Blog

  • लोकसभा चुनाव-2024 के फोटो/वीडियोग्राफी कार्यों हेतू निविदाएं 2 नवम्बर तक आमंत्रित

    लोकसभा चुनाव-2024 के फोटो/वीडियोग्राफी कार्यों हेतू निविदाएं 2 नवम्बर तक आमंत्रित

    ऊना/सुशील पंडित : लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 से संबंधित तैयारियों, प्रक्रियाओं व चुनाव के दौरान की विभिन्न घटनाओं की फोटो/वीडियोग्राफी करवाई जानी आपेक्षित है। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि इन सभी कार्यों के लिए 50 से 60 फोटो/ वीडियोग्राफी कैमरों की आवश्यकता होगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक सभी फोटो/वीडियो स्टूडियो फर्में 2 नवम्बर दोपहर 1 बजे तक या उससे पूर्व निविदाएं धरोहर राशि मुबलिग 10 हज़ार रूपये बैंक ड्राफ्ट जोकि तहसीलदार निर्वाचन के नाम से देय हो, सहित तहसीलदार निर्वाचन कमरा नम्बर 212 मिनी सचिवालय ऊना में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि निविदाएं 3 नवम्बर को बाद दोपहर 3 बजे निविदाताओं या उनके द्वारा प्राधिकृत के समक्ष क्रय समिति द्वारा अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में खोली जाएंगी।
    निविदा शर्तें : उन्होंने बताया कि फोटो/वीडियोग्राफर को फोटो/वीडियोग्राफी का पर्याप्त अनुभव होना अनिवार्य है। फोटो/वीडियोग्राफी चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिला ऊना के किसी भी स्थान पर व किसी भी समय (दिन-रात) करवाई जा सकती है। फोटो/वीडियोग्राफर को जिस भी प्राधिकृत अधिकारी के साथ लगाया जायेगा उसके निर्देशों के अनुरूप फोटो/वीडियोग्राफी करनी अनिवार्य होगी। निविदादाता को अल्प अवधि सूचना प्राप्त होने पर तुरंत फोटो/वीडियोग्राफर उपलब्ध करवाना होगा। अभिलेख (रिकॉर्डिंग) हेतु अच्छी कम्पनी की डीवीडी प्रयोग में लानी होगी तथा प्रतिदिन की गई फोटो/वीडियोग्राफी का डाटा वीडियो सर्वेलैंस टीम प्रभारी के निर्देशानुसार डीवीडी में तैयार करके संबंधित विधान सभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) के कार्यालय में जमा करना होगा।
    उन्होंने बताया कि निर्वाचनों के दौरान राजनैतिक दलों/अभ्यर्थियों के द्वारा आयोजित रैलियों की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी हेतु अल्प अवधि सूचना मिलने पर फोटो/वीडियोग्राफर उपलब्ध करवाना होगा। कैमरे आदि में यदि कोई तकनीकी खरावी आ जाती है तो तुरन्त अन्य उपयुक्त कैमरे का प्रबन्ध करना होगा अन्यथा विलम्ब के दण्ड के लिए दंड राशि जो कमेटी निश्चित करेगी का भुगतान करना पड़ेगा। एक व्यक्ति की आठ घंटे की ड्यूटी की शिफ्ट के उपरांत लगने वाले अतिरिक्त समय (ओवर टाइम) के पारिश्रमिक का भुगतान प्रति घंटे अथवा आधे दिन की मजदूरी के हिसाब से किया जाएगा। केवल आठ घंटे की ड्यूटी का ही भुगता अनुमोदित दैनिक दर के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिना कारण बताये निविदा रद्द करने का पूर्ण अधिकार होगा। फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी के बिल तिथिवार तैयार की गई वर्कशीट व कार्यादेश की प्रति के साथ ही स्वीकार्य होंगे। प्रत्येक फोटो व वीडियो में रिकॉर्ड की गई सम्बन्धित घटना का वास्तविक समय, दिनांक व वर्ष अंकित होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि यदि सेवाप्रदाता फ़र्म का कार्य संतोषजनक नहीं पाया जाता तो दूसरी न्यूनतम दर वाली निविदादाता फर्म को कार्य सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि कोई अन्य शर्तें होगी तो निविदा खोलने के समय बता दी जाएंगी।
  • एंटी नार्कोटिक्स टीम ने पकड़ी अफीम और चरस

    एंटी नार्कोटिक्स टीम ने पकड़ी अफीम और चरस

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश सीआईडी की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फ़ोर्स को विशेष अभियान के तहत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एएनटीएफ की टीम ने बीती शाम अजनोली बेला में एक व्यक्ति द्वारा तुड़ी में छिपाई गई 1 किलो 30 ग्राम अफीम व 509 चरस बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एएनटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव लोअर अरनियाला का रहने वाला कुलभूषण पुत्र राम कृष्ण नशीले पदार्थों की सप्लाई करता है जिसके बाद एएनटीएफ टीम कांगड़ा इंस्पेक्टर सर्वजीत सिंह की अगुवाई में हेड कांस्टेबल पुनीत, अमित कुमार, रोहित कुमार और अमित कश्यप पर आधारित टीम ने कुलभूषण को काबू किया और अजनौली बेला में स्थित झुग्गी की तलाशी लेने पर 1 किलो 30 ग्राम अफीम व 509 चरस बरामद की है। एएनटीएफ कांगड़ा टीम प्रभारी इंस्पेक्टर सर्वजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम द्वारा नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है और नशे के तस्करों को जल्द ही सलाखों के पीछे किया जायेगा। आरोपित के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • पंजाबः शिव सेना नेता की अश्लील वीडियो पर अमित अरोड़ा का आया बड़ा बयान

    पंजाबः शिव सेना नेता की अश्लील वीडियो पर अमित अरोड़ा का आया बड़ा बयान

    लुधियानाः पंजाब में शिव सेना नेता अमित अरोड़ा के नाम से एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में एक व्यक्ति होटल में महिला के साथ शारीरिक संबंध बना रहा है। अमित अरोड़ा ने वीडियो पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो उनकी नहीं है। किसी शरारती व्यक्ति ने यह वीडियो वायरल की है। ये लोग उनकी छवि खराब करना चाहते हैं।

    उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले भी 2016 के किसी पुराने मामले में उनकी गिरफ्तारी की फोटो पर हेरोइन तस्कर लिखकर किसी ने वायरल कर दी थी। उस मामले में भी उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है, लेकिन पुलिस ने उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।

    अरोड़ा ने कहा कि इस तरह की हरकतें करके खालिस्तानी अपने घटिया मंसूबों में कामयाब नहीं हो सकेंगे। इस मामले में भी वह पुलिस में शिकायत करेंगे कि कुछ शरारती लोग उनकी छवि खराब करने में लगे हुए हैं। वह हिन्दू समाज के लिए हमेशा काम करते रहे है और आने वाले समय में भी काम करते रहेंगे। खालिस्तानियों को उनकी इन हरकतों का शिव सैनिक मुंहतोड़ जवाब देंगे।

  • पंजाबः बाइक सवार लुटेरे Gun Point 29 लाख रुपए लेकर हुए फरार

    पंजाबः बाइक सवार लुटेरे Gun Point 29 लाख रुपए लेकर हुए फरार

    फ़िरोज़पुरः पंजाब में लूटपाट और चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। वहीं ताजा मामला गुरु हरसहाय से सामने आया है। जहां गांव मोहन के उताड़ में दोपहर को एक घर से 29 लाख रुपये लूट की वारदात हो गई। जानकारी के अनुसार महिला सुनीता रानी पत्नी दविंदर पाल सिंह मंडी रोड़ा वाली ने अपना मकान बेचकर पैसे रखे थे। पीड़ित ने बताया कि उसने अपने पैसे भगवान सिंह के घर गिनकर रखे थे। उसी समय दो युवक बाइक पर सवार होकर आए, जिनके पास रिवाल्वर बताए जा रहे हैं वह पैसे लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • PMO का अधिकारी बनकर चिकित्सक को धमकाने वाले अधिकारी के परिसरों पर CBI की दबिश

    PMO का अधिकारी बनकर चिकित्सक को धमकाने वाले अधिकारी के परिसरों पर CBI की दबिश

    नई दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अहमदाबाद के रहने वाले मयंक तिवारी के परिसरों की तलाशी ली। उस पर खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का उच्चस्तरीय अधिकारी बताकर कथित रूप से एक नेत्र अस्पताल समूह पर दबाव बनाने की कोशिश करने का आरोप है। सीबीआई ने बताया कि तलाशी के दौरान कई दस्तावेज जब्त किए गए और उनकी जांच की जा रही है। हालांकि, अबतक तिवारी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोप है कि नेत्र अस्पतालों की शृंखला ‘डॉ अग्रवाल्स’ ने इंदौर के अस्पताल के संचालक दो चिकित्सकों से एक करार किया था, जिसके लिए 16 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जाना था। इसके बाद इंदौर के अस्पताल ने कथित रूप से समझौते की शर्तों का उल्लंघन करना शुरू कर दिया, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया और डॉ अग्रवाल्स के प्रवर्तक अपना पैसा वापस लेकर करार खत्म करना चाहते थे।

    मामला हाईकोर्ट गया, जिसने एक मध्यस्थ की नियुक्ति की। मध्यस्थ ने अंतरिम निर्णय में इंदौर के अस्पताल से चार सप्ताह में 16.43 करोड़ रुपये जमा करने को कहा। इसी दौरान डॉ. अग्रवाल्स के मालिकों को तिवारी की ओर से फोन कॉल और संदेश आने लगे। इसमें उनसे कथित बकाया को भूलकर मामले का समाधान करने को कहा गया। जब प्रधानमंत्री कार्यालय को इस बात का पता चला तो उसने तत्काल सीबीआई से जांच करने को कहा। पीएमओ ने सीबीआई जांच के संदर्भ में कहा कि प्रथम दृष्टया यह पीएमओ का अधिकारी फर्जी तरीके से बनकर पीएमओ के नाम का दुरुपयोग करने का मामला है, क्योंकि प्रधानमंत्री कार्यालय में न तो यह व्यक्ति काम करता है और ना ही यह पद है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪਾਵਰ ਕਾਮ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪਾਵਰ ਕਾਮ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ: ਜਿਲਾ ਪਠਾਨਕੋਟ ਦੇ ਪਿੰਡ ਜੰਦਰਾਈ ਵਿਖੇ ਅਜੀਬੋ-ਗਰੀਬ ਮਾਮਲਾ ਵੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ। ਜਿੱਥੇ ਪਿੰਡ ਜੰਦਰਾਈ ਵਿਖੇ ਪਾਵਰਕਾਮ ਵਿਵਾਗ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਧੱਕਾ ਕਰਦਾ ਹੋਇਆ ਦਿਸ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਆਰੋਪ ਹੈ ਕਿ ਬਿਜਲੀ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ ਧੱਕੇ ਨਾਲ ਪੰਚਾਇਤ ਦੀ ਵਿਵਾਦਤ ਜਮੀਨ ਤੇ ਬੀਨਾ ਨਿਸ਼ਾਨਦੇਹੀ ਕਰਵਾ ਖੰਬੇ ਲਗਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਨੇ ਜਦ ਕਿ ਅਜਿਹਾ ਨਹੀਂ ਹੋਣਾ ਚਾਹੀਦਾ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਜੱਦ ਪਿੰਡ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਨਾਲ ਗ੍ੱਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਖੰਬੇ ਸਹੀ ਲਗ ਰਹੇ ਨੇ ਪਰ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਵਿਵਾਗੀ ਅਧਿਕਾਰੀ ਮੀਡੀਆ ਤੋਂ ਬਚਦੇ ਹੋਏ ਨਜ਼ਰ ਆਏ। 

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਦ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰ ਰਹੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਸ ਜਗਾ੍ਹ ਤੇ ਬਿਜਲੀ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ ਖੰਬੇ ਲਗਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ, ਉਹ ਪੰਚਾਇਤ ਦੀ ਵਿਵਾਦਤ ਜਮੀਨ ਹੈ ਜਿਸ ਦੀ ਅਜੇ ਤੱਕ ਸਹੀ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਨਿਸ਼ਾਨ ਦੇਹੀ ਨਹੀਂ ਹੋਈ। ਊਨਾ ਕਿਹਾ ਇਸ ਜਮੀਨ ਦੀ ਪਹਿਲੀ ਨਿਸ਼ਾਨਦੇਹੀ 2013 ਅਤੇ ਦੂਸਰੀ ਨਿਸ਼ਾਨਦੇਹੀ 2022 ਚ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਸੀ ਦੋਹਾ ਨਿਸ਼ੰਦੇਹੀਆਂ ਚ 12 ਫੁਟ ਦਾ ਫਰਕ ਦਿਸ ਰਿਹਾ ਹੈ ਜਿਸ ਵਜਾ ਨਾਲ ਅਸੀਂ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਇਸ ਬਾਰ ਮੁੜ ਤੋਂ ਸਹੀ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਨਿਸ਼ਾਨਦੇਹੀ ਕਾਰਵਾਈ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਉਸ ਦੇ ਬਾਅਦ ਖੰਬੇ ਲਗਾਏ ਜਾਣ ਤਾਂ ਜੋ ਕਿਸੇ ਦੀ ਮਾਲਕੀ ਜਮੀਨ ਤੇ ਖੰਬੇ ਨਾ ਲਗੇ। 

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਸਰਪੰਚ ਦੇ ਪਤੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਰਸਤੇ ਦਾ ਕੋਈ ਵੀ ਵਿਵਾਦ ਨਹੀਂ ਹੈ ਪਰ ਕੁਝ ਲੋਕਾਂ ਵਲੋਂ ਫੇਰ ਵੀ ਆਪਣਾ ਇਤਰਾਜ ਜਾਹਰ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜੇਕਰ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਇਤਰਾਜ ਹੈ ਤਾਂ ਉਹ ਆਪਣੀ ਜਮੀਨ ਦੀ ਨਿਸ਼ਾਨਦੇਹੀ ਕਰਵਾ ਸਕਦਾ ਹੈ ਪੰਚਾਇਤੀ ਜਮੀਨ ਦੀ ਨਿਸ਼ਾਨਦੇਹੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਚੁੱਕੀ ਹੈ।

  • पंजाबः चिप मीटर मामले में बैकफुट पर आया प्रशासन, देखें वीडियो 

    पंजाबः चिप मीटर मामले में बैकफुट पर आया प्रशासन, देखें वीडियो 

    तरनतारनः हरिके पॉवर स्टेशन के सामने किसान मजदूर संघर्ष कमेटी (पंजाब) का धरना 5वें दिन धरना जारी रहा। 5वें दिन धरने में बड़ी संख्या में महिलाएं और खेत मजदूर शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह साबरा ने कहा कि कुछ दिन पहले पॉवर कॉम के अधिकारियों ने गांव हरिके में कानून का उल्लंघन करते हुए बिजली मीटर के कनेक्शन काट दिए और उपभोक्ताओं को बिना बताए प्रीपेड मीटर लगा दिए। समस्या का समाधान न होता देख संगठन ने उनके सामने धरना शुरू कर दिया। धरने के दौरान प्रशासन के साथ कई बैठकें हुईं, लेकिन पावरकॉम ने देरी की नीति अपनाई। जिसके कारण बड़ी संख्या में किसान पावर प्लांट के सामने पहुंचे।

    इस दौरान जोन अध्यक्ष निरंजन सिंह बरगाड़ी, जोन प्रधान दिलबाग सिंह पहुविंड, जोन प्रधान कुलवंत सिंह ढोटियां, जोन प्रधान सुखदेव सिंह दुबली, प्रधान कुलवंत सिंह मुंडापिंड ने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देश पर गांवों और कस्बों में प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग को कॉरपोरेट घराने को सौंपने की तैयारी की जा रही है। किसानों ने कहा कि कॉरपोरेट घराने जो पंजाब की जनता को किसी भी सूरत में मंजूर नहीं है।

    धरने के मंच से किसान नेताओं ने मांग की है कि अवैध रूप से काटे गए कनेक्शनों को तुरंत जोड़ा जाए और चिप वाले मीटर हटाए जाएं। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रस्ताव को बाद में खारिज किया जाए। किसानों द्वारा मंच से चेतावनी देने के बाद किसान नेताओं की देर शाम प्रशासन के साथ बैठक हुई। बैठक में पावरकॉम के विजयपाल सिंह एक्सियन पट्टी, एसडीयू पट्टी, एसडीयू हरिके सीआईडी ​​राजिंदर कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद थे। जिसके बाद प्रशासन बैकफुट पर आ गया और किसानों की मांग पर सहमति बनी। अधिकारियों ने हरिके में कटे हुए कनेक्शनों को तुरंत जोड़ने और किसानों की सहमति से धरना समाप्त करने का निर्णय लिया। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਲਿਫਟਿੰਗ ਨਾਂ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਲੱਗੇ ਝੋਨੇ ਦੇ ਅੰਬਾਰ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਲਿਫਟਿੰਗ ਨਾਂ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਲੱਗੇ ਝੋਨੇ ਦੇ ਅੰਬਾਰ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ: ਟਰੱਕ ਯੂਨੀਅਨ ਅਤੇ ਵਪਾਰੀਆਂ ਦਰਮਿਆਨ ਚਲ ਰਹੇ ਵਿਵਾਦ ਅਤੇ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿੱਚ ਸ਼ੈਲਰ ਮਾਲਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੜਤਾਲ ਕਾਰਨ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਲਿਫਟਿੰਗ ਦਾ ਕੰਮ ਨਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਝੋਨੇ ਦੀਆਂ ਬੋਰੀਆਂ ਦੇ ਢੇਰ ਲੱਗ ਗਏ ਹਨ।

    ਬੀਤੀ ਦਿਨੀ ਮੀਂਹ ਪੈਣ ਕਾਰਨ ਸਰਕਾਰੀ ਏਜੇਂਸੀ ਵੱਲੋ ਖਰੀਦ ਕੀਤੇ ਗਏ ਲੱਖਾਂ ਝੋਨੇ ਦੇ ਗੱਟੇਆ ਦਾ ਖ਼ਰਾਬ ਹੋਣ ਦਾ ਡਰ ਹੈ । ਹੜਤਾਲ ਕਾਰਨ ਨਾਂ ਖਰੀਦ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ ਨਾਂ ਹੀ ਲਿਫਟਿੰਗ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਓਥੇ ਹੀ ਕੁਜ ਕਿਸਾਨ ਪਿੱਛਲੇ ਚਾਰ ਪੰਜ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਝੋਨਾ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਲਿਆ ਕੇ ਬੈਠੇ ਹਨ ਪਰ ਬੋਲੀ ਨਹੀਂ ਹੋ ਰਹੀ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਿਆਂ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਵਧਦਿਆਂ ਹੋਇਆਂ ਦਿਖਾਈ ਦੇ ਰਹਿਆ ਹੈ। ਦੂਸੇ ਪਾਸੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਇਸ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਾੰਗਰੇਸ ਨੇ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਧਰਨਾ ਲਗਾਣ ਦੀ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚੋਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਝੋਨਾ ਨਾ ਚੁੱਕਿਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਵਲੋਂ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

  • जालंधरः सड़क हादसे में बिजली कर्मी की हुई मौत, देखें वीडियो

    जालंधरः सड़क हादसे में बिजली कर्मी की हुई मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लोहियां खास के मुख मार्ग के नजदीक आते गांव साबूवाल में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां बाइक और मोहिंदरा की टीयूवी की भयानक टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण थाकि इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उक्त बाइक सवार लोहियां की ओर से गाड़ी नंबर पीबी 08 डी 8298 पर सवार होकर मक्खु की ओर जा रहा था। जबकि मोहिंद्ररा सवार गाड़ी नंबर पीबी 08 डीएक्स 0814 पर सवार होकर लोहियां की ओर आ रहा था।

    इस दौरान दोनों गाड़ियों की टक्कर हो गई। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र बूटा सिंह निवासी हरिके के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर तैनात था। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंचे थाना लोहियां के एएसआई ने जांच करने के बाद शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं दूसरी ओर वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

  • ਪੰਜਾਬ. ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਚੰਦਰ ਕਲਾ ਕੇਂਦਰ ਕਲੱਬ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਈ ਗਈ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਰਾਮਲੀਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ. ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਚੰਦਰ ਕਲਾ ਕੇਂਦਰ ਕਲੱਬ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਈ ਗਈ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਰਾਮਲੀਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ:  ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਐਸ.ਐਸ.ਡੀ ਸਕੂਲ ਦੇ ਗਰਾਊਂਡ ਵਿੱਚ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਚੰਦਰ ਕਲਾ ਕੇਂਦਰ ਕਲੱਬ ਵੱਲੋਂ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਵਿਖਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਰਾਮਲੀਲਾ। ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਤੇ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਸੀਂ ਇਸ ਵਾਰ ਭਗਵਾਨ ਸ੍ਰੀ ਰਾਮ ਚੰਦਰ ਦੀ ਜਨਮ ਭੂਮੀ ਤੋਂ ਕਲਾਕਾਰ ਰਾਮਲੀਲਾ ਦਿਖਾਉਣ ਲਈ ਬੁਲਵਾਏ ਹਨ, ਸ਼ੁੱਧ ਸੰਸਕ੍ਰਿਤੀ ਹਿੰਦੀ ਵਿੱਚ ਰਾਮਲੀਲਾ ਵਿਖਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਰਾਮਲੀਲਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਵੀ ਸੀਨ ਉੱਤੇ ਫਿਲਮੀ ਗਾਣਾ ਨਹੀਂ ਵਿਖਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਕੋਈ ਇਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬਰੇਕ ਹੈ ਲਗਾਤਾਰ ਇਹ ਰਾਮਲਾ ਚਲਦੀ ਹੈ।

    ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਅਯੁੱਧਿਆ ਤੋਂ ਆਏ ਰਾਮ ਲੀਲਾ ਕਰਨ ਲਈ ਕਲਾਕਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਬਠਿੰਡਾ ਵਿਖੇ ਅਸੀਂ ਬੁਲਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਅਸੀਂ ਪੂਰੀ ਮਰਿਆਦਾ ਹਿੰਦੂ ਧਰਮ ਦੇ ਹਿਸਾਬ ਦੇ ਨਾਲ ਰਾਮ ਲੀਲਾ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵਿਖਾਉਂਦੇ ਹਾਂ ਸਾਡੀ ਰਾਮ ਲੀਲਾ ਪੂਰੇ ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਮੰਨੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ।

    ਕਲਾਕਾਰ ਬੜੀ ਮਿਹਨਤ ਦੇ ਨਾਲ ਰਾਮਲੀਲਾ ਵਿੱਚ ਰੋਲ ਕਰਦੇ ਹਨ ਕਈ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਰਾਮਲੀਲਾ ਕਰਦੇ ਆ ਰਹੇ ਹਨ। ਸਾਡੀ ਰਾਮਲੀਲਾ ਦੇ ਵਿੱਚ 9 ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ 70 ਸਾਲ ਦੇ ਬਜ਼ੁਰਗ ਤੱਕ ਰਾਮਲੀਲਾ ਵਿੱਚ ਆਪਣਾ ਰੋਲ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ।