Blog

  • अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ के मुख्य सलाहकार लक्ष्मी नारायण ठाकुर का निधन

    अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ के मुख्य सलाहकार लक्ष्मी नारायण ठाकुर का निधन

    सामाजिक जगत को अपूरणीय क्षति

    ऊना/सुशील पंडित: अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ के मुख्य सलाहकार, सामूहिक विकास मंच लम्बाग्रां के संस्थापक प्रधान एवं समाज सेवा के पुरोधा  लक्ष्मी नारायण ठाकुर का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने 21 जनवरी 2026 को अपने निवास स्थान पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से हिमाचल सहित देशभर में कार्यरत हिमाचली सामाजिक संस्थाओं में शोक की लहर दौड़ गई है।

    27 नवम्बर 1936 को हिमाचल प्रदेश के लम्बाग्रां में जन्मे लक्ष्मी नारायण ठाकुर ने जीवन का अधिकांश समय समाज सेवा को समर्पित किया। प्रारंभिक सेवाकाल में उन्होंने हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड में अपनी सेवाएं दीं। सेवा निवृत्ति के पश्चात वे पूर्ण रूप से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हो गए और समाज के उत्थान को ही अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया।

    अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ की स्थापना के समय से ही वे डी.डी. डोगरा, कुंवर हरि सिंह, शालिग राम भारद्वाज जैसे वरिष्ठ समाजसेवियों के साथ जुड़े रहे। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को संघ के साथ जोड़ने, समन्वय बनाए रखने तथा संगठन को मजबूत आधार प्रदान करने में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। संघ में विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने निष्काम भाव से समाज सेवा की।

    लक्ष्मी नारायण ठाकुर का व्यक्तित्व सरल, स्पष्टवादी और अनुशासनप्रिय था। वे मानते थे कि समाजसेवा को राजनीति से दूर रहकर ईमानदारी और निष्ठा से करना चाहिए। उन्होंने कभी किसी व्यक्ति विशेष या विचारधारा का पक्ष नहीं लिया, बल्कि सदैव समाज हित को सर्वोपरि रखा। दहेज प्रथा, नशाखोरी और गौ-हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ वे जीवनभर मुखर रहे।

    हिमाचली हितों के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य करना उनका सपना और जुनून था। प्रत्येक हिमाचली संस्था के साथ उनकी गहरी आत्मीयता थी। एक कवि, गायक, राष्ट्रवादी सोच के धनी और निर्भीक वक्ता के रूप में वे समाज में विशेष पहचान रखते थे। उन्होंने जिंदादिली से जीवन जिया और उम्र को कभी अपने कार्यों में बाधा नहीं बनने दिया।

    उनके निधन पर अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.एम. लाल, महासचिव  राकेश शर्मा (दिल्ली) सहित अमृतसर, ऊना, नंगल, काठगढ़, डैहर, नागपुर, सुंदरनगर, दिल्ली, पटियाला, देहरादून, विकासनगर, फतेहाबाद (हरियाणा), लखनऊ, भोपाल, कालका, चंडीगढ़, करनाल, सोलन, झंडूता, बिलासपुर, पछवादून, सिरमौर, खरड़, मुंबई, लुधियाना, पालमपुर, धर्मशाला, पधरा सहित देशभर में कार्यरत हिमाचली सामाजिक संस्थाओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

    सभी संस्थाओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बने रहेंगे।

  • SYL मुद्दे पर हरियाणा–पंजाब के मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक

    SYL मुद्दे पर हरियाणा–पंजाब के मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक

    चंडीगढ़: हरियाणा और पंजाब के मध्य एसवाईएल के विषय को लेकर मंगलवार को चंडीगढ़ में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस विषय पर बिंदुवार विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी और पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिन्द्र गोयल भी मौजूद रहे। बैठक के उपरांत हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर बैठक की जानकारी दी।

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने “पवन गुरु पानी पिता माता धरत महत,” का संदेश दिया है। यह गुरुओं की पावन धरती है और गुरुओं की शिक्षाएं आज भी हमारे लिए अनमोल रतन हैं, जो हमारे लिए मार्गदर्शक है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह बैठक बेहद सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई है। जब बातचीत अच्छे माहौल में होती है, तो उसका परिणाम भी सार्थक निकलता है।

    दोनों राज्यों ने आपसी सहमति से यह निर्णय लिया है कि एसवाईएल से जुड़े मुद्दे पर आगे विस्तृत चर्चा के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों के स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि व्यावहारिक और स्थायी समाधान की दिशा में आगे बढ़ा जा सके।

    माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लगातार बैठकों का आयोजन किया जा रहा है और आज की बैठक भी उसी दिशा में आयोजित की गई। पहले भी केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सीआर पाटील की मध्यस्थता में बैठक हो चुकी है।

    प्रेस वार्ता के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज की बैठक बड़े ही अच्छे माहौल में हुई है और इस बात पर सहमति बनी है कि पहले दोनों राज्यों के अधिकारी मिलकर इस मसले पर बैठक करेंगे।

    इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, पंजाब के मुख्य सचिव के पी सिन्हा, हरियाणा सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल सहित दोनों राज्यों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। इनके अलावा, दोनों राज्यों के एडवोकेट जनरल भी मौजूद रहे।

     

  • छैला–नेरीपुल सड़क परियोजना को लेकर केंद्र ने दी हरी झंडी, केंद्रीय मंत्री से मिले CM Sukhu

    छैला–नेरीपुल सड़क परियोजना को लेकर केंद्र ने दी हरी झंडी, केंद्रीय मंत्री से मिले CM Sukhu

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की। बैठक में राज्य में सड़क अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण के संबंध में विस्तृत विचार विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से सड़कों और पुलों की मरम्मत एवं रख-रखाव के लिए पर्याप्त वित्तीय सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया।

    केंद्रीय मंत्री ने सीआरआईएफ के अंतर्गत छैला नेरी पुल यशवंत नगर ओच्छघाट सड़क के लिए सैद्धांतिक रूप से 200 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की, इससे प्रदेश के सेब उत्पादकों को व्यापक लाभ मिलेगा। शिमला मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग की प्रगति से केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया। यह राष्ट्रीय राजमार्ग राज्य की राजधानी को 8 जिलों सहित पड़ोसी राज्यों से जोड़ता है। उन्होंने क्षेत्र की पर्वतीय भौगोलिक स्थिति और भू-वैज्ञानिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए शिमला से शालाघाट तथा भगेड़ से हमीरपुर तक अधिक से अधिक संख्या में सुरंगों के निर्माण का आग्रह किया।

    इसके अतिरिक्त, उन्होंने पैकेज-4 के अन्तर्गत फोरलेन निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया, जिसमें चीलबाहल स्थित हमीरपुर बाईपास के छोर से भंगबार तक का हिस्सा तथा नया उत्तरी हमीरपुर बाईपास शामिल है।

    गत मानसून के कारण चीलबाहल से पक्का भरोह खंड में विभिन्न स्थानों पर भारी क्षति पहुंची है और पिछले पांच से छह वर्षों में इस सड़क के सुदृढ़ीकरण का कार्य नहीं किया गया। यह सड़क विभिन्न धार्मिक स्थलों तक पहुंचने में महवत्पूर्ण है। उन्होंने एनएच-03 के चिलबाहल से पक्का भरोह खंड को विकास एवं रखरखाव कार्यों के लिए हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग (एनएच विंग) को सौंपने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध किया। एनएचएआई द्वारा 38.37 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान करने की भी अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने इस राशि को मंजूरी प्रदान करते हुए राज्य सरकार को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह भी उपस्थित थे।

  • Jalandhar News: रूसी सेना में शहीद हुए मनदीप का हुआ अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: रूसी सेना में शहीद हुए मनदीप का हुआ अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: रूस-यूक्रेन में चल रहे युद्ध में जालंधर के गोराया का मनदीप आर्मी में शहीद हो गया था। करीब एक माह पहले 30 वर्षीय मनदीप का शव भारत पहुंचा था। जिसके बाद परिवार ने उसे शहीदी का दर्जा देने सहित प्रशासन के समक्ष अन्य मांगे रखी थी। जिसके कारण परिवार द्वारा मनदीप का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया गया। वहीं आज मनदीप कुमार का नम आंखों से अंतिम संस्कार कर दिया। दरअसल, परिवारिक सदस्य मांग कर रहे थे कि उनके भाई को इंसाफ दिया जाए और प्रशासन उनकी कोई वित्तीय मदद करें। काफी दिनों से मनदीप के शव को मोर्चुरी में रखा हुआ था। मगर आज परिवार ने उसे नम आंखों से विदाई दी। इस मौके पर जब परिवारिक सदस्यों के साथ बात करने की कोशिश की गई, तो कोई भी परिवारिक सदस्य कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हुआ।

    बता दें कि गोराया कस्बे का रहने वाला 30 वर्षीय मनदीप कुमार पिछले काफी समय से रूस में रह रहा था, जहां वह बेहतर भविष्य और रोजगार की तलाश में गया था। परिजनों ने बताया की मनदीप ट्रैवल एजेंटों के झांसे में आ गया था। उसे नौकरी दिलाने का झूठा आश्वासन देकर रूस भेजा गया, लेकिन वहां पहुंचते ही परिस्थितियां बदल गईं। मनदीप कुमार 17 सितंबर 2023 को एक रिश्तेदार और तीन परिचितों के साथ आर्मेनिया के लिए रवाना हुआ था। मनदीप और उसके साथी अमृतसर से फ्लाइट के जरिए आर्मेनिया पहुंचे। उन्होंने तीन महीनों के लिए आर्मेनिया में मजदूरों के रूप में काम किया। 9 दिसंबर 2023 को वे रूस पहुंचे। हालांकि मनदीप कुमार रूस में ही रहा, जबकि उसका रिश्तेदार और तीन अन्य साथी भारत वापिस आ गए।

    मृतक मनदीप के भाई जगदीप कुमार ने कहा कि वे अब यह जानकारी हासिल करेंगे कि उसके भाई को रूसी सेना में कैसे भर्ती किया गया था, क्योंकि उसका भाई दिव्यांग था और दिव्यांग व्यक्ति सेना में भर्ती होने के योग्य नहीं होते। वे अब इस मामले में विदेश मंत्रालय और रूसी सरकार से बात करेंगे और रूसी अदालत में मुकदमा भी दायर करेंगे। दरअसल, मनदीप के लापता होने के बाद उसके भाई जगदीप ने उसे ढूंढने के लिए हरसंभव प्रयास किया। जगदीप खुद भी रूस गया और वहां अधिकारियों से संपर्क किया। इसके साथ ही उसने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार के सामने भी मनदीप का मामला उठाया, ताकि उसे सुरक्षित भारत वापस लाया जा सके। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद परिवार को कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई थी। काफी समय के बाद रूसी सेना में मनदीप की मौत की पुष्टि की जिसके बाद उसका शव जब भारत पहुंचा तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

     

  • Jalandhar News: Iconic Mall में साढ़े 11 लाख की नगदी चोरी के मामले में CCTV आई सामने

    Jalandhar News: Iconic Mall में साढ़े 11 लाख की नगदी चोरी के मामले में CCTV आई सामने

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला पॉश इलाके मॉडल टाउन में स्थित Iconic Mall से चोरी का सामने आया है, जहां कपड़ों के शोरूम से लाखों की नगदी लेकर चोर फरार हो गए। देर रात चोर शोरूम में लॉकर तोड़कर साढ़े 11 लाख की नगदी लेकर फरार हो गए। वहीं घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 2 व्यक्ति पैदल घूमते हुए दिखाई दे रहे है। दोनों व्यक्तियों ने मुंह ढके हुए है। वहीं अन्य सीसीटीवी फुटेज में व्यक्ति शोरूम की तालाशी ले रहे है। इस दौरान व्यक्ति ने पहले काउंटर के पास किसी चीज से बॉक्स को उखाड़ने की कोशिश की। जिसके बाद वह तिजौरी के पास चला गया और तिजौरी से सारी नगदी निकालकर ले गया।

    हैरानी की बात यह है कि घटना के दौरान वहां पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते है, लेकिन घटना के दौरान उन्हें भी चोरों द्वारा वारदात को अंजाम देने को लेकर पता नहीं चल पाया। घटना की सूचना शोरूम मालिक द्वारा पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

    मामले की जानकारी देते हुए मैनेजर ने बताया कि 2 चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि Iconic Mall में कपड़ों के शोरूम में तिजौरी तोड़कर 2 चोर फरार हो गए। घटना की सूचना मैनेजर को आज सुबह ही मिली है। घटना को लेकर सिक्योरिटी गार्ड पर शक जताया जा रहा है। थाना प्रभारी ने कहा कि साढ़े 11 लाख की चोरी हुई है। घटना के बाद से सिक्योरिटी गार्ड फरार बताए जा रहे है। सूत्रों के अनुसार एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन पुलिस द्वारा अभी पुष्टि नहीं की जा रही है।

  • UGC के चल रहे विरोध के बीच शिक्षा मंत्री का आया बयान, बोले – ‘किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा’

    UGC के चल रहे विरोध के बीच शिक्षा मंत्री का आया बयान, बोले – ‘किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा’

    नई दिल्ली : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के द्वारा जारी किए गए नए एंटी डिस्क्रिमिनेशन नियमों को लेकर देश के शैक्षणिक गलियारों में बहस तेज हो गई है। दिल्ली के अलग-अलग कॉलेजों के छात्रों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन और रिवर्स डिस्क्रिमिनेशन के आरोपों के बीच में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सरकार का रुख साफ कर दिया है। उन्होंने यह आश्वासन दिया है कि नए नियमों का उद्देश्य सिर्फ न्याय सुनिश्चित करना है न कि किसी का उत्पीड़न।

    कानून का मिसयूज करने का अधिकार नहीं होगा

    मीडिया से बात करते हुए और सोशल मीडिया के जरिए उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने विनम्रता के साथ अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि – ‘मैं बहुत विनम्रता से आश्वस्त करना चाहता हूं कि किसी का उत्पीड़न होने नहीं दिया जाएगा। भेदभाव के नाम पर किसी को भी कानून का मिसयूज करने का अधिकार नहीं होगा’। उन्होंने यह साफ कर दिया है कि चाहे यूजीसी हो, भारत सरकार हो या राज्य सरकारें सभी का यह सामूहिक दायित्व है कि कानून का पालन निष्पक्षता के साथ हो। जो भी व्यवस्था की गई है वो पूरी तरह से भारतीय संविधान की परिधि के अंदर है’। विवाद के एक मुख्य बिंदु यानी निर्दोष छात्रों के फंसने की आशंका पर बोलते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह प्रक्रिया न्यायपालिका के दायरे में है। यह विषय सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में व्यवस्था है मैं सभी को आश्वस्त महसूस करवाना चाहता हूं कि किसी के ऊपर भी अत्याचार या भेदभाव नहीं किया जाएगा।

    क्या है UGC का नया नियम?

    विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी की यूजीसी ने 13 जनवरी को प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन रेगुलेशन 2026 लागू कर दिया है। इस नियम का उद्देश्य उच्च शिक्षण संस्थानों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग, महिलाओं और दिव्यांग छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ होने वाले भेदभाव को खत्म करना है। इन नियमों के अंतर्गत हर विश्वविद्यालय और कॉलेज में 9 सदस्यों वाली एक समानता समिति यानी की इक्विटी कमेटी बनाने का प्रावधान किया गया है। इस समिति में संस्थान प्रमुख, तीन प्रोफेसर, एक कर्मचारी, दो सामान्य नागरिक, दो विशेष रुप से आमंत्रित छात्र और एक को-ऑर्डिनेटर शामिल होंगे। नियमों के अनुसार, इस समिति को कम से कम पांच सीटें अनिवार्य रुप से SC,ST, OBC, दिव्यांगजन और महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। यहीं से विवाद शुरु हुआ है।
  • Punjab News: केरोसिन ऑयल के डिपो में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: केरोसिन ऑयल के डिपो में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले के डांगू रोड पर मार्किट में आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार केरोसिन ऑयल के डिपो में आग लगी है। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की लपटें 20 फीट तक दिखाई दे रही है। वहीं आग की लपटों में पुराने पुष्प सिनेमा हाल के सामने वाली मार्किट घिर गई है।

    इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के कर्मी ने कहा कि बिजली विभाग की ओर से घटना के दौरान बिजली बंद ना करने से कुछ नुकसान हुआ है। दमकल विभाग के कर्मी ने कहा कि बिजली विभाग को घटना की सूचना भी दी गई, लेकिन सूचना के बाद देरी से बिजली बंद होने को लेकर नुकसान हुआ है। कर्मी ने बताया कि 2 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।

    वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि बिजली बोर्ड के कर्मियों की नाकामी के कारण नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड को सूचना देने के बाद एक घंटा बिजली को बंद करने में लगा दिया गया। जिसके कारण दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने इसकी भरपाई प्रशासन से करने की अपील की है। व्यक्ति का कहना है कि घटना को लेकर गरीब लोगों का काफी नुकसान हुआ है।

  • Punjab News: मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें, गुलाटी की चार्जशीट कोर्ट में की दायर

    Punjab News: मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें, गुलाटी की चार्जशीट कोर्ट में की दायर

    मोहालीः आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे अकाली नेता विक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। मजीठिया का साथी हरप्रीत गुलाटी उसकी कई कंपनियों में बिजनेस पार्टनर भी था। उसे लेकर आज मोहाली कोर्ट में विजीलेंस द्वारा 2007 से लेकर 2017 तक का लेखा-जोखा जुटाकर उसकी 11,000 पन्नों की स्प्लीमेन्ट्री चार्जशीट फाइल कर दी है।

    25 जून 2025 को विजीलेंस द्वारा विक्रम सिंह मजीठिया को आमदनी से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया गया था। तभी से ही मजीठिया नाभा जेल में बंद है। हालांकि उसकी जमानत अर्ज़ी मोहाली अदालत और पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से भी खारिज हो चुकी है। अब सुप्रीम कोर्ट में उसकी सुनवाई चल रही है।

    इसी बीच विजीलेंस ने मोहाली कोर्ट में उसके साथी की चार्जशीट फाइल कर दी हैं। जिससे विक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। हरप्रीत गुलाटी को कुछ महीने पहले ही मोहाली से गिरफ्तार किया गया था।

  • Punjab News: छत से गिरा पतंग उड़ा रहा 6 वर्षीय बच्चा, अस्पताल भर्ती

    Punjab News: छत से गिरा पतंग उड़ा रहा 6 वर्षीय बच्चा, अस्पताल भर्ती

    बठिंडाः पंजाब में पतंगों को लेकर लगातार हादसे होने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं रामां मंडी आज स्थानीय बाघा रोड पर स्थित रूप स्टूडियो के घर के पास पतंग को लेकर घटना सामने आई है, जहां छत पर पतंग उड़ा रहा 6 साल का बच्चा दोपहर में छत से नीचे गिर गया। इस घटना के बाद बच्चा बेहोश हो गया।

    हादसे में घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया है। बच्चे का नाम घईया पुत्र श्रीकृष्ण बताया जा रहा है, जो किराये के मकान में रहते हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

  • भारत-EU में Mother Of All Deals हुई साइन, ट्रंप को लगेगा झटका!

    भारत-EU में Mother Of All Deals हुई साइन, ट्रंप को लगेगा झटका!

    यूरोपीय अध्यक्ष ने बढ़ाई अमेरिकी राष्ट्रपति की चिंता

    नई दिल्ली : भारत और यूरोपीय संघ ने आखिरकार मुक्त व्यापार समझौते को लेकर चल रही लंबी बातचीत पूरी कर ली है। यह समझौता दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार बढ़ाने और आर्थिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए जरुरी माना जा रहा है। दोनों पक्षों ने इस डील को संतुलित और भविष्य को ध्यान में रखकर किया गया बताया है। इसका आज औपचारिक तौर पर ऐलान भी कर दिया गया है। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटानियो कोस्टा ने कहा कि यह समझौता बढ़ते टैरिफ और संरक्षणवाद के खिलाफ दुनिया को एक साफ राजनीतिक संदेश देता है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के चलते वैश्विक स्तर पर जो अनिश्चितता बनी है। उसके बीच भारत-EU का यह कदम बहुत ही जरुरी है।

    जरुरी है कि भारत-EU एक साथ आएं

    एंटोनियो कोस्टा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज की बहुध्रुवीय दुनिया में यह जरुरी है कि भारत और यूरोपीय संघ और करीब आएं। हम मिलकर अंतरराष्ट्रीय रिश्तों में स्थिरता, भरोसा और सुरक्षा देने वाले मजबूत साझेदार बन सकते हैं और नियमों पर आधारित वैश्विक व्यवस्था की रक्षा कर सकते हैं। कोस्टा गणतंत्र दिवस समारोह में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ मुख्त अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। कोस्टा के अनुसार, भारत-EU समझौता दुनिया को यह संदेश देगा कि भारत और यूरोपीय संघ टैरिफ की जगह व्यापार समझौतों में भरोसा रखते हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है जब कई देश संरक्षणवाद की ओर बढ़ रहे हैं और टैरिफ बढ़ा रहे हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में भारत और यूरोपीय संघ के बीच वस्तुओं का व्यापार 136.53 अरब डॉलर रहा है। इसमें भारत का निर्यात 75.85 अरब डॉलर और आयात 60.68 अरब डॉलर था। सेवा क्षेत्र में 2024 में दोनों के बीच व्यापार 83.10 अरब डॉलर रहा है। बता दें कि फिलहाल EU में भारतीय सामानों पर औसतन 3.8 प्रतिशत टैक्स लगता है लेकिन श्रम आधारित क्षेत्रों में यह करीबन 10 प्रतिशत तक है। वहीं भारत में EU से आने वाले सामानों पर औसतन 9.3 प्रतिशत टैक्स, कार और उनके पुर्जों पर 35.5 प्रतिशत, प्लास्टिक पर 10.4 प्रतिशत और केमिकल व दवाओं पर करीबन 9.9 प्रतिशत शुल्क लगता है।