जालंधर/वरुणः महानगर में नगर निगम चुनाव से पहले आप पार्टी ने कमर कस ली है। इसी के चलते आज सर्किट हाउस में की गई मीटिंग ने भाजपा को झटका देते हुए स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने कई नेताओं को आप में शामिल करवाया है। इनमें अमित संधा और उनकी पत्नी, विरेश मिंटू व उनकी पत्नी, विनीत धीर और उनकी पत्नी, प्रभदयाल और उनकी पत्नी अनीता शामिल है। इसके अलावा सौरभ सेठ और उनकी पत्नी कविता सेठ भी आप में शामिल हुई हैं। इस मौके पर विधायक शीतल अंगुराल, विधायक रमन अरोड़ा, डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी व अन्य मौजूद थे।
Blog
-

जालंधरः इस मामले में पुलिस ने वकील के घर की रेड, पिता और भाई सहित वकील पर केस दर्ज
जालंधर/वरुण : महानगर से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां भार्गव कैंप के एक वकील को युवक के साथ पंगा लेना महंगा पड़ गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना भार्गव कैंप की पुलिस को एक युवक ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उस पर वकील रवि जाखू ने जानलेवा हमला किया है। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आज सुबह पुलिस ने वकील के घर रेड कर दी। इस दौरान पुलिस ने रवि, उसके पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। इस मामले को रोष करते हुए शहर के कई वकील भी थाने के बाहर पहुंच गए हैं। पुलिस का कहना है कि हमले के आरोप में वकील के पिता और भाई सहित उस पर भी केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।
-

अमृतसरः निजी स्कूल को उड़ाने की धमकी को लेकर हुआ खुलासा, जाने किसने किया था मैसेस वायरल
अमृतसरः पंजाब के अमृतसर में अब स्प्रिंग डेल स्कूल को इंस्टाग्राम पर बम से उड़ाने की धमकी वायरल हो गई। यह उसी तरह का मैसेज था, जैसा बीते दिनों डीएवी पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स की तरफ से जारी किया गया था। पुलिस ने तीन घंटे में ही मामले को सुलझा दिया और दो स्टूडेंट्स की पहचान की, जिन्होंने मैथ्स की परीक्षा से बचने के लिए इस अफवाह को फैलाया था। डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मुखविंदर सिंह भुल्लर ने जानकारी दी कि दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। इनमें से एक के नाम पर मोबाइल की सिम है, जिससे यह मैसेज को फैलाया गया। पुलिस ने अफवाह फैलाने और आईटी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई शुरू की है। मिली जानकारी के अनुसार इंस्टाग्राम पर स्प्रिंग डेल स्कूल को बम से उड़ाने का मैसेज वायरल हो गया। यह मैसेज वॉट्स एप चैट का स्क्रीन शॉट था, जिसमें उर्दू भी लिखी गई थी।
इस मैसेज में स्पष्ट लिखा था कि स्प्रिंग डेल स्कूल में 16 सितंबर 2022 को प्लांटेशन ड्राइव होगी। इसी दौरान बम से स्कूल के C4 ब्लॉक को उड़ाया जाएगा। बचना चाहते हो तो बच लो। मैसेज के बाद स्कूल भी हरकत में आया और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के साइबर सैल ने भी एक्टिव होकर आरोपियों का पता तीन घंटे में लगा लिया। मैसेज के बारे में जब स्कूल प्रशासन को जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी सीनियर पुलिस अधिकारियों को दी। स्प्रिंग डेल स्कूल की तरफ से एक बयान भी जारी किया गया। जिसमें बम का मैसेज सर्कुलेट होने की बात कही गई। लेकिन पेरेंट्स व टीचर्स को ना घबराने की भी बात कही गई। उनका कहना था कि सर्कुलेट किया गया मैसेज वैसा ही है, जैसा बीते दिनों डीएवी पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स की तरफ से जारी किया गया था। स्कूल ने रुटीन की तरह ही स्कूल लगाने की भी बात कही।
पुलिस ने तीन घंटों में ही मामले को सुलझा लिया। डीसीपी मुखविंदर सिंह ने जानकारी दी कि स्कूल के ही दसवीं के दो स्टूडेंट्स का नाम आगे आ रहा है। नाबालिग होने के कारण उनके नाम व पहचान को उजागर नहीं कर रही। लेकिन पुलिस ने एक के पिता को गिरफ्तार किया है। जिनमें नाम पर सिम था और इसी सिम से मैसेज वायरल किया गया। दूसरे स्टूडेंट के पिता के रोल की जांच की जा रही है। डीसीपी मुखविंदर सिंह ने जानकारी दी कि 16 सितंबर को 10वीं कक्षा का गणित का पेपर है, जिससे बचने के लिए ही बच्चों ने यह कदम उठाया। बच्चों की कोशिश थी कि इस पेपर को कुछ समय के लिए स्थगित करवा दिया जाए। लेकिन इसके साथ ही पुलिस ने वार्निंग जारी की है कि अगर आगे भी ऐसा फिर हुआ तो सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
डीसीपी मुखविंदर सिंह ने कहा कि स्प्रिंग डेल स्कूल को मिली धमकी मामले में एक बच्चे के पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं वार्निंग भी दी कि स्टूडेंट्स स्कूल में पढ़ने आते हैं, अगर धमकी जैसे गलतियां करते हैं, तो कानूनी तौर पर ही कार्रवाई होगी। इतना ही नहीं, अगर पेरेंट्स अपने बच्चों को स्मार्ट फोन देते हैं तो उन पर निगरानी रखना भी उन्हीं की जिम्मेदारी होगी।
-

गले में ‘कप्तान साहब माफ कर दो’ की तख्ती लगाकर सड़क पर घूम रहा था बदमाश
गाजियाबाद : देश की राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक थाने जाने के दौरान रास्ते में गिड़गिड़ाते हुए बोला- ‘माफ कर दो, एनकाउंटर के डर से सरेंडर करने आया हूं।’ यह सुनकर थाने में मौजूद लोग भी चौक गए।उसने पैर में गोली लगने के डर से उसने सरेंडर करने की बात कही। इसके बाद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया।
यह पूरा मामला ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र के पचायरा गांव का है। यहां पर बिजली मिस्त्री की हत्या में शामिल एक बदमाश सुहेल ने सोमवार को गले में तख्ती डालकर लोनी बार्डर थाने पर सरेंडर कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।
बोला- जीवन में नहीं करूंगा अपराध, माफ कर दो
इससे पहले एक युवक लोनी बस डिपो से बार्डर थाने की ओर जाता दिखाई दिया। उसके गले में एक तख्ती पड़ी थी। जिसपर लिखा था कप्तान साहब माफ कर दो, एसपी देहात साहब माफ कर दो। मैं एनकाउंटर के डर से सरेंडर करने आया हूं। आगे से जीवन में कोई अपराध नहीं करूंगा। पैर में गोली लगने के डर से उसने सरेंडर करने की बात कही।
वहीं, सड़क पर चलते लोग उसकी वीडियो बना रहे थे। कुछ ही देर बाद उसके आत्म समर्पण को जाते हुए का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। लोग इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं।
आत्म समर्पण के बाद होगी कानूनी कार्रवाई
उधर, आरोपित बदमाश सुहेल ने थाने में मौजूद प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र पवार के समक्ष जाकर आत्म समर्पण किया। इस पूरे मामले में बार्डर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित टीला मोड़ थाने से फरार चल रहा है। उसे गिरफ्तार कर ट्रानिका सिटी थाना पुलिस को सौंपा गया है। इस पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
-

राशिफल (मंगलवार 13 सितंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
मेषः व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। प्रतिद्वंद्विता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। दूसरों के काम में दखलंदाजी न करें।
वृषः मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज में कमी होगी। संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य न करें। प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी।
मिथुनः आय में निश्चितता रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यवसाय में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। थकान महसूस होगी। अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
कर्कः व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी। आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाज न करें। घर-बाहर अशांति रहेगी। कार्य में रुकावट होगी।
सिंहः घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे। जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। कार्य बनेंगे। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें।
कन्याः लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर-बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। वस्तुएं संभालकर रखें।
तुलाः भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। जुए, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
वृश्चिकः नौकरी में अनुकूलता रहेगी। पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
धनुः लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा।
मकरः मित्र व संबंधी सहायता करेंगे। आय बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दूसरे के काम में दखल न दें।
कुंभः निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।
मीनः बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बगैर मांगे किसी को सलाह न दें। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। धनार्जन होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। अज्ञात भय व चिंता रहेंगे।
-

जालंधरः देहात पुलिस ने 4 तस्कर किए गिरफ्तार
जालंधर/वरुणः देहात अलग-अलग थानों की पुलिस ने नशीला पादर्थ, अवैध शराब और लाहन सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना मेहतपुर की पुलिस ने 2 नशा तस्करों को 2 ग्राम हेरोइन, 55 अवैध बोतलें शराब, 400 किलो लाहन और एक चालू भट्ठी सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी महिंदर पाल सिंह ने बताया कि एएसआई बलविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ गांव भाड़ा में सलाम मौजूद थे। तभी सूचना मिली कि इस इलाके में शराब तस्कर शराब की भट्ठी चला रहे है, जब पुलिस ने रेड की तो मौके पर तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने भट्ठी का सामान और अवैध शराब जब्त कर ली। इसी तरह दूसरे मामले में पुलिस पार्टी ने गांव गौसूवाल से जसवंत सिंह पुत्र चरण सिंह, जोगा सिंह पुत्र मुखतियार सिंह निवासी बागीवाल को 2 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।
इसी तरह थाना मकसूदां की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी मनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम नाकाबंदी के दौरान जीटी रोड पर मौजूद थी। तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। उ्क्त व्यक्ति को रोककर तालाशी ली गई तो उससे 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान कुलविंदर सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी गांव गिल के रूप में हुई है।

इसी तरह थाना शाहकोट की पुलिस ने लाहन सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी गुरइंद्र सिंह ने बताया कि निरमल सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी मानकपुर के घर रेड कर 2 ड्रमों में रखी 300 लीटर लाहन सहित काबू किया है।
-

त्यूड़ी में जहरीला पदार्थ निगलने वाले व्यक्ति की मौत, दो व्यक्तियों पर लगा आरोप
ऊना/सुशील पंडित : जिला के त्यूड़ी गांव में करीब 45 साल के व्यक्ति कुलदीप कुमार ने घर में पड़ा जहरीली दवाई का सेवन किया था। जिसकी पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। जैसे ही ऊना पुलिस थाना को कुलदीप कुमार की मौत की सूचना मिली। उसके तुरंत बाद सदर पुलिस थाना के एसएचओ संजीव शर्मा के निर्देशानुसार पुलिस टीम मृतक के घर त्यूड़ी गांव में पहुंची।
पुलिस ने मृतक के कमरे की गहनता से जांच की। उसके बाद मृतक की भाभी के बयान दर्ज किए। जबकि मृतक के शव को उसका बड़ा भाई व अन्य रिश्तेदार लेकर वापिस चंडीगढ़ से घर आ रहे हैं। वहीं ऊना पुलिस ने मृतक द्वारा वायरल किए गए वीडियो व सुसाइड नोट के आधार पर उसके स्वजनों के बयानों पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार त्यूडी गांव के व्यक्ति कुलदीप कुमार ने एक सुसाइड नोट लिखने और वीडियो बनाने के बाद जहरीला पदार्थ निगला था। पीड़ित व्यक्ति ने अपने हाथ पर भी अपने ही गांव के 2 लोगों के नाम लिखकर उन्हें अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया था। हालांकि जहरीला पदार्थ निगलने वाले कुलदीप ने चोरी करने की बात कबूल की थी। जबकि उसके ऊपर अन्य चोरियों के मामले लगाए जाने के कारण वह काफी परेशान हो गया था। इसलिए कुलदीप शर्मा 47 उर्फ रिंकू नाम के व्यक्ति ने रविवार सुबह जहरीला पदार्थ निगल लिया था। मामला सामने आने पर परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में ले गए थे। लेकिन यहां पर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। पीजीआई में चिकित्सकों की टीम ने कुलदीप को बचाने के भरसक प्रयास किए। लेकिन उसकी मौत हो गई। वहीं, इस संबंध में डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया की नामांकित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।
-

शिक्षक अपनी दक्षता से राष्ट्र को आगे ले जाने में सहायक :यशपाल ठाकुर
10 उत्कृष्ठ शिक्षकों को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह किए भेंट
ऊना/सुशील पंडित : रोटरी क्लब ऊना ने निजी होटल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर क्लब ने जिला ऊना के अलग-अलग स्कूलों से चयनित 10 उत्कृष्ठ शिक्षकों को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऊना के वरिष्ठ सदस्य व प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से सेवानिवृत अतिरिक्त सचिव यशपाल ठाकुर ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माता होते है।
उन्होंने कहा कि शिक्षक ही समाज में उत्कृष्ठ लोगों को तैयार करते है, जोकि अलग-अलग कार्य क्षेत्र में अपनी दक्षता से राष्ट्र को आगे ले जाने में सहायक साबित होते है। उन्होंने चयनित शिक्षकों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वह भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ठ योगदान को जारी रखेंगे, तथा क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को सहीं दिशा देकर उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए तैयार करेंगे। कार्यक्रम को रोटरी क्लब ऊना के प्रधान बलदेव चंद ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब हर वर्ष सिग्रेचर प्रोजेक्ट के तहत सितंबर माह में शिक्षकों को सम्मानित करता है। कार्यक्रम को रोटरी सचिव ई. संजीव अग्रिहोत्री ने भी संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब ऊना समाजसेवा के विभिन्न प्रकल्प चला रहा है। इसमें यहां गरीब व असहाय लोगों की सहायता करने, मैडिकल कैंप आयोजित करने, स्कूली विद्यार्थियों को शिक्षक कार्य में मदद, पर्यावरण संरक्षण के तहत वृक्षारोपण व अन्य गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। वहीं समाज में उत्कृष्ठ लोगों को सम्मानित कर प्रोत्साहित भी किया जाता है। इस अवसर पर वरिष्ठ रोटेरियन एचएन चीटू, पूर्व प्रधान नरेंद्र कपिला, बरजिंद्रजीत सिंह गोल्डी, सुरेंद्र ठाकुर, अनिल वशिष्ट, संजीव पुरी, जगदीश राव, सुमित अरोड़ा, यशपाल ठाकुर, प्राचार्य सोमलाल धीमान व अन्य सदस्य उपस्थित थे।
ये हुए सम्मानित
कार्यक्रम में डीएवी पब्लिक स्कूल ऊना से कम्प्यूटर साईंस प्रवक्ता विपिन कुमार, अंग्रेजी प्रवक्ता सोनिया शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या ऊना से प्रवक्ता कैमिस्ट्री निशा धीमान, बदोली वरिमापा स्कूल से टीजीटी विश्व कुमार रत्न, खडड सीसे स्कूल से प्रवक्ता अंग्रेजी हरप्रीत कौर, समूर कलां प्राथमिक से जेबीटी शिक्षक मीनू बाला, चताड़ा प्राथमिक स्कूल से जेबीटी नीना कुमारी, धमांधरी वरिमापा से प्रवक्ता राजनीतिक विज्ञान प्रवक्ता अनुराधा शर्मा, तलमेहड़ा वरिमापा से प्रवक्ता जीवन मोदगिल, डीसी कालोनी प्राईमरी मॉडल स्कूल हैड टीचर रंजना को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए रोटरी क्लब द्वारा सम्मानित किया गया।
—————– -

भारत को जल्द ही ई-हाईवे की सौगात मिलने जा रही है, गडकरी ने किया बड़ा खुलासा
नई दिल्ली : तकनीक की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रहे भारत को जल्द ही ई-हाईवे की सौगात मिलने जा रही है। प्रदूषण को कम करने की दिशा में यह मिसाल साबित होगा। इस बारे में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि सरकार, सौर ऊर्जा से चलने वाले इलेक्ट्रिक हाईवे विकसित करने पर काम कर रही है, जो भारी शुल्क वाले ट्रकों और बसों को चार्ज करने की सुविधा प्रदान करेगा।
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान
इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (IACC) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, गडकरी ने दोहराया कि सरकार बिजली पर भारत की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली विकसित करना चाहती है. उन्होंने कहा कि सरकार विद्युत गतिशीलता के लिए सौर और (Solar Energy) पवन ऊर्जा (Wind Energy) आधारित चार्जिंग तंत्र (Charging System) को दृढ़ता से प्रोत्साहित कर रही है।कैसे काम करेगा इलेक्ट्रिक हाईवे?
उन्होंने कहा, ‘हम इलेक्ट्रिक हाईवे विकसित करने पर भी काम कर रहे हैं, जो सौर ऊर्जा से संचालित होंगे और इससे चलते समय भारी शुल्क वाले ट्रकों और बसों को चार्ज करने में सुविधा होगी.’ एक इलेक्ट्रिक हाईवे आम तौर पर एक सड़क को संदर्भित करता है जो उस पर यात्रा करने वाले वाहनों को बिजली की आपूर्ति करता है, जिसमें ओवरहेड पावर लाइन भी शामिल है।
26 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का भी निर्माणगडकरी ने कहा कि सरकार टोल प्लाजा को सौर ऊर्जा से संचालित करने के लिए भी प्रोत्साहित कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सड़क मंत्रालय ने प्रमुख गलियारों में मार्ग अनुकूलन अभ्यास किया है। इस बात पर जोर देते हुए कि एक अच्छी तरह से विकसित बुनियादी ढांचा आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाता है, नए व्यवसाय बनाता है और रोजगार सृजन को बढ़ावा देता है। गडकरी ने कहा, ‘हम 26 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रहे हैं.’ पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान के शुभारंभ के साथ, उन्होंने कहा कि परियोजनाओं को तेजी से मंजूरी मिलेगी और इससे रसद लागत में कमी आएगी।
-

खारघर में चलती स्कूल बस में लगी आग, देखें वीडियो
नवी मुंबईः खारघर में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बताया जा रहा है कि शहर के सीबीडी-बेलापुर के एक स्कूल के कुछ छात्रों की जान उस समय मुसीबत में पड़ गई, जब आज सुबह खारघर के सेक्टर-15 में उनकी स्कूल बस में अचानक आग लग गया। मिली जानकारी के मुताबिक, स्कूल बस में आग लगते ही उसमें मौजूद छात्रों में हड़कंप मच गया।
हालांकि मौके पर पहुंची खारघर फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम ने आग को कुछ ही मिनटों में बुझा दिया। इससे पहले बस ड्राइवर और बस में मौजूद टीचर ने राहगीरों की मदद से आग लगने के तुरंत बाद चार छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया था। खारघर फायर ब्रिगेड ने बताया कि सुबह 11.30 बजे एक बस में आग लगने की सूचना मिली। घटना के समय बस में चार छात्र थे, जो घबरा गए, लेकिन असिस्टेंट टीचर व ड्राइवर ने स्थिती को अच्छी तरह से संभाला और किसी बच्चे को नुकसान नहीं पहुंचा। बाद में स्कूल के प्रिंसिपल को सूचित किया गया. छात्रों को उनके माता-पिता को सौंप दिया गया है।
जब स्कूल बस खारघर के सेक्टर-15 में घरकुल हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के पास पहुंची तो उसके इंजन के बोनट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गयी। बस चालक ने इंजन के बोनट से धुआं निकलते देखा तो उसने तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया। जब तक आग पूरी बस को अपनी चपेट में लेती, इससे पहले ही राहगीरों की मदद से छात्रों को बस से बाहर निकाल लिया गया। वहीँ, घटना की सूचना पाकर खारघर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। खारघर पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक संदीपन शिंदे ने बताया कि फायर ब्रिगेड ने 5 मिनट के भीतर ही बस में लगी आग पर काबू पा लिया और बस को पूरी तरह से जलने से बचा लिया. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
