Blog
-

एक बार फिर टैरिफ को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने किया बड़ा दावा
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल टैरिफ के कारण पूरी दुनिया में हलचल मचा दी। टैरिफ लगाने के लगातार बाद वह अपना बचाव करते दिख रहे हैं। कड़ी आलोचना के बाद भी वह बार-बार यह दावा कर रहे हैं कि उनकी इस टैरिफ नीति के कारण अमेरिका की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संघर्ष रोकने में भी यह नीति फायदेमंद साबित हुई है। अब ट्रंप ने एक और सनसनीखेज दावा करते हुए कि उन्होंने अभी तक आठ युद्ध रोके हैं इसमें से पांच युद्ध टैरिफ के डर के कारण रुके हैं। -

जिला अस्पताल में लगी आग, मरीजों व स्टाफ में मची अफरा-तफरी
बैतूलः जिला अस्पताल की भोजनशाला के पास स्थित स्टोर रूम में आज सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के कुछ ही मिनटों में स्टोर रूम से घना धुआं फैलने लगा, जिससे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई की। वार्ड नंबर 1 और 4 के मरीजों को ट्रामा सेंटर में स्थानांतरित किया गया, जबकि ऊपरी मंजिल के वार्डों को भी एहतियातन खाली कराया गया।
बताया जा रहा है कि जिस कमरे में आग लगी थी, वहां केमिकल और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी। इसी कारण धुआं तेजी से पूरे अस्पताल के एक बड़े हिस्से में फैल गया। मरीजों ने बताया कि वे आराम कर रहे थे, तभी अचानक धुआं फैलने लगा। कुछ मरीजों को एहतियातन अस्पताल के बाहर बेंचों पर लिटाया गया ताकि उन्हें ताजी हवा मिल सके।
आरएमओ रानू वर्मा ने पुष्टि की कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचित किया गया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया। इस घटना में किसी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। वहीं मामले की आगामी कार्रवाई जारी है।
-

इस इलाके में आया Leopard का शावक, लोग सहमें, देखें वीडियो
टोंकः शहर के निवाई क्षेत्र के बस्सी गांव के पास खेड़ीमानपुर रोड में एक खेत में लेपर्ड का शावक आ गया। इस दौरान खेत पर फसल की रखवाली कर रहे किसान हीरालाल डोई व मुकेश प्रजापत लेपर्ड के शावक को अचानक देखकर एकबारगी डर गए। बाद में किसानों ने वन विभाग को सूचित किया।
उधर, इस शावक के दिखते ही किसान डर भी गए कि आसपास इस शावक की मां भी हो सकती है। वह उन पर हमला कर सकती है। किसान ने बताया लेपर्ड का मूवमेंट गांव के आसपास कई बार बना था। इसके चलते यह शावक अपनी मां से बिछुड़कर खेतों में आ गया या फिर उसकी मां का मूवमेंट इधर रहा होगा, इसके चलते यह इधर ही रह गया।
जानकारी देते किसानों ने बताया कि वे शनिवार शाम को खाना खाकर अन्य दिनों की तरह खेत पर गेंहू की फसल की रखवाली करने गए थे। जहां करीब 7 बजे एक लेपर्ड का शावक उनके पास आकर अठखेलिया करने लगा। उस शावक को किसानों ने भी गोद में लेकर खूब दुलारा। हालांकि कुछ देर तक किसान उसे देखकर डर गए कि कई इनकी मां इधर उधर ही तो उन पर जानलेवा हमला कर दे, लेकिन काफी देर तक किसानों को उनकी मां नजर नहीं आने पर उन्होंने राहत की सांस ली। बाद में उन्होंने वन विभाग की सूचित कर दिया। वन विभाग के रेंजर धारीलाल बैरवा ने बताया कि यह लेपर्ड का बच्चा अनुमान 5 से 7 दिन का है। इस बच्चे को इसकी मां के पास छोड़ जाएगा।
-

Punjab News: इस मामले में LUDHIANA PLUS के मालिक के खिलाफ केस दर्ज
लुधियानाः महानगर में LUDHIANA PLUS चैनल के मालिक के खिलाफ लुधियाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस संबंधी इंस्पेक्टर मधु बाला ने बातया कि वह शनिवार को पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थे। इस दौरान पानी वाली टैंकी गुरुदेव नगर लुधियाना के पास मौजूद थे। सूचना मिली की LUDHIANA PLUS के मालिक अदित्य मोहिंद्रा की ओर से अपने चैनल के जरिए सोशल मीडिया पर एक खबर चालई गई है जो भ्रमित करने वाली थी।
उन्होंने बताया कि चैनल की ओर से लुधियाना DC दफ्तर के पास 2-3 धमाके होने की खबर चलाई गई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत होने की खबर भी थी। जो झूठी खबर निकली। इस खबर से समाज की शांति और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को भंग किया है। जिसके बाद पुलिस ने जांच के बाद दोषी के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई अमल में लाई है। बताया जा रहा है कि पुलिस जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी भी कर सकती है।
इंस्पेक्टर मधु बाला ने बातया कि असल में खबर यह थी कि हादसा डीसी ऑफिस के पास स्थित भाई वाला चौक पर बने फ्लाईओवर पर हुआ था जिसमें ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद तुरंत ट्रैफिक को रोक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग के कर्मियों ने 2 गाड़ियों से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
-

2 कारों में आमने-सामने भीषण टक्कर, 2 मजदूर चपेट में आए, 1 की दर्दनाक मौत
झुंझुनूंः स्टेट हाईवे 37 पर गुढ़ा थाना इलाके में लीलो की ढाणी के पास बीती देर शाम तेज रफ्तार से आ रही 2 कारों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे खंभा टूटकर गिर गया। इसी दौरान पास से गुजर रहे दो बेकसूर मजदूर इसकी चपेट में आ गए। दुर्घटना में प्रतापगढ़ निवासी एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर और कार सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत झुंझुनूं रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार झुंझुनूं में स्टेट हाइवे 37 पर 2 कारें अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गई। जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। टक्कर के बाद एक कार बेकाबू होकर उछली और सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से जा भिड़ी, जिससे पोल टूटकर सड़क पर आ गिरा और क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
वहीं दुर्घटना के समय मजदूर विकास पुत्र शंकरलाल (निवासी प्रतापगढ़) और सोहन पुत्र प्रथु सड़क किनारे से अपने घर की ओर पैदल लौट रहे थे। बेकाबू हो चुकी कार ने दोनों मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में विकास पुत्र शंकरलाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसका साथी मजदूर सोहन पुत्र प्रथु और कार में सवार बेसलाना निवासी कुलदीप पुत्र रामेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची। दोनों गंभीर घायलों को तुरंत नजदीकी हेल्थ केंद्र ले जाया गया, जहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल झुंझुनूं रेफर कर दिया गया। टक्कर में शामिल दोनों कारों का आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया है। वहीं पुलिस ने कारों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

संगीत सेरेमनी में एक-दूसरे के प्यार में डूबे दिखे Palash-Smriti, इस गाने पर थिरका कपल
मनोरंजन: इंडियन म्यूजिक कंपोजर पलश मुच्छल 23 नवंबर को भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ शादी करने वाले हैं। यह कपल इन दिनों शादी से पहले वाली रस्मों में व्यस्त है। इसी बीच दोनों की संगीत सेरेमनी की कई वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है। इस वीडियो में कपल एक-दूसरे के साथ रोमांटिक पल बिताते हुए नजर आ रहे हैं। पलाश और स्मृति दोनों ही जश्न का मजा लेते हुए दिख रहे हैं।इस गाने पर किया जबरदस्त डांस
अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में पलाश मंच पर स्मृति को आईकॉनिक गाना गुलाबी आंखें जो तेरी देखी गाकर सरप्राइज देते हुए दिख रहे हैं। वहीं स्मृति भी उन्हें प्यार से मुस्कुराते हुए देखती रहती है। एक क्लिप में पलाश और स्मृति सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म सलाम-ए-इश्क के गाने तेनू लेकर पर भी रोमाटिंक डांस करते हुए दिख रहे हैं। डांस के आखिर में उनकी रोमांटिक पोज पर मेहमानों पर जोरदार तालियां बजाई और हूटिंग के साथ रिएक्ट किया।View this post on Instagramगोल्डन-ब्लैक कलर के आउटफिट में दिखा कपल
इस वीडियो में जहां पलाश ऑल ब्लैक लुक में बेहद स्मार्ट नजर आ रहे थे। वहीं स्मृति ने गोल्डन कलर का गाउन पहना था। इस दौरान दोनों मैं अगर कहूं गाने पर भी डांस करते हुए दिखे। उनकी कैमिस्ट्री देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थके। एक यूजर ने लिखा कि – ‘बेस्ट कपल और बेहद खूबसूरत’। वहीं अन्य ने लिखा कि – ‘ये या फिर मेरी लाइफ में कुछ भी नहीं’बहन पलक ने शेयर की भाई संग तस्वीर
वहीं पलाश की बहन और सिंगर पलक मुच्छल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कपल के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया। कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा कि – ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’। तस्वीर में दुल्हन बनने वाली स्मृति पर्पल इंडो-वेस्टर्न गाउन में बेहद प्यारी लग रही थी।
गुरुवार को स्मृति ने बहुत ही खास अंदाज में पलाश के साथ अपनी सगाई का ऐलान किया था। उन्होंने अपनी टीम मेट्स जेमिमा रोड्रिग्स, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव और अरुंधति रेड्डी के साथ डांस भी किया। सभी ने 2006 की फिल्म ‘लगे रहो मुन्नभाई’ की फिल्म के गाने ‘समझो हो ही गया’ पर परफॉर्म किया। आखिर में स्मृति ने अपनी सगाई की अंगूठी भी फैंस को दिखाई। कपल आज यानी 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाला है। ऐसे में फैंस दोनों की वेडिंग तस्वीरें देखने के लिए एक्साइटेड हैं।View this post on InstagramView this post on Instagram -

आज हो सकता है ODI और T20 Series का ऐलान, KL Rahul के नाम पर लग सकती है Captain की मोहर
स्पोर्ट्सः भारतीय क्रिकेट टीम का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए आज रविवार को ऐलान हो सकता है। दोनों टीमें इस समय टेस्ट सीरीज खेल रही हैं। सीरीज का आखिरी टेस्ट गुवाहाटी में खेला जा रहा है।
इसके बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज का आगाज 30 नवंबर से रांची में होगा। व्हाइट-बॉल फॉर्मेट के लिए टीम का चुनाव होना बाकी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीमों का चुनाव रविवार को गुवाहाटी टेस्ट के दूसरे दिन किया जाएगा। चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर, आरपी सिंह और देवजीत सैकिया टीम चयन पर चर्चा करने के लिए गुवाहाटी में मिलेंगे।
इस बीच चयनकर्ताओं के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द यह है कि कुछ सीनियर खिलाड़ी सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या शायद अभी भी फिट नहीं हैं। साथ ही श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल की भी फिटनेस पर संदे है। पंड्या एशिया कप के बाद से टीम से बाहर हैं। अय्यर ऑस्ट्रेलिया में चोटिल हो गए थे, जबकि गिल को कोलकाता में गर्दन में चोट लगी थी, जो भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका है।
वहीं शुभमन की गैरमौजूदगी में केएल राहुल का नाम कप्तान के तौर पर सामने आ रहा है। या रोहित सिर्फ इस एक सीरीज के लिए कप्तान के तौर पर वापसी कर सकते हैं। ऋषभ पंत दूसरे कीपर के तौर पर आ सकते हैं। जबकि अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और मोहम्मद सिराज पेसर होंगे। जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते वह वनडे टीम में शायद नहीं होंगे।
संजू सैमसन को फिर से ओपनिंग रोल में लाया जा सकता है। टी20 टीम की बात करें तो यह पिछली ऑस्ट्रेलिया सीरीज जैसी ही रह सकती है। सूर्यकुमार यादव बेशक टीम के कप्तान होंगे और संजू सैमसन और जितेश शर्मा दो कीपर होंगे। अगर शुभमन गिल अभी भी फिट नहीं हैं, तो यशस्वी जायसवाल जैसे किसी के लिए रास्ता बन सकता है। लेकिन फिर से प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह पक्की नहीं हो सकती है। संजू को फिर से ओपनिंग रोल में लाया जा सकता है।
-

Punjab News: राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर, इस विधायक के पिता का निधन, देखें वीडियो
अंतिम संस्कार में पहुंची कई राजनीतिक हस्तियां
लुधियानाः पंजाब के लुधियाना पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला के पिता का कल सुबह स्वर्गवास हो गया। ग्रेवाल के 85 वर्षीय पिता सरदार बलवीर सिंह ग्रेवाल लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे इलाके में गहरा शोक छा गया है। आम आदमी पार्टी के नेताओं और अन्य राजनीतिक हस्तियों ने विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल ‘भोला’ के साथ इस दुख की घड़ी में गहरी संवेदना व्यक्त की है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को यह भारी दुख सहने की शक्ति दे। जानकारी के अनुसार, सरदार बलवीर सिंह ग्रेवाल पिछले काफी समय से अस्वस्थ थे। वार्ड नंबर 11 से पार्षद पति अनुज चौधरी ने कहा कि विधायक भोला के साथ इस दुख की घड़ी में सारी पार्टी के नेता और वर्कर खड़े हैं। जो नुकसान परिवार को हुआ है वो कभी पूरा नहीं हो सकता। बताया जा रहा है कि कल ही उन्हें डीएमसी (दयानंद मेडिकल कॉलेज) से दवा दिलाकर लाया गया था, लेकिन आज सुबह वह जीवन की जंग हार गए। पारिवारिक सदस्यों मुताबिक अंतिम संस्कार आज, 23 नवंबर को डिवीजन नंबर तीन के पास प्राचीन गऊशाला श्मशान घाट पर हो रहा है। अंतिम रस्में सुबह 11 बजे गौघाट श्मशान घाट पर संपन्न हुई। -

Delhi में नहीं सुधर रही हवा की गुणवत्ता, बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंचा AQI, लोगों की बढ़ी मुश्किलें
नई दिल्ली: राजधानी में रविवार को भी जहरीली हवा से राहत नहीं मिली। 10वें दिन भी लगातार एयर क्वालिटी बहुत खराब श्रेणी में बनी रही। सुबह शहर का औसत एक्यूआई 380 दर्ज हुआ है। शनिवार की तुलना में यह एक्यूआई थोड़ा ज्यादा था। कई क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच चुका है। इसके कारण लोगों को सांस लेने में मुश्किल हो रही है। Read in English:Toxic Smog Chokes Delhi as AQI Hits 381 Despite GRAP-IV Measures
सुबह 7:15 बजे जहांगीरपुरी का एक्यूआई 438 दर्ज हुआ जो गंभीर श्रेणी में है। बवाना (431), आनंद विहार (427) और अशोक विहार (421) जैसे इलाके भी प्रदूषण का हॉटस्पॉट बने हुए है। इन आंकड़ों से साफ हो चुका है कि दिल्ली के कई इलाकों में हवा बहुत खतरनाक स्थिति में पहुंच चुकी है।दिल्ली से सटे इलाकों में एक्यूआई का स्तर बेहद खराब
दिल्ली से सटे हुए इलाके जैसे एनसीआर में भी हालात बहुत डराने वाले हैं। नोएडा का एक्यूआई 396 रहा है। यह बेहद गंभीर श्रेणी की ओर बढ़ रहा है। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 380 था जो बहुत खराब श्रेणी में रहा है। गाजियाबाद का एक्यूआई 426 के साथ गंभीर श्रेणी में रहा है। गुरुग्राम में 286, फरीदाबाद की हवा (228) की हवा थोड़ी बेहतर जरुर रही लेकिन दोनों शहर खराब श्रेणी में दर्ज हुआ है। सुबह के समय एनसीआर में हल्की धुंध भी छाई रही जिससे दृश्यता और हवा की गुणवत्ता दोनों प्रभावित हुई।ग्रैप में बदलाव के बाद भी नहीं सुधरे हालात
बिगड़े हालातों को देखते हुए शनिवार की वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रैप नियमों को और सख्त करते हुए कई प्रतिबंधों को पहले चरण में ही लागू करने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि अब जैसे-जैसे एक्यूआई बढ़ेगा। पाबंदियां पहले की तुलना में जल्दी लागू हो जाएगी। इस मुख्य कदमों में निर्बाध बिजली आपूर्ति को सुनिश्चित करना भी शामिल है ताकि डीजल जनरेटर के इस्तेमाल की जरुरत न पड़े। ट्रैफिक जाम वाले इलाकों में एक्स्ट्रा कर्मियों की तैनाती, टीवी-रेडियो, अखबारों के जरिए प्रदूषण अलर्ट जारी करना और सीएनज और इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाना भी इसमें शामिल है।कर्मचारियों को मिला वर्क फ्रॉम हॉम
स्टेज-III के कई नियम अब स्टेज-II में भी लागू होंगे। इसमें दिल्ली और एनसीआर के सरकारी और निजी दफ्तरों में वर्किंग आवर्स की व्यवस्था भी शामिल है। ऐसे ही स्टेज-4 के अंतर्गत लागू होने वाले 50% स्टाफ उपस्थिति के नियम अब स्टेज-III में लागू होंगे। दिल्ली सरकार ने निजी दफ्तरों को 50% कर्मियों के साथ काम करने और बाकी स्टाफ को वर्क फ्रॉम होम की अनुमति देने का निर्देश दिया है। लगातार बिगड़ती हुई हवा के बीच एक्सपर्ट्स का यह कहना है कि आने वाले दिनों में हालात और खराब हो सकते हैं ऐसे में सख्त कदम उठाने जरुरी हो गए हैं। -

Saudi Arabia में बड़ा बदलाव, विदेशियों को मिली Property खरीदने की इजाजत
दुबईः सऊदी अरब में अपना घर बनाने की इच्छा रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। सऊदी अरब दशकों पुरानी रुकावटों को तोड़ते अपने रीयल एस्टेट मार्केट को दुनिया के लिए खोल रहा है। एक बड़े नए कानूनी बदलाव के तहत जनवरी 2026 से विदेशियों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को भी पूरे देश में प्रॉपर्टी खरीदने, उसका मालिक बनने और उनमें इन्वेस्ट करने की इजाजत होगी। यह केवल एक नीतिगत बदलाव नहीं है, बल्कि क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के विजन 2030 के तहत किए जा रहे नेशनल रिफॉर्म का हिस्सा है।
सऊदी अरब के रीयल एस्टेट जनरल अथॉरिटी ने बताया कि यह स्ट्रेटेजिक बदलाव सिर्फ एक पॉलिसी अपडेट से कहीं ज्यादा है। यह एक इकनॉमिक ग्रोथ इंजन है। सरकार का साफ इरादा इस सेक्टर को बदलना है। इसके जरिए सऊदी इकनॉमी को तेल से मोड़कर दूसरी दिशा में ले जाने के लिए विदेशी इन्वेस्टमेंट को बड़ा इनफ्लो पक्का करना है।
मक्का और मदीना के लिए होगी शर्त
REGA के बयानों से साफ पता चलता है कि नया कानून सऊदी अरब के इकनॉमिक और इनवेस्टमेंट ग्रोथ की तरफ तेजी से हो रहे बदलाव का समर्थन करता है। साथ ही यह पक्का करता है कि रेगुलेटरी माहौल सुरक्षित और ग्लोबली कॉम्पिटिटिव हो। इसके तहत सऊदी अरब में जनवरी से विदेशी खरीदारों को घर, जमीन और फॉर्म खरीदने की इजाजत होगी।हालांकि, मक्का और मदीना शहर में सिर्फ मुस्लिम खरीदारों के लिए प्रॉपर्टी की इजाजत होगी। सऊदी अरब में होने वाला यह बदलाव रियल एस्टेट ओनरशिप कानून के तहत हो रहा है, जिसे जुलाई 2015 में मंजूर किया गया था। यह कानून जनवरी 2026 में पूरी तरह से लागू हो जाएगी। सऊदी कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है। सऊदी अरब ने प्रॉपर्टी के लिए टैक्स भी जारी कर दिए हैं।