Blog

  • IndiGo की 134 उड़ानें फिर रद्द, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

    IndiGo की 134 उड़ानें फिर रद्द, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

    नई दिल्लीः इंडिगो संकट 7वें दिन भी जारी है। दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद और बेंगलुरु एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि एयरलाइन धीरे-धीरे अपने शेड्यूल को स्थिर करने की कोशिश कर रही है। वहीं आज दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे एक बार फिर से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, इंडिगो का संकट थमता नहीं दिख रहा है और फ्लाइट रद्द होने का क्रम जारी है।

    डिगो ने आईजीआई एयरपोर्ट से कुल 134 फ्लाइट्स रद्द की हैं। इनमें 75 प्रस्थान करने वाली और 59 आगमन वाली उड़ानें शामिल हैं। फ्लाइट कैंसिलेशन की वजह से यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि इंडिगो की उड़ानों में देरी बनी रह सकती है।

    यात्रियों को सुझाव दिया गया है कि किसी भी परेशानी से बचने के लिए एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस एयरलाइन से जरूर चेक करें। इंडिगो की ओर से कहा गया है कि हमारी टीमें सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर काम कर रही हैं, ताकि बाधाओं को कम किया जा सके और यात्रियों को सुविधाजनक अनुभव मिले। चिकित्सा सहायता या मदद के लिए इन्फॉर्मेशन डेस्क से संपर्क करने की सलाह दी गई है। साथ ही एयरपोर्ट आने-जाने के लिए मेट्रो, बस और कैब जैसे कई पब्लिक ट्रांसपोर्ट विकल्प उपलब्ध हैं।

    इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन का शेयर आज बाजार खुलते ही करीब 7 फीसदी गिर गया। बीएसई पर यह 6.6 फीसदी गिरावट के साथ 5015 रुपये पर आ गया। पिछले सत्र में यह 5371.30 रुपये पर बंद हुआ था और आज 5100.05 रुपये पर खुला। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 6,225.05 रुपये है जबकि न्यूनतम स्तर 3,946.40 रुपये है।

  • Punjab News: कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की मौत, देखें वीडियो

    फाजिल्काः फिरोजपुर रोड जलालाबाद के पास अमीर खास गांव के पास दर्दनाक हादसा हो गया। कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में परिवार के दो लोगों की मौत गई। मिली जानकारी के अनुसार परिवार गांव माहलम का निवासी है। परिवार वापस फिरोजपुर से एक विवाह समारोह से लौट रहा था और फाजिल्का की ओर से आ रहा एक ट्रक जो अमृतसर जा रहा था।

    जब अमीर खास गांव के पास पहुंचा तो दोनों वाहनों के बीच भयंकर टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के पर परखच्चे तक उड़ गए। कार में बैठे कुछ लोग फंसे रहे। कजन भाई ने बताया कि हादसे में उसके ताय के बेटे बलविंदर सिंह और भाभी मनजीत कौर की मौत हो गई है, जबकि मां और भाई के बच्चे हर्ष और मन्नत दोनों गंभी जख्मी है।

    स्थानीय लोगों ने कार का दरवाजा खोलकर उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, तभी एक औरत सड़क पर गिर पड़ी और कार चालक भी कार में फंसा रहा। दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए रेफर किया गया। मौके पर पुलिस भी पहुंचकर कार्रवाई कर रही है।

    इस सड़क को बंदे खानी के नाम से जाना जाता है क्योंकि यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। सड़क संकरी होने और ट्रैफिक बढ़ने से लगभग 20 साल पहले इसे चौड़ा किया गया था, जबकि अब 20 साल में ट्रैफिक और बढ़ा है, लेकिन सड़क अभी भी छोटी ही है। लोग लंबे समय से इस सड़क को चौड़ी करने की मांग कर रहे हैं। टोल प्लाजा बंद होने के बाद भी सड़क की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है और इसी वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं।

  • Jalandhar News: मौसम विभाग ने शीत लहर को लेकर जारी किया अलर्ट

    Jalandhar News: मौसम विभाग ने शीत लहर को लेकर जारी किया अलर्ट

    जालंधर, ENS: पंजाब और चंडीगढ़ में तापमान में थोड़ी बढ़त हुई है। प्रदेश में औसतन न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है और अब सामान्य के निकट है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम 13 दिसंबर तक शुष्क रहेगा, बारिश की उम्मीद नहीं है। जालंधर में शीत लहर को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है।

    अगले दिनों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच सकता है। रविवार को न्यूनतम 6 डिग्री और अधिकतम 21 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इस समय मौसम विभाग ने शीत लहर से बचने की सलाह दी है। सुबह और रात में ठंड रहेगी, जबकि दोपहर में धूप खिली रहेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण नजदीकी शहरों में ठंडी हवा चलने की संभावना है। रविवार को खिली धूप के साथ रैनक बाजार में लोगों की भीड़ भी देखी गई।

    पश्चिमी विक्षोभों के कारण तापमान में और कमी की संभावना है। आने वाले दिनों के तापमान के आंकड़े नीचे दिए गए हैं। चावल की कटाई का मौसम खत्म होने के बाद भी हवा की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हुआ है। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि बारिश के बाद ही प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी।

  • Jalandhar News: IndusInd Bank के ATM से नकली और फटे नोट निकलने को लेकर भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: IndusInd Bank के ATM से नकली और फटे नोट निकलने को लेकर भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 66 फीट रोड स्थित इंडोसेंट बैंक के एटीएम से नकली और फटे नोटों को लेकर भारी हंगामा हुआ। हालांकि घटना के दौरान एटीएम में सिक्योरिटी गार्ड मौजूद है। व्यक्ति ने कहाकि उसने 10 हजार रुपए निकाले और उसमे में 500-500 के नोट फटे व नकली निकले। वहीं एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि उसने एटीएम से 4 हजार रुपए निकाले और उसके भी फटे व नकली नोट निकले। इस मामले को लेकर सिक्योरिटी गार्ड से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उनका कहना हैकि वह नहीं जानते नोट असली है या नकली है। सिक्योरिटी गार्ड ने कहा कि इस मामले को अधिकारी गुलशन से बात की गई और उन्होंने मशीन बंद करने के लिए कहा है।

    जिसके बाद उनका कहना है कि पीड़ितों के पैसों की जांच करने के बाद उनके पैसे लौटा दिए जाएंगे। पीड़ित राजवीर उसमान गांव के रहने वाले व्यक्ति ने कहा कि घटना के दौरान 2 से 3 अन्य लोग पैसे निकलवाने आए और उन्होंने भी नहीं बताया कि एटीएम से फटे और नकली नोट निकल रहे है। इस घटना को लेकर देर रात एटीएम के बाहर जमकर हंगामा हुआ। पीड़ित ने कहा कि उसकी 10 हजार रुपए सैलेरी है, ऐसे में उसकी महीने की सारी कमाई चली गई। पीड़ित ने कहा कि वह एटीएम से निकले कई नोट न सिर्फ फटे हुए थे, बल्कि उनकी क्वालिटी और प्रिंट भी बेहद खराब थी, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।

    पीड़ित उपभोक्ताओं के अनुसार, नोटों की बनावट सामान्य कागज जैसी महसूस हो रही थी। नोटों पर मौजूद सुरक्षा धागा, वॉटरमार्क और अन्य अहम सुरक्षा फीचर या तो गायब थे या गलत तरीके से प्रिंट किए गए थे। कई नोट किनारों से फटे हुए थे, जो साफ तौर पर इनके असली न होने की ओर इशारा करता है। बैंक अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लोगों का बैंक के अधिकारियों पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए है। उनका कहना है कि इस मामले की जांच की जाए कि जिस व्यक्ति ने पैसे जमा किए है वह कहां से नकली और फटे नोट लेकर आया है।

  • Bigg Boss 19 Winner: Gaurav Khanna बने विजेता, Trophy के साथ मिला 50 लाख रुपए का कैश प्राइज

    Bigg Boss 19 Winner: Gaurav Khanna बने विजेता, Trophy के साथ मिला 50 लाख रुपए का कैश प्राइज

    फरहाना भट्ट रनर-अप रहीं, भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भी पहुंचे

    मुंबईः बिग बॉस 19′ की ट्रॉफी गौरव खन्ना के पास पहुंच गई है। वह शो के विनर बने और बेहद खुश हैं। उन्हें शुरू से ही मालूम था कि वह ये टाइटल जीतेंगे और वैसा हुआ भी। हालांकि कई लोग नाखुश हैं लेकिन उनके चाहने वाले खुशी से झूम रहे हैं। जबकि फरहाना भट्ट रनर-अप रहीं। वहीं, अमाल मलिक पांचवें, तान्या मित्तल चौथे और प्रणीत मोरे तीसरे स्थान पर रहे। ग्रैंड फिनाले रविवार को मुंबई में हुआ। विनर गौरव खन्ना एक फेमस टीवी एक्टर हैं, जो CID और अनुपमा जैसे टीवी शो में नजर आ चुके हैं। शो जीतने पर गौरव को बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपए का कैश प्राइज मिला है। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भी फिनाले में शामिल हुए। शो में उन्हें लॉरेंस गैंग की ओर से शामिल न होने की धमकी आई थी, इसके बावजूद वे शो में पहुंचे। वहीं, शो के दौरान सलमान धर्मेंद्र को याद करते भावुक हो गए। बिग बॉस का यह सीजन 24 अगस्त से शुरू हुआ था। इस सीजन में कुल 18 कंटेस्टेंट आए थे। गौरव खन्ना ने बाहर आकर ट्रॉफी के साथ तीन पोस्ट किया है। इसमें मृदुल तिवारी और पत्नी आकांक्षा भी नजर आ रही हैं। पहले में वह वैनिटी के अंदर हैं, जहां मृदुल और पत्नी आकांक्षा के साथ पोज दे रहे हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा, ‘यहां है विनर। आप सभी के अथाह सपोर्ट के लिए आभारी हूं। ट्रॉफी घर पर है।’ इस पर मृदुल ने लिखा, ‘छोटा भाई स्टार जीत के गया था। बड़ा भाई एंड जीतकर आया। आई लव यू मेरे भाई। भाई बनाएंगे तो फुल निभाएंगे।’ राजीव अदातिया, अर्जुन बिजलानी समेत अन्य ने शुभकामनाएं दी हैं।
  • Punjab News: नौजवान का बेरहमी से कत्ल, 3 भाईयों सहित 5 पर मामला दर्ज

    Punjab News: नौजवान का बेरहमी से कत्ल, 3 भाईयों सहित 5 पर मामला दर्ज

    बरनालाः जिले के सब-डिवीजन तपा मंडी के पास घुन्नस गांव में नौजवान का कत्ल हुआ। जहां तेजधार हथियारों से लैस आधा दर्जन हमलावारों ने नौजवान की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान 32 वर्षीय तरसेम सिंह बेटे स्वर्गीय बूटा सिंह, गांव घुन्नस के रूप में हुई है। इस घटना में नौजवान का शव सड़क पर खड़ी कार में खून से लथपथ मिला। मृतक धान के सीजन के बाद पास के गांव मेहता में बकरियां चराकर दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करता था।

    परिजनों और आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना तपा पुलिस को दी, जहां तपा पुलिस देर रात मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। हत्या जैसी इस बड़ी घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव घुन्नस में भी हत्या जैसी बड़ी घटना से लोगों में डर का माहौल है। मामले की जानकारी देते हुए मृतक की मां बलवीर कौर समेत परिवार के सदस्यों ने कहा कि उनके बेटे की बेरहमी से हत्या की गई है।

    परिवार के सदस्यों और पंचायत सदस्यों ने बताया कि मृतक बीती रात सर्दियों के कपड़े खरीदने के लिए घर आ रहा था। जब वह शराब के ठेके के पास खड़ा था, तो कुछ युवकों की उससे बहस हुई जिसके बाद उन्होंने वर्ना कार में बैठे तरसेम सिंह की गर्दन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    दूसरी ओर तपा मंडी के डीएसपी गुरप्रीत सिंह सिद्धू ने बताया कि इस घटना की सूचना मिली थी, जहां पुलिस ने मौके का मुआयना किया था। मृतक तरसेम सिंह के भाई रेशम सिंह के बयानों के आधार पर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से 3 आरोपी भाई हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • ताश के पत्तों की तरह गिराया 5 मंजिला निर्माणाधीन होटल, देखें वीडियो

    ताश के पत्तों की तरह गिराया 5 मंजिला निर्माणाधीन होटल, देखें वीडियो

    जयपुरः शहर के पॉश इलाके मालवीय नगर में झुकी हुई 5 मंजिला (G+4) निर्माणाधीन होटल को JDA ने सुरक्षा कारणों से गिरा दिया। जेडीए की बिना अनुमति के 5 मंजिला इमारत तैयार कर दी गई। इमारत को होटल के रूप में बनाया गया था, जिसमें बेसमेंट भी रखा गया था। बेसमेंट के पास खुदाई के दौरान इमारत में अचानक दरारें आ गई थीं और पूरी बिल्डिंग एक तरफ खतरनाक तरीके से झुक गई थी। दरारें पड़ने के बाद इमारत एक तरफ झुकने लगी तो हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही निगम और जेडीए के अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति बिगड़ने पर जेडीए टीम ने दो क्रेन की सहायता से होटल को अस्थायी सपोर्ट दिया, लेकिन संरचना असुरक्षित होने के कारण इसे ध्वस्त करने का निर्णय लिया गया। होटल को गिराने से पहले जेसीबी मशीनों से दीवारों में ड्रिलिंग कर स्ट्रक्चर को कमजोर किया गया। अवैध रूप से बनी यह इमारत मालवीय नगर सेक्टर 9 में बनी हुई थी। अमित भारद्वाज पेट्रोल पंप के सामने स्थित अग्रवाल आई हॉस्पिटल के बराबर में यह इमारत अवैध रूप से खड़ी कर दी गई। बेसमेंट की मिट्टी खिसकने से पांच मंजिला इमारत गिरने की स्थिति में आ गई। कार्रवाई के दौरान होटल मालिक मौके पर पहुंचे और विरोध जताने लगे, इस दौरान उनकी पुलिस अधिकारियों से तीखी बहस भी हुई। मालिकों का कहना है कि ‘पूरी कार्रवाई में पॉलिटिकल पावर का इस्तेमाल किया गया है। न कोई लीगल टीम आई, न हमारे आर्किटेक्ट से बात की गई। हमने नगर निगम से नक्शा पास करवाया है और 1.25 लाख रुपये जमा भी कराए हैं।’ दूसरी ओर जेडीए अधिकारियों का दावा है कि होटल नियमों के विपरीत रेजिडेंशियल जोन में बिना अनुमति के बनाया गया था। जोन-1 के तहसीलदार शिवांग शर्मा ने बताया कि 90 गज के प्लॉट पर कॉमर्शियल गतिविधि की मंजूरी नहीं है। वहीं, डिप्टी इन्फोर्समेंट ऑफिसर इस्माइल खान के अनुसार प्राधिकरण से किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी। जयपुर शहर के पॉश इलाके में हुई कार्रवाई के दौरान बिल्डिंग का कुछ हिस्सा सड़क पर आ गिरा, जिसे हटाने के लिए जेडीए की टीम लगातार जेसीबी से मलबा साफ कर रही है। होटल टूटते देखने के लिए आसपास के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। 5 मंजिला अवैध इमारत को गिराने से एक दिन पहले ही हादसे की आशंका के चलते आसपास के मकानों को खाली करा दिया गया। ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया गया और वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई। इमारत को ध्वस्त करने के बाद ही यातायात का संचालन बहाल किया जा सका। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जेडीए के अधिकारियों की रिपोर्ट पर इमारत मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस इमारत को कमर्शियल एक्टिविटी (होटल) के रूप में उपयोग लिया जाना था।    
  • Punjab News: सिलेंडर में आग लगने के बाद हुआ धमाका, उड़ी छती, 4 कर्मी झुलसे

    Punjab News: सिलेंडर में आग लगने के बाद हुआ धमाका, उड़ी छती, 4 कर्मी झुलसे

    पटियालाः नाभा के गांव मैहस में भीषण हादसा हो गया। जहां देर रात शमशेर गैस एजेंसी में एक सिलेंडर में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में 4 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल कर्मचारियों की पहचान जज सिंह (मैहस), दिलीप कुमार (नाभा), संदीप शर्मा (नाभा) और सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने जज सिंह और दिलीप कुमार की गंभीर स्थिति के कारण उन्हें पटियाला अस्पताल में रेफर कर दिया है।

    हालांकि संदीप और सुरेंद्र का इलाज नाभा के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि गोदाम के पास पड़े सिलेंडर में लीकेज होने के कारण अचानक आग लग गई। जिसके कुछ देर बाद जोरदार धमाका हुआ और कमरे की छत गिर गई। इस घटना में सिलेंडर के टुकड़े चारों तरफ बिखर गए। धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आए और उन्हें तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि गोदाम में रखे अन्य सिलेंडर सुरक्षित रहे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

    पुलिस जांच अधिकारी राजिंदर सिंह ने बताया कि हादसे की वजह की जांच की जा रही है। डीएसपी नाभा गुरिंदर सिंह बल ने कहा कि चार व्यक्ति झुलसे हैं और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि धमाके के समय छत के नीचे किसी के होने की सूचना नहीं है। घटना ने इलाके में सुरक्षा और सावधानी के सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने फायर सेफ्टी और सिलेंडर के रखरखाव की जांच तेज कर दी है। ग्रामीण हादसे से सकते में हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

  • लापता युवक का तालाब से मिला शव, हत्या की आशंका

    लापता युवक का तालाब से मिला शव, हत्या की आशंका

    छत्तीसगढ़: पोल्ट्री फार्म चलाने वाले युवक की हत्या कर नहर में फेंकने का मामला सामने आाय है। युवक 30 नवंबर से लापता चल रहा था। रविवार को उसकी लाश तालाब में मिली है। युवक का नाम धीरज साहू (25) है। जो कि घोरामार गांव का रहने वाला था। 30 नवंबर की रात घर से खाना खाने के बाद वह पोल्ट्री फार्म के लिए निकला था। जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

    पुलिस ने तलाश शुरू की। इस बीच ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस तालाब पहुंची। युवक के चेहरे और पीठ में धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। वहीं उसकी पसलियां भी टूट गई थी। पुलिस ने प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या की आशंका जताई है।

    पुलिस की जांच में पता चला कि युवक का लास्ट लोकेशन फार्म के पास था। इसी आधार पर पुलिस उसकी तलाश करती रही। वहीं, परिजन भी उसके करीबी और परिचितों से जानकारी जुटाते रहे। इस बीच रविवार को गांव में लोगों ने तालाब में युवक का शव देखा।

  • Punjab News: 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, 2 घायल, देखें CCTV

    Punjab News: 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, 2 घायल, देखें CCTV

    फगवाड़ाः शहर के मोहल्ला पलाई गेट में दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों से 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जानकारी देते हुए अरुण ने बताया कि वह मोहल्ले की किराने की दुकान पर खड़ा था और उसे सन्नी की कॉल आई और पूछा कि तू कहा है और उसने कहा कि वह भूषण किराने की दुकान पर खड़ा है। जिसके बाद 6 नौजवान आए उन्होंने बेरहमी से उसकी पिटाई की। देर रात 2 बजे की घटना है। आरोपी सोन कालोनी के रहने वाले है। पीड़ित ने कहा कि उसे मोहल्ले की महिलाओं ने बचाया। जिसके बाद उसने घर फोन किया और वह उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। पीड़ित ने कहा कि एक व्यक्ति ने नाक पर डंडा मारा और घसीटकर ले गए और उसकी पिटाई की।

    पीड़ित ने कहा कि सन्नी, अरुण सहित 4 अज्ञात व्यक्ति शामिल है। अरुण घटना के बाद देर रात चंडीगढ़ रवाना हो गया, अरुण राजस्थान का रहने वाला है और वह बिना बात के उसके साथ विवाद करता है। उसी ने ही सन्नी को फोन करके बुलाया, जिसके बाद उसके साथ मारपीट की। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक युवक को कुछ युवकों सहित महिला ने घेरा हुआ है और उसके साथ पहले धक्का मुक्की की जा रही है, जिसके बाद उसके साथ मारपीट की जा रही है। जिसके बाद युवक को कैमरे से दूर ले गए।

    दूसरी तरफ पलाई गेट के रहने वाले सन्नी ने कहा कि वह फगवाड़ा नगर निगम में जेसीबी ऑपरेटर हूं। मुझे मोहल्ले से फोन आया कि और कहा कि उसे मां-बहनों की गालियां दे रहे हैं। जब वह मौके पर पहुंचा तो मोहल्ले में 15 से 20 युवकों द्वारा मारपीट की जा रही थी। आरोप है कि सभी ने शराब का सेवन किया हुआ है। आरोप है कि खंडे सहित अन्य हथियारों से हमला किया। घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी। इस घटना में उसे अस्पताल लाया गया, जहां 15 से 16 टांके उसके लगे है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों का कहना है कि अभी तक पुलिस उनके बयान दर्ज करने नहीं पहुंची है।