Blog

  • चरणजीत सिंह उर्फ ​​चन्नी सेक्स रैकेट का धंधा चलाने के आरोप में गिरफ्तार

    चरणजीत सिंह उर्फ ​​चन्नी सेक्स रैकेट का धंधा चलाने के आरोप में गिरफ्तार

    लुधियानाः थाना जोधेवाल बस्ती थाना पुलिस ने सेक्स रैकेट का धंधा चलाने के आरोप में सन्यास नगर नूरवाला रोड निवासी चरणजीत सिंह उर्फ ​​चन्नी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर बलविंदर कौर ने बताया कि पुलिस पार्टी को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी बाहर से औरतों को बुलाकर अपने घर के कमरों में सेक्स रैकेट का धंधा चलाता है।

    सूचना के बाद इंस्पेक्टर ने पुलिस पार्टी सहित मौके पर आरोपी को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर बलविंदर कौर का कहना है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अनैतिक व्यापार एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस समाज विरोधी कारोबार में शामिल अन्य व्यक्तियों की तलाश कर रही है।

  • वर्धमान टैक्सटाईल कंपनी ने लगाया रक्तदान शिविर

    वर्धमान टैक्सटाईल कंपनी ने लगाया रक्तदान शिविर

    शिविर में 147 लोगों ने किया रक्तदान

    बददी/ सचिन बैंसल : वर्धमान टैक्सटाईल कंपनी ने अपनी ओरो स्पिनिंग मिल इकाई में रक्तदान शिविर लगाया जिसमें 147 लोगों ने रक्तदान किया। रोटली ब्लड  बैंक चंडीगढ की टीम ने रक्तदान एकत्र किया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य प्रंबधक मुकेश सक्सेना ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान  बहुत बड़ा दान होता है। रक्त दान से बढ़ कर कोई मानव सेवा नहीं है। और एक स्वस्थ मनुष्य तीन माह के दौरान रक्तदान कर सकता है। उन्होंने रोटरी टीम का अभिनंदन किया। मुख्य प्रंबधक मोहन जांगड़ा ने शिविर में आये सभी कर्मचारियों को रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. रौली अग्रवाल ने कामगारों को रक्तदान से होने वाली फायदे भी बताए। 

    शिविर में मुख्य महाप्रंबधक गुरमीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग पुरी, उपाध्यक्ष शेखर शर्मा, मुख्य प्रंबधक मोहन जांगड़ा, तरूण आरोड़ा, सुनील टांगरी, अभय सिंह यादव, पंकज सक्सेन, त्रिभुवन यादव, रीना कुमारी, सोलन पंवार, डॉ. अनिरूद्ध आर्य उपस्थित रहे। 

  • नशे के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, करोड़ों रुपए की कोकीन बरामद

    नशे के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, करोड़ों रुपए की कोकीन बरामद

    न्यूज़ीलैंडः पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने समुद्र में तैरता हुआ 3.2 टन कोकीन बरामद किया, जिसकी कीमत 30 करोड़ डॉलर है। पुलिस ने कहा कि उन्होंने कोकीन के करीब 19 बंडल जब्त किए हैं। पुलिस ने कहा कि उसने न्यूजीलैंड सीमा शुल्क सेवा और न्यूजीलैंड रक्षा बल के साथ एक संयुक्त अभियान में प्रशांत महासागर से ड्रग्स एकत्र किया। पुलिस ने बरामद कोकीन की तस्वीरें भी साझा कीं।

    फिलहाल पुलिस ने इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। रोडनी और वेस्ट ऑकलैंड पुलिस नॉर्थ कोस्ट डिटेक्टिव इंस्पेक्टर कॉलिन परमेंटर ने एक बयान में कहा कि पुलिस ने लगभग 19 बंडल देखे और जांच करने पर उन्होंने कोकीन की मौजूदगी की पुष्टि की।

    पुलिस आयुक्त एंड्रयू कोस्टर ने एक बयान में कहा कि यह इस देश में अधिकारियों द्वारा जब्त की गई अवैध दवाओं की सबसे बड़ी खेप थी। न्यूज़ीलैंड सीमा शुल्क सेवा के कार्यवाहक नियंत्रक बिल पेरी के अनुसार, ज़ब्त कोकीन का मूल्य 500 मिलियन न्यूज़ीलैंड डॉलर ($320 मिलियन) है। पुलिस यह पता लगाने के लिए समुद्र तट और उसके आसपास के इलाकों में हेलीकॉप्टरों और गश्ती नौकाओं की मदद से तलाशी ले रही है ताकि पता लगाए जा सके कि यह बंडल कहां से आए।

  • श्रुति राणा को कर्नल आर.क.सैणी ने किया सम्मानित

    श्रुति राणा को कर्नल आर.क.सैणी ने किया सम्मानित

    ऊना/ सुशील पंडित : छठी हि.प्र. ( स्वतंत्र) कंपनी एनसीसी यूनिट में बंगाणा महाविद्यालय की यूओ श्रुति राणा इस वर्ष गणतंत्र दिवस कैंप का हिस्सा रही। उनका कठिन मेहनत के दम पर इस में चयन हुआ। जो की हमारे लिए गर्व की बात है यह बात कमांडिंग अफ़सर कर्नल आर.क. सैणी ने अपने ब्यान मे कहीं। वही यू.ओ.श्रुति  ने अपनी इस सफलता का श्रेय पुरी यूनिट के स्टाफ़ सदस्यों को दिया। इस मौक़े पर सूबेदार सुनील कुमार, हवलदार छैल सिंह ,हवलदार विकास शर्मा , हवलदार सुमेश, हवलदार अजय हवलदार भूपिन्दर समेत अन्य मौजूद रहे।

  • लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी हथियार व नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी हथियार व नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    होशियारपुर/अकिंत शर्माः शहर में लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिस्टल और नशीली गोलियां बरामद की गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी सरताज सिंह चाहल ने बताया पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से .32 बोर की पिस्टल, 2 जिंदा रौंद .32 बोर और 1120 नशीली गोलियां बरामद की है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि तिथि 06.02.2023 को विशाल पुत्र राजिंदर कुमार निवासी भगत नगर अपने किसी काम के सिलसिले से भांगी चौ से जा रहा था। इस दौरान 3 व्यक्तियों ने पिस्टल के बल उसके पास से सोने की चेन छीन ली। जिसके बाद तुरंत पुलिस ने शहर में चैकिंग अभियान चलाकर दो व्यक्तियों को काबू कर लिया है। जिन पर मुकद्दमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

  • राम रहीम और एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी, देखें वीडियो

    राम रहीम और एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी, देखें वीडियो

    मोहाली: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम और एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य को जान से मारने की धमकी मिली है। वीरेश शांडिल्य को मोबाइल पर धमकी मिलने के बाद अंबाला पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। शांडिल्य को मिली धमकी में कहा गया है कि, बब्बर खालसा के भारत प्रमुख जगतार सिंह हवारा के जेल से बाहर आते ही मौत के घाट उतार देंगे। अंबाला शहर थाना में एफआईआर नंबर 80 दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है।

    4 फरवरी को भी वीरेश शांडिल्य के दफ्तर पर हमला हो चुका है। इस दौरान शांडिल्य की हत्या की नीयत से चार नकाबपोश हमलावार आए थे। हाल ही में आतंकवादियों की रिहाई के पक्ष में चल रहे मोर्चे के खिलाफ वीरेश शांडिल्य ने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से भी मुलाकात की थी। धमकी का जवाब देते हुए शांडिल्य ने कहा, इन गीदड़ भभकियों से मैं और डेरा प्रमुख राम रहीम डरने वाले नहीं, पुलिस ऐसे लोगों को बेनकाब कर जेल में डाले। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन

    पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन

    नई दिल्लीः पाकिस्तान क्रिकेट में मैच फिक्सिंग कोई नई बात नहीं है। इतिहास गवाह है कि उसके कई खिलाड़ी इस दलदल में फंस चुके हैं। अब खबर ये है कि उसका एक और अनुभवी खिलाड़ी मैच फिक्सिंग में दोषी पाया गया है जिसपर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2 साल का बैन लगा दिया है। पीसीबी ने भ्रष्टाचार निरोधक आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद ऑफ स्पिनर आसिफ अफरीदी को ये सजा दी है।

    इस 36 वर्षीय खिलाड़ी पर यह प्रतिबंध 22 सितंबर 2022 से शुरू माना जाएगा जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उस पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया था। आसिफ को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में चुना गया था, लेकिन उसे राष्ट्रीय टीम की तरफ से कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला। मैच फिक्सिंग में दोषी इस खिलाड़ी को 12 सितंबर, 2024 तक बैन कर दिया गया है। पीसीबी का कहना है कि अब ये खिलाड़ी अगले दो साल तक ना तो कोई घरेलू क्रिकेट और ना ही पीएसएल और इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते हुए दिखाई देगा।

    आसिफ अफरीदी ने पिछले साल कश्मीर प्रीमियर लीग में रावलकोट हॉक्स की ओर से खेलते हुए मैच फिक्सिंग को अंजाम दिया था। अफरीदी के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से 35 फर्स्ट क्लास मैचों में 118 शिकार किए हैं। लिस्ट ए में आसिफ के नाम 59 विकेट दर्ज हैं वहीं टी20 में इस खिलाड़ी ने अभी तक 63 विकेट लिए हैं। पीएसएल में वह मुल्तान सुल्तांस के लिए खेल चुके हैं।

    इससे पहले पाकिस्तान के कई खिलाड़ी मैच फिक्सिंग में फंस चुके हैं। सलीम मलिक से लेकर अता उर रहमान, जिनपर आजीवन बैन लगा वहीं साल 2010 में पाक टीम के तत्कालीन कप्तान सलमान बट्ट, पेसर मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद आमिर ने इंग्लैंड में जाकर मैच स्पॉट फिक्सिंग जैसे घिनौने कारनामे को अंजाम दिया। लेग स्पिनर दानिश कनेरिया को भी इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में स्पॉट फिक्सिंग मामले में लाइफटाइम बैन लगा।

  • रायपुर स्कूल में करवाई गई सड़क सुरक्षा पर पेंटिंग प्रतियोगिता 

    रायपुर स्कूल में करवाई गई सड़क सुरक्षा पर पेंटिंग प्रतियोगिता 

    ऊना/सुशील पंडित : उपमडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता और नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के 4 हाउसों में से 30 बच्चों ने भाग लिया।  पेंटिंग प्रतियोगिता में संजीव और आदित्य प्रथम स्थान पर, मुस्कान द्वितीय स्थान पर और रागिनी तृतीय स्थान पर रहे। जबकि नारा लेखन प्रतियोगिता में अभिषेक और विशाल प्रथम स्थान पर, हर्षिता और पुरवा द्वितीय स्थान पर, पंकज, नवनीत और अंश तृतीय स्थान पर रहे।

    इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य  नरदेव सिंह राणा द्वारा विजेता बच्चों को प्रार्थना सभा में पुरस्कार दिए गए। प्रधानाचार्य  ने बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। प्रधानाचार्य  ने कहा कि दुर्घटनाओं का कारण वाहनों में तकनीकी खराबी नहीं बल्कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न करना और गलत ढंग से वाहन चलाना है। शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार समय-समय पर विद्यालय में अनेक गतिविधियों द्वारा बच्चों को इस और जागरूक किया जाता है। जिसमें क्विज कंपटीशन, पेंटिंग कंपटीशन, स्लोगन राइटिंग और जागरूकता रैली भी निकाली जाती है।

    उन्होंने बच्चों से कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे जिनका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बना है, उनका मोटरसाइकिल या गाड़ी चलाना गैरकानूनी है। दोपहिया वाहनों पर बैठते समय चालक के साथ-साथ पीछे बैठने वाले यात्री को भी हेलमेट पहनना चाहिए।बढती सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य कारण यातायात नियमों का उल्लंघन, निर्धारित गति सीमा से तेज वाहन चलाना और नशा करके वाहन चलाना है। पिछले सप्ताह सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विद्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी करवाई गई थी। इस मौके पर प्रधानाचार्य  के अतिरिक्त विद्यालय के समस्त अध्यापक जिनमें  पवन कुमार प्रवक्ता कॉमर्स,  सुरेंद्र कुमार प्रवक्ता राजनीतिक विज्ञान,  मदन लाल प्रवक्ता इकोनॉमिक्स, धर्म कुमार प्रवक्ता सोशियोलॉजी,  तिलक राज प्रवक्ता भौतिक विज्ञान,  सर्वजीत सिंह प्रवक्ता बायोलोजी, श्री राम कुमार प्रवक्ता मैथ, प्रमोद कुमार प्रवक्ता रसायन विज्ञान,  विकास बंगा,  शोभा कुमारी,  विजय कुमार,  वीरेंद्र कुमार,  सुरेश कुमार,  संजीव कुमार,  पंकज कुमार सभी उपस्थित रहे।

  • आप पार्टी ने महा घोटाले को लेकर बीजेपी के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    आप पार्टी ने महा घोटाले को लेकर बीजेपी के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जेपीसी बनाकर इस महा घोटाले की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से करवाई जाए जांच: योगेश्वर शर्मा

    पंचकूला ( ए.एन.एस ) : मोदी-अडानी गठबंधन द्वारा किए गए महा घोटाले के विरोध में आज आम आदमी पार्टी पंचकूला ने एलआईसी ऑफिस सेक्टर 2 के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। पार्टी ने जहां मोदी और आडानी का पुतला जलाया वहीं भाजपा और मोदी विरोधी नारे भी लगाए।  पार्टी ने  मांग की कि इस मामले में एक जेपीसी बनाई जाए, जिसमें देश के सभी पार्टियों के नेता हो एवं सिटिंग जज इस महा घोटाले की जांच करें। ताकि इस महा घोटाले का सच सबके सामने आ सके। देश के लोगों को भी इस महाघोटाले के सच पता चल सके।

     इस अवसर पर बोलते हुए आपके वरिष्ठ नेता योगेश्वर शर्मा ने कहा कि  आज देश के गरीब लोगों का पैसा जोकि अदानी समूह में निवेश किया हुआ था, उसमें से दस लाख करोड़ डूब चुका है। उन्होंने कहा कि उसकी भरपाई कौन करेगा? उन्होंने पूछा कि  क्या देश के प्रधानमंत्री गरीबों को उनकी डूबी हुई रकम वापस देंगे? उन्होंने कहा कि  आज मोदी अडानी की दोस्ती के कारण देश का ढाई लाख करोड़ रूपया डूबने की कगार पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा अदानी समूह पर सेवी और सीबीआई की जांच कराने की बजाय अदानी को बचाने का काम कर रही है। इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा नेताओं की मिलीभगत के साथ ही यह इतना बड़ा घोटाला हुआ है। जिससे देश के करोड़ों लोगों का पैसा डूब चुका है।

    उन्होंने कहा कि  इतनी बड़ी चोरी के साथ-साथ अदानी समूह टैक्स की चोरी भी जोरो से कर रहा है। उन्होंने कहा कि  जहां विश्व का तीसरा सबसे अमीर आदमी देश के 15 सबसे अधिक टैक्स देने वाले व्यक्तियों की सूची में भी नहीं है तो साफ जाहिर है कि टैक्स की चोरी हो रही है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी चोरी भाजपा सरकार की मिलीभगत के बिना संभव नहीं हो सकती।  ऐसे में देश के प्रधानमंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए और इस महा घोटाले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अदानी समूह पर तुरंत प्रभाव से कार्यवाही हो ताकी और नुकसान देश की जनता को ना उठाना पड़े। 

    आप के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र राठी ने कहा कि भाजपा राज में घोटालों का विश्व रिकॉर्ड बनता जा रहा है और आमजन के लिए यह सरकार कुछ नहीं कर रही है जबकि देश की जनता महंगाई बेरोजगारी जैसी समस्याओं से जूझ रही है। आप के कालका पिंजोर से वरिष्ठ नेता रंजीत उप्पल ने कहा कि भाजपा ने 8 साल के कार्यकाल में एक व्यक्ति को 600 वे पायदान से उठाकर विश्व के तीसरे अमीर की सूची में ला खड़ा किया। उन्होंने कहा कि  मात्र 8 सालों में इतनी ज्यादा तरक्की शायद ही किसी देश के किसी एक व्यक्ति की कभी हुई होगी। उन्होंने कहा कि आज देश मोदी अडानी की दोस्ती की बलि चढ़ चुका है। 

    आज प्रदर्शन में मुख्य तौर पर आप नेता ओम प्रकाश गुर्जर, ईश्वर सिंह, बलवान ठाकुर,  महिला नेत्री राज कौर गिल, वीनस ढाका, अंजू बोरिया, योगी मथुरिया, सतीश कुमार, विकास खरब, स्वर्ण पाल सिंह, मंजेश कुमार, मलकीत सिंह, सुशील मेहता, कैप्टन अमरजीत सिंह, राकेश शुक्ला, आर्यन सिंह, मनप्रीत सिंह, वकील सिंह सुरेश कमांडो, परवीन देवराज, फुल कुमार, आकाश राणा जंग बहादुर,इस्माइल खान एवं अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

    अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित : आज अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वाधान में और विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर सिकंदर नेगी के अध्यक्षता में समसामयिकी विषय पर विशेष लैक्चर का आयोजन किया गया। स्पेशल लैक्चर का विषय, बजट क्या है, बजट बनाने की प्रक्रिया ,बजट के प्रकार और बजट का महत्त्व।

    विशेष लैक्चर के मुख़्य वक्ता राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर सिकंदर नेगी थे। विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि सरकार की आय एवं व्यय का एक विवरण जिस प्रपत्र में एकत्रित किया जाता है, उसे बजट कहते है| बजट में  विगत वर्ष के आय और व्यय के अनुमानों का वार्षिक वित्तीय विवरण प्रस्तुत किया जाता है| भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 में बजट निर्माण के विषय में बताया गया है | लोकसभा में केंद्र सरकार के वित्तमंत्री के द्वारा बजट पेश किया जाता है, इस बजट को केंद्रीय बजट के नाम से जाना जाता है।

    भारत में बजट पांच प्रकार के प्रयोग किये जाते है आम बजट,निष्पादन बजट, जिरोबेस बजट,आउटकम बजट और जेंडर बजट । बजट आर्थिक नीति को संचालित और नियन्त्रित करने के विशिष्ट साधनों में प्रमुख स्थान रखता है । यदि कहा जाये कि वर्तमान राज्यों का संचालन बजट के माध्यम से होता है। सरकार बजट की सहायता से अपना कार्य करती है तथा सार्वजनिक आय के विभिन्न स्रोतों का अधिकतम सदुपयोग करने की योजना बनाती है ।जो सरकार इस कार्य को जितनी अधिक क्षमता से करती है , वह अपने नागरिकों की आर्थिक और भौतिक समृद्धि को उतनी ही तेजी से बढ़ाती है । इस अवसर पर राजनीति विज्ञान सोसायटी के उपाध्यक्ष निकिता,कार्यकारिणी सदस्य विशाल सोनी,सबिता, इंदु बाला  मौजूद थे।