Blog

  • Punjab News: ब्लॉक समिति-जिला परिषद चुनाव को लेकर बोले Dhaliwal, 500 करोड़ वाले बयान पर कांग्रेस को घेरा, देखें वीडियो

    Punjab News: ब्लॉक समिति-जिला परिषद चुनाव को लेकर बोले Dhaliwal, 500 करोड़ वाले बयान पर कांग्रेस को घेरा, देखें वीडियो

    अमृतसरः आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता व पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि AAP आने वाले ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनाव में बड़ी बढ़त के साथ जीतेगी। उन्होंने कहा कि भगवंत सिंह मान सरकार ने पिछले साढ़े तीन साल में गांवों के चौतरफा विकास पर ध्यान दिया है, जिसका सीधा फायदा आज लोगों को मिल रहा है।

    धालीवाल ने कहा कि ड्रग्स के खिलाफ मुहिम से कई गांव पूरी तरह से नशा मुक्त हो गए हैं और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए राज्य में 3100 से ज्यादा स्टेडियम बनाए गए हैं। मुफ्त बिजली से हर परिवार हर महीने हजारों रुपये बचा रहा है। गांवों को जोड़ने के लिए लिंक रोड बनाए गए हैं और 44,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं।

    मोहल्ला क्लीनिक के जरिए आम लोगों को मुफ़्त टेस्ट और दवाइयां मिल रही हैं। इसके साथ ही, 60,000 से ज़्यादा युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं और स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर, लैब, कंप्यूटर और किताबें दी गई हैं। हर कोने तक नहर का पानी पहुंचने से ग्राउंड वॉटर का लेवल भी सुधर रहा है। 328 सरूप मामले पर धालीवाल ने कहा कि यह सिख समाज का बहुत गंभीर मुद्दा है। FIR दर्ज होना सही कदम है और दोषियों को गिरफ्तार करके कड़ी सजा दी जाएगी।

    उन्होंने SGPC के कोई एक्शन न लेने पर भी सवाल उठाए। साथ ही, नवजोत कौर सिद्धू के 500 करोड़ रुपये देकर CM बनने के बयान का ज़िक्र करते धालीवाल ने सीधे कांग्रेस से पूछा कि अगर यह दावा सच है, तो यह पैसा कहां से आया और किसका था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भ्रष्टाचार के इन आरोपों का साफ जवाब देना चाहिए।

  • Bigg Boss के फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े Salman, बोले – ‘हमने हमारा ही-मैन खो दिया’

    Bigg Boss के फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े Salman, बोले – ‘हमने हमारा ही-मैन खो दिया’

    मनोरंजन: बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले हो गया है। शो को अपना विनर मिल गया है। सीजन 19 का खिताब गौरव खन्ना ने अपने नाम किया। फिनाले में सलमान ने अपने खास अंदाज से फैंस को काफी एंटरटेन किया। उन्होंने पवन सिंह के साथ डांस और कंटेस्टेंट्स के साथ काफी मस्ती-मजाक भी की परंतु इस दौरान भाईजान दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हो गए। उनकी आंखों से इस दौरान आंसू बहने लगे। भाईजान ने नम आंखों के साथ ही-मैन को ट्रिब्यूट दिया।

    अपने पिता की तरह मानते थे सलमान

    दबंग खान धर्मेंद्र के दिल के काफी करीब थे वो उन्हें अपना पिता मानते थे वहीं धर्मेंद्र भी सलमान को अपना तीसरा बेटा कहते थे। बिग बॉस में हर साल धर्मेंद्र चार-चांद लगाने के लिए पहुंचते थे परंतु इस साल बीमारी के कारण वो शो में नहीं आए पाए और शो के दौरान ही उनका 24 नवंबर को निधन हो गया। धर्मेंद्र के जाने से उनका परिवार तो टूटा ही है परंतु बीते दिन के एपिसोड में सलमान खान भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे। फिनाले में धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट देते हुए एक्टर ने उनके साथ अपनी खूबसूरत यादों को भी शेयर किया। धर्मेंद्र को याद करते हुए भाईजान बोले कि – ‘हमने हमारा ही-मैन खो दिया है हमारी सबसे शानदार शख्सियत धर्मेंद्र जी मुझे नहीं लगता कि धरम जी से बेहतर कोई आदमी है जो उन्होंने लाइफ जी है किंग साइज जी है। दिल खोल के जी है अपने 60 साल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को दिए। इंडस्ट्री को सनी-बॉबी दिए’।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    ‘सबसे अच्छी बात है कि जबसे उन्होंने इंडस्ट्री ज्वॉइन की और अभी तक उन्हें बस अच्छा काम करना था। उन्होंने हर तरह का रोल किया है। कॉमेडी, एक्शन मैंने करियर ग्राफ में हमेशा धर्मेंद्र जी को फॉलो किया है वो चार्मिंग और इनोसेंट कैरेक्टर लेकर आए थे। ही मैने की बॉडी में और उन्होंने हमें काफी एंटरटेन किया है। हम हमेशा उन्हें याद करेंगे लव यू धरम पाजी’।

    एक दिन होता है सलमान की मां और धर्मेंद्र का जन्मदिन

    आगे सलमान ने बताया कि – ‘सबसे बड़ी बात यह है कि जिस दिन धरम जी का निधन हुआ उसी दिन मेरे पिता का जन्मदिन होता है और कल उनका बर्थडे है और मेरी मां का भी जन्मदिन है। अगर मुझे ऐसा फील हो रहा है तो जरा सोचिए कि सनी और उनके परिवार पर क्या बीत रही होगी’। सलमान ने आगे कहा कि – ‘दो अंतिम संस्कार काफी गरिमा के साथ आयोजित किए गए हैं। एक सूजर बड़जात्या की मां और दूसरा धर्मेंद्र जी का उनकी प्रार्थना सभा को इतने ग्रेस और सम्मान के साथ आयोजित किया गया। हर कोई रो रहा था लेकिन एक डेकोरम बना हुआ था। जिंदगी का सेलिब्रेशन था। बॉबी और सनी को मेरा सलमान हर अंतिम संस्कार और प्रार्थना सभा को इतनी ही खूबसूरती के साथ आयोजित किया जाना चाहिए’।

    नहीं रुक रहे थे भाईजान के आंसू

    धर्मेंद्र के बारे में बात करते हुए सलमान खान काफी इमोशनल हो गए थे। वह स्टेज पर ही रो पड़े थे। उनकी आंखों से आंसू बहने लगे और वो रोक ही नहीं पा रहे थे। फैंस ने भी शायद भाईजान को पहले ऐसे रोते हुए नहीं देखा होगा जैसे वो धर्मेंद्र को याद करके रोए। सलमान को ऐसे रोता देख वहां पर सन्नाटा छा गया। हर किसी की आंखें भी नम हो गई।    
  • Punjab News: 5 नौजवानों की मौत को लेकर परिवार का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: 5 नौजवानों की मौत को लेकर परिवार का आया बयान, देखें वीडियो

    23 वर्षीय सिमरन को विदेश भेजने की हो रही थी तैयारियां

    लुधियानाः जिले में लाडोवाल टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने में 5 लोगों की मौत हो गई। देर रात 1 बजे सिविल अस्पताल मृतकों के शवों को टुकड़ों में एम्बुलेंस में रखकर लाया गया। कई शवों की हालत ऐसी थी कि गर्दन धड़ से अलग हो गई। मृतकों में 2 नाबालिग लड़कियां और 3 युवक थे। मिली जानकारी मुताबिक वरना कार नंबर PB10DH-4619 साउथ सिटी की तरफ से लाडोवाल जा रही थी। तेज रफ्तार के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया जिस कारण गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक लड़की का सिर धड़ से अलग हो गया। मृतकों की पहचान 23 वर्षीय सिमरन उर्फ सिम्मू निवासी अजीत नगर, 22 वर्षीय सतपाल सिंह सूखा व वीरू निवासी कोठे खंजूरा (जगराओं) के रूप में हुई है। लड़कियों में एक मोगा और एक तलवंडी साबो (बठिंडा) की बताई जा रही है। तीनों युवक घर से शॉपिंग करने की बात कहकर निकले थे। मामले की जानकारी देते हुए कार चालक 23 वर्षीय सिमरन के पिता कैप्टन गुलजार सिंह ने कहा कि वह जगराओं से हैं और गाड़ी उन्हीं की है। पिता ने कहा कि गाड़ी उनका बेटा सिमरन चला रहा था। वह 3 दोस्तों के साथ दोपहर करीब एक से डेढ़ बजे के बीच घर से शॉपिंग करने के लिए निकले थे। पिता ने कहा कि बेटे ने अभी 12वीं की पढ़ाई की है और वह फिलहाल कोई नौकरी नहीं कर रहा था। उन्हें पुलिस से देर रात 11 बजे घटना की सूचना मिली और जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि हादसे में 5 नौजवानों की मौत हो गई। पिता ने कहा उसके 2 बेटे है। सिमरन को विदेश भेजना था और विदेश भेजने की तैयारियां चल रही थी। दूसरी ओर सतपाल के पिता तरसेम सिंह ने कहा कि उन्हें पुलिस ने सूचना दी है कि उनके बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई है। उनका बेटा डीजे का काम करता था। घर से वह यह कह कर गया था कि लुधियाना शॉपिंग करने जा रहे हैं आज उनका सब कुछ उजड़ गया जब बेटे की मौत की खबर सुनी। वह खुद हलवाई का काम करते हैं। जगराओं के सिमरनजीत सिंह ने बताया कि सतपाल उनके पास काम करता था। उन्होंने कहा कि गाड़ी के हालात देखकर ऐसा नहीं लगता है कि उनकी मौत इस दुर्घटना में हुई है। उनका कहना है कि हो सकता है कि इनको कुछ मामूली चोटें लगी हो और यह बाहर आकर देख रहे हो उसके बाद किसी अन्य वाहन ने इनको टक्कर मारी हो। सिमरन के पिता मुकंद सिंह का कहना है कि उनके बच्चों के साथ धक्का हुआ है। उन्होंने कहा कि वह खुद ड्राइवर है और उन्होंने कई एक्सीडेंट देखे हैं। कार का आगे का शीशा बिल्कुल ठीक है और ड्राइवर साइड भी बिल्कुल साफ है। कंडक्टर साइड और पिछला शीशा टूटा है। अगर एक्सीडेंट होता तो कार चारों तरफ से क्षतिग्रस्त होती। जिस वरना कार का हादसा हुआ, उसका पहले भी तेज रफ्तार का चालान कट चुका है। एम परिवहन एप के मुताबिक 22 जून 2025 को इस गाड़ी पर डेंजरस ड्राइविंग का चालान जारी हुआ था।
  • Punjab News: Delhi CM Rekha Gupta कैबिनेट टीम के साथ पहुंची सचखंड श्री हरमंदिर साहिब, देखें वीडियो

    Punjab News: Delhi CM Rekha Gupta कैबिनेट टीम के साथ पहुंची सचखंड श्री हरमंदिर साहिब, देखें वीडियो

    अमृतसरः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ पवित्र शहर अमृतसर पहुंचीं, जहां उन्होंने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर अरदास की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि लाल किले में आयोजित 350 सालों की शताब्दी समागम के बाद वे विशेष रूप से गुरुद्वारा साहिब में शुकराना करने आए हैं।

    मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, प्रवेश वर्मा, रविंद्र कुमार इंद्राज, कपिल मिश्रा, आशीष सूद और पंकज कुमार सिंह भी मौजूद रहे। सभी ने एक साथ हरिमंदिर साहिब की हाजूरी में माथा टेककर शांति, भाईचारे और देश की प्रगति के लिए प्रार्थना की।

    उन्होंने कहा कि दिल्ली समिति के सहयोग से यह कार्यक्रम बहुत धार्मिक भावना के साथ मनाया गया और गुरु साहिबों की जीवनी व प्रकाशन भी जारी किया गया, ताकि युवा पीढ़ी को सिख इतिहास और बलिदान की शिक्षा मिल सके। रेखा गुप्ता ने कहा कि अमृतसर आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति मिली है और गुरु घर में की गई अरदास उनके लिए हौसला और नई प्रेरणा लेकर आई है।

    उन्होंने कहा कि दिल्ली कमेटी के सपोर्ट से यह इवेंट बड़ी धार्मिक भावना से मनाया गया और गुरुओं की बायोग्राफी और पब्लिकेशन भी रिलीज किए गए, ताकि नई पीढ़ी सिख इतिहास और कुर्बानी के बारे में जान सके। अमृतसर आकर उन्हें रूहानी शांति मिली है और गुरु घर में की गई अरदास से उन्हें हिम्मत और नई प्रेरणा मिली है। दिल्ली सरकार ने भविष्य में भी ऐसे धार्मिक और सामाजिक प्रोग्राम को प्राथमिकता देने की बात कही है।

  • कनाडा में सफेद चादर से ढकी सड़क, कई वाहनों में हुई टक्कर, देखें वीडियो

    कनाडा में सफेद चादर से ढकी सड़क, कई वाहनों में हुई टक्कर, देखें वीडियो

    टोरंटोः कनाडा में लगातार बर्फबारी हो रही है। सड़कों पर बर्फ की परतें छाई हुई है। जिसको लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं हाईवे पर बर्फ की जमी परतों को लेकर कई गाड़ियां आपस में टकरा गई। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि कार चालकों द्वारा ब्रेक दबाने पर भी पहिए नहीं रुक रहे, दूसरी ओर स्टीयरिंग पकड़ने पर भी गाड़ियां नहीं संभलीं और देखते ही देखते हाईवे पर दर्जनों वाहन एक-दूसरे से टकराते चले गए।

    हालांकि लोग दूर से ही वाहनों को रूकने के लिए इशारा कर रहे है, लेकिन बर्फबारी के कारण चालकों से कारें नहीं रूकी और अन्य कारों से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हो गई। हाईवे पर तेज बर्फबारी के बीच सड़क कड़ाके की ठंड में बर्फ से जम चुकी थी और इसी वजह से सड़क पर जरा-सी भी रफ्तार मौत जैसा जोखिम बन गई। वीडियो में दिख रहा है कि हाईवे की सतह पूरी तरह सफेद चादर में ढकी हुई है। बर्फ इतनी सख्त और फिसलन से भरी है कि गाड़ी के टायर सड़क पर पकड़ ही नहीं बना पा रहे।

    जैसे ही कोई वाहन हाईवे पर पहुंच रहा है, वैसी ही उस पर से नियंत्रण हटता जा रहा है और गाड़ियां एक-एक कर एक-दूसरे से भिड़ती चली जा रही हैं। कई चालक वाहन को स्लो होने की कोशिश करते दिखे, लेकिन फिसलन इतनी जबरदस्त थी कि कारें उछलकर दूसरी लेन में जा घुसीं। लगातार वाहनों की टक्कर होने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जगह-जगह ट्रक, कार और वैन एक-दूसरे से टकराकर सड़क पर तिरछे पड़े हुए हैं। कुछ गाड़ियां पूरी तरह साइडवॉल से लग चुकी हैं, जबकि कई बर्फ में आधी धंसी पड़ी हैं।

  • Punjab News: बच्चों से भरी स्कूल बस और कार में हुई टक्कर, गाड़ी के खुले एयरबैग

    Punjab News: बच्चों से भरी स्कूल बस और कार में हुई टक्कर, गाड़ी के खुले एयरबैग

    गुरदासपुरः पंजाब और चंडीगढ़ में तापमान में थोड़ी बढ़त हुई है। प्रदेश में औसतन न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है और अब सामान्य के निकट है। शीत लहर को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। दिनों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच सकता है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण नजदीकी शहरों में ठंडी हवा चलने की संभावना है। वहीं दोरांगला में बॉर्डर इलाकों में कोहरे के कारण स्कूल बस और कार की टक्कर हो गई।

    मिली जानकारी के अनुसार दोरांगला-गहलड़ी रोड पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री टाहली साहिब से बच्चों को लेकर घर लौट रही स्कूल बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना में कार में ड्राइवर और कपल सवार था जो बाल-बाल बच गए। हालांकि इस हादसे में ड्राइवर को गंभीर चोटें आई है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि हादसे की आवाज 600 मीटर दूर लोगों के घरों में सुनाई दी। इस बीच, जब लोग हादसे वाली जगह पर पहुंचे तो कार पूरी तरह डैमेज हो चुकी थी। दोनों एयरबैग खुल गए, जिससे ड्राइवर तो सुरक्षित बच गया लेकिन उसे कई चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

     

  • Korean Punjaban से मिले CM Bhagwant Mann, Punjabi में बात कर जमाया माहौल, देखें वीडियो

    Korean Punjaban से मिले CM Bhagwant Mann, Punjabi में बात कर जमाया माहौल, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इन दिनों साउथ कोरिया में दौरे पर है। इस दौरान सोशल मीडिया पर मशहूर ‘कोरियन पंजाबन’ रिंजी किम उर्फ सिमरन कौर भी चर्चा में रहीं। दौरे के दौरान सीएम भादसों (पटियाला) पंजाब की बहू साउथ सिमरन कौर व उनके पति से मिले।

    सिमरन कौर कोरियन पंजाबन से सोशल मीडिया वायरल है। सिमरन ने सीएम भगवंत मान को कहा कि वह पंजाब की बहू रानी सिमरन कौर है। वैसे तो उसका नाम रिंजी किम है। कोरियन है। उसका पति पंजाबी है। फिर उसके पति ने कहा कि हमें मिले हुए करीब 20 साल हो गए हैं। 18 साल शादी को हो गए हैं। सिमरन ने कहा कि मुझे आपसे यहां मिलकर बहुत अच्छा लगा। वह पंजाबी में सारी बातें कर रही थी।

    सीएम ने कहा कि आपने पंजाबी कहां से सीखी। इस पर उसने जवाब दिया कि उसके सास-ससुर ने उसे पंजाबी सिखाई है। उसने सीएम को बताया कि सास, ससुर, पति सब मुझे पता है। फिर सीएम ने कहा कि देवरानी जठानी। इस बीच एक शख्स ने कहा कि यह प्योर पंजाबी में बोलती है। सिमनर ने सीएम को बताया कि वह वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड करती है। सबको यूट्यूब पर दिखाती है। उसे मिलकर काफी अच्छा लगा। जिक्रयोग है कि यह कपल सोशल मीडिया पर काफी फेमस है।

  • Indigo संकट के बीच इन तीन उड़ानों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट हुई सुरक्षा एजेंसियां

    Indigo संकट के बीच इन तीन उड़ानों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट हुई सुरक्षा एजेंसियां

    नई दिल्ली: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अलग-अलग शहरों से आने वाली तीन उड़ानों की बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिन उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है इनमें दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, हवाई अड्डे को सोमवार को इमेल के जरिए धमकी दी गई है। खास बात यह है कि सभी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों को उतार लिया गया है। एयरपोर्ट पर भी हाई अलर्ट जारी किया है और पुलिस के द्वारा गहराई से जांच की जा रही है।

    सुरक्षा एजेंसियां हुई अलर्ट

    केरल के कन्नूर से हैदराबाद पहुंची इंडियो की फ्लाइट 6E7178 को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके अलावा लुफ्थांसा एयरलाइन की फ्लाइट LH-752 और ब्रिटिश एयरवेज की लंदन-हैदराबाद की फ्लाइट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। एयरपोर्ट की कस्टम आईडी सपोर्ट ईमेल आईडी पर धमकी भरा मेल आया है जिसके बाद पुलिस एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

    जांच जारी है

    इसके बाद तीनों विमानों को सुरक्षित तौर पर एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों के द्वारा तुरंत विमान को खाली करवाकर यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। विमानों को सबसे पहले आइसोलेशन एरिया में ले जाया गया। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों और बम स्क्वॉड की टीमों ने सभी विमानों की अच्छे से तलाशी ली और इस मामले में अभी भी जांच चल रही है।

    इंडिगो के कारण बढ़ रही दिक्कतें

    पिछले एक हफ्ते से इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट्स में संकट चल रहा है। अभी तक यह परेशानी खत्म नहीं हो पाई है। इसके कारण हजारों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली समेत कई शहरों से इंडिगो की सैंकड़ों उड़ानें रद्द हो गई है। ऐसी स्थिति में बम की धमकी भरे ईमेल के कारण सुरक्षाकर्मियों के काम और भी ज्यादा खराब हो रहे हैं। इंडिगो ने सोमवार को बेंगलुरु हवाई अड्डे से रवाना होने वाली 62 उड़ानें और यहां पहुंचने वाली 65 उड़ानें रद्द कर दी है।  
  • Jalandhar News: नगर निगम में 1196 कर्मियों की हुई नई भर्तियां, यूनियन प्रधानों पर भड़के बंटू सभ्रवाल, देखें Live

    Jalandhar News: नगर निगम में 1196 कर्मियों की हुई नई भर्तियां, यूनियन प्रधानों पर भड़के बंटू सभ्रवाल, देखें Live

    जालंधर, ENS: नगर निगम की 3 दशकों से चली आ रही सफाई कर्मियों की मांग को आप सरकार ने पूरा किया। 2 दिन पहले लोकल गवर्नमेंट डिपार्टमेंट ने शहर के सफाई सिस्टम को मज़बूत करने के लिए 1196 नई भर्तियों को मंज़ूरी मिली थी। वहीं 1196 नई भर्तियों को लेकर नगर निगम दफ्तर में समागम रखा गया है। जहां नई कर्मियों का आज मेयर विनीत धीर की अगुवाई में स्वागत किया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए प्रधान बंटू सभ्रवाल ने आप सरकार सहित मेयर विनीत धीर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शहर की सीमा में आबादी बढ़ने के बावजूद सालों से ह्यूमन रिसोर्स की कमी थी।

    नई मंज़ूरी के तहत सफाई सेवकों, सीवरमैन, माली और फिटर कुली जैसी कैटेगरी में खाली पोस्ट भरी जाएंगी, जिससे निगम की ज़मीनी ताकत बहुत मज़बूत होगी। उन्होंने कहा कि नई कर्मियों की भर्ती में मेयर विनीत धीर ने अहम भूमिका निभाई। इस दौरान बंटू ने पिछली यूनियन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि आज समाज में कहा जा रहा है कि 30 साल बाद यह भर्तियां हुई है। उन्हें 3 साल प्रधान बने को हुए है। लेकिन वह उन प्रधानों से पूछना चाहते है कि वह कहां थे जो इन कर्मियों की भर्तियां नहीं करवा पाए। बंटू ने कहा कि 1995 की भर्तियां पेडिंग थी जो आज कर्मियों की भर्ती हुई है। बंटू ने कहा कि 1995 की भर्तियां पेडिंग थी जो आज कर्मियों की भर्ती हुई है।

    बंटू ने कहाकि इन भर्तियों के दौरान शहर में 50 वार्ड मौजूद थे, लेकिन आज शहर के वार्ड 85 हो गए है। वहीं 500 कालोनियां बन चुकी है। इस मुद्दे को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने चंडीगढ़ में कई मीटिंग की और लगातार फ़ॉलो-अप करते रहे थे। उन्होंने कहा कि हाल ही में मेयर वनीत धीर के साथ सफाई यूनियन पंजाब के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल और निगम कमिश्नर सदीप ऋषि ने भी डॉक्यूमेंटेशन और एडमिनिस्ट्रेटिव प्रोसेस में हिस्सा लिया था। जिसके बाद लोकल गवर्नमेंट मिनिस्टर डॉ. रवजोत सिंह ने ऑफिशियल अप्रूवल जारी किया था।

    निगम को लंबे समय से ज़रूरी रिसोर्स दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसका सीधा फायदा शहर की गलियों, बाज़ारों और वार्डों में सफाई सिस्टम में सुधार के रूप में दिखेगा। 1196 कर्मचारियों की भर्ती से सफाई के काम में तेज़ी आएगी, सीवेज मैनेजमेंट बेहतर होगा और शहर की सुंदरता में बड़ा सुधार दिखेगा। उन्होंने कहा कि वह शहर के विकास और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक मंज़ूरी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी सरकार की नेक सोच का नतीजा है।

    उन्होंने कहा कि यह सरकार हमेशा लोगों के साथ है और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देती है। लोगों की भलाई और शहर के विकास के लिए उठाए गए ऐसे कदम इस बात का सबूत हैं कि यह पंजाब की सबसे अच्छी सरकारों में से एक है। यह मंज़ूरी जालंधर के लिए एक ऐतिहासिक बदलाव की शुरुआत साबित होगी, जो शहर को साफ़, सेहतमंद और ज़्यादा डेवलप बनाने में बहुत मदद करेगी और इसका असर आने वाले महीनों में ज़मीनी स्तर पर दिखेगा।

  • Punjab News: Youth Against Drugs कैंपेन के तहत निकाली रैली, देखें वीडियो

    Punjab News: Youth Against Drugs कैंपेन के तहत निकाली रैली, देखें वीडियो

    पठानकोटः डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी पठानकोट के चेयरमैन कम डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज जतिंदर पाल सिंह खुरमी और जीजेएम रूपिंदर सिंह के निर्देशों के मुताबिक, पंजाब को ड्रग फ्री बनाने के लिए यूथ अगेंस्ट ड्रग्स कैंपेन के तहत सुजानपुर में एक रैली निकाली गई। जिसमें पैनल एडवोकेट रखिया ​​पंडित और PLV विनोद कुमार खास तौर पर शामिल हुए। यह रैली पुल नंबर 5 से शुरू होकर MC रोड से होते हुए सब्जी मंडी में खत्म हुई।

    लोगों ने बताया कि पंजाब लीगल सर्विसेज अथॉरिटी के निर्देशों के मुताबिक, डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज जतिंदर पाल सिंह खुरमी की लीडरशिप में पठानकोट जिले में एक रैली निकाली गई। पठानकोट जिले के 6 ब्लॉक पठानकोट, सुजानपुर, नरोट जैमल सिंह, बुमियाल, धार और घरोटा में यूथ अगेंस्ट ड्रग्स रैलियां की जा रही हैं, ताकि पंजाब को नशा मुक्त बनाया जा सके।

    उन्होंने कहा कि पंजाब का युवा नशे की दलदल में धंसता जा रहा है। पंजाब, जो हमेशा अपनी बहादुरी के लिए मशहूर रहा है, ने कुर्बानियां देकर देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई है, लेकिन आज का युवा नशे में डूबकर अपनी जवानी बर्बाद कर रहा है। इसे बचाने के लिए डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी की तरफ से ये रैलियां की जा रही हैं और अलग-अलग NGO की मदद से लोगों को नशे से दूर रहने के लिए मोटिवेट किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी हर जरूरतमंद व्यक्ति को मुफ्त कानूनी मदद भी देती है, जिसमें हर जरूरतमंद व्यक्ति का केस वकील मुफ्त में लड़ता है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर नेशनल लोक अदालतें लगाई जाती हैं, जिसमें लोग अपना केस रजिस्टर करवाकर सस्ता और आसान इंसाफ पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी अनुसूचित जाति, मजदूरों, विकलांगों, जेलों में बंद लोगों और ऐसे लोगों को मुफ्त कानूनी मदद देती है जिनकी सालाना इनकम 3 लाख से कम है।