Blog

  • जालंधरः सुरेश की मौत के मामले में Balaji Construction Company के खिलाफ FIR दर्ज

    जालंधरः सुरेश की मौत के मामले में Balaji Construction Company के खिलाफ FIR दर्ज

    जालंधर, ENS: करतारपुर के बसरामपुर में दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस वे पर पीलर के काम के दौरान करीब 80 फुट गहरे बोरबेल में गिरे हरियाणा के जींद निवासी सुरेश को बचाने के लिए लगातार प्रयास किए गए। लेकिन 45 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद इंजीनियर सुरेश की मौत हो गई। जिसके बाद अब मृतक सुरेश कुमार के परिवारिक मैंबरों के बयानों के आधार पर बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ 304 का मामला दर्ज किया गया है। बता देंकि शनिवार शाम को 7 बजे बोरवेल में गिरे सुरेश को निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम कड़ी मशक्त कर रही थी। लेकिन बीते दिन जब रेस्क्यू दौरान एनडीआरएफ की टीम ने सुरेश को बाहर निकाला तब तक सुरेश की की मौत हो गई।

    बता दें कि शनिवार से ही सुरेश को बचाने के लिए जो बचाव कार्य चलाए गए थे, जहां टीम को सोमवार सुबह सबसे बड़ी बाधा नजदीक में ही स्थित एक पानी से भरा तालाब (छप्पड़) पैदा कर रहा था। तालाब के कारण NDRF की टीम को बार-बार अपनी बचाव कार्य की स्ट्रेटेजी बदलनी पड़ रही। लेकिन इसके बावजूद टीम सुरेश को बचा नहीं पाई। हालांकि इससे पहले देर रात को सूचना थी कि NDRF की टीम सुरेश के नजदीक पहुंच गई है और उसे निकालने वाली है, लेकिन फिर पता चला कि टीम उसे नहीं निकाल पाई।

    वहीं दूसरी ओर घटना स्थल पर पहुंचे सुरेश के छोटे भाई सत्यवान ने बताया कि उन्हें रविवार सुबह घटना की सूचना मिली थी। जिसके बाद वे तुरंत जालंधर पहुंचे। सत्यवान ने बताया कि वह गांव में किसानी करता था, वह जालंधर में काम करने के लिए आया था। कंपनी अपनी और से लगातार सुरेश को बचाने में काफी मशक्त की। आज सुबह ही सुरेश के भाई ने कहा था कि मरना जीना तो परमात्मा के हाथ में है, अगर सुरेश की जिंदगी में जीना लिखा होगा तो उसे कोई नहीं मार सकता।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਵਾਰੀਆ ਦੀ ਭਰੀ ਬੱਸ ਪਲਟੀ, ਕਈ ਜਖਮੀ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸਵਾਰੀਆ ਦੀ ਭਰੀ ਬੱਸ ਪਲਟੀ, ਕਈ ਜਖਮੀ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

     ਕਪੂਰਥਲਾ: ਪੀ.ਆਰ.ਟੀ.ਸੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰੀ  ਬੱਸ  ਟਾਂਡੇ ਨੂੰ ਜਾਣ ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਹੋਈ ਤਾਂ ਨਡਾਲਾ -ਸੁਭਾਨਪੁਰ ਰੋਡ ਤੇ ਪਿੰਡ ਤਾਜ਼ਪੁਰ ਤੇ ਮੁਸਤਫਾਬਾਦ  ਵਿਚਕਾਰ ਮੋੜ ਤੇ ਸਾਹਮਣੇ ਤੋ ਆ ਰਹੀ ਇੱਕ ਗੱਡੀ ਨੂੰ ਬਚਾਉਦੇ ਪਲਟੀ ਖਾਂਦੀ ਸੜਕ ਤੋ ਹੇਠਾ ਨੀਵੀ ਜਗਾ ਤੇ ਡਿੱਗ ਗਈ । ਇਸ ਦੋਰਾਨ ਵਿੱਚ ਬੈਠੀਆ ਸਵਾਰੀਆ ਚ ਚੀਕ ਚਿਹਾੜਾ ਮੱਚ ਗਿਆ । ਨੇੜਲੇ ਘਰ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਤੇ ਰਾਹਗੀਰਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਬੱਸ ਵਿੱਚੋ ਡਰਾਈਵਰ, ਕੰਡਕਟਰ ਤੇ ਸਵਾਰੀਆ ਨੂੰ ਬਾਹਰ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਤੇ  ਸਵਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਹੋਰ ਬੱਸ ਦਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕਰਕੇ ਮੰਜਿਲ ਵੱਲ ਰਵਾਨਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆ ਪੀ ਆਰ ਟੀ ਸੀ ਬੱਸ ਪੀਬੀ 09 ਐੱਸ 3705 ਦੇ ਡਰਾਈਵਰ ਸਤਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਤਰਲੋਕ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪੱਟੀ ਜ਼ਿਲਾ ਤਰਨਤਾਰਨ  ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਬੱਸ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਦੀ ਤਰਾਂ ਕਪੂਰਥਲਾ ਤੋ ਟਾਂਡਾ ਰੂਟ ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਹੋਈ ਦੀ ਪਰੰਤੂ ਅੱਜ ਉਕਤ ਜਗਾ ਵਾਲੇ  ਮੋੜ ਤੇ ਸਵੇਰੇ 6:50  ਸਾਹਮਣੇ ਤੋ ਆ ਰਹੀ ਗੱਡੀ ਨੂੰ ਬਚਾਉਦੇ ਸਾਇਡ ਤੇ ਕਰਨ ਲੱਗੇ ਦਾ ਸਟੇ਼ਰਿੰਗ ਲੌਕ ਹੋ ਗਿਆ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਬੱਸ ਹੇਠਾ ਸੜਕ ਤੋ ਉਤਰ ਗਈ ਤੇ ਪਲਟ ਗਈ ਉਹਨਾ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅੱਜ ਸਰਕਾਰੀ ਛੁੱਟੀ ਹੋਣ ਕਾਰਣ ਸਵਾਰੀਆ ਬਹੁਤ ਘੱਟ ਸਨ ਨਹੀ ਤਾਂ ਹਲਾਤ ਕੁਝ ਹੋਰ ਹੋਣੇ ਸੀ ।  ਡਰਾਈਵਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹਾਦਸੇ ਸਮੇ ਬੱਸ ਵਿੱਚ 6-7 ਸਵਾਰੀਆ ਸਨ ਜਿੰਨਾ ਵਿੱਚ ਬਿਹਾਰ ਦੇ ਪਰਵਾਸੀ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਬਹੁਤੇ ਸਨ ਅਤੇ ਉਹਨਾ ਵਿੱਚੋ ਇੱਕ ਪਰਵਾਸੀ ਦੇ ਮਮੂਲੀ ਸੱਟਾਂ ਤੇ ਮੇਰੇ ਵੀ ਮਮੂਲੀ ਸੱਟ ਲੱਗੀ ਹੈ।  ਉਹਨਾ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੋੜ ਤੇ ਸੜਕ  ਕਿਨਾਰੇ ਲੱਗੇ ਸੰਘਣੇ ਰੁੱਖਾ ਦਾ ਉਹਲਾ ਵੀ ਅਜਿਹੇ ਸੜਕ ਹਾਦਸਿਆ ਦਾ ਕਾਰਣ ਬਣਦਾ ਹੈ ਉਹਨਾ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਸੜਕ ਦੇ ਮੋੜਾ ਤੇ ਪੈਂਦੇ ਰੁੱਖਾ ਦੀ ਕਟਾਈ ਛੰਟਾਈ ਕਰਵਾਈ ਜਾਵੇ ਤਾ ਜੋ ਅਜਿਹੇ ਹਾਦਸੇ ਨਾ ਵਾਪਰਨ ।

  • पंजाब: इस डैम में पहुंचा 7 लाख क्यूसेक पानी , 5 जिलों में अलर्ट जारी

    पंजाब: इस डैम में पहुंचा 7 लाख क्यूसेक पानी , 5 जिलों में अलर्ट जारी

    चंडीगढ़ः हिमाचल प्रदेश में हो रही बारिश की वजह से ब्यास नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। इसी वजह से पौंग डैम का भी जलस्तर बढ़ा है। जल संसाधन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि पांच जिलों गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला और तरनतारन के लोगों को नदी के नजदीक न जाने की सलाह दी जाती है। पानी के बहाव को रोकने के लिए नदी के किनारों को और अधिक मजबूत किया गया है और विभाग के फील्ड स्टाफ को 24 घंटे स्थिति पर नजर रखने को कहा है।

    ब्यास नदी के साथ लगने वाले क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण पौंग डैम में लगभग 7 लाख क्यूसेक से अधिक पानी की आमद हुई है। पौंग डैम का मौजूदा स्तर 1395.91 फुट है और अधिक से अधिक स्तर 1390.00 फुट निर्धारित किया गया है, जबकि डैम की बनावट के मुताबिक इसके पानी का स्तर 1421 फुट हो सकता है और डैम 1400 फुट तक पानी को आसानी से रोकने की क्षमता रखता है। भविष्य में पानी का बहाव ज्यादा होने की स्थिति से निपटने के लिए डैम से लगभग 68,000 क्यूसेक पानी को कंट्रोल्ड तरीके से छोड़े जाने का फैसला किया गया है।

  • इस साल 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है भारत…

    इस साल 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है भारत…

    नई दिल्ली : आज 77वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भारत को आजाद कराने में हमारे देश के वीर सपूतों का अहम योगदान रहा है और इसी के चलते भारत ने 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता हासिल की। तब से लेकर आज इस दिन को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजादी के जश्न को मनाने के लिए इस दिवस का महत्व होता है। इस मौके पर हर साल भारत के प्रधान मंत्री दिल्ली के ऐतिहासिक पुराने लाल किले स्मारक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं और राष्ट्र को संबोधित करते हैं, जिसके बाद एक सैन्य परेड होती है। इस बार देश अपनी आज़ादी का 77 वां साल मना रहा है, तो क्यों ना इस दिन की शुरुआत मोटिवेशनल स्वतंत्रता दिवस के मैसेज (Independence Day Messages) और अपने करीबियों और प्रियजनों को भेजकर की जाए, जो आपके रग रग में जोश भर देंगे। बड़ी मुश्किल से भारत के वीर सपूतों ने दिलाई है हमें स्वतंत्रता, इसे ऐसे ही व्यर्थ ना करें आओ मिलकर स्वतंत्रता दिवस पर भारत को सबसे बड़ा देश बनाएं। 

    इस स्वतंत्रता दिवस पर हर उस बंधन से आजादी पाएं जिसने हमें उड़ने से रोका है। महिलाओं को उनका सम्मान दिलाएं,बच्चियों के लिए भारत को एक सुरक्षित राष्ट्र बनाएं। इस शुभ दिन पर, आइए हम स्वतंत्रता की भावना और अपने अविश्वसनीय राष्ट्र की समृद्ध विरासत का जश्न मनाएं। जैसे ही हम अपना तिरंगा झंडा फहराते हैं, इसे एकता और विविधता का प्रतीक बनने दें, जो हमें एक मजबूत और जीवंत राष्ट्र के रूप में एक साथ बांधता है। आइए हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उज्जवल भविष्य का निर्माण करते हुए अपने देश के विकास और बेहतरी में योगदान देने का संकल्प लें. आपको और आपके प्रियजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! जय हिन्द! इस दिन, आइए अपने बहादुर नायकों को याद करें और उस आजादी का जश्न मनाएं जिसके लिए उन्होंने लड़ाई लड़ी। स्वतंत्रता की शक्ति का जश्न मनाएं और अपने सपनों को ऊंची उड़ान भरने दें। Happy Independence Day. इस खास दिन पर, आइए उन लोगों का सम्मान करें जिन्होंने हमारी आजादी के लिए लड़ाई लड़ी और बेहतर कल के लिए प्रयास करते हैं. स्वतंत्रता दिवस की बधाई।

  • पंजाब: अपहरण मामले में 3 वर्षीय बच्चे की हुई मौत, हुआ चौंकाने वाला खुलासा 

    पंजाब: अपहरण मामले में 3 वर्षीय बच्चे की हुई मौत, हुआ चौंकाने वाला खुलासा 

    तरनतारन: अटारी-कपूरथला मार्ग स्थित गांव रैशियाणा में 3 वर्षीय बच्चे के अपहरण के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। अपहरण मामले में बच्चे की मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि अंग्रेज सिंह नामक कलयुगी बाप ने ही अपने 3 वर्षीय मासूम बेटे को पानी के सूए में डुबोकर मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने अंग्रेज सिंह को हिरासत में लेकर मासूम का शव बरामद करने की कार्रवाई शुरु कर दी है। बता दे कि रविवार की शाम को अंग्रेज सिंह ने ही अपने बेटे की अगवाह बाबत पुलिस को शिकायत दी थी। इस बाबत थाना गोइंदवाल साहिब में मुकद्दमा दर्ज करके तफतीश आगे बढ़ाई गई तो उक्त सच्चाई सामने आई।

    विस हल्का खडूर साहिब के गांव निवासी 44 वर्षीय अंग्रेज सिंह ने रविवार की शाम को पुलिस को लिखती शिकायत देते ऐसे ब्यान दर्ज करवाए जिसके मुताबिक पुलिस ने 3 अज्ञात लोगों खिलाफ मासूम लड़के गुरसेवक सिंह के अगवाह बाबत एफआईआर दर्ज की थी। थाना गोइंदवाल साहिब में दर्ज की गई एफआईआर की जांच डीएसपी इन्वेस्टीगेशन अरुण शर्मा को सौंपी गई। सोमवार को बाद दोपहर जब अंग्रेज सिंह को जांच के लिए मौके पर बुलाया तो उसकी जुबान कांपने लगी।

    बता दें कि गुरसेवक सिंह ने एफआईआर दर्ज करवाते दावा किया था कि रविवार की शाम को सीटी 100 मोटरसाइकिल पीबी 08 5829 पर सवार होकर अपनी बहन को मिलने गांव बिल्लियां वाला जा रहा था। फतेहाबाद रोड पर पुलिस चौंकी डेहरा साहिब के पास पीछा करती कार आई। जिस दौरान दो सिख व एक मोना व्यक्ति कार से बाहर आए। आरोपियों ने अंग्रेज सिह की मारपीट की और जेब से 300 रुपये की राशी निकाल ली। फिर मोने व्यक्ति के कहने पर अंग्रेज सिंह से उसका लड़का गुरसेवक सिंह छीन लिया व फरार हा गए। जबकि तफतीश दौरान ब्यान बदलते कहा कि गांव ढोटियां के रास्ते में मासूम को अगवाह किया गया है।

    इस दौरान पुलिस द्वारा गुरसेवक सिंह के मोबाइल काल की लोकेशन ट्रेस की गई। जिस दौरान एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और अंग्रेज सिंह से तफतीश की। तफतीश में सामने आया कि अपने 3 वर्षीय मासूम बेटे को पानी के सूए में डुबोकर मौत के घाट उतारा व पुलिस को गुमराह करते हुए झूठी एफआईआर दर्ज करवा दी। मौके पर अंग्रेज सिंह को हिरासत में लेकर मासूम के शव को ढूंढने की कार्रवाई शुरु कर दी गई है। एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान का कहना है कि इस मामले में मंगलवार को पुलिस प्रेस वार्ता दौरान हत्या के कारणों का खुलासा कर सकती है। हालांकि पुलिस ने अभी यह नहीं बताया कि मासूम की हत्या की वजह क्या है।

  • जालंधरः घर से निकलने से पहले पढ़े ये अहम खबर, पुलिस ने रुट प्लान किया जारी

    जालंधरः घर से निकलने से पहले पढ़े ये अहम खबर, पुलिस ने रुट प्लान किया जारी

    जालंधर, ENS: स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर आज गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। आजादी दिवस पर जहां डिप्टी स्पीकर तिरंगा फहराया वहीं पर उन्हें पंजाब पुलिस, होमगार्ड और एनसीसी की टुकड़ियों सलामी देंगी। डिप्टी स्पीकर परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जालंधर आप पार्टी के सासंद सुशील रिंकू विधायक रमन अरोड़ा भी मौजूद रहे।

    इस अवसर पर स्कूली बच्चों को द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीटी शो और रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। डिप्टी स्पीकर इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों और समाज सेवी संस्थाओं को प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। डिप्टी स्पीकर दिव्यागों को जहां ट्राई साइकिल भेंट की वहीं वह जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें भी दी।

    जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में आने के लिए प्रशासन ने 4 जगह पर पार्किंग की व्यवस्था की हुई है। प्रशासन ने कार्यक्रम में आने वालों के लिए सिटी अस्पताल चौक से गीता मंदिर चौक के दोनों तरफ, मसंद चौक से गीता मंदिर चौक तक दोनों तरफ, स्टेडियम की बैक साइड पर टैंकी वाली गली में और सिटी अस्पताल से एपीजे स्कूल की तरफ दोनों तरफ पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

  • 3-3 शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल 

    3-3 शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल 

    रायगढ़: जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के मांड नदी में महिला सहित दो बच्चों की लाश मिली है। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। महिला की उम्र तकरीबन 42 साल है जबकि बच्चे 4 और 7 साल के हैं। मृत बच्चों में एक लड़का और एक लड़की शामिल है। बताया जाता है कि भूपदेवपुर में गांव के लोग नदी में नहाने के लिए गए थे, इस दौरान उन्होंने तीनों की लाश देखी जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

    सूचना के बाद भूपदेवपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेजा गया। अब तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में मृतकों के बारे में पतासाजी कर रही है अब तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि तीनों ने पास ही में मांड नदी पर स्थित पुल से छलांग लगाकर खुदकुशी की होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • इस स्कूल में बच्चों से साफ करवाया कचरा

    इस स्कूल में बच्चों से साफ करवाया कचरा

    बालोदः गुरुर विकासखंड के चिटौद प्राथमिक शाला में स्कूली बच्चों से कचरा उठवाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें बच्चे स्कूल यूनिफॉर्म में कचरा उठाते दिख रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद जब जिम्मेदारों से सवाल पूछे गए तो स्कूल प्रबंधन ने इसके लिए अटैच टीचर को जिम्मेदार माना। वहीं बीईओ और डीईओ ने कार्रवाई की बात कही है। 

    इस वीडियो में बच्चे स्कूल प्रांगण के अंदर से कचरा लाकर डस्टबिन में खाली करते दिख रहे हैं। इस दौरान बच्चों के साथ ना तो स्कूल के शिक्षक हैं और ना ही प्यून। जिस जगह पर कचरा खाली कराया जा रहा है। वहां काफी गंदगी है। इसके बाद भी बच्चों को उस जगह में भेजा गया। बारिश के समय ऐसे जगहों पर जंगली जीव जंतु भी होते हैं। ऐसे में कोई हादसा होता तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती। वहीं जिला शिक्षाधिकारी ने मामले में जांच की बात कही है।

  • आज का राशिफल, 15 अगस्त 2023

    आज का राशिफल, 15 अगस्त 2023

    मेष: दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। विरोध होगा। विवाद से क्लेश होगा, इससे बचें। पुराना रोग उभर सकता है। परिवार की चिंता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
    वृष: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। शारीरिक कष्‍ट संभव है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। प्रसन्नता रहेगी।
    मिथुन: परिवार के किसी सदस्य के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। तनाव रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति की बातों में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें, लाभ होगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बात बढ़ सकती है।
    कर्क: बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। धनहानि संभव है, सावधानी रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से बचें। शत्रु शांत रहेंगे।
    कन्या: व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत का आशीवार्द मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। प्रमाद न करें।
    तुला: व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता रहेगी। अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। किसी व्यक्ति विशेष की नाराजी झेलना पड़ेगी।
    वृश्चिक: जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में शांति रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है।
    धनु: भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगे। प्रमाद न करें। जल्दबाजी न करें। कोई समस्या खड़ी हो सकती है। शरीर शिथिल हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
    मकर: विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य प्रभावित होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। प्रसन्नता रहेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। जोखिम न उठाएं।
    कुंभ: किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। नौकरी में कार्यभार रहेगा। भागदौड़ रहेगी। आय होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी से चोट लग सकती है। दूर से शोक समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
    मीन:धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेचैनी रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे।
  • जालंधरः डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रोड़ी ने फहराया तिरंगा, देखें वीडियो

    जालंधरः डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रोड़ी ने फहराया तिरंगा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर आज गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। आजादी दिवस पर जहां डिप्टी स्पीकर तिरंगा फहराया वहीं पर उन्हें पंजाब पुलिस, होमगार्ड और एनसीसी की टुकड़ियों सलामी देंगी। डिप्टी स्पीकर परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जालंधर आप पार्टी के सासंद सुशील रिंकू विधायक रमन अरोड़ा भी मौजूद रहे।

    इस अवसर पर स्कूली बच्चों को द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीटी शो और रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। डिप्टी स्पीकर इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों और समाज सेवी संस्थाओं को प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। डिप्टी स्पीकर दिव्यागों को जहां ट्राई साइकिल भेंट की वहीं वह जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें भी दी।

    जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में आने के लिए प्रशासन ने 4 जगह पर पार्किंग की व्यवस्था की हुई है। प्रशासन ने कार्यक्रम में आने वालों के लिए सिटी अस्पताल चौक से गीता मंदिर चौक के दोनों तरफ, मसंद चौक से गीता मंदिर चौक तक दोनों तरफ, स्टेडियम की बैक साइड पर टैंकी वाली गली में और सिटी अस्पताल से एपीजे स्कूल की तरफ दोनों तरफ पार्किंग की व्यवस्था की गई है।