Blog

  • सरकार का कदम: एचकेआरएन भुगतान प्रक्रिया के लिए एसओपी लागू

    सरकार का कदम: एचकेआरएन भुगतान प्रक्रिया के लिए एसओपी लागू

    चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) को समय पर एकमुश्त भुगतान सुनिश्चित करने तथा वैधानिक दायित्वों, विशेषकर कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) के सुचारू और समयबद्ध अनुपालन के लिए एक सख्त मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है।

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों तथा बोर्डों और निगमों के प्रबंध निदेशकों को जारी एक पत्र में कहा कि इस एसओपी का उद्देश्य एचकेआरएन के माध्यम से तैनात अनुबंध कर्मचारियों के भुगतान तंत्र में एकरूपता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि वैधानिक दायित्व, विशेषकर ईपीएफ अनुपालन केंद्रीयकृत व्यवस्था के तहत सुनिश्चित किए जाएंगे और विभाग सीधे तौर पर पीएफ खातों का संचालन नहीं करेंगे।

    एसओपी के अनुसार, भुगतान प्रक्रिया में सभी संबंधित पक्षों की जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से निर्धारित की गई हैं। कार्यालय प्रमुख रिकॉर्ड के सत्यापन और समय पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने के लिए उत्तरदायी होंगे, जबकि आहरण एवं संवितरण अधिकारी (डी.डी.ओ.) को केंद्रीय भूमिका प्रदान की गई है। डी.डी.ओ. की जिम्मेदारी होगी कि वे उपस्थिति, तैनाती रिकॉर्ड और बिलों का सत्यापन करें। प्रत्येक माह की 7 तारीख से पहले एचकेआरएन को भुगतान सुनिश्चित करें, एचकेआरएन पोर्टल पर ईपीएफ एवं ईएसआई संबंधित सही विवरण अपलोड करें तथा कर्मचारियों के कार्यमुक्त होने या मातृत्व अवकाश की जानकारी अद्यतन करें।

    डी.डी.ओ. यह भी सुनिश्चित करेगा कि यदि ईएसआईसी के अंतर्गत आने वाले किसी भी कर्मचारी के साथ दुर्घटना हो जाती है तो उस स्थिति में 24 घंटे के भीतर एचकेआरएनएल को सूचित किया जाए तथा सभी भुगतान केवल एचकेआरएन के बिलों में दर्शाए गए वीएएन (वर्चुअल अकाउंट नंबर) खाते में ही जमा किए जाएं।

    लेखा शाखा भुगतान राशि की जांच कर एचकेआरएन के नामित खाते में भुगतान करेगी, जबकि नोडल अधिकारी मानव संसाधन रिकॉर्ड, किसी तरह के स्पष्टीकरण तथा शिकायत निवारण के मकसद से एचकेआरएन के साथ तालमेल बनाकर रखेंगे। एसओपी में भुगतान की स्पष्ट प्रक्रिया निर्धारित की गई है, जिसकी शुरुआत एचकेआरएन से प्राप्त समेकित मासिक बिल से होती है। इस बिल में कर्मचारियों का विवरण, वेतन, वैधानिक अंशदान एवं सेवा शुल्क शामिल हैं। डी.डी.ओ. द्वारा तैनाती, उपस्थिति, स्वीकृत पदों की संख्या तथा गणना की शुद्धता का सत्यापन किए जाने के बाद, निर्धारित सत्यापन प्रपत्र के साथ बिलों को स्वीकृति हेतु कार्यालय प्रमुख को भेजा जाएगा।

    स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत स्वीकृति आदेश जारी किया जाएगा तथा भुगतान केवल एचकेआरएन के नामित खाते में ही हस्तांतरित किया जाएगा। विभागों को कर्मचारी भविष्य निधि की राशि सीधे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में जमा करने से सख्ती से प्रतिबंधित किया गया है। सभी विभागों को मासिक भुगतान रजिस्टर कायम करने तथा लेखा परीक्षा के उद्देश्य से बिलों, उपस्थिति शीट्स, भुगतान प्रमाणों और अन्य संबंधित दस्तावेजों की प्रतियां सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। अनुबंध कर्मचारियों की पीएफ से संबंधित शिकायतें एचकेआरएन के माध्यम से ही भेजी जाएंगी।

    एसओपी में इस बात पर विशेष जोर दिया गया है कि एचकेआरएन द्वारा समयबद्ध वेतन भुगतान और वैधानिक अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए, समय पर सत्यापन और भुगतान जारी किया जाना अत्यंत आवश्यक है। बिल में कोई भी विसंगति पाए जाने पर तीन कार्य दिवसों के भीतर एचकेआरएन को सूचित करना अनिवार्य होगा। विभागों, बोर्डों और निगमों को वेतन या पीएफ से संबंधित मामलों में एचकेआरएन के माध्यम से तैनात कर्मियों के साथ किसी भी प्रकार का प्रत्यक्ष अनुबंध करने से भी प्रतिबंधित किया गया है। सभी डीडीओ को इन नई प्रक्रियाओं का तत्काल प्रभाव से सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

     

  • Haryana News: जमीनी विवाद के चलते चाचा-चाची ने की भतीजी के साथ मारपीट, देखें वीडियो

    Haryana News: जमीनी विवाद के चलते चाचा-चाची ने की भतीजी के साथ मारपीट, देखें वीडियो

    पंचकूला: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक महिला को सरदार युवक और एक महिला के द्वारा पीटा जा रहा है हालांकि पुलिस उस झगड़े को रोकती हुई भी दिख रही है।

    यह वीडियो मनसा देवी के पास सकेतड़ी गांव के पास की बताई जा रही है। इसमें एक चाचा और चाची अपनी सगी भतीजी के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। ये सारा झगड़ा एक जमीन को लेकर हुआ है। इसका केस पंचकूला के कोर्ट में पहले से ही चल रहा है।

    सकेतड़ी की रहने वाली परविंदर कौर नाम की महिला ने आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि जमीन को लेकर उनका पंचकूला कोर्ट में केस चल रहा है। केस सगे चाचा के साथ चल रहा है। वीडियो में चाचा प्लॉट का ताला तोड़कर उसमें से कुछ सामान निकालने की कोशिश कर रहा था।

    जब इसका उसने विरोध किया तो चाचा और चाची ने उनके ऊपर ही हमला कर दिया। चाचा-चाची ने ताले के साथ उनके मुंह पर वार किए जिससे उसको मुंह पर काफी चोट लगी है। चोट लगने के बाद महिला को सेक्टर-6 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    मनसा देवी की पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान ले लिए हैं। इस बयान के अनुसार वह आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें घायल महिला परविंदर कौर के साथ उसके चाचा अमरीक सिंह के द्वारा मारपीट की जा रही है।

    इस झगड़े की पुष्टि पूरी तरह से नहीं की जा सकती। दोनों पक्षों में से गलती किसकी थी इस पर जांच अधिकारी राज कुमार ने बताया कि दोनों के बयान दर्ज करके जांच की जा रही है। इसके बाद जो भी अगली बनती कार्रवाई होगी वो की जाएगी।

     

  • Jalandhar News: नवजोत कौर सिद्धू को लेकर गवर्नर Gulab Chand Kataria का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नवजोत कौर सिद्धू को लेकर गवर्नर Gulab Chand Kataria का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया आज गुलाब देवी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा, डीसीपी इनवेस्टिगेशन मनप्रीत ढिल्लों व डीसीपी नरेश डोगरा द्वारा स्वागत किया गया। दरअसल, गुलाब देवी अस्पताल की ओर से म्यूजियम तैयार किया गया है। जिसका गवर्नर की ओर से उद्धघाटन किया जाएगा। वहीं नर्सिंग कॉलेज में पास हुए छात्रों को गवर्नर गुलाब चंद कटारिया की ओर से सर्टीफिकेट दिए जाएगे।

    मामले की जानकारी देते हुए गवर्नर ने कहा कि अस्पताल में सुविधा शुरू की गई। वहीं आज अस्पताल में म्यूजियम तैयार किया गया है। इस म्यूजियम को आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी और विचार करेंगी कि व्यक्ति का जीवन पद के आधार पर नहीं बल्कि उसके समपर्ण के आधार पर होता है।

    इस दौरान नवजोत कौर की मुलाकात को लेकर गवर्नर ने कहा कि वह जनता की आवाज को सुनते है और उनके पास आता है अपने मन की बात करके फोटों खींचवाता है और एक ज्ञापन देकर चला जाता है। ऐसे में उनकी बात हमने सुन ली और ज्ञापन रख लिया, जो संभव होगा वह किया जाएगा। वहीं 500 करोड़ रुपए के अटैची के सवाल पर कहा कि यह उनका काम है और उनके खिलाफ कार्रवाई करने का काम सरकार का है।

  • He-Man धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुई Hema Malini, ईशा-सनी देओल ने भी शेयर की पोस्ट

    He-Man धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुई Hema Malini, ईशा-सनी देओल ने भी शेयर की पोस्ट

    मनोरंजन: बॉलीवुड के दिवगंत एक्टर धर्मेंद्र की आज 90वीं बर्थ एनिवर्सरी है। ऐसे में उनके परिवार के सभी सदस्य इमोशनल हो गए हैं। परिवार में हर कोई उन्हें अलग-अलग तरह से इमोशनल पोस्ट लिख रहा है। अब इसी बीच ही-मैन की पत्नी हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के साथ बिताए अपने खूबसूरत पलों का जिक्र किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि ये पल जिंदगी भर उसके साथ रहेंगे।

    आप हमेशा मेरे साथ रहेंगे

    हेमा मालिनी ने एक्स सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में हेमा धर्मेंद्र को कुछ खिलाती हुई नजर आ रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में हेमा और धर्मेंद्र कैमरे को पोज देते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ धर्मेंद्र ने लिखा कि – ‘मेरे प्यार दिल को हैप्पी बर्थडे मुझे टूटा हुआ छोड़कर गए हुए आपको दो हफ्तों से ज्यादा का समय हो चुका है। धीरे-धीरे अपने टुकड़ों को समेटते हुए अपनी जिंदगी को फिर से संवारने की कोशिश कर रही हूं। यह जानते हुए कि आप हमेशा मेरे साथ रहेंगे। हमारी साथ में बिताई हुई जिंदगी की खुशनुमा यादों को कभी मिटाया नहीं जा सकता। उन पलों को फिर से जीना मुझे बहुत सुकून और खुशी देता है। हमने साथ में जो भी खूबसूरत साल बिताए हैं। हमारी दो सुंदर बेटियां, एक-दूसरे के लिए हमारे प्यार को साबित करती हैं और उन सभी सुंदर खुशनुमा यादों के लिए जो हमेशा मेरे दिल में बसी रहेगी। उन सभी के लिए मैं भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं’।

    भगवान आपको शांति और खुशी दे

    आगे एक्ट्रेस ने लिखा कि – ‘मेरी भगवान से प्रार्थना है कि ईश्वर आपको शांति और खुशी का वो धन दे जिसके आप अपनी विनम्रता अच्छे दिल और इंसानियत के कारण पूरी तरह से हकदार हैं। हैप्पी बर्थडे डियर लव साथ में हमारे कुछ खूबसूरत पल’।

    बेटी ईशा ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

    सिर्फ हेमा मालिनी ही नहीं बल्कि धर्मेंद्र के बेटी ईशा देओल ने भी अपने पापा के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर की है। ईशा ने लिखा कि – ‘मेरे प्यारे पापा, हमारा पैक्ट सबसे मजबूत बंधन हम कई जन्मों सभी लोकों और उससे परे हम हमेशा साथ हैं पापा। चाहे स्वर्ग हो या धरती हम एक हैं। अभी के लिए मैंने आपको बहुत प्यार से सावधानी से और कीमती तरीके से अपने दिल में छुपा रखा है बहुत गहराई से आपको रखा है ताकि मैं जिंदगी भर आपके साथ रह सकूं। आपके साथ बिताई जादुई बेशकीमती यादें जिंदगी के सबक, शिक्षा, गाइडेंस, बेशर्त प्यार, सम्मान और ताकत जो आपने अपनी बेटी के रुप में मुझे दिया उसे ना ही कोई रिप्लेस कर सकता है और न ही कोई आपकी बराबरी कर सकता है। मैं आपको बहुत याद करती हूं। आपकी प्रोटेक्टिव हग मुझे आरामदायक कंबल के जैसे लगती थी आपके नरम लेकिन मजबूत हाथों को थामे रखना जिनमें अनकहे मैसेज होते थे और आपका अपनी आवाज में मेरा नाम पुकारना हंसी मजाक और शायरी आपका मोटो था कि हमेशा हंबल रहो खुश रहो हेल्दी और मजबूत रहो। मैं आपसे वादा करती हूं कि आपकी लीगेसी को गर्व के साथ आगे बढ़ाऊंगी। मैं आपका प्यार उन लाखों लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करुंगी जो आपसे मेरी तरह बेशुमार प्यार करते हैं। आई लव यू पापा आपकी डार्लिंग बेटी ईशा आपकी बिट्टू’।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by ESHA DHARMENDRA DEOL (@imeshadeol)

    सनी देओल ने शेयर किया वीडियो

    इसके अलावा बेटे सनी देओल ने भी पिता को याद करते हुए एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ही-मैन पहाड़ियों में बैठे प्रकृति का आनंद लेते दिख रहे हैं। साथ ही वह मुस्कुरा भी रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए सनी देओल ने कैप्शन में लिखा कि – ‘आज मेरे पापा का जन्मदिन है। पापा हमेशा मेरे साथ हैं मेरे अंदर हैं लव यू पापा मिस यू’।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

  • Punjab News: तस्करों के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा, किया बड़ा ऐलान, देखें वीडियो

    Punjab News: तस्करों के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा, किया बड़ा ऐलान, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में सरकार की ओर से चलाए गए अभियान युद्ध नशे के विरुद्ध को लेकर ज्यूडिशियल कोर्ट की महिला वकीलों ने नशे को रोकने के लिए बड़ा ऐलान किया है। वकीलों का कहना है कि वे किसी भी नशा तस्कर का केस नहीं लड़ेंगे। मोगा की बार एसोसिएशन (महिला विंग) ने की घोषणा कहा कि अब कोई भी नशा तस्कर अपना केस उनके पास लेकर न आए। क्योंकि वे किसी भी ड्रग तस्कर की पैरवी नहीं करेंगे।

    इन महिला वकीलों ने कहा कि इन नशा तस्करों ने कितने माताओं के लाल, बहनों के भाई, और ऐसे कितनी सुहागिनों के सुहाग मिटा दिए। उनका कहना है कि नशा तस्करों ने कई घर तबाह कर दिये हैं। समाज को बर्बादी की ओर धकेल दिया है। हम उन सभी महिलाओं से अनुरोध करती है कि जितना हो सके अपने आसपास ओर अपने घर में कोई नशा करता है तो उसे रोकने की कोशिया करे। एडवोकेट ने कहा कि पुलिस प्रशासन से निवेदन है कि आप सभी इस में पूरी ईमानदारी और सख्ताई से अपना काम करें तो हो सकता है कि सच में हम पंजाब को नशा-मुक्त बनाने में सफल हो। यह सख्त कदम उठाना बहुत ज़रूरी है।

    इसलिए हमने अपना ये फैसला लिया है कि हम किसी नशा तस्करो का केस नहीं लड़ेंगे बल्कि इन नशा तस्करो के विरुद्ध हमारे पास कोई केस लेकर आया तो हम कम से कम पैसों में इन नशा तस्करो के खिलाफ केस लड़ेगी। बार एसोसिएशन के इस महिला वकीलों की इस नई पहल की हर तरफ से सराहना की जा रही है। माना जा रहा है कि इस मजबूत फैसले से नशे पर काफी हद तक काबू पाया जा सकेगा।

  • Jalandhar पहुंचे गवर्नर Gulab Chand Kataria, देखें वीडियो

    Jalandhar पहुंचे गवर्नर Gulab Chand Kataria, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया आज गुलाब देवी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा, डीसीपी इनवेस्टिगेशन मनप्रीत ढिल्लों व डीसीपी नरेश डोगरा द्वारा स्वागत किया गया। दरअसल, गुलाब देवी अस्पताल की ओर से म्यूजियम तैयार किया गया है। जिसका गवर्नर की ओर से उद्धघाटन किया जाएगा। वहीं नर्सिंग कॉलेज में पास हुए छात्रों को गवर्नर गुलाब चंद कटारिया की ओर से सर्टीफिकेट दिए जाएगे।
  • Kidnapping और Assault केस में अभिनेता दिलीप को लेकर आया कोर्ट का बड़ा फैसला

    Kidnapping और Assault केस में अभिनेता दिलीप को लेकर आया कोर्ट का बड़ा फैसला

    नई दिल्लीः मलयालम सिनेमा के दिग्‍गज एक्‍टर दिलीप को कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। एक्ट्रेस के किडनैपिंग और असॉल्ट केस में करीब 8 साल बाद बरी कर दिया गया है। इस मामले में एक अहम मोड़ आ गया, जब एर्नाकुलम प्रिंसिपल सेशंस कोर्ट ने 2017 के इस मामले में अपना फैसला सुनाया। केरल के कोच्चि स्थित कोर्ट में सेशन जज हनी एम. वर्गीस ने मामले पर सुनवाई की। यह मामला 8 साल से अदालत में लंबित है। एक्ट्रेस के रेप केस में दिलीप आठवें आरोपी थे।

    केरल कोर्ट ने दिलीप समेत 2 लोगों को इस केस में दोषमुक्त कर दिया है, जबकि रेप केस की सुनवाई के दौरान अदालत ने 6 आरोपियों को दोषी करार देते हुए 12 दिसंबर को सजा सुनाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने दिलीप को बरी कर दिया है। हालांकि, इसकी वजह अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। 12 दिसंबर को मामले पर फैसला सुनाने के बाद सभी दस्तावेजों को सामने रखेगा। कोर्ट ने कहा कि इस केस में दिलीप की भूमिका के पक्ष में कोई ठोस सबूत नहीं मिले इसलिए उन्हें बरी किया जाता है। इसी बीच अभिनेता ने इस मामले पर बात करते हुए उनके खिलाफ हुई साजिश बताया है।

    फैसले के तुरंत बाद दिलीप कोर्ट के बाहर मीडिया से मिले। उन्होंने पुलिस और कुछ मीडिया संगठनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा- ‘मेरे खिलाफ शुरू से साज़िश रची गई।’ इसके अलावा उन्होंने कहा कि फर्जी कहानी बनाकर उन्हें अपराधी साबित करने की कोशिश हुई। उन्होंने कहा,’मेरे करियर, मेरी इमेज और मेरे जीवन को खत्म करने की कोशिश की गई।’ इसके अलावा उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने परिवार, फैन्स और वकीलों का आभार जताते हुए कहा कि सच की जीत हुई है।

    मामले में शामिल 6 अन्य आरोपियों को अदालत ने दोषी पाया है, जबकि तीन अन्य को भी दिलीप की तरह बरी कर दिया गया। दोषी करार दिए गए छहआरोपियों पर इन धाराओं के तहत अभियोग सिद्ध हुआ- आईपीसी 120B- आपराधिक साजिश, आईपीसी 342- अवैध बंधक, आईपीएसी 354 और 354B- कपड़े उतारने की कोशिश, आईपीसी 366- अपहरण, आईपीसी 376D- गैंगरेप, आईटी एक्ट 67, 67A- अश्लील सामग्री बनाना और प्रसारित करना शामिल है। कोर्ट ने जिन छह को दोषी पाया है, उनमें मुख्य आरोपी पल्सर सुनी भी शामिल है। दोषियों की सजा का ऐलान 12 दिसंबर को किया जाएगा।

     

  • Punjab News: श्री अकाल तख्त बैठक में अहम धार्मिक फैसले घोषित, अकाली नेता वल्टोहा को मिली राहत, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री अकाल तख्त बैठक में अहम धार्मिक फैसले घोषित, अकाली नेता वल्टोहा को मिली राहत, देखें वीडियो

    तरनतारनः श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय कार्यालय में 5 सिंह साहिबानों की अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने की। करीब एक वर्ष पहले शिअद नेता विरसा सिंह वल्टोहा के खिलाफ श्री अकाल तख्त साहिब से सुनाए गए फैसले को पलटते हुए सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज के नेतृत्व में 5 सिंह साहिबान ने विरसा सिंह वल्टोहा पर लगाई गई पाबंदी को हटाने का आदेश दिया है।

    लगातार 2 बार विधायक रह चुके विरसा सिंह वल्टोहा शिअद के प्रवक्ता के तौर पर जाने जाते रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की गुडबुक में शामिल विरसा सिंह वल्टोहा को श्री अकाल तख्त साहिब से माफी मिलने के बाद पार्टी को जहां बड़ा बल मिला है, वहीं विरसा सिंह वल्टोहा को सियासी राहत मिली है। विरसा सिंह वल्टोहा ने अकाली दल नेतृत्व के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक शब्दावली पर माफी मांगी, जिसके बाद उन पर लगी लगभग 10 वर्ष पुरानी रोक हटाकर उन्हें श्री हरिमंदिर साहिब, तरनतारन, दमदमा साहिब और केसगढ़ साहिब में सेवा की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपकुलपति कर्मजीत सिंह को दक्षिण भारत में दिए विवादित बयान के लिए दो दिन हरिमंदिर साहिब सेवा और नितनेम की सजा सुनाई गई।

    पूर्व जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह को लंगर सेवा, पाठ और 1100 रुपए की देग चढ़ाने का हुक्म दिया गया। प्रचारक हरिंदर सिंह को सेवा, पाठ और देग अर्पण के साथ उन पर लगी प्रचार संबंधी पाबंदी से मुक्त कर दिया गया। भाषा विभाग के निदेशक जसवंत सिंह को दुख निवारण साहिब में सेवा और गुरु तेग बहादुर साहिब की जीवनी की 100 प्रतियां वितरित करने का आदेश दिया गया। 5 सिंह साहिबान ने स्पष्ट संदेश दिया कि धार्मिक पदों पर बैठे व्यक्तियों को वाणी, आचरण और मर्यादा को लेकर विशेष सजग रहना होगा। इसी प्रकार जसवंत सिंह (भाषा विभाग पंजाब) के बारे में कहा गया कि श्रीनगर में गुरु तेग बहादुर जी के शहादत कार्यक्रम के दौरान नाच-गाना कराना भारी बेअदबी माना गया। उन्होंने माफी मांगी।

    उन्हें धार्मिक दंड दिया गया, जिसमें 2 दिन गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पटियाला में लंगर सेवा, 4 दिन जपुजी साहिब, सुखमनी साहिब तथा जफरनामा का पाठ, पुस्तक “इत जिन करी जीवन – गुरु तेग बहादुर जी” की 100 प्रतियां बांटना, और अंत में कड़ाह प्रसाद तथा गोलक भेंट शामिल हैं। इसके बाद 5 सिंह साहिबान का संदेश एकत्रता के दौरान स्पष्ट रूप से कहा गया कि सिख समुदाय की पहचान अलग और अटूट है, किसी भी तरह के मिलावट भरे प्रयास बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। गुरु साहिब की मर्यादा, आदब और पंथक एकता का पालन हर सिख के लिए अनिवार्य है।

     

  • Punjab News: 5 करोड़ के मामले में कांग्रेस उम्मीदवार करणबीर बुर्ज का नवजोत कौर को चैलेंज, देखें वीडियो

    Punjab News: 5 करोड़ के मामले में कांग्रेस उम्मीदवार करणबीर बुर्ज का नवजोत कौर को चैलेंज, देखें वीडियो

    तरनतारनः जिले में हाल ही में हुए उपचुनाव में करणबीर सिंह बुर्ज ने कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ा था। नवजोत कौर सिद्धू ने दावा करते हुए बड़े आरोप लगाए है कि तरनतारन चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार करण बुर्ज ने 5 करोड़ रुपए पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वडिंग को दिया है और 5 करोड़ रुपए एलओपी नेता प्रताप बाजवा को दिए है। दूसरी ओर इस मामले को लेकर करणबीर सिंह बुर्ज ने कहा कि उसने 1 भी पैसा पार्टी को नहीं दिया है।

    बुर्ज ने कहा कि अगर सिद्धू के पास कोई सबूत है तो लेकर आए। इसी के साथ उन्होंने सिद्धू जोड़े को चैलेंज किया कि अगर वो सच बोल रहे है तो गुरुद्वारा साहिब में आकर दोबारा बात को दोराह दें। बुर्ज ने कहा कि मैंने पैसे नहीं दिए और ये बात भी वो गुरुद्वारा साहिब मैं आकर बोलने को तैयार है। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा साहिब जैसी पवित्र जगह पर कोई झूठ बोलने की हिम्मत नहीं कर सकता।

    बता दें कि नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि अगर कांग्रेस फिर से एकजुट हो जाए तो पंजाब में सरकार बना सकती है। हालांकि नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि किसी भी सीएम चेहरे की घोषणा की जाए, तो वह सबकी सहमति से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट हो, जिसे भी सीएम चेहरा स्वीकार हो उसे सीएम उम्मीदवार घोषित कर दो। उन्होंने कहा कि सिद्धू परिवार को किसी से ऐतराज नहीं है, अगर सभी की सहमति से फैसले लिए जाएं।

    नवजोत कौर सिद्धू ने आरोप लगाए है कि गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर रंधावा के गैंगस्टरों से लिंक हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग कांग्रेस को बर्बाद करने वाले हैं। ये पैसे लेकर सीटें बेचते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से सिद्धू परिवार बात करना पसंद नहीं करता, जो कांग्रेस के दुश्मन हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धू परिवार कांग्रेस का सिपाही है और सिपाही बनकर रहेगा।

    नवजोत कौर सिद्धू ने आरोप लगाए कि पंजाब कांग्रेस के 4 बड़े नेता पंजाब का मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सुखजिंदर सिंह रंधावा और चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब का सीएम बनना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाए है कि प्रताप सिंह बाजवा भाजपा से मीटिंग करने आए थे। आरोप है कि कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पंजाब का सीएम बनना चाहते हैं और वे छिप-छिपकर विरोधी पार्टियों से मिलते हैं।

  • मुख्यमंत्री सुक्खू का ऐलान: पैंशनरों के बकाया मेडिकल बिल एक महीने में होंगे क्लियर

    मुख्यमंत्री सुक्खू का ऐलान: पैंशनरों के बकाया मेडिकल बिल एक महीने में होंगे क्लियर

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पैंशनरों के सभी लंबित चिकित्सा बिलों की अदायगी आगामी एक माह के भीतर पूर्ण कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा आज यहां हिमाचल प्रदेश पैंशनर संयुक्त फ्रंट के प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित करते हुए की।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के कर्मचारियों एवं पैंशनरों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी सरकार की रीढ़ की तरह कार्य करते हैं और उनकी समस्याओं और मांगों का उचित समाधान करना प्रदेश सरकार का दायित्व है। सेवानिवृत्ति के उपरान्त कर्मचारी अपने सामाजिक सरोकारों का बिना किसी बाधा के निर्वहन सुनिश्चित कर सकें, इसलिए प्रदेश सरकार ने सत्ता में आने के बाद ओपीएस बहाल की। इससे प्रदेश के 1 लाख 36 हजार कर्मचारी लाभावित हुए हैं।

    सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार पैंशनरों की मांगों का समाधान सुनिश्चित कर रही है और उनकी विभिन्न देनदारियों की अदायगी भी समय-समय पर की जा रही है।प्रदेश सरकार संसाधनों के सृजन के साथ-साथ वित्तीय अनुशासन भी सुनिश्चित कर रही है। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान वित्तीय कुप्रबन्धन से प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर विपरीत प्रभाव पड़ा और कर्मचारियों और पैंशनरों की देनदारियों की अदायगी भी समय सीमा में पूर्ण नहीं हो पाई।

    प्रदेश सरकार सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कर्मचारियों और पैंशनरों की सभी देनदारियां प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। हिमाचल प्रदेश पैंशनर संयुक्त फ्रंट के अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और अपनी विभिन्न मांगों से अवगत करवाया।