Blog

  • Jalandhar News: कांग्रेस MLA के हल्के में अवैध माइनिंग को लेकर AAP इंचार्ज का एक्शन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कांग्रेस MLA के हल्के में अवैध माइनिंग को लेकर AAP इंचार्ज का एक्शन, देखें वीडियो

    पोकलेन मशीन समेत कई टिप्पर जब्त

    जालंधर: पंजाब सरकार द्वारा अवैध माइनिंग के खिलाफ लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं कांग्रेस विधायक परगट सिंह के हल्का कैंट क्षेत्र में देर रात अवैध माइनिंग किए जाने का मामला सामने आया है। इसकी सूचना मिलते ही आम आदमी पार्टी की हल्का इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा पुलिस को लेकर मौके पर पहुंची। जहां आप इंचार्ज ने अवैध माइनिंग को लेकर पुलिस को मशीनरी कब्जे में लेने के निर्देश दिए। पुलिस ने मौके से पोकलेन मशीन समेत कई टिप्पर जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। राजविंदर कौर थियाड़ा ने बताया कि उन्हें रात करीब 1 बजे पार्टी वर्कर का फोन आया, जिसमें बताया गया कि इलाके के खेतों में अवैध माइनिंग चल रही है। जब वह टीम के साथ मौके पर पहुंचीं तो देखा गया कि जमीन को करीब 7 फुट तक खोदकर मिट्टी ट्रकों में भरी जा रही थी। उनके पहुंचते ही ट्रकों सहित अवैध खुदाई में शामिल लोग मशीनरी छोड़कर मौके से फरार हो गए। चौकी इंचार्ज जसबीर सिंह ने बताया कि मौके पर मिली पूरी मशीनरी कब्जे में ले ली गई है और फरार आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। राजविंदर कौर ने कहा कि इलाके में अवैध माइनिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने पुलिस से कहा पंजाब सरकार के सख्त आदेश है। गैर कानूनी ढंग के माइनिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
  • आज का राशिफल 7 दिसंबर, 2025

    आज का राशिफल 7 दिसंबर, 2025

    आज पौष कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और रविवार का दिन है। तृतीया तिथि आज शाम 6 बजकर 26 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी लग जाएगी। इसके अलावा आज संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत है। आज रात 8 बजकर 8 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 12 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज रात 8 बजकर 15 मिनट पर मंगल धनु राशि में गोचर करेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल।

    मेष राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज कुछ ना कुछ चुनौतियां भी रह सकती हैं। विपरीत परिस्थिति आने पर घबराएं नहीं और समाधान ढूंढने का प्रयास करेगे तो सब ठीक हो जायेगा। करियर का बिजनेस कर रहे कारोबारियों को आज फायदा मिलेगा।

    वृष राशि-आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्य में सुधार करने में रहेगा। आज बच्चे आपने माता पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगे और बात भी मानेंगे। आज आप परिवार के साथ मनोरंजन ऑनलाइन शॉपिंग जैसी गतिविधियों में सुखद बीतेगा। अपनी व्यवहार कुशलता आपको अपने आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में भी सफलता प्रदान करेगी।

    मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। आज आस-पास के लोगों के लिए आपका व्यवहार अच्छा रहेगा, आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा। आज रोजमर्रा की दिनचर्या से सुकून पाने के लिए आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा, जिससे तन और मन दोनों प्रफुल्लित रहेंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत करने में प्रभावशाली व्यक्ति का उचित सहयोग मिलेगा।

    कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप किसी व्यक्ति विशेष के बारे में सोच कर रोमांचित रहेंगे। आज आपको कुछ नए अनुभव मिल सकते हैं। आज पारिवारिक अथवा व्यक्तिगत कारणों की वजह से व्यवसाय के स्थान पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु फिर भी फोन द्वारा अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न हो जाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अपना टारगेट पूरा करने से राहत मिलेगी।

    सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। दिन भर भागदौड़ की स्थिति रहेगी। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा। अगर प्रॉपर्टी से संबंधित मुद्दा चल रहा है तो आज उसके परिणाम आपके पक्ष में आने की संभावना है। आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष तौर पर अनुकूल रहेगा। यहां पढ़ें सिंह राशि वालों का डिटेल राशिफल

    कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है लेकिन आपके द्वारा किया गया काम आपके बॉस को इम्प्रेस करेगा। आज आलस या दूसरों की वजह से अपने महत्वपूर्ण काम को नजरअंदाज ना करें। आर्थिक मामलों में बजट आदि का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आज समझदारी और सावधानी से काम लेने का समय है। यहां पढ़ें कन्या राशि वालों का डिटेल राशिफल

    तुला राशि-आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। पेरेंट्स अपने बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार बनाकर रखें, क्योंकि ज्यादा अंकुश लगाना उनके आत्मबल में कमी कर सकता है। आज किसी भी तरह की आवाजाही करने से समय और पैसा खर्च हो सकता है। आज आप अपनी योग्यता व प्रतिभा द्वारा किसी विषम परिस्थिति का सामना करने में सक्षम रहेंगे। यहां पढ़ें तुला राशि वालों का डिटेल राशिफल

    वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज अत्यधिक कार्यभार बना रहेगा, इसलिए आलस का त्याग करना पड़ेगा। आज अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक सुदृढ़ करें, क्योंकि यह आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक साबित होने वाले हैं। आप जानते हैं की आपका काम मुश्किल नहीं है बस आपका हौसला कम हो गया है इसलिए आज किसी की सलाह मिलने से आपका हौसला बढ़ेगा और आप काम को बढ़िया तरीके से करेंगे। यहां पढ़ें वृश्चिक राशि वालों का डिटेल राशिफल

    धनु राशि- आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। परिवार में अपना उचित समय देना वातावरण को मधुर बनाकर रखेगा। आज दिन भर दौड़-धूप और मेहनत की अधिकता रहेगी, परंतु कार्य की सफलता आपकी थकान को दूर भी कर देगी। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करने से आत्मिक शांति मिलेगी। इस राशि के युवाओं को अपने करियर संबंधी प्रयासों में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे।

    मकर राशि-आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपका जो उद्देश्य है, उससे जुड़े विचारों पर ध्यान देने की कोशिश करें। अगर बिजनेस बढ़ाने के लिए योजनाएं बना रहे हैं तो उन पर काम करने के लिए अनुकूल समय है। किसी प्रभावशाली इंसान की सलाह और मदद से आपको नई उपलब्धि मिल सकती है। आज सरकारी नौकरी कर रहे लोगों पर काम ज्यादा रहेगा। अधिकारियों का दबाव भी रहेगा। यहां पढ़ें मकर राशि वालों का डिटेल राशिफल

    कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखेंगे। आज खर्चो की अधिकता की वजह से मन कुछ परेशान रहेगा। परंतु जल्दी ही परिस्थितियां आपके अनुकूल हो जाएंगी, इसलिए धैर्य बनाकर रखें। आज दोस्त की किसी समस्या को सुलझाने में आपका सहयोग जरूरी है। भाई व बहनों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा और मां की किसी इच्छा की पूरी होने से आप खुश रहेंगे। यहां पढ़ें कुंभ राशि वालों का डिटेल राशिफल

    मीन राशि-मीन राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज व्यावसायिक कार्य योजना में बदलाव करना जरूरी है। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपकी ग्रोथ के लिए मददगार रहेगा, फिलहाल आपकी इनकम पहले जैसी ही रहेगी। नौकरी कर रहे लोगों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। यहां पढ़ें मीन राशि वालों का डिटेल राशिफल

  • Punjab News : नवजोत कौर बोली – सिद्धू CM बनने को तैयार, लेकिन हमारे पास नहीं है 500 करोड़, देखें वीडियो

    Punjab News : नवजोत कौर बोली – सिद्धू CM बनने को तैयार, लेकिन हमारे पास नहीं है 500 करोड़, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर से सियासत गरमा गई है। दरअसल, नवजोत कौर पंजाब के गवर्नर से मुलाकात करने पहुंची। जहां उन्होंने गवर्नर से मुलाकात कर कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी। जिसमें चंडीगढ़ के आसपास सरकारी जमीनों पर बने अवैध घरों को वैध करने का सवाल, पंजाब में खराब होती कानून व्यवस्था, पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट चुनाव और गुरु तेग बहादुर के नाम पर दिल्ली रेलवे स्टेशन का नामकरण शामिल रहा।

    इसके बाद मीडिया से बात करते हुए सिद्धू की राजनीति में वापसी को लेकर कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू तभी राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे, जब उन्हें कोई स्पष्ट जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सिद्धू ने लोकल बॉडी मंत्री रहते हुए कई निवेश योजनाएं बनाई थीं, लेकिन हालात ऐसे बने कि वे आगे नहीं बढ़ सकीं। नवजोत कौर ने साफ कहा कि कांग्रेस में सीएम बनने की रेस में 5 नेता जुटे हुए हैं।

    नवजोत कौर के अनुसार कांग्रेस में सीएम इन नेताओं के बीच शक्ति और संसाधनों की खींचतान साफ दिखती है। उन्होंने तंज करते हुए कहा हमारे पास 500 करोड़ नहीं हैं कि किसी को कुर्सी दिलाने के लिए दे दें। इस बयान को पार्टी के अंदर मौजूद कथित गुटबाजी और नेतृत्व संकट पर सीधी चोट माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू को सीएम फेस बनाती है तो वह पूरी तरह तैयार हैं।

    यह पूरा मामला पंजाब कांग्रेस की उस गहरी गुटबाजी को फिर सामने लाता है, जिसकी जड़ें कई वर्षों से पार्टी को कमजोर करती रही हैं। नवजोत सिंह सिद्धू जैसे करिश्माई नेता को 2022 के चुनावों में सीएम फेस नहीं बनाया गया था, बल्कि उनकी जगह चरणजीत सिंह चन्नी को आगे कर दिया गया और यही वह मोड़ था जब सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया।

  • IND vs SA : भारत ने द. अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदकर जीती सीरीज

    IND vs SA : भारत ने द. अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदकर जीती सीरीज

    खेल डेस्क। टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका को हरा दिया। विशाखापत्तनम में खेले गए सीरीज के आखिरी मैच में टीम इंडिया ने बिल्कुल एकतरफा अंदाज में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से रौंद दिया। तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 271 रनों का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में भारत ने यह लक्ष्य आसानी से 39.5 ओवर में पूरा कर लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज जीतकर दर्शकों का दिल जीत लिया। विराट कोहली ने जारी रखा शानदार फॉर्म इस पूरे सीरीज में भारत के कप्तान विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीनों मैचों में बेहतरीन बल्लेबाजी की और दो मैचों में शतक भी लगाया। उनकी यह लगातार फॉर्म टीम इंडिया के लिए बहुत बड़ी जीत साबित हुई।   साउथ अफ्रीका की ओर से क्विंटन डिकॉक का शतक तीसरे वनडे में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। साउथ अफ्रीका की तरफ से क्विंटन डिकॉक ने सबसे ज्यादा रन बनाए और 106 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा कप्तान तेम्बा बावुमा ने 48 रन जोड़े।

    डिकॉक और बावुमा ने दूसरे विकेट के लिए 114 रनों की मजबूत साझेदारी की। इस वजह से साउथ अफ्रीका सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाया।

    साउथ अफ्रीका के अन्य बल्लेबाजों में डेवाल्ड ब्रेविस – 29 रन, मैथ्यू ब्रिट्जके – 24 रन, मार्को यानसेन – 17 रन, कॉर्बिन बॉश – 9 रन, केशव महाराज – 20 रन बनाकर नाबाद रहे।

    भारत के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन किया और दोनों ने 4-4 विकेट लेकर टीम को मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

    यशस्वी जायसवाल ने खेली शानदार पारी भारत का लक्ष्य चेज़ करने के लिए टीम इंडिया ने मजबूत शुरुआत की। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 155 रन जोड़कर टीम को अच्छा प्रारंभ दिया।  

    रोहित शर्मा ने 73 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 75 रन बनाए। इसके बाद विराट कोहली क्रीज पर आए और अपनी फॉर्म को जारी रखा। उन्होंने 45 गेंदों में 65 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में रखा।

    यशस्वी जायसवाल ने अंत तक खेलते हुए नाबाद 116 रन बनाए। उन्होंने 121 गेंदों में 12 चौके और 2 छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई। विराट और जायसवाल की साझेदारी ने मैच का नतीजा भारत के पक्ष में तय कर दिया।

         
  • Punjab News : ही-मैन धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर उनकी याद में पैतृक गांव में कराया जाएगा क्रिकेट प्रतियोगिता, देखें वीडियो

    Punjab News : ही-मैन धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर उनकी याद में पैतृक गांव में कराया जाएगा क्रिकेट प्रतियोगिता, देखें वीडियो

    लुधियाना। हिंदी सिनेमा के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। 8 दिसंबर को वे अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही वे दुनिया को अलविदा कह गए। इसी वजह से देओल परिवार ने फैसला किया है कि उनका जन्मदिन मुंबई में श्रद्धांजलि कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा।

    वहीं, पैतृक गांव डंगों के लोग मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनके 90वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा में पूरे गांव के लोग एकत्रित होकर उनके आत्मा के शांति के लिये अरदास करेंगे। साथ उनके याद में छोटे बच्चों का क्रिकेट प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसके बाद कहा कि धर्मेंद्र को पैतृक गांव डंगों हमेशा से उन्हें अपने बेटे की तरह ही मानता आया है।

    डंगों गांव का धर्मेंद्र से अटूट रिश्ता धर्मेंद्र का पैतृक गांव डंगों (पंजाब) हमेशा से उन्हें अपने बेटे की तरह ही मानता आया है। गांव में उनके प्रति इतना प्यार है कि लोग कहते हैं— वो हमारे पाजी ही नहीं, हमारे दिल का हिस्सा हैं। गांव में पूरी न हो सकी एक इच्छा 2013 में चंडीगढ़ में मुलाकात के दौरान धर्मेंद्र ने हंसते हुए कहा था कि—उन्हें मिट्टी के चूल्हे पर बना सरसों दा साग, मक्की दी रोटी और देसी जुगाड़ रेहड़ी की सवारी करनी है। 2015 में वे गांव तो आए, लेकिन काम की वजह से यह इच्छा पूरी नहीं हो पाई। अब जब उनका 90वां जन्मदिन याद में मनाया जा रहा है, गांव वाले इसे मौका मान रहे हैं कि अपने पाजी की यह इच्छा अब गांव मिलकर पूरी करेगा। सबसे खास बात यह है कि साग उन्हीं खेतों से तोड़ा जाएगा, जो खेत धर्मेंद्र ने 2015 में अपने रिश्तेदारों को गिफ्ट किए थे। भेष बदलकर गांव में आते थे धर्मेंद्र डंगों गांव के लोग बताते हैं कि धर्मेंद्र अक्सर भीड़ से बचने के लिए भेष बदलकर गांव आया करते थे। वह चाहते थे कि बिना शोर-शराबे के वो अपने लोगों से खुलकर मिल सकें। जन्मभूमि से दूर रहने का दर्द किया था बयां 2013 में लंबे समय बाद जब धर्मेंद्र अपने गांव लौटे, तो मंज़र बेहद भावुक था। उन्होंने गांव की मिट्टी माथे पर लगाई। अपने रिश्तेदारों से माफी मांगी कि काम की वजह से वे इतने साल दूर रहे। अपनी बुज़ुर्ग चाची प्रीतम कौर से लिपटकर फूट-फूटकर रोए। उनका माथा चूमकर लंबी उम्र की दुआ मांगी। धर्मेंद्र ने कहा था— मुंबई और काम की वजह से मैं अपनी मिट्टी से दूर हो गया, इसका दुख हमेशा रहेगा।

    धर्मेंद्र की याद हमेशा कायम रहेगी आज भले ही धर्मेंद्र इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी सादगी, उनके किस्से, उनका प्यार हर उस दिल में हमेशा जिंदा रहेगा जिसने उन्हें कभी पर्दे पर या असल जिंदगी में देखा। 8 दिसंबर को होने वाला यह कार्यक्रम सिर्फ श्रद्धांजलि नहीं है, बल्कि उनके व्यक्तित्व, उनकी विनम्रता और उनके इंसानियत भरे दिल का शांत, सरल और सम्मानित उत्सव है।

       
  • पंजाब में 5,000 से अधिक शिक्षकों को IIT मद्रास द्वारा सिखाए जाएंगे टॉप 100 हाई-डिमांड जॉब्स

    पंजाब में 5,000 से अधिक शिक्षकों को IIT मद्रास द्वारा सिखाए जाएंगे टॉप 100 हाई-डिमांड जॉब्स

    चंडीगढ़: आईआईटी मद्रास प्रवर्तक के साथ साझेदारी कर पंजाब राज्य स्तर पर करियर गाइडेंस प्रोग्राम शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक शिक्षक को एक प्रशिक्षित करियर मैंटर बनाने के लिए एक बुनियादी ढांचा विकसित किया जाएगा।

    आज यहां यह जानकारी साझा करते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के तहत 5,000 से अधिक शिक्षकों का प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाएगा ताकि वे छात्रों को भविष्य के लिए तैयार कर सकें, करियर संबंधी विकल्पों के बारे में सटीक जानकारी दे सकें और करियर चयन में मार्गदर्शन कर सकें।

    बैंस ने कहा कि इस कार्यक्रम में शिक्षकों को बुनियादी करियर काउंसलिंग, कक्षा सत्रों के लिए कौशल तथा वन-टू-वन गाइडेंस के लिए मुफ्त ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत शिक्षक टॉप 100 उच्च-डिमांड वाले करियर, ढांचागत मूल्यांकन उपकरणों तथा राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर उभर रहे करियर रुझानों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। आईआईटी मद्रास प्रवर्तक निरंतर शैक्षणिक सहायता और डिजिटल संसाधन प्रदान करेगा।

    इस साझेदारी के माध्यम से हमारा लक्ष्य शिक्षकों को अपने स्कूलों में प्रभावशाली करियर सलाहकार के रूप में सेवा देने में सक्षम बनाकर एक सार्थक और सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करना है। इस सहभागिता के माध्यम से शिक्षक एक ढांचागत करियर मार्गदर्शन वातावरण की रीढ़ की हड्डी के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब अब शिक्षकों के लिए राज्य-स्तरीय करियर काउंसलिंग गाइडेंस कार्यक्रम लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है।

    प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सभी शिक्षक छात्रों को उनकी क्षमताओं की पहचान कराने, नए युग के पेशों की खोज करवाने तथा साक्ष्य एवं योग्यता आधारित मार्ग चुनने में सक्षम होंगे।

    पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने कहा कि इस पहल से ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के छात्रों को विशेष रूप से लाभ होने की उम्मीद है जिससे उन्हें उच्च-गुणवत्ता वाली करियर गाइडेंस तक आसान पहुंच मिलेगी, जो पहले निजी काउंसलरों तक सीमित थी। अगले कुछ महीनों में हजारों शिक्षक नए कौशल, नए आत्मविश्वास और लाखों बच्चों के भविष्य को आकार देने की नई क्षमता हासिल करेंगे।

    बोर्ड के साथ साझेदारी पर खुशी व्यक्त करते हुए आईआईटी मद्रास प्रवर्तक के चीफ नॉलेज ऑफिसर श्रीकांत ने कहा, “हमारा उद्देश्य स्पष्ट और सीधा है, पंजाब में कोई भी बच्चा भ्रम या अधूरी जानकारी के आधार पर करियर का चयन न करे।”

  • पंजाब में बेटियों की सुरक्षा को लेकर अहम पहल, 2026 तक लड़कियों का अनुपात बढ़ाने का लक्ष्य

    पंजाब में बेटियों की सुरक्षा को लेकर अहम पहल, 2026 तक लड़कियों का अनुपात बढ़ाने का लक्ष्य

    चंडीगढ़: पंजाब में कन्या भ्रूण हत्या जैसे बुरे काम को खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि अब पंजाब सिर्फ बदलाव नहीं चाहता, बल्कि सबसे अच्छा बनना चाहता है। सरकार का लक्ष्य है कि 2026 तक पंजाब का लिंग अनुपात देश के औसत से भी बेहतर हो।

    मान सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों को सख्त आदेश दिए हैं कि गर्भधारण से लेकर बच्चे के जन्म तक हर बात पर नजर रखी जाए। इसका मकसद है कि कहीं भी लिंग जांच या कन्या भ्रूण हत्या की कोशिश न होने पाए। यह कदम दिखाता है कि सरकार महिलाओं के सम्मान और बराबरी को बहुत महत्वपूर्ण मानती है।

    चंडीगढ़ में हुई एक कार्यशाला में डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि लड़की के जन्म को रोकना समाज के लिए सबसे बड़ा दोष है। उन्होंने साफ कहा कि अब पंजाब में इस अपराध के लिए “बिल्कुल बर्दाश्त नहीं” की नीति लागू होगी। यह संदेश स्वास्थ्य कर्मचारियों और पूरे समाज के लिए है कि कन्या भ्रूण हत्या किसी भी हालत में स्वीकार नहीं है।

    इस मिशन के लिए राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। सिविल सर्जन, स्वास्थ्य अधिकारी, नर्सें और खासकर ASHA वर्कर हर गर्भवती महिला पर निगरानी रखेंगे, ताकि उसकी सही देखभाल हो सके और कोई गलत काम न हो सके। यह निगरानी न केवल अपराध रोकने में मदद करेगी, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा भी बढ़ाएगी।

    मंत्री ने पीसी-पीएनडीटी कानून (1994) की अहमियत भी समझाई। यह कानून इसलिए बनाया गया था कि कोई भी व्यक्ति मशीनों का गलत इस्तेमाल करके लिंग जांच न कर सके। उन्होंने कहा कि कानून तभी काम करता है जब सरकार और समाज दोनों मिलकर इसे लागू करें—और मान सरकार यही कर रही है।

    सरकार सिर्फ सख्ती ही नहीं कर रही, बल्कि लोगों को जागरूक भी कर रही है। पूरे राज्य में ऐसे कार्यक्रम चलाए जाएंगे, जिनसे लोगों में बेटियों के प्रति सम्मान बढ़े और सभी समझें कि लड़की और लड़का दोनों बराबर हैं। यह केवल सरकारी काम नहीं, बल्कि समाज को बदलने का अभियान है।

    पंजाब सरकार का यह कदम आने वाले समय में राज्य की पहचान को और ऊँचा करेगा—एक ऐसा पंजाब, जहाँ बेटी का जन्म खुशी की बात होगा, जहां महिलाओं को बराबर मौके मिलेंगे और जहाँ सरकार एक सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य बनाएगी। यह अभियान दूसरे राज्यों के लिए भी एक अच्छी मिसाल बनेगा।

  • Punjab News : घायल शूटर लवजीत सिंह पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से हुआ फरार, देेखें वीडियो

    Punjab News : घायल शूटर लवजीत सिंह पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से हुआ फरार, देेखें वीडियो

    बटाला। जिले में कांग्रेस नेता पर फायरिंग मामले में शूटर कवलजीत सिंह उर्फ़ लवजीत सिंह, जिसका हाल ही में पुलिस ने एनकाउंटर किया था। जिसके बाद बटाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती था, जहां उसका इलाज चल रहा था। वहीं, पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसकी जानकारी लगते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।

    पुलिस ने आरोपी को अस्पताल के एक प्राइवेट कमरे में रखा हुआ था और कमरे के बाहर एक गार्ड भी तैनात था। इसके बावजूद आरोपी इतनी चालाकी से भागा कि अपनी घड़ी भी बिस्तर पर छोड़ गया, ताकि किसी को शक न हो, और चुपचाप वहां से निकल गया।

    2 बजे फरार होने की मिली जानकारी
    जानकारी के मुताबिक लवजीत सिंह दोपहर करीब 2 बजे पुलिस को चकमा देकर कमरे से फरार हुआ। घटना का पता चलते ही बटाला पुलिस में हड़कंप मच गया और सभी अधिकारी अलर्ट हो गए।

    अस्पताल से आरोपी का भाग जाना पुलिस की बड़ी लापरवाही मानी जा रही है। जिले के अधिकारी भी दहशत में हैं कि कस्टडी में रखा गया इतना बड़ा आरोपी कैसे फरार हो गया।

    पुलिस ने कहा- जल्द ही पकड़ लिया जाएगा
     सिटी पुलिस स्टेशन के हेड अफ़सर ने बताया कि, जिस आरोपी का एनकाउंटर हुआ था और जो अस्पताल में भर्ती था, वह वहां से निकल गया है। लेकिन पुलिस उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।

     

  • आइटीबीपी जवान की गोली मारकर की थी हत्या, बाप बेटे सहित चार लोगों को उम्र कैद

    आइटीबीपी जवान की गोली मारकर की थी हत्या, बाप बेटे सहित चार लोगों को उम्र कैद

    ऊना/सुशील पंडित:जिला ऊना के नज़दीकी गांव नंगड़ा में 2021 में हुए जमीनी विवाद के चलते आईटीबीपी जवान की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में अदालत ने चार लोगों को दोषी करार दिया है। जिला एवं सत्र न्यायधीश ऊना राजिंद्र कुमार की अदालत ने शनिवार को हत्या के मामले में अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने  गांव नंगड़ा निवासी चारों दोषियों जसवंत सिंह, उसका बेटा दिलप्रीत सिंह, अमरीक सिंह व गुरप्रीत सिंह को उम्रकैद के साथ-साथ जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। मामले की पैरवी विशेष लोक अभियोजक ठाकुर भीष्म चंद ने की, जो कि शिमला से पैरवी के लिए ऊना आते थे।
     इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला न्यायवादी ऊना एकलव्य ने बताया कि 1 अप्रैल 2021 को आईटीबीपी जवान विपिन कुमार पुत्र राम किशन निवासी गांव नंगड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शिकायर्ता गुरदयाल सिंह निवासी नंगड़ा ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 8 बजे विपिन कुमार गांव में ही स्थित खेत में प्रवासी मजदूरों के माध्यम से गेंहू की कटाई कर रहा था।
    इसी दौरान गांव का ही जसवंत सिंह, उसका बेटा दिलप्रीत सिंह, अमरीक सिंह व गुरप्रीत सिंह जिप्सी गाड़ी में सवार होकर खेत में पहुंचे। जिप्सी से उतरते ही जसवंत सिंह ने 12 बोर बंदूक निकालते हुए विपिन को जान से मारने की धमकी देने लगा। इस पर जिप्सी में सवार अन्य तीनों भी उतरे और कहा यह जमीन हमारी है। इसी दौरान तीनों ने जसवंत से कहा कि विपिन को गोली मार दे। इस पर जसवंत ने आईटीबीपी जवान की छाती में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
    हत्या के आरोप में पुलिस चारों के खिलाफ धारा 302, धारा 120बी व आर्म्स एक्ट 30 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। वहीं अदालत में 30 गवाहों व सबूतों के आधार पर चारों आरोपियों को दोषी करार दिया गया। अदालत ने जसवंत सिंह को धारा 302 के तहत उम्रकैद व 50 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर 6 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। वहीं धारा 120 बी के तहत 7 वर्ष की सजा व 20 हजार जुर्माना देना होगा। जुर्माना न देने पर 3 माह का अतिरिक्त कारवास भुगतना होगा। आर्म्स एक्ट 30 के तहत 6 माह की सजा व 2 हजार रुपये देना होगा।
    जुर्माना न देने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। वहीं दिलप्रीत सिंह, अमरीक सिंह व गुरप्रीत सिंह पर धारा 302 के तहत उम्रकैद व 50 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। वहीं धारा 120 बी के तहत 7 वर्ष कैद व जुर्माने की सजा सुनाई है। ये सभी सजाऐं एक साथ चलेगी।
  • Haryana News: 1320 नशीली गोलियां समेत आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: 1320 नशीली गोलियां समेत आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के अंतर्गत नशीली दवाईयों की सप्लाई करने वाले एक सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी सूचना खुद एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने दी है।

    उन्होंने बताया कि 5 सितंबर को एंटी नारकोटिक्स सेल टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि पिंजौर क्षेत्र में एक युवक नशीली गोलियों की सप्लाई करता है। युवक अपने किसी साथी को नशीली गोलियां देने के लिए पिंजौर-बद्दी हाईवे से सटे सुखोमाजरी बाइपास के पास आएगा।

    सूचना के आधार पर इंचार्ज प्रवीण कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर विशेष निगरानी रखी। टीम ने रणनीतिक तरीके से युवक को काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान करण कुमार उम्र 24 साल पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव बसोला के तौर पर हुई है।

    आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से वाणिज्यिक मात्रा में लोमोटिल की 1320 नशीली गोलियां बरामद हुई। आरोपी के पास ऐसी दवा रखने का कोई वैध लाइसेंस भी नहीं था। इस पर थाना पिंजौर की पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 (C) और 27 (A) के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है।

    डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि आरोपी को आज कोर्ट में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी। यह पता किया जाएगा कि वह नशीला गोलियां कहां से खरीदता था।

    किन-किन लोगों को गोलियां देता था और उसके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। पुलिस का लक्ष्य पूरी सप्लाई चेन को ढूंढ कर जड़ से खत्म करना है।