प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार में आग लगते ही धुआं तेजी से फैलने लगा, लेकिन कार चालक की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। चालक ने समय रहते स्थिति को भांप लिया और तुरंत वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल की ओर रवाना हुईं, लेकिन जब तक टीम मौके पर पहुंची, तब तक कार पूरी तरह आग की चपेट में आ चुकी थी। कुछ ही मिनटों में हुंडई वेन्यू जलकर राख हो गई और उसका ढांचा ही बचा। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच जारी है। हालांकि शुरुआती अंदेशों के अनुसार कार में किसी प्रकार के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस और फायर विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं, ताकि सही कारणों का पता लगाया जा सके। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में रुक-रुक कर ट्रैफिक भी डायवर्ट किया। इस हादसे ने एक बार फिर वाहन मालिकों को वाहन की समय-समय पर सर्विस और इलेक्ट्रिकल फिटिंगों की जांच करवाने की जरूरत का एहसास करवाया है।Hotel Keys की बैक साइड में खड़ी कार को लगी भीषण आग, चालक बाल-बाल बचा, देखें वीडियो#PunjabNews #HotelKeys #CarFire #BhishanAag #DriverSafe #BreakingNews #WatchVideo #ViralVideo pic.twitter.com/03Nkt72VfM
— Encounter India (@Encounter_India) December 7, 2025
Blog
-

Punjab News: Hotel Keys की बैक साइड में खड़ी कार को लगी भीषण आग, चालक बाल-बाल बचा, देखें वीडियो
लुधियानाः शहर के पक्खोवाल रोड स्थित फुलांवाल चौक के पास देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां होटल Keys की बैक साइड में खड़ी एक हुंडई वेन्यू कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के कुछ ही सेकंड में तेज लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। -

Indigo फ्लाइट संकट के बीच Air India ने लिया बड़ा फैसला, यात्रियों को मिलेगी ये सुविधाएं
नई दिल्ली: पूरे देश में इंडिगो की फ्लाइट्स के हालात अव्यवस्थित हो गए हैं। यात्रियों को कई-कई घंटे लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। अब इसी बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। एयरलाइंस ने कहा कि उनका मकसद है कि कोई भी यात्री पैसा देकर या परेशानी झेलकर सफर न करे। एयरलाइन ग्रूप ने किराया नियंत्रण से लेकर टिकट रद्द करने शुल्क माफ करने तक कई कदमों को तुरंत लागू कर दिया है।नए किराया नियमों का भी होगा पालन
एअर इंडिया ने बताया है कि 4 दिसंबर से घरेलू नॉन स्टॉप घरेलू उड़ानों की इकोनॉमी क्लास पर किराए की एक सीमा तय की गई है। यह फैसला इस वजह से लिया गया है ताकि ऑटोमेटेड प्राइसिंग सिस्टम के कारण से अचानक मांग बढ़ने पर टिकट दरें आसमान को न छू पाएं। इसके साथ ही एअर इंडिया और बाकी एयरलाइनें नागरिक उड्डयन मंत्रालय के द्वारा 6 दिसंबर को जारी किए गए नए किराया नियमों का भी पालन कर रही है।टिकट कैंसिल करने पर मिलेगी छूट
इसके अलावा फंसे हुए यात्रियों को राहत देने के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस ने टिकट को रीशेड्यूलिंग और कैंसिलेशन शुल्क में बड़ी शूट दे दी है। जिन यात्रियों ने 4 दिसंबर तक किसी भी एयरलाइन से 15 दिसंबर तक की यात्रा के लिए टिकट बुक की थी अब वो बिना रीशेड्यूलिंग फीस के अपनी यात्रा की तारीख बदल पाएंगे। बिना केंसिलेशन चार्ज के टिकट रद्द कर भी पूरा रिफंड ले सकते हैं। यह सुविधा सिर्फ एक ही बार लागू होगी और सिर्फ 8 दिसंबर तक किए गए बदलावों या कैंसिलेशन पर ही पर ही मान्य होगी। यदि नया किराया पहले ही ज्यादा है तो यात्रियों को सिर्फ किराए का अंतर देना होगा।विशेष श्रेणी के यात्रियों को मिलेगी छूट
एअर इंडिया ने यह भी कहा है कि उनकी वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर पहले से ही जारी डिस्काउंट स्कीमें जारी रहेगी। इसमें छात्र, सीनियर नागरिक, सशस्त्र बल कर्मी और उनके परिवार शामिल है। इन्हें पहले से ही निर्धारित किराए से भी कम कीमत पर टिकट बुक करने का फायदा मिलता है। -

Punjab के सबसे महंगे Toll Plaza पर Firing, VIP Line में जाने को लेकर हुआ विवाद, देखें CCTV
लुधियानाः पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा लाडोवाल पर देर रात फायरिंग का मामला सामने आया है। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दरअसल, कार सवार कुछ लोगों द्वारा वीआईपी लाइन से जाने की जिद को लेकर विवाद बढ़ा। कार सवार खुद को किसी विभाग का चेयरमैन बता रहा था। टोल कर्मी ने जब कार सवार लोगों से आईडी कार्ड मांगा तो गुस्से में आकर उन्होंने टोल कर्मियों पर गोलियां चला दी। हालांकि, गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। फायरिंग के बाद टोल कर्मियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
जानकारी देते टोल कर्मी कुलजीत सिंह ने बताया कि बीती रात करीब साढ़े 10 बजे वीआईपी लाइन में एक XUV गाड़ी लुधियाना से फिल्लोर की तरफ जाने के लिए आई। गाड़ी में सवार लोग बिना टैक्स दिए गाड़ी निकालने की जिद कर रहे थे। गाड़ी में 7 से 8 लोग बैठे थे। उनसे जब वीआईपी कार्ड मांगा तो उन्होंने कोई कार्ड नहीं दिखाया। वह खुद को किसी विभाग का चेयरमैन कह रहे थे। उनके साथ के लोग जबरदस्ती गेट खुलवाकर गाड़ी ले जाने लगे तो उन्हें रोक लिया। गुस्से में आकर हमलावरों ने मारपीट शुरू कर दी। टोल कर्मी ने बताया कि मारपीट के बाद हमलावरों ने टोल कर्मियों पर सीधी गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस दौरान 4 से 5 फायर किए गए। किसी तरह भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। टोल कर्मियों ने भी अपने बचाव के डंडे आदि उठाए। गोलियां चलने की आवाज से टोल बूथों में बैठे अन्य कर्मचारी भी जब बाहर आ गए तो कार सवार व्यक्ति मौके से फरार हो गए। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई। टोल कर्मियों ने घटना की सूचना तुरंत थाना लाडोवाल की पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुट गई है।Punjab के सबसे महंगे Toll Plaza पर Fi-ri*ng, VIP Line में जाने को लेकर हुआ विवाद NEWS:https://t.co/PCl4LWxp10#PunjabNews #TollPlazaFiring #VIPLineDispute #FiringIncident #BreakingNews #WatchCCTV #ViralVideo pic.twitter.com/AdU5rEGy8L
— Encounter India (@Encounter_India) December 7, 2025 -

Punjab News: नशेड़ियों ने वाहनों और घर को लगाई आग, 4 बाइक जलकर राख, देखें वीडियो
लुधियानाः शहर में बीती रात नशेड़ियों द्वारा दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। जनकपुरी इलाके में नशेड़ियों ने एक घर के बाहर खड़े वाहनों को आग लगा दी। आग ने कुछ ही देर में घर को भी चपेट ले लिया। घर के अंदर परिवार सो रहा था, जिसे पड़ोसियों ने फोन कर जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार के 14 लोगों ने भागकर जान बचाई। आग के बाद घर का बाहरी हिस्सा बुरी तरह जल गया और दम घुटने से 90 साल की बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ गई। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में नशेड़ियों की हरकत कैद हो गई।
जानकारी देते घर के मालिक अमरपाल सिंह ने बताया कि रात करीब अढ़ाई बजे नशेड़ियों ने घर के बाहर खड़े वाहनों को आग लगा दी। परिवार सोया हुआ था। जैसे ही पता चला कि घर के बाहर आग लगी है तो हम गेट खोलने लगे। अचानक से देखा पर्दों को भी आग लगी थी। किसी तरह अंदर से पानी की बाल्टियां आग पर डाली। गेट खोलकर देखा तो वाहन जल रहे थे। आग ने 4 बाइक को राख कर दिया। घर में बच्चे और 90 साल की बुजुर्ग माता है। दम घुटने के कारण बुजुर्ग माता की हालत भी बिगड़ गई थी।
महिला गुरप्रीत कौर ने कहा कि आग लगने के कारण पूरे परिवार का दम घुट रहा था। हमने बड़ी मुश्किल अपनी जान बचाई। यदि 2 मिनट और हमारी नींद ना खुलती तो हमारा पूरा परिवार मर जाना था। अगर पड़ोसी फोन करके घटना की जानकारी नहीं देते तो सभी अंदर ही जल जाने थे।
मामले में थाना डिवीजन नंबर 3 के एसएचओ जगदीप सिंह ने कहा कि कुछ लड़कों को राउंडअप किया है। मामले की जांच कर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। इलाके में नशा बिल्कुल बिकने नहीं दिया जाएगा। पार्षदपति सिमरनजीत सिम्मू ने कहा कि इलाके में इस तरह की घटनाएं होनी बेहद चिंताजनक है। कुछ दिन पहले भी नशा बेचने वालों को हमने खुद ट्रेप करके पकड़वाया था लेकिन हालात इलाके के बद से बदतर हो रहे है। पुलिस को इलाके में गश्त बढ़ानी चाहिए, ताकि इस तरह के लोगों पर नकेल कसी जा सके।
-

Jalandhar News: Cyber ठग सक्रिय, 76 साल के बुजुर्ग को किया Digital Arrest, 1.11 करोड़ रुपए ठगे
जालंधरः साइबर ठगों का गिरोह लगातार सक्रिया है। जहां ठगों ने एक बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर सालों की कमाई ठग ली। साइबर ठग ने शहर के 76 साल के व्यक्ति को 20 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा। इस दौरान उससे 1.11 करोड़ रुपए ठग लिए।
पुलिस को दी शिकायत में बुजुर्ग ने बताया कि उन्हें वाट्सएप पर कॉल आई और महिला कॉलर ने कहा कि आप पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज है। आपकी संपत्ति संदिग्ध है, उसकी जांच की जानी है। आपके पास जो कुछ भी है, उसकी जानकारी दें। जांच के बाद सब वापस कर दिए जाएंगे।
बुजुर्ग ने बदनामी और गिरफ्तारी के डर से अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिए। आखिर उन्होंने किसी जानकार से बात की तो ठगी का पता चला। पीड़ित बुजुर्ग ने बताया कि ठगों ने पहले उन्हें उन लोगों की फोटो भेजी, जो मनी लॉन्ड्रिंग के केस में फंसे हुए हैं और सीबीआई उन्हें लेकर जा रही है।
बुजुर्ग ने कहा कि उनकी पूरी उम्र की जमा पूंजी साइबर ठगों ने ले ली। जालसाजों ने उनके साथ इस तरह बात की कि डर के मारे सबसे पहले 8.88 लाख, फिर 16.22 लाख, 32.67 लाख, 30.96 लाख, 8 लाख, 10 लाख और फिर 5 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। 20 दिनों तक अपने किसी भी जानकार से बात नहीं की।
-

Night Club में लगी आग, 25 की मौत, 7 की नहीं हुई पहचान, देखें वीडियो
गोवा : उत्तरी गोवा के एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। इनमें 4 टूरिस्ट, 14 स्टाफ मेंबर और 7 शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। 6 लोग घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। अभी तक आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब राज्य में पर्यटकों का सीजन चल रहा है।
यह आग आधी रात के बाद अर्पोरा गांव में स्थित लोकप्रिय पार्टी स्थल ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ में लगी। सीएम ने कहा कि क्लब मालिकों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया है। मैनेजर और दूसरों को पहले ही अरेस्ट कर लिया गया है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे जेल में भेजा जाएगा।
-

Border से संदिग्ध व्यक्ति काबू, महिला से मिलने की फिराक में जा रहा था Pakistan
बीकानेरः भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सेना ने पाकिस्तान जाने की फिराक में एक युवक को पकड़ा है। युवक 9 सालों में दूसरी बार अवैध तरीके से पाकिस्तान जा रहा था, जिसे 17 केवाईडी से पकड़कर जवानों ने पुलिस को सौंप दिया। अब ज्वाइंट इंट्रोगेशन में सेना और सुरक्षा एजेंसियां युवक से पूछताछ करेंगी।
जानकारी देते खाजूवाला थानाधिकारी सुरेन्द्र प्रजापत ने कहा कि शनिवार की शाम एक युवक 17 केवाईडी में पाकिस्तान जाने की बात कर रहा था। वो बॉर्डर का वो रास्ता ढूंढ रहा था, जहां से आसानी से पाकिस्तान में घुसा जा सके। इस बात की भनक आर्मी इंटेलिजेंस को लगी। इसके बाद उसे 17 केवाईडी से ही पकड़ लिया गया। संदिग्ध व्यक्ति की पहचान आंध्र प्रदेश निवासी प्रशांत वेदम के तौर पर हुई है। आशंका है कि वह दोबारा पाकिस्तान जा रहा था। विशाखापट्टनम से बीकानेर स्थित भारत-पाक बॉर्डर पर आने के कारणों का खुलासा ज्वाइंट इंट्रोगेशन में होने की उम्मीद है।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि प्रशांत इससे पहले भी साल 2017 में पाकिस्तान गया था। तब वो करणी पोस्ट के पास से होते हुए 15 अप्रैल को पाकिस्तान में घुस गया था। बताया जा रहा है कि तब उसे पाकिस्तान आर्मी ने गिरफ्तार कर लिया था। बाद में साल 2021 में उसे वापस भारत के हवाले किया गया। वो अटारी बॉर्डर से होते हुए भारत में आया था। पुलिस का कहना है कि पाकिस्तान के रावलपिंडी में किसी महिला मित्र से युवक के कॉन्टैक्ट होने की आशंका है, जिससे मिलने की फिराक में युवक बॉर्डर पार करना चाह रहा था।
हालांकि प्रशांत की बातों पर आर्मी को संदेह है। आर्मी के अनुसार एक बार पाकिस्तान जाने के बाद दोबारा क्यों जाना चाहता है। उसकी गतिविधियों को संदिग्ध मानते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
-

Jalandhar News: Bus Stand पर सरेआम चल रहा देह व्यापार, लोग परेशान, पुलिस मेहरबान, देखें वीडियो
जालंधरः अगर रात 9 बजे के बाद बस स्टैंड या आसपास किसी काम से जाना पड़े तो थोड़ा सावधान रहें। रात होते ही बस स्टैंड के चारों ओर सड़कों पर गिरोह सक्रिय हो जाता है। यहां सड़क पर सरेआम युवतियां व महिलाएं सौदेबाजी करने लगती हैं। इनके झांसे में फंस गए तो फिर यहां से बचकर निकलना मुश्किल है। इस धंधे के अलावा यहां महिलाओं के साथी और नशेड़ी कभी भी लूटपाट कर सकते हैं। रात को की गई पड़ताल में सामने आया कि बस स्टैंड के बाहर सड़कों पर यह गंदा काम सरेआम चल रहा है। यह सड़कें एक तरह से रात को रेड लाइट एरिया बन जाती हैं।
बस स्टैंड पर रात को भी सैंकड़ों यात्री आते-जाते हैं। कई बार लोग इनके झांसे में फंसकर लुट चुके हैं। जहां यह सब सौदेबाजी होती है उससे कुछ ही दूरी पर बस स्टैंड पुलिस चौकी भी है, लेकिन किसी को कोई डर नहीं है। आसपास रहने वाले लोग भी परेशान हैं। वह कहते है कि अगर आवाज को उठाते हैं तो डर रहता है कि नशेड़ी कहीं रात को उन्हें या परिवार को नुकसान न पहुंचा दें।
रात करीब 10.30 बजे नरिंदर सिनेमा के पास गली में तीन महिलाएं खड़ी थीं। उनके पास दो गाड़ियां और एक बाइक सवार दो युवक खड़े हुए थे। कार उनके पास लेकर गए तो एक महिला आकर बात करने ली। वह नशे में थी। साहब कोई टेंशन नहीं है। मेरे साथ किसी भी होटल में चलो कोई आधार कार्ड नहीं लेगा।
रात 11 बजे बस स्टैंड फ्लाईओवर से नीचे उतरते आरटीओ ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के पास खाली प्लाट के पास कुछ युवतियां बाइक सवार व कार में सवार कुछ लोगों से सौदेबाजी कर रही थीं। पास में डीएचएल कोरियर की दुकान खुली हुई थी। अंदर चार युवक काम कर रहे थे। उनके पास एक ई रिक्शा वाला खड़ा हुआ था। नाम न छापने की शर्त पर बताते हैं कि सर, यह हर रोज का काम है। उन्हें खुद शर्मिंदगी महसूस होती है। शिकायत करने से डर लगता है कि कल कहीं इनके नशेड़ी साथी हम पर हमला न कर दें।
बस स्टैंड के आसपास इस गिरोह में कुछ ई-रिक्शा चालक भी शामिल हैं। अगर उन्हें पुलिस की गाड़ी आती दिखती है तो वे पास खड़े ई-रिक्शा में सवारी बन बैठ जाती हैं। पुलिस के जाते ही फिर वहीं धंधा शुरू हो जाता है।
-

Jalandhar News: Adarsh Nagar में sweet shop में लगी भयानक आग, देखें वीडियो
जालंधरः रविवार सुबह आदर्श नगर के पास स्थित लक्ष्मी स्वीट शॉप में अचानक भीषण आग लग गई। धुएं का गुबार उठते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू करने के लिए तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचकर लगातार पानी का छिड़काव करती रहीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। अधिकारियों ने कहा कि शॉर्ट-सर्किट की संभावना हो सकती है। आग के सही कारणों की जांच जारी है। आग से दुकान में रखा सामान बुरी तरह जल कर राख हो गया है। फिलहाल आग में किसी भी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।
-

Jalandhar News: Swift Car को Truck ने मारी जबरदस्त टक्कर, महिला की मौत
जालंधर/नवांशहरः दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला नकोदर की रहने वाली है। जानकारी अनुसार कस्बा औड़ के पास स्थित गांव माहिल खुर्द में शनिवार सुबह स्विफ्ट कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे उस समय हुआ जब कार (पीबी-32-क्यू-2188) औड़ की ओर आ रही थी और ट्रक (पीबी-65- बीएफ-5621) राहों की तरफ से आ रहा था। गांव माहिल खुर्द के पास सड़क पर तेज मोड़ होने के कारण दोनों वाहन आमने-सामने भिड़ गए।
एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह पिचक गई और युवती का शव काफी देर तक गाड़ी में फंसा रहा। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मृतका की पहचान नकोदर निवासी गुलजीत कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।