Blog

  • Punjab News: Dream City Colony में पुलिस की Raid, 2 गिरफ्तार, AK-47 और 500 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद, देखे वीडियो

    Punjab News: Dream City Colony में पुलिस की Raid, 2 गिरफ्तार, AK-47 और 500 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद, देखे वीडियो

    अमृतसरः शहर की ड्रीम सिटी कॉलोनी में जम्मू-कश्मीर और पंजाब पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों पुलिस टीमों ने एक फ्लैट में छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान सूरजदीप सिंह निवासी शेखपुरा और हरप्रीत सिंह निवासी देवीदासपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गाड़ियां भी अपने कब्जे में ले ली हैं।

    डीएसपी यादविंदर सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई जम्मू पुलिस की इनपुट पर की गई है। उन्होंने कहा कि दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, जम्मू पुलिस को एक वांछित व्यक्ति के संबंध में अहम सूचना मिली थी। इसी आधार पर जम्मू पुलिस की टीम अमृतसर पहुंची। छापेमारी के दौरान फ्लैट से एक AK-47 राइफल, एक पिस्तौल और करीब 500 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद होने की जानकारी सामने आई है।

    बरामदगी के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में हथियार और नशीले पदार्थों का मिलना चिंता का विषय है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार और नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।

     

     

  • Cockroach Janta Party के संस्थापक Abhijeet Dipike को पड़ा थप्पड़, बोले – ‘छात्रों की आवाज न दबाओ’

    Cockroach Janta Party के संस्थापक Abhijeet Dipike को पड़ा थप्पड़, बोले – ‘छात्रों की आवाज न दबाओ’

    नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके पर जयपुर में सोमवार को एक प्रदर्शन के दौरान हमला हो गया है। इसमें एक युवक ने उनके थप्पड़ जड़ दिए। अभिजीत दीपके ने मंगलवार को आरोप लगाया है कि एक दिन पहले उन पर हुए हमले के पीछे राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के कुछ लोग थे। साथ ही उन्होंने दावा किया कि यह हमला असली मुद्दे से ध्यान भटकने और छात्रों की आवाज दबने की कोशिश है। यह पूछे जाने पर कि वह इस हमले के लिए किसे जिम्मेदार मानते हैं। दीपके ने आरोप लगाया है कि वहां आरएसएस के कुछ लोग थे और इसमें कोई नई बात नहीं है। उन्होंने दावा किया कि जब भी कोई सरकार या उसकी विचारधारा के खिलाफ बोलता है तो इस तरह की घटनाएं होती है।

    जयपुर में प्रदर्शन के दौरान हुआ हमला

    नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफे की मांग के समर्थन में सीजेपी के संविधान चौक पर प्रदर्शन से पहले दीपके मंगलवार की सुबह नागपुर हवाई अड्डे पहुंचे है। इससे पहले जयपुर में सोमवार को एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दो लोगों ने दीपके के साथ कथित तौर पर मारपीट की है। इस घटना के सिलसिले में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    आरएसएस से संबंध होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दावों के बारे में पूछे जाने पर दीपके ने कहा कि – तो क्या इसलिए उन्होंने कल मुझे पर हमला किया? उन्होंने दोहराया कि उन पर हमला असली मुद्दे से ध्यान भटकाने और छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास था।

    मुद्दे से नहीं भटकेंगे

    दीपके ने कहा कि – ‘हम अपने मुद्दों से नहीं भटकेंगे जितना चाहो हम पर हमला कर लो हम शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेंगे और अपने मुख्य मुद्दे से नहीं हटेंगे जो एक करोड़ से अधिक छात्रों के साथ हो रहे अन्याय से जुड़ा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी’। उन्होंने कहा कि – ‘इस तरह के हमले होते रहेंगे लेकिन मैं डरने वाला नहीं हू। हम महात्मा गांधी और अंबेडकर के मार्ग पर चलते हैं। यह हमारा सत्याग्रह है और शांतिपूर्वक आगे बढ़ते रहेंगे। दीपके ने नागपुर के नागरिकों, छात्रों और युवाओं से मंगलवार शाम चार बजे संविधान चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है’। सीजेपी नीट यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, नागपुर में प्रदर्शन को देखते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस को इस प्रदर्शन में 2,000 से ज्यादा युवाओं के शामिल होने का अनुमान है। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि संभावित भीड़ को देखते हुए शहर के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
  • Pakistan Air Force का Fighter Jet हुआ क्रैश, दोनों पायलटों की मौत, देखें दर्दनाक वीडियो

    Pakistan Air Force का Fighter Jet हुआ क्रैश, दोनों पायलटों की मौत, देखें दर्दनाक वीडियो

    इस्लामाबादः पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के के मरदान जिले में कटलंग रोड के पास जाबर नहर इलाके में वायु सेना का ट्रेनर विमान उड़ान के दौरान अचानक क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में विमान सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई। घटना का दिल दहलाने वाला वीडियो भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि विमान अचानक क्रैश होकर सड़क पर आग का गोला बनकर गिर गया। विमान सड़क पर गिरते ही आग का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इस हादसे में विमान में सवार दोनों पायलट लेफ्टिनेंट मुहम्मद कासिम अब्दुल्ला और नौसेना के लेफ्टिनेंट ताहा अब्बासी की मौत हो गई। वायु सेना मुख्यालय ने हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए एक उच्च स्तरीय जांच बोर्ड का गठन किया गया है। सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के मुताबिक, यह विमान नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था। इस दुखद घटना पर सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर सहित रक्षा बलों के प्रमुखों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। बता दें कि यह दुर्घटना 5 दिन पहले हुई एक अन्य दुर्घटना के बाद हुई है। पाकिस्तान सेना विमानन का एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर बुधवार को मुजफ्फरबाद के पास उड़ान भरते समय तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार सभी कर्मचारियों की मौत हो गई।  
  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में SHO की मौत

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में SHO की मौत

    बठिंडाः मौर मंडी और मैसरखाना के बीच आज सुबह भयानक सड़क हादसे में महिला SHO की मौत हो गई। मृतिका की पहचान बेअंत कौर के रूप में हुई है। मृतिका के परिवार में 2 बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हैं और उनके पति किसान हैं। परिवार माइसरखाना का रहने वाला है। बेअंत कौर महिला थाना मानसा में एसएचओ के पद पर तैनात थी। आज सुबह नाके पर चैकिंग के लिए वह गांव माइसरखाना से मानसा जा रही थी।

    इस दौरान गुरुद्वारा साहिब तितरसर के पास तूड़ी की भरी ट्रैक्टर ट्राली को क्रॉस करने के दौरान सामने से आ रही अन्य गाड़ी से कार की टक्कर हो गई। घटना के बाद कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में एसएचओ की मौत हो गई और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना स्थल से पुलिस द्वारा सबूत जुटाए जा रहे है।

  • डॉन 3 विवाद ने बटोरी सुर्खियां, करोड़ों के नुकसान के बाद फरारी में दिखे रणवीर सिंह

    डॉन 3 विवाद ने बटोरी सुर्खियां, करोड़ों के नुकसान के बाद फरारी में दिखे रणवीर सिंह

    नई दिल्ली: रणवीर सिंह इन दिनों अपनी नई लग्ज़री कार फरारी 296 GTB को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई की सड़कों पर इस शानदार काली स्पोर्ट्स कार में घूमते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि इस कार की कीमत लगभग ₹6.36 करोड़ है और यह उनके लग्ज़री कार कलेक्शन की सबसे महंगी गाड़ियों में से एक है। रणवीर के पास पहले से ही मर्सिडीज-मेबैक GLS 600, एस्टन मार्टिन रैपिड S और लेम्बोर्गिनी उरुस जैसी हाई-एंड कारें मौजूद हैं। इस बीच, रणवीर और फरहान अख्तर के बीच डॉन 3 को लेकर विवाद भी सुर्खियों में है। रणवीर ने आखिरी समय में फिल्म छोड़ दी, जिससे प्रोडक्शन को भारी नुकसान हुआ। वहीं, रणवीर का कहना है कि फिल्म में देरी और रिप्लेसमेंट की कोशिशें इस फैसले की वजह बनीं। विवाद के बावजूद, रणवीर की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की है और अब वह अपने अगले प्रोजेक्ट, ज़ॉम्बी थ्रिलर प्रलय की तैयारी कर रहे हैं।   हाँ, रणवीर सिंह ने वास्तव में डॉन 3 से बाहर होने का फैसला कर लिया है। उनकी जगह अब तक किसी नए हीरो की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक फरहान अख्तर और एक्सेल एंटरटेनमेंट नए कास्टिंग विकल्प तलाश रहे हैं।   रणवीर सिंह का डॉन 3 से बाहर होना
    • रणवीर को 2023 में आधिकारिक तौर पर डॉन 3 का नया हीरो घोषित किया गया था।
    • उन्होंने शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन के बाद इस आइकॉनिक किरदार को निभाने की तैयारी की थी।
    • लेकिन 2025 में उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया।
        बाहर होने की वजहें
    • क्रिएटिव डिफरेंसेज़: रणवीर reportedly किरदार को ज्यादा डार्क और हिंसक अंदाज़ में निभाना चाहते थे, जबकि फरहान फ्रैंचाइज़ की मूल शैली बनाए रखना चाहते थे।
    • प्रोडक्शन डिले: फिल्म की स्क्रिप्ट और शूटिंग शेड्यूल बार-बार टलते रहे, जिससे रणवीर असंतुष्ट थे।
    • विवाद और नुकसान: प्रोड्यूसर्स का दावा है कि रणवीर के अचानक बाहर होने से लगभग ₹45 करोड़ का नुकसान हुआ। FWICE ने उनके खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव भी जारी किया था, जिसे बाद में वापस ले लिया गया।
      अब डॉन 3 का हीरो कौन होगा?
    • अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है कि रणवीर की जगह कौन लेगा।
    • रिपोर्ट्स में कहा गया है कि एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अन्य बड़े अभिनेताओं से बातचीत की है, जिनमें ऋतिक रोशन का नाम भी सामने आया था।
    • फिल्म की कास्टिंग फिलहाल अनिश्चित है और प्रोजेक्ट की शूटिंग भी टल गई है।
      रणवीर सिंह ने डॉन 3 से बाहर होने का फैसला किया है, और यही वजह है कि फिल्म फिलहाल विवादों और अनिश्चितताओं में फंसी हुई है। अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि नया डॉन कौन होगा, लेकिन प्रोड्यूसर्स नए विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।  
  • Cashier Murder Case मामले में नई फुटेज आई सामने, पहले Kumar Brothers Chemist में पहुंचे थे शूटर, देखें वीडियो

    Cashier Murder Case मामले में नई फुटेज आई सामने, पहले Kumar Brothers Chemist में पहुंचे थे शूटर, देखें वीडियो

    अमर होटल में ठहरे थे आरोपी, शूटरों के परिजनों से पूछताछ जारी, दुकानदारों का नया फरमान जारी

    चंडीगढ़ः सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल स्टोर पर हुई फायरिंग को लेकर दुकानदारों द्वारा नया फरमान जारी कर दिया गया है। दरअसल, फायरिंग के बाद सेक्टर 11 की मेडिकल मार्केट के दुकानदार अलर्ट हो गए। ऐसे में कई दुकानों के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें मास्क, हेलमेट या चेहरा ढककर आने वाले लोगों की एंट्री पर रोक लगाई गई है। दुकानदारों का कहना है कि घटना के बाद बाजार में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। वहीं, पिछले दो दिनों में कई व्यापारियों को धमकियां मिलने की भी जानकारी सामने आई है। इसके चलते आपसी सहमति से यह फैसला लिया है। वहीं इस मामले को लेकर नई सीसीटीव फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार हमलावर पहले कुमार ब्रदर्स केमिस्ट शॉप में पहुंचे थे। वहां वे करीब 10 सेकेंड तक रुके और काउंटर पर खड़े लोगों को ध्यान से देखते रहे। इसके बाद वे बिना किसी वारदात के वहां से निकल गए और सीधे श्री कुमार मेडिकल स्टोर पहुंच गए, जहां उन्होंने कैशियर जानकी दास पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। आशंका जताई जा रही है कि हमलावर किसी खास व्यक्ति की तलाश में थे। माना जा रहा है कि उनके पास किसी की फोटो हो सकती थी और वे पहले दुकान में उसकी पहचान करने की कोशिश कर रहे थे। हमलावरों ने जिगाना पिस्टल का इस्तेमाल किया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चंडीगढ़ में हुई किसी वारदात में इस गन का पहली बार इस्तेमाल किया गया है। यह हथियार तुर्किये में बना है। इंटरनेशनल बाजार में इसकी कीमत 8 लाख रुपए तक है। इससे पहले इस पिस्टल का इस्तेमाल पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में किया गया था। इधर, पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले के रहने वाले हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमें राजोरी पहुंची हैं। पुलिस इन हमलावरों का पंजाब में नेटवर्क खोजने में भी लगी है। जांच में सामने आया है कि फायरिंग करने वाले हमलावर कजहेड़ी स्थित जी अमर होटल में ठहरे हुए थे। कमरा लेने के दौरान उन्होंने अपने आधार कार्ड और मोबाइल नंबर जमा कराए थे। आधार कार्ड पर जम्मू-कश्मीर के राजौरी का पता है। हालांकि, जांच के दौरान मोबाइल नंबर बंद मिले। पुलिस ने होटल का पूरा रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिया है। होटल रिकॉर्ड के अनुसार, तीनों आरोपी शुक्रवार दोपहर करीब 2 से 2:30 बजे के बीच होटल पहुंचे थे। होटल में कमरा लेने के बाद वे शाम को बाहर गए और कुछ समय बाद वापस लौट आए। इसके बाद शनिवार दोपहर करीब 12:55 बजे तीनों ने होटल से चेकआउट किया। होटल का ₹800 किराया चुकाने के बाद वे वहां से चले गए। पुलिस को तीनों हमलावर आइडेंटिफाई हो चुके हैं। उनके परिवार के सदस्यों से पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही उनके रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों के मोबाइल नंबरों की लोकेशन भी ट्रेस की जा रही है। वारदात के बाद तीनों हमलावर दोपहर के बाद 3 बजे कजहेड़ी स्थित केसला गारमेंट्स पहुंचे थे। यहीं 15 से 20 मिनट रुके। यहां उन्होंने तीन टी-शर्ट, एक लोअर और बाद में एक परफ्यूम खरीदा। इस दौरान करीब 1,850 रुपए चुकाए और वहां से चले गए।  
  • राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामला, हो सकती है FIR दर्ज, अयोध्या पहुंची SIT टीम सहित DM और SSP, देखें वीडियो

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामला, हो सकती है FIR दर्ज, अयोध्या पहुंची SIT टीम सहित DM और SSP, देखें वीडियो

    अयोध्याः अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे में कथित चोरी मामले को लेकर विवाद गरमाना शुरू हो गया है। वहीं आज दूसरे दिन स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) जांच के लिए सुबह 11 बजे मंदिर पहुंची। इस दौरान उनके साथ अयोध्या डीएम शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर भी मौजूद रहे। मिली जानकारी के अनुसार चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 5 लोगों- लवकुश, अवनीश, अनुकल्प, करुणे और रामशंकर के नाम सामने आए हैं। इन लोगों की निशानदेही पर अब तक 2 करोड़ रुपए की रिकवरी हुई है। ये सभी दान राशि की गिनती की ड्यूटी से जुड़े हैं।

    लवकुश और अनुकल्प पुलिस हिरासत में हैं। बताया जा रहा है कि टीम आज भी ट्रस्ट के संदिग्ध कर्मचारियों से पूछताछ करेगी। हालांकि टीम ने पहले दिन सोमवार को ट्रस्ट महासचिव चंपत राय से चढ़ावा चोरी को लेकर जानकारी ली थी। इसके अलावा, ट्रस्ट सदस्य गोपाल राव को SIT ने बुलाकर उनसे सवाल-जवाब किए। टीम ने 42 संदिग्ध कर्मचारियों से भी पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी मामले में अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि इस मामले में आज 2 एफआईआर दर्ज हो सकती हैं।

    धर्मसेना के संस्थापक संतोष दुबे ने राम जन्मभूमि थाने में शिकायत दी है, लेकिन अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। इसके अलावा, यूपी युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला दूसरी FIR दर्ज करा सकते हैं। उनका कहना है कि चढ़ावा चोरी मामले में आज रामजन्मभूमि थाने में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराएंगे, ताकि एक भी दोषी बचने न पाए। सूत्रों के अनुसार, SIT ने सोमवार को सबसे पहले चंपत राय से जांच की जानकारी ली। इसके बाद एक-एक संदिग्ध से बंद कमरे में पूछताछ की। मंदिर के सुरक्षा अधिकारियों से एसआईटी ने यह भी पूछा कि कर्मचारियों की बाहर जाते वक्त चेकिंग होती थी या नहीं। जांच में सामने आया है कि कर्मचारियों के मंदिर परिसर में प्रवेश के समय तो चेकिंग की जाती थी, लेकिन बाहर निकलते वक्त तलाशी नहीं होती थी।

  • Jalandhar News: ढाबे के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, पहले भी हो चुकी कार्रवाई, देखें Live

    Jalandhar News: ढाबे के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, पहले भी हो चुकी कार्रवाई, देखें Live

    जालंधर, ENS: नशा तस्करों के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा एक्शन किया जा रहा है। वहीं आज धानकिया मोहल्ले में वीर दा ढाबा के खिलाफ नगर निगम और पुलिस प्रशासन द्वारा एक्शन लिया जा रहा है। इस दौरान अवैध कब्जे को आज हटाया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले भी प्रशासन द्वारा ढाबे के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। यह ढाबा तस्कर धर्मेद्र सिंह का है। वहीं आज प्रशासन द्वारा की जाने वाली कार्रवाई को लेकर ढाबा मालिक की पत्नी रज्जी का कहना हैकि 10 सालों से वह पति से अलग है। वहीं ढाबा चलाने के लेकर उसके पास परमिशन है।

    रज्जी के अनुसार 2 साल पहले भी उसके ढाबे पर कार्रवाई की गई थी। जिसके बाद 7 से 8 महीने के बाद उसने दीवार खड़ी की है। अब जारी नोटिस में धर्मेंद्र के नाम पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। पीड़िता का कहना है कि पति उसके साथ नहीं रह रहा और बच्चों का पालन-पोषण वह खुद कर रही है। रज्जी का कहना है कि रजिस्ट्री उसके नाम पर है। ऐसे में रज्जी ने कहा कि आज अगर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई तो वह कार्रवाई को लेकर विरोध करेंगी।

    मामले को लेकर पीड़िता ने अपने वकील को सूचित कर दिया है। वहीं मामले को लेकर घटना स्थल पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। दूसरी ओर कार्रवाई करने के लिए मशीन भी घटना स्थल पर मंगवाई गई। इस दौरान 4 थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। नगर निगम और पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध उसारी के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि धर्मेंद्र के खिलाफ 6 एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज है। नगर निगम टीम द्वारा अवैध उसारी को लेकर ढाबा संचालक को नोटिस जारी किया गया था। ऐसे में नोटिस का जवाब ना मिलने पर आज नगर निगम की टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा घटना स्थल पर माहौल खराब ना होने के कारण वह नगर निगम टीम को सुरक्षा प्रदान करने पहुंचे है।

  • Punjab News: वीडियो विवाद पर CM Mann का आया बयान, अकाल तख्त सर्वोतम, बदनाम करने की हो रही कोशिश, देखें LIVE

    Punjab News: वीडियो विवाद पर CM Mann का आया बयान, अकाल तख्त सर्वोतम, बदनाम करने की हो रही कोशिश, देखें LIVE

    अमृतसरः श्री अकाल तख्त द्वारा सीएम मान की वीडियो को बीते दिन सही बताया गया था। वहीं इस वीडियो को लेकर अकाल तख्त द्वारा आए बयान के बाद आज पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत भगवंत मान लाइव हुए। इस दौरान उन्हाेंने कहा कि पिछले दिन तख्त श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार की ओर से एक वीडियो के संबंध में मेरे खिलाफ कुछ हुकमनामे जारी किए गए हैं। यह वीडियो भगवंत मान की है।

    यह वीडियो एआई से नहीं बनाई गई है। जब मुझे अकाल तख्त साहिब में बुलाया गया था, तब भी मैंने स्पष्ट कहा था कि उस वीडियो में मैं नहीं हूं। वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति का कद-काठी और शारीरिक बनावट मुझसे मेल नहीं खाती। मेरा शरीर उस तरह का नहीं है।” उन्होंने कहा कि मुझे बदनाम करने के लिए ऐसी चालें चली जा रही हैं। मेरे लिए श्री अकाल तख्त साहिब सर्वोपरि है और मैं सपने में भी ऐसी बात नहीं सोच सकता। श्री अकाल तख्त साहिब को मैं सर्वोच्च मानता हूं। वहां पर मेरा सिर झुकता है। मैं नतमस्तक हूं। श्री अकाल तख्त साहिब से माथा लगाना (टकराना) तो दूर की बात है, सपने में भी कई पीढ़ियां ऐसा नहीं सोच सकती हैं।

    सीएम मान ने कहा कि मैं पंजाब के लिए दिन-रात काम कर रहा हूं और पंजाब के हित में फैसले लेता रहूंगा। पहले मैं कहता था कि बेअदबी के खिलाफ कानून क्यों नहीं बनाया जाता और जब कानून बन गया, तो अब वे इसका विरोध कर रहे हैं और मेरे खिलाफ साजिशें रची जा रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब पर बैठकर राजनीतिक गतिविधियां की जा रही हैं और यह सब राजनीतिक आकाओं के आदेश पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मैं नहीं हूं, मेरी लंबाई और वज़न उससे मेल नहीं खाते।

  • Hormuz खुलते ही भारत को मिलेंगे कई बड़े फायदे, गिर जाएंगे Petrol-Diesel के दाम, Economy को भी होगा फायदा

    Hormuz खुलते ही भारत को मिलेंगे कई बड़े फायदे, गिर जाएंगे Petrol-Diesel के दाम, Economy को भी होगा फायदा

    नई दिल्ली: मध्य पूर्व में महीनों से जारी तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित शांति समझौते ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है। पाकिस्तान की मध्यस्थता में दोनों देशों ने युद्ध खत्म करने पर सहमति जताई है। जल्द ही स्विटजरलैंड में समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। यदि यह समझौता लागू होता है और होर्मुज जलडमरुमध्य फिर से पूरी तरह खुल जाता है। भारत को आर्थिक, रणनीतिक और ऊर्जा सुरक्षा के मोर्चे पर बड़े फायदे मिल सकते हैं।

    आखिर क्यों भारत के लिए खास है होर्मुज?

    बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भारत अपनी जरुरत का करीब 90 फीसदी तेल और गैस आयात करता है। कच्चे तेल के आयात का 60 फीसदी से ज्यादा हिस्सा खाड़ी देशों से आता है। इनमें से लगभग आधा तेल होर्मुज जलडमरुमध्य के रास्ते भारत पहुंचता है। यही कारण है कि इस क्षेत्र में शांति भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

    पेट्रोल डीजल के घटेंगे दाम

    होर्मुज में आवाजाही सामान्य होने के कारण कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आ सकती है। इससे देश की पेट्रोल और डीजल सस्ता हो सकता है।

    तेल सस्ता होने से अर्थव्यवस्था को होगा फायदा

    भारतीय तेल सस्ता होने से आयात बिल कम होगा और महंगाई पर दबाव घटेगा जिससे अर्थव्यवस्था को फायदा मिलेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, ईरानी तेल में सल्फर की मात्रा अपेक्षाकृत कम होती है इसलिए यह कई मामलों में अन्य खाड़ी देशों के तेल से बेहतर माना जाता है। खाड़ी देशों में काम कर रहे करीब एक करोड़ भारतीयों को सुरक्षा और रोजगार के लिहाज से राहत मिलेगी। विदेशों में काम कर रहे भारतीयों से आने भारतीयों से आने वाले पैसा भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अहम है। हालात सामान्य होने से यह प्रवाह प्रभावित नहीं होगा। होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाजों और भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी तथा समुद्री व्यापार सामान्य होगा। भारत ने ईरान के चाबहार और बंदर अब्बास बंदरगाहों में बड़ा निवेश किया है। युद्ध के कारण रुकी परियोजनाओं को फिर से गति मिल सकती है। होर्मुज पर संभावित टोल और नियंत्रण को लेकर बनी अस्थिरता कम हो सकती है। इससे भारत का व्यापार आसान होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत नहीं चाहता है कि मध्य पूर्व में चीन और पाकिस्तान का प्रभाव बढ़े। क्षेत्र में स्थिरता भारत की रणनीतिक स्थिति को मजबूत कर सकती है।

    भारत को मिलेगा लाभ

    समझौते की पूरी शर्तें अभी तक सार्वजनिक नहीं हुई है। यमन, लेबनान, इजरायल, परमाणु कार्यक्रम और 300 अरब डॉलर के आर्थिक पैकेज जैसे कई मुद्दों पर अभी स्पष्टता बाकी है। इसके बावजूद यदि यह समझौता सफलतापर्वक लागू होता है। भारत का तेल, व्यापार, निवेश, सुरक्षा और रणनीतिक हितों के स्तर पर बड़ा लाभ मिल सकता है।