Blog

  • पंजाबः फैक्ट्री मालिक के घर पर नाबालिग से गैंगरेप, आरोपियों की छापेमारी कर रही पुलिस

    लुधियानाः जिले में नाबालिग से गैंग रेप का मामला सामने आया है। फैक्ट्री मालिक के घर पर सफाई का काम करने वाले किशोरी के साथ मालिक के बेटे और उसके दोस्त ने दुष्कर्म किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। थाना पीएयू की पुलिस को जानकारी देते हुए किशोरी की मां ने बताया कि उसकी बेटी की आयु 14 साल है। वह उसके फैक्ट्री मालिक बबन के घर सफाई का काम करती थी। इस कारण वह वहीं रहने लगी।

    पीड़ित किशोरी ने 3 मई  को उसे बताया कि 20 अप्रैल को जब वह उससे मिलकर वापस घर चली गई तो अगले ही दिन साइयम और उसके दोस्त ने उसके साथ जबरदस्ती की। दोनों युवकों ने उसके साथ जबरी शारीरिक संबंध बनाई। उसने जब उनका विरोध किया किया तो उन लोगों ने उसे किसी को यह बात न कहने के लिए धमकाया। फिलहाल पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ धारा IPC 376-D, 6 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी ASI लुखविंदर सिंह मुताबिक पीड़ित किशोरी की मां जिस फैक्ट्री में काम करती थी उसी फैक्ट्री मालिक के पास उसकी बेटी घर का काम करने के लिए रहती थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

  • कांग्रेस वर्करों में हुई झड़प, नेताओं के सपोर्टरों में जमकर चले घूंसे, वीडियो वायरल

    कांग्रेस वर्करों में हुई झड़प, नेताओं के सपोर्टरों में जमकर चले घूंसे, वीडियो वायरल

    भिवानीः हरियाणा में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राव दान सिंह के लिए चुनाव काफी मुश्किल होता जा रहा है। अभी तोशाम में नाराज किरण चौधरी ने उनके साथ मंच शेयर कर उन्हें थोड़ी राहत दी ही थी कि रविवार रात को लोहारू में कांग्रेस कार्यालय उद्घाटन के कार्यक्रम में राव दान के सामने ही उनके कार्यकर्ता भिड़ गए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कांग्रेसी जमकर हो-हल्ला कर रहे हैं। इस दौरान राव दान सिंह कार्यकर्ताओं के बीच फंसे नजर आए। कुछ कार्यकर्ता उन्हें बचाकर बाहर निकालने की कोशिश भी कर रहे थे। पूर्व कैबिनेट मंत्री किरण चौधरी अपनी बेटी पूर्व सांसद श्रुति चौधरी का टिकट कटने के कारण नाराज थीं।

    हालांकि, रविवार को उन्होंने राव दान सिंह के साथ मंच साझा कर अपने बगावती सुरों को कुछ ठंडा किया। इस पॉजिटिव घटना के बाद रात को रा‌व दान सिंह लोहारू में चुनावी कार्यालय के उद्घाटन पर पहुंचे। इस दौरान श्रुति चौधरी के फूफा सोमवीर सिंह और पूर्व जिला परिषद चेयरमैन राजबीर सिंह फरटिया के समर्थकों के बीच विवाद हो गया। सभी समर्थक काफी लड़े और लात-घूंसे-मुक्के भी मारे। दरअसल, रविवार दोपहर 3 बजे लोहारू विधानसभा में राव दान सिंह के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन था। जब राव दान सिंह लोहारू पहुंचे तो सोमवीर सिंह उन्हें अपने साथ किसी दूसरी जगह ले गए। इसके चलते जिस चुनाव कार्यालय का उद्घाटन दोपहर 3 बजे होना था, वहां पहुंचते-पहुंचते रात के 10 बज गए। इसके बाद वहां सोमवीर सिंह व राजबीर सिंह समर्थक आपस में उलझ गए। दोनों के समर्थकों में जमकर जूतम पैजार हुई।

    राव दान सिंह असहाय नजर आए और दोनों पक्ष को समझाते नजर आए, लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। सबसे अहम बात है कि सोमवीर सिंह व राजबीर सिंह दोनों ही पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा गुट के हैं और दोनों ही उनके करीबी माने जाते हैं। अब इन दोनों के बीच जो विवाद हुआ, उसने एक बार फिर कांग्रेस की गुटबाजी व खेमेबाजी सार्वजनिक कर दी है। इसका परिणाम राव दान सिंह को भुगतना पड़ सकता है। इस घटना ने एक बार फिर साफ कर दिया कि कांग्रेस हाईकमान चाहे लाख दावे करे कि वह एकजुट हैं, लेकिन खेमों में बंटे नेता एकजुट होने के बाद आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। इस नए घटनाक्रम ने कांग्रेस उम्मीदवार राव दान सिंह की नींद उड़ा दी है, क्योंकि उन्हें भाजपा उम्मीदवार चौधरी धर्मबीर सिंह से दो-दो हाथ करने के पहले उन्हें अपनी ही पार्टी के नेताओं से दो-चार होना पड़ रहा है। श्रुति चौधरी का टिकट कटने के बाद किरण चौधरी ने इनडायरेक्ट राव दान सिंह पर घोटाले और बेटे के भगोड़े होने के आरोप जड़ कड़ा प्रहार किया।

    इसके चलते हाईकमान ने किरण चौधरी से बात की और इसी के चलते रविवार को वह तोशाम में चुनाव कार्यालय के दौरान राव दान सिंह के साथ खड़ी नजर आईं। साथ ही कहा कि जब तक खून रहेगा, तब तक वह कांग्रेस के साथ हैं। पूर्व विधायक सोमवीर सिंह ने लोहारू में हुए विवाद में कहा है कि कार्यकर्ताओं के बीच मामूली विवाद हो गया था। बाद में सभी को समझा दिया गया। इसका असर चुनाव पर नहीं पड़ेगा। वहीं, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन राजबीर सिंह ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं है। जो वीडियो सामने आई है, उसमें थोड़ा-बहुत विवाद हुआ था। हम एक परिवार के हैं और परिवार में इस प्रकार की छोटी-मोटी बात होती रहती है। सब कुछ सामान्य है।

  • 3 वाहनों में हुई भीषण टक्कर, आर्मी जवान सहित 5 की मौत

    3 वाहनों में हुई भीषण टक्कर, आर्मी जवान सहित 5 की मौत

    नई दिल्ली : झुंझुनूं के सिंघाना में बाइक को टक्कर मारने के बाद बेकाबू हुई स्कॉर्पियो मिनी बस से जा भिड़ी। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा थली गांव के पास सोमवार सुबह 10.30 बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि  बाइक सवार युवक, SUV सवार 3 लोगों और बस ड्राइवर की मौत हो गई। बस में सवार 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। सिंघाना थानाधिकारी कैलाश चंद यादव ने बताया कि बाइक को टक्कर मारने के बाद एसयूवी सामने से आ रही बस में घुस गई। एसयूवी सवार करणवीर पुत्र शीशराम, रिंकू पुत्र बलवीर निवासी हमीरवास और कर्णवीर के भांजे राहुल की मौत हो गई। राहुल नारेडी निजामपुर का रहने वाला था।

    बाइक सवार सुरेश पुत्र प्रभुदयाल ने भी मौके पर दम तोड़ दिया। सुरेश शोभाराम की ढाणी सेफरागुवार (खेतड़ी) का रहने वाला था। हादसे में बस ड्राइवर हनुमान (45) पुत्र प्रभु सिंह की भी मौत हो गई। वह मानपुरा (सिंघाना) का रहने वाला था। बस सिंघाना से बुहाना जा रही थी। जानकारी के अनुसार कार सवार करणवीर (25) पुत्र शीशराम सेना में जवान था, जो हमीरपुर का ही रहने वाला था और  छुट्‌टी लेकर ड्यूटी से घर आया था। करणवीर हाल ही में आर्मी में भर्ती हुआ था, जो जबलपुर में पोस्टेड था।

    कार सवार अपने गांव हमीरवास से सिंघाना (झुंझुनूं) की तरफ जा रहे थे। हमीरवास से थली गांव की दूरी लगभग 1 किलोमीटर है। हादसा इतना भीषण था कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए, कार पूरी तरह से पिचक गई। बस के शीशे टूट गए और ड्राइवर की लाश सामने का कांच तोड़ते हुए डैशबोर्ड पर लटक गई। टक्कर के बाद कई लोग सड़क पर उछलकर गिर गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल घायलों का इलाज किया जा रहा है।

  • जालंधरः ट्रैवल एजेंट Indo World और लोगों में हुई झड़प, भारी हंगामा, देखें Live

    जालंधरः ट्रैवल एजेंट Indo World और लोगों में हुई झड़प, भारी हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: ट्रैवल एजेंट Indo World और लोगों में झड़प होने का मामला सामने आया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए महिला प्रभदीप कौर ने बताया कि वह पैसे लेने के लिए उक्त ट्रैवल एजेंट के दफ्तर में आए थे। इस दौरान वह ट्रैवल एजेंट के दफ्तर में आए थे, जहां उन्होंने ट्रैवल एजेंट के कर्मियों द्वारा मारपीट के आरोप लगाए है। पीड़ित का आरोप है कि कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की, जिसके बाद वह जान बचाकर दफ्तर के बाहर आ गए। पीड़ितों ने दफ्तर के बाहर धरना लगा दिया है। 

    उनका कहना है कि घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने उनको बाहर निकालने के बाद चले गए। पीड़िता का आरोप है कि रितिश नामक व्यक्ति को न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर लाखों रुपए ठग लिए। उनका आरोप है कि यह यहां पर मालिक बना हुआ है और वह कई लोगों से पैसे लेकर ठगी मार चुका है। उन्होंने कहा कि 6 माह हो गए है कि वह दफ्तर के चक्कर लगा रहे है। महिला ने कहा कि शुक्रवार को 5 लोग पैसे वापिस लेने के लिए आए थे, इस दौरान ट्रैवल एजेंट के कर्मियों ने उन्हें 40 प्रतिशत पैसे लौटाने का आश्वासन दिया था। महिला ने कहा कि उन्होंने न्यूजीलैंड का 2 साल का वर्क परमिट वीजा लगवाने के लिए ट्रैवल एजेंट को 30 हजार पहले दिये थे, उसके बाद 1 लाख 20 हजार रुपए लिए थे। उन्होंने कहा कि साढ़े 5 लाख रुपए के पैकेज की बात हुई थी।

    जहां जगरांवा से आए दपंति ने ट्रैवल एजेंट और उनके कर्मियों पर मारपीट के आरोप लगाए है। वहीं एक अन्य व्यक्ति ने भी वहां पर ट्रैवल एजेंट पर मारपीट के आरोप लगाए है। दोनों पार्टियों का कहना है कि उन्होंने विदेश जाने के लिए उक्त ट्रैवल एजेंट का एक विज्ञापन देखा था। जिसके बाद वह उन्होंने विदेश जाने के लिए उक्त ट्रैवल एजेंट से संपर्क किया था। उनका आरोप है कि ना तो उन्हें विदेश भेजा गया है और ना ही उनके पैसे वापिस किए जा रहे है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाए है कि ट्रैवल एजेंट और उनके कर्मियों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई है। जिसके बाद वह ट्रैवल एजेंट के दफ्तर के बाहर धरना लगाकर बैठ गए है। 

  • पंजाबः कांग्रेस को झटका, यूथ कांग्रेस के महासचिव आप पार्टी में हुए शामिल, देखें वीडियो 

    पंजाबः कांग्रेस को झटका, यूथ कांग्रेस के महासचिव आप पार्टी में हुए शामिल, देखें वीडियो 

    मानसाः पंजाब यूथ कांग्रेस के महासचिव चुशपिंदरबीर सिंह चहल ने आज कुछ समय पहले ही पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से इस्तीफा दिया था। उन्होंने अपना इस्तीफा पंजाब यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित महिंद्रा को भेज दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा, ”मैं पंजाब कांग्रेस के नेतृत्व से निराश हूं और युवा कांग्रेस के महासचिव और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।” वहीं पार्टी से इस्तीफा देने के बाद चुशपिंदरबीर चहल सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में आप पार्टी में शामिल हो गए है।

  • पंजाबः चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर सेक्टर अधिकारियों को नोटिस जारी

    नवांशहरः पंजाब में आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए डिप्टी कमिश्नर कम जिला चुनाव अधिकारी नवजोत पाल सिंह रंधावा के निर्देशों के तहत शहीद भगत सिंह नगर के 3 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया में तैनात मतदान कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत गुरु नानक कॉलेज बंगा में पोलिंग स्टाफ की रिहर्सल हुई। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न सेक्टर अधिकारियों ने चुनाव कर्मियों को पूरी चुनाव प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। 

    वहीं बंगा निर्वाचन क्षेत्र में तैनात किए गए 15 सेक्टर अधिकारियों में से 13 सेक्टर अधिकारियों ने अपना कर्तव्य बखूबी निभाया, लेकिन आत्मा राम सेक्टर अधिकारी नंबर 9 और हरबंस सिंह सेक्टर अधिकारी नंबर 11 सहित दो सेक्टर अधिकारी इस प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे। जिसके बाद सहायक रिटर्निंग अधिकारी बंगा ने गैर-उपस्थिति रहे सेक्टर अधिकारी पर कड़ा संज्ञान लेते हुए दोनों अधिकारियों को आरपी अधिनियम 1950 और 1951 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

  • जालंधरः भाजपा को बड़ा झटका, आज एक नेता आप पार्टी में हो सकता है शामिल

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर नेताओं का पार्टी छोड़कर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। सूत्रों के अनुसार आज भाजपा का एक नेता पार्टी को अलविदा कहकर आप पार्टी में शामिल हो सकता है। ऐसे में भाजपा के लिए यह बड़ा झटका होगा। सूत्रों के अनुसार चंडीगढ़ में सीएम भगंवत मान के आवास पर आप पार्टी के नेताओं के साथ मिलकर भाजपा नेता आज आप पार्टी का दामन थाम सकता है।

  • जालंधरः आतंकी हमले के मामले में विवादों में घिरे चरणजीत सिंह चन्नी का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः आतंकी हमले के मामले में विवादों में घिरे चरणजीत सिंह चन्नी का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    पीएम मोदी के इस्तीफे को लेकर कही ये बात

    जालंधर, ENS: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला होने के मामले में पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेसी प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी ने विवादित बयान पर उनका अब स्पष्टीकरण आया है। चन्नी ने कहा कि मेरे बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया। मेरे कहने का मतलब था कि पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान भी ऐसी ही हमला हुआ था। मगर बीजेपी द्वारा उसकी जांच नहीं करवाई गई और अभी तक नहीं पता चल पाया कि उक्त हमले में कौन लोग शामिल थे। इस पर चन्नी ने कहा कि भाजपा पंजाब की अर्थव्यवस्था को नष्ट करना चाहती है। वे जानते हैं कि अगर हमने खेती-किसानी को बर्बाद कर दिया तो पंजाब डूब जाएगा।

    इन्हीं बयानों को लेकर चन्नी को पिछले 24 घंटे से पूरे देश में विरोध का सामान करना पड़ रहा था। अब चन्नी ने वीडियो जारी कर अपना स्पष्टिकरण दिया है। वहीं चन्नी ने कहा कि जम्मू कश्मीर के गवर्नर रहे सत्यपाल मलिक द्वारा पिछले अटैक के बारे कहा गया था कि ऐसे अटैक फिर हो सकते हैं। मगर सरकार ने उक्त शिकायत की सार नहीं ली। चन्नी ने कहा कि पंजाब बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़ ने पिछले अटैक पर पीएम मोदी का इस्तीफा मांगा था। ये साजिश के तहत अटैक किया गया था। ये बयान जाखड़ द्वारा स्टेज पर दिया गया था। चन्नी ने कहा कि जाखड़ का कोई स्टैंड नहीं है।

    चन्नी ने कहा कि मेरे देश के जवान जब शहीद होते हैं तो मुझे दुख होता है। मगर बीजेपी इसे अपना स्टंट बनाकर रही है। चन्नी ने कहा था कि पुंछ हमला बीजेपी का स्टंट है। हर बार केंद्र सरकार ऐसी नौटंकी करती आ रही है। ये पूर्व नियोजित स्टंट हैं और भाजपा को जिताने के लिए किए गए हैं। लोगों को मारना और उनके शवों पर खेलना भाजपा का काम है। पटियाला में बीते दिन एक किसान की बीजेपी का विरोध करते हुए मौत हो गई थी।

  • कल सभी स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद

    कल सभी स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद

    नई दिल्ली : खराब मौसम की वजह से मणिपुर में सभी स्कूल और कॉलेज 7 मई तक बंद रहेंगे। राज्य सरकार ने सोमवार को यह घोषणा की। एक अधिकारी ने कहा कि रविवार को राज्य में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई जिसके कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।

    इस वजह से इंफाल पश्चिम जिले के कांचीपुर और तेरा तथा थौबल जिले सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। शिक्षा निदेशालय ने रविवार देर रात एक आदेश जारी किया, जिसमें कहा गया है कि ओलावृष्टि के कारण राज्य भर में कई घरों और प्रतिष्ठानों को व्यापक नुकसान हुआ है तथा आगे भी ऐसी ही आशंका है। उसने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल 6 और 7 मई को बंद रहेंगे।

  • पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, इस युवा नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा

    मानसाः लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। लगातार नेता पार्टी से इस्तीफा दे रहे है। वहीं अब यूथ कांग्रेस के जरनल सकतर ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।