Blog

  • Punjab News : बाइक सवार लुटेरे धूप में लेटी महिला का Mobile Phone लेकर हुए फरार, देखें CCTV

    Punjab News : बाइक सवार लुटेरे धूप में लेटी महिला का Mobile Phone लेकर हुए फरार, देखें CCTV

    लुधियाना। शहर भर में दिन-प्रतिदिन चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। रात्रि में पुलिस गश्ती के बावजूद चोरी की घटनाओं में कोई कमी नहीं आ रही है। लोगों को कहना है कि चोर बेखौफ होकर आसानी से चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। वहीं, गैसपुरा इलाके में धूप में लेटी महिला से चोरों ने मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गये।

    पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है। बताय़ा जा रहा है कि शाम करीब 4 बजे गैसपुरा इलाके में अपने घर के बाहर धूप में लेटी एक महिला, जिसका नाम रीटा रानी है। मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने कई चक्कर लगाए, जिसके बाद पास में रखा मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है और कहा है कि दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।

  • उडान आउट ऑफ स्कूल बच्चों की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

    उडान आउट ऑफ स्कूल बच्चों की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

    बद्दी/सचिन बैंसल: जीपीएस किशनपुरा में उडान आउट ऑफ स्कूल चिल्ड्रन की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। जिले के विभिन्न केंद्रों से आए करीब 300 बच्चों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजेन्द्र वर्मा, डिप्टी डायरेक्टर (क्यूसी)-कम डीपीओ, समग्र शिक्षा सोलन रहे।

    विशिष्ट अतिथियों में एडीपीईओ अशोक चौहान, वर्धमान से संदीप गुलेरिया, सिप्ला लिमिटेड से साइट एचआर हेड बीआर शर्मा, सिप्ला फाउंडेशन से यशवंत सिंह, हिमालयन सोशल इंस्टीट्यूट से अनीता शर्मा, एसएनएस फाउंडेशन से  अंजना, तथा डाइट सोलन से विशाल चौहान (स्पोर्ट्स) और संदीप चंदेल (आईटीसी/वोकेशनल) शामिल रहे। मुख्य अतिथि ने वर्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड के संदीप गुलेरिया, सिप्ला लिमिटेड के बीआर शर्मा तथा सिप्ला फाउंडेशन के यशवंत सिंह को एप्रिसिएशन अवॉर्ड प्रदान कर सम्मानित किया।

    कार्यक्रम का मंच-संचालन वीरेंद्र (डीपीई जीएसएसएस मानपुरा) ने किया, जबकि सभी अतिथियों का स्वागत ओओएससी कोऑर्डिनेटर योगेंद्र माजटा ने किया।प्रतियोगिता में कबड्डी, दौड़, लॉन्ग जंप और हाई जंप जैसी विधाओं का आयोजन किया गया, जिनमें बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विजेताओं को एडीपीईओ अशोक चौहान द्वारा मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। अतिथियों ने बच्चों के मनोबल को बढ़ाते हुए इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

  • पंजाब स्कूलों में चार साहिबजादों की शहादत का नमन, तीन दिन का विशेष शैक्षिक कार्यक्रम शुरू

    पंजाब स्कूलों में चार साहिबजादों की शहादत का नमन, तीन दिन का विशेष शैक्षिक कार्यक्रम शुरू

    चंडीगढ़: पंजाब के शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबज़ादों—बाबा अजीत सिंह जी, बाबा जुझार सिंह जी, बाबा ज़ोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी की अतुलनीय शहादत को नमन करने के लिए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड राज्यभर के स्कूलों में तीन दिवसीय शैक्षिक सत्र आयोजित करेगा, ताकि विद्यार्थियों को सिख इतिहास की गौरवशाली परंपरा और वीरता की समृद्ध विरासत से अवगत जा सके।

    उन्होंने कहा कि चार साहिबज़ादों के जीवन और शहादत पर विशेष रूप से तैयार शैक्षिक कार्यक्रम 22 से 24 दिसंबर 2025 तक पंजाब के सभी स्कूलों (सरकारी, निजी और एडिड) में प्रातःकालीन सभा के दौरान 15 मिनट के विशेष सत्र के रूप में आयोजित किया जाएगा।

    बैंस ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सत्रों में उपयोग होने वाली शैक्षिक सामग्री श्रीोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस जी पी सी ) द्वारा प्रमाणित हो, ताकि उसकी ऐतिहासिक शुद्धता, मर्यादा और सम्मान सुनिश्चित किया जा सके।

    शिक्षा मंत्री ने आगे बताया कि ये सत्र विद्यार्थियों को उस शौर्यपूर्ण और विलक्षण अध्याय से परिचित करवाएंगे, जिसमें श्री गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा किला आनंदगढ़ साहिब से प्रस्थान से लेकर साका सरहिंद तक के इतिहास का वर्णन किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मुख्यालय में 22 से 24 दिसंबर 2025 तक स्कूली विद्यार्थियों द्वारा कीर्तन दरबार (शाम 4:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक) आयोजित करने के साथ-साथ धार्मिक और ऐतिहासिक समारोह भी होंगे, जिनका उद्देश्य सिख शहीदों के अदम्य साहस और दृढ़ निश्चय को श्रद्धांजलि देना है। इन आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों में पंजाब के इतिहास और सिख योद्धाओं की बहादुरी के प्रति भावनात्मक जुड़ाव और अधिक मजबूत किया जाएगा।

    हरजोत सिंह बैंस ने इस बात पर जोर दिया कि “वास्तविक शिक्षा का अर्थ केवल पुस्तकें पढ़ना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण करना है और आने वाली पीढ़ियों को अपनी भूमि की असली पहचान तथा महान बलिदानों से जोड़ना है। साहिबज़ादों पर आधारित यह तीन दिवसीय शैक्षिक कार्यक्रम उनकी अतुलनीय शहादत को नमन करते हुए हर विद्यार्थी के भीतर साहस, वीरता और सत्य-असत्य के प्रति सजग रहने का जज़्बा जगाने के लिए है।”

  • पुलिस को मिली आधुनिक तकनीक से लैस नई गाड़ियां , SP ऊना अमित यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    पुलिस को मिली आधुनिक तकनीक से लैस नई गाड़ियां , SP ऊना अमित यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना पुलिस अब आधुनिक तकनीक से लैस होकर सड़कों पर और अधिक सक्रिय व प्रभावी निगरानी कर सकेगी। विश्व बैंक की सहायता से ऊना पुलिस को तीन अत्याधुनिक वाहन प्राप्त हुए हैं, जिनमें चारों दिशाओं में हाईटेक कैमरे स्थापित किए गए हैं। ये कैमरे किसी भी घटना स्थल के चारों ओर की तस्वीरें और वीडियो स्वतः रिकॉर्ड कर लेते हैं, जिससे दुर्घटना या किसी अन्य घटना के सटीक सबूत एकत्रित करने में पुलिस को बड़ी सहायता मिलेगी।

    पुलिस लाइन झलेड़ा में पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय से कुल चार वाहन मिले हैं— इनमें दो गश्ती वाहन, एक आधुनिक गति-नियंत्रक (इंटरसेप्टर) वाहन शामिल है।

    एसपी ने बताया कि मेहतपुर से मुबारकपुर तक का इलाका जिला ऊना का सबसे अधिक दुर्घटना-प्रभावित क्षेत्र है। इस क्षेत्र में दुर्घटनाओं को कम करने के लिए इन वाहनों को सड़कों पर लगाया जाएगा, जो चौबीसों घंटे निगरानी कर सकेंगे। वाहनों में लगे कैमरे घटना स्थल की पूर्ण रिकॉर्डिंग करेंगे, जिससे पुलिस को सटीक और विश्वसनीय सबूत जुटाने में मदद मिलेगी।

    इंटरसेप्टर वाहन में उन्नत गति-नियंत्रण प्रणाली (रडार) लगी है, जो वाहन के चलने के दौरान भी सामने वाले वाहनों की गति माप सकेगी। इससे तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी। इसके अलावा, इन वाहनों में शराब पीकर गाड़ी चलाने की जांच के लिए अल्कोहल सेंसर भी लगाए गए हैं।

    हर वाहन में वैश्विक स्थान निर्धारण प्रणाली (जीपीएस) भी मौजूद है, जिससे दुर्घटना स्थल तक तेजी से पहुंचा जा सकेगा। समय पर सहायता मिलने से दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या कम की जा सकेगी। एसपी अमित यादव ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली मृत्यु दर को कम करना है। यदि घायलों को समय पर उपचार मिल जाए तो कई कीमती जानें बचाई जा सकती हैं।

    इसके लिए पूरे क्षेत्र को तीन निरीक्षण बीटों में बांटा गया, पहली बीट मेहतपुर से घालुवाल तक, दूसरी बीट घालुवाल से धुसाड़ा तक तथा तीसरी बीट झलेड़ा चौक से बनखंडी तक होगी। उन्होंने कहा कि अब पुलिस पारंपरिक तरीके के साथ-साथ आधुनिक तकनीक के सहयोग से भी मैदान में उतरेगी, जिससे सड़क सुरक्षा को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा।

  • Himachal News: अम्व में 1.70 ग्राम चिट्टे सहित एक काबू

    Himachal News: अम्व में 1.70 ग्राम चिट्टे सहित एक काबू

    ऊना/ सुशील पंडित:पुलिस थाना अम्व के अंतर्गत आते अन्दौरा अम्व वेला में एक युवक को 1.70 ग्राम चिट्टे सहित काबू किया है और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमांशु जरियाल अधिकारी पुलिस थाना अम्ब पर आधारित पुलिस टीम ने गश्त के दौरान रेलवे स्टेशन अन्दौरा अम्व वेला में एक युवक की शक के आधार पर तलाशी ली तो 1.70 ग्राम चिट्ठा बरामद किया गया।

    आरोपित युवक की पहचान निशान्त कुमार पुत्र निवासी प्रतापनगर अम्ब तह० अम्ब जिला ऊना के रूप में हुई है। वहीं इस सन्दर्भ में पुलिस ने निशान्त कुमार के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत पुलिस थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • बद्दी में राम मंदिर स्थापना दिवस पर होगा भव्य कार्यक्रम, 10 हजार से ज्यादा रामभक्त जुटाने पर मंथन

    बद्दी में राम मंदिर स्थापना दिवस पर होगा भव्य कार्यक्रम, 10 हजार से ज्यादा रामभक्त जुटाने पर मंथन

    देश की प्रसिद्व कवि अनामिका जैन अंबर होंगी मुख्य आकर्षण- श्रीराम सेना ने 22 जनवरी को दशहरा मैदान बद्दी को किया बुक 

    बद्दी/सचिन बैंसल: प्रभु राम मंदिर के तीसरे स्थापना दिवस को यादगार व भव्य बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के बददी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन बददी शहर के दशहरा मैदान में 22 जनवरी को होगा। इस कार्यक्रम में बीबीएन के साथ साथ पूरे प्रदेश के हर जिले से लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। यही नहीं कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए भारत की प्रसिद्व कवि अनामिका जैन अंबर अपनी प्रस्तुति देंगी वहीं प्रयागराज फेम आलोक कुमार भी राम का गुणगान करेंगे।

    बददी में इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए एक बैठक ज्योति होटल में श्रीराम सेना के प्रदेशाध्यक्ष राजेश जिंदल की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें उद्योग नगरी के दो दर्जन से ज्यादा संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में जिंदल ने कहा कि यह देश भगवान राम का है और 500 साल बाद प्रभु अपने घर लौटे थे और यह मौका लाखों हिंदूओं के संघर्ष व प्राणों की आहुति देने से ही संभव हो पाया। उन्होने कहा कि उन्होने भी एक कार सेवक के तौर पर स्वयं अपनी जवानी के 19 दिन उन्नाव जेल में बिताए थे। बाद में प्रेस वार्ता में कार्यक्रम के अध्यक्ष अखिल मोहन अग्रवाल ने बताया कि यह देश राम का है तो आने वाली पीढ़ी उनके पदचिन्हों पर चले इसके लिए उनके आदर्शों का व्याखयान करना व उनके मर्यादा पूर्ण जीवन का बताना व स्मरण रखना बहुत जरुरी है।

    10 हजार से ज्यादा रामभक्त जुटेंगे-जिंदल

    राजेश जिंदल ने बताया कि 22 जनवरी को दशहरा मैदान बददी को भव्य तरीके से लाईटों से जगमगाया जाएगा और संगठन आशा कर रहा है इसमें 10 हजार से ज्यादा रामभक्त इस अवसर पर आएंगे। महिलाओं व बच्चों के बैठने के लिए अलग अलग व्यवस्था होगी। अनामिका जैन अंबर अपनी कविताओं के माध्यम भारत देश के गौरवपूर्ण इतिहास को उद्वेलित करेंगी वहीं स्थानीय लोक गायकों व कलाकारो को भी मंच दिया जाएगा। मंच संचालक डा संदीप कुमार सचदेवा ने बताया कि हम लोगो को वार्ड व पंचायत स्तर पर निमंत्रण पत्र देंगे। भगवान राम के नाम पर होने वाले इस उत्सव का समय शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे रहेगा। कार्यक्रम के बाद सालासर सेवा समिति बददी की तरफ से राम के नाम पर अटूट लंगर का वितरण माता सीता रसोई के माध्यम से किया जाएगा। संदीप ने कहा कि यह श्रीराम सेना का पांचवा कार्यक्रम है जिसमें एक दिन कोर्ट का फैसला आया तो दूसरा जिस दिन नींव पत्थर रखा गया था।

    यह रहे उपस्थित-

    इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष अखिल मोहन अग्रवाल, जिला संघचालक महेश कुमार कौशल, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रदेशाध्यक्ष डा चिरंजीव सिंह ठाकुर, लघु उद्योग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रांत अध्यक्ष अशोक कुमार राणा, वेद मिश्रा, कुलवीर आर्य, नरेश शर्मा, आर्य समाज के हर्ष आर्य, नरेश शर्मा, अंकित परमार, ओपी विश्वकर्मा, रोड सेफटी क्लब के सुरेंद्र शर्मा, सतीश ढूंडवा, कपिल अग्रवाल, पार्षद राहुल बंसल, व्यापार मंडल प्रधान मान सिंह कुंडलस, सालासर सेवा समिति के हैप्पी गर्ग, रोहित आर्य, श्रीराम सेना के विनोद अग्रवाल, गुरबचन सिंह, डा आरपी सिंह, विनोद कुमार, सर्व सहायता संगठन के कपिल शर्मा, आर.एस.एस. से राहुल कुमार, सुंधाशु शर्मा, सचिन बैंसल, योग भारती से डा रुप किशोर राजपूत, सतीश जैन, के एस डोगरा, वी के झा, प्रदीप गुप्ता,जगदीश चंद, राकेश बनयाल, पवन गर्ग सहित कई संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।

  • AAP सांसद ने लोकसभा में उठाई बाढ़ पीड़ितों की आवाज, पंजाब के लिए मांगा ₹50,000 करोड़ का पैकेज

    AAP सांसद ने लोकसभा में उठाई बाढ़ पीड़ितों की आवाज, पंजाब के लिए मांगा ₹50,000 करोड़ का पैकेज

    चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद केंद्र की BJP सरकार द्वारा की जा रही घोर उपेक्षा और भेदभाव को संसद में बेनकाब किया है। AAP सांसद मलविंदर सिंह कंग ने लोकसभा सत्र के दौरान पंजाब में हुए भारी नुकसान का मुद्दा उठाया और BJP के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए तत्काल ₹50,000 करोड़ का विशेष राहत पैकेज जारी करने की मांग की।

    आनंदपुर साहिब से सांसद कंग ने सीधे तौर पर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित छह जिलों के 2,500 गाँवों को दो महीने बीत जाने के बाद भी केंद्र से एक रुपया भी नहीं मिला है।

    सांसद कंग ने सदन को बताया कि कुछ महीने पहले पंजाब में आई भयंकर बाढ़ ने लगभग 2,500 गाँवों को पूरी तरह तबाह कर दिया है और 5 लाख एकड़ से अधिक फसलें बर्बाद हो गई हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सबसे गंभीर असर सीमावर्ती (बॉर्डर) जिलों में पड़ा, और याद दिलाया कि ये वही जिले हैं जिनके लोगों ने ‘ऑपरेशन संदूर’ के दौरान भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की लड़ाई लड़ी थी।

    कंग ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और भारत सरकार के तमाम मंत्री बाढ़ के बाद पंजाब का दौरा करने आए, लेकिन दो महीने बाद भी इन छह जिलों के लोगों को दोबारा पैरों पर खड़ा करने के लिए कोई आर्थिक मदद नहीं दी गई।

    उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्र की दोहरी नीति पर सवाल उठाया – “जब बिहार में चुनाव होते हैं तो आप ₹50,000 करोड़, ₹70,000 करोड़ और यहाँ तक कि ₹90,000 करोड़ के पैकेज की बोलियाँ लगाते हैं।” उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब, जिसने देश की आज़ादी की लड़ाई में और देश के अन्न भंडार को भरने में सबसे बड़ा योगदान दिया, उसे संकट के समय अकेला छोड़ दिया गया है। उन्होंने इसे “सबसे बड़ा भेदभाव” बताया और इसके लिए BJP सरकार को जिम्मेदार ठहराया। सांसद कंग ने हरियाणा और राजस्थान की सरकारों की भी आलोचना की, जो पंजाब के पानी का हिस्सा मांगती हैं, लेकिन आपदा के इस समय में पंजाब का साथ देने में विफल रहीं।

    AAP सांसद ने BJP सरकार से तत्काल ₹50,000 करोड़ का विशेष पैकेज जारी करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह राशि पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए, जिनके घर, अस्पताल, सड़कें और पूरा बुनियादी ढांचा नष्ट हो गया है, और जिनकी 5 लाख एकड़ फसलें बर्बाद हो गईं हैं, बेहद ज़रूरी है।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फंड खासकर सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को फिर से अपने पैरों पर खड़ा होने और खुद का पुनर्वास करने में मदद करेगा, जो राष्ट्र के लिए लड़ते हैं। AAP सरकार इस अन्याय के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी और केंद्र को पंजाब का हक़ देना ही होगा।

  • Punjab News: बैंक से कर्ज लेने के मामले में मैनेजर से हुई लूट

    Punjab News: बैंक से कर्ज लेने के मामले में मैनेजर से हुई लूट

    दूसरे पक्ष ने बैंक मैनेजर पर लगाए गंभीर आरोप

    अबोहर: शहर के एक निजी फाइनेंस बैंक के लोन मैनेजर से लूट की घटना सामने आई है। जहां हमलावारों ने तेजधार हथियारों से हमला कर मैनेजर से नकदी लूट ली। घटना में घायल बैंक मैनेजर को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस घटना को लेकर बैंक मैनेजर ने लोन लेने वाले युवकों पर मारपीट करके नगदी छीनने के आरोप लगाए है। जबकि दूसरी ओर युवकों ने बैंक मैनेजर पर मारपीट के आरोप लगाए। इस घटना में घायल तीनों नौजवान भी अस्पताल में भर्ती है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की जानकारी देते हुएआरबीएल बैंक के लोन मैनेजर रिक्की ने बताया कि वह और उसका साथी रविंदर वासी गोबिंदगढ़ से गांव रायपुरा आए थे। जहां उनके बैंक से लोन लेने वाले तीन लोगों के पास लोन की किश्तें लेने गए थे और जब वे वहां से किश्त लेकर वापस आ रहे थे तो उसी दौरान लोन जमा कराने वाले लोगों ने अपने कुछ साथियों समेत उन्हें रास्ते में घेर लिया और तेजधार हथियारों से उस पर हमला करके लगभग 30 हजार की नगदी से भरा बैग लूट लिया और घटना स्थल से फरार हो गए। इस घटना में घायल रायपुरा गांव निवासी नीलू, लवप्रीत और गुरजीत ने बताया कि उन्होंने बैंक से कर्ज लिया था। आज बैंक का लोन मैनेजर रिक्की अपने साथियों के साथ किश्त लेने आया था और जब वह उन्हें किश्त के पैसे दे रहे थे तो उसी दौरान वहां मौजूद गांव का एक युवक ने इन बैंक कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की। लगभग 2 घंटे बाद उक्त बैंक कर्मचारी अपने कुछ साथियों के साथ वापस आए और उन पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। चारों घायलों का इलाज सरकारी अस्पताल में कराया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इस घटना में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • Jalandhar News : 3 किलो डोडा-चूरा पोस्त, 200 ग्राम हेरोइन व 210 नशीली गोलियों सहित 8 तस्कर गिरफ्तार

    Jalandhar News : 3 किलो डोडा-चूरा पोस्त, 200 ग्राम हेरोइन व 210 नशीली गोलियों सहित 8 तस्कर गिरफ्तार

    युद्ध नशा विरुद्ध अभियान के तहत जालंधर ग्रामीण पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

    जालंधर, ENS: पंजाब भर में सरकार के दिशा-निर्देशों पर चलाया गया युद्ध नशा विरुद्ध अभियान के तहत जालंधर ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वहीं, नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 200 ग्राम हेरोइन, 03 किलो डोडा चूरा पोस्त व 210 नशीली गोलियों सहित 8 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जालंधर-ग्रामीण के दिशा निर्देशों पर की गई कार्रवाई
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जालंधर ग्रामीण हरविंदर सिंह विर्क, प्रधान पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सरबजीत राय, प्रधान पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक (जांच) की देखरेख में क्षेत्र में मादक पदार्थों के तस्करों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध गहन जांच और धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है।

    भारी मात्रा में नशीले पदार्थ सहित 8 लोग गिरफ्तार
    एसएसपी जालंधर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीमों ने नशीले पदार्थों की बिक्री की शिकायतों वाले इलाकों में गश्त तेज़ कर दी है, जिसके चलते सब-डिवीज़न करतारपुर, सब-डिवीज़न फिल्लौर, सब-डिवीज़न शाहकोट और सब-डिवीज़न आदमपुर में कुल 5 एफआईआर दर्ज की गईं और अवैध नशीले पदार्थों की गतिविधियों में शामिल 8 लोगों को गिरफ़्तार किया गया। इस अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ भी ज़ब्त किए गए।

    पहला मामलाः एफआईआर संख्या 245, दिनांक 05.12.2025, धारा 21(बी)-61-85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत, थाना मकसूदां (उप-मंडल करतारपुर) में गुरबाज सिंह उर्फ बाज पुत्र बलविंदर सिंह निवासी गांव कलसियां खुर्द, थाना खालरा, जिला तरनतारन और रशपाल सिंह उर्फ कालू पुत्र बलविंदर सिंह निवासी गांव कलसियां खुर्द, थाना खालरा, जिला तरनतारन के विरुद्ध बिद्धिपुर के निकट रेलवे फाटक के पास संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया, जिस दौरान एक काले रंग के मोमी लिफाफे को खोलकर जांच की गई तो उसमें से हेरोइन बरामद हुई। जिसका वजन 200 ग्राम हेरोइन था। हेरोइन बरामद होने पर उक्त अपराधी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

    दूसरा मामलाः एफआईआर संख्या 394 दिनांक 05-12-2025 अपराध 15बी-61-85 एनडीपीएस एक्ट पुलिस स्टेशन फिल्लौर (सब डिवीजन फिल्लौर), गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र हरजिंदर कुमार निवासी आलोवाल पुलिस स्टेशन फिल्लौर जिला जालंधर, शनि गौ, टी प्वाइंट, गांव जगतपुरा, पंज ढेरा, मुसम्मी पर छापा, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र हरजिंदर कुमार निवासी आलोवाल पुलिस स्टेशन फिल्लौर जिला जालंधर से 03 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामदगी के संबंध में उक्त मामला दर्ज किया गया था।

    तीसरा मामलाः एफआईआर संख्या 235 दिनांक 05-12-2025 अपराध 22बी-61-85 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना गोराया (सब डिवीजन फिल्लौर) द्वारा गश्त के दौरान साथी कर्मचारियों की सहायता से बड़ा पिंड से टहल सिंह उर्फ नानू पुत्र नछत्तर पाल निवासी गांव पत्ती जस्से की बड़ा पिंड थाना गोराया को गिरफ्तार कर उसके पास से 66 खाली कारतूस बरामद कर मामला दर्ज किया गया।

    चौथा मामलाः एफआईआर संख्या: 301 दिनांक 04.12.2025 अपराध 22-61-85 एनडीपीएस एक्ट पुलिस स्टेशन शाहकोट (सब डिवीजन शाहकोट), सुखचैन सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी थम्मूवाल पुलिस स्टेशन शाहकोट जिला जालंधर, परमिंदर पाल पुत्र बलविंदर पाल निवासी पट्टी रौकी गोराया पुलिस स्टेशन गोराया हाल निवासी मीवाल अरैया पुलिस स्टेशन शाहकोट, अमृता पत्नी लवप्रीत सिंह निवासी मोहल्ला धुरकोट शाहकोट पुलिस स्टेशन शाहकोट को आरोपियों से 100 खुली नशीली गोलियां बरामद होने के संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

    पांचवा मामलाः एफआईआर संख्या 202 दिनांक 05.12.25 ऑफ. 21/61/85 एनडीपीएस एक्ट पुलिस स्टेशन आदमपुर (सब डिवीजन आदमपुर), दलजीत सिंह उर्फ लाडी पुत्र जसपाल सिंह निवासी मोहल्ला सगरा पुलिस स्टेशन आदमपुर जिला जालंधर को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया। जमीन पर फेंके गए मोम के लिफाफे से 44 खुली नारंगी रंग की नशीली गोलियां बरामद की गईं। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जारी है।

    एसएसपी ने लोगों से सहयोग करने की अपील की
    एसएसपी जालंधर ग्रामीण ने कहा कि जालंधर ग्रामीण पुलिस नशीले पदार्थों की आपूर्ति को रोकने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, खासकर गली-मोहल्लों में तस्करी पर नकेल कस कर। एसएसपी ने नागरिकों से नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रही लड़ाई में पुलिस का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि के बारे में तुरंत 112 हेल्पलाइन या नज़दीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करने की अपील की।

  • Haryana News: 11वें इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2025 की हुई शुरुआत, केंद्रीय विज्ञान मंत्री ने किया शुभारंभ, देखें वीडियो

    Haryana News: 11वें इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2025 की हुई शुरुआत, केंद्रीय विज्ञान मंत्री ने किया शुभारंभ, देखें वीडियो

    पंचकूला: 6 दिसंबर से लेकर 9 दिसंबर तक 11वें इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2025 की शुरुआत हुई। सेक्टर-5 में स्थित दशहरा ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से हजारों छात्र, युवा शोधकर्ता और विज्ञान प्रेमी भाग ले रहे हैं।

    इस साल की थीम विज्ञान से समृद्धि- आत्मनिर्भर भारत रखी गई है। इसके अंतर्गत अलग सब थीमों पर इंटरएक्टिव सेशन आयोजित किए जा रहे हैं। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने साइंस फेस्टिवल का विधिवत तरीके से शुभारंभ किया।

    इस मौके पर हरियाणा के सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण बेदी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिहं ने विभिन्न स्टालों में जाकर उनका अवलोकन किया। मीडिया से बात करते हुए डॉ. जितेंद्र ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी महोत्सव करने का उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।

    विज्ञान और नवाचार को प्रोत्साहित करके आगे बढ़ाने का श्रेय देश के पीएम मोदी को जाता है। उन्होंने पिछले दस सालों में भारत को विज्ञान प्रौद्योगिकी में आगे बढ़ाया है। चार दिनों तक चलने वाले इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल का मकसद समाज के हर वर्ग के साथ जुड़ना है।

    उन्होंने कहा कि तीन सी का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। पहली सी सेलिब्रेशन ऑफ साइंस अचीवमेंट, दूसरी सी कम्युनिकेशन उन तक पहुंचे जो विज्ञान को बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं और तीसरी सी करियर यहां युवा वैज्ञानिकों के भविष्य को आगे बढ़ाया जा पाए।

    इस मौके पर अंतरिक्ष यात्री कैप्टन शुभांशु शुक्ला भी मौजूद रहे। उन्होंने अपने अनुभव विद्यार्थियों और युवा वैज्ञानिकों के साथ शेयर किए। उन्होंने बताया कि भारत में विज्ञान क्षेत्र बहुत प्रगति कर रहा है। यह भारतीयों के लिए काफी प्रेरणादायक है कि विज्ञान के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है।

    अंतरिक्ष में भारत पर भी उन्होंने अपने विचार रखे। इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल में अलग-अलग पहलुओं से जुड़े हुए स्टॉल लगाए गए हैं। अब जब चंद्रमा में भारत जाएगा तो लंबे समय तक वहां रहेंगे। अब जरुरत है कि अंतरिक्ष से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर मजबूत करना है।

    उन्होंने 2047 को विकसित भारत बनाने में सभी भारतवासियों को अपना-अपना योगदान दें। गगनयान में भी भारत उन्नति कर रहा है। उन्होंने बच्चों और युवाओं के सवालों के जवाब भी दिए। वो सबसे ज्यादा पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा से प्रभावित हुए। उन्होंने बच्चों को खेलने, अच्छा खाने और खूब पढ़ने के लिए भी कहा। जीएमटी के द्वारा हवा में अंतरिक्ष में सोते हैं।

    शुभांशु शुक्ला ने कहा कि बच्चे इस दौरान बहुत ही उत्साहित दिखे। इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल वैज्ञानिकों के लिए बहुत अच्छा मंच है आगे बढ़ने का क्योंकि विज्ञान को जितना प्रोत्साहित करेंगे उतना ही भारत इस क्षेत्र में विकसित होगा।

    पीएम मोदी ने 2047 के विकसित भारत की जो सोच सोची थी उसको पूरा करने के लिए सभी देशवासियों को अपने अपने स्तर पर अपनी जिम्मेदारी को निभाना होगा। स्टेम रोबो बनाने वाले रजनीश ने बताया कि बढ़ते हुए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को बढ़ावा देना है।

    अब तक 5000 से ज्यादा स्कूलों में 20 लाख से ज्यादा बच्चों को इसके बारे में जागरुक किया जा रहा है। कई राज्यों के स्कूलों में भी इसकी लैब आदि बनाई जा रही है। रजनीश प्रसाद जिन्होंने अपने स्टार्ट अप द्वारा पानी को ट्रीट करके उसको दोबारा उद्योगों और कृषि के क्षेत्र में इस्तेमाल किया जा रहा है।

    देवेंद्र प्रकाश तिवारी ने कबाड़ से जुगाड़ करके अग्नि मिसाइल, सबमरीन, हेलीकॉप्टर बनाया है। यह बच्चों के लिए बहुत रोमांचकारी है। डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि उन्होंने साफ और शुद्ध हवा जो आज के समय में बहुत बड़ी जरुरत है। उसके लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

    ताकि ऑक्सीजन अच्छी मात्रा में मिल पाए। विज्ञान भारती के अध्यक्ष डॉ. शेखर मांडे ने इस मौके पर कहा कि पिछले 10 सालों में पांरपरिक विज्ञान को आगे बढ़ाकर देश को विज्ञान के क्षेत्र में नई पहचान दिलवाई है। इसी कड़ी में आज पंचकूला में यह फेस्टिवल मनाया जा रहा है।

    नीति आयोग में विज्ञान और प्रौद्योगिकी देख रहे वैज्ञानिक वी. के पॉल ने बताया कि भारतीय विज्ञान ने समाज पर बहुत ज्यादा असर डाला है।