Blog

  • अस्पतालों में लगेगी बायोमेट्रिक मशीन, स्वास्थ्य मंत्री ने जारी किए निर्देश

    अस्पतालों में लगेगी बायोमेट्रिक मशीन, स्वास्थ्य मंत्री ने जारी किए निर्देश

    हिसारः हरियाणा के अस्पतालों से अब स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी गैर-हाजिर नहीं रह पाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने राज्य के सभी सिविल अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी में बायोमेट्रिक मशीनें लगानी अनिवार्य कर दी हैं। विज ने निर्देश दिए हैं कि जहां मशीनें नहीं हैं वहां तत्काल लगाई जाएं और जहां मशीनें खराब पड़ी हैं वह सही कराई जाएं।

    स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शनिवार देर शाम चंडीगढ़ में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की थी बैठक के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रदेश में संचालित की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं व व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए संबंधित अधिकारियों की डयूटी लगाएं और समय-समय पर औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट उन्हें प्रस्तुत की जाए। इसके अलावा, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र स्थापित करने के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करें तथा जिन जिलों में प्राइवेट नशा मुक्ति केंद्र संचालित किए जा रहे हैं उन केंद्रों की जांच भी की जाए।

    अस्पतालों में हाजिरी को लेकर सख्त रुप अपनाने के पीछे भी बड़ी वजह है। हाल ही में विज के द्वारा अस्पतालों के औचक निरीक्षण में कई अधिकारी कर्मचारी नदारद मिले थे, जिसके बाद उन्होंने अपने स्तर से इसकी गोपनीय जांच कराई, जिसमें यह बात सामने आई कि अस्पतालों से कई अधिकारी कर्मचारी गायब रह रहे हैं। इसके बाद बायोमेट्रिक मशीन को लेकर विज ने फैसला किया है।

    स्वास्थ्य मंत्री विज इससे पहले हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू कर चुके हैं। नया ड्रेस कोड डॉक्टरों समेत टेक्नीशियन, सफाई कर्मचारी, ड्राइवर, माली, फील्ड वर्कर आदि पर भी लागू किया गया है। ड्रेस कोड की अवहेलना पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही दोषी को उस दिन गैरहाजिर माना जाएगा। किसी भी तरह की जींस, स्कर्ट, शॉर्ट्स और पलाजो भी ड्रेस का हिस्सा नहीं होंगे।

  • पंजाबः सीएम मान और अकाली नेता बिक्रम मजीठिया में छिड़ी ट्विटर वार

    पंजाबः सीएम मान और अकाली नेता बिक्रम मजीठिया में छिड़ी ट्विटर वार

    जालंधर/वरुण: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने नवजोत सिंह सिद्धू और बिक्रम सिंह मजीठिया पर निशाना साधा है। जिसके बाद बिक्रम मजीठिया ने भी शायराना अंदाज में सम्मान सहित उनके मंत्रियों पर निशाना साधा है। मजीठिया ने ट्वीट कर कहा है कि शराब पीकर तख्तों पर जाने वाले, शहीदों की यादगारों पर सियासत चमकाने वाले, दरबार साहब के हमले के लिए जिम्मेवार परिवारों से जफ्फी पाने वाले, गुरु घरों पर 144 धारा लगाने वाले, टल्ली होकर जहाज से निकाले जाने वाले सहित शायराना अंदाज में कई आरोप लगाए है।

    बता दें कि इससे पहले सीएम भगवंत मान उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू और बिक्रम सिंह मजीठिया के गले मिलने को लेकर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ”जनरल डायरों को रोटी खिलाने वाले… धार्मिक स्थलों पर टैंक चढ़ाने वाले… गुरु साहिब जी की बेअदबी करवाने वाले… देश को धर्म के नाम पर लड़ाने वाले… किसान विरोधी कानून बनाने वाले… स्मगलरों को गाड़ियों में बिठाने वाले… बात-बात पर ताली ठुकवाने वाले… शहीदों की यादगारों से पैसे कमाने वाले… होण सारे इकट्ठे… इन्हें कहते हैं “एक ही थाली के चट्टे-बट्टे…।  कहा था। सीएम भगवंत मान मान और बिक्रम मजीठिया में ट्विटर वार शुरू हो गई है।

  • पंजाब: हवन के दौरान भाजपा नेता पर हुआ हमला, देखें CCTV

    पंजाब: हवन के दौरान भाजपा नेता पर हुआ हमला, देखें CCTV

    लुधियाना: किदवई नगर के आर्य समाज मंदिर में आज सुबह आपस में झगड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता परवीन बांसल व उनके साथियों और वहां रह रहे लोगों के बीच मारपीट हुई है। बताया जा रहा है कि चलते हवन दौरान यह हमला किया गया है। मंदिर कमेटी की प्रधानगी को लेकर विवाद चल रहा था। हमले की तस्वीरें भी वहां लगे सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और सारे मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः घल्लूघारा दिवस को लोकर एजीडीपी ने निकाला फ्लैग मार्च, देखें वीडियो

    पंजाबः घल्लूघारा दिवस को लोकर एजीडीपी ने निकाला फ्लैग मार्च, देखें वीडियो

    बटालाः 6 जून घल्लूघारा को लेकर एडीजीपी की नेतृव में गुरदासपुर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला, जिसके लिए जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाले जाने के दोरान लोगों से अपील की गई कि वह शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति बहाल करने के लिए पुलिस का सहयोग करें और घल्लूघरा दिवस को लेकर सोशल मीडिया पर कोई भी भड़काऊ पोस्ट शेयर न करें।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एडीजीपी ने बताया कि पुलिस हमेशा अलर्ट पर रहती है। चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और शहर में फ्लैग मार्च किया गया है। साथ ही उन्होंने 6 जून घल्लूघारा दिवस पर कहा कि शहर में शांति बनाए रखने के लिए लोगों को पुलिस का सहयोग करना चाहिए और कोई भी भड़काऊ पोस्ट सोशल मीडिया पर ना डालें, अगर कोई ऐसा करता नजर आया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः तीसरे दिन शिव ज्योति स्कूल के लापता छात्र शिवम के मिले सुराग

    जालंधरः तीसरे दिन शिव ज्योति स्कूल के लापता छात्र शिवम के मिले सुराग

    जालंधर, वरुण/हर्ष: गोपाल नगर से शुक्रवार सुबह साइकिल चलाने के लिए शिवम निकला था, लेकिन वह अभी तक घर नहीं लौटा। वहीं शिवम की माता ने एनकाउंट न्यूज को जानकारी देते हुए बताया कि जब वह स्टेशन पर शिवम को ढूंढने के लिए गए तो वहां लगे सीसीटीवी फुटेज चैक करने कर पता चला कि शिवम ने स्टेशन पर अमृतसर जाने वाली ट्रेन पकड़ी थी और उसमें सवार होकर वह चला गया। पता चला कि उस दिन शिव ज्योति स्कूल में शिवम की पीटीएम थी और उसमें उसके नबंर कम आए थे। जिससे घबराकर वह सुबह ट्रेन में सवार होकर निकल गया। अमृतसर ढूंढने के लिए निकले लेकिन बाद में पता चला कि ब्यास के पास घूमता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में ब्यास की ओर निकले तो स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि शिवम ने वृंदावन को जाने वाली ट्रेन में रवाना होकर निकल गया। जिसकी तालाश में अब परिजन वृंदावन की ओर रवाना हो गए हैं। बता देगी बीते दिन परिजनों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की थी, जिसमें उन्होने शिवम को वापिस लौटने की गुहार लगाई थी।

    बता दें कि शिव ज्योति स्कूल में 8 कक्षा का 13 वर्षीय छात्र शिवम को लेकर उनके पिता मनीष और माता उर्वशी ने एनकाउंटर न्यूज को सुबह जानकारी देते हुए कहा था कि शिवम रूटीन में 6 बजे साईकिल चलाने के लिए घर से चला जाता था। वहीं आज सुबह 6 बजे से पहले ही साईकिल चलाने के लिए निकल गया था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद जब वह घर नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी तालाश शुरू कर दी। जिसके बाद परिजनों को शिवम का आखिरी लोकेशन दीन दयाल उपाध्याय नगर की मिली थी। शिवम को ढूंढने के लिए उसके पिता सहित अन्य रिश्तेदार वृंदावन के लिए रवाना हो गए है। बताया जा रहा कि पुलिस की टीमें भी शिवम को ढूंढने के लिए वृंदावन की ओर रवाना हो गई है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਇਕ ਸਾਲ ਨਰਕ ਭਰਿਆ ਜੀਵਨ ਬਤੀਤ ਕਰਕੇ ਦੁਬਈ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਪੁੱਜੀ ਲੜਕੀ ਦੀ ਦੁੱਖਾਂ ਭਰੀ ਦਾਸਤਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਪੰਜਾਬ: ਇਕ ਸਾਲ ਨਰਕ ਭਰਿਆ ਜੀਵਨ ਬਤੀਤ ਕਰਕੇ ਦੁਬਈ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਪੁੱਜੀ ਲੜਕੀ ਦੀ ਦੁੱਖਾਂ ਭਰੀ ਦਾਸਤਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ : ਭਾਵੇਂ ਟੈ੍ਰਵਲ ਏਜੰਟਾਂ ਵਲੋਂ ਗੁੰਮਰਾਹ ਕਰਨ ਕਰਕੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਅਨੇਕਾਂ ਨੌਜਵਾਨ ਲੜਕੇ-ਲੜਕੀਆਂ ਅਰਬ ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚ ਨਰਕ ਭਰਿਆ ਜੀਵਨ ਜਿਉਣ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਹਨ ਤੇ ਕੁਝ ਜਾਗਰੂਕ ਸੋਚ ਰੱਖਣ ਵਾਲੇ ਇਨਸਾਨ ਅਜਿਹੇ ਠੱਗ ਏਜੰਟਾਂ ਖਿਲਾਫ ਅਵਾਜ ਵੀ ਸਮੇਂ ਸਮੇਂ ਚੁੱਕਦੇ ਰਹਿੰਦੇ ਹਨ ਪਰ ਫਿਰ ਵੀ ਟੈ੍ਰਵਲ ਏਜੰਟਾਂ ਦਾ ਚਾਰ ਛਿਲੜਾਂ ਖਾਤਰ ਨੌਜਵਾਨਾ ਨੂੰ ਨਰਕ ਵਾਲੇ ਰਸਤੇ ਤੋਰਨ ਦਾ ਸਿਲਸਿਲਾ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਰੀ ਹੈ। ਅਜਿਹਾ ਹੀ ਇਕ ਮਾਮਲਾ ਕੋਟਕਪੂਰੇ ਦੇ ਮੁਹੱਲਾ ਪ੍ਰੇਮ ਨਗਰ ਦਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ, ਜਿੱਥੋਂ ਸ਼ਮਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਪ੍ਰਵੀਨ ਰਾਣੀ ਦੀ ਇਕਲੌਤੀ ਔਲਾਦ ਮਹਿਜ 22 ਸਾਲਾਂ ਦੀ ਬੇਟੀ ਜੋਤੀ ਨੂੰ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰ ਔਰਤ ਨੇ ਦੁਬਈ ਵਿਖੇ  ਰੁਜਗਾਰ ਦੇਣ ਦਾ ਝਾਂਸਾ ਦੇ ਕੇ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਪਰ ਇਕ ਸਾਲ ਨਰਕ ਵਾਲਾ ਜੀਵਨ ਬਤੀਤ ਕਰਨ ਉਪਰੰਤ ਜਦੋਂ ਉਕਤ ਲੜਕੀ ਨੂੰ ਭਵਿੱਖ ਧੁੰਦਲਾ ਜਾਪਿਆ ਤੇ ਉਸ ਨੇ ਆਤਮ ਹੱਤਿਆ ਵਾਲਾ ਰਸਤਾ ਅਖਤਿਆਰ ਕਰਨ ਦਾ ਮਨ ਬਣਾਇਆ ਤਾਂ ਉਸ ਦੇ ਪਿਤਾ ਸ਼ਮਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਉੱਘੇ ਸਮਾਜਸੇਵੀ ਡਾ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋਂ ਮੈਨੇਜਿੰਗ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਬਾਬਾ ਫਰੀਦ ਕਾਲਜ ਆਫ ਨਰਸਿੰਗ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਨਾਲ ਸੰਪਰਕ ਕੀਤਾ ਤੇ ਡਾ. ਢਿੱਲੋਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਦੋਸਤ ਦੁਬਈ ਵਾਸੀ ਹਰਭਜਨ ਸਿੰਘ ਮਠਾੜੂ ਨਾਲ ਸੰਪਰਕ ਕਰਕੇ ਜੋਤੀ ਨੂੰ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਮਾਪਿਆਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾਇਆ। 

    ਬਾਬਾ ਫਰੀਦ ਨਰਸਿੰਗ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ ਡੀ ਨੇ ਜਿੱਥੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੇ ਜਿਗਰ ਦੇ ਟੋਟਿਆਂ ਨੂੰ ਵਿਦੇਸ਼ ਭੇਜਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਡੂੰਘਾਈ ਨਾਲ ਜਾਂਚ ਪੜਤਾਲ ਕਰ ਲੈਣ,  ਕਿ ਜੇਕਰ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਨੇ ਅਜਿਹੇ ਠੱਗ ਏਜੰਟਾਂ ਖਿਲਾਫ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਨਾ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਠੱਗ ਏਜੰਟ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਹੋਰ ਗਰੀਬੀ ਅਤੇ ਬੇਰੁਜਗਾਰੀ ਦੇ ਭੰਨੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਰਕ ਦੇ ਰਸਤੇ ਤੋਰ ਸਕਦੇ ਹਨ। 

    ਜੋਤੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਭੂਆ ਦੀ ਲੜਕੀ ਨੇ ਉਸਦੇ ਮਾਪਿਆਂ ਨੂੰ ਆਖਿਆ ਕਿ ਉਹ ਦੁਬਈ ਅਤੇ ਆਬੂਧਾਬੀ ਵਿਖੇ ਅਨੇਕਾਂ ਬੇਰੁਜਗਾਰ ਲੜਕੇ-ਲੜਕੀਆਂ ਨੂੰ ਰੁਜਗਾਰ ਦਿਵਾ ਚੁੱਕੀ ਹੈ ਅਤੇ ਜੋਤੀ ਨੂੰ ਵੀ ਕੰਮ ਦਿਵਾ ਸਕਦੀ ਹੈ। ਵਿਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਰੁਜਗਾਰ ਦਿਵਾਉਣ ਦਾ ਝਾਂਸਾ ਦੇ ਕੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰ ਔਰਤ ਨੇ ਉਸਦੇ ਮਾਪਿਆਂ ਤੋਂ  ਰੁਪਿਆ ਵਸੂਲਿਆ, ਜੋ ਉਸਦੇ ਮਾਪਿਆਂ ਨੇ ਆਪਣਾ ਮਕਾਨ ਗਹਿਣੇ ਧਰ ਕੇ ਦਿੱਤਾ।

  • रेसलर्स के प्रोटेस्ट का मामला : महापंचायत में केंद्र को दिया इस दिन तक का अल्टीमेटम

    रेसलर्स के प्रोटेस्ट का मामला : महापंचायत में केंद्र को दिया इस दिन तक का अल्टीमेटम

    नई दिल्लीः भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे पहलवानों ने आगे की रणनीति के लिए दो समितियों का गठन किया है।  धरने को संचालित करने और इसका भविष्य निर्धारित करने के लिए 31 सदस्यीय समिति गठित की गई है, जबकि पहलवानों की कुश्ती गतिविधियों पर फैसला लेने के लिए नौ सदस्यीय समिति गठित हुई है।  जिसकी अगवाई भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी कर रहे हैं। इसमें पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक के साथ जयंत चौधरी और पहलवान बजरंग पूनिया भी पहुंचे हैं। पंचायत में पहलवानों के हक में बड़ा फैसला लिया जा सकता है। कुरुक्षेत्र में हुई खाप महापंचायत में केंद्र को कार्रवाई के लिए 9 जून तक का अल्टीमेटम दिया गया है।         

    वहीं भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण के बीच चल रहे विवाद को लेकर दिल्ली पुलिस की जांच लगभग पूरी हो चुकी है। सुत्रों के मुताबिक पुलिस की रिपोर्ट के बाद बृजभूषण पर लगा POCSO एक्ट की धारा भी हटाई जा सकती है। हालांकि दिल्ली पुलिस  जांच और उसके तथ्यों को लेकर अभी कोई प्रक्रिया नहीं दे रही है।

     केंद्र पहलवानों की 5 मांगों को मानने को तैयार है। इनमें महिला कुश्ती कैंप लखनऊ से पटियाला, आरोपी कोच को हटाने, WFI को सस्पेंड करने, पहलवानों पर दर्ज दंगे के केस वापस लेने और महिला कुश्ती की कमान किसी महिला को सौंपना शामिल है।

    इस मामले में केंद्र सरकार जल्द 4 मंत्रियों की टीम को पहलवानों से बात करने के लिए भेज सकती है। इसमें केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के अलावा एक महिला मंत्री और 2 अन्य मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है।

  • कपूरथलाः नाबालिग मां बच्चे को जन्म देकर हुई फरार, जानें मामला

    कपूरथलाः नाबालिग मां बच्चे को जन्म देकर हुई फरार, जानें मामला

    फगवाड़ाः कपूरथला की फगवाड़ा डिवीज़न में बीते दिनों एक बच्चे को जन्म देने वाली 12 वर्षीय नाबालिग माँ अस्पताल से फरार हो गई है। वहीँ उसके माँ – बाप और अटेंडेंट भी गायब है। हालाँकि नवजन्मा बच्चा अस्पताल में ही है। नाबालिक माँ के फरार होने से अस्पताल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप का माहौल है। 

    बता दे कि उक्त मामले में अज्ञात के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है और अब इस नई घटना ने केस का रूख बदल गया है। फगवाड़ा सदर प्रभारी उषा रानी के अनुसार 26 मई को एक नाबालिग लड़की ने फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में 5.5 महीने की गर्भावस्था के बाद लड़के को जन्म दिया था। जच्चा बच्चा दोनों की हालत नाजुक के चलते दोनों को अमृतसर में बीबी नानकी मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल में देखभाल के लिए शिफ्ट कर दिया गया था।   

    वहीँ SP फगवाड़ा गुरप्रीत सिंह ने SHO उषा रानी को जांच अधिकारी नियुक्त किया। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि वह पिछले साल से मोहल्ला टिब्बी में अपने पिता के साथ रह रही थी। एक दिन सुबह जब वह खुले मैदान में शौच के लिए गई तो वहां एक अज्ञात युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।   

    SHO के अनुसार लड़की के बयान पर केस दर्ज किया। बच्चे के जन्म के एक हफ्ते बाद लड़की उसे अस्पताल में छोड़कर चली गई है। उसके मां-बाप और अटेंडेंट भी लापता हैं। ऐसे में पुलिस अब नए एंगल से केस की जांच जुट गई है।

  • जालंधरः इस MLA को कोर्ट ने जारी किया सम्मन, जानें मामला

    जालंधरः इस MLA को कोर्ट ने जारी किया सम्मन, जानें मामला

    जालंधर/ हर्षः कोरोनाकाल में वेस्ट हल्के से आप विधायक शीतल अंगुराल पर दर्ज हुए केस में कोर्ट में सम्मन जारी किए है। दरअसल, अंगुराल जब भाजपा नेता थे तो उन पर थाना भार्गव कैंप में पर्चा दर्ज हुआ था,  केस अदालत में विचाराधीन था, जिसमें धारा 188 का चार्ज नहीं लगा था। केस में डीसीपी ने डिप्टी कमिश्नर को इस केस की मंजूरी के लिए पत्र लिखा है। लेकिन कई माह से मंजूरी की फाइल प्रोसेस में है।

    शहर के पूर्व डीसी जसप्रीत सिंह के समय से ही इस केस की मंजूरी पुलिस मांग रही है। इस मामले में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सख्त हैं। 15 मई को हुई सुनवाई में कहा गया था कि डीसी ऑफिस जालंधर की तरफ से कोई भी इस केस में अप्रूवल देने के लिए कोई सीरियस एफर्ट नहीं किया जा रहा है। इसलिए अंतिम बार मौका दिया जा रहा है और इस पर कार्रवाई पूरी की जाए।

    एक जून को हुई सुनवाई में बताया गया कि शीतल अंगुराल को नोटिस जारी हुआ था, वो रिसीव नहीं हुआ और वापस आ गया। इसलिए दोबारा नोटिस जारी किया गया है और प्रॉसीक्यूशन को अंतिम मौका दिया जाता है कि वह सबूत पेश करे, इसके साथ ही अगर शीतल अंगुराल खुद इस केस में व्यक्तिगत रूप से 12 जून को अपीयर नहीं हुए तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएंगी।

  • जालंधर : व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो 

    जालंधर : व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो 

    जालंधर, वरुण/हर्ष: परेशानी के चलते एक व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक की पहचान अमित कुमार उत्तर केवल कृष्ण निवासी किशनपुरा के रूप में हुई है इसका पता तब चला जब मृतक के भाई ने छत के ऊपर जाकर देखा तो कमरे में अमित कुमार का शव लटक रहा था उन्होंने उसे तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया फिलहाल मृतक की मौत का कारण नहीं पता चला लेकिन मृतक के परिजनों ने उसकी मौत का जिम्मेदार उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को ठहराया उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलने पर थाना रामामंडी की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया और जांच शुरू कर दी.