्य लुभावने पदार्थ देने की अनुमति नहीं है। चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है। इस मामले में भी बरामद की गई शराब को जब्त करके दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि बरामद की गई शराब कहां से लाई गई थी।

  • Punjab News: चुनावों को लेकर इन इलाकों में कांग्रेस और आप पार्टी के समर्थकों के बीच हुई झड़प, हालत नाजुक

    Punjab News: चुनावों को लेकर इन इलाकों में कांग्रेस और आप पार्टी के समर्थकों के बीच हुई झड़प, हालत नाजुक

    लुधियानाः पंजाब भर में नगर कौंसिल और नगर पंचायतों के चुनाव हो रहे है। कई जिलों में शांतिपूर्वक वोटिंग की जा रही है। वहीं कुछ जगहों में आप और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प होने की घटनाएं सामने आई है। हालांकि चुनाव को लेकर पूरी सख्ती बरती गई है। राज्य चुनाव आयोग ने 9 चीजों को अंदर ले जाने पर रोक लगा दी है। यहां तक कि स्विच ऑफ मोबाइल भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। वोटिंग में किसी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए भारी मात्रा में पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। लेकिन रायकोट, खन्ना और मोगा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। रायकोट में नगर कौंसिल चुनाव के बीच कांग्रेस समर्थकों का आरोप है कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमनदीप मान मांगट के समर्थकों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और किरपानों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

    आरोप है कि कांग्रेस उम्मीदवार जगदेव सिंह जग्गा अपने समर्थकों के साथ मतदान केंद्र की ओर जा रहे थे, तभी उन पर कथित तौर पर हमला कर दिया गया। वार्ड नंबर-4 से कांग्रेस उम्मीदवार जगदेव सिंह जग्गा घायल हुए है। हमले में गंभीर रूप से घायल जग्गा को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं खन्ना में नगर कौंसिल चुनाव के वार्ड नंबर 15 में मतदान शुरू होते ही कांग्रेस और आप के समर्थकों के बीच तीखी बहस हुई। वोटिंग शुरू होते ही समर्थक भिड़ने लगे। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और स्थिति को नियंत्रित कर लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत रहने की सख्त हिदायत दी, ताकि मतदान प्रक्रिया बाधित न हो।

    दूसरी ओर मोगा के वार्ड-41 में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। बूथ के बाहर खड़े होने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते तनावपूर्ण स्थिति में बदल गया, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने बूथ के आसपास मौजूद लोगों और समर्थकों को वहां से हटा दिया गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

     

  • Punjab News: बैलगाड़ी पर बैठकर पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे सासंद राजा वडिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: बैलगाड़ी पर बैठकर पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे सासंद राजा वडिंग, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पत्नी अमृता वड़िंग के साथ मुक्तसर के वार्ड नंबर 5 में वोट डालने के लिए बैलगाड़ी पर सवार होकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हंगाई के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि आम आदमी के लिए गाड़ी चलाना मुश्किल हो गया है। राजा वड़िंग ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने ऐसी परिस्थितियाँ पैदा कर दी हैं कि लोग अपने वाहन घरों के सामने खड़े करने को मजबूर हैं। गरीब कैसे गुज़ारा करेंगे?

    क्या कम आय वाले अपना घर चलाएंगे या गाड़ी चलाएंगे? उन्होंने बताया कि पंजाब में पेट्रोल की औसत कीमत 105.44 और डीजल 95.38 प्रति लीटर तक पहुँच गई है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी को सिर्फ़ चुनाव जीतने के लिए प्रधानमंत्री नहीं बनाया गया था। जनता को राहत देना भी सरकार की ज़िम्मेदारी है। बैलगाड़ी से वोट डालने का मकसद सरकार को यह संदेश देना था कि महंगाई ने हालत को इस हद तक बिगाड़ दिया है कि लोगों को फिर से बैलगाड़ियों का सहारा लेना पड़ेगा।

    Read in English: Raja Warring Arrives on Bullock Cart to Cast Vote in Sri Muktsar Sahib

    राजा वड़िंग ने ऐलान किया कि कांग्रेस पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में देश भर और पंजाब में विशाल विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों में यह चौथा बढ़ावा है। लगातार बढ़ती कीमतें आवागमन को और महंगा कर रही हैं, और सब्ज़ियों व राशन समेत आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भी वृद्धि की उम्मीद है। राजा वड़िंग ने कहा कि महंगाई ने औसत घर के बजट में 10 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि कर दी है। किसानों पर भी बोझ बढ़ रहा है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪੜੋ : https://encounternewspaper.com/punjab/raja-warring-arrives-to-vote-on-a-cart-targets-the-center-over-petrol-diesel-prices/

  • अकाली दल नेता के करीबी रियल एस्टेट कारोबारी के ठिकानों पर ED की Raid  देखें वीडियो

    अकाली दल नेता के करीबी रियल एस्टेट कारोबारी के ठिकानों पर ED की Raid देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सेक्टर-20 सहित पंजाब-चंडीगढ़ तथा उसके आसपास के इलाकों में प्रतिष्ठित बिल्डर समूह से जुड़े कई स्थानों पर सुबह 7 बजे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की। मिली जानकारी के अनुसार यहरेड रियल एस्टेट कारोबारी प्रवीण काउंसिल के घर पर की जा रही है। उन पर आरोप है कि उसने न्यू चंडीगढ़ में जमीन को लेकर फ्रॉड किया था। प्रवीण काउंसिल उर्फ रॉकी का जीरकपुर में चंडीगढ़ रॉयल सिटी के नाम से प्रोजेक्ट है।

    उन्हें अकाली दल से पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका का खास माना जाता है। प्रवीण के पार्टनर ने ही इन पर मुकदमा करवाया था। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से प्रवीण काउंसिल के खिलाफ पिछले साल मुकदमा दर्ज किया गया था। यह मुकदमा उसके पार्टनर प्यारेलाल गर्ग की शिकायत पर आईपीसी की धारा 420 और 120-बी के तहत दर्ज किया गया था।

    Read in English: https://encounternews.in/chandigarh/ed-raids-builder-linked-premises-across-punjab-in-new-chandigarh-land-fraud-probe/

    विजिलेंस ने अपनी जांच में पाया कि प्रवीण ने कुछ लोगों के साथ मिलकर न्यू चंडीगढ़ में एक प्राइम लैंड का मालिकाना हक धोखाधड़ी से बदला और अपने पार्टनर को धोखा दिया। जानकारी के अनुसार, प्रवीण काउंसिल पंजाब के पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका के खास माने जाते हैं। उनके खिलाफ सबसे पहले वर्ष 2023 में शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 2025 में शिकायत दोबारा खोली गई और जून 2025 में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

     

     

     

  • Jalandhar News: ट्रक और कार की टक्कर में गाड़ी के खुले एयरबैग, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ट्रक और कार की टक्कर में गाड़ी के खुले एयरबैग, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर चिक्क-चिक्क चौक पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराया और फिर कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई है और उसके एयरबैग तक खुल गए। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई और कार चालक सुरक्षित है। दोनों वाहन चालकों में भारी हंगामा देखने को मिला। जिसके बाद घटना की सूचना थाना 2 की पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना 2 पुलिस मौके पर पहुंच गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे का शिकार हुई कार का नंबर PB 08 E 8228 बताया जा रहा है।

    मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि यह हादसा ट्रक ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ है। राहत की बात यह रही कि इतने बड़े हादसे के बावजूद किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। कार के चालक पूरी तरह सुरक्षित हैं और मौके पर ही मौजूद हैं। हालांकि, कार का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। हादसे के बाद चौक पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और स्थानीय पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें 112 नंबर पर कॉल आई थी, जिसके बाद वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

    शुरुआती जांच और लोगों के बयानों के आधार पर ऐसा लग रहा है कि कार आगे निकल चुकी थी और ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मारी। दूसरी ओर, ट्रक ड्राइवर का दावा है कि वह अपनी सही साइड पर आ रहा था और कार अचानक उसके सामने आ गई। पुलिस प्रशासन का कहना है कि हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना 2 के एएसआई विजय कुमार ने कहा कि दोनों पार्टियों में सड़क हादसे के बाद विवाद हो गया था। उन्होंने कहा कि ट्रक नकोदर साइड से आ रहा था। इस दौरान डिवाडर से टकराने के बाद कार से ट्रक की टक्कर हो गई। दोनों पार्टियों में राजीनामे को लेकर बात चल रही है। ऐसे में अगर दोनों में विवाद नहीं सुलझता तो दोनों पक्षों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: बुजुर्गों और युवाओं में वोटिंग को लेकर भारी उत्साह, देखें वीडियो

    Punjab News: बुजुर्गों और युवाओं में वोटिंग को लेकर भारी उत्साह, देखें वीडियो

    पठानकोटः नगर निगम पठानकोट के चुनावों को लेकर आज जहां मतदान हो रहा है वहीं सुबह-सुबह ही लोगों की भीड़ मतदान केंद्रों पर दिखी वार्ड नंबर 49 में भाजपा के कार्यकारिणी प्रधान अश्विनी शर्मा की ओर से अपने मत का किया गया। इस दौरान बुजुर्ग भी वोट डालते हुए दिखाई दिए। लोग व्हीलचेयर पर बुजुर्गों को वोट डालने के लिए लेकर आ रहे हैं। पठानकोट के 50 वार्डों के लिए मतदान किया जा रहा है। बता दें कि पठानकोट नगर निगम और सुजानपुर नगर कौंसिल के चुनाव हो रहे हैं, जिसमें नगर निगम पठानकोट के लिए 148328 लोग मतदान कर रहे हैं।

    वहीं नगर कौंसिल सुजानपुर के 15 वार्डों के लिए 23962 लोग मतदान कर रहे है। कुछ युवकों की ओर से पहली बार मतदान किया गया है, जिनमे भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दौरान पहली बार वोट डालने आई लड़की ने कहा कि वह अपने मत का इस्तेमाल करके बहुत खुश है। वहीं भाजपा कार्यकारिणी प्रधान अश्विनी शर्मा की ओर से कहा गया कि सभी को अपने मत का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि एक मजबूत नगर निगम बनाई जा सके।

  • Punjab News: भगवान वाल्मीकि मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, पवित्र ग्रंथ श्री रामायण का किया अपमान

    Punjab News: भगवान वाल्मीकि मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, पवित्र ग्रंथ श्री रामायण का किया अपमान

    फिरोजपुरः जिले के गुरु हर सहाय में गांव शरीन वाला बराड़ में स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर से पवित्र ग्रंथ श्री रामायण के अपमान करने की घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात चोर मंदिर के ताले तोड़कर अंदर दाखिल हुए। जहां चोर मंदिर की गोलक से पैसे निकालकर गोलक मंदिर के पिछले हिस्से में फेंक दी।

    लोगों का कहना हैकि चोरों ने श्री ग्रंथ रामायण का रुमाला भी फेंका हुआ था और श्री ग्रंथ रामायण को जमीन पर रखा हुआ था। आज सुबह जब प्रचारकर मस्सा सिंह मंदिर में आया तो उसने देखा रुमाला, कपड़े और पर्दे बिखरे हुए थे। इस दौरान श्री ग्रंथ रामायण जमीन पर पड़ी हुई थी। जिसके बाद मंदिर के प्रचारक ने घटना की सूचना गांव वासियों को दी। इस घटना को लेकर गांव वासियों में भारी रोष है।

    उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि जल्द अज्ञात व्यक्तियों को काबू किया जाए और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना हैकि मंदिर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए है। हालांकि पुलिस का कहना हैकि इलाके में स्थिति शांतिपूर्वक है। पुलिस ने बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और लोगों को जल्द चोरों को काबू करने का आश्वासन दिया गया।

  • 6.9 तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके, बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित, देखें वीडियो

    6.9 तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके, बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित, देखें वीडियो

    एंटोफागस्ताः उत्तरी चिली के एंटोफागस्ता में 6.9 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और चिली के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप का केंद्र कलामा शहर से करीब 12-29 किलोमीटर दूर था। भूकंप वहां के स्थानीय समय के मुताबिक शाम 5 बजकर 52 मिनट पर आया। कलामा में भूकंप की गहराई करीब 100 से लेकर 114 किलोमीटर बताई जा रही है। गहरी फोकल डेप्थ की वजह से झटके भी काफी तेज महसूस हुए, लेकिन बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है।
    चिली की राष्ट्रीय आपदा निवारण सेवा ने साफ किया कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है। अभी तक किसी के घायल होने या गंभीर क्षति की कोई पुष्टि नहीं हुई है। कुछ इलाकों में बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित हुई, सड़कों पर छोटे-मोटे पत्थर गिरे, लेकिन स्थिति सामान्य बताई जा रही है। कलामा और आसपास के इलाकों में स्कूलों को मंगलवार को निरीक्षण के लिए बंद रखा गया। स्थानीय कॉपर माइन में काम थोड़ी देर के लिए रोका गया, लेकिन सेवाएं जल्द बहाल हो रही हैं। चिली दुनिया के सबसे भूकंप प्रभावित देशों में शुमार है। यहां नाज़का, दक्षिण अमेरिकी और अंटार्कटिक प्लेट्स टकराती हैं, जिससे अक्सर भूकंप आते रहते हैं।लोग आमतौर पर 7.0 से कम तीव्रता के भूकंपों को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं होते, क्योंकि देश की इमारतें भूकंपरोधी तकनीक से बनी होती हैं। बता दें कि 1960 में वाल्दिविया में 9.5 तीव्रता का सबसे शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसमें हजारों लोग मारे गए। इसके बाद 2010 में 8.8 तीव्रता के भूकंप ने मध्य चिली को भारी नुकसान पहुंचाया था।  
  • बड़ा हादसा: Divider से टकराकर पलटी Double Decker Bus, Sub-Inspector और कैदी सहित 6 की मौत, देखें वीडियो

    बड़ा हादसा: Divider से टकराकर पलटी Double Decker Bus, Sub-Inspector और कैदी सहित 6 की मौत, देखें वीडियो

    उन्नावः उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, 3 पुलिसकर्मी समेत 20 से अधिक लोग घायल हैं। दिल्ली से बिहार जा रही बस में करीब 30 यात्री सवार थे। मरने वालों में एक सब-इंस्पेक्टर और एक कैदी भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, सब-इंस्पेक्टर रामचंद्र बिहार के सिवान से कैदी छत्रपाल को लेकर दिल्ली गए थे और वापस लौट रहे थे। हादसा औरास थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 262 पर हुआ। गंभीर रूप से घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटी रही। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ।
    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस तेज रफ्तार में थी। अचानक ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया। बस डिवाइडर से टकराकर किनारे लगी रेलिंग पर लटक गई। इससे कई यात्री बस की खिड़कियों से एक्सप्रेस-वे के नीचे गिर गए। एक का पैर कटकर अलग हो गया। हादसा औरास थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 262 के पास हुआ। मृतकों में बिहार के सीवान पुलिस लाइन में तैनात दरोगा रामचंद्र राम (59) और गुरुग्राम निवासी कैदी छत्तरपाल सिंह तोमर (59) भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, सीवान पुलिस की टीम 24 मई को कैदी को गुरुग्राम कोर्ट में पेशी के लिए लेकर गई थी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। एक्सप्रेस-वे के बगल में ढलान वाली जगह पर घायल तड़पते रहे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। 6-7 एंबुलेंस की मदद से 27 घायलों को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। फर्श पर खून ही खून फैल गया। घायल दर्द से कराहते रहे। CHC में डॉक्टरों ने 6 यात्रियों को मृत घोषित कर दिया। बाकी को प्राथमिक इलाज के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान एक और घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, बस में अधिकतर यात्री बस्ती, सिद्धार्थनगर और गोरखपुर के रहने वाले थे। सीएम योगी ने हादसे का संज्ञान लिया है। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। लंबा जाम लग गया। मृतकों में दरोगा-कैदी के अलावा सुरेश कुमार जायसवाल निवासी मुंडेरा बाजार (गोरखपुर), विदेशी गुप्ता निवासी मदपुर (गोरखपुर), विजय कुमार निवासी फारेसन गोविंदपुर (बस्ती) शामिल हैं। 2 की पहचान अब भी बाकी है। घायल यात्री बृजेश कुमार ने बताया कि वह हरियाणा के बल्लभगढ़ के रहने वाले हैं। रात के वक्त बस में सो रहे थे। अचानक तेज झटका लगा। धमाके जैसी आवाज हुई। इससे पहले कुछ समझ पाते सामने अंधेरा छा गया। होश आने पर खुद को सीएचसी में भर्ती पाया।