Blog

  • Punjab News: Insta Queen महिला Constable का बढ़ा रिमांड, देखें वीडियो

    Punjab News: Insta Queen महिला Constable का बढ़ा रिमांड, देखें वीडियो

    बठिंडाः कुछ दिन पहले अपनी थॉर गाड़ी में हेरोइन के साथ पकड़ी गई सीनियर महिला कांस्टेबल को आज कोर्ट में पेश किया गया था। इस दौरान पुलिस ने उसकी रिमांड की मांग की थी जिस पर न्यायालय ने महिला कांस्टेबल की 2 दिन की अतिरिक्त रिमांड मंजूर की है। जब महिला कांस्टेबल को पेश किया गया तब कोर्च के चारों ओर भारी संख्या में पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

    पुलिस ने उन्हें दूसरे राउंड से दूर ले जाकर मीडिया से बचाया और अदालत में पेश किया। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि महिला कांस्टेबल का साथी बलविंदर सिंह अभी भी फरार है। उसके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है। उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा, यह जानकारी एसपी सिटी नरेन्द्र सिंह ने मीडिया को दी।

    आपकों बता दें, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और बठिंडा पुलिस की टीम ने सीनियर महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर को सिरसा को जोड़ती बठिंडा की बादल रोड पर तब पकड़ लिया था जब वह अपनी थार में हेरोइन सप्लाई करने जा रही थी। ये थार उसने 20 दिन पहले ही खरीदी थी। जब पुलिस ने उसकी गाड़ी रोकी तो वो पहले कर्मचारियों को धमकाने लगी और जब बात नहीं बनी तो भागने लगी। हालांकि, टीम ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो गियर बॉक्स से 17.71 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। लेडी कॉन्स्टेबल मानसा में तैनात थी। मगर, वर्तमान में बठिंडा पुलिस लाइन से भी अटैच की गई थी।

  • WhatsApp ने निकाले नए Features, एप को बनाएंगे मजेदार

    WhatsApp ने निकाले नए Features, एप को बनाएंगे मजेदार

    टेकः आज के समय में वॉट्सऐप पर वीडियो कॉलिंग और मैसेजिंग को सबसे ज्यादा सिक्योर माना जाता है। वॉट्सऐप की तरफ से वीडियो और वॉइस कॉलिंग को रेकॉर्ड करने की सुविधा नहीं दी जाती है। साथ ही वॉट्सऐप की वॉइस और वीडियो कॉल एंड टू एंड इन्क्रिप्टेड होती है। मतलब वॉट्सऐप वीडियो और वॉइस कॉल लीक नहीं हो सकती है। ऐसे में वॉट्सऐप वीडियो और वॉइस कॉल को बेहद सिक्योर माना जाता है। हालांकि कुछ यूजर्स वॉट्सऐप के वीडियो और वॉइस कॉल को लेकर कुछ शिकायत दर्ज करा रहे थे। ऐसे में कंपनी ने इन फीचर्स में कुछ सुधार किए हैं।

    क्या हैं नए फीचर्स?
    वॉट्सऐप अपडेट को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo की रिपोर्ट की मानें, तो गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध वॉट्सऐप बीटा वर्जन के एंड्रॉइड वर्जन में इन बदलावों को देखा गया है, जिससे कंफर्म होता है कि वॉट्सऐप वॉइस और वीडियो कॉल के लिए तीन नए फीचर्स को जोड़ जा रहा है। हालांकि अभी यह सुविधाएं बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं।

    वॉट्सऐप की ओर से म्यूट बटन फीचर पेश किया जा रहा है, जो इनकमिंग वॉइस कॉल नोटिफिकेशन को साइलेंट करने की सुविधा देता है। यानी अब यूजर्स कॉल उठाते समय अपना माइक्रोफोन म्यूट रख सकेंगे। यह फीचर गैरजरूरी कॉल को रोकने की सुविधा देता है। मतलब अगर आप किसी की कॉल को वॉइस और वीडियो कॉल नहीं उठाना चाहते हैं, तो यह फीचर काफी मददगार साबित होगा।

    वॉट्सऐप की ओर से वीडियो कॉलिंग के लिए नया फीचर पेश किया जाएगा। नए अपडेट के साथ यूजर्स वीडियो कॉल उठाने से पहले अपनी वीडियो बंद कर सकेंगे, जिससे यह प्रक्रिया आसान हो जाएगी। पहले कॉल उठाने के बाद कैमरा ऑफ करना पड़ता था। हालांकि नया फीचर यूजर के लिए काफी सुविधाजनक हो सकता है।

  • आर्मी के जवान की पत्नी और सास को तांत्रिक ने वश में कर दिया वारदात को अंजाम

    आर्मी के जवान की पत्नी और सास को तांत्रिक ने वश में कर दिया वारदात को अंजाम

    जयपुरः आर्मी के एक जवान की पत्नी और सास को तांत्रिक के वश में करने का मामला सामने आया है। इस दौरान लाखों रुपए के गहने-कैश के साथ महिला को लेकर कथित तांत्रिक फरार हो गया। आरोपी ने आर्मी जवान को धमकाया कि मैं तांत्रिक विद्या जानता हूं, तेरा घर बर्बाद कर दूंगा। तुझे मैं छोडूंगा नहीं, तू जो चाहे कर लेना। करधनी थाने में पीड़ित आर्मी जवान ने FIR दर्ज करवाई है।

    जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि झोटवाड़ा में रहने वाले आर्मी जवान ने शिकायत में बताया कि पत्नी के नाम पर मकान को बेचने के दौरान उसकी मुलाकात आरोपी कथित तांत्रिक से हुई थी। अपनी पोस्टिंग ड्यूटी पर जाने के बाद आरोपी कथित तांत्रिक के कॉन्टैक्ट में उसकी पत्नी व सास आ गई। बातचीत के दौरान आरोपी ने बताया कि वह खेतों में सोना-चांदी निकालने का काम करता है। आप चाहो तो मैं आपके खेत में भी सोना-चांदी निकाल दूंगा।

    पीड़ित ने बताया कि खेत से सोना-चांदी निकालने का लालच देकर पत्नी और सास को अपनी बातों में फांस लिया। अमीर बनाने का लालच देकर मिलना-जुलना शुरू कर दिया। आरोप है कि तांत्रिक विद्या में माहिर आरोपी ने पत्नी और सास को वश में कर लिया जिसके कारण दोनों उसकी हर बात मानने लगी। आरोप है कि पत्नी के नाम खरीदी कार को भी तात्रिक ने खुद के नाम करवा लिया। बैंक में पत्नी के नाम करवाई 10 लाख की एफडी भी तुड़वाकर रुपए ले लिए।

    आरोप है कि कथित तांत्रिक ने अपनी विद्या से पत्नी व सास को पूरी तरह अपने काबू में कर लिया। उसकी हर बात मानने के साथ ही घर पर ही रहने लगा। इस बारे में पता चलने पर कथित तांत्रिक को भगाने के लिए रिश्तेदारों को बुलाया। रिश्तेदारों के साथ घर पहुंचने पर आरोपी कथित तांत्रिक ने खुद को हिस्ट्रीशीटर बताया और बंदूक दिखाकर मारने की धमकी देकर भाग गया। जल्दबाजी में बंदूक के राउंड घर पर ही छोड़कर चला गया।

    पत्नी व सास के वश में होने के कारण कथित तांत्रिक कॉल कर घर की हर मिनट की खबर लेता था। तांत्रिक विद्या के प्रभाव के चलते एक मार्च को आरोपी कथित तांत्रिक के साथ बच्चों को लेकर पत्नी फरार हो गई। इस दौरान अलमारी में रखे 3 लाख रुपए, सोने-चांदी के गहने व पूरी प्रॉपर्टी के ओरिजनल डॉक्यूमेंट भी गायब थे। फौजी ने आरोपी तांत्रिक को काबू कर न्याय की गुहार लगाई है।

  • पति की डांट से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, देखें Video

    पति की डांट से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, देखें Video

    जमुईः आज के जमाने में लोगों किसी की भी बात सुनकर तैयार नहीं है। छोटी-छोटी बात पर लोग किसी को मारने से भी परहेज नहीं करते और कई बार जब बस न चले तो खुद को ही मार लेते हैं। ऐसा ही मामला बिहार के जमुई से सामने आया है जहां, शनिवार-रविवार की रात एक महिला द्वारा पति की डांट से आहत होकर कुएं में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की तत्परता और पुलिस की मदद से महिला को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उसे गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मुताबिक, मलयपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बलवाड़ी महादलित टोले की नंदिनी देवी अपने पति राजेश तूरी उर्फ डिस्को के साथ रहती है। राजेश झाझा में मजदूरी करता है। शनिवार की रात पड़ोसी बेनी तांती की मौत के बाद उनके परिवार ने रविवार को निर्गुण और डांस का प्रोग्राम रखा था। पति राजेश भी कार्यक्रम में शामिल हुआ था, जहां कुछ देर बाद नंदिनी भी पहुंच गई। पत्नी को वहां देखकर राजेश नाराज हो गया और डांट-फटकार लगाई। इससे आहत होकर नंदिनी सीधे गांव के कुएं में कूद गई। कुएं में कूदते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और मलयपुर थाने को सूचित किया। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घंटों की मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला गया। नंदिनी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अगर पीड़िता की ओर से कोई लिखित शिकायत मिलती है, तो आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  • रामलला का हुआ Surya Tilak, 4 मिनट तक पड़ी सूर्य की किरणें, देखें वीडियो

    रामलला का हुआ Surya Tilak, 4 मिनट तक पड़ी सूर्य की किरणें, देखें वीडियो

    अयोध्याः रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का जन्मोत्सव मनाया गया। जन्म के बाद उनका अभिषेक किया गया। दोपहर करीब 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में रामलला का सूर्य अभिषेक हुआ। करीब 4 मिनट रामलला के मस्तक पर सूर्य किरणें पड़ीं। सूर्य तिलक के बाद रामलला की आरती की गई।

    सूर्य तिलक से पहले कुछ देर के लिए रामलला के पट बंद किए गए थे और गर्भगृह की लाइट बंद कर दी गई। रामलला के सूर्य तिलक के लिए अष्टधातु के पाइप से सिस्टम बनाया गया है। इसमें 4 लेंस और 4 मिरर के जरिए गर्भ गृह तक रामलला के मस्तक पर किरणें पहुंचाई गईं। अब तक 5 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंच चुके हैं। राम जन्मभूमि परिसर में लंबी लाइनें लगी हैं। राम मंदिर के बाहर एक किमी की लाइन लगी है। इससे पहले, सुबह 9.30 बजे रामलला को पंचामृत से स्नान कराके शृंगार किया गया।

  • Punjab News: विवादों में घिरा Sethi Dhaba, वेज खाने में निकली हड्डियां, देखें वीडियो

    Punjab News: विवादों में घिरा Sethi Dhaba, वेज खाने में निकली हड्डियां, देखें वीडियो

    जीरकपुरः जिले के एक ढाबे से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नवरात्र के पवित्र दिनों में, जब लोग व्रत और पूजा में लगे होते हैं, ऐसे में जीरकपुर के परिवार को इन दिनों में बाहर खाने के जाना भारी पड़ गया। शनिवार को अष्टमी के दिन जीरकपुर वीआईपी रोड निवासी महिला अमरदीप और कनिका ने अपने परिवार के साथ सेठी ढाबा पर जाकर खाना खाने का फैसला किया।

    वे वहां स्वादिष्ट शाकाहारी खाने की उम्मीद लेकर पहुंचे थे, लेकिन उनकी हैरानी का तब कोई ठिकाना नहीं रहा जब उनके खाने में हड्डियां मिली। उन्होंने बताया कि वे लगातार 8 दिन से व्रत कर रहे थे और नवरात्र के आखिरी दिन उन्होंने शुद्ध शाकाहारी भोजन खाने का सोचा था, लेकिन जब उन्हें खाने में हड्डियां मिलीं, तो उनकी धार्मिक भावनाओं को काफी ठेस पहुंची है। जब परिवार के सदस्यों ने ढाबा मालिक से शिकायत की, तो उन्हें जवाब मिला कि आज नवरात्रि खत्म हो गई है। इस बात ने परिवार को और भी दुखी कर दिया।

    ढाबा मालिक के बेटे वंश सेठी ने सफाई देते हुए कहा कि यह गलती रसोई के स्टाफ से हुई है और दावा किया कि जो हड्डियां मिलीं हैं वे मांस की नहीं, बल्कि सब्जियों की थीं। फिर भी परिवार इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ। अब परिवार ने स्थानीय खाद्य विभाग में शिकायत दर्ज करवाने की तैयारी कर ली है। उनका कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में कोई और इस तरह की परेशानी का शिकार न हो।

  • Punjab News: Shiv Shakti Medical Store पर Police और Drug विभाग की रेड, देखें वीडियो

    Punjab News: Shiv Shakti Medical Store पर Police और Drug विभाग की रेड, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशों के खिलाफ युद्ध अभियान को और सफलता मिली। जब आज सुबह साढ़े 10 बजे के करीब बस अड्डा फिरोज़पुर शहर स्थित शिव शक्ति मेडिकल स्टोर पर पुलिस ओर ड्रग विभाग ने छापेमारी कर मेडिकल नशा बरामद किया।

    ड्रग विभाग की अधिकारी सोनिया गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार शिव शक्ति मेडिकल स्टोर पर पुलिस की टीम के साथ रेड की गई। मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डी.एस.पी. सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त मेडिकल स्टोर पर मेडिकल नशा मिलता है, जिस पर पुलिस पार्टी ने अपने द्वारा एक व्यक्ति को भेजकर मेडिकल नशा मंगवाया तो मेडिकल स्टोर मालिक ने उसे मेडिकल नशा दे दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा तुरंत ही छापेमारी की गई है और ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा मेडिकल स्टोर की जांच चल रही है और बरामदगी संबंधी पूरी जानकारी बाद में दी जाएगी। इस मौके पर एस.एच.ओ. सिटी हरिंदर सिंह भी मौजूद थे।

  • Punjab News: Bodybuilder की मौत के मामले में सरपंच और पटवारी फरार, प्रेमिका का परिवार गिरफ्तार

    Punjab News: Bodybuilder की मौत के मामले में सरपंच और पटवारी फरार, प्रेमिका का परिवार गिरफ्तार

    लुधियानाः बॉडी बिल्डर पवनप्रीत सिंह मुल्लांपुर की मौत मामले में नामजद प्रेमिका किरनदीप कौर समेत परिवार के सातों आरोपियों को थाना सुधार की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हलवारा के सरपंच सुखविंदर सिंह और मुल्लांपुर के पटवारी कुलदीप सिंह अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। थाना सुधार के प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि किरनदीप कौर के मामा के बेटे मनजोत सिंह उर्फ जोत निवासी ताजपुर को पनाह देने के आरोप में नामजद किया गया था, उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। किरनदीप और उसका परिवार पुलिस से बचने के लिए श्री आनंदपुर साहिब और हिमाचल के नयना देवी आदि धार्मिक स्थलों में छिपते फिर रहे थे।

    गिरफ्तार आरोपियों में पवनप्रीत सिंह की प्रेमिका किरनदीप कौर, पिता राजिंदर सिंह राजा, मां कुलदीप कौर, बहन सुखविंदर कौर एवं हरदीप कौर, भाई गुरचरण सिंह चन्ना (सभी निवासी हलवारा) और किरनदीप कौर का ममेरा भाई मनजोत सिंह उर्फ जोत निवासी गांव ताजपुर शामिल हैं। जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों को रविवार को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के सामने पेश करके रिमांड की मांग की जाएगी।

    डीजीपी पंजाब गौरव यादव की ओर से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा देने के बाद 2 अप्रैल को परिवार ने हजारों नम आंखों के बीच पवनप्रीत सिंह के शव का पैतृक गांव मुल्लांपुर में अंतिम संस्कार कर दिया था। मुकदमे के अन्य नामजद आरोपी मुल्लांपुर गांव के पटवारी कुलदीप सिंह और मुख्य आरोपी किरनदीप कौर की बहन सुखविंदर कौर ने 4 अप्रैल को लुधियाना सेशंस कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी। जिला अदालत ने दोनों की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 9 अप्रैल का दिन निर्धारित करते हुए सुधार थाना पुलिस को मुकदमे की फाइल समेत उपस्थित रहने का निर्देश दिया था, लेकिन सुखविंदर कौर को भी सुधार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पवनप्रीत ने 28 मार्च को हलवारा में अपनी प्रेमिका के घर के सामने सल्फास की पूरी बोतल पी थी और 30 मार्च को चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित सरकारी अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।

    मुल्लांपुर गांव का पवनप्रीत सिंह बॉडी बिल्डर और बाउंसर था। पिछले 10 साल से वह किरनदीप कौर के साथ प्यार में था और दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। पवनप्रीत के खिलाफ 2023 में थाना दाखा की पुलिस ने नशा बरामदगी का केस दर्ज किया था। इसके बाद दाखा पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इस घटना के बाद उसकी प्रेमिका ने पवनप्रीत से मुंह मोड़ लिया। करीब 6 महीने पहले पवनप्रीत सिंह जमानत पर जेल से बाहर आ गया और उसने प्रेमिका से मिलने और शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। युवती का परिवार इसके सख्त खिलाफ हो गया और खुद पवनप्रीत की प्रेमिका ने भी शादी से साफ इंकार कर दिया।

    युवती का कहना था कि अगर उसे अदालत से सजा मिल गई तो दोनों की जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। 27 मार्च को पवनप्रीत अपने परिवार के साथ शादी का प्रस्ताव लेकर युवती के घर आ गया। युवती और उसके परिजनों ने शादी से साफ इंकार कर दिया तो पवनप्रीत निराश होकर लौट गया। शनिवार सुबह पवनप्रीत अपनी स्कार्पियो कार में अकेला युवती के गांव आया, लेकिन किसी ने उसे अंदर दाखिल नहीं होने दिया। पवनप्रीत ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर कहा कि कोई किसी को प्यार मत करना, मैंने किया था और आज मुझे मरना पड़ रहा है ”अलविदा”।

  • Punjab News: इस दिन Shiromani Akali Dal के नए अध्यक्ष का हो सकता है ऐलान

    Punjab News: इस दिन Shiromani Akali Dal के नए अध्यक्ष का हो सकता है ऐलान

    लुधियानाः जिले के वेस्ट हलके में उपचुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। आप पार्टी के बाद कांग्रेस ने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। वहीं भाजपा की ओर अभिनेता हॉबी धालीवाल को टिकट मिलने का दावा किया जा रहा है। दूसरी ओर शिरोमणि अकाली दल भी जल्द ही ऐलान कर सकती है। दरअसल, दरबारा सिंह गुरु और अन्य नेताओं का कहना था कि शिरोमणि अकाली दल बादल कभी कमजोर नहीं हुआ है और न ही कभी होगा। हम तगड़े होकर आगे आएंगे। बैठक के दौरान भूपिंदर सिंह भिंदा ने नेताओं का धन्यवाद करते हुए एकजुट होकर उपचुनाव लड़ने की बात कही है। अगले सप्ताह प्रत्याशी का भी एलान कर दिया जाएगा। बैठक में अन्य के अलावा महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल, हीरा सिंह गाबडिया, रणजीत सिंह ढिल्लों समेत अन्य नेता शामिल हुए थे।

    वहीं दूसरी ओर, शिरोमणि अकाली दल को इसी माह नया अध्यक्ष मिल सकता है। पार्टी की तरफ से 8 अप्रैल को वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई गई है। शनिवार को छह विधानसभा हलकों की बैठक गुरुद्वारा सिंह सभा मॉडल टाउन में हुई। जिसमें विधानसभा हलकों से चार-चार स्टेट डेलीगेट्स चुने जाने हैं और इन्हें चुनने का अधिकार कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड को दिया गया है। यही डेलीगेट्स ही अगला पार्टी अध्यक्ष चुनेंगे। इस मीटिंग के बाद सुखबीर बादल के पार्टी अध्यक्ष बनने पर लगभग मुहर लग चुकी है। पूर्व कैबिनट मंत्री हीरा सिंह गाबडिया ने बैठक के दौरान इशारा भी कर दिया है।

    भर्ती आब्जर्वर दरबारा सिंह गुरु की तरफ से भी कहा गया है कि आठ अप्रैल से पहले जिला, स्टेट और जरनल डेलीगेट चुनने जरूरी हैं और इसे कानूनी तौर पर करने के लिए रजिस्टर में साइन जरूर कर दें। भर्ती प्रक्रिया के सहप्रभारी परमबंस सिंह बंटी रोमाणा ने कहा कि आठ अप्रैल तारीख को वर्किंग कमेटी की बैठक होगी। इससे पहले स्टेट डेलीगेट्स चुने जाने हैं और बैठक के दौरान अगली रणनीति तय होगी। आज हुई बैठक के दौरान पांच सदस्य कमेटी की तरफ से की जा रही भर्ती प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। अलग-अलग वक्ताओं ने मनप्रीत अयाली को घेरते हुए कहा कि जो व्यक्ति विधानसभा में अकाल तख्त साहिब के जत्थेदारों के विधि-विधान बनाने की बात कह रहा हो वह कैसे जत्थेदारों का सम्मान करता है।

  • Punjab News: कैंटर और Scooty की टक्कर में 2 युवाओं की मौत

    Punjab News: कैंटर और Scooty की टक्कर में 2 युवाओं की मौत

    संगरूरः सुनाम ऊधम सिंह वाला में कैंटर और स्कूटी की टक्कर में 2 युवाओं की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कैंटर ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में स्कूटी सवार 2 युवकों की मौत हो गई। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद कैंटर चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया।

    मृतकों की पहचान 27 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र सुखदेव सिंह निवासी सुनाम और 22 वर्षीय शंकर पुत्र सुरजीत राम निवासी सुनाम के रूप में हुई है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कैंटर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी शाम सिंह ने बताया कि सुनाम-मानसा मुख्य सड़क पर ताज पैलेस के पास हादसा हुआ है। हादसे में सुनाम में सैलून चलाने वाले दो युवकों की मौत हुई है।

    दोनों नौजवान स्कूटी पर एक ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे, तभी ताज पैलेस की ओर आ रहे कैंटर ने उन्हें चपेट में ले लिया। इससे विनोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल शंकर की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। जांच अधिकारी शाम सिंह ने बताया कि कैंटर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, जबकि कैंटर चालक फरार हो गया। मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।