Blog

  • जालंधरः AGI फ्लैट में कब्जा करने के मामले में अरविंद मिश्रा का साथी बावा गिरफ्तार

    जालंधरः AGI फ्लैट में कब्जा करने के मामले में अरविंद मिश्रा का साथी बावा गिरफ्तार

    जालंधर, अनिल वर्मा,वरुण अग्रवालः पुलिस बीते दिन अरविंद नारायण मिश्रा उर्फ अरविंद मिश्रा उर्फ अरविंद शर्मा के साथ हरमीत बावा के खिलाफ एजीआई फ्लैट पूर्व सैनिक का फ्लैट कब्जाने के मामले में मामला दर्ज किया था। जिसके बाद आज पुलिस ने फर्जी नेता के अपराध में उसका साथ देने वाले हरमीत सिंह बावा को गिरफ्तार कर लिया है। जहां पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस अरविंद मिश्रा को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर भी पूछताछ करेगी ताकि पता चल सके कि इनके गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल है और ताकि उन तक भी पहुंचा जा सके।

    दरअसल, पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल के आदेश पर थाना सदर में बीती रात नेता अरविंद और उसके साथी हरमीत बावा निवासी 230, मोहल्ला चाय आम, बस्ती शेख़ जालंधर के ख़िलाफ़ IPC की धारा 385, 417, 420, 447,448, 506 और 120B के तहत मामला दर्ज किया था। जिसके बाद हरमीत बावा को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। आज पुलिस ने हरमीत बावा को गिरफ्तार कर लिया है। 

    ये है मामला

    दरअसल, दोनों नामजद आरोपियों के ख़िलाफ़ एजीआई फ्लैट नंबर 701, जे ब्लॉक 66 फीट रोड जालंधर हाईटस निवासी 71 साल की वृद्ध मालकिन कविता घई ने राज्य के सीएम मान के समक्ष शिकायत देकर कार्रवाई और इंसाफ की गुहार लगाई थी और उसकी कॉपी पुलिस कमिश्नर समेत भाजपा पंजाब के जनरल सेक्रेटरी को भी भेजी थी। आरोप लगाया था कि 803 ब्लॉक-एफ फ्लैट किराये पर लेने के लिए हरमीत सिंह बावा ने एग्रीमेंट किया और 22 हज़ार प्रति माह किराए पर फ्लैट ले लिया। मगर वो खुद फ्लैट में परिवार समेत नहीं आया ब्लकि उसने फ्लैट में अरविंद नारायण मिश्रा उर्फ अरविंद मिश्रा उर्फ अरविंद शर्मा को सबलेट कर दिया।

    शिकायत के मुताबिक विरोध करने पर वह धमकाने पर आ गया और फ्लैट खाली करने की बजाय कोर्ट चला गया। जिसके बाद फ्लैट कब्जा लिया और उसका रेंट नहीं दिया। अपने दस्तावेज उस पते पर बना लिए और एआईजी कंपनी के साथ भी विवाद छेड़ लिए। पुलिस के पास मामला गया तो एसीपी ने कोर्ट केस का हवाला देकर कोई एक्शन नहीं लिया लेकिन डीसीपी वस्तल गुप्ता ने उस रिपोर्ट से खुद को असहमत बताते हुए अब एक्शन की सिफारिश की है। वहीं साथी हरमीत बावा की तलाश में रेड हुई बताई जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस फर्जी नेता के गिरोह में और कितने लोग शामिल है। फ़रार बावा काबू हुआ या नही इसका पता आज चल सकता है। कुल मिलाकर यह कहा जाए कि फर्जी नेता गिरोह की इस व्यक्त पूरी शामत आयी हुई है तो गलत न होगा।

  • वेटनरी फार्मासिस्ट संघ ऊना का विस्तार 

    वेटनरी फार्मासिस्ट संघ ऊना का विस्तार 

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग वेटनरी फार्मासिस्ट कर्मचारी महासंघ  जिला इकाई का विस्तार किया गया है। उपनिदेशक  पशु , स्वास्थ्य एवम प्रजनन ऊना के सम्मेलन भवन  में बैठक जिला प्रघान मुकेश कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें कमेटी का विस्तार करते हुए अमन दीप को कोषाध्यकश , ओंकार चंद को मुख्य सलाहकार , शशिपाल को एडिटर, अमिता मान व संदीप कुमार को संयुक्त सचिव, नवीन चंद को प्रेस सचिव, बरूण, नरेश कुमार , रोहित पठानिया को उपप्रधान नियुक्त किया गया है। प्रधान मुकेश कुमार ने  कहा कि वर्ग कि अनेकों मांगें लंबित है। जिन्हें पूरा करने के लिए मामले को  विभाग व सरकार के समक्ष हर उचित मंच पर उठाया जायेगा।
  • फैमिली के रूप में आ रहे हैं चिट्टे के सौदागर

    फैमिली के रूप में आ रहे हैं चिट्टे के सौदागर

    संतोषगढ़ में 63 ग्राम चिट्टे के साथ युवक- युवती गिरफ्तार

    ऊना/सुशील पंडित : नशे के सौदागरों को लगा था कि वह पुलिस को चकमा देकर हिमाचल में चिट्टा सप्लाई करने में कामयाब हो जाएंगे। मगर पुलिस ने उनकी सारी प्लानिंग को विफल कर दिया। असल में नंगल के गांव गोहलनी का रूप लाल पुत्र राम आसरा और नंगल के वार्ड नंबर 6 की रहने वाली निशा पत्नी प्रदीप कुमार एक बच्चे के साथ मोटरसाइकिल पर चिट्टे की सप्लाई करने हिमाचल में दाखिल होते हैं। देखने में ऐसा लग रहा था मानो कोई फैमिली घूमने के लिए हिमाचल आई हो। मगर फैमिली दिखने का यह प्रपंच हिमाचल के युवाओं की नसों में चिट्टे का जहर घोलने के लिए रचा गया था। इन शातिर नशा तस्करों से हिमाचल प्रदेश की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने  63.58 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) बरामद किया है। 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार टास्क फोर्स के एडिशनल एसपी कुलभूषण वर्मा की अगुवाई में गठित की गई टीम ने संतोषगढ़ के इंद्र पैलेस के पास नाकेबंदी कर रखी थी। जैसे ही बाइक संख्या ( पीबी 74सी 0676) पहुंची पुलिस की नजर उन पर पड़ गई। टीम को देख चालक ने बाइक की गति तेज कर ली। शातिर तस्करों ने सामान से भरा एक लिफाफा बाइक के ओडोमीटर पर टिका रखा था। चैकिंग करने पर उसमें चिट्टा पाया गया। पुलिस ने महिला और पुरुष को गिरफ्तार कर लिया और छोटे बच्चे को उसके नाना के हवाले कर दिया जो रोपड़ जिले का रहने वाला है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

  • पंजाबः इस इलाके में तेज बारिश के साथ पड़े ओले, देखें वीडियो

    पंजाबः इस इलाके में तेज बारिश के साथ पड़े ओले, देखें वीडियो

    मानसाः पंजाब में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला है। आज जहां कई जिलों में तेज बारिश हुई। तो वहीं मानसा में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। बारिश पड़ने से मौसम सुहावना हो गया वहीं कई सड़कों पर बारिश का पानी भी खड़ा हुआ। ओलावृष्टि इस समय गेंहू की फसल को काफी नुक्सानदायक है। पिछले सप्ताह भी पंजाब के कई हिस्सों में ओलावृष्टि हुई थी, जिससे गेंहु की फसल खराब हुई। इस समय गेंहू की फसल तैयार होने को है लेकिन बारिशें भी अभी पड़ने का नाम ले रही है।

    इन दिनों पड़ रही बारिशों से किसान भी काफी परेशान हो रहे हैं। बता दें कि मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार को बारिश पड़ने की संभावना जताई थी। वहीं दूसरी और आज तेज बारिश के साथ फाजिल्का जिले मेें स्थित गांव बकैनवाला में चक्रवाती तूफान आने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस चक्रवाती तूफान से कई घरों को भारी नुकसान हुआ है। इस दौरान कई घरों की छतें उड़ जाने की सूचना मिली है। 

  • पंजाबः जम्हूरी किसान सभा ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांग पत्र, देखें वीडियो

    पंजाबः जम्हूरी किसान सभा ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांग पत्र, देखें वीडियो

    पठानकोट/ अनमोलः  जम्हूरी किसान सभा की ओर से आज डीसी पठानकोट को पंजाब के मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र सौंपा गया है। इस सबन्धी जानकारी देते हुए सभा के महासचिव बलवंत सिंह घो ने बताया कि मार्च महीने में लगातार खराब हुए मौसम की बजह से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कभी बर्षा ओर कभी तेज हवाएं के कारण खेतो में खड़ी फसलें जमीन के साथ ही बिछ चुकी है। 

    उन्होंने मुख्यमंत्री पँजाब के नाम पर डीसी पठानकोट को मांग पत्र में प्रभवित किसानों की गिरदावरी करके 50 हजार प्रत्येक एकड़ के हिसाब से मुआबजा देने की मांग की है।

  • जालंधर: इस इलाके में गाड़ियां तोड़ने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर: इस इलाके में गाड़ियां तोड़ने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, वरुण/वरिंदरः महानगर के थाना भार्गव कैंप के एरिया में दो दिन पहले शरारती अनंसरो द्वारा गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला था। जहां शरारती अनंसरों ने तेजधार हथियारों के बल पर गली में कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए थे। जिसके बाद आज आईपीएस आदित्य कुमार की अगुवाई में थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ रविंदर और एएसआई गुरदयाल सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि भार्गव कैंप में कुछ शरारती अनसंरों ने  7 कारें सहित एक एक्टिवा की तोड़फोड़ की थी। जिसके बाद आज उनमें से 4 को काबू कर लिया है।

    काबू किए गए आरोपियों की पहचान अनिकेत पुत्र गणेश कुमार निवासी बूटा पिंड, आकाश उर्फ बाबा पुत्र कुलविंदर निवासी बूटा पिंड, साहिल पुत्र वीरपाल निवासी पिंकी सिटी कालोनी नजदीक सदीक, सौरव उर्फ बब्बू पुत्र यशपाल निवासी आबादपुरा के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सीआरपीसी धारा 107/151,107/150 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों कोर्ट में पेश कर पूछताछ की जाएगी। 

  • 6.45 ग्राम चिट्टे सहित हरोली का युवक गिरफ्तार

    6.45 ग्राम चिट्टे सहित हरोली का युवक गिरफ्तार

    ऊना/ सुशील पंडित : थाना हरोली पुलिस ने 6.45 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल मोहिन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ गश्त करते हुए गांव गोन्दपुर बुल्ला में पहुंचे तो उन्होंने रैन शेल्टर के पीछे एक युवक को कांपते हुए पाया । जब पुलिस पार्टी उक्त व्यक्ति से पूछताछ की तो वह घबरा गया। शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 6.45 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद हुआ ।  आरोपित युवक की पहचान उपविंदर सिंह उर्फ बिक्की निवासी भड़ियारा तह0 हरोली जिला ऊना का स्थाई निवासी है । पुलिस ने पकड़े गए युवक के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • पंजाबः चक्रवाती तूफान से कई घरों को हुआ भारी नुकसान, उड़ी छतें, देखें वीडियो 

    पंजाबः चक्रवाती तूफान से कई घरों को हुआ भारी नुकसान, उड़ी छतें, देखें वीडियो 

    फाजिल्काः पंजाब के फाजिल्का जिले मेें स्थित गांव बकैनवाला में चक्रवाती तूफान आने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस चक्रवाती तूफान से कई घरों को भारी नुकसान हुआ है। इस दौरान कई घरों की छतें उड़ जाने की सूचना मिली है। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक कई लोग मलबे के नीचे दब गए। हालांकि मौके पर स्थानीय लोगों ने मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है। 

    डॉक्टर के मुताबिक अब तक 9 लोग सरकारी अस्पताल में जख्मी हालत में पहुंच चुके हैं जबकि मौके पर पुलिस प्रशासन व सिविल प्रशासन भी पहुंच गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पल भर में आए तूफान ने गांव के कई घरों को तहस-नहस किया है। लोगों के मुताबिक पहले मौसम साफ था, लेकिन अचानक मौसम में बदलाव आने के बाद आज तूफान की वजह से पल भर में हालात बदल गए।

  • जालंधरः अमृतपाल सिंह को पनाह देने वाली महिला बलजीत का कोर्ट से मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो 

    जालंधरः अमृतपाल सिंह को पनाह देने वाली महिला बलजीत का कोर्ट से मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो 

    जालंधर/वरुणः हरियाणा में अमृतपाल सिंह को पनाह देने वाली पप्पलप्रीत सिंह की बहन बलजीत कौर को शाहबाद से काबू किया गया था। बलजीत कौर को जालंधर के महितपुर इलाके में 19 मार्च को अमृतपाल सिंह सहित अन्य पर लोगों पर दर्ज हुए आर्म एक्ट के तहत पर्चे में बढ़ोतरी करते हुए शामिल किया गया है।

    जिसे हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया था। आज बलजीत कौर को महितपुर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा पैरामिलिट्री की मौजूदगी में माननीय अदालत में पेश किया गया। जहां महितपुर पुलिस ने 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। इस मामले को लेकर डीएसपी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि बलजीत कौर को हरियाणा के शाहबाद से पकड़ा था। इसके सिवा वह और कुछ नहीं बता सकते।

  • 1.4 किलोग्राम गांजे सहित बिहार के दो युवक गिरफ्तार

    1.4 किलोग्राम गांजे सहित बिहार के दो युवक गिरफ्तार

    ऊना/सुशील पंडित : पुलिस थाना हरोली की एक टीम ने डेढ़ किलो गांजे के साथ बिहार के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। हरोली थाना प्रभारी सुनील संख्यान के नेतृत्व में शुक्रवार को हेड कांस्टेबल जसविन्द्र सिंह, नरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल अकरमदीन और कांस्टेबल विजेश कुमार की टीम जब टाहलीवाल से बाथड़ी रोड़ पर गश्त कर रही थी तो उन्हें देख कर दो युवक भागने लगे।

    पुलिस ने तुरंत घेरा डाला और उन्हें काबू कर लिया। भागने से पैदा हुए शक के आधार पर जब उनकी तालाशी ली गई तो एक युवक के पिट्ठू बैग से एक किलो और 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान अभिषेक शुक्ला पुत्र गोविन्द शुक्ला तथा सनी कुमार पुत्र शिवजी सिंह के रूप में हुई है। दोनों बिहार के बकसर जिले के शतांवर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस द्वारा मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।