Blog

  • Punjab News: किसान का बेटा सैना में बना लेफ्टिनेंट, घर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, देखें वीडियो

    Punjab News: किसान का बेटा सैना में बना लेफ्टिनेंट, घर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले के गांव करोली के लिए गर्व का पल उस समय आया, जब गांव के एक किसान परिवार के बेटे अनुराग चौहान ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। सैना में अधिकारी बनने के बाद जब युवा लेफिंनेंट अनुराग चौहान अपने गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। गांव में पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया गया।

    इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। लोगों ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया और युवा अधिकारी को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। अनुराग चौहान के पिता पेशे से किसान हैं। उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि बेटे की इस उपलब्धि से पूरा परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि यह दिन उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।

    ग्रामीणों ने कहा कि गांव के इस होनहार बेटे की सफलता से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी और वे देश सेवा के लिए आगे बढ़ेंगे। गांव में खुशी का माहौल है और लोग लगातार परिवार को बधाइयां देने पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सैना में अधिकारी बनकर गांव के बेटे ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे इलाके का नाम रोशन किया है, जो सभी के लिए गर्व की बात है।

     

  • स्कूल संचालिका मनीषा मर्डर केस में 2 शूटर गिरफ्तार

    स्कूल संचालिका मनीषा मर्डर केस में 2 शूटर गिरफ्तार

    रोहतकः हरियाणा की स्कूल संचालिका मनीषा हत्याकांड के दोनों शूटरों को गिरफ्तार किया गया। दोनों शूटरों को आज रोहतक से शिमला ले जाया जाएगा। शूटरों की पहचान झज्जर के दुजाना गांव के आशीष अहलावत (22) और रोहतक के सुनियारा निवासी दीपक (25) के रूप में हुई है। शिमला पुलिस के अुसार, दोनों शूटर (आशीष व दीपक) एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार से शिमला पहुंचे। इन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए हरियाणा नंबर की गाड़ी में हिमाचल नंबर की फर्जी नंबर प्लेट लगाई। दोनों ने फेस मास्क भी पहने हुए थे। शिमला के एएसपी अभिषेक ने बताया कि दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मुख्य सड़क के इस्तेमाल के बजाय लिंक रोड का इस्तेमाल करके भागे। एएसपी ने बताया कि दोनों ने यह कनफेस (स्वीकार) कर लिया है कि उन्होंने ही मनीषा को शूट किया है। दो पिस्तौल भी रिकवर की गई है।

    पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगेगी। इसके बाद पूछताछ में ही पता चलेगा कि किसके इशारे पर आरोपियों ने मनीषा का मर्डर किया। इस मर्डर केस में अब तक शिमला पुलिस मनीशा के भाई हिमांक और उसके पार्टनर गोविंद व पति डॉ. सुभाष यादव सहित करीब 20 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। दोनों ने शिमला के सरस्वती पैराडाइज स्कूल में 13 जून को संचालिका मनीषा मित्तल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मनीषा का अपने भाई हिमांक के साथ स्कूल की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था।

    मनीषा मित्तल के छोटे भाई हिमांक मित्तल ने एक वीडियो शेयर किया है। हिमांक ने कहा- मेरा इस हत्या से कोई लेना देना नहीं है। शिमला पुलिस मेरे घर पर आई है और पूछताछ कर रही है। मैं जांच करने में पूरा सहयोग करने के लिए तैयार है। मुझ पर भी एक हमला हुआ है। हिमांक मित्तल ने कहा कि मेरे ऊपर एक जून को हमला हुआ था, जिसमें मेरी एक हाथ-पैर की हड्डी टूटी हुई है। दूसरे हाथ-पैर का मांस फट गया है। मैं अस्पताल में भी भर्ती रहा। अब अस्पताल से आने के बाद घर पर हूं।

    हिमांक मित्तल ने वीडियो में कहा कि मनीषा मित्तल के साथ कोई दुश्मनी नहीं है और ना ही कोई रिश्ता है। कुछ खबर आ रही है कि भाई ने प्रोपर्टी के लिए बहन को मरवा दिया। ये गलत है। मीडियो ऐसी खबर डालने से पहले मेरे से बात कर लें, क्योंकि इस हत्या में मेरा कोई लेना देना नहीं है। वहीं शिमला पुलिस रोहतक में हिमांक के स्कूल की भी जांच कर चुकी है।

     

  • FIR Filed Seeking Protection: सपना चौधरी ने पति के खिलाफ की याचिका दायर

    FIR Filed Seeking Protection: सपना चौधरी ने पति के खिलाफ की याचिका दायर

    नई दिल्ली: आइटम गानों से जानीं जाती सपना चौधरी की बड़ी मुशकिलें, कोट में याचिका दायिर करने के बाद, शोशल मीडिया में अपनी शादी से जूड़ी मन मोटप की बातों को पोस्ट किए जा रहीं है। मशहूर हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू के बीच विवाद लगातार सुर्खियों में बड़ता जा रहा है। शादी के बाद काम पर रोक लगाने के आरोप से लेकर सोशल मीडिया पोस्ट वॉर और फैंस की प्रतिक्रियाओं तक मामला बढ़ता जा रहा है। इसी बीच सपना ने कोर्ट में घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की मांग की, जिस पर अदालत ने वीर साहू को सपना से दूर रहने और हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी, उनके पति वीर साहू के बीच विवाद लगातार सुर्खियों में है। पती पर इस कारण कर दी याचिका दायिर: शादी के बाद वीर पर आरोप है कि उन्होंने सपना को कई कलाकारों के साथ काम करने से रोक दिया। इसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया पर पोस्ट वॉर भी देखने को मिला, सपना ने तंज कसते हुए पोस्ट किए, तो वीर ने भी जवाबी स्टोरी डाली। फैंस की राय भी बंटी हुई है, कुछ लोग सपना पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ वीर के शांत स्वभाव की तारीफ कर रहे हैं और दोनों को रिश्ते सुधारने की सलाह दे रहे हैं। इसी बीच, सपना ने दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया। कोर्ट ने आदेश दिया है कि अगली सुनवाई तक वीर साहू सपना से किसी भी तरह का संपर्क नहीं करेंगे और उन्हें सुरक्षा दी जाएगी। हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी तथा उनके पति वीर साहू के बीच चल रहे विवाद में नए आरोप सामने आए हैं। एक हरियाणवी सिंगर, जिन्होंने सपना के साथ कई हिट गाने किए हैं, ने दावा किया कि शादी के बाद वीर साहू ने सपना को लगभग 8 कलाकारों के साथ काम करने से रोक दिया था। गोपनीयता की शर्त पर बात करते हुए उस सिंगर ने बताया कि वीर ने साफ निर्देश दिए थे कि सपना इन कलाकारों से दूरी बनाए। शादी से पहले सपना ने उनके साथ कई गाने किए थे, लेकिन शादी के बाद सहयोग पूरी तरह बंद हो गया। सपना अक्सर इन कलाकारों के साथ काम करती थीं, इसलिए यह रोक उनके लिए बड़ी बदलाव वाली स्थिति थी। सिंगर ने यह भी कहा कि बेटे के जन्मोत्सव पर उन्हें खुद सपना ने बुलाया था, लेकिन वहां भी वीर साहू इस बात से खुश नहीं थे कि हरियाणवी कलाकारों की वही लिस्ट मौजूद थी। हालांकि, सपना ने कभी घरेलू विवाद को लेकर मारपीट या अन्य गंभीर आरोपों का जिक्र नहीं किया।   सपना चौधरी और वीर साहू के बीच सोशल मीडिया पर पोस्ट वॉर शुरू हो गया है।
    • सपना की पोस्ट: उन्होंने लिखा कि दूसरों की कमियां निकालकर खुद को अच्छा दिखाना आजकल फैशन बन गया है। लेकिन वह बदले में विश्वास नहीं करतीं, बल्कि मानती हैं कि “कहीं का किया… कहीं तो भुगतोगे ही।”
    Sapna Choudhary Domestic Violence Case.
    • दूसरी पोस्ट: सपना ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि किसी ने उन्हें “माशूका” नहीं कहा, शायद वह उसकी “पिशाचनी” हैं। इस पोस्ट में उन्होंने #DesiQueen, #Positivity और #ThankGodForEverything जैसे हैशटैग लगाए।
    'Post-war' on social media.
    • वीर साहू का जवाब: वीर ने अपनी स्टोरी में फोटो के साथ एक डायलॉग लिखा— “हाथी-घोड़े, तोप-तलवारें, फौज तो तेरी सारी है। पर जंजीर में जकड़ा राजा मेरा, अब भी सबपे भारी है।”
     
    • फिल्म प्रीमियर को लेकर चिंता: सपना की वकील प्रीति सिंह ने कहा कि उनकी फिल्म मोमाकू जल्द रिलीज होने वाली है। प्रीमियर के दौरान वीर साहू हंगामा कर सकते हैं, इसलिए सपना को सुरक्षा की जरूरत है।
     
    • कोर्ट का आदेश: मजिस्ट्रेट निधि सिंह ने निर्देश दिया कि अगली सुनवाई तक वीर साहू किसी भी तरह से सपना से संपर्क नहीं करेंगे। उन्हें सपना के घर, कार्यस्थल या आसपास जाने से भी रोका गया है। साथ ही अदालत ने साफ कहा कि वीर साहू किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न नहीं करेंगे। SHO और प्रोटेक्शन ऑफिसर को इन आदेशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
         
  • Punjab News: खड़ी कार का शीशा तोड़कर नौजवान फरार, देखें CCTV

    Punjab News: खड़ी कार का शीशा तोड़कर नौजवान फरार, देखें CCTV

    पठानकोटः जिले के ढाकी रोड स्थित गली में अज्ञात युवकों द्वारा खड़ी कार का शीशा पत्थर मारकर तोड़ने का मामला सामने आया है। घटना का पता सुबह उस समय चला जब कार मालिक ने अपनी गाड़ी को क्षतिग्रस्त अवस्था में देखा। मामले की जानकारी देते हुए कार मालिक विनीत वर्मा ने बताया कि उनकी कार रात के समय गली में खड़ी थी। सुबह जब वह घर से बाहर निकले तो कार का शीशा टूटा हुआ मिला। इसके बाद उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की।

    सीसीटीवी फुटेज में दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए। फुटेज के अनुसार युवकों ने कार के शीशे पर पत्थर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है। विनीत वर्मा ने बताया कि इस घटना से उन्हें करीब 20 से 25 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि वह मामले की शिकायत पुलिस को सौंपेंगे तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।

    उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। साथ ही शहर में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, नियमित पीसीआर पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने की संभावना है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Jalandhar News: ठग बाबा और साथी मरीज से सोने की अंगूठी लेकर फरार, देखें CCTV

    Jalandhar News: ठग बाबा और साथी मरीज से सोने की अंगूठी लेकर फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: गुरु तेग बहादुर नगर में जालसाजों ने रुमाल सुंघाकर हार्ट के मरीज से डेढ़ लाख की 10 ग्राम सोने की अंगूठी ठग ली। पीड़ित हरकिरत सिंह टिकू मॉडल टाउन का रहने वाला है और हार्ट मरीज है। पीड़ित के अनुसार साधु-बाबा और उसके साथी वेश धारण कर उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर सोने की अंगूठी लेकर ठग बाबा फरार हो गए। पीड़ित हरकिरत सिंह टिकू ने बताया कि वह हार्ट का मरीज है और एक महीने पहले स्टेंट डलवाया है।

    वह सुबह करीब साढ़े 9 बजे मॉडल टाउन घर से दयोल नगर स्थित केमिस्ट जा रहा था। जब गुरु तेग बहादुर नगर में एक बाबा ने उसे हाथ देकर रोक लिया। उसने गुरुद्वारा साहिब का रास्ता पूछा, जिसके बाद उसने रास्ता बता दिया। इसी बीच बाइक पर एक युवक और युवती आ गए। वह आकर पूछने लगे कि बाबा क्या पूछ रहा था। युवक ने उसकी बाइक के आगे इस तरीके से बाइक खड़ी कर दी कि वह अपनी बाइक आगे पीछा नहीं कर पाया। मैंने युवक को कहा- बाबा गुरुद्वारा साहिब का रास्ता पूछ रहे थे। इस बीच बाबा ने एक कागज फाड़ कर जमीन पर फेंक दिया। बाबा ने क्या फेंका मैंने जैसे ही नीचे देखा।

    इस दौरान युवक ने रुमाल निकाल कर मुझे सूंघा दिया। जिससे मैं बेहोशी जैसी हालात आ गया। देखते ही देखते मेरी 10 ग्राम सोने की अंगूठी उतार ली गई। सोने का कड़ा उतारने लगे, लेकिन वह नहीं उतरा। अर्ध-बेहोशी की हालत में मैंने हाथ झटक लिया। बाबा पैदल तो युवक युवती बाइक पर निकल गए। थोड़ी देर बाद हालत में में सुधार हुआ, जिसके बाद पता चला कि मेरी अंगूठी ले गए हैं। एरिया में लगे कैमरे चैक किए तो देखा कि बाबा पैदल कुछ दूर आया और एक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर पीछे बैठकर निकल गया। अंगूठी मेरी मां ने गिफ्ट में दी थी। कीमत करीब डेढ़ लाख से ज्यादा होगी। मैंने थाना-6 में शिकायत दी है।

  • Jalandhar News: NRI बहू और परिजनों से परेशान पूर्व इंस्पेक्टर ने किया सुसाइड, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Jalandhar News: NRI बहू और परिजनों से परेशान पूर्व इंस्पेक्टर ने किया सुसाइड, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शाहकोट के आसपास के गांव कनियां कलां में पंजाब पुलिस के सेवा मुक्त इंस्पेक्टर द्वारा मानसिक तनाव के कारण जहरीली चीज खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। मॉडल थाना शाहकोट की पुलिस को दिए बयान में मृतक की पत्नी कुलवंत कौर ने बताया कि उसका पति हरभजन सिंह (68) पुत्र दर्शन सिंह वासी गांव कनियाँ कलां (शाहकोट) पंजाब पुलिस में सेवानिवृत्त होकर वर्तमान में खेतीबाड़ी का काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि उनके 3 बच्चे हैं, जिनमें 2 लड़कियां और एक लड़का शामिल है। तीनों बच्चे शादीशुदा हैं और न्यूजीलैंड में रहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके लड़के अमप्रीत सिंह का विवाह 5 मई 2025 को नवदीप कौर पुत्री रछपाल सिंह वासी गांव पनियार, तहसील कुलानौर, जिला गुरदासपुर के साथ हुआ था। शादी के लगभग 18 दिनों बाद अमरीप्रीत सिंह और नवदीप कौर न्यूजीलैंड चले गए थे।

    बयान के अनुसार, न्यूजीलैंड में दोनों पति-पत्नी के बीच अनबन होने लगी और विवाद बढ़ने पर अमरीप्रीत सिंह ने वहां तलाक का मामला दर्ज करवा दिया, जो अभी अदालत में विचाराधीन है। कुलवंत कौर ने आरोप लगाया कि उसकी युवक-युवती नवदीप कौर ने अपने पिता रछपाल सिंह के माध्यम से उनके परिवार को तंग-प्रेसान करने के इरादे से उसके पति हरभजन सिंह, बेटे अमरप्रीत सिंह, लड़कियों सिमरनप्रीत कौर और अरविंदर कौर तथा दामाद गुरवंत सिंह के खिलाफ थाना सिटी बटाला, जिला गुरदासपुर में मुकदमा नंबर 74 दिनांक 04.04.2026 के तहत अपराध 85, 316(2) और 61(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत मामला दर्ज करवाया था।
    उन्होंने कह किया कि इस मामले के दर्ज होने के बाद मेरे पति हरभजन सिंह मानसिक रूप से बहुत परेशान रहने लगे थे।

    आरोप है कि लड़की के परिवार वालों ने उन्हें लगातार तंग-प्रेसान किया और धमकियां दीं। उन्होंने बताया कि वह और उनके पति 10 जून 2026 को न्यूजीलैंड से भारत वापस आए थे। वापसी के बाद भी हरभजन सिंह काफी परेशान रहते थे। कुलवंत कौर ने आरोप लगाया कि नवदीप कौर पुत्री रछपाल सिंह, रछपाल सिंह पुत्र अमरजीत सिंह, जगपाल सिंह पुत्र अमरजीत सिंह वासी गांव पनियार तहसील कुलानौर जिला गुरदासपुर, जगजीत सिंह पुत्र पंजाब सिंह वासी गांव अठवाला जिला गुरदासपुर, बलजींदर सिंह कंग पूर्व सरपंच वासी गांव कंग वाले बिल्ले (मेहतपुर), सुभेग सिंह रिटायर्ड इंस्पेक्टर वासी धर्मवाल (शाहकोट), भूपिंदर सिंह कंग वासी न्यूजीलैंड, गोपी वासी न्यूजीलैंड, सर्वजीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह और बरजिंदरजीत कौर पत्नी सर्बजीत सिंह वासी गांव पनियार, इत्यादि न्यूजीलैंड वासी लोगों द्वारा लगातार धमका रहे थे।

    बयान के अनुसार, इसी कारण से परेशान होकर हरभजन सिंह ने 14 जून 2026 को शाम लगभग 5 बजे जहरीली वस्तु खा लिया। परिवार के सदस्य उन्हें तुरंत इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल जालंधर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुलवंत कौर ने बताया कि जीवन लीला समाप्त करने से पहले हरभजन सिंह ने एक सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उन्होंने उपर्युक्त व्यक्तियों के नाम भी दर्ज किए हैं। मॉडल थाना शाहकोट की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नकहदर में रखवाया है। शाहकोट के एसएचओ दिलबाग सिंह ने बताया कि नामित व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तार नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के उपरांत शव वारसों के हवाले कर दिया जाएगा। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और जल्द ही अगली कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

  • Punjab News: PM Kisan Yojana के नाम पर ठगी, लिंक क्लिक करते अकाउंट से निकले 40 हजार, देखें वीडियो

    Punjab News: PM Kisan Yojana के नाम पर ठगी, लिंक क्लिक करते अकाउंट से निकले 40 हजार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक मदद देने वाली ‘पीएम किसान सम्मान निधि योजना’ इन दिनों साइबर ठगों के निशाने पर है। जालसाजों ने भोली-भाली जनता और किसानों को अपने जाल में फंसाने के लिए ठगी का एक बिल्कुल नया और खतरनाक तरीका निकाला है। इस नए पैंतरे के तहत स्कैमर्स लोगों को निशाना बना रहे हैं। वहीं फिरोजपुर के हलके गुरु हरसहाये के गांव हड्डी वाला से ठगी का एक मामला सामने आया है।

    जहां पीड़ित जसदेव सिंह ठगी का शिकार हुए हैं। पीड़ित ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर वॉट्सऐप के जरिए पीएम किसान योजना का लिंक आया और जब पीड़ित ने वह लिंक खोला तो ओटीपी के माध्यम से जसदेव सिंह के खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित जसदेव सिंह ने ऑनलाइन साइबर सेल में इसकी शिकायत की है। लेकिन साइबर सेल द्वारा कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित युवक ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से शिकायत की है। पीड़ित युवक ने मांग की है कि ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उसे न्याय दिलाया जाए।

     

  • Punjab News: दाना मंडी में पुलिस की Raid, 1 किलो हेरोइन और बिना नंबरी कार सहित 5 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: दाना मंडी में पुलिस की Raid, 1 किलो हेरोइन और बिना नंबरी कार सहित 5 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने हेरोइन सहित 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिना नंबरी वरना कार और 1 किलो हेरोइन बरामद की है। दरअसल, आरोपी दाना मंडी बधनी कलां में ग्राहकों का इंतज़ार कर रहे थे। इस दौरान सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए जवानों में एक लुधियाना का और 4 बरनाला जिले के संबंधित हैं।

    आरोपियों की पहचान 29 वर्षीय प्रदीप सिंह पुत्र गुरमेज सिंह निवासी जावदी, ज़िला लुधियाना, 26 वर्षीय नरिंदर सिंह पुत्र निर्भय सिंह निवासी घूमन्स, ज़िला बरनाला, 19 वर्षीय हरप्रीत सिंह पुत्र चमकौर सिंह निवासी ढिल्लवां, ज़िला बरनाला, 21 वर्षीय नरिंदर सिंह पुत्र काला सिंह निवासी ढिल्लवां, ज़िला बरनाला और 22 वर्षीय जसंदीप सिंह पुत्र मंगा सिंह निवासी महिता, ज़िला बरनाला के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी राहुल कोशल ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम द्वारा इलाके में गश्त और नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा था। गश्त के दौरान पुलिस पार्टी को एक खास मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति दाना मंडी बधनी कलां में हेरोइन बेचने के लिए ग्राहकों का इंतज़ार कर रहे हैं।

    सूचना को भरोसेमंद मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत छापा मारकर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1 किलो हेरोइन और एक सफेद रंग की बिना नंबर वाली वार्ना कार बरामद की गई। इस संबंध में थाना बधनी कलां में मुकदमा संख्या 123 मिती 13.06.2026 के अंतर्गत धारा 21, 61 और 85 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिनों का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। आरोपियों से गहराई से पूछताछ की जा रही है और नशा तस्करी के पीछे-पिछे के लिंक की जांच जारी है। पुलिस को इस मामले में और महत्वपूर्ण खुलासों की उम्मीद है।

  • Jalandhar News: Airport का बदला नाम, नोटिफिकेश जारी

    Jalandhar News: Airport का बदला नाम, नोटिफिकेश जारी

    जालंधर, ENS: पंजाब के दोआबा क्षेत्र के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक फैसले के तहत जालंधर जिले में स्थित आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदलकर अब आधिकारिक रूप से ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी हवाई अड्डा, आदमपुर’ रख दिया गया है।

    इस नए नाम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरु रविदास जी के 649वें प्रकाश पर्व के ऐतिहासिक अवसर पर किया। यह हवाई अड्डा जालंधर और हुशियारपुर समेत पूरे दोआबा क्षेत्र के लिए हवाई सेवाओं का मुख्य केंद्र है।

    केंद्र सरकार के अनुसार, यह फैसला महान संत और समाज सुधारक श्री गुरु रविदास जी की मानवता, समानता और सम्मान की शिक्षाओं को समर्पित एक विनम्र श्रद्धांजलि है। इस फैसले के बाद देश-विदेश की संगतों और क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

     

  • NEET के री-एग्जाम से केंद्र का एक्शन, Telegram पर लगा बैन

    NEET के री-एग्जाम से केंद्र का एक्शन, Telegram पर लगा बैन

    नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, NEET-UG 2026 री-एग्जाम 21 जून को होने जा रहा है। ऐसे में केंद्र की ओर से Telegram पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार टेलीग्राम पर 22 जून तक अस्थायी रोक रहेगा। ऐसे में मैसेज एडिट फीचर 30 जून तक बंद रहेगा।

    एनटीए ने कहा है कि NEET-UG 2026 री-एग्जाम को सुरक्षित और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है। एनटीए के मुताबिक, कुछ गिरोह टेलीग्राम चैनलों के जरिए छात्रों और उनके परिवारों को कथित प्रश्नपत्र देने के नाम पर ठग रहे थे। “Paper Leaked NEET”, “Re-NEET 2026” और “Private Mafia” जैसे नामों वाले कई चैनलों पर हजारों से लेकर लाखों रुपये तक की मांग की जा रही थी।

    एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का प्रश्नपत्र पूरी तरह सुरक्षित है और परीक्षा से पहले किसी के पास उपलब्ध नहीं है। एनटीए ने बताया कि कई मामलों में टेलीग्राम के मैसेज एडिट फीचर का गलत इस्तेमाल किया गया। परीक्षा होने के बाद पुराने मैसेज में असली प्रश्नपत्र जोड़कर उसे ऐसे दिखाया जाता था, मानो प्रश्नपत्र पहले ही लीक हो गया हो। इसी तरह की फर्जी ‘पेपर लीक’ सामग्री फैलाने पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है।