Blog

  • Punjab विधानसभा सत्रः CM Mann ने सभी धार्मिक वाहनों को किया टैक्स फ्री, देखें Live

    Punjab विधानसभा सत्रः CM Mann ने सभी धार्मिक वाहनों को किया टैक्स फ्री, देखें Live

    चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा के जारी सत्र में आज कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है। सत्र के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कई बड़े ऐलान किए, जिनका सीधा संबंध धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द से है जिसमें सबसे बड़ा प्रस्ताव जागृत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कारपूर्णा अमेंडमेंट बिल-2026 था। इस बिल को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया है।

    इसी के साथ मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि पालकी साहिब से जुड़े वाहनों पर लगने वाला टैक्स पूरी तरह माफ किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फैसला सिर्फ एक धर्म तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सभी धर्मों से जुड़े धार्मिक वाहनों को टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया गया है, ताकि समानता और भाईचारे को बढ़ावा मिल सके। सत्र के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को फख्र-ए-कौम की उपाधि दिए जाने को लेकर भी चर्चा हुई। उन्होंने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रकाश सिंह बादल को फख्र-ए-कौम क्यों दिया गया।

    विधानसभा में Guru Granth Sahib को “जीवित गुरु” का दर्जा दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आस्था का विषय है और इसके सम्मान को बनाए रखने के लिए पहले जो कानूनी कमी थी, उसे अब दूर किया जा रहा है। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि वह खुशकिस्मत हैं कि उन्हें इस सेवा को करने का मौका मिला है।

    सीएम मान ने यह भी कहा कि अब तक बेअदबी जैसे गंभीर मामलों पर सख्त और स्पष्ट कानून की कमी थी, लेकिन अब सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठाएगी। प्रस्ताव के अनुसार, धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी करने वालों के लिए उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान किया जाएगा। इसी के साथ बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि अगर कोई मानसिक रोगी होगी तो परिवार पर तथा कस्टोडियन पर कार्रवाई की जा सकती है। वहीं सभी चेनलों पर गुरबाणी चलाने का प्रस्ताव भी रखा गया, ताकि गुरबाणी का प्रचार-प्रसार किया जा सके। इसका राष्ट्रपति अगर साइन कर दे तो वह भी पास कर दिया जाएगा।

  • Haryana News: घर में भड़की भीषण आग, जान बचाने के लिए नंगे पांव भागा परिवार, देखें वीडियो

    Haryana News: घर में भड़की भीषण आग, जान बचाने के लिए नंगे पांव भागा परिवार, देखें वीडियो

    हांसीः शहर के गांव ढाणी पीर वाली में देर रात करीब साढ़े 10 बजे एक घर में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और घर का लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी देते रामलाल निवासी ढाणी पीर वाली गांव, हिसार ने बताया कि बीती रात वह अपने घर पर पत्नी और मां के साथ मौजूद था। इस दौरान अचानक घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जो कुछ ही देर में बेकाबू हो गई। हालात ऐसे बन गए कि परिवार को अपनी जान बचाने के लिए तुरंत घर से बाहर भागना पड़ा। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की इस भयावह घटना में घर में रखा वाशिंग मशीन, सोफा सेट, बेड, कपड़े समेत रोजमर्रा का सारा सामान जलकर राख हो गया। इसके अलावा घर में रखे 3 मोबाइल फोन, एक अन्य दुकानदार का रखा सामान और करीब 50 हजार रुपए नकद भी आग की भेंट चढ़ गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और डायल 112 की टीम के साथ फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। गनीमत रही कि ग्रामीणों ने समय रहते गैस सिलेंडर बाहर निकाल लिए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गरीब परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा देकर राहत प्रदान की जाए।  
  • 2 स्कूल बसों में हुई आमने-सामने टक्कर, कई बच्चे घायल, देखें वीडियो

    2 स्कूल बसों में हुई आमने-सामने टक्कर, कई बच्चे घायल, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः ग्रेटर नोएडा के दादरी बाईपास पर 2 स्कूल बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में बसों में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दोनों स्कूल बसों में आमने-सामने टक्कर हो गई और दोनों बसे क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य बचाव शुरू किया और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और बस चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकल गया। बच्चों को गंभीर चोटें भी आई हैं, जिनसे खून निकल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों और बच्चों के परिजनों के अनुसार, हादसा बेहद भीषण था।

    लोगों ने बताया कि जीजस मैरी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों से भरी बस की रामाज्ञ स्कूल की बस से सामने से टक्कर हुई है। घटना के समय जीसस मैरी स्कूल की बस में करीब 25 बच्चे सवार थे, जबकि दूसरी बस खाली बताई जा रही है। सूचना मिलते ही बच्चों के डरे-सहमे परिजन भी अस्पताल और घटना स्थल पर पहुंचने लगे। कुछ बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बसों को सड़क से हटाकर किनारे किया ताकि यातायात बाधित न हो और कोई अन्य दुर्घटना न घटे।

    घायल बच्चों के दादा जेपी मित्तल ने बताया कि उनके दो पोते भी इस बस में सवार थे। उन्होंने कहा, एक स्कूल की बस बच्चों को उतारने के लिए साइड में जा रही थी, तभी सामने से आ रही दूसरी स्कूल बस ने बेहद तेज रफ्तार में टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे की एक बड़ी वजह लापरवाही हो सकती है। वहीं, अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था और ड्राइवर की लापरवाही पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि स्कूल बसों की तेज रफ्तार बच्चों की जान जोखिम में डाल सकती है। एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि आज सुबह करीब 7 बजे के आसपास डायल 112 पर पुलिस को सूचना मिली कि दो स्कूल बसों की आपस में भिड़ंत हो गई है।

    सूचना पाकर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और सभी स्कूल के बच्चों को नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, बस चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकल गया और उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि दूसरी बस का चालक मौके से फरार है उसकी तलाश जारी है। डॉक्टर की टीम ने बताया कि ज्यादातर बच्चों को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन कुछ बच्चों को ज्यादा चोटे लगने के कारण निगरानी में रखा गया है। उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। वहीं, हादसे में स्कूल बस का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसके सिर में गहरी चोट आई है और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर के अनुसार, चालक की हालत अभी नाजुक बनी हुई है।

     

  • Iran पर भारी पड़ेगा America, राष्ट्रपति Donald Trump ने दी चेतावनी

    Iran पर भारी पड़ेगा America, राष्ट्रपति Donald Trump ने दी चेतावनी

    नई दिल्ली : अमेरिका-ईरान में युद्ध थमता नहीं दिख रहा है। पाकिस्तान में शांति वार्ता फेल होने के बाद अचानक कच्चे तेल की कीमतों में आया जोरदार उछाल (Crude Oil Price Surge) csa ने एक बार फिर शेयर बाजार ने लोगों का मूड खराब कर दिया है। भारतीय शेयर बाजार में बीते हफ्ते की तेजी पर ब्रेक लग गया है और सोमवार को ओपनिंग के साथ ही क्रैश हो गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स खुलते ही 1600 अंकों से ज्यादा का नुकसान हो गया तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज से निफ्टी इंडेक्स 490 अंक के आस-पास फिसल गया। इसी बीच इंडिगो Bajaj Finance, Asian Paints से लेकर HDFC Bank तक के शेयर डूब रहे हैं।

    सेंसेक्स-निफ्टी खुलते ही क्रैश

    शेयर मार्केट की अगर बात करें तो कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 77,550 की तुलना में तेज गिरावट के साथ 75,937 के लेवल पर ओपन हुआ और महज कुछ सेकंड में ये गिरते हुए 75,868 पर आ गया। इस बीच NSI का निफ्टी-50 भी भरभराकर टूटा और अपने पिछले बंद 24,050 की तुलना में 23,589 पर खुला।

    शेयर बाजारों

    शेयर बाजार में आए इस भूचाल के बीच हर ओर कोहराम मचा हुआ नजर आया। बीएसई की लार्जकैप कैटेगरी में शामिल सभी 30 शेयर रेड जोन में कारोबार कर रहे थे. सबसे ज्यादा बिखरने वाले स्टॉक्स की बात करें, तो IndiGo Share (4%), Maruti Share (3%), Bajaj Finance Share (2.90%), SBI Share (2.80%), Reliance Share (2.70%) और HDFC Bank Share (2.60%) की बड़ी गिरावट आई है।

    विदेशों से मिले खराब संकेत

    शेयर बाजार में गिरावट के लिए पहलेसे ही विदेशों से खराब सिग्नल मिल रहे थे। दरअसर अमेरिका ईरान के बीच फिर चरम पर पहुंची। टेंशन के चलते एशियाई शेयर मार्केट में हाहाकार मचा था। शुरुआती कारोबार में ही Japan Nikkei 600 अंक, Hongkong HangSeng करीबन 400 अंक टूटकर कारोबार कर रहा था।

    इस वजह से आई शेयर मार्केट में गिरावट

    सोमवार को शेयर बाजार में आई इस बड़ी गिरावट के पीछे यूएस ईरानके बीच फिर से बढ़ी युद्धा की टेंशन है। पाकिस्तान में दोनों देशों में बीच बातचीत फेल हुए हैं। क्रूड की कीमतों में छलांग लगा दी। इस बीच अमेरिका ईरान दोनों ओर से लगातार चेतावनियों का सिलसिला भी जारी है। इसमें शेयर बाजार निवेशकों का सेंटीमेंट खराब हुआ है और बाजार क्रैश हुआ है।      
  • Passport दफ्तर को Bomb से उड़ाने की धमकी, परिसर में हड़कंप, इस ऑर्गनाइजेशन ने ली जिम्मेदारी

    Passport दफ्तर को Bomb से उड़ाने की धमकी, परिसर में हड़कंप, इस ऑर्गनाइजेशन ने ली जिम्मेदारी

    चंडीगढ़ः पासपोर्ट दफ्तर को धमकी भरा ईमेल मिली है जिसमें तमिलनाडु में पुलिस अधिकारियों को दी गई सजा के बारे में जिक्र किया गया है। ईमेल में परिसर को उड़ाने की बात कही गई है। ईमेल को ‘तमिल लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन’ द्वारा भेजा गया है जिसका मेल में ही जिक्र है।

    ये मिली धमकी भरी ई-मेल।
    ये मिली धमकी भरी ई-मेल।

    ईमेल में उन्होंने लिखा कि बांग्लादेश के अबू सईद मामले से लेकर तमिलनाडु के साथनकुलम में बेनिक्स और जयराज मामले तक, और यहां तक कि तमिलनाडु के हालिया अजितकुमार कस्टोडियल मामले में भी, जिन पुलिसकर्मियों को सजा दी गई, वे असल में बेकसूर थे। उन्होंने लिखा कि असली दोषी वे राजनीतिक आका और पुलिस प्रमुख हैं, जो तमिलनाडु के मंत्रियों के इशारे पर निचले स्तर के पुलिसकर्मियों पर दबाव डालते हैं कि वे इस तरह की हिरासत में यातनाएं दें या गैर-कानूनी आदेशों का पालन करें।

    उन्होंने कहा कि पासपोर्ट/डाकघरों में हुआ धमाका चेन्नई में पुलिस सुधार लाने के लिए एक सबक बनेगा। विशेष रूप से 1979 की नैनार दास पुलिस कांस्टेबल यूनियन की सिफारिशों को पूरे भारत में और खासकर तमिलनाडु पुलिस बल में लागू करने के लिए। यदि पुलिस कांस्टेबलों के लिए कोई यूनियन काम करे- जोकि पुलिस बल का सबसे निचला तबका हैं- तो उनके पास ऐसे गैर-कानूनी आदेशों को मानने से इनकार करने का अधिकार होगा।

    उन्होंने लिखा कि हम, ‘तमिल लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन’, साधनकुलम मामले में कांस्टेबलों से लेकर इंस्पेक्टरों तक के पुलिसकर्मियों को दी गई दोहरी मौत की सजा की कड़ी निंदा करते हैं; और इसके साथ ही, हम विभाग के असली दोषियों-यानी सबसे वरिष्ठ IPS अधिकारियों और राजनीतिक कचरे के खिलाफ युद्ध की घोषणा करते हैं। वहीं इस ईमेल से परिसर में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए पूरे कार्यालय को खाली करवाकर जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में दहशरा ग्राउंड से व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

    Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में दहशरा ग्राउंड से व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के कबीर बिहार कटहरा मोहल्ला में दहशरा ग्राउंड में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र न मिलने के कारण शव की पहचान नहीं हो सकी। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना इलाके के पार्षद को दी। मौके पर पहुंचे पार्षद गुरदीप सिंह घुम्मण ने बताया कि बस्ती बावा खेल के दहशरा ग्राउंड में व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पार्षद ने कहा कि मैदान में कुछ लोगों द्वारा यहां बैठकर शराब का सेवन किया जाता है।

    इस मामले को लेकर कई बार पुलिस को अवगत करवाया गया। लेकिन उसके बावजूद लोगों द्वारा यहां मैदान में बैठकर सरेआम शराब का सेवन किया जाता है। यही कारण है कि आज एक व्यक्ति का मैदान में शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। थाना बस्ती बावा खेल के जांच अधिकारी रजिंदर कुमार ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि कबीर बिहार में किसी युवक का शव पड़ा हुआ है। घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया है।

    पुलिस ने बताया कि बैंच पर व्यक्ति लेटा हुआ था, लेकिन आज सुबह जब व्यक्ति उठा नहीं तो लोगों ने तुरंत उन्हें सूचना दी। जिसके बाद मौके पर देखा व्यक्ति की मौत हो चुकी है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि यहां कुछ लोग शराब का सेवन करते है और लोगों का कहना है कि शराब का सेवन अधिक करने से व्यक्ति की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मामले को लेकर कुछ कहा जा सकता है। वहीं लोगों ने अपील की है कि ग्राउंड में शराब का सेवन करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि शराबियों के कारण कोई घर से बाहर नहीं निकल पाता। दरअसल, शराब का सेवन करने के बाद वह इलाका निवासियों के साथ झगड़ा करते है, ऐसे में शराबियों पर नकेल कसी जाए और मैदान को साफ-सुथरा रखा जाए।

     

     

  • Punjab News: फिर उठा मंडी में Overcharging का मुद्दा, पूर्व ठेकेदार ने किया प्रदर्शन, सेक्रेटरी का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: फिर उठा मंडी में Overcharging का मुद्दा, पूर्व ठेकेदार ने किया प्रदर्शन, सेक्रेटरी का आया बयान, देखें वीडियो

    आढ़ती-किसानों ने किया सेक्रेटरी का समर्थन, बोले – अब सही हाथों में ठेका

    लुधियानाः पंजाब की सबसे बड़ी मंडियों में से एक लुधियाना की सब्जी मंडी में पार्किंग का कॉन्ट्रैक्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। कुछ दिन पहले, एक और कॉन्ट्रैक्टर राजू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अपना कॉन्ट्रैक्ट छोड़ दिया था जिसके बाद पार्किंग का ठेका सेक्रेटरी की ओर से संभाला लिया गया है। वहीं आज सुबह, ठेकेदार ने सेक्रेटरी हरेंद्र गिल के पोस्टर हाथ में लेकर उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और अभी भी लोगों से ज्यादा पैसे वसूले जाने के आरोप लगाए। दूसरी ओर आढ़तियों और किसानों का कहना है कि जब से सेक्रेटरी के हाथ में कमान आई है तब से उन्हें काफी राहत मिल रही है और उनसे किसी तरह का ओवरचार्ज नहीं किया जा रहा है। जानकारी देते कॉन्ट्रैक्टर राजू ने बताया कि सेक्रेटरी ने खुद उससे कहा था कि आप ज्यादा पैसे वसूलों, इससे आपका नुकसान पूरा हो जाएगा। जब उसने ज्यादा पैसे वसूले, तो उस पर जुर्माना लगा दिया गया और उससे रिश्वत की भी मांग की गई। उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्होंने सेक्रेटरी की शिकायत भी की हुई है। इसी शिकायत के बाद उन पर 15 लाख का जुर्माना लगा दिया। उन्होंने अब अपना ठेका छोड़ दिया है। उन्होंने आरोप लगाए कि अभी भी ओवरचार्जिंग लगाई जा रही है इस ओर भी ध्यान देना चाहिए और उन पर भी अब जुर्माना लगाना चाहिए। वहीं, सेक्रेटरी हरेंद्र गिल ने कहा कि कॉन्ट्रैक्टर द्वारा उन पर दबाव डालने की जो कोशिश की जा रही है, वह कामयाब नहीं होगी। इससे पहले भी जो कोशिश की गई थी, वह भी कामयाब नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि राजू ठेकेदार के खुद के बयान आपस में मेल नहीं खा रहे हैं। वह झूठे आरोप लगाकर बच नहीं सकेगा। उन्होंने साफ किया कि अगर वह उनसे रिश्वत लेते होते तो वह उसे जुर्माना क्यों लगाते। इस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए कि कौन दोषी है और उसके बाद दोषी पर कार्रवाई भी की जाए। दूसरी ओर, मंडी के कुछ दुकानदारों, आढ़तियों और किसानों ने सेक्रेटरी हरेंद्र गिल के समर्थन में नारे लगाए और कहा कि अब यह कॉन्ट्रैक्ट जिसके पास गया है, वह सुरक्षित हाथों में है। अब उनसे किसी तरह का कोई ओवरचार्ज नहीं किया जा रहा है। पहले उनसे वर्ग के हिसाब से पैसे वसूलें जाते थे और अगर कोई नहीं देता था या सवाल करता था तो उनको बाउंसरों का डर दिखाया जाता था और उन्हें डराया धमकाया जाता था, परन्तु अब ऐसा कुछ नहीं हैं। उन्होंने मांग की कि पूर्व ठेकेदार राजू गुंडागर्दी करके यहां से ज्यादा पैसे वसूलता था और उस पर कार्रवाई होनी चाहिए और साथ ही उन्होंने सेक्रेटरी हरेंद्र गिल का भी धन्यावाद किया।    
  • Punjab News: गुरुद्वारा साहिब के खेतों में लगी भीषण आग, फसल जलकर खाक

    Punjab News: गुरुद्वारा साहिब के खेतों में लगी भीषण आग, फसल जलकर खाक

    लुधियानाः जिले के लुधियाना-फिरोजपुर मार्ग सिद्धवां नहर के बीच स्थित खड़ी गेहूं की फसल को आग लगने की घटना सामने आई है। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। घटना को लेकर लोगों द्वारा दमकल विभाग को सूचना दी गई। वहीं लोगों ने खुद भी आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग अधिक होने के कारण काबू पाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

    जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार यह जमीन गुरुद्वारा श्री ठढ़ा साहिब 6वीं पातशाही अय्याली कलां की शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की मलकीयत वाली खेतीबाड़ी की जमीन है, जिसे उन्होंने ठेके पर दिया हुआ है। आज इन खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई।

    बताया जा रहा है कि घटना में 6 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टरों, पानी वाले टैंकरों और दमकल विभाग की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। मामले की जानकारी देते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मैनेजर गुरचरण सिंह पुरबा ने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

  • Heritage Market में लगी भीषण आग,कई दुकानें जलकर खाक, सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा तफरी, देखें वीडियो

    Heritage Market में लगी भीषण आग,कई दुकानें जलकर खाक, सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा तफरी, देखें वीडियो

    कसौलीः हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी कसौली के हेरिटेज मार्केट में आज अल सुबह अचानक आग लग गई। इस घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4:30 बजे मार्केट में आग की लपटों से हड़कंप मच गया। दुकानों में भीषण आग लग गई, एक के बाद एक सिलेंडर ब्लास्ट हुए। इस अग्निकांड के दौरान, आसपास रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी रही। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते मार्केट की कई दुकानें चपेट में आ गई। दुकानों में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए।

    वहीं पुलिस विभाग के जवानों के साथ स्थानीय दुकानदार भी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की दुकानों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। खानपान की दुकानों में सिलेंडर ब्लास्ट होने से अभी भी दुकानों के नजदीक नहीं जा पा रहे हैं। फिलहाल आग पर काबू नहीं पाया जा सका है और दमकल कर्मी लगातार मशक्कत कर रहे हैं। घटना के 5 घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। सोलन, परवाणू, कुठाड़, कैंट, एयर फोर्स, सेना के दमकल वाहन मौके पर डटे हुए हैं। पुलिस, दमकल कर्मी, सेना के जवान, एयर फोर्स जवान भी आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं।

    हेरिटेज मार्केट कसौली के पुराने और प्रमुख बाजारों में शामिल है। यह बेहद चर्चित टूरिस्ट स्पॉट है और यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। चंडीगढ़ से करीब 70 किमी दूर स्थित यह मार्केट करीब 125 साल पुराना है। खाने-पीने की स्टॉल समेत भारी संख्या में मौजूद दुकानों में प्रशासन की टीमों के लिए राहत कार्य आसान नहीं था। इस दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की दुकानों को बुरी तरह चपेट में ले लिया। खानपान की दुकानों में सिलेंडर ब्लास्ट होने से भी परेशानी बढ़ गई।

     

     

     

     

     

     

  • Jalandhar News: 2 बाइकों की टक्कर के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट मे आने से 2 युवकों की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 2 बाइकों की टक्कर के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट मे आने से 2 युवकों की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात में मलसियां के लोहियां रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां 2 बाइकों की टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से 2 युवकों की मौत हो गई, वहीं हादसे में बच्ची सहित दंपति घायल हो गए। वहीं हादसे में घायलों को लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना हैकि अस्पताल में घायलों की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें जालंधर अस्पताल में रैफर कर दिया गया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    मृतकों की पहचान 32 वर्षीय राहुल पुत्र गुरमेज, 22 वर्षीय मोहित पुत्र परमजीत के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि राहुल, मोहित और काला राम पुत्र धर्म चंद, रानी पत्नी काला राम व छोटी बच्ची निवासी मोहल्ला रविदासपुरा नकोदर मोटरसाइकिल से लोहियां से नकोदर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान जब वह मलसियां के लोहियां रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास पहुंचे, तो सामने से मोटरसाइकिल पर आ रहे लतीफ अली पुत्र परमजीत निवासी पंडेरी मट्टूआं के साथ टकराने के कारण मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया। जिस कारण मोटरसाइकिल सवार राहुल पुत्र गुरमेज और मोहित पुत्र परमजीत की शाहकोट से लोहियां वाली साइड को जा रही रेत से ओवरलोड ट्राली के नीचे आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ज़ख्मी काला राम और रानी को नकोदर के सरकारी अस्पताल में भेजा गया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जालंधर के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। मलसियां चौकी के इंचार्ज ने बताया कि मृतक राहुल के पिता गुरमेज के बयानों पर ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ पर्चा दर्ज करके हादसे की जांच की जा रही है।