Blog

  • Punjab News: ड्रोन के जरिए स्कूल में गिरा अवैध असला, प्रशासन में मचा हड़कंप

    Punjab News: ड्रोन के जरिए स्कूल में गिरा अवैध असला, प्रशासन में मचा हड़कंप

    तरन तारनः श्री खडूर साहिब के सीमांत गांव डल्ल स्थित जगजीत मॉडल स्कूल के प्रांगण में ड्रोन के जरिए फेंका गया अवैध असलहा बरामद हुआ है। इस घटना को लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पंचायत को सूचना दी, जिसके बाद थाना खालड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और पैकेट को कब्जे में ले लिया।

    पुलिस के अनुसार पीले रंग की टेप से लिपटे पैकेट में मेड इन चाइना 30 बोर पिस्टल, एक मैगजीन और तीन कारतूस बरामद हुए। इससे पहले गुरुवार रात पाकिस्तान की ओर से ड्रोन की आहट महसूस की गई थी, जबकि शुक्रवार को गांव डलीरी व डल्ल क्षेत्र में ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली थी।

    सीमा पर तैनात बीएसएफ ने पुलिस को सतर्क किया। थाना प्रभारी गुरसाहिब सिंह ने बताया कि अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सब डिवीजन भिखीविंड के डीएसपी प्रीतइंद्र सिंह और बीएसएफ कमांडेंट अभय सिंह ने मौके का जायजा लिया।

     

  • शो को लेकर Punjabi Singer Karan Aujla के कॉन्सर्ट पर मंडराया खतरा, नोटिस जारी

    शो को लेकर Punjabi Singer Karan Aujla के कॉन्सर्ट पर मंडराया खतरा, नोटिस जारी

    नई दिल्लीः दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पंजाबी सिंगर करण औजला का लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट होने वाला है, जिसके चलते साउथ दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार को ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसको लेकर विस्तृत एडवाइजरी जारी की है और लोगों से अपील की है कि कार्यक्रम के दौरान इस इलाके से ट्रैवल से बचें। वहीं इस कॉन्सर्ट से पहले पंजाबी गायक करण औजला के संगीत समारोह के लिए नोटिस जारी किया गया है। यह कार्यक्रम पी-पॉप कल्चर इंडिया टूर 2026 के नाम से किया जा रहा है।

    एम.सी.डी. के स्वास्थ्य विभाग ने इस शो के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। नोटिस में अस्थायी शौचालयों, ठोस कचरा प्रबंधन नियमों का पालन, किसी भी बड़े हादसे को रोकने के लिए आपातकालीन निकास और जनता की सुरक्षा के लिए उचित संकेतों के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल, P-POP कल्चर इंडिया टूर 2026′ के तहत आयोजित इस बड़े म्यूजिक इवेंट पर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने सख्ती दिखाते हुए आधिकारिक नोटिस जारी किया है। हेल्थ डिपार्टमेंट, सेंट्रल जोन की ओर से 27 फरवरी 2026 को जारी इस नोटिस में आयोजन से जुड़ी कई गंभीर कमियों की ओर इशारा किया गया है।

    नोटिस के मुताबिक, यह कार्यक्रम बिना हेल्थ ट्रेड लाइसेंस के आयोजित किया जा रहा था. आयोजकों ने ‘ओपन स्पेस’ कैटेगरी के तहत टेंपरेरी हेल्थ ट्रेड लाइसेंस लिया था और कार्यक्रम स्टेडियम में होना है, जहां यह लाइसेंस मान्य नहीं माना जाता। इसके अलावा, खाने-पीने के स्टॉल लगाने और बेचने वाले के पास भी वैध हेल्थ ट्रेड लाइसेंस नहीं पाया गया। एमसीडी ने साफ कहा है कि किसी भी फूड स्टॉल या आउटलेट को शुरू होने से पहले वैध लाइसेंस लेना अनिवार्य है।

    अधिकारियों के मुताबिक कॉन्सर्ट में करीब पचास हजार लोगों के आने की संभावना है। आने वाले लोग स्टेडियम में गेट नंबर 2, 6, 8, 13, 14 और 21 से एंट्री कर सकते हैं। गेट 13 सिर्फ VIP एंट्री के लिए रखा गया है, जबकि परफॉर्मर्स और ऑर्गनाइजर्स की एंट्री गेट 6 से होगी। इसके अलावा गेट 1 और 10 को इमरजेंसी सर्विसेज के लिए निर्धारित किया गया है, ताकि किसी भी जरूरत की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

  • Punjab News: घर के बाहर गाड़ी निकालने पर विवाद, युवक व उसके पिता पर Pistol से हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: घर के बाहर गाड़ी निकालने पर विवाद, युवक व उसके पिता पर Pistol से हमला, देखें वीडियो

    लुधियानाः मिलरगंज इलाके में मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। मोहल्ला प्रीत नगर सेवकपुरा में घर के बाहर गाड़ी निकालने को लेकर हुए झगड़े में हमलावरों ने पिता-पुत्र पर पिस्टल के बट से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान वह घायल हो गए हैं। पीड़ितों ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने साहिल कपूर, उदित कपूर, सुनील कपूर और कमल समेत 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

    जानकारी देते पीड़ित सिमरनजोत सिंह ने पुलिस को बताया कि 26 फरवरी की सुबह करीब 11:15 बजे वह अपनी आई-20 कार घर से बाहर निकाल रहा था। इसी दौरान साहिल और उदित कपूर ने अपनी स्कूटी उसकी कार में मार दी और झगड़ा करने लगे। बहस के करीब 15-20 मिनट बाद आरोपी एक एंडेवर गाड़ी में अपने 5-6 साथियों के साथ लौटे और आते ही उसकी और उसके पिता की बेरहमी से पिटाई करनी शुरू कर दी। सिमरनजोत की नाक पर पिस्टल के बट से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया गया। आरोप है कि सुनील कपूर ने सिमरनजोत के पिता की दाढ़ी खींची और मुक्का मारकर उनका नीचे का दांत तोड़ दिया। इस झड़प के दौरान पीड़ित की 2 तोले की सोने की चेन भी गायब हो गई। भीड़ इकट्ठा होते देख आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए।

    पुलिस ने सिमरनजोत सिंह के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट के धारा 333 (घर में घुसकर हमला), 115(2), 117(2), 299, 191(3), 190,आर्म्स एक्ट 25/27-54-59 (अवैध हथियार का प्रयोग) तहत मामला दर्ज किया है।

  • Punjab News: Electric Scooty ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, 5 फीट उछला बच्चा, देखें CCTV

    Punjab News: Electric Scooty ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, 5 फीट उछला बच्चा, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर के 33 फुटी रोड स्थित गुरुनानक नगर में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया जहां, ट्यूशन जाने की तैयारी कर रहे एक मासूम बच्चे को तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक एक्टिवा ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चा साइकिल समेत हवा में करीब 5 फीट ऊपर उछला और सिर के बल सड़क पर जा गिरा और गिरते ही बेहोश हो गया। इस दौरान सारी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक पीड़ित बच्चे की पहचान ऋषभ के रूप में हुई है। ऋषभ के पिता एक निजी कंपनी में ऑफिस वर्क करते हैं और मां गृहणी हैं। परिजनों ने बताया कि ऋषभ शाम के समय अपनी साइकिल ठीक करवाने के लिए दुकान पर गया था ताकि वहां से लौटकर ट्यूशन जा सके, लेकिन घर की गली में मुड़ते समय सामने से आ रही एक सफेद रंग की इलेक्ट्रिक एक्टिवा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है बच्चा अपनी लाल रंग की साइकिल पर सवार होकर सामान्य गति से घर की ओर आ रहा है। तभी सामने से एक दूसरा बच्चा इलेक्ट्रिक एक्टिवा लेकर आता है और सीधे साइकिल में दे मारता है। टक्कर लगते ही ऋषभ 5 फीट ऊपर हवा में उड़ गया और सड़क पर गिर गया। एक्टिवा सवार भी संतुलन खोकर आगे जा गिरा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल का अगला पहिया पूरी तरह मुड़ (बिंगा) गया। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और खून से लथपथ ऋषभ को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। पिता ने बताया कि उन्हें फोन पर हादसे की सूचना मिली थी। फिलहाल मासूम ऋषभ की हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है।
  • Jalandhar News: Doctor के घर के बाहर Firing की CCTV आई सामने

    Jalandhar News: Doctor के घर के बाहर Firing की CCTV आई सामने

    जालंधर, ENS: संतोखपुरा में डॉक्टर यशपाल के घर के बाहर बाइक सवार 3 व्यक्ति ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि व्यक्ति बाइक सड़क के बीच में लगाकर खड़ा हो जाता है। इस दौरान दूसरा युवक पहले कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग करता है, जिसके बाद घर पर फायरिंग करने लग जाता है। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक बड़े आराम से मौके से फरार हो जाते है। वहीं दूसरी सीसीटीवी में सिख युवक सरेआम कार पर फायरिंग करता हुआ दिखाई दिया। फायरिंग के दौरान कोई चीज उसकी सड़क पर गिर गई और उसे उठाने के बाद वह घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लग गया।

    बताया जा रहा है कि तीसरा युवक दूर खड़ा हुआ था जो कि कैमरे में नहीं आया। घटना देर रात 1.40 बजे की है। घटना की सूचना मिलते एसीपी जयंतपुरी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गई। घटना के दौरान डॉक्टर परिवार के साथ घर में मौजूद था। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवर बदमाशों ने 10 गोलियां चलाई है। घटना वहां पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी ने कहा कि वह थाना 8 के एसएचओ सहित घटना स्थल पहुंचे और मामले की जांच की जा रही है। एसीपी ने कहा कि परिवार के बयानों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

    हालांकि घटना के दौरान आरोपियों ने कोई फिरौती की मांग नहीं की है। वहीं पार्षद राजेश ठाकुर ने कहा कि देर रात 1.40 बजे की घटना है। इस दौरान देर रात 2 बजे उन्हें डॉक्टर यशपाल का फोन आया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पार्षद ने कहाकि मामला पुलिस कमिशनर धनप्रीत कौर के ध्यान में ला दिया गया है और उन्होंने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। पार्षद ने कहा कि वह डॉक्टर को 20 सालों से जानते है और डॉक्टर मोगा में अस्पताल चलाते है। कैमरे में 3 व्यक्ति घटना को अंजाम देते हुए नजर आ रहे है। डॉक्टर की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है।

     

  • Jalandhar News: घर के बाहर से बाइक लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: घर के बाहर से बाइक लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना 4 के अंतर्गत आते शास्त्री नगर में घर के बाहर खड़े बाइक को चोर चोरी कर फरार हो गया। चोरी की घटना को अंजाम देता हुआ आरोपी गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित निखिल ने बताया कि वह बीती रात को 9:00 बजे के करीब काम से जब घर आया तो उसने घर के बाहर बाइक खड़ी कर दी थी। इसके बाद वह अपनी एक्टिवा पर सवार होकर मार्केट चला गया था।

    जब वह वापिस आया तभी समय करीब 9:30 का था, उसे समय देखा तो वहां से बाइक गायब थी। इसके बाद जब सीसीटीवी कैमरे चेक किया तो पता लगा कि वहां पर एक युवक पहले बाइक की रेकी करता है फिर वह चालाकी से बाइक का लॉक तोड़ के उसे चोरी करके फरार हो जाता है। चोरी की सूचना थाना चार की पुलिस को दे दी है। खबर लिखे जाने तक का पीड़ित ने बताया कि अभी तक कोई भी पुलिस का अधिकारी मौका देखने के लिए नहीं पहुंचा है।

  • Jalandhar News: डॉक्टर के घर के बाहर और कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर बदमाश फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: डॉक्टर के घर के बाहर और कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर बदमाश फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला संतोखपुरा में गोलियां चलने का सामने आया है। जहां देर रात 2 बदमाश डाक्टर यशपाल के घर के बाहर खड़ी कार और घर पर गोलियां चलाकर फरार हो गए। घटना देर रात 1.40 बजे की है। इस दौरान बाइक पर सवार होकर 2 बदमाश आए। उन्होंने पहले घर के बाहर खड़ी कार पर फायरिंग की। जिसके बाद घर पर गोलियां चलाकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते एसीपी जयंतपुरी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गई।

    घटना के दौरान डॉक्टर परिवार के साथ घर में मौजूद था। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार बदमाशों ने 10 गोलियां चलाई है। घटना वहां पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी ने कहा कि वह थाना 8 के एसएचओ सहित घटना स्थल पहुंचे और मामले की जांच की जा रही है। एसीपी ने कहा कि परिवार के बयानों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਜਲੰਧਰ – ਡਾਕਟਰ ਦੇ ਘਰ ‘ਤੇ ਅੱਧੀ ਰਾਤ ਗੋਲੀਆਂ ਦੀ ਬਰਸਾਤ, ਬਾਈਕ ਸਵਾਰ ਫਰਾਰ

    हालांकि घटना के दौरान आरोपियों ने कोई फिरौती की मांग नहीं की है। वहीं पार्षद राजेश ठाकुर ने कहा कि देर रात 1.40 बजे की घटना है। इस दौरान देर रात 2 बजे उन्हें डॉक्टर यशपाल का फोन आया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पार्षद ने कहाकि मामला पुलिस कमिशनर धनप्रीत कौर के ध्यान में ला दिया गया है और उन्होंने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। पार्षद ने कहा कि वह डॉक्टर को 20 सालों से जानते है और डॉक्टर मोगा में अस्पताल चलाते है। कैमरे में 3 व्यक्ति घटना को अंजाम देते हुए नजर आ रहे है। डॉक्टर की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है।

     

  • आज का राशिफल, 28 फरवरी 2026

    आज का राशिफल, 28 फरवरी 2026

    आज 28 फरवरी की सुबह एक दुर्लभ खगोलीय घटना लेकर आई है। ज्योतिष गणना के अनुसार, कुंभ राशि में ‘पंचग्रही महायोग’ बना हुआ है, जहाँ सूर्य, मंगल, शुक्र और राहु के साथ बुध वक्री स्थिति में हैं। यह समय पुरानी योजनाओं को गलतियों से सीखने और भविष्य की नींव पक्की करने का है। साथ ही, चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में आ चुके हैं, जो इस भागदौड़ के बीच मन को शांति और परिवार का साथ दिलाएंगे। आज का दिन नई शुरुआत के बजाय पुराने अधूरे कामों को ठीक करने के लिए सबसे अच्छा है।

    मेष राशि: आज का दिन योजनाओं को सुधारने और भावनाओं को मजबूत करने का रहेगा। चंद्रमा आपके चतुर्थ भाव में है, जिससे आपका ध्यान घर और परिवार की शांति पर केंद्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप काफी व्यस्त रहेंगे, लेकिन वक्री बुध के कारण परिणामों में थोड़ी देरी हो सकती है। प्रोफेशनल लक्ष्यों को पाने के लिए पर्दे के पीछे रहकर काम करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। रिश्तों में पुरानी यादें ताजा होंगी, इसलिए पुराने मतभेदों को सुलझाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के लिहाज से पाचन संबंधी समस्या और सीने में जकड़न से बचने के लिए आराम करें और ज्यादा मेहनत करने से बचें।

    वृषभ राशि: आज का दिन करियर की समीक्षा और बातचीत का है। चंद्रमा आपके तृतीय भाव में रहकर आपकी जिज्ञासा बढ़ाएगा। आप पुराने प्रोफेशनल कॉन्टेक्ट्स को नए नजरिए से देखेंगे। वक्री बुध आपके दशम भाव (करियर) में है, इसलिए कोई भी ईमेल या संदेश भेजने से पहले उसे दोबारा जांच लें। करियर में किसी पुराने अवसर का वापस आना संभव है। दोस्तों या पड़ोसियों के साथ मधुर लेकिन संवेदनशील बातचीत होगी। स्वास्थ्य में गला और छाती का क्षेत्र संवेदनशील रहेगा, इसलिए कैफीन का सेवन कम करें। आपका ध्यान आस-पास के और तुरंत जरुरत वाले खर्चों पर रहेगा।

    मिथुन राशि: आज का दिन ‘वित्तीय समझ’ का है। चंद्रमा आपके द्वितीय भाव में है, जिससे आप अपनी संपत्ति और पारिवारिक खर्चे को लेकर सतर्क रहेंगे। करियर में आप बड़े सपने देख रहे हैं, लेकिन अब उनकी लागत पर ध्यान देने का समय है। बजट बनाने और व्यावसायिक कॉन्ट्रैक्ट्स की समीक्षा के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है। कोई भी नया समझौता न करें। संबंधों में पुरानी बातों से लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य में गला और पेट सेंसिटिव हो सकते हैं, इसलिए घर का बना सादा भोजन ही करें। राहु के प्रभाव में आकर किसी भी जोखिम भरे निवेश से बचें।

    कर्क राशि: आज का दिन ‘सहज नेतृत्व’ का है। चंद्रमा आपकी अपनी राशि (प्रथम भाव) में है, जिससे आपका प्रभाव और आकर्षण चरम पर रहेगा। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी ओर भावनात्मक सहयोग के लिए देखेंगे। आपका मानवीय सोच दूसरों को संभालने के काम आएगी। अष्टम भाव में मंगल-राहु की वजह से भावनाएं अचानक तेज हो सकती हैं, इसलिए जल्दबाजी में निवेश करने से बचें। संबंधों में दिल से जुड़ाव महसूस होंगे, लेकिन नकारात्मक सोच से बचें। स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त पानी पिएं और ठंडे पदार्थों का सेवन करें।

    सिंह राशि: आज का दिन ‘एकांत और आत्म-निरीक्षण’ का है। चंद्रमा आपके बारहवें भाव में है, जिससे आपकी ऊर्जा थोड़ी कम महसूस हो सकती है और आप पर्सनल स्पेस की तलाश करेंगे। साझेदारी के भाव में पंचग्रही योग है, जिससे पार्टनर की सच्चाई आपके सामने आएगी। आज कोई नया व्यवसाय शुरू न करें। वित्तीय मामलों को देखने के लिए दिन अच्छा है, छिपे हुए खर्चों की जांच करें। संबंधों में सामाजिक थकान महसूस होगी, इसलिए सार्वजनिक घोषणाओं से बचें। स्वास्थ्य में नींद की कमी और पैरों में दर्द हो सकता है, नमक के पानी से स्नान करना फायदेमंद रहेगा।

    कन्या राशि: आज का दिन ‘भावनात्मक मेलजोल’ का है। चंद्रमा आपके ग्यारहवें भाव में है, जिससे दोस्तों और समूह के साथ समय मिलने में सुकून मिलेगा। करियर में प्रगति के लिये दैनिक कार्यशैली पर ध्यान दें। किसी पुराने संपर्कों से लाभ हो सकता है। छठे भाव में मंगल-राहु की वजह से गलतफहमियां हो सकती हैं, इसलिए कड़ा रुख नहीं अपनाएं। आर्थिक रूप से पुराने प्रोजेक्ट्स का रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। संबंधों में किसी पुराने दोस्त के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है। स्वास्थ्य में पाचन तंत्र का ध्यान रखें और हल्की सैर करें।

    तुला राशि: आज का दिन ‘संवेदनशील कार्यकर्ता’ बनने का है। चंद्रमा आपके दसवें भाव में है, जिससे आप कार्यक्षेत्र में काफी प्रभावशाली रहेंगे। आपकी पालन-पोषण वाली नेतृत्व शैली वरिष्ठों को प्रभावित करेगी। करियर में पुराने विचारों को दोबारा पेश करने के लिए दिन बेहतर है। पंचम भाव में ग्रहों की युति के कारण रचनात्मक कार्यों में गहराई से सुधार जरूरी है। दिखावे के लिए खर्च न करें, बल्कि किसी विशेषज्ञ से धन प्रबंधन पर बात करें। संबंधों में कोई पुरानी याद फिर से दस्तक दे सकती है। स्वास्थ्य में जोड़ों और पाचन का ध्यान रखें।

    वृश्चिक राशि: आज का दिन ‘उच्च ज्ञान’ प्राप्ति का है। चंद्रमा आपके नवम भाव में रहकर आपकी सोच को बड़ा कर रहे हैं । करियर में कानूनी समीक्षा, प्रकाशन या शिक्षण से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। चतुर्थ भाव में मंगल-राहु की वजह से घर में थोड़ी बेचैनी का माहौल हो सकता है। पारिवारिक संपत्ति के पुराने विवाद सुलझाने में भाग्य आपका साथ देगा, बस आप ईमानदारी से काम करते रहें । संबंधों में आज कोई महत्वपूर्ण जीवन का सबक समझ में आएगा। स्वास्थ्य में कूल्हों और जांघों में संवेदनशीलता हो सकती है, प्राणायाम का अभ्यास करें।

    धनु राशि: आज का दिन ‘वित्तीय रहस्यों’ को सुलझाने का है। चंद्रमा आपके अष्टम भाव में है, जिससे आपका ध्यान टैक्स, बीमा या संयुक्त धन पर रहेगा। करियर में किसी पुरानी जटिल समस्या या तकनीकी खामी को ठीक करने के लिए दिन बेहतर है, लेकिन कुछ भी नया शुरू न करें। वक्री बुध आपके संचार भाव में है, इसलिए डिजिटल मूवमेंट और मीटिंग में सावधानी बरतें। संबंधों में विश्वास और साझा मूल्यों को लेकर पुराने घावों को भरने का समय है। स्वास्थ्य में भारीपन महसूस हो सकता है, शरीर को शुद्ध करने पर ध्यान दें।

    मकर राशि: आज का दिन एक दूसरे की सुरक्षा और साझेदारी का है। चंद्रमा आपके सप्तम भाव में है, जिससे आपको जीवनसाथी के साथ भावनात्मक संतुलन प्राप्त होगा। करियर में सफलता आपसी सहयोग और पुराने रिश्तों को बेहतर बनाने से मिलेगी, अकेले निर्णय न लें। दूसरे भाव में पंचग्रही योग की वजह से सीधी आय में देरी हो सकती है, पर मित्रों से सहायता मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें क्योंकि मंगल आपके वाणी भाव में है। संबंधों में उदासीनता रहेगी, बस काम के तनाव को घर न पहुंचाएं। स्वास्थ्य में कमर के निचले हिस्से और किडनी का ध्यान रखें।

    कुंभ राशि: आज का दिन ‘दैनिक दिनचर्या को व्यवस्थित’ करने का है। चंद्रमा आपके छठे भाव में है, जिससे आपकी क्षमता बढ़ेगी। आपकी अपनी राशि में पंचग्रही योग है, जिससे आप मानसिक ऊर्जा से भरे रहेंगे। करियर में संस्थागत कार्यों को पूरा करने का अच्छा दिन है। कार्यक्षेत्र में आप एक दिशा-निर्देशक की तरह काम करेंगे। वित्त में व्यावहारिक खर्च पर ध्यान दें और आधुनिक अभ्यासों पर अनावश्यक खर्च न करें। स्वास्थ्य में नर्वस सिस्टम और पेट का ध्यान रखें, नंगे पैर जमीन पर चलने से मानसिक शांति मिलेगी।

    मीन राशि: आज का दिन ‘रचनात्मक अभिव्यक्ति’ का है। चंद्रमा आपके पंचम भाव में है, जिससे आप ज्याद भावुक होंगे और लोगो से जुड़ने की क्षमता बढ़ेगी। करियर में पुराने प्रोजेक्ट्स को दोबारा शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। बारहवें भाव में ग्रहों की भारी हलचल के कारण कोई अनजानी चिंता मन को परेशान कर सकती है। संबंधों में आप दिल से किसी के साथ जुड़ेंगे, लेकिन अपनी सच्चाई में बने रहेंगे। हृदय और पेट के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें; हंसी-मजाक और रचनात्मक कार्य तनाव दूर करने की दवा बनेंगे। बैठने का तरीका सही रखें।

  • Jalandhar News: गन प्वाइंट पर K.P Property Advisor की दुकान पर हुई लूटपाट की CCTV आई सामने

    Jalandhar News: गन प्वाइंट पर K.P Property Advisor की दुकान पर हुई लूटपाट की CCTV आई सामने

    जालंधर, (ENS): मकसूदा के पास नंदनपुर रोड पर स्थित K.P Property Advisor – Nandanpur Road की दुकान में गन प्वाइंट पर हुई लूटपाट की घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। घटना मकसूदा इलाके की बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि बाइक पर सवार दो लुटेरे दुकान के बाहर आते हैं। दोनों कुछ देर तक बाहर रुकते हैं और आसपास का जायजा लेते हैं।

    वीडियो में दिख रहा है कि एक लुटेरा बाइक से उतरकर दुकान के अंदर चला जाता है। वहीं दूसरा आरोपी बाइक पर ही बैठकर सड़क पर खड़ा रहता है और बाहर नजर रखता है। दुकान के अंदर घुसे लुटेरे ने हथियार के दम पर लूटपाट की। कुछ ही देर में वह लूटकर दुकान से बाहर निकलता है।

    जैसे ही लुटेरा दुकान से बाहर आता है,  बाहर इंतजार कर रहा उसका साथी उसे बाइक पर बैठाकर मौके से फरार हो जाता है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

    ये है पूरा मामला
    मकसूदा के पास नंदनपुर रोड K.P Property Advisor नाम की दुकान पर बाइक सवार लुटेरों ने गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर आए दो लुटेरे पहले ग्राहक बनकर दुकान के अंदर गए। उन्होंने दुकानदार से यूरो के बारे में पूछताछ शुरू की और बातचीत में उसे उलझाने लगे। कुछ देर बाद उनकी हरकतों से साफ हो गया कि उनका इरादा लूटपाट करना है।

    दुकानदार को हुआ शक
    दुकानदार तजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें पहले ही शक हो गया था कि युवक लूट के इरादे से आए हैं। थोड़ी देर बाद एक लुटेरे ने अचानक गन निकाल ली और उनसे 600 यूरो देने की मांग की।

    गन छीनने की कोशिश में हुई हाथापाई
    तजिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने लुटेरे से कहा कि वह पैसे दे देंगे। इसी दौरान जैसे ही उन्हें मौका मिला, उन्होंने लुटेरे की गन पकड़ ली। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान लुटेरा अपनी गन छोड़कर दुकान से पैसे लेकर मौके से फरार हो गया।

    पुलिस जांच में जुटी
    घटना के तुरंत बाद दुकानदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य जरूरी जानकारी जुटाई। दुकानदार ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।

     

     

     

  • Jalandhar News: गन प्वाइंट पर Kp Property Advisor की दुकान पर लूट, देखें Live

    Jalandhar News: गन प्वाइंट पर Kp Property Advisor की दुकान पर लूट, देखें Live

    जालंधर, (ENS): शहर में लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। बेखौफ लुटेरे दिन-दहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। वहीं, ताजा मामला मकसूदा के पास नंदनपुर रोड Kp Property Advisor नाम की दुकान पर बाइक सवार लुटेरों ने गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

    मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर आए दो लुटेरे पहले ग्राहक बनकर दुकान के अंदर गए। उन्होंने दुकानदार से यूरो के बारे में पूछताछ शुरू की और बातचीत में उसे उलझाने लगे। कुछ देर बाद उनकी हरकतों से साफ हो गया कि उनका इरादा लूटपाट करना है।

     

    दुकानदार को हुआ शक
    दुकानदार तजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें पहले ही शक हो गया था कि युवक लूट के इरादे से आए हैं। थोड़ी देर बाद एक लुटेरे ने अचानक गन निकाल ली और उनसे 600 यूरो देने की मांग की।

    गन छीनने की कोशिश में हुई हाथापाई
    तजिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने लुटेरे से कहा कि वह पैसे दे देंगे। इसी दौरान जैसे ही उन्हें मौका मिला, उन्होंने लुटेरे की गन पकड़ ली। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान लुटेरा अपनी गन छोड़कर दुकान से पैसे लेकर मौके से फरार हो गया।

    पुलिस जांच में जुटी
    घटना के तुरंत बाद दुकानदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य जरूरी जानकारी जुटाई। दुकानदार ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।