Blog

  • थाने के बाहर शव रखकर परिवार वालों ने किया हंगामा, रखी इंसाफ की मांग, देखें वीडियो

    थाने के बाहर शव रखकर परिवार वालों ने किया हंगामा, रखी इंसाफ की मांग, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : गांव मौली जागरां में स्थित पुलिस स्टेशन के बाहर हालात तनावपूर्ण हो गए। एक व्यक्ति की आत्महत्या के बाद परिवार वालों ने मृतक का शव रखकर जोरदार प्रदर्शन शुरु कर दिया। मृतक की पहचान गांव मौली जागरां के रहने वाले धर्मपाल उम्र 55 के तौर पर हुई है।

    मृतक ने रविवार शाम को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या के बाद गुस्से में आए परिजनों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना लगा दिया। परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि धर्मपाल को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों पर पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही।

    उनका कहना है कि जब तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं होगी वह मृतक का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। परिवार वालों के अनुसार, धर्मपाल को गांव में रहने वाले दूसरे बिरादरी के कुछ लोग उसे परेशान कर रहे थे। मृतक की बेटी दीक्षा और भाई ने बताया कि परिवार का विवाद उनके भतीजे की लव मैरिज को लेकर शुरु हुआ था।

    संजय के बेटे ने पिछले महीने गांव की दूसरी बिरादरी की लड़की से कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के बाद से लड़की के परिवार वाले और उनकी बिरादरी के लोग लड़के के परिवार को धमकियां दे रहे थे और रास्ता रोक कर उसे परेशान कर रहे थे।

    इसी डर के कारण पूरा परिवार घर छोड़कर बाहर रहने को मजबूर हो गया था। परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि लगातार मिल रही धमकियों और उत्पीड़न के कारण धर्मपाल ने मानसिक रुप से परेशान होकर आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।

    आत्महत्या की सूचना के बाद मामला और भी बिगड़ गया। परिवार वालों का यह कहना है कि उसी रात लड़की की बिरादरी के लोगों ने उनके घर और मोहल्ले में खड़ी कई गाड़ियों पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए और जमकर तोड़फोड़ की।

    बताया गया कि हमलावरों को यह गलतफहमी थी कि आत्महत्या के बाद धर्मपाल का भाई संजय और उसका बेटा घर आए गए हैं। ऐसे में उन्होंने घर को निशाना बनाया गया। इससे चार दिन पहले गांव में पारिवारिक विवाद के कारण पथराव और हंगामा हुआ था।

    पुलिस अभी मौके पर मौजूद है और हालात को काबू करने की कोशिश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। सभी आरोपों की पूरी गंभीरता के साथ पड़ताल की जाएगी। परिवार वाले कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    इलाके में माहौल भी तनावपूर्ण हो गया है। मौली जागरा थाना प्रभारी का कहना है कि इस पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • Punjab News: पंचतत्व में विलीन हुई विधायक की पत्नी, देखें वीडियो

    Punjab News: पंचतत्व में विलीन हुई विधायक की पत्नी, देखें वीडियो

    अमृतसरः विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. अजय गुप्ता के परिवार को उस समय गहरा सदमा लगा, जब उनकी धर्मपत्नी रेनू गुप्ता का लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया। उन्होंने मंगलवार रात लगभग 10:30 बजे अमृतसर के ग्रीन एवेन्यू स्थित एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। रेनू गुप्ता कैंसर की बीमारी से जूझ रही थीं। पिछले कई दिनों से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी और वे वेंटिलेटर पर थीं। डॉक्टरों की कड़ी मेहनत के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। आज दोपहर हाथी गेट स्थित दुर्गियाणा शिवपुरी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दुखद घड़ी में विधायक डॉ. अजै गुप्ता और उनके परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट करने के लिए पंजाब की अनेक राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

    अंतिम यात्रा में शामिल होने वालों में अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला, पूर्व मंत्री राजकुमार वेरका और पूर्व विधायक सुनील दत्ती विशेष तौर पर पहुंचे। आम आदमी पार्टी की तरफ से विधायक इंद्रबीर सिंह निज्जर, विधायक जीवनजोत कौर, और मेयर जतिंदर भाटिया ने परिवार के प्रति दुख व्यक्त किया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्व राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक और हरिंदर संधू ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी तरह शोभनी अकाली दल के प्रतिनिधियों सहित कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों के नेताओं ने भी मृत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। रेणू गुप्ता अपने पीछे पति डॉ. अजय गुप्ता, दो बेटे और एक बेटी छोड़ गई हैं। परिवारिक सूत्रों के अनुसार उनकी एक बेटी और एक बेटा शादीशुदा हैं, जबकि उनका दूसरा बेटा डॉ. सरांश गुप्ता अभी अविवाहित है।

    जैसे ही रेनू गुप्ता के निधन की खबर पूरे शहर में फैल गई, पूरे अमृतसर और खासकर केंद्रिय क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई डॉ. अजय गुप्ता के परिवार के इस कठिन समय में उनके साथ खड़ा नजर आया। राजनीतिक विरोधों को छोड़कर आज सभी पार्टियों के नेताओं ने एकजुट होकर परमात्मा से प्रार्थना की कि बिछड़ी आत्मा को अपने चरणों में निवास प्रदान करने और पीछे परिवार को संबल देने का बल प्रदान करें।

  • Jalandhar News: पार्षद की गली में घर पर बंधक बना गहने और नगदी लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पार्षद की गली में घर पर बंधक बना गहने और नगदी लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के पॉश इलाके लाजपत में लूट की घटना सामने आई है। जहां महिला पार्षद जसलीन सेठी के घर के पास महिला को घर में बंधक बनाकर नगदी और गहने लेकर लुटेरे फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्षद की गली में दिनदहाड़े 3 नकाबपोश लुटेरों ने एक घर में घुसकर महिला को बंधक बना लिया। इस दौरान लुटेरे तेजधार हथियारों के बल पर सोने के गहने और नकदी लूटकर बाइक पर फरार हो गए। पूरी वारदात घर के बाहर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

    पीड़िता लाजपत नगर निवासी प्रवीण खन्ना ने बताया कि दोपहर के समय वह घर में अकेली थीं। इसी दौरान घर की बेल बजी। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, बाहर तीन नकाबपोश युवक खड़े थे। इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, दो युवकों ने उनका मुंह दबाया और उन्हें जबरन कमरे में ले गए। एक बदमाश महिला को दबोचे खड़ा रहा, जबकि अन्य दो ने उनके पहने हुए 2 सोने की चूड़ियां, टोपस और अंगूठी उतरवा ली। इसके बाद लुटेरों ने घर की तलाशी ली और अलमारी में रखी 17 हजार रुपये नकद निकाल लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

    लुटेरों के जाने के बाद महिला ने शोर मचाया, जिसे सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और तुरंत थाना छह की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके के पार्षद जसलीन सेठी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े इस तरह की वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के दावों की पोल खोल दी है। उन्होंने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। वहीं थाना छह के प्रभारी नरिंदर मोहन ने बताया कि पुलिस टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Haryana News: Women Premier League मैचों पर Online सट्टा लगाने वाले आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: Women Premier League मैचों पर Online सट्टा लगाने वाले आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर-21 में स्थित एक कोठी में पुलिस की डिटेक्टिव टीम ने छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने वुमन प्रीमियर लीग के मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले एक हाई-टेक गिरोह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से सात आरोपी गिरफ्तार किए हैं।

    यह सभी मोबाइल और लैपटॉप के जरिए ही बड़े लेवल पर सट्टेबाजी का कारोबार चला रहे थे। डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज मनदीप सिंह को 12 जनवरी को गुप्त सूचना मिली थी। उन्हें पता चला था कि सेक्टर-21 की एक किराए की कोठी में यूपी और बैंगलोर के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर हार-जीत की बाजी लगाई जा रही है।

    सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तुरंत दबिश दी। इस दौरान आरोपी तकनीकी उपकरणों की मदद से ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए रंगे हाथ पकड़े गए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पवन महाजन (चंडीगढ़), अमित भाटिया (पंचकूला), समीर वधवा (चंडीगढ़), अंकित अग्रवाल (पंचकूला), अनिल कुमार (चंडीगढ़), निपुण अरोड़ा (पंचकूला) और अंशु शर्मा (जम्मू) के तौर पर हुई है।

    एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि पुलिस ने मौके से 7 लाख रुपये नकद, 4 लैपटॉप, 46 मोबाइल फोन, 2 कंप्यूटर स्क्रीन, 3 टैबलट और साउंड रिकॉर्डर सहित भारी मात्रा में इलेक्ट्रोनिक उपकरण बरामद कर लिए हैं।

    पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 4 (1) के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी इस किराए की कोठी का इस्तेमाल सिर्फ सट्टेबाजी के नेटवर्क को चलाने के लिए कर रहे थे। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से समीर वाधवा, पवन महाजन और अमित भाटिया को 13 जनवरी को कोर्ट में पेश करके एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

    पूछताछ पूरी होने के बाद आज सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले में बाकी कड़ियों की तलाश भी कर रही है। पंचकूला पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज ने कहा कि पुलिस किसी भी तरह की अवैध सट्टेबाजी और जुआ गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपना रही है।

    उन्होंने कहा कि यह गिरोह आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके युवाओं और आम जनता को गुमराह कर रहा था। हमने आरोपियों को रिमांड पर लेकर अच्छे से पूछताछ की है ताकि इस गिरोह की जड़ों तक पहुंचा जाए। यह पता लगाया जा पाए कि इन आरोपियों के तार और कहां-कहां जुड़े हैं। इसका उद्देश्य शहर को ऐसे अपराधों से मुक्त कर देना है।

     

  • Jalandhar News: रिहायशी इलाके में पहुंचा सांभर, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: रिहायशी इलाके में पहुंचा सांभर, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में सर्दी और धुंध में खाने की तलाश में जंगली जानवर शहरों तक पहुंच रहे हैं, जिसके तहत शहर के दकोहा रिहायशी इलाके में सांभर आ गया, जिसे देख लोगों में दहशत का माहौल बन गया। लोगों को देख सांभर भागता हुआ दुकान में घुस गया, जिसकी सूचना लोगों ने नगर की टीम व वन विभाग की टीम को दी।

    सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सांभर को पकड़ा। वन विभाग के अधिकारी ने कहां कि कई प्रयासों के बावजूद उन्होंने पुलिस व लोगों की मदद से सांभर को पकड़ा। वन विभाग की टीम ने कहां कि सांभर को होशियारपुर के जंगलों में छोड़ देंगे।

  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार! अपाहिज नाबालिग लड़की से युवक ने किया दुष्कर्म, किया काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार! अपाहिज नाबालिग लड़की से युवक ने किया दुष्कर्म, किया काबू, देखें वीडियो

    बटालाः डेरा बाबा नानक के पास राऊवाला गांव में13 वर्ष की मंदबुद्धि व अपाहिज लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। वहीं परिवार के सदस्यों ने गांव वासियों की मदद से युवक को मौके पर काबू कर लिया। जिसके बाद थाना कोटली सूरत मल्ला की पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया। युवक की पहचान मिंटा के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए जीता ने कहा कि घर के सदस्य लोहड़ी मांगने के लिए गांव में गए हुए थे। इस दौरान वह घर में लड़की के पास बैठा हुआ था।

    व्यक्ति ने कहा कि वह खाना खाने के लिए अपने घर गया, तभी उसे परिवारिक सदस्यों ने कहाकि घर में लड़की अकेली है, ऐसे में वह उसकी देखभाल के लिए वहां चला जाए। व्यक्ति ने कहाकि जब वह लड़की के पास घर गया तो देखा कि गांव का मिंटा लड़का वहां मौजूद था और वह लड़की से दुष्कर्म कर रहा था। इस दौरान उसने उसे काबू करके लड़की से पीछे किया और शोर मचाया। जिसके बाद युवक ने भागने की कोशिश की और उसे काबू करके रस्सी से बांध लिया। व्यक्ति ने कहा कि युवक नशे में धुत्त था। इस दौरान घटना की सूचना पुलिस को दी गई। परिवार ने कहा कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए और युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

    वहीं पीड़ित पिता ने कहाकि उसकी बेटी चल फिर नहीं सकती। घटना के दौरान उसकी पत्नी काम से बाहर थी और वह भी काम के लिए गया हुआ था। इस दौरान घर पर चाचा मौजूद था। इस दौरान उसके पास चाची रोती हुई आई और उसने घटना के बारे में बताया। वहीं मां-बाप ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस थाना कोटली सूरत मल्ला के अधिकारियों ने युवक को काबू कर कार्रवाई शुरू कर दी।

  • बिजली/पानी बिल विवाद: अत्यधिक और औसत बिल पर मुआवजा देने के निर्देश

    बिजली/पानी बिल विवाद: अत्यधिक और औसत बिल पर मुआवजा देने के निर्देश

    चंडीगढ़: हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन ने यूएचबीवीएन (UHBVN) से जुड़े मामलों में लंबे समय तक औसत आधार पर बिजली बिल जारी करने और बाद में एकमुश्त अत्यधिक राशि के बिल थमाने को गंभीर प्रशासनिक लापरवाही करार दिया है।

    आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि बहादुरगढ़ के एक मामले में आयोग ने पाया कि उपभोक्ता को लंबे समय तक बिल प्राप्त नहीं हुए या माइनस बिल जारी किए गए, जिनका भुगतान संभव नहीं था। इसके पश्चात अचानक लगभग 2.38 लाख रुपये का बिल जारी कर दिया गया। शिकायत के बाद भी सुधार चरणबद्ध और अधूरा किया गया, जिससे संबंधित अधिकारियों की गैर-जिम्मेदाराना कार्यप्रणाली उजागर होती है। आयोग ने यह भी माना कि विद्युत आपूर्ति संहिता के तहत अनिवार्य पूर्व सूचना और न्यूनतम समय-सीमा का पालन नहीं किया गया।

    हरियाणा सेवा अधिकार अधिनियम, 2014 की धारा 17(1)(ह) के तहत दंडात्मक शक्तियों का प्रयोग करते हुए आयोग ने गलत संड्री तैयार करने वाले दो सीए अधिकारियों पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाने तथा प्रत्येक द्वारा उपभोक्ता को 1,000 रुपये का मुआवजा देने के आदेश दिए हैं। इसके अतिरिक्त, गलत संड्री को स्वीकृति देने वाले एसडीओ अधिकारियों के प्रति असंतोष दर्ज करते हुए उनके नाम आयोग के रिकॉर्ड में दर्ज किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

    आयोग ने यह भी आदेश दिया कि जुलाई 2022 से गलत रूप से जारी किए गए प्रत्येक बिलिंग चक्र के लिए उपभोक्ता को 500 रुपये की दर से अतिरिक्त मुआवजा दिया जाए। यह राशि प्रारंभ में निगम अपने कोष से देगा, जिसे बाद में दोषी एजेंसी या अधिकारियों से वसूला जा सकेगा।

    हिसार जिले के एक अन्य मामले में उपभोक्ता के दो बिजली खातों में मार्च 2020 से फरवरी 2024 तक औसत आधार पर बिल जारी किए गए। जहां पहले लगभग 160 यूनिट की द्विमासिक खपत के बिल आते थे, वहीं बाद में एक खाते में लगभग 45,000 यूनिट दर्शाते हुए तीन लाख रुपये से अधिक का बिल और दूसरे खाते में लगभग 20,000 यूनिट की खपत दिखाकर 98 हजार रुपये का बिल जारी कर दिया गया। आयोग ने इसे उपभोक्ता पर अत्यधिक आर्थिक बोझ डालने वाला और गंभीर मानसिक पीड़ा का कारण बताया।

    आयोग ने यह भी पाया कि विद्युत आपूर्ति संहिता, 2014 के प्रावधानों के अनुसार न तो उपभोक्ता को पूर्व सूचना दी गई और न ही भुगतान के लिए न्यूनतम 30 दिनों का समय दिया गया। अत्यधिक बिलिंग के कारणों को भी स्पष्ट नहीं किया गया।

    आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि आयोग ने एसजीआरए द्वारा प्रति खाते दिए गए 1,000 रुपये के मुआवजे को अपर्याप्त मानते हुए, प्रत्येक गलत तरीके से जारी किए गए बिल को अलग मामला मानकर दोनों खातों के लिए प्रति गलत बिल 500 रुपये की दर से मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। यह मुआवजा प्रारंभ में डीएचबीवीएन अपने कोष से देगा, जिसे बाद में दोषी एजेंसी या अधिकारियों से वसूला जा सकेगा।

    आयोग ने संबंधित अधिकारियों को दोनों खातों में जारी किए गए गलत बिलों की सटीक संख्या निर्धारित कर शीघ्र मुआवजा जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, दोनों वितरण निगमों के प्रबंध निदेशकों से पुनः आग्रह किया गया है कि वे ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए स्पष्ट नीति बनाएं।

  • देशभर में Internet Blackout लागू, केंद्र ने भारतीय नागरिकों को जारी किए ये आदेश

    देशभर में Internet Blackout लागू, केंद्र ने भारतीय नागरिकों को जारी किए ये आदेश

    नई दिल्लीः ईरान में 2 सप्ताह से अधिक समय से जारी हिंसक प्रदर्शनों को लेकर सकंट गहराने शुरू हो गए है। दरअसल, ईरान में मौजूदा जन-आंदोलन को 2009 और 2022 के बाद का सबसे बड़ा विरोध माना जा रहा है। धार्मिक सत्ता के खिलाफ लाखों लोग सड़कों पर हैं। सुरक्षा बलों की सख्ती और कई इलाकों में झड़पों के चलते स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। सरकार ने देशभर में इंटरनेट ब्लैकआउट लागू कर दिया है, जिससे विदेशी नागरिकों का अपने परिवारों और दूतावासों से संपर्क भी प्रभावित हुआ है।

    वहीं ईरान में बढ़ रही हिंसा को लेकर भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे मौजूदा सुरक्षा हालात को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द वहां से बाहर निकलने की व्यवस्था करें। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि ईरान में सुरक्षा स्थिति तेजी से बदल रही है। ऐसे में वहां मौजूद छात्र, तीर्थयात्री, कारोबारी और पर्यटक जो भी साधन उपलब्ध हो (जैसे कमर्शियल उड़ानें), उनका उपयोग कर सुरक्षित रूप से देश से बाहर निकल आएं।

    कहा गया है कि सभी भारतीय नागरिक अपना पासपोर्ट, पहचान पत्र और इमिग्रेशन से जुड़े कागजात हर समय अपने पास तैयार रखें। नागरिकों को किसी भी प्रकार के विरोध-प्रदर्शन, भीड़भाड़ वाले स्थानों और अशांत क्षेत्रों से दूर रहने को कहा गया है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक तुरंत दूतावास से संपर्क करें।

    ऐसे में सवाल है कि ईरान में कितने भारतीय फंसे हैं, उन्हें सुरक्षित निकालना कितना मुश्किल है और इस पूरे ऑपरेशन में सरकार को कितना खर्च उठाना पड़ सकता है। सरकारी और दूतावास से जुड़े आकलनों के मुताबिक ईरान में लगभग 10 से 12 हजार भारतीय नागरिक रह रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या छात्रों की है, खासकर मेडिकल और धार्मिक अध्ययन से जुड़े छात्र शामिल हैं। इसके अलावा छोटे कारोबारी, तकनीकी पेशेवर और कुछ पर्यटक भी शामिल हैं। संकट के समय यह विविध समूह सरकार के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी बन जाता है।

  • Punjab News: Love Marriage करवाना पड़ा महंगा, युवक पर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: Love Marriage करवाना पड़ा महंगा, युवक पर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक को लव मैरिज कराना महंगा पड़ गया। आरोप है कि शादी से नाराज़ लड़की के परिवार के सदस्यों ने रास्ते में युवक को घेरकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई है। घटना गांव कमाले वाला की है। मामले की जानकारी देते हुए जसविंदर सिंह ने बताया कि उसने लव मैरिज करवाई थी।

    आज वह काम से वापस अपने घर जा रहा था, इस दौरान लड़की के परिवार वालों ने लव मैरिज की रंजिश को लेकर उसे रास्ते में रोक लिया और उस पर किरच व किरपाणों से हमला कर दिया। इस हमले में उसे गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित युवक ने मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने मांग की है कि उसे इंसाफ दिया जाए और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

    दूसरी ओर, एसपी डी मनजीत सिंह ने बताया कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घटना फिर से दिखाती है कि आज भी समाज में लव मैरिज को लेकर लोगों की सोच कितनी पिछड़ी हुई है, जिस कारण नौजवानों को अपनी जिंदगी तक खतरे में पड़नी पड़ती है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

     

     

  • गोकुल नगर अप्पर भंजाल मे मकर स्क्रांति पर मां बगलामुखी का हवन व धर्म चर्चा: यति सत्यदेवांनद सरस्वती महाराज

    गोकुल नगर अप्पर भंजाल मे मकर स्क्रांति पर मां बगलामुखी का हवन व धर्म चर्चा: यति सत्यदेवांनद सरस्वती महाराज

    ऊना/सुशील पंडित: गगरेट मंडल के गोकुल नगर अप्पर भंजाल डाक घर सुंकाळी में निर्माणाधीन शिद्ध माँ बगलामुखी 16सतम्भ 51फ़ीट मंदिर तथा श्री महाकाल मंदिर में मकर स्क्रांति के शुभ अवसर पर एक दिवसीय मां बगलामुखी हवन किया गया जिसमे इलाके के लोगों ने बढ़ चढ़  कर भाग लिया। यह जानकारी देते हुए मंदिर निर्माण के संयोजक यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज शिष्य महामंडलेश्वर यति नरसिंहानन्द गिरी श्र महाराज ने प्रेस बिज्ञप्ति जारी करके बताया कि इस बार का मकर स्क्रांति का योग कई बर्षों बाद हुआ है कि सक्रांति और एकादशी एक साथ योग बना है। इसमें किया हुआ कोई भी धर्म के कार्य का विशेष फल मिलता है। धर्म चर्चा मे उन्होंने बताया की योगेश्वर श्री कृष्ण ने गीता मे यज्ञ दान और तप 3 करणीय कर्म बताये हैँ जो प्रत्येक मानव को करते रहना चाहिए। इससे देवताओं को बल मिलता है और फिर बह हमे शुभ फल देते है। जब से हमने इनको त्यागा है और नए नए पंथ स्वीकार किये है तक से हम अपने धर्म और संस्कृति से दूर होते चले गये तब से हमारी दुर्गति आरम्भ हो गई है अब हर सनातनी का यह नैतिक कर्तव्य है कि वो अपने धर्म और संस्कृति को पहचाने तथा अपने धर्म की तरह बापिस लोटे।