चंडीगढ़/प्रवेशः पंजाब विश्वविद्यालय में हर साल की तरह इस बार भी रोज़ फेस्टिवल का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन आज पंजाब विश्वविद्यालय की उप कुलपति प्रो. रेणु विज ने किया। इस दौरान रेणु विज ने सभी स्टॉल पर जाकर आयोजकों द्वारा प्रदर्शनी का मुआयना किया। पंजाब विश्वविद्यालय के बागबानी विभाग द्वारा रोज फेस्टिवल को सजाया गया। इस दौरान बागवानी विभाग के JE ने बताया कि 150 के करीब गुलाब की किस्में दर्शाई गई है । इस दौरान कई प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जायेंगे ।
Blog
-

कोल्ड स्टोरेज में कंप्रेसर फटने से गिरा लेंटर, 5 की मौत, देखें वीडियो
मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक कोल्ड स्टोरेज में कंप्रेसर फटने से बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल कंप्रेसर फटने की वजह से कोल्ड स्टोरेज का लेंटर गिर गया। लेंटर के मलबे के नीचे कई मजदूर दब गए। शुरुआत में पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। लेकिन बाद में प्रोफेशनल लोगों ने पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। यह मामला मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक 27 लोग मलबे के नीचे दबे हुए बताए जा रहे थे। इन सभी को बाहर तो निकाल लिया गया है, जिनमें से 5 की मौत हो गई। अन्य सभी घायल हैं। हालांकि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। एनडीआरएफ की यूनिट पूरा मलबा हटाने तक यह ऑपरेशन चलाएगी।
बताया जा रहा है कि कई लोग मलबा हटाकर दूसरों को बचाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल भी पहुंचाया जा रहा है। वायरल हो रही वीडियो के मुताबिक एक मजदूर मलबे के नीचे दबा हुआ है और जान बचाने के लिए लोगों को बुलाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन वह मलबे के नीचे पूरी तरह फंसा हुआ है और उसका पैर भी अंदर ही दब गए हैं। उसकी आवाज तक नहीं निकल पा रही थी। इसके बाद वहां पहुंचकर लोगों के द्वारा उसे निकालने की कोशिश की जा रही है।
-

पंजाबः खालिस्तानी समर्थकों और पुलिस की झड़प के एक्शन में डीजीपी गौरव यादव, किया ये ऐलान
चंडीगढ़ : अजनाला में बीते दिन हुई घटना के बाद पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आज प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने कल की घटना और अमृतपाल सिंह के बारे में बोलते हुए कहा कि उन्होंने पुलिस को शांतिपूर्ण धरने का आश्वासन दिया था, लेकिन उन्होंने पालकी साहिब को ढाल बनाकर हमला किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने गुरु साहिब के प्रति सम्मान बनाए रखा। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
उन्होंने कहा कि घायलों के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि अजनाला में जो कुछ भी हुआ उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हम पंजाब में कानून व्यवस्था कायम रखेंगे। माहौल को खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। तमाम वीडियो देखे जा रहे हैं। गुरु ग्रंथ साहिब की आड़ में हमला करना दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।
-

इस सीनियर IAS अधिकारी को पंजाब का इलेक्शन कमिश्नर किया नियुक्त, देखें लिस्ट
चंडीगढ़ : पंजाब में मुख्य चुनाव अधिकारी के पद पर आईएएस राजकमल चौधरी को नियुक्त किया गया है। गौर हो कि चौधरी पंजाब में मुख्य सचिव स्पोर्ट्स विभाग के पद पर तैनात हैं। बता दें कि इससे पहले ए राजू इस पद पर तैनात थे जिनका पिछले दिनों तबादला कर दिया गया था। उसके बाद से ही यह पद ख़ाली पड़ा था। आज सरकार की तरफ़ से राज्य के चुनाव आयुक्त के पद पर राजकमल चौधरी को तैनात किया गया है।

-

पंजाबः स्मार्ट राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में गेहूं देने को लेकर भारी हंगामा, देखें वीडियो
आनंदपुर साहिबः पंजाब सरकार द्वारा स्मार्ट राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में दिए जाने वाले गेहूं को लेकर आज शहर में हंगामा हो गया। इसके दो कारण थे, पहला सरकार ने फैसला किया कि स्मार्ट राशन कार्ड धारक किसी भी डिपो से गेहूं खरीद सकते हैं और दूसरा कारण यह था कि इस बार गेहूं का कोटा 17 फीसदी कम कर दिया गया और लोग इस मुद्दे पर डिपो होल्डरों से भिड़ते भी नजर आए। स्मार्ट कार्ड धारकों का विचार था कि कार्ड धारक को अपने क्षेत्र के डिपो से सरकारी सामान प्राप्त करना चाहिए।
डिपो धारक ने कहा कि उनके क्षेत्र में 250 स्मार्ट राशन कार्ड धारक हैं, उन्हें राशन नहीं मिला तो वे आकर हमारे साथ मारपीट करते हैं क्योंकि दूसरे वार्ड के लोग राशन ले जाते हैं। हमारी मांग है कि जिस डिपो से कार्ड धारक का कार्ड है, वे वहीं से अपना राशन ले लें। इस अवसर पर नंगल नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संजय सहनी ने कहा कि सरकार द्वारा 17 प्रतिशत से कम कोटे से गेहूं भेजने से लोगों को परेशानी हो रही है और सरकार को सोचना चाहिए कि जिन 17 प्रतिशत लोगों को गेहूं नहीं मिला है उन्हें कहां जाना चाहिए।
इस संबंध में जानकारी लेने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की इंस्पेक्टर निशा से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि नंगल के कुल 13 डिपो में करीब 4000 स्मार्ट कार्ड धारकों को यह गेहूं बांटा जाता है। लेकिन इस बार 17 फीसदी कोटा को लेकर दिक्कत है इसकी जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
-

तख्त श्री हजूर साहिब के दर्शन करने के बाद सकुशल लौटा बद्दी के लोगों का जत्था
गुरूद्वारों के साथ साथ ज्योतिर्लिंग नागेश्वर के भी किए दर्शन
बददी/ सचिन बैंसल : बद्दी के श्रृद्धालुओं का एक जत्था महाराष्ट्र राज्य के नादेड़ स्थित सच खंड श्री हजूर साहिब के दर्शन करने के बाद वापस सकुशल लौटा है। श्री हजूर साहिब में सिखों के दसवें गुरू गुरु गोबिंद सिंह ने अपना अतिंम समय यहीं पर बिताया। इस पवित्र स्थल के साथ दर्जनों उन गुरूओं के गुरूद्वारे है जिन्होंने इस देश को मुगलों की चंगुल से आजाद कराने के लिए अपनी कुर्बानी दी। जत्थे के प्रभारी भाग सिंह चौधरी ने बताया कि सचखंड गुरूद्वारे के अलावा नगीना घाट, शिकार घाट, माता भागो, माता साहिब कौर, भाई दया सिंह, साहिब जादे, नाम देव और नानक झीड़ा समेत कई प्राचीन और प्रसिद्ध स्थानों पर दर्शन किए। नानक झीरा में सिखो के पहले गुरू गुरूनानक देव ने पंजा मार कर पानी निकाला। इस गांव में पानी की किल्लत थी और अब यहां पर लगातार पानी आ रहा है।
उन्होंंने बताया कि पंजाब से दसवें गुरू गुरूगोबिंद सिंह मुगलों के साथ लड़ाई में अपना पूरा परिवार शहीद होने के बाद गोदावरी नदी के किनारे रहने लगे यहीं पर उन्होंने गुरूग्रंथ साहिब को गुरू की गद्दी दी। उनके अनुसार अब शब्द को गुरू माना जाएगा। गोदावरी नदी के किनारे उन्हें लक्षमण दास से मिलना हुआ। जिसे गुरू गोविंद सिंह ने बंदा बहादुर बना कर पंजाब में भेजा जिसने सढोरा, समाणा और पंजाब के अन्य स्थानों से मुगलों को भगाया और पंजाब में सिख धर्म का प्रचार किया।
दल में भ्रमण कर लौटे कृष्ण कौशल ने बताया कि जहां उन्होंने सिखों के गुरूद्वारों के दर्शन किए वहीं सोमवती आमवस्या के दिन नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने का भी सौभाग्य मिला। इस मंदिर के साथ एक जनश्रुति है। जब संत नामदेव पूजा करने के लिए इस मंदिर में गए तो वहां पर मंदिर के पुजारियों ने उन्हें नीच जाति का बता कर बाहर निकाल दिया था। वह अपनी कीर्तन मंडली के साथ मंदिर के बाहर कीर्तन करने लगा। तो उन्होंने भगवान शकंर से अपनी फरियाद लगाई कि तेरे धक्के मुझे नहीं पड़े तुम्हारे नाम को पड़े है। इतने में ही भगवान शंकर की कृपा से मंदिर का दरवाजा का मुंह भगत नाम देव की ओर घुम गया। यह दरवाजा आज भी उसी दिशा में है। जो यह चमत्कार से कम नहीं था। मंदिर के साथ एक चक्की भी है। जो उस दौरान तीन दिन तक लगातार अपने आप नाम देव की चमत्कारी शक्ति से चलती रही और भूखे संतो को भोजन कराती रही। पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जेल सिंह ने नाम देव के गांव का नाम उनके नाम से रखा। दल में भाग सिंह चौधरी, कृष्ण कौशल के अलावा नंबरदार बाबूराम, छज्जु राम, कुलदीप सिंह, बालकिशन, अश्वनी कुमार, गुरचरण सिंह, सुभाष, राजू, कौशल्या देवी, चरणकौर, बिमला देवी, कमलेश, ओम देवी, बबली और प्रभ शामिल थे।
-

15 वर्षीय युवक का कत्ल, परिजनों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो
चंडीगढ़/प्रवेशः सेक्टर 24 में कल रात तेजधार हथियार से हुए हमले के दौरान 15 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। जिसके बाद उसके परिजनों में भारी रोष पाया जा रहा है। भड़के परिजनों ने स्थानीय पुलिस पर भ्रष्टाचार के बड़े आरोप लगाए है। इस दौरान परिजनों ने आज पुलिस चौकी 24 के सामने धरना प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच एवम् आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने की मांग की। वहीं पुलिस सूत्रों की मानें तो 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम है।
बता दें कि बीते दिन हमलावारों द्वारा युवक पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। जिसके बाद पीड़ित को गंभीर हालत में सेक्टर 16 हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया था। लेकिन एडवांस ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 15 वर्षीय लवीश निवासी सेक्टर 25 के रूप में हुई है। पुलिस अफसर ने बताया कि मृतक पर चाकू से हमला किया गया था। सैनी भवन के पास बस स्टॉप के सामने यह वारदात हुई थी।
-

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बट्ट कलां में किशोर स्वास्थ्य दिवस मनाया
ऊना/सुशील पंडित : हरोली उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बट्ट कलां में शुक्रवार को खण्ड चिकित्सा अधिकारी संजय मनकोटिया के निर्देशानुसार किशोर स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। कैंप में उपस्थित सभी बच्चों को किशोरों को आने वाली समस्याओं के बारे जानकारी दी गई । स्वास्थय विभाग की टीम द्वारा बच्चों को संतुलित आहार लेने, योगा तथा नियमित व्यायाम करने तथा सकारात्मक सोच रखने के बारे में सलाह दी गई | बच्चों को बताया गया कि नशा हमारे शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य पर किस तरह से दुरु प्रभाव डालता है। स्वास्थ्य विभाग में चलने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में दी गई ।
प्राथमिक कैंप में डॉ० रुचि चाकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य केन्द्र बाथडी, स्वास्थ्य प्रयवेक्षक महेन्द्र कुमार रामपाल किशोर स्वास्थ्य कौंसलर रुचि, मोहिंदर कोमल स्वास्थ्य सुपरवाइजर बीएमओ हरोली, स्वास्थ्य कार्यकर्ता विक्रान्त चौहान और शिक्षा विभाग से प्रिंसिपल इन्द्रजोत सिंह ठाकुर तथा अन्य शिक्षकों ने भाग लिया।
-

कांग्रेस महाधिवेश के मंथन में किसी बड़े भूचाल के संकेत – पंडित शशिपाल डोगरा
कांग्रेस यदि युवाओं को आगे लाती है तो संगठन मजबूती के साथ व्यवस्था परिवर्तन निश्चित
ऊना/सुशील पंडित : छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन हो रहा है। यह अधिवेशन 24 से 26 फरवरी 2023 तक हो रहा है। अंक गणना के मुताबिक (2023) 2+0+2+3=7 अंक जो केतु का अंक है। केतु के वर्ष पर होने वाला यह सत्र कोई बड़े परिवर्तन के संकेत देता है। प्रख्यात अंक ज्योतिषाचार्य व वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा के मुताबिक 8 + 5 = 13 = 1 + 3 = 4 अंक जो राहु का अंक है। राहु एक ऐसा ग्रह है जो अचानक ही कुछ देता है। यह जहां सत्ता का लाभ देगा, वहीं अचानक कोई बड़ा परिवर्तन कर सकता है। यही नहीं, यह कांग्रेस में किसी नेता के स्वास्थ्य को भी ख़राब कर सकता है। उनके मुताबिक कांग्रेस का 8 अंक बनता है जो शनि का अंक है। दोनों ही अंक आपस में मित्र अंक हैं। ऐसा लगता है इस अंक के मेल से राष्ट्रीय कांग्रेस को कोई बड़ा लाभ होने वाला है। 24 फरवरी का 2+4=6 अंक बनता है। जो शुक्र का अंक है। शुक्र को देत्यों का गुरु कहा गया है। जो सत्ता को पाने के लिए हर सम्भव प्रयास करता है। वहीं 26 फरवरी को ख़त्म होने वाला ये सत्र 26= 2 + 6 = 8 अंक जो शनि का अंक है और कांग्रेस का भी ये ही अंक है।
पंडित डोगरा के मुताबिक शनि न्याय का कारक है। शनि कर्म फल दाता है। कर्मों के हिसाब रखता है। शनि संघर्ष देता है और कांग्रेस को काफी समय से संघर्ष दे रहा है। उनकी गणना कहती है कि इस सत्र में मंथन से कोई बड़ा भूचाल आने वाला है। 6 + 8 = 14 = 1 + 4 = 5 अंक जो बुध का अंक है। बुध युवाओं का कारक है। युवाओं को राष्ट्रीय स्तर में व कई प्रदेशों में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का बड़ा मौका मिलेगा और परिवर्तन होगा।
पंडित डोगरा ने कहा कि अगर कांग्रेस चाहती है कि उन्हें 2024 में राजनीतिक लाभ प्राप्त करना है तो उन्हें युवाओं को मौका देना होगा। युवाओं को मौका मिलेगा तो इसका लाभ कांग्रेस को मिल सकता है और कांग्रेस आने वाले वक्त में पुन: स्थापित हो सकती है। 2023 और 2024 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अगर योजनाबद्ध तरीके से चलती है और युवाओं को मौका देती है तो कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और हरियाणा में भी सरकार बना सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 85वें सम्मेलन के बाद राहुल गांधी का लोगों में दबदबा बढ़ेगा और राज्यों में होने वाले चुनाव का श्रेय राहुल गांधी को मिलेगा।
-

शास्त्री और भाषा अध्यापकों के भरें जाएंगे चार पद
ऊना/ सुशील पंडित : प्रारम्भिक शिक्षा विभाग द्वारा शास्त्री व भाषा अध्यापकों के 4 पद बैच वाइज अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना देवेन्दर चंदेल ने बताया कि शास्त्री अध्यापकों के पदो ंके लिए अनारक्षित वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में एक पद अपटू डेट बैच, सामान्य वर्ग की ईडब्ल्यूएस की श्रेणी में एक पद 31.12.2004 बैच में से भरा जाएगा। इसके अतिरिक्त भाषा अध्यापक के पदों हेतू ओबीसी वर्ग की अनारक्षित श्रेणी में एक पद 31.12.2003 बैच तथा ओबीसी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में एक पद अपटू डेट बैच में से भरा जाएगा।
उपनिदेशक देवेंन्दर चंदेल ने बताया कि इन पदो ंके लिए काउंसलिंग 9 मार्च को प्रातः 10 बजे उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना के कार्यालय में होगी। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में वहीं अभ्यार्थी भाग ले सकता है, जो आरएंडपी नियमों के तहत निर्धारित योग्यता पूर्ण करता है। उपनिदेशक ने कहा कि अन्य जिला के पात्र अभ्यार्थी भी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं, यदि उनका नाम हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है। उपनिदेशक ने बताया कि बायोडाटा फाॅर्म तथा काउंसलिंग संबंधित सम्पूर्ण जानकारी कार्यालय की वेबसाईट पर उपलब्ध है।
