Blog

  • Punjab News: 11 अत्याधुनिक पिस्तौल सहित 8 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: 11 अत्याधुनिक पिस्तौल सहित 8 आरोपी गिरफ्तार

    अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 अत्याधुनिक पिस्तौल और 8 कारतूस बरामद किए हैं। मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे कुछ ऑपरेटिव के संपर्क में थे, जो अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद हथियारों को आपराधिक तत्वों तक पहुंचाने की साजिश रची गई थी।

    इनका इस्तेमाल रंगदारी वसूलने, हिंसक वारदातों को अंजाम देने और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में किया जाना था। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि यह नेटवर्क सीमा पार से हथियारों की तस्करी कर पंजाब में आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा था। मामले में अमृतसर के एयरपोर्ट थाना, सदर थाना और छेहरटा थाना में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।

    पुलिस अब इस नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही है, ताकि इसके अन्य सदस्यों और सहयोगियों की पहचान की जा सके। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह के माध्यम से और कितने हथियार पंजाब में पहुंचाए गए हैं। पंजाब पुलिस का कहना है कि अवैध हथियार तस्करी, सीमा पार से होने वाली तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ उसकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने दोहराया है कि राज्य में अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।

  • Punjab News: एक्सीडेंट में व्यक्ति घायल, कई घंटों तक पड़ा रहा सड़क पर, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: एक्सीडेंट में व्यक्ति घायल, कई घंटों तक पड़ा रहा सड़क पर, मौत, देखें वीडियो

    जीरकपुरः पटियाला चौक क्षेत्र में सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक को बीती शाम एक टाटा मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद वह घायल अवस्था में वहीं पड़ा रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घायल व्यक्ति बुधवार शाम से सड़क किनारे पड़ा था और वीरवार सुबह करीब 10 बजे तक जीवित देखा गया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मृतक की पहचान करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हादसे की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। फिलहाल अज्ञात शव मिलने और संदिग्ध सड़क हादसे को लेकर जांच जारी है।

  • हिसंक झड़प मामले में 4 निहंग सिंह गिरफ्तार, देखें वीडियो

    हिसंक झड़प मामले में 4 निहंग सिंह गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कर्णप्रयागः उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में 16 जून को कृष्णा पैलेस होटल के पास स्थानीय व्यापारियों और हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे कुछ निहंग यात्रियों के बीच कहासुनी हो गई थी। जहां मामूली विवाद ने हिसंक रूप धारण कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 निहंग सिंहो को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में शामिल 3 आरोपियों को जेल भेजा गया, जबकि एक आरोपी उपचाराधीन है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय मंत्री सिंह, 23 वर्षीय जसनप्रीत सिंह, 23 वर्षीय अजय सिंह और 21 वर्षीय सतविंदर सिंह के रूप में हुई है।

    गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी पंजाब के मोहाली के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कर्णप्रयाग थाना प्रभारी विनोद थपलियाल ने बताया कि घटना 16 जून मंगलवार को हुई थी। इस मामले में स्थानीय निवासी गजपाल सिंह की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। शिकायत मिलने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार विवाद कर्णप्रयाग बाजार क्षेत्र में कृष्णा पैलेस होटल के पास हुआ।

    यहां स्थानीय व्यापारियों, प्रकाश रावत नाम के एक स्थानीय निवासी और श्री हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे निहंग श्रद्धालुओं के एक समूह के बीच वाहन पार्किंग को लेकर कहासुनी हो गई थी और दोनों पक्षों में जमकर विवाद हो गया था। इस मामले में कार्रवाई करने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी शख्स को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इलाके में पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति पैदा न हो, फिलहाल क्षेत्र में शांति है और हालात नियंत्रण में हैं।

  • Punjab News: सीमा पार हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाशः 11 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद, 8 आरोपी काबू

    Punjab News: सीमा पार हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाशः 11 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद, 8 आरोपी काबू

    अमृतस​रः पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित एक अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे 11 अत्याधुनिक पिस्तौल और 8 कारतूस बरमाद किए है।

    इस संबंध में पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे कुछ ऑपरेटिव के संपर्क में थे, जो अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल हैं।

    बरामद हथियारों को आपराधिक तत्वों तक पहुंचाने की साजिश रची गई थी। इनका इस्तेमाल रंगदारी वसूलने, हिंसक वारदातों को अंजाम देने और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में किया जाना था। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि यह नेटवर्क सीमा पार से हथियारों की तस्करी कर पंजाब में आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा था।

    मामले में अमृतसर के एयरपोर्ट थाना, सदर थाना और छेहरटा थाना में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही है, ताकि इसके अन्य सदस्यों और सहयोगियों की पहचान की जा सके। साथ ही जांच की जा रही है कि इस गिरोह के माध्यम से और कितने हथियार पंजाब में पहुंचाए गए है।

    पुलिस का कहना है कि अवैध हथियार तस्करी, सीमा पार से होने वाली तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ उसकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने दोहराया है कि राज्य में अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।

  • बैट और चाकू मारकर महिला का बेरहमी से कत्ल, बंद घर से शव बरामद, डॉक्टर काबू

    बैट और चाकू मारकर महिला का बेरहमी से कत्ल, बंद घर से शव बरामद, डॉक्टर काबू

    नई दिल्लीः साउथ ईस्ट दिल्ली स्थित अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के कैलाश हिल्स में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां महिला का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मृतक महिला का पहचान 45 वर्षीय मीना के रूप में हुई है। कैलाश हिल्स में हुई वारदात की सूचना दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को मिली।

    घटनास्थल पर पुलिस को बंद घर के अंदर एक बैट और चाकू पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बैट और चाकू से हमला कर महिला की हत्या की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस जांच में पता चला है कि मीना ने करीब 10 साल तक एक डॉक्टर के यहां काम किया, उसी डॉक्टर पर उसकी हत्या का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक मीना की मौत सिर पर गंभीर चोट और तेजधार हथियार से किए गए हमले के बाद हुई।

    शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी डॉक्टर और महिला के बीच लंबे समय से कुछ विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर मनीष गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे असली वजह क्या थी और घटना से पहले दोनों के बीच क्या हुआ था। सूत्रों के अनुसार शुरुआती पूछताछ में डॉक्टर ने दावा किया है कि मेड की वजह से घर में शांति नहीं थी। हालांकि पुलिस इस बयान की स्वतंत्र रूप से जांच कर रही है और अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

  • ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ पहल के तहत Haryana के 8 जिला अस्पतालों में लगेंगी Mamography मशीनें

    ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ पहल के तहत Haryana के 8 जिला अस्पतालों में लगेंगी Mamography मशीनें

    चंडीगढ़: महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हरियाणा सरकार राज्य के आठ जिला अस्पतालों में फुल-फील्ड डिजिटल मैमोग्राफी (एफएफडीएम) मशीनें स्थापित करेगी। यह कार्य मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा शुरू की गई प्रमुख पहल ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ क्लीनिक के तहत किया जाएगा।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि इन मशीनों के माध्यम से महिलाओं को स्तन कैंसर की जांच और समय पर उपचार की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि मैमोग्राफी मशीनें जिला नागरिक अस्पताल पंचकूला, रेवाड़ी, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, पानीपत, करनाल और नारनौल के अलावा गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में स्थापित की जाएंगी। इन मशीनों की स्थापना से महिलाओं को अपने ही जिले में उन्नत स्तन कैंसर जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी और उन्हें उपचार के लिए दूर-दराज के अस्पतालों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

    डॉ. मिश्रा ने कहा कि ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ क्लीनिक का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इसी वर्ष 29 मई को किया था। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को व्यापक स्तर पर स्क्रीनिंग, जांच, परामर्श, निदान और निवारक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसी कड़ी में हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचएमएससीएल) के माध्यम से राज्य स्वास्थ्य खरीद एवं क्रय समिति (एसएचपीपीसी) द्वारा 11 फुल-फील्ड डिजिटल मैमोग्राफी मशीनों की खरीद को मंजूरी प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मशीन की लागत लगभग 1.18 करोड़ रुपये है। इन मशीनों की स्थापना से राज्य में महिलाओं के लिए कैंसर जांच सेवाओं का दायरा व्यापक होगा तथा स्वास्थ्य अवसंरचना को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।

    अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि वर्तमान में मैमोग्राफी सेवाएं केवल अंबाला छावनी के उप-मंडल नागरिक अस्पताल तथा झज्जर और रोहतक जिलों में उपलब्ध हैं। नई मशीनों की स्थापना के बाद राज्य के और अधिक जिलों में स्तन कैंसर की जांच सुविधा उपलब्ध हो जाएगी, जिससे रोग की प्रारंभिक अवस्था में पहचान संभव होगी और उपचार की सफलता दर में वृद्धि होगी।

    डॉ. मिश्रा ने यह भी जानकारी दी कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने पीएम केयर्स योजना के तहत हरियाणा को पांच अतिरिक्त मैमोग्राफी यूनिट आवंटित करने की मंजूरी दी है। राज्य सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (एनएचएसआरसी) के माध्यम से नौ मशीनों की मांग भेजी थी, जिसके विरुद्ध पांच मशीनों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन अतिरिक्त मशीनों को रोगियों की संख्या, स्थानीय आवश्यकता और सेवा मांग के आधार पर अन्य जिलों में स्थापित किया जाएगा, ताकि राज्य के अधिक से अधिक क्षेत्रों में महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

    डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि स्तन कैंसर के खिलाफ लड़ाई में प्रारंभिक पहचान सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। समय पर जांच से न केवल उपचार अधिक सफल होता है, बल्कि रोग से होने वाली जटिलताओं और मृत्यु दर में भी कमी लाई जा सकती है। मैमोग्राफी सेवाओं का विस्तार महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में हरियाणा सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से महिलाओं को समय पर जांच और उपचार की सुविधा मिलेगी तथा राज्य में महिला स्वास्थ्य संकेतकों में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।

     

     

  • श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे Nayab Singh Saini, देखें वीडियो

    श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे Nayab Singh Saini, देखें वीडियो

    पंचकूला: श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान पंचकूला के इंदरधनुष स्टेडियम में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में नायब सिंह सैनी भी शिरकत कर चुके हैं।

    इस कार्यक्रम में हरियाणा के सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झिंडा भी पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने श्री गुरु अर्जुन देव जी को नमन किया है। सीएम ने पानी की छबील भी शुरु की और खुद पानी भी पिया। श्री अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह भी मौजूद रहे।

     

  • Punjab News: श्री दरबार साहिब में तरुण चुघ और केवल ढिल्लों हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री दरबार साहिब में तरुण चुघ और केवल ढिल्लों हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    अमृतसरः BJP के नए बने राज्यसभा मेंबर और नेशनल जनरल सेक्रेटरी तरुण चुघ और पंजाब प्रेसिडेंट केवल सिंह ढिल्लों ने सचखंड श्री दरबार साहिब में श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर मत्था टेका और सबकी भलाई के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर उन्होंने गुरबानी कीर्तन सुना और गुरु घर का आशीर्वाद लिया।

    तरुण चुघ ने कहा कि वह एक विनम्र सिख और नानक का नाम जपने वाले लोगों के ग्रुप के तौर पर श्री दरबार साहिब में मत्था टेकने आए हैं। उन्होंने कहा कि यह वह पवित्र जगह है जहां से भक्तों की झोली भरती है और इंसानियत को आशीर्वाद मिलता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने देश की तरक्की, दुनिया की भलाई और एक विकसित भारत की कामयाबी के लिए दुआ की है।
    पाकिस्तान में दो सिख सेवादारों की हत्या पर प्रतिक्रिया देते तरुण चुघ ने घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू और सिख समुदायों पर लगातार ज़ुल्म हो रहे हैं और सरकार वहां अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पक्का करने में नाकाम रही है। उन्होंने ऐलान किया कि वह और पंजाब BJP अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों केंद्रीय विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री को एक जॉइंट लेटर लिखकर मांग करेंगे कि यह मामला पाकिस्तान सरकार के सामने उठाया जाए।
    भाजपा के नेशनल प्रेसिडेंट जेपी नड्डा के पंजाब दौरे के बारे में जानकारी देते तरुण चुघ ने कहा कि वह 20 तारीख को दरबार साहिब में माथा टेककर अपने पंजाब दौरे की शुरुआत करेंगे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा 2027 का पंजाब विधानसभा चुनाव 117 में से 117 सीटों पर पूरी ताकत से लड़ेगी और सरकार बनाने के लिए तैयार है।
    श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के मौके पर तरुण चुघ ने पंजाब में ड्रग्स, गैंगस्टर और जबरन धर्म परिवर्तन के मामलों के खिलाफ अभियान शुरू करने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी की शहादत से प्रेरणा लेकर BJP समाज को जागरूक करने और युवाओं को बचाने का काम करेगी।

     

     

  • हरियाणा में गृह विभाग की 33 सेवाएं राइट टू सर्विस के दायरे में, नागरिकों को मिलेगा तय अवधि में लाभ

    हरियाणा में गृह विभाग की 33 सेवाएं राइट टू सर्विस के दायरे में, नागरिकों को मिलेगा तय अवधि में लाभ

    चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने नागरिकों को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गृह विभाग की 33 सेवाओं को हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के अंतर्गत अधिसूचित किया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इन सेवाओं के लिए निर्धारित समय-सीमा निर्धारित की गई है। इससे नागरिकों को विभिन्न अनुमतियों, सत्यापन और लाइसेंस संबंधी सेवाएं तय समय पर मिल सकेंगी।

    अधिसूचना के अनुसार, यदि हथियार लाइसेंस उसी जिले में नवीनीकरण के लिए प्रस्तुत किया जाता है और लाइसेंस की अवधि समाप्त नहीं हुई है, तो उसका नवीनीकरण 15 दिनों के भीतर किया जाएगा। वहीं छह वर्षीय चक्र के बाद, जहां पुलिस सत्यापन आवश्यक होगा, हथियार लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया 22 दिनों में पूरी की जाएगी। हथियार लाइसेंस में हथियार जोड़ने या हटाने, हथियार खरीदने की अवधि बढ़ाने तथा विरोध प्रदर्शन/हड़ताल, जुलूस और कार्यक्रम/सांस्कृतिक प्रस्तुति आयोजित करने की अनुमति संबंधी सेवाएं 7 दिनों के भीतर प्रदान की जाएंगी।

    विदेशियों के पंजीकरण (आगमन एवं प्रस्थान) की सेवा तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी। इसी प्रकार एफआईआर अथवा डीडीआर की प्रति भी तत्काल अथवा ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी।

    विदेशियों के आवासीय परमिट के विस्तार, लाउडस्पीकर उपयोग की अनुमति, मेले, प्रदर्शनी, खेल आयोजनों आदि के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी), अजनबी सत्यापन तथा पुराने वाहनों के लिए एनओसी जारी करने की सेवाएं 5 दिनों की समय-सीमा में उपलब्ध कराई जाएंगी। घरेलू सहायता सत्यापन, किरायेदार सत्यापन, चरित्र प्रमाण-पत्र, पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट, कर्मचारी सत्यापन तथा पंजीकृत खोई हुई संपत्ति के निस्तारण से संबंधित सेवाएं 21 दिनों के भीतर प्रदान की जाएंगी।

    पेट्रोल पंप, सिनेमा हॉल आदि की स्थापना के लिए एनओसी 15 दिनों के भीतर जारी की जाएगी। वहीं सिनेमा लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया 30 दिनों में तथा उसके नवीनीकरण की प्रक्रिया 25 दिनों में पूरी की जाएगी। पेट्रोलियम नियम, 2002 के तहत पेट्रोल के आयात एवं भंडारण के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र, विस्फोटक नियम, 2008 के अंतर्गत आतिशबाजी के भंडारण एवं बिक्री की अनुमति, आतिशबाजी लाइसेंस का नवीनीकरण तथा आतिशबाजी की दुकान एवं गोदाम के लिए एनओसी जैसी सेवाएं 30 दिनों की निर्धारित अवधि में उपलब्ध कराई जाएंगी।

    ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण तथा निजी सुरक्षा एजेंसी सत्यापन की प्रक्रिया 60 दिनों में पूरी की जाएगी। इसके अतिरिक्त, साइबर कैफे संचालकों के पंजीकरण का सत्यापन, होटल संचालकों एवं ग्राहकों के पंजीकरण का सत्यापन तथा कम्युनिटी लायजन ग्रुप (सीएलजी) के लिए आवेदकों के सत्यापन की सेवाएं 30 दिनों में प्रदान की जाएंगी। अधिसूचना में प्रत्येक सेवा के लिए नामित अधिकारी, प्रथम शिकायत निवारण प्राधिकारी तथा द्वितीय शिकायत निवारण प्राधिकारी भी निर्धारित किए गए हैं। यदि किसी नागरिक को निर्धारित समय-सीमा में सेवा प्राप्त नहीं होती है तो वह अधिनियम के प्रावधानों के तहत संबंधित शिकायत निवारण प्राधिकारी के समक्ष अपील कर सकेगा।

     

     

  • Jalandhar News: घर में घुसकर बाइक सवारों ने चलाई गोलियां, महिला घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: घर में घुसकर बाइक सवारों ने चलाई गोलियां, महिला घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात के शाहकोट के पास के संधावाल मंड गांव में 3 हथियारबंद व्यक्तियों ने घर में घुसकर गोलियां चला दी। इस घटना में एक महिला के पैर में गोली लगी और गोली लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बारे में जानकारी देते हुए बुचान कौर पत्नी जसवंत सिंह निवासी गांव संधावाल मंड (शाहकोट) ने बताया कि उनके घर के पास रहते कुछ नौजवान नशा और जुआ का कारोबार करते हैं और सार्वजनिक रूप से उनके घर के बाहर नशा बेचते हैं। उन्हें परिवार के सदस्यों ने कई बार ऐसा करने से रोका, जिससे उन्होंने परिवार के खिलाफ रंजिश पालनी शुरू कर दी।

    इन नौजवानों ने सारे परिवार को जान लेने की धमकियां भी दी हैं। उन्होंने बताया कि आज जब सभी परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे, तभी मोटरसाइकिल सवार 3 नौजवान वहां पहुंचे। इनमें से 2 नौजवान घर के अंदर घुस गए, जबकि एक नौजवान बाहर मोटरसाइकिल स्टार्ट कर खड़ा रहा। उन्होंने कहा कि तीनों नौजवानों के चेहरे कपड़े से ढके हुए थे और उनके पास पिस्टल थे। इसी दौरान उन्हें मिल रही उनकी बेटी गुरजीत कौर (30) पत्नी कुलवंत सिंह निवासी गांव रामपुर (शाहकोट), रसोई में काम कर रही थी, वह भागकर बाहर आई तो घर में घुसे नौजवानों ने उस पर गोली चला दी। गोली उसकी दाहिनी टांग में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

    बाकी पारिवारिक सदस्य कमरे में होने के कारण उनका बचाव हो गया। बुचान कौर ने बताया कि काफी समय से गांव के कुछ नौजवान उनके खिलाफ जानलेवा धमकियां दे रहे थे। उन्हें शक है कि यह हमला उन्हीं नौजवानों की ओर से किया गया है, जो नशा और जुआ का कारोबार करते हैं। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि घायल गुरजीत कौर का इलाज के लिए जलंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है और घटना की सूचना शाहकोट पुलिस को दे दी गई है।

    मौके पर सब डिविजन शाख़कोट के डीएसपी सरवण सिंह बिल्ल, एसएचओ शाहकोट सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह और एएसआई परमजीत कौर पुलिस टीम समेत पहुंच चुके हैं, जिन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल से पुलिस को गोली का खोल भी बरामद हुआ है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों द्वारा इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शाख़कोट पुलिस ने देर रात तक आरोपी की तलाश में लगी हुई है।