Blog

  • पंजाब : एक किलो हेरोइन सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : पंजाब में क्राइम की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रहा है। पंजाब में नशे और चोरी के मामलें बढ़ते ही जा रहे है। पुलिस नशे की रोकथाम को लेकर तरह तरह के दावे करते है, लेकिन सच्चाई काफी डरावनी है। पुलिस ने हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने कश्मीरी युवक को एक किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सदाम हुसैन निवासी जम्मू के तौर पर हुई है।

    जानकारी देते हुए एसएसपी गुरदासपुर हरीश दियामा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि पुलिस ने बाबरी बाईपास चौक के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक ब्रेजा गाड़ी सवार को रोककर तलाशी ली तो, एक किलो हेरोइन बरामद की गई। ब्रेजा गाड़ी सवार सदाम हुसैन से एक किलो हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगे की पूछताछ की जा रही है कि हेरोइन कहां से लाई गई थी और कहां लेकर जा रहे थे।

  • जालंधरः भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री कालिया के घर के बाहर किसानों का प्रदर्शन, देखें Live

    जालंधर, ENS: एसकेएम यूनियन ने एक बार फिर से भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरजंन कालिया के घर बाहर धरना लगा दिया है। किसानों ने आरोप लगाए है कि पूर्व भाजपा मंत्री किसानों के हक में सेंट्रल पर उनके मुद्दे को नहीं उठा रहे है। जिसके चलते वह आज उनके आवास के बाहर प्रदर्शन करके रोष जाहिर कर रहे है। इससे पहले कांग्रेस ने भी मनोरजंन कालिया के आवास के बाहर धरना लगाया था। किसानों का कहना है कि पंजाब के किसानों पर शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे है। 

    उन पर रबड़ की गोलियां दागी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों पर जो अत्याचार हो रहा है वह निंदनीय है। बता दें कि किसानों ने सरकार के साथ चौथे दौर की बैठक में रखे गए प्रस्ताव को बीते दिन रद्द कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने 21 फरवरी को सुबह 11 बजे दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है। इसी के चलते आज भाजपा नेताओं के घरों के बाहर किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा हैै। किसानों ने कहा कि मनोरजंन कालिया 2 से 3 बार विधानसभा में रह चुके है। ऐसे वह आज उन्हें जगाने के लिए आए है और किसानों के मुद्दों को भाजपा की केंद्र सरकार के पास मुद्दे ना रखे जाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने कहा कि अगर मनोरजंन कालिया किसानों के मुद्दे केंद्र के पास नहीं रखेंगे तो वह इसी तरह से भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन करते रहेंगे।

  • पंजाब : ट्रैक्टर ट्राली और कार में भीषण टक्कर, एक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : पंजाब में आए दिन सड़क हादसों के मामले सामने आते रहते है। यह आंकड़ा दिन ब दिन बढ़ रहा है। ऐसा ही मामला अबोहर से सामने आया है। जहां ट्रैक्टर ट्राली और कार की भीषण टक्कर हो गई। जानकारी के मुताबिक अबोहर की अनाज मंडी में लकड़ी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली और कार में भीषण टक्कर हो गई।

    टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रैक्टर और कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक हुआ गंभीर रुप से जख्मी हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि कार चालक नशे में था। हादसे में घायल ड्राइवर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

  • रामामंडी में गंदे नाले के पास से युवक का श+व बरामद

    बठिंडाः गांव कोटबख्तू के गंदे नाले के पास से एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद होने का मामला सामने आया है। घटना देर रात की की है। घटना की सूचना मिलते ही रामां मंडी पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रमुख इंस्पेक्टर मंजीत सिंह ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर हेल्पलाइन वेलफेयर सोसायटी की एंबुलेंस के जरिए पोस्टमार्टम के लिए तलवंडी साबो भेज दिया है।

    गांव वालों के मुताबिक मृतक की पहचान मनवाला निवासी करम सिंह पुत्र रुलदू सिंह के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक शव के पास एक मोटरसाइकिल भी पड़ी थी और एक अन्य युवक के भी चोट लगने से घायल होने की खबर है। जिसे इलाज के लिए बठिंडा में भर्ती करवाया गया है। जहां उसे मृतक घोषित कर दिया। मृत व्यक्ति का सिर बुरी तरह कुचला हुआ है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

  • विदेश में पंजाबी युवक की गो+ली मारकर ह+त्या

    बंगाः जिला नवांशहर के थाना सिटी बंगा के अधीन एक गांव के युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर में युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। आरोप लगाए जा रहे है कि उसके दोस्त ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। 

    हरप्रीत की हत्या की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है, वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों ने बताया कि हरप्रीत सिंह पिछले साल मई में डोंकी लगाकर अमेरिका गया था। हरप्रीत सिंह के परिवार में उनकी मां, पिता, दो बहनें और एक भाई हैं। हत्या को अंजाम देने वाला शख्स भी नवांशहर जिले के गांव कट्टन का रहने वाला बताया जा रहा है और आरोपी हरप्रीत सिंह का पुराना दोस्त था। परिवार वालों ने सरकार से अपील की है कि उनके बेटे का शव उनके पैतृक गांव लाया जाए ताकि परिवार उसे आखिरी बार देख सके।

  • BJP के vice president का फार्म हाउस सील, नेता ने आप पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप 

    चंडीगढ़ः ग्माडा ने BJP के उपप्रधान देवेंद्र सिंह बबला का मुल्लांपुर स्थित फॉर्म हाउस सोमवार शाम को सील कर दिया। फॉर्म हाउस पर यह कार्रवाई उसका कॉमर्शियल यूज किए जाने को लेकर की गई। यह कार्रवाई गमाडा के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर राजीव गुप्ता के आदेशों पर टीम ने की। वहीं फॉर्म हाउस सील होने के बाद बबला ने आम आदमी पार्टी की अगुवाई वाली पंजाब सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। बबला ने कहा कि पंजाब सरकार और आप नेताओं की ओर से उन पर प्रेशर बनाया जा रहा है। आप के कई सीनियर नेताओं ने उनसे मिलकर पार्टी में शामिल होने को कहा।

    बबला के अनुसार, आप नेता चाहते हैं कि वह और उनकी पार्षद पत्नी हरप्रीत कौर दोनों आम आदमी पार्टी जॉइन कर लें मगर उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद उनके परिवार पर दबाव बनाने के लिए फॉर्म हाउस सील करवाया गया है। बबला ने कहा कि यह तो महज शुरुआत है। आने वाले दिनों में पंजाब की भगवंत मान सरकार उनके खिलाफ पंजाब में कई झूठे केस दर्ज करवा सकती है। हालांकि वह ऐसे केसों से डरने वाले नहीं हैं। न ही गंदी राजनीति करके दलबदल करेंगे। देवेंद्र सिंह बबला खुद चंडीगढ़ नगर निगम में वार्ड-10 से पार्षद रहे हैं। दिसंबर-2021 में हुए चुनाव में उनका वार्ड महिला उम्मीदवार के लिए रिजर्व होने की वजह से कांग्रेस ने उनकी पत्नी हरप्रीत कौर को प्रत्याशी बनाया था। हरप्रीत कौर इस समय इसी वार्ड से पार्षद हैं।​​​​​​

  • ਪੰਜਾਬ : ਜਮੀਨੀ ਵਿਵਾਦ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਘਰ ‘ਚ ਕੀਤਾ ਹਮਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਹਲਕਾ ਗਿੱਲ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਪਿੰਡ ਮਾਣਕਵਾਲ ਦੀ ਕਲੋਨੀ ਜੋਤ ਇੰਕੇਵ ਵਿਖੇ ਕੁਝ ਅਣਪਛਾਤੇ ਇਵਕਤੀਆ ਵਲੋ ਘਰ ਤੇ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਅਤੇ ਇੱਟਾਂ ਰੋੜ੍ਹਿਆ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਹ ਸਾਰੀ ਘਟਨਾ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ। ਤੁਸੀ ਤਸਵੀਰਾਂ ਚ ਸਾਫ ਵੇਖ ਸਕਦੇ ਹੋ ਕਿ, ਹਥਿਆਰ ਬੰਦ ਵਿਅਕਤੀ ਬੇਖੌਫ ਹੋ ਕੇ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ। ਪੀੜਤ ਪੱਖ ਦੇ ਜਸਵੰਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਆਰੋਪੀਆਂ ਨਾਲ ਜਮੀਨੀ ਵਿਵਾਦ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ।

    ਜਿਸਦੀ ਇਤਲਾਹ ਉਨਾਂ ਵਲੋ ਸੰਬਧਿਤ ਥਾਣੇ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ, ਉਨਾਂ ਉੱਚ ਪੁਲਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਤੋਂ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਅਤੇ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ! ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਬੰਸਤ ਐਵਨਿਓ ਦੇ ਐਸ ਆਈ ਪ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਵਲੋ ਘਟਨਾ ਦਾ ਮੁਆਇਨਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਨੂੰਨ ਮੁਤਾਬਿਕ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • होशियापुरः किसानों ने टोल प्लाजा किया फ्री, लगाया धरना, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब के किसानों की चौथे दौर की मीटिंग भी बेनतीजा रही। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर यूनियन किसान मोर्चा के आह्वान पर 3 दिन के लिए टोल फ्री करने की घोषणा की गई थी। जिसके बाद दोआबा किसान कमेटी पंजाब ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा चोलांग को पूरी तरह से फ्री कर दिया और किसान कमेटी पंजाब की केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और टोल पर धरना लगाया गया। दोआबा किसान कमेटी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष जंगवीर सिंह चौहान ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसानों की जायज मांगें नहीं मानी गईं तो किसानों को दिल्ली जाने से कोई नहीं रोक सकता और इसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी। बता दें कि किसान 21 फरवरी यानी कल सुबह 11 बजें दिल्ली के लिए कूच करेंगे।

  • फ्लैट में आग लगने से जिंदा जला युवक

    जयपुर : फ्लैट में आग लगने से एक युवक के जिंदा जलने से मौत का मामला सामने आया है। जब तक पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। तब तक शव पूरी तरह से जल चुका था। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण फ्लैट में रखे फोम के गद्दों में आग लग गई थी। इसके कारण टोडाराय सिंह (टोंक) के रहने वाले भवानी शंकर (27) की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे एसीपी मालवीय नगर ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया। घटना एयरपोर्ट थाना इलाके के सिद्धार्थ नगर में स्थित 3 मंजिला रजत अपार्टमेंट की है। सोमवार देर शाम आग तीसरी मंजिल के एक कमरे में लगी। एसीपी मालवीय नगर संजय शर्मा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से फोम के गद्दों में आग लग गई थी। इससे एक युवक भवानी शंकर की मौत हो गई है। भवानी जयपुर में एक कम्पनी में अकाउंट का काम करता था। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयार कर रहा था। भवानी के साथ उसका छोटा भाई विष्णुकांत भी रहता था। घटना के दौरान विष्णुकांत पढ़ाई करने के लिए लाइब्रेरी गया हुआ था। जिस फ्लैट में भवानी अपने भाई के साथ रह रहा था, वह फ्लैट डॉक्टर मधुर सक्सेना का है।

    जिन्होंने दोनों भाइयों को रहने के लिए किराए पर दे रखा था। पुलिस ने बताया- कमरे से जब धुआं निकलने लगा तो आसपास लोग चिल्लाने लगे। इस पर वहां मौजूद लोगों ने दमकल और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची दमकल ने आग को कंट्रोल किया। इस दौरान विष्णुकांत भी मौके पर पहुंच गया। उसी ने बताया कि कमरे में उसका भाई है। इस पर पुलिस ने आग कंट्रोल होने पर कमरे में सर्च किया। भवानी शंकर का शव मिला। इस पर एफएसएल को मौके पर बुलाया साथ ही मृतक के परिवार को भी घटना की जानकारी दी गई। एसीपी मालवीय नगर संजय शर्मा ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को दोबारा से टीम मौके पर जाकर जांच करेगी। कमरे में अगर शॉर्ट सर्किट हुआ तो भवानी भागा क्यों नहीं। उसे आग ने अपनी चपेट में लिया तो वह चिल्लाया क्यों नहीं। ऐसे कई सवाल हैं जिन का जवाब पुलिस जानना चाहती है।

  • विधानसभा में कांग्रेस के 10 विधायकों पर एक्शन, हुए सस्पेंड

    गुजरातः विधानसभा में सदन में नारेबाजी करने पर 10 कांग्रेस विधायकों को पूरे दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है। गुजरात विधानसभा का इस समय सत्र चल रहा है, एक महीने तक चलने वाले इस शीतकालीन सत्र में सरकार कई सवालों के जवाब दे रही है। आज कांग्रेस विधायकों ने एक बार फिर सदन में सरकार को घेरने की कोशिश की। कांग्रेस पार्टी के विधायकों ने विधानसभा सदन में सरकार के खिलाफ फर्जी घोटाले का मुद्दा उठाया। इसके अलावा कांग्रेस ने आज सदन से वॉकआउट भी कर दिया है।

    शीतकालीन सत्र में आज कांग्रेस विधायकों ने सरकार से सवाल किए और जवाब मांगा, जिसमें ‘जालसाजी’ का मुद्दा आज विधानसभा में गूंजा। फर्जी दफ्तर, फर्जी पुलिस, फर्जी अफसर के मुद्दे पर कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया। इस मुद्दे पर आज कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा से वॉकआउट कर दिया है। संसदीय मंत्री ऋषिकेष पटेल ने प्रस्ताव रखा कि विपक्ष उपप्रश्न पूछ सकता है, लेकिन व्यवहार अनुचित है। कांग्रेस पार्टी के नेता ने भी आज निलंबन का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद मंत्री बलवंत सिंह राजपूत ने प्रस्ताव का समर्थन किया।

    आखिरकार उपस्थित सभी कांग्रेस विधायकों को आज की कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया। आज एक बार फिर विधानसभा सदन में फर्जी ऑफिस कांड का मामला जोरदार तरीके से गूंजा। फर्जी दफ्तर कांड को लेकर आज कांग्रेस विधायकों ने सदन में जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कांग्रेस विधायकों को एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया। विधानसभा सदन में आज जमकर हंगामा हुआ, कांग्रेस और बीजेपी विधायकों ने सदन में आमने-सामने जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस विधायकों ने एक-दूसरे को रोकने के लिए नारे लगाए तो बीजेपी ने भी नारे लगाकर विरोध जताया।