Blog

  • Punjab News: राजनीति में धमाका, नवजोत कौर ने फिर पार्टी के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

    Punjab News: राजनीति में धमाका, नवजोत कौर ने फिर पार्टी के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

    सासंद चन्नी, वडिंग सहित ये नेता CM की रेस में

    आरोपः कांग्रेस उम्मीदवार से इन नेताओं ने लिए 5 करोड़, रंधावा के गैंगस्टरों से लिंक

    अमृतसरः पंजाब में कांग्रेस पार्टी भले ही पार्टी में चल रही अंदरूनी कलह को दरकिनार कर रही थी, लेकिन नवजोत कौर सिद्धू के बयान के बाद सियासत गरमा गई है। हालांकि 500 करोड़ रुपए वाले बयान पर आज सिद्धू ने यूटर्न लिया था और कहा था कि वह उन्होंने दूसरी पार्टियों के लिए बयान दिया था। जिसके बाद बड़ा रंधावा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को किसी से कोई खतरा नहीं है, लेकिन ऐसे लोगों से पार्टी को खतरा है। जिसके बाद एक बार फिर से अब नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब की राजनीति में धमाका कर दिया है। दरअसल, निजी चैनल से बात करते हुए नवजोत कौर सिद्धू ने दावा करते हुए बड़े आरोप लगाए है कि तरनतारन चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार करण बुर्ज ने 5 करोड़ रुपए पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वडिंग को दिया है और 5 करोड़ रुए एलओपी नेता प्रताप बाजवा को दिए है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बड़े ने नेता बीजेपी के साथ मिले हुए हैं। उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं को सिरे का चोर और निकम्मा कहा। उन्होंने कहा कि पहले इन नेताओं ने नवजोत सिंह सिद्धू की वाह-वाही की और बाद में उनके पीठ में छुरा घोंप दिया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस फिर से एकजुट हो जाए तो पंजाब में सरकार बना सकती है। हालांकि नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि किसी भी सीएम चेहरे की घोषणा की जाए, तो वह सबकी सहमति से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट हो, जिसे भी सीएम चेहरा स्वीकार हो उसे सीएम उम्मीदवार घोषित कर दो। उन्होंने कहा कि सिद्धू परिवार को किसी से ऐतराज नहीं है, अगर सभी की सहमति से फैसले लिए जाएं। नवजोत कौर सिद्धू ने आरोप लगाए है कि गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर रंधावा के गैंगस्टरों से लिंक हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग कांग्रेस को बर्बाद करने वाले हैं। ये पैसे लेकर सीटें बेचते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से सिद्धू परिवार बात करना पसंद नहीं करता, जो कांग्रेस के दुश्मन हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धू परिवार कांग्रेस का सिपाही है और सिपाही बनकर रहेगा। नवजोत कौर सिद्धू ने आरोप लगाए कि पंजाब कांग्रेस के 4 बड़े नेता पंजाब का मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सुखजिंदर सिंह रंधावा और चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब का सीएम बनना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाए है कि प्रताप सिंह बाजवा भाजपा से मीटिंग करने आए थे। आरोप है कि कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पंजाब का सीएम बनना चाहते हैं और वे छिप-छिपकर विरोधी पार्टियों से मिलते हैं।
  • क्या Donald Trump करेंगे रुसी राष्ट्रपति पुतिन से दोस्ती? इस बयान के बाद तेज हुई अटकलें

    क्या Donald Trump करेंगे रुसी राष्ट्रपति पुतिन से दोस्ती? इस बयान के बाद तेज हुई अटकलें

    नई दिल्ली: यूक्रेन पर रुस के अटैक अभी भी जारी हैं। अब इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने क्रेमलिन को खतरा मानने से मना कर दिया है। ट्रंप प्रशासन की ओर से अमेरिका की नई नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रेटजी जारी की गई है। इस स्ट्रेटजी में अप्रत्याशित तौर पर बड़ा बदलाव किया गया है। नई नीति के अंतर्गत अमेरिका अब रुस को प्रत्यक्ष खतरा नहीं मानेगा और उसके साथ सहयोग करेगा।

    ट्रंप ने की पुतिन की तारीफ

    रुस ने अभी अमेरिका के इस कदम का पूरे दिल के साथ स्वागत किया है। अमेरिका ने इस कदम को दोनों देशों के रिश्तों के प्रति पॉजिटिव बताया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि जो बदलाव हम देख रहे हैं वो कई मायनों में हमारी दृष्टि के अनुरुप है। यह पहली बार नहीं हुआ है जब राष्ट्रपति ट्रंप और रुसी राष्ट्रपति के रिश्ते अच्छे दिखे हैं। इससे पहले भी कई मौकों पर ट्रंप ने पुतिन की खुलकर तारीफ की है।

     प्रशासन ने जारी की नई नीति

    ट्रंप प्रशासन का यह फैसला पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा और बाइडेन प्रशासन की नीतियों से बिल्कुल उलट है। 2014 में क्रीमिया को रुस में मिलाने और 2022 में यूक्रेन पर हमले के बाद से अमेरिका लगातार रुस को बड़ा खतरा मानता है। इसके बाद से अमेरिका रुस को हमेशा आक्रामक और वैश्विक व्यवस्था को बिगाड़ने वाला देश बता रहा है परंतु ट्रंप प्रशासन के द्वारा जारी की गई नई रणनीति फ्लेक्सिबल रियलिज्म सिद्धांत पर आधारित है।

    बढ़ सकती है मुश्किल

    रुस के प्रवक्ता ने यह कहा है कि नई रणनीति नाटो के लगातार फैलते हुए सैन्य गठबंधन की धारणा को खत्म करने और वास्तविकता को रोकने के वादे के उलट है यह क्रेमलिन के लिए उत्साहजनक संकेत है हालांकि उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि राष्ट्रपति ट्रंप के इरादे भले ही अच्छे हो लेकिन अमेरिका का डीप स्टेट यानी की वहां की नौकरशाही और पुरानी व्यवस्था ट्रंप के रास्ते में रोड़े अटकाएगी। अमेरिकी डीप स्टेट की सोच ट्रंप से बहुत अलग है। ट्रंप अक्सर यह आरोप लगाते हैं कि कुछ अधिकारी चुनी हुई सरकार को काम नहीं करने देते।  
  • Punjab News: सिद्धू के बयान पर सासंद रंधावा का पलटवार, ऐसे लोगों से पार्टी को खतरा, देखें वीडियो

    Punjab News: सिद्धू के बयान पर सासंद रंधावा का पलटवार, ऐसे लोगों से पार्टी को खतरा, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः कांग्रेस में नवजोत कौर सिद्धू के “500 करोड़ रुपये” वाले बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। हालांकि इस मामले को लेकर सिद्धू ने यूटर्न लिया है और कहा है कि यह बयान विपक्ष पार्टियों को लेकर उनके द्वारा दिया गया था। नवजोत कौर का कहना हैकि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने नवजोत कौर सिद्धू के “500 करोड़ रुपये” वाले दावे को “दुर्भाग्यपूर्ण” बताया।

    उन्होंने कहा कि नवजोत सिद्धू भाजपा से जब कांग्रेस में आए थे तो उन्हें पार्टी की ओर से मंत्री बनाया गया था। रंधावा ने कहा कि उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि निकाय मंत्री बनाने के दौरान कितने पैसे दिए थे और उसके बाद पीसीसी का अध्यक्ष बनाने के लिए कितनी राशि दी गई। रंधावा ने कहा कि पार्टी सुप्रीमों के फैसले के बाद ही सीएम बनने को लेकर मोहर लगती है। उन्होंने सिद्धू परिवार पर साढ़े 3 साल तक उनकी चुप्पी पर सवाल उठाए।

    रंधावा ने यह भी पूछा कि जब प्रियंका गांधी मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्वाचन क्षेत्र में आईं, तो उन्होंने प्रचार क्यों नहीं किया। उन्होंने इसे पार्टी की अनुशासनहीनता बताया। रंधावा ने कहा कि जब कांग्रेसियों को डंडे मारे जा रहे थे तो सिद्धू वहां कांग्रेस के साथ प्रदर्शन में नहीं पहुंचे और उस पर कोई टिप्पणी नहीं की। रंधावा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को पंजाब में किसी से कोई खतरा नहीं है, लेकिन जो ऐसे लोग बैठे हैं उनसे ही खतरा है।

  • Punjab News: नहर में गिरी लड़की की नहीं हुई मौत, 68 दिन बाद पुलिस के समक्ष हुई पेश, देखें वीडियो

    Punjab News: नहर में गिरी लड़की की नहीं हुई मौत, 68 दिन बाद पुलिस के समक्ष हुई पेश, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले उसके पिता सुरजीत सिंह ने 68 दिन पहले बेटी के हाथ-पैर बांधकर नहर में धक्का दे दिया था। इस दौरान लड़की की मौत के दावे पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। लेकिन अब लड़की प्रीत ढाई महीने के बाद थाने में पुलिस के समक्ष पेश हुई। जहां उसने पुलिस से अपील की है कि वह जिंदा है और उसकी हत्या के मामले में जेल में बंद पिता को रिहा कर दिया जाए। वहीं इस मामले को लेकर एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि लड़की ठीक-ठाक वापिस लौटी है और उसकी मौत नहीं हुई।

    लड़की ने बयान में बताया कि वह किसी तरह से नहर से बाहर निकल आई थी। हालांकि लड़की अभी तक यह नहीं बता रही कि वह किसके घर में रही थी। लड़की का कहना है कि वह उक्त लोगों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए नहीं बताना चाहती। एसएसपी ने कहा कि लड़की नाबालिग है, ऐसे में उस पर दवाब भी नहीं डाला जा सकता। लड़की को कोर्ट में पेश किया जाएगा और कोर्ट में बयान दर्ज किए जाएगे, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    लड़की ने बताया कि वह जब नहर से बाहर निकली तो उसके किसी जानकार ने मदद की थी। जिसके बाद वह उसे शहर में छोड़ गए। इस दौरान वह पिता से खतरा होने के कारण किसी जानकार के घर रही और बाहर नहीं निकली थी। लड़की के मुताबिक उसकी सेहत ठीक नहीं और वह उपचार करवा रही थी। अब लड़की दिमागी तौर पर कुछ ठीक हुई तो उसे पता चला कि पिता जेल में बंद है और उसका भाई-बहनों का बुरा हाल हो रहा है। वहीं माता पर लगे आरोपों को लेकर एसएसपी ने कहा कि उसने पुलिस के सामने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।

    एसएसपी ने कहा कि पुलिस सुरक्षा में सिविल अस्पताल मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया और बाद में अदालत में पेश किया गया। खबर लिखे जाने तक लड़की के बयान अदालत में दर्ज कराए जा रहे थे। एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू का कहना है कि अदालत में दर्ज कराए गए बयानों के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं दूसरी ओर कहा जा रहा है कि लड़की अपनी बुआ के पास रह रही थी। जिसके बाद आज बुआ और फुफड़ उसे लेकर पुलिस के समक्ष पेश हुए थे।

  • विदेश मंत्री S Jaishankar के बयान पर भड़का पाकिस्तान, भारत के खिलाफ उगला जहर!

    विदेश मंत्री S Jaishankar के बयान पर भड़का पाकिस्तान, भारत के खिलाफ उगला जहर!

    नई दिल्ली: पाकिस्तान भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बयान से भड़क गया है। इस बयान में उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान की कई समस्याओं का कारण उनकी सेना है। अब पड़ोसी देश ने विदेश मंत्री के इस बयान को भड़काऊ, गलत और गैर जिम्मेदार बता दिया है। यह टिप्पणी जयशंकर ने दिल्ली में आयोजित किए गए एक कार्यक्रम के दौरान की थी।

    पाकिस्तान ने लगाए आरोप

    पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान जयशंकर के द्वारा की गई टिप्णी को हम खारिज करते हैं और उसकी निंदा भी करते हैं। पाकिस्तान एक जिम्मेदार राष्ट्र है और उसकी सेना और अन्य संस्थान देश की सुरक्षा का मजबूत स्तंभ हैं। प्रवक्ता के द्वारा भारत पर पाकिस्तन के नेतृत्व और सरकारी संस्थानों को बदनाम करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है।

    आतंकवादी समूहों को समर्थन देती है सेना

    जयशंकर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि पाकिस्तान में सेना आतंकवादी समूहों को समर्थन देती है। वहीं से समस्याएं शुरु हो जाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जैसे अच्छे और बुरे आतंकवादी होते हैं वैसे ही अच्छे सैन्य नेता और कुछ उतने अच्छे नहीं होते। ऐसा माना जा रहा है कि उनका इशारा पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की ओर था।

    पाकिस्तान की सेना देने जानती है जवाब

    पाकिस्तान के प्रवक्ता ने कहा कि मई में जो संघर्ष हुआ था उस दौरान पाकिस्तान की सेना ने यह दिखा दिया है कि वह किसी भी हमले का प्रभावी, अनुशासित और जिम्मेदार तरीके से जवाब देने में सक्षम हैं। उन्होंने इसे पाकिस्तान की रक्षा क्षमता का उदाहरण बताया है।

    ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुआ था भारी नुकसान

    यह विवाद उस समय सामने आया है जब हाल ही में भारत के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चर्चा चल रही है। यह ऑपरेशन 7 मई को शुरु हुआ था। इसका मुख्य उद्देश्य पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ढांचे को तबाह करना था। भारतीय सेना की ओर से यह कार्रवाई पहलगाम में हुए हमले के जवाब में की गई थी। इस हमले में 26 नागरिक मारे गए थे। चार दिन तक चले इस अभियान के बाद 10 मई को दोनों देसों ने सैन्य गतिविधियों को रोकने पर सहमति जताई थी। भारतीय वायुसेना प्रमुख एपी के अनुसार, हमले में पाकिस्तान के कम से कम एक दर्जन सैन्य विमान नष्ट हुए थे। इसमें कई एफ-16 भी शामिल थे।
  • Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब पर पांच सिंह साहिबानों की अहम मीटिंग शुरू, पंथक मुद्दों पर लिए जाएंगे बड़े फैसले, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब पर पांच सिंह साहिबानों की अहम मीटिंग शुरू, पंथक मुद्दों पर लिए जाएंगे बड़े फैसले, देखें वीडियो

    अमृतसर: श्री अकाल तख्त साहिब के सेक्रेटेरिएट में आज एग्जीक्यूटिव जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज की लीडरशिप में पांचों सिंह साहिबों की मीटिंग शुरू हो गई है। हाल के दिनों में उठे कुछ मुद्दों और पंथिक चिंताओं को ध्यान में रखते इस मीटिंग को बहुत अहम माना जा रहा है। आज सिंह साहिबों द्वारा कई सेंसिटिव मामलों पर चर्चा की जा रही है।

    पूर्व अकाली नेता विरसा सिंह वल्टोहा पर अकाली दल द्वारा लगाए गए 10 साल के बैन को हटाने का मुद्दा मीटिंग में चर्चा का सेंटर बना हुआ है। इसके अलावा, आज छोटे साहिबजादों के शहीदी दिवस और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश गुरुपर्व की तारीख को नानकशाही कैलेंडर के हिसाब से बदलने का भी फैसला आज हो सकता है। दोनों तारीखें 27 दिसंबर को पड़ती हैं, और इनमें बदलाव की मांग लंबे समय से उठ रही थी।

    गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. करमजीत सिंह के खिलाफ दर्ज शिकायत भी मौजूदा मीटिंग के एजेंडे में शामिल है। सिंह साहिबान एकेडमिक और धार्मिक सिद्धांतों से जुड़े इस मामले में नया आदेश जारी कर सकते हैं।

    पूर्व जत्थेदार गुरबचन सिंह को धार्मिक सजा का मुद्दा
    2015 में डेरा सिरसा प्रमुख की सफाई स्वीकार करने वाले पूर्व जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह का मामला भी आज मीटिंग में गंभीरता से उठाया जा रहा है। सिख संगठन लंबे समय से उनके खिलाफ धार्मिक कार्रवाई की मांग कर रहे थे, जिस पर अब आधिकारिक फैसला हो सकता है।

    टूरिज्म मिनिस्टर और डायरेक्टर से सफाई का रिव्यू मांगा गया
    पंजाब टूरिज्म और कल्चरल अफेयर्स मिनिस्टर तरुणप्रीत सिंह सोंद और डिपार्टमेंट के डायरेक्टर के खिलाफ शिकायत भी मीटिंग में रखी जा रही है, जिसमें श्री आनंदपुर साहिब में सिख नैतिकता के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था। भाई जीवन सिंह (भाई जैता जी) मेमोरियल की प्रेजेंटेशन में सिख परंपराओं के खिलाफ जाने के आरोपों को ध्यान में रखते हुए तख्त साहिब ने दोनों से सफाई मांगी थी।

    आज की मीटिंग में तख्त दमदमा साहिब के जत्थेदार बाबा टेक सिंह, श्री आनंदपुर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जोगिंदर सिंह, सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के ग्रंथी ज्ञानी केवल सिंह और पंज प्यारों में से एक भाई मंगल सिंह शामिल हैं। पंथिक लेवल पर यह एक साथ मौजूदगी मीटिंग की गंभीरता को और दिखाती है।

  • शादी के मडंप में दुल्हा खेलता रहा Free Fire Game, दुल्हन को आ गई शर्म, वीडियो वायरल

    शादी के मडंप में दुल्हा खेलता रहा Free Fire Game, दुल्हन को आ गई शर्म, वीडियो वायरल

    नवादाः मोबाइल गेमिंग का लत इस तरह लोगों को अपने गिरफ्त में ले रही है, इसकी एक झलक बिहार के नवादा जिले में शादी के मडंप में देखने को मिला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जहां दुल्हा अपनी ही शादी के मंडप में बैठ कर फ्री फायर गेम खेलने में लीन है। वीडियो में शादी के मंडप में दूल्हा फेरों और मंत्रोच्चार के बीच मोबाइल पर गेम ‘फ्री फायर’ खेलने में पूरी तरह डूबा हुआ है। पंडित जी मंत्र पढ़ रहे हैं, रस्में चल रही हैं, लेकिन दूल्हे का ध्यान एक इंच भी फोन की स्क्रीन से हटता नहीं दिख रहा। पास बैठी दुल्हन बार-बार हैरानी और नाराजगी भरी नजरों से उसे देख रही है। इसे देख दुल्हन को भी शर्म आ गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा सेहरा पहनकर मंडप में बैठा है, लेकिन ध्यान न पंडित के मंत्रों में है और न शादी की रस्मों में है। उसका पूरा फोकस मोबाइल स्क्रीन पर चल रहे फ्री फायर गेम पर है। आसपास मौजूद लोग भी दूल्हे की इस हरकत को देखकर हंसते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग तो मोबाइल कैमरा निकालकर वीडियो भी बनाने लगते हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो पोस्ट होते ही वायरल हो गया। लोग इसे शेयर करते हुए तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। दूसरी ओर इस मामले को लेकर नवादा पुलिस या स्थानीय प्रशासन की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो पहले भी आते रहे हैं, लेकिन शादी के मंडप में दूल्हे का गेम खेलना लोगों के लिए नया और चौंकाने वाला है। शादी जैसे मौके पर जहां परिवार चाहता है कि दूल्हा-दुल्हन रस्मों पर ध्यान दें, वहीं इस वायरल वीडियो ने एक नई बहस खड़ी कर दी है कि क्या डिजिटल मनोरंजन इतना हावी हो चुका है कि लोग अपनी ही शादी में भी मोबाइल नहीं छोड़ पा रहे।    
  • Haryana News: शादी में जा रहे परिवार की कार के सामने आया तेंदुआ, फैली दहशत, देखें वीडियो

    Haryana News: शादी में जा रहे परिवार की कार के सामने आया तेंदुआ, फैली दहशत, देखें वीडियो

    पंचकूला: चंडीमंदिर मोरनी रोड़ पर अचानक से हड़कंप मच गया। मादना गांव से एक शादी में जा रहे कजियाना गांव के लोगों की कार के सामने अचानक से तेंदुआ आ गया। देवराज, ताराचंद, अच्छर कुमार बघारनी परिवार के सदस्य कारों के काफिले के साथ गुजर रहे थे।

    इसी दौरान जंगल की ओर से एक तेंदुआ उनकी कार के सामने आ गया। उस तेंदुए को देखकर सभी चालकों को कार रोकनी पड़ी। कुछ सैकेंड तक तेंदुआ कारों की लाइट में ही खड़ा रहा। इसके बाद वह जंगल की ओर भाग गया।

    अचानक गाड़ी में सवार महिलाएं और बच्चे तेंदुआ को देख घबरा गए। ग्रामीणों ने बताया कि चंडीमंदिर के पास स्थित स्कूलों के आस-पास बने जंगल में तेंदुए घूमते रहते हैं। देवराज ने बताया कि गांव में पालतू पशु बंधे रहते हैं।

    स्कूल के बच्चे भी रोज इसी जंगल से गुजरते हैं ऐसे में बच्चों और अध्यापकों के मन में डर जैसा माहौल बन गया है।

  • Punjab News: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर के बयान पर गर्माई सियासत, राजा वडिंग ने हाईकमान से की शिकायत

    Punjab News: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर के बयान पर गर्माई सियासत, राजा वडिंग ने हाईकमान से की शिकायत

    चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस में पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के बयान से पिछले 2 दिनों से राजनीतिक गलियारे में हलचल मची हुई है। हालांकि आज 500 करोड़ रुपए वाले बयान को लेकर नवजोत कौर ने यूटर्न लिया है और कहा कि वह बयान उन्होंने विपक्ष पार्टियों को लेकर दिया था। दरअसल, नवजोत कौर के इस बयान के तुरंत बाद विरोधी पार्टियों ने कांग्रेस पर तंज कसने शुरू कर दिए। वहीं लुधियाना से सांसद व पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मामले की शिकायत सीधे पार्टी हाईकमान से की है।

    रिपोर्टों के अनुसार, राजा वड़िंग ने डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि न तो किसी तरफ से 500 करोड़ रुपये दिए गए हैं और न ही कांग्रेस में इस तरह की कोई बात चल रही है। उन्होंने पार्टी अधिकारियों को बताया कि पार्टी के अंदरूनी विवादों ने पिछली चुनावी लड़ाइयों में कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया। दूसरी ओर, डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने अपने बयान को तोड़-मरोड़ कर फैलाने की निंदा की है।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी ने कभी भी उनसे कोई मांग नहीं की। उन्होंने कहा कि जब सिद्धू के बारे में पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा बनने के सवाल उठाए गए, तो उन्होंने केवल यह उत्तर दिया कि उनके पास किसी पार्टी को देने के लिए कोई रकम उपलब्ध नहीं है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि नवजोत कौर सिद्धू के बयान से कई वरिष्ठ नेता नाराज़ हैं और वे उनके खिलाफ उपयुक्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पार्टी अंदरूनी तनाव और विवाद को गंभीरता से ले रही है, खासकर जब पिछली चुनावी मौकों पर अंदरूनी विवादों ने पार्टी को नुकसान पहुंचाया था।

  • Haryana News: 2 दिन की हड़ताल पर Doctor; OPD सेवाएं प्रभावित, मरीज परेशान, देखें वीडियो

    Haryana News: 2 दिन की हड़ताल पर Doctor; OPD सेवाएं प्रभावित, मरीज परेशान, देखें वीडियो

    पंचकूला: हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर पंचकूला के सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल के डॉक्टर 8 और 9 दिसंबर को हड़ताल पर रहेंगे। डॉक्टरों ने एसएमओ (सीनियर मेडिकल ऑफिसर) की सीधी भर्ती पर रोक लगाने तथा एसीपी लागू करने की मांग को लेकर यह दो-दिवसीय हड़ताल की।

    हड़ताल के चलते अस्पताल में आने वाले मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सामान्य ओपीडी सेवाएं प्रभावित रहीं और उपचार के लिए आए लोग घंटों तक भटकते नजर आए। डॉक्टरों की हड़ताल के कारण इमरजेंसी सेवाएं और पोस्टमार्टम सुविधा भी बाधित रही, जिससे हालात और अधिक गंभीर बन गए।

    एसोसिएशन का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक विरोध जारी रहेगा। वहीं मरीजों और परिजनों ने डॉक्टरों की हड़ताल पर चिंता जताई और सरकार से मामले का शीघ्र समाधान निकालने की अपील की।