Blog

  • Punjab News: इस इलाके में पुलिस की Raid, 90 पेटी अवैध शराब जब्त, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पुलिस की Raid, 90 पेटी अवैध शराब जब्त, देखें वीडियो

    होशियारपुरः सदर पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांव शेरगढ़ में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने रेड के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने घर के कमरे से 90 पेटियों ‘पंजाब क्लब’ ब्रांड की देसी शराब जब्त की है। मामले की जानकारी देते हुए थाना सदर के पुलिस अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव शेरगढ़ के एक घर में अवैध शराब का जखीरा रखा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने आबकारी विभाग के ठेकेदारों के साथ मिलकर तय स्थान पर छापेमारी की।

    तलाशी के दौरान कमरे से 90 पेटी शराब बरामद हुई, जिनमें कुल 1,080 बोतलें थीं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बरामद की गई शराब ‘पंजाब क्लब’ ब्रांड की है और पंजाब में बिक्री के लिए ही तैयार की गई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि यह मकान किस व्यक्ति के नाम से है और इस शराब को किसने वहां स्टोर किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

  • 48 घंटे का मिला Ultimatum, ईरान के पीछे चीन-रुस का दम तो इस वजह से नहीं हो रहा War The End

    48 घंटे का मिला Ultimatum, ईरान के पीछे चीन-रुस का दम तो इस वजह से नहीं हो रहा War The End

    नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच हुए एक महीने से ज्यादा समय बीत चुका है लेकिन अब तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने पर कोई बात बन पाई है और न ही दोनों पक्षों की ओर से युद्ध खत्म करने पर बातचीत सफल हो पाई है। पाकिस्तान, मिस्न और तुर्किए मिलकर अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध रोकने की मध्यस्थता जरुर कर रहे हैं लेकिन इस पर भी अब तक स्पष्ट नीति नहीं बनती नजर नहीं आ रही है। ईरान ने पाकिस्तान को मेजबानी में होने वाली बातचीत से पहले इस्लामाबाद की ओर से भेजे गए है। 15 सूत्रों शांति प्रस्ताव को सिरे से ठुकरा दिया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता से कहा कि ईरान से एक बिचौलिए के जरिए भेजे गए शांति प्रस्ताव को ठुकरा दिए हैं। हम अमेरिका की शर्तों पर इस युद्ध को खत्म नहीं करेंगे। कोई भी बातचीत हमारे राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर ही की जाएगी।

    राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के खिलाफ की अपमानजनक टिप्पणी 

    राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए ईरान ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिखा है. उन्होंने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान मंगलवार (7 अप्रैल, 2026) को रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह) तक होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए कुछ नहीं करता है, तो उनके पास न तो कोई पावर प्लांट बचेगा और न ही कोई पुल सुरक्षित होगा. हालांकि, ट्रंप के अल्टीमेटम का ईरान पर कोई खास प्रभाव पड़ता नहीं दिख रहा है. जिसे लेकर ट्रंप काफी ज्यादा भड़क उठे और ईरान के खिलाफ काफी ज्यादा अपमानजनक शब्दों में तीखी टिप्पणी भी की.

    ईरान के पीछे चीन-रूस की ताकत?

    पश्चिम एशिया में युद्ध को शुरू हुए एक महीने से ज्यादा समय हो चुका है. अमेरिका और इजरायल अपनी पूरी ताकत से ईरान को हराने और तोड़ने की कोशिश में जुटे हुए हैं, लेकिन दो ताकतवर देशों के खिलाफ ईरान युद्ध में अकेला डटा हुआ है. हालांकि, यह भी कहा जा रहा है चीन और रूस इस युद्ध में अप्रत्यक्ष रूप से ईरान को पीछे से सहयोग दे रहे हैं. ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने रविवार (5 अप्रैल, 2026) को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से फोन पर बातचीत भी की थी. उन्होंने कहा कि इजरायल और यूएस हमारे सभी औद्योगिक ढांचों, फैक्ट्रियों, अस्पतालों, स्कूलों, रिहायशी इलाकों और परमाणु केंद्रों को अपना निशाना बना रहा है. इन दोनों के हमलों का असर पूरे इलाके और दुनिया की स्थिरता और सुरक्षा पर पड़ सकता है.

    क्यों खत्म नहीं हो रहा युद्ध?

    अमेरिका और ईरान के बीच ये युद्ध अब जीत-हार से ज्यादा अहम (घमंड) की पुष्टि का प्रतीत हो रहा है, जहां दोनों पक्ष एक-दूसरे को झुकाने में जुटे हुए हैं और अपने कदम पीछे हटाने के लिए तैयार नहीं है. डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान को पीछे हटने के लिए धमकियां दे रहे हैं, वहीं ईरान ने भी स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.    
  • दौलताबाद भूमि विवाद पर CM Sukhu सख्त, तुरंत कार्रवाई के आदेश

    दौलताबाद भूमि विवाद पर CM Sukhu सख्त, तुरंत कार्रवाई के आदेश

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम तथा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेशभर में लंबित ततीमा से संबंधित सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में देरी के कारण आमजन को दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं, अनावश्यक विवाद और न्यायालयीन प्रक्रियाएं बढ़ती हैं। मुख्यमंत्री सोमवार को गुरुग्राम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, पटौदी विधायक बिमला चौधरी, सोहना विधायक तेजपाल तंवर, गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा भी उपस्थित रहे। बैठक में कुल 15 परिवाद रखे गए, जिनमें से मुख्यमंत्री ने 11 का मौके पर ही निपटारा किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे आमजन की समस्याओं के समाधान के प्रति संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि जहां भी कोई समस्या उनके संज्ञान में आती है या कोई नागरिक सीधे अपनी शिकायत लेकर आता है, उसका प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल कार्यवाही करना नहीं, बल्कि लोगों को राहत पहुंचाना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध निवारण करना होना चाहिए, ताकि शासन व्यवस्था के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

    रेजांगला व अतुल कटारिया चौक के सौंदर्यीकरण और स्वच्छता पर जोर

    बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने रेजांगला चौक की स्वच्छता व्यवस्था का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेजांगला चौक तथा शहीद लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया चौक का सुनियोजित तरीके से सौंदर्यीकरण किया जाए, साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि रेजांगला स्मारक का समुचित सौंदर्यीकरण, पुनर्रचना (रेडिज़ाइनिंग) और समग्र उन्नयन किया जाए, ताकि इसे और अधिक आकर्षक, गरिमापूर्ण एवं प्रभावशाली बनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन स्थानों पर हरित क्षेत्र विकसित किया जाए तथा नियमित सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए, जिससे आमजन को एक स्वच्छ, व्यवस्थित और आकर्षक वातावरण का अनुभव हो सके।

    दौलताबाद में खेतों के रास्ते पर कब्जे का मामला, मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश

    गांव दौलताबाद से आए एक शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के समक्ष अवगत कराया कि उसके खेत तक जाने वाले करीब 2 करम चौड़े रास्ते पर दो बिल्डर्स द्वारा अवैध कब्जा कर दीवार खड़ी कर दी गई है, जिससे उसका तथा अन्य ग्रामीणों का खेतों में आवागमन बाधित हो रहा है। इस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कब्जा हटाकर रास्ते को मूल स्वरूप में बहाल किया जाए तथा संबंधित बिल्डर्स से दोनों ओर अतिरिक्त दो-दो फीट जगह भी खाली करवाई जाए, ताकि ग्रामीणों के लिए आवागमन सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित किया जा सके।

    सेक्टर-10 में नए आधुनिक सीवरेज सिस्टम के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

    सेक्टर-10 से आए आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को अवगत कराया कि क्षेत्र में पुराना सीवरेज सिस्टम होने के कारण बार-बार ओवरफ्लो की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिससे स्थानीय निवासियों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेक्टर के लिए आधुनिक और सक्षम सीवरेज सिस्टम का विस्तृत प्रस्ताव शीघ्र तैयार किया जाए, ताकि स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा, प्रधान सलाहकार (शहरी विकास) डी .एस.ढेसी, जीएमडीए के सीईओ पी.सी मीणा, डीसी अजय कुमार, मुख्यमंत्री के ओएसडी तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक विवेक कालिया, एडीसी सोनू भट्ट सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।  
  • Punjab News: 2 हैंड ग्रेनेड व पिस्टल सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: 2 हैंड ग्रेनेड व पिस्टल सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

    अमृतसरः क्राइम की वारदातों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के समर्थन से संचालित हो रहे आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के तहत 3 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 2 हैंड ग्रेनेड तथा एक विदेशी निर्मित ग्लॉक पिस्टल बरामद की गई है।

    बरामद किए गए ग्रेनेड पर पाकिस्तान ऑर्डनेंस फैक्ट्री (POF) की मार्किंग पाई गई है, जो इस पूरे नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय और सीमा पार संबंधों की ओर स्पष्ट संकेत करती है। यह मॉड्यूल बेहद संगठित तरीके से काम कर रहा था और इसका मुख्य उद्देश्य विभिन्न राज्यों में पुलिस प्रतिष्ठानों को निशाना बनाना था।

    इस कार्रवाई में एक आरोपी को अहमदाबाद से गुजरात एटीएस के साथ मिलकर एक संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से अपनी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने एक बड़े खतरे को टाल दिया।

    इस मामले में अमृतसर स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) थाने में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

  • Punjab News: इन लोगों को सरकार ने दी 5 किलों सिलेंडरों की सुविधा

    Punjab News: इन लोगों को सरकार ने दी 5 किलों सिलेंडरों की सुविधा

    अमृतसरः जिले के बटाला रोड इलाके में प्रवासी मजदूरों ने एकत्र होकर 5 किलो वाले गैस सिलेंडरों से जुड़ी अपनी समस्याएं और सरकार द्वारा दी गई सुविधा के बारे में मीडिया से बातचीत की। इस मौके पर प्रवासी मजदूरों के प्रधान महेश वर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार ने एक योजना लागू की है, जिसके तहत बाहरी राज्यों से आए मजदूरों, छात्रों और किरायेदारों को अब अपना प्रमाण दिखाकर आसानी से छोटे 5 किलो के सिलेंडर मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि पहले इन वर्गों को सिलेंडर पाने में काफी दिक्कत होती थी।

    उन्होंने सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह फैसला बहुत अच्छा है, लेकिन सिलेंडर की कीमत अभी भी काफी अधिक है। उन्होंने मांग की कि वर्तमान कीमत को घटाकर लगभग 500 रुपये किया जाए ताकि मजदूरों को बड़ी राहत मिल सके। इस मौके पर अन्य मजदूरों ने भी अपने विचार साझा किए। सीताराम नामक मजदूर ने कहा कि महंगाई के कारण घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि दिहाड़ी कम है और खर्चे बढ़ रहे हैं, इसीलिए सिलेंडर की कीमत घटाना बहुत जरूरी है।

    उन्होंने कहा कि भले ही सरकार की ओर से कुछ राहत दी गई है, लेकिन जब तक कीमतों में कमी नहीं आएगी, तब तक मजदूर वर्ग को असली फायदा नहीं मिलेगा। एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और अन्य राज्यों से आए प्रवासी यहां रहकर मेहनत कर रहे हैं और उन्हें सिलेंडर की सुविधा मिलना जरूरी है, ताकि वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी और काम आसानी से चला सकें। प्रवासियों ने एकजुट होकर केंद्र और पंजाब सरकार से अपील की कि छोटे सिलेंडरों की कीमत में कमी की जाए, ताकि मजदूर वर्ग को और बड़ी राहत मिले और कालाबाज़ारी पर भी रोक लगाई जा सके।

  • Punjab News: शादियां करवाने पर नए नियम, पंचायत का कड़ा फैसला, देखें वीडियो

    Punjab News: शादियां करवाने पर नए नियम, पंचायत का कड़ा फैसला, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के अदिलवाल गांव में पंचायत ने सामाजिक अनुशासन बनाए रखने के लिए कई सख्त फैसले लिए हैं, जो अब चर्चा का विषय बन गए हैं। गांव के प्रतिष्ठित लोगों और विभिन्न पक्षों की साझा सलाह से ये निर्णय लिए गए। फैसले के मुताबिक अगर गांव का लड़का–लड़की आपस में भागकर या बिना मंजूरी के विवाह करते हैं, तो उनसे और उनके परिवारों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। गांव वालों का कहना है कि इस तरह की शादियों से गांव में झगड़े और रिश्तों में तनाव बढ़ता है, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ता है। इसलिए पंचायत ने यह कदम उठाया है ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। गांव के एक निवासी ने बताया कि पिछले समय में इस तरह के मामलों की वजह से काफी विवाद हुए थे, जिससे गांव की बदनामी भी हुई। पंचायत के अनुसार यदि किसी लड़के और लड़की की आपसी शादी होती है, तो उनके परिवार का गांव में बहिष्कार किया जाएगा। यहां तक कि यदि माता-पिता इस शादी के पक्ष में भी हों, तब भी गांव के लोग उनके साथ मेल-मिलाप नहीं करेंगे। उनके सुख-दुख में कोई भागीदारी नहीं होगी और किसी प्रकार का सामाजिक सहयोग नहीं मिलेगा। साथ ही पंचायत ने तय किया कि गांव के पंच, सरपंच, सदस्य या लंबरदार ऐसे परिवारों की सरकारी या गैर-सरकारी काम में मदद नहीं करेंगे और किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर भी नहीं करेंगे। यदि कोई लड़का या लड़की अपने परिवार की सहमति के बिना किसी अन्य गांव के व्यक्ति के साथ भागकर शादी करता है, तो उसे गांव में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • Jalandhar News: आलू के सही दाम ना मिलने पर किसानों में रोष, देखें वीडियो

    Jalandhar News: आलू के सही दाम ना मिलने पर किसानों में रोष, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: आलुओं से सही दाम ना मिलने को लेकर किसानों में रोष पाया जा रहा है। बातचीत के दौरान किसान मोर्चे के नेताओं ने बताया कि पंजाब में हर साल की तरह इस साल भी आलू की फसल काफी अच्छी हुई है, लेकिन किसानों को आलू की फसल का सही रेट नहीं मिल रहा, इसे देखते हुए जलंधर समेत पूरे पंजाब में किसानों ने आलू के रेटों को लेकर और अन्य फसलों के ऊपर भी एमएसपी न मिल पाने के विरोध में रोष पाया गया। रोष जता रहे किसानों ने कहा कि आलू की फसल इस साल बड़े जोर-शोर से लगाई और फसल बहुत अच्छी भी हुई।

    लेकिन जब फसलों को लेकर मंडियों में पहुंचे तो किसानों को उनकी फसलों का सही रेट नहीं मिला। उन्होंने बताया कि किसानों की आलू उगाने पर 5 से 6 रुपये खर्च लगते हैं, लेकिन मंडियों में उन्हें ही आलुओं का रेट 2 रुपये किलो भी नहीं मिल रहा। किसानों ने कहा कि हम मांग करते हैं कि आलू के रेट बढ़ाए जाएं और आलू के रेटों को एमएसपी के अंतर्गत लाया जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो फिर इसके साथ ही दूसरे इलाकों के किसान धान की फसल उगाने को मजबूर हो जाएंगे।

  • बदलाव के लिए तैयार हिमाचल, बनेगी कांग्रेस सरकार, असम में CM Sukhu ने किया धुआंधार प्रचार

    बदलाव के लिए तैयार हिमाचल, बनेगी कांग्रेस सरकार, असम में CM Sukhu ने किया धुआंधार प्रचार

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज असम में कई जगहों पर कांग्रेस पार्टी के लिए धुआँधार प्रचार किया। उन्होंने असम की जलेश्वर और सेंगा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे और कांग्रेस पार्टी को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता इस बार बदलाव चाहती है और पिछले दस वर्षों की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान हो चुकी है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम पर रहा और असम की संपदा को लूटा गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस सरकार बनने पर सभी भ्रष्टाचार मामलों की जांच करवाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में असम विकास की दौड़ में पिछड़ गया है और राज्य की अर्थव्यवस्था पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

    मुख्यमंत्री ने गायक जुबीन गर्ग की संदिग्ध मौत का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस मामले में अब तक की कार्रवाई से असम की जनता संतुष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के 100 दिनों के भीतर इस मामले में न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस को देशहित में काम करने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा धर्म और जाति के आधार पर राजनीति करती है।

    मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी के घोषणा-पत्र का ज़िक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर असम में अपना व्यवसाय शुरू करने वाली प्रत्येक महिला को 50,000 रुपये की प्रारंभिक सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही बुजुर्गों को हर महीने 1,250 रुपये की पेंशन प्रदान की जाएगी, जिसके लिए एक अलग विभाग का गठन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक परिवार को इलाज के लिए 25 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी असम की जनता से किए हर वादे को निभाएगी।

  • Jalandhar के DC हिमांशु अग्रवाल सहित 13 IAS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    Jalandhar के DC हिमांशु अग्रवाल सहित 13 IAS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: सरकार की ओर से लगतार अधिकारियों के तबादलें किए जा रहे है। वहीं पंजाब सरकार द्वारा आज जारी लिस्ट के अनुसार 13 आईएएस अधिकारियों के तबादलें किए गए है, जिसमें जालंधर से डिप्टी कमिशनर हिमांशु अग्रवाल का पटियाला में तबादला किया गया है। आईएएस हिमांशु अग्रवाल की जगह अब जालंधर की कमान आईएएस वरजीत वालियाको सौंपी गई है।

    इसी तरह कपूरथला के डिप्टी कमिशनर अमित कुमार पंचाल का तबादला श्री मुक्तसर साहिब कर दिया गया है, जबकि आईएएस आकाश बंसल को कपूरथला का नया डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है।

    ये सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। विकास प्रताप को तकनीकी शिक्षा का अतिरिक्त मुख्य सचिव, सुमेर सिंह गुर्जर को रक्षा सेवाएं कल्याण का प्रिंसिपल सेक्रेटरी, जसप्रीत सिंह को उद्योग एवं वाणिज्य निदेशक और अभिजीत कपलीश को माइन्स एवं जियोलॉजी डायरेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही कवलप्रीत बराड़ को स्वास्थ्य सचिव के साथ फरीदकोट मंडल और बबीता को कृषि कमिश्नर के साथ फिरोजपुर मंडल के कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

    हरप्रीत सिंह सूदन अब खेल निदेशक के साथ-साथ PSIEC के प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभालेंगे, जबकि जसबीर सिंह-II को सामान्य प्रशासन में अतिरिक्त सचिव और तेजदीप सिंह सैनी को जालंधर का एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) नियुक्त किया गया है। आदेश के अनुसार पुनीत गोयल को ट्रेडर्स कमीशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। देखें लिस्ट

     

  • 6 दिन चली शादी, Honeymoon की रात को पति को हुआ बुखार, Shrutika Arjun ने किया खुलासा

    6 दिन चली शादी, Honeymoon की रात को पति को हुआ बुखार, Shrutika Arjun ने किया खुलासा

    मनोरंजन: बिग बॉस 18 में दिखी एक्ट्रेस श्रुतिका अर्जुन अपने फनी और चुलबुले अंदाज से फैंस को दीवाना बनाती है। एक्ट्रेस ने पति अर्जुन राज को लेकर पर्सनल खुलासा किया है। एक मीडिया इंटरव्यू में श्रुतिका ने हनीमून की पोल खोली है। उन्होंने बताया कि कैसे सुहागरात के दिन उनका पोपट बन गया था। उन्हें आज भी वो भी किस्सा वो हंसते हुए कहती है कि 6 दिन की वेडिंग के बाद हमारी सुहागरात आई तो पति को फीवर हो गया था। इसे 103 डिग्री बुखार था। पति अर्जुन रात ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी।

    श्रुतिका के लिए सब कुछ स्पेशल किया है

    उन्होंने कहा कि उसी दिन वो बीमार हो गए थे। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि – क्या रे सेटिंग नहीं थी। श्रुतिका ने बताया कि पिता ने उनकी शादी के लिए बेस्ट अरेजमेंट किए थे। तब वो बेटी की इतनी महंगी शादी अफोर्ड नहीं कर सकते थे। फिर भी उन्होंने श्रुतिका के लिए सब कुछ स्पेशल किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी पहली डेट फाइव स्टार होटल में थी। इससे पहले वो अपने दोस्तों के साथ छोटे कैफे में हैंगआउट पर जाती थी। वो अमीर लड़के से शादी नहीं करना चाहती थी।

    लड़के प्यार करने का नाटक करते हैं

    इसकी वजह बताते हुए श्रुतिका ने कहा कि – मुझे लगता था कि अमीर लड़के प्यार करने का नाटक करते हैं। वो इस्तेमाल करके छोड़ देते हैं लेकिन अर्जुन ऐसा नहीं था। अर्जुन और श्रुतिका का प्यार फैंस को बिग बॉस में देखने को मिला था। अर्जुन ने हर मोड़ पर श्रुतिका को सपोर्ट किया है। तभी मां बनने के बाद भी वो इंडस्ट्री में लगातार काम कर रही है। बिग बॉस हाउस में श्रुतिका का गेम फैंस को पसंद आया था लेकिन वो गेम नहीं जीत पाई थी। उनका कॉमिक साइड सबको पसंद आया। श्रुतिका हाल ही में रियलिटी शो द 50 दिखी थी।