Blog

  • राज्य सरकार का बड़ा ऐलान , पुरानी गाड़ियों पर नहीं लगेगा GreenTax

    राज्य सरकार का बड़ा ऐलान , पुरानी गाड़ियों पर नहीं लगेगा GreenTax

     यूपी : उत्तर प्रदेश में पुरानी कार और दोपहिया वाहन धारको  के लिए राहत की खबर सामने आई  है। उत्तर प्रदेश में पुरानी कार और बाइक के दोबारा पंजीकरण पर ग्रीन टैक्स लागु नही होगा । यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने पुराने वाहनों के दोबारा रजिस्ट्रेशन करवाने पर ग्रीन टैक्स लगाने का प्रस्ताव नामंजूर कर दिया है।  जिन वाहन धारको की गाड़ियां 15 साल की अवधि पूरा करने वाली है, उनके लिए यह एक बड़ी राहत है।  

    ग्रीन टैक्स को पॉल्युशन टैक्स और पर्यावरण कर के नाम से भी जाना जाता है। यह एक उत्पाद शुल्क है, जिसे सरकारें उन वस्तुओं पर टैक्स लगाकर इकठ्ठा करती हैं, जिससे प्रदूषण फैलता है। ग्रीन टैक्स  8 साल से ज्यादा पुराने कमर्शियल वाहनों पर पहले से ही लागू था, लेकिन बाद में इसे निजी वाहनों के लिए भी लागू कर दिया गया, जिनकी उम्र 15 साल से अधिक है। 

    परिवहन विभाग के अधिकारियों ने पुराने वाहनों के पुनः पंजीकरण पर 2 प्रतिशत ग्रीन टैक्स लेने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा था. जिसे सरकार ने खारिज कर दिया है। सरकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के पास होने पर बाइक चालकों को 600 रुपये व कार चालकों पर 2000 तक का खर्च बढ़ जाता।सरकार के इस फैसले से अब  पहले की तरह सामान्य निर्धारित राशि में पुरानी गाड़ियों का दोबारा पंजीयन हो जाएगा।

  • भयानक ट्रेन हादसा, 22 की मौत , 50 से अधिक यात्री घायल

    भयानक ट्रेन हादसा, 22 की मौत , 50 से अधिक यात्री घायल

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान में रविवार को बड़ा ट्रैन हादसा होने की खबर है। रावलपिंडी जाने वाली हजारा एक्सप्रेस की 10 बोगियां नवाबशाह के पास पटरी से उतर गईं। इस हादसे में लगभग 22 लोगों की मौत हो गई और 50 यात्रियों के  घायल होने की सुचना मिली है ।  रेलवे मंडल अधीक्षक सुक्कुर महमूदुर रहमान ने  जानकारी देते हुए कहा कि ट्रेन दुर्घटना में दस डिब्बे पटरी से उतर गए। घायलों को नवाबशाह के पीपुल्स मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    दुर्घटनाग्रस्त हुई  बोगियों से यात्रियों को बाहर निकालने के लिए बचाव ऑपरेशन जारी है। लोको शेड रोहरी से एक ट्रेन घटना स्थल पर पहुंच रही है। रहमान ने कहा की दुर्घटना स्थल  तक पहुंचने में कम से कम तीन घंटे लगेंगे।, “दुर्घटना के कारण अप ट्रैक पर यातायात निलंबित है।” ट्रेन के पटरी से उतरने के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

  • हिंसा मामले में प्रशासन ने की कारवाई ,3 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

    हिंसा मामले में प्रशासन ने की कारवाई ,3 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

     हरियाण: नूंह और गुरुग्राम में हिंसा के बाद प्रशासन की सख्ती का मामला सामने आया है।  नूंह शहर में नल्हड़ मोड़ के ठीक सामने बाइक शोरूम के गोदाम से सटे एक रेस्टोरेंट पर बुलडोजर चला कर ध्वस्त कर दिया है। 
     31 जुलाई को शोभायात्रा में हुई हिंसा के दौरान भारी भीड़  ऊंचे मकानों पर चढ़ गई थी और जमकर पथराव किया गया था।  जिस बाइक गोदाम में बाइक लूट व आगजनी की बात सामने आई थी, उसकी दीवार इस रेस्टोरेंट से पूरी तरह से सटी हुई है।  इस रेस्टोरेंट पर कारवाई करने  के लिए बड़ी क्रेन जेसीबी मशीन को बुलाया गया था।  तीन मंजिला रेस्टोरेंट के भवन को चंद मिनट में जमींदोज कर दिया गया। .

    तोड़फोड़ की इस कार्रवाई के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावा भारी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम भी किया गया था।  अतिक्रमण के साथ-साथ जिन भवनों से पथराव किया गया था. उन पर जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है.अभियान के चौथे दिन सहारा रेस्टोरेंट पर पीला पंजा चला।  प्रशासन की तोड़फोड़ कार्रवाई  आगे भी जारी रहने की संभावना है।

  • पंजाब: सरेआम 2 भाइयों ने पुलिसकर्मी को पीटा, वीडियो वायरल 

    पंजाब: सरेआम 2 भाइयों ने पुलिसकर्मी को पीटा, वीडियो वायरल 

    गुरदासपुर: जिले में पुलिसकर्मी से मारपीट का मामला सामने आया है। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में दो व्यक्ति एक पुलिसकर्मी को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    जानकारी के मुताबिक गुरदासपुर के बॉर्डर एरिया सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस पर पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिसकर्मी बाइक पर आ रहे दो व्यक्तियों को रोका और उनसे कागजात मांगे। इस दौरान दोनों व्यक्तियों ने पुलिस को गालियां देना शुरू कर दिया।

    पुलिस कर्मचारी ने जब उसे मोटर साइकिल के कागजात मांगे तो उन्होंने गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी। साथी पुलिस कर्मचारी ने थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर आकर राजेश कुमार (बब्बा) और अरविंदर (सबी) को काबू करके उनके खिलाफ मामला दर्ज किया।

  • पंजाब भर में टेम्पू यूनियनों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पंजाब भर में टेम्पू यूनियनों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    मोगाः आज पुरे पंजाब भर में जुगाडू रेहडियो को बंद करने के लिए जिला हेड क्वाटरो पर छोटे हाथी टेम्पू यूनियन की और से रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। वही मोगा में भी आज डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर करीब चार सो टेम्पू ,छोटे हाथी और पिकप वें वालो की और से धरना पर्दर्शन किया जा रहा है वही वेह मांग कर रहे है की प्रशासन हाई कोर्ट के आदेशो को भी नहीं मान रहा अगर प्रशासन ने कोई करवाई नहीं की तो पंजाब भर के टेम्पो यूनियन और दूसरी युनिओं के साथ मिलकर बात चीत कर अगली रन निति बनाई जाएगी और संघर्ष को तेज किया जायेगा।

    धरने पर बेठे जिला प्रधान और सूबा वाइस प्रधान लखविंदर सिंह ने कहा की हमारा जुगाडू रेहडीयो को बंद करवाने के लिए हाईकोर्ट में पटीशन दायर की गई थी और मानयोग हाईकोर्ट ने 20 .06 .23 को आर्डर किया था। अगली सुनवाई 08 .08.23 को राखी गई है। जिसमे पुलिस के उच्च अधिकारियों को बुलाया गया है। 2 महीने बीत जाने के बाद भी प्रशासन की और से कोई करवाई नहीं की, जबकि हम लोग सभी तरह के पंजाब सरकार को टेक्स देते है। जुगाडू रेहड़ी वाले कोई टेक्स नहीं देते और रिस्क लेकर अपना कारोबार चला रहे है। हम लोग इतना पैसा लगा कर परेशान हो रहे है। वही प्रधान ने बताया की अब तो इ रिक्शा वाले भी यह काम करने लगे है जिससे हमारा धंधा तो पूरा चोपट हो गया है। आज पुरे पंजाब भर में हमनें धरना लगाया है। अगर प्रशासन की और से कोई करवाई नहीं की गई तो पुरे पंजाब में मीटिंग कर अगली रन निति बनाई जाएगी।

  • जालंधरः किशनपुरा में गल्ले से पैसे चुराते चोर काबू, देखें CCTV 

    जालंधरः किशनपुरा में गल्ले से पैसे चुराते चोर काबू, देखें CCTV 

    जालंधर,ENS : शहर में चोरी और लूट की घटनाओं का ग्राफ रोजाना बढ़ता जा रहा है। आए दिन जहां  चोर दुकानों को निशाना बना रहे है तो वही लुटेरे दिनदहाड़े लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही चोरी का एक मामला किशनपुरा के बलदेव नगर से सामने आया है। जहां एक चोर दुकान के गल्ले से पैसे निकाल कर भाग जाता है। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है। यह घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है। जैसे ही पता चला की दुकान के गल्ले से पैसे चोरी हुए हैं तो दुकानदार चोर की तलाश में जुट गए। दुकानदार और घर के परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर की पहचान की और दो दिन बाद चोर को पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने चोर की पिटाई करते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

  • ਪੰਜਾਬ: ਵੱਡਾ ਝਟਕਾ, ਇਸ ਹਾਈਵੇਅ ਤੇ ਕੱਟਵਾਉਣਾ ਪਵੇਗਾ ਭਾਰੀ ਟੋਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਵੱਡਾ ਝਟਕਾ, ਇਸ ਹਾਈਵੇਅ ਤੇ ਕੱਟਵਾਉਣਾ ਪਵੇਗਾ ਭਾਰੀ ਟੋਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਸ੍ਰੀ ਕੀਰਤਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ। ਪੰਜਾਬ ਹਿਮਾਚਲ ਨਵੇ ਬਣੇ ਹਾਈਵੇ ਭਾਵ ਕੀਰਤਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਨੇ ਅਰਚੋਕ 4 ਲਾਇਨ ਜੋ ਕਿ ਨੇਸਨਲ ਹਾਈਵੇ ਹੈ। ਅੱਜ ਐਤਵਾਰ ਤੋ ਪੁਰਨ ਰੂਪ ਵਿਚ ਖੋਲਿਆ ਜਾ ਰਹਿਾ ਹੈ ਜਿਸ ਤੇ ਲੱਗੇ ਹੋਏ ਟੋਲ ਆਮ ਟੋਲ ਰੇਟਾ ਨਾਲੋ ਬਹੁਤ ਜਿਆਦਾ ਹਨ।

    NH 21 ਕਿਰਤਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਨਜਦੀਕੀ ਪਿੰਡ ਗਡਾਮੋਡਾ ਜੋ ਹਿਮਾਚਲ ਦਾ ਪ੍ਰਵੇਸ ਦਵਾਰ ਹੈ। ਜੇਕਰ ਹਿਮਾਚਲ  ਦੀਆ ਵਾਦੀਆ ਦਾ ਅਨੰਦ ਮਾਨਨਾ ਹੈ ਤਾ ਜੇਬ ਹੋਰ ਢਿਲੀ ਕਰਨ ਲਈ ਤਿਆਰ ਹੋ ਜਾਉ ਕਿਉਂਕਿ ਕੀਰਤਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋ ਮਨਾਲੀ ਘੁਮਣ ਲਈ ਜੇਕਰ ਸੁਰੰਗਾ ਦਾ ਨਜਾਰਾ ਲੈਣਾ ਹੈ ਤਾ ਟੋਲ ਪਲਾਜਾ ਜਾਨੋ ਕਿੰਨਾ ਦੇਣਾ ਪਵੇਗਾ ?

    ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਜਿਥੇ ਅੱਜ ਨੈਸਨਲ ਹਾਈਵੇ ਦਾ ਟੋਲ ਸੁ੍ਰੁ ਹੋ ਚੁਕਾ ਹੈ ਉਥੇ ਹੀ ਟੋਲ ਦੇ ਨਜਦੀਕੀ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਟੋਲ ਪਲਾਜੇ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਪ੍ਰਦਰਦਨ ਕਰਨਾ ਸੁ੍ਰੁ ਕਰ ਦਿਤਾ ਹੈ। ਜਿਥੇ ਲੋਕ ਧਰਨੇ ਤੇ ਬੈਠਣ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਹਨ। ਉਹਨਾ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਟੋਲ ਪਲਾਜੇ ਦੇ ਨਜਦੀਕੀ ਪਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾ ਨੁੰ ਟੋਲ ਪਲਾਜਾ ਮੁਫ਼ਤ ਹੋਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ।

    ਕਾਰ ਦੇ ਰੇਟ 150 ਇਕ ਪਾਸੇ ਦਾ ਆਉਂਣ ਜਾਣ ਦਾ 230/-
    ਟਰਕ  245 te 370/-
    ਬਸ 515 te 770/- 
    ਟਿਪਰ 560 te 840/- 
    ਵੱਡੇ ਟਰੱਕ 805 te 1210/-

  • कपूरथला: महिला ने घरेलू कलह से तंग आकर निगला जहरीला पदार्थ, देखें वीडियो

    कपूरथला: महिला ने घरेलू कलह से तंग आकर निगला जहरीला पदार्थ, देखें वीडियो

    कपूरथला: कपूरथला के गांव कोट गोविंदपुर में एक विवाहित महिला दवारा घरेलू कलह से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगलने की खबर है। जिसको उपचार के लिए सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया। जहां ड्यूटी डॉ. नवदीप सिंह ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अमृतसर रेफर कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलने के उपरांत सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।    

    विवाहिता के पिता मौजदीन ने बताया कि उनकी लड़की नाजिरा का विवाह लगभग 2 वर्ष पहले शौकत अली वासी गांव कोट गोबिंदपुर के साथ हुआ था। जो कि विवाह के बाद से ही लड़की को अक्सर तंग परेशान करते थे और मारपीट भी करते थे।   

    इस संबंध में कई बार पंचायत में फैसला भी हुआ। मौजदीन ने यह भी बताया कि उन्हें शक है कि लड़की के पति शौकत अली ने दूसरा विवाह करवाया हुआ है। इस संबंध में जब उसकी लड़की नाजिरा को मालूम हुआ तो उसने कथित तौर पर कोई जहरीला पदार्थ पी लिया। जिसकी हालत खराब होने पर परिजनों ने सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया। जहां ड्यूटी डॉक्टर नवदीप सिंह ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया है।   

    वही घटना की सूचना मिलने पर थाना सदर प्रभारी सोनामदीप कौर ने भी पुलिस पार्टी सहित पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है। और विवाहिता और उसके पिता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

  • इस मामले में आप नेता पर FIR दर्ज

    इस मामले में आप नेता पर FIR दर्ज

    नूंह: हरियाणा की नूंह हिंसा के बाद सरकार ने कांग्रेस MLA मामन खान की सिक्योरिटी हटा दी है। मामन खान नूंह की फिरोजपुर झिरका सीट से विधायक हैं। नूंह हिंसा को लेकर उन पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। मामन खान का विधानसभा में दिया धमकी वाला पुराना वीडियो और एक ट्वीट को लेकर सरकार की उन पर नजर है। हिंसा के दौरान गुरुग्राम के प्रदीप शर्मा की मौत के मामले में पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेता जावेद अहमद समेत 150 लोगों पर हत्या की FIR दर्ज की है। यह केस गुरुग्राम के सोहना में दर्ज कराया गया है। हालांकि जावेद का कहना है कि ये केस गलत है, वे उस दिन इलाके में थे ही नहीं।

    जावेद पर दर्ज FIR में पवन ने बताया 31 जुलाई की रात 10.30 बजे हम कार में नूंह से सोहना जा रहे थे। बीच में नूंह पुलिस ने मदद करते हुए हमें KMP हाईवे तक छोड़ा। हमें कहा कि आगे रास्ता साफ है, निकल जाओ। हम निरंकारी कॉलेज के पास पहुंचे तो वहां 150 लोग खड़े थे। उनके हाथ में पत्थर, लोहे की राड और पिस्टल थे। वहां जावेद भी था। उसके कहने पर उग्र भीड़ ने हम पर हमला कर दिया। हमारी कार पर पत्थर मारे। जिससे कार बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई।

    मैं कार से नीचे उतरा तो जावेद ने कहा कि इन्हें मार दो। जो होगा, मैं संभाल लूंगा। ये सुनकर 20-25 लोगों ने हम पर अटैक कर दिया। उन्होंने प्रदीप और गनपत को पीटना शुरू कर दिया। मेरे सामने प्रदीप के सिर पर लोहे की राड मारी। जिससे वह नीचे गिर गया। गोलियां चलनी शुरू हुई तो पुलिस वहां आ गई। वे मुझे व गनपत को भीड़ से निकाल ले गए और प्रदीप को भीड़ सरिये से मारती रही। 
    उसे नाजुक हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। नूंह हिंसा के कई दिन हो चुके हैं। 

    हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा- ” मुझे समय पर नूंह हिंसा की जानकारी नहीं दी गई। यहां तक कि हिंसा के कई घंटे बाद एक प्राइवेट व्यक्ति ने फोन पर बताया। पुलिस के बड़े अधिकारियों को इस हिंसा के बारे में पता नहीं था।” विज ने कहा, “नूंह SP वरुण सिंगला पहले से ही लंबी छुट्टी पर थे। जिले का अतिरिक्त प्रभार पलवल SP को सौंपा गया था, जबकि गृह विभाग एडिशनल चीफ सेक्रेटरी टीवीएसएन प्रसाद उस दिन जम्मू में वैष्णो देवी की तीर्थयात्रा पर थे। CID सीधे मुख्यमंत्री को रिपोर्ट करती है। उसने गृह विभाग के साथ कोई खुफिया इनपुट साझा नहीं किया।”

  • ਪੰਜਾਬ: ਬਿਜਲੀ ਮੁਲਾਜਮਾਂ ਨੇ ਢਾਬੇ ਮਾਲਕ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਕੁੱਟਮਾਰ, ਫਿਰ ਕੱਟਿਆ ਕੁਨੈਕਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ CCTV

    ਪੰਜਾਬ: ਬਿਜਲੀ ਮੁਲਾਜਮਾਂ ਨੇ ਢਾਬੇ ਮਾਲਕ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਕੁੱਟਮਾਰ, ਫਿਰ ਕੱਟਿਆ ਕੁਨੈਕਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ CCTV

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਬੀਤੀ ਦੇਰ ਰਾਤ ਬਿਜਲੀ ਮੁਲਾਜਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਢਾਬੇ ਅੰਦਰ ਵੜ ਕੇ ਇੱਟਾਂ ਰੋੜੇ ਚਲਾਏ ਗਏ। ਢਾਬੇ ਦੇ ਮਾਲਕ ਦੀ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰਦਿਆਂ ਢਾਬੇ ਦੀ ਭੰਨ ਤੋੜ ਵੀ ਕੀਤੀ। 

    ਮਾਮਲਾ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਛਾਉਣੀ ਦੇ ਬਾਜ਼ ਵਾਲਾ ਚੌਂਕ ਦਾ ਹੈ, ਜਿਥੇ ਕਾਕਾ ਢਾਬੇ ਜੇ ਅੰਦਰ ਦੁਪਹਿਰ ਵੇਲੇ ਬਿਜਲੀ ਮੁਲਾਜਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਰਾਬ ਪੀਂਦਿਆਂ ਸ਼ੋਰ ਸ਼ਰਾਬਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਢਾਬੇ ਦੇ ਮਾਲਕ ਵੱਲੋਂ ਰੋਕਣ ਤੇ ਧਮਕੀ ਦੇ ਗਏ ਕਿ ਰਾਤ ਨੂੰ ਵੇਖ ਲਵਾਂਗੇ। 

    ਢਾਬੇ ਦੇ ਮਾਲਕ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਰਾਤ ਵੇਲੇ ਮੁੜ ਬਿਜਲੀ ਮੁਲਾਜਮ ਆਏ ਅਤੇ ਢਾਬੇ ਅੰਦਰ ਇੱਟਾਂ ਰੋੜੇ ਚਲਾਉਣੇ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੇ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਢਾਬੇ ਅੰਦਰ ਭੰਨ ਤੋੜ ਵੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਮੁਲਾਜਮਾਂ ਨੂੰ ਜਦ ਇਹ ਸਭ ਕਰਨ ਤੋਂ ਰੋਕਿਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਹ ਨੇ ਮੇਰੀ ਕੁੱਟ ਮਾਰ ਕੀਤੀ। ਜਾਂਦੇ ਹੋਏ ਬਿਜਲੀ ਮੁਲਾਜਮਾਂ ਨੇ ਢਾਬੇ ਦੀ ਬਿਜਲੀ ਵੀ ਕੱਟ ਦਿੱਤੀ। ਢਾਬੇ ਦੇ ਮਾਲਕ ਨੇ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ।