Blog

  • Punjab दौरे पर आएंगे PM Modi, Jalandhar के इस डेरे में होंगे नतमस्तक

    Punjab दौरे पर आएंगे PM Modi, Jalandhar के इस डेरे में होंगे नतमस्तक

    जालंधर, ENS: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक फरवरी को पंजाब के दौरे पर आ रहे है। इस दौरान वह जालंधर के डेरा सचखंड बल्ला में नतमस्तक होंगे। दरअसल, 1 फरवरी को गुरु रविदास जी की जयंती है। ऐसे में पीएम मोदी पंजाब दौरे के दौरान 649वीं जयंती पर डेरे में नतमस्तक होंगे। बता दें कि हाल में डेरा बल्लां के संत निरंजन दास को पद्मश्री के लिए चुना गया है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार ने संत निरंजन दास महाराज को समाज सेवा, शिक्षा और सेहत के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा की।

    दुनियाभर में फैले रविदासिया समुदाय के आध्यात्मिक मार्गदर्शक के रूप में उन्होंने वंचित वर्गों के उत्थान और मानवता की सेवा के लिए अनेक अस्पताल व शिक्षण संस्थान चलाए हैं, जिस कारण इस प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान की घोषणा से पंजाब और उनके अनुयायियों में खुशी का माहौल है। वहीं हाल ही में पद्मश्री की घोषणा के बाद भाजपा की लीडरशिप ने संत निरंजन दास को बधाई दी।

    पद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या (25 जनवरी) को की जाती है। ये सम्मान मार्च या अप्रैल 2026 में राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देंगी। गृह मंत्रालय समारोह की की डेट की घोषणा मार्च के आसपास करेगा, जिसमें सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रपति द्वारा पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

  • लोक भवन में ‘एट होम’ कार्यक्रम, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

    लोक भवन में ‘एट होम’ कार्यक्रम, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

    शिमला: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोक भवन में ‘एट होम’ कार्यक्रम का आयोजन किया।

    इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति जिया लाल भारद्वाज, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, पार्षद, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, अतिरिक्त मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत, मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, स्वतंत्रता सेनानी और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

  • भीषण सड़क हादसे में CRPF जवान सहित 4 की मौत, देखें वीडियो

    भीषण सड़क हादसे में CRPF जवान सहित 4 की मौत, देखें वीडियो

    उधमपुरः जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर जखानी के पास हुए एक सड़क हादसे में सीआरपीएफ के एक जवान सहित 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे के दौरान एक यात्री बस ने सड़क किनारे खड़े टाटा मोबाइल वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। दरअसल, बस चालक एक मोटरसाइकिल से होने वाली भिड़ंत को बचाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इसी दौरान नियंत्रण खोने से बस सीधे खड़े वाहन में जा घुसी। हादसे के वक्त टाटा मोबाइल का टायर बदल रहे तीन नागरिकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बस में सफर कर रहे सीआरपीएफ के एक जवान ने भी इस भीषण टक्कर में अपनी जान गंवा दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। राजमार्ग पर इस घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। जखानी के पास हुई यह घटना बेहद खतरनाक थी। चश्मदीदों के मुताबिक, टाटा मोबाइल सड़क किनारे खड़ी थी और 3 लोग उसका पंचर टायर बदलने में व्यस्त थे। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि एक अनियंत्रित बस उनकी ओर आ रही है। बस ने इतनी तेजी से टक्कर मारी कि इन तीनों नागरिकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बस की स्पीड काफी ज्यादा थी। अचानक सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल को बचाने की कोशिश में बस ड्राइवर ने स्टेयरिंग मोड़ा, जिससे बस किनारे खड़े वाहन से टकरा गई। बस के अंदर बैठे यात्री भी इस झटके से सहम गए। इसी बस में सवार सीआरपीएफ जवान की चोट लगने की वजह से मौत हो गई। प्रशासन अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रहा है।
  • Jalandhar News: हाईवे पर बस की साइड लगने से कार ने खाई कई पलटियां, 3 घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: हाईवे पर बस की साइड लगने से कार ने खाई कई पलटियां, 3 घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अड्डा रायपुर रसूलपुर के पास पठानकोट साइड से जालंधर की ओर जा रही स्विफ्ट डिज़ायर कार को अड्डा रायपुर रसूलपुर के पास एक प्राइवेट बस ने साइड मारी। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में बस की साइड लगने से कार पलटियां खाते हुए दूसरी ओर सड़क पर गिर गई। मिली जानकारी के अनुसार कार बेकाबू होकर पलटी खाकर डिवाइडर पार नहर किनारे जा गिरी। इस घटना के दौरान कार में 3 लोग सवार थे। जिसमें आगे बैठे 2 लोगों को ने सीट बेल्ट पहन रखी थी, जिसके कारण उनका बचाव रहा।

    वहीं कार की पीछे की सीट पर बैठी महिला सवारी की भी जान बच गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार स्विफ्ट डिज़ायर में 3 यात्री टांडा साइड के नजदीकी गांव बैंचा से आ रहे थे, और रायपुर रसूलपुर के पास एक निजी कंपनी की बस ने साइड मारने से कार पलटी खाते हुए डिवाइडर पार कर दूसरी साइड चली गई। हादसे में 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए और एक को मामूली चोटें आईं।

    राहगीरों ने मौके पर 108 एम्बुलेंस को फोन किया, पर जल्दबाज़ी में घायलों को निजी वाहन से नज़दीकी निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। थोड़ी ही देर बाद एम्बुलेंस भी आ गई। इस घटना के संबंध में मौके पर इकठ्ठा लोगों ने सड़क सुरक्षा बल को भी सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं कार को सड़क से पुलिस द्वारा हटाया जा रहा है। इस घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

  • Punjab News: बाबा दीप सिंह जी की जयंती पर गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब में उमड़ी संगत, सजाए जाएंगे विशेष दीवान, देखें वीडियो

    Punjab News: बाबा दीप सिंह जी की जयंती पर गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब में उमड़ी संगत, सजाए जाएंगे विशेष दीवान, देखें वीडियो

    अमृतसरः अमर शहीद धन-धन बाबा दीप सिंह जी के जन्म जयंती के अवसर पर आज गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब (चाटीविंद रोड) में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा विशाल धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर श्री अखंड पाठ साहिब जी का भोग हुआ, जिसके उपरांत सिंह साहिब ज्ञानी बलविंदर सिंह ने पवित्र मुखवाक की कथा की और सचखंड श्री हरिमंदर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी अमरजीत सिंह ने हुकमनामा लिया।

    कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधन करते हुए शिरोमणि कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बाबा दीप सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा दीप सिंह जी ने जिस बलिदान के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया वह सिख इतिहास का एक महान अध्याय है। उन्होंने श्री दरबार साहिब की पवित्रता की रक्षा के लिए अपना सिर समर्पित किया। एडवोकेट धामी ने कहा कि बाबा जी दमदमी टकसाल के पहले मुखी थे, जिन्हें दसमेश पिता ने बाणी की वाणी सुनाने और शहादत के मार्ग पर चलने का आदेश दिया था।

    प्रधान धामी ने जानकारी दी कि आज रात विशेष दीवान सजाए जाएंगे और 27 जनवरी को महाजन अमृत संचार कराया जाएगा। उन्होंने सभी संगत से अपील की कि बाबा दीप सिंह जी की जयंती तभी सफल मानी जाएगी जब युवा पीढ़ी खंडे-भाटे की पहल कर गुरु मार्ग पर चले।

    उन्होंने कहा कि जन्म जयंती के अवसर पर अमृत ग्रहण करना सिखों के लिए एक अनमोल उपहार बन जाता है। उन्होंने कहा कि इस स्थल के प्रति देश-विदेश से संगतों की गहरी आस्था है। लाखों की संख्या में संगतें श्री हरिमंदर साहिब को नतमस्तक होने के साथ-साथ बाबा दीप सिंह जी के इस महान स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने आ रही हैं। उन्होंने समूची नानक नामलेवा संगत को इस पवित्र जयंती पर हार्दिक बधाई दी।

  • Punjab News: अब इस जगह बैंक कर्मियों ने की हड़ताल, लगाया धरना, देखें वीडियो

    Punjab News: अब इस जगह बैंक कर्मियों ने की हड़ताल, लगाया धरना, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ यूनियन पंजाब के अध्यक्ष और पंजाब बैंक फैडरेशन के उप महासचिव किशोर सिंह की अगुवाई में आज अमृतसर में पीएनबी के लॉरेंस रोड स्थित कार्यालय के बाहर एक दिवसीय देशव्यापी संकेतक हड़ताल के तहत विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर किशोर सिंह ने स्पष्ट किया कि यह कोई लंबी अवधि का धरना नहीं है, बल्कि सिर्फ एक दिन की हड़ताल है, जो ऑल इंडिया स्तर पर बैंक कर्मचारियों द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि आज देश भर में कुल बैंकिंग उद्योग के लगभग 8 लाख 30 हजार कर्मचारी हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगें आज की नहीं हैं, बल्कि 2015 से लगातार उठाई जा रही हैं।

    सबसे बड़ी मांग यह है कि वेतन समझौते के तहत बचे हुए मसलों को हल करते हुए पांच दिवसीय कार्यप्रणाली को लागू किया जाए। किशोर सिंह ने कहा कि जब बाहरी वेतन समझौता साइन किया गया था, उस समय डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज़, आईबीआई की रिपोर्ट, भारत सरकार के वित्तीय प्रतिनिधि और सभी प्रमुख बैंकों के प्रतिनिधि इस प्रक्रिया में शामिल थे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) द्वारा एक लिखित समझौता, एमओयू और जॉइंट नोट पर हस्ताक्षर किए गए थे, जिसके अंतर्गत वेतन समझौते को लागू किया जाना था।

    उन्होंने बताया कि उस समझौते में यह भी दर्ज था कि जो अनसुलझे मुद्दे रह गए हैं, उन्हें समय पर हल किया जाएगा, पर लगभग दो साल बीत जाने के बावजूद भी ये मामले अनसुलझे हैं। उन्होंने कहा कि हम यह नहीं कह रहे कि आज हमारी कोई नई माँग है, हमारी सिर्फ यह माँग है कि जो एग्रीमेंट साइन किया गया है, उसे पूरी तरह लागू किया जाए। बैंक कर्मचारियों ने माना कि हड़ताल के कारण आम लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन बैंक कर्मचारी कभी भी बैंकिंग सेवाओं को पूरी तरह बाधित करना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारियों ने ही जनधन योजना जैसी योजनाओं को सफल बनाया है और आगे भी बेहतर ग्राहक सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह हड़ताल कर्मचारियों पर थोपे गए दबाव के कारण की गई मजबूरी है, ताकि सरकार और प्रबंधन लिखित समझौतों को लागू करने की ओर ध्यान दें।

  • Jalandhar News: सभी सरकारी बैंक कर्मियों ने की आज हड़ताल, लोगों की बढ़ी मुश्किलें, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सभी सरकारी बैंक कर्मियों ने की आज हड़ताल, लोगों की बढ़ी मुश्किलें, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (UFBU) के आह्वान पर एक बार फिर से सभी सरकारी बैंक कर्मियों ने मोर्चा खोलते हुए आज के दिन हड़ताल का ऐलान किया है। ऐसे में आज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाहर सरकारी बैंकों में हड़ताल को लेकर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, 3 दिन पहले ही बैंक बंद थे। ऐसे में आज बैंक खुलने के बाद बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है।

    मामले की जानकारी देते हुए बैंक के कर्मचारी ने बताया कि अन्य सेक्टरों की तरह सरकारी बैंकों में सप्ताह में 5 दिन काम करने के लिए मांग पत्र यूनियन की ओर से दिया गया था। जिसको लेकर उनकी मांग का प्रोपजल 2022 में मान लिया गया था, लेकिन अभी तक इस प्रोपजल को लागू नहीं किया जा रहा है।

    इसी को लेकर आज यूनियन की UFBU के आह्वान पर एक दिन की हड़ताल का ऐलान किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगे ना मानी की गई वह जल्द 5 दिन के लिए हड़ताल का ऐलान करेंगे। कर्मियों का कहना है कि बैंकों में स्टाफ की भी कमी है और स्टाफ की कमी के कारण उन्हें 5 बजे की जगह 8 बजे तक बैंकों में काम करना पड़ रहा है। इस दौरान उन्होंने बैंकों में स्टाफ को बढ़ाने की भी मांग की है।

  • Jalandhar News: इस जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लगेगा 3 दिवसीय ‘पंजाब सखी शक्ति मेला’, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लगेगा 3 दिवसीय ‘पंजाब सखी शक्ति मेला’, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: ‘पंजाब सखी शक्ति मेला’ का आयोजन रेड क्रॉस भवन में किया जा रहा है। दरअसल, प्रशासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए 27 से 29 जनवरी 2026 तक यह आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए एक विशेष पहल की है। इस 3 दिवसीय मेले में स्वयं सहायता समूहों (SHG) द्वारा तैयार हस्तशिल्प और शुद्ध खाद्य पदार्थों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जिसका उद्देश्य स्थानीय महिलाओं को उनके उत्पादों की बिक्री के लिए एक बड़ा मंच प्रदान करना है।

    मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) नवदीप कौर ने बताया कि यह 3 दिवसीय मेला आजीविका मिशन के तहत जिला उद्योग केंद्र के सहयोग से लगाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को बाजार मुहैया करवाना है। इस मेले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा हाथों से तैयार किए गए कपड़े, विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल होंगे।

    इसी के साथ आकर्षक आर्टिफिशियल ज्वेलरी, शुद्ध आचार, मुरब्बे, चटनी, ऑर्गेनिक हल्दी, शहद, सरसों और नारियल का तेल, जूट से बने बैग और अन्य सजावटी सामान लगाया जाएगा। वहीं खरीदारी के साथ-साथ मेले में खाने-पीने का भी विशेष व्यवस्था की जाएंगी। यहां लाइव फूड स्टॉल लगाए जाएंगे जहां लोग लजीज व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। बच्चों के मनोरंजन के लिए मैजिक शो और झूले लगाए जा रहे हैं।

    इसके अतिरिक्त, मेले की रौनक बढ़ाने के लिए विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जाएंगे। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर नवदीप कौर ने जालंधर वासियों से अपील की है कि वे अपने परिवारों के साथ इस मेले में बढ़-चढ़कर पहुंचें और महिला उद्यमियों का उत्साह बढ़ाएं।

  • Jalandhar News: Iconic Mall में कपड़े के शोरूम से साढ़े 11 लाख की नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Iconic Mall में कपड़े के शोरूम से साढ़े 11 लाख की नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला पॉश इलाके मॉडल टाउन में स्थित Iconic Mall से चोरी का सामने आया है, जहां कपड़ों के शोरूम से लाखों की नगदी लेकर चोर फरार हो गए। देर रात चोर शोरूम में लॉकर तोड़कर साढ़े 11 लाख की नगदी लेकर फरार हो गए।

    हैरानी की बात यह है कि घटना के दौरान वहां पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते है, लेकिन घटना के दौरान उन्हें भी चोरों द्वारा वारदात को अंजाम देने को लेकर पता नहीं चल पाया। घटना की सूचना शोरूम मालिक द्वारा पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

    मामले की जानकारी देते हुए मैनेजर ने बताया कि 2 चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि Iconic Mall में कपड़ों के शोरूम में तिजौरी तोड़कर 2 चोर फरार हो गए। घटना की सूचना मैनेजर को आज सुबह ही मिली है। घटना को लेकर सिक्योरिटी गार्ड पर शक जताया जा रहा है। थाना प्रभारी ने कहा कि साढ़े 11 लाख की चोरी हुई है। घटना के बाद से सिक्योरिटी गार्ड फरार बताए जा रहे है। सूत्रों के अनुसार एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन पुलिस द्वारा अभी पुष्टि नहीं की जा रही है।

  • Punjab News: मामूली तकरार को लेकर दोस्त ने किया 12वीं छात्र का कत्ल

    Punjab News: मामूली तकरार को लेकर दोस्त ने किया 12वीं छात्र का कत्ल

    श्री फतेहगढ़ साहिब: श्री फतेहगढ़ साहिब के खमानों के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों द्वारा अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या किए जाने की दर्दनाक घटना सामने आई है। मृतक की पहचान 17 वर्षीय मनविंदर सिंह उर्फ मान के रूप में हुई है। मनविंदर सिंह 12वीं कक्षा का मेडिकल विद्यार्थी था और खमानों के एक निजी स्कूल में पढ़ता था।

    मिली जानकारी के अनुसार किसी मामूली तकरार के बाद उसके दोस्तों ने ही उस पर किरच से हमला कर दिया। इस घटना में मनविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम मनविंदर के ताया के सामने खुले बाजार में दिया गया। परिवार ने बताया कि मृतक मनविंदर सिंह मां-बाप का इकलौता पुत्र था।

    मृतक के ताया सुरिंदर सिंह शिंदा ने बताया कि उनके परिवार में विवाह रखा हुआ था, जिसके लिए वे खरीदारी करने खन्ना रोड पर खड़े थे। जैसे ही उन्हें शोर की आवाज सुनाई दी तो वे तुरंत घटनास्थल की ओर भागे। जहां उन्होंने देखा कि उनके भतीजे पर उसके दोस्तों ने किरच से हमला कर दिया था और उसकी मौत हो चुकी थी।