Blog

  • महाविद्यालय बंगाणा को मिला शत-प्रतिशत अंक, तंबाकू मुक्त संस्थान का सम्मानित प्रमाण-पत्र प्रदान

    महाविद्यालय बंगाणा को मिला शत-प्रतिशत अंक, तंबाकू मुक्त संस्थान का सम्मानित प्रमाण-पत्र प्रदान

    ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा ने एक बार फिर उत्कृष्टता का परिचय देते हुए तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान के मूल्यांकन में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। यह उपलब्धि महाविद्यालय के संपूर्ण स्टाफ, छात्रों और जागरूकता कार्यक्रमों की निरंतर सफलता का परिणाम है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने बताया कि प्राधिकृत समिति द्वारा सत्र 2025 में किए गए सर्वेक्षण में महाविद्यालय के परिसर, गतिविधियों और नशा उन्मूलन से संबंधित सभी मापदंडों का निरीक्षण किया गया।

    सभी मानकों पर खरा उतरते हुए महाविद्यालय ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जो पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। आज विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय को तंबाकू मुक्त संस्थान का औपचारिक प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया, जिसे प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन परिसर और आसपास के क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान, कार्यशालाएँ और रैलियाँ आयोजित करता है। उन्होंने इस उपलब्धि को सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।

    कार्यक्रम में एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर एवं एंटी ड्रग क्लब के सदस्य प्रोफेसर सिकंदर नेगी, डॉ. किरण ठाकुर सहित अन्य स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।महाविद्यालय द्वारा हासिल यह उपलब्धि न केवल संस्था की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि छात्रों और समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश भी देती है।

  • भाजपा नेता भुट्टो ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

    भाजपा नेता भुट्टो ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

    कहा, संविधान के शिल्पकार को भाजपा ने दिया सम्मान, कांग्रेस सरकारों ने कई बार संविधान में की छेड़छाड़

    ऊना/ सुशील पंडित: भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्य तिथि पर कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर न केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार थे, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता, मानवाधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों के विश्व प्रणेता भी थे। दविंदर भुट्टो ने मोदी सरकार की ओर से डॉ. अंबेडकर के प्रति दिखाए जा रहे सम्मान का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा बाबा साहब को राष्ट्रनिर्माण के सर्वोच्च स्तंभ के रूप में माना है।दविंदर भुट्टो ने आरोप लगाया कि पूर्व की कांग्रेस सरकारों ने कई बार संविधान में मनमानी संशोधन कर मूल भावना से छेड़छाड़ की।

    उनके अनुसार कांग्रेस सरकारों ने अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए संविधान में 11 बार ऐसे परिवर्तन किए, जो बाबा साहब की सोच के विरुद्ध थे। इसके उलट भाजपा सरकार ने संविधान की मर्यादा उसकी मूल आत्मा और डॉ. अंबेडकर के विचारों को संरक्षित रखने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज देश सामाजिक न्याय के जिस मार्ग पर चल रहा है, उसके केंद्र में अम्बेडकर की विचारधारा ही है।

    दविंदर भुट्टो ने कहा कि स्वतंत्र भारत संविधान निर्माण में डॉ अंबेडकर की भूमिका ऐतिहासिक रही। 29 अगस्त 1947 को उन्हें संविधान मसौदा समिति का अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने समस्त समाज, धर्म, जाति और वर्ग को समान नागरिक अधिकार देने वाले आधुनिक और प्रगतिशील संविधान का निर्माण किया। भुट्टो ने कहा कि अंबेडकर की पुण्यतिथि केवल श्रद्धांजलि का अवसर नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता के लिए समर्पित होने का दिन है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और अधिकारों का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    उन्होंने कहा कि अंबेडकर का जीवन हमें संघर्ष, आत्मसम्मान, शिक्षा और समानता का संदेश देता है। जब तक भारत में कोई भी व्यक्ति सामाजिक या आर्थिक रूप से वंचित है, तब तक अंबेडकर के मिशन को पूरा करने की जिम्मेदारी हम सबकी है।

  • Jalandhar News: Indigo Flights में यात्रियों को आ रही परेशानियों को लेकर केंद्रिय मंत्री एल मुरुगन का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Indigo Flights में यात्रियों को आ रही परेशानियों को लेकर केंद्रिय मंत्री एल मुरुगन का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देश भर में भारत रत्न डा. बीआर अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी जा रही है। आज प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डा. बाबा साहिब आंबेडकर को याद करते हुए उनकी दूरदर्शी सोच, न्याय और समानता के प्रति अटूट वचनबद्धता, और संवैधानिक मूल्यों ने भारत की विकास यात्रा को आकार दिया है। वहीं निजी होटल में भाजपा द्वारा प्रेस वार्ता रखी गई। इस बैठक में सूचना व प्रसार मंत्री एल मुरुगन, कार्यकारी अश्वनी शर्मा, विजय सांपला, सुशील रिंकू, शीतल अंगुराल सहित सहित अन्य भाजपा नेता पहुंचे।

    इस दौरान भारत रत्न डा. बीआर अंबेडकर जी को याद किया गया और उन्हें श्रद्धाजंलि दी गई। वहीं पंजाब विधानसभा 2027 के चुनावों को लेकर भाजपा की ओर से तैयारियां जारी है। उन्होंने इंडिगो फ्लाइट को लेकर यात्रियों को आ रही दिक्कतों पर कहा इसका जल्द समाधान निकाला जा रहा है। वहीं केंद्रिय मंत्री एल मुरुगन ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने कहा सामाजिक न्याय के प्रणेता, भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं सादर नमन।

    समानता, न्याय और मानवाधिकारों के प्रति उनका अदम्य संकल्प और संघर्ष सदैव हमारे मार्ग को प्रकाशमान करता रहेगा। उनकी दूरदृष्टि, कर्तव्यनिष्ठा और प्रगतिशील विचारधारा आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करती रहेगी। इस दौरान इंडिगो फ्लाइट को लेकर यात्रियों की परेशानियों को लेकर केंद्रिय मंत्री ने कहा कि इस समाधान निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज से फ्लाइट शुरू की जा रही है। वहीं नागरिक उड्डयन मंत्रालय MoCA ने उड़ानों में चल रही भारी अव्यवस्था के बीच इंडिगो एयरलाइंस के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। सरकार द्वारा इंडिगो को अल्टीमेटम जारी किया गया है।

    सरकार ने एक आधिकारिक आदेश जारी करते हुए साफ कर दिया है कि सभी रद्द या बाधित उड़ानों के लिए रिफंड प्रक्रिया को रविवार, 7 दिसंबर की रात 8:00 बजे तक हर हाल में पूरा करना होगा। मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि अगर इस आदेश का पालन नहीं किया गया, तो एयरलाइन के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। मंत्रालय ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए एयरलाइंस को निर्देश दिया है कि जिन यात्रियों की यात्रा योजनाएं उड़ानों के रद्द होने से प्रभावित हुई हैं, उनसे कोई भी रिशेड्यूलिंग चार्ज नहीं वसूला जाएगा।

     

  • Punjab News: बिना मुकाबले के आप पार्टी उम्मीदवार हरमनप्रीत विजयी, देखें वीडियो

    Punjab News: बिना मुकाबले के आप पार्टी उम्मीदवार हरमनप्रीत विजयी, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों का दौर चल रहा है। इस दौरान ब्लॉक अजनाला के जोन नंगल वंझावाला से एक महत्वपूर्ण जीत सामने आई है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमनप्रीत सिंह बिना मुकाबले ब्लॉक समिति सदस्य चुने गए। विभिन्न पार्टियों के नामजदगी पत्र रद्द होने के बाद मैदान में केवल हरमनप्रीत ही बचे, जिससे वे बिना मुकाबले जीत गए।

    जीत के बाद आज सुबह हरमनप्रीत सिंह ने अपने परिवार, सहयोगियों और गांव वासियों के साथ गांव के गुरुद्वारा साहिब में हाजरी लगाई और परमात्मा का धन्यवाद किया। वहां उन्होंने अरदास कर यह वादा किया कि पार्टी द्वारा दिए गए विश्वास पर खरा उतरते हुए वे गांवों के विकास के लिए दिल से काम करेंगे। हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि गांव के लोगों के सहयोग और पार्टी की मेहर का नतीजा है।

    उन्होंने विशेष रूप से आम आदमी पार्टी का और हल्का अजनाला के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल का धन्यवाद किया। जिन्होंने उन पर भरोसा करके टिकट दिया। दूसरी ओर हरमनप्रीत सिंह के रिश्तेदारों और स्थानीय निवासियों ने भी उनकी जीत पर खुशी जताई और कहा कि बिना मुकाबले जीतना गांववासियों के विश्वास की मुहर है। उन्होंने आशा जताई कि हरमनप्रीत अजनाला ब्लॉक के गांवों में विकास के नए मानदंड स्थापित करेंगे।

  • शादी के बंधन में बंधी एक्ट्रेस Sara Khan, सोशल मीडिया पर शेयर की खास तस्वीरें

    शादी के बंधन में बंधी एक्ट्रेस Sara Khan, सोशल मीडिया पर शेयर की खास तस्वीरें

    मनोरंजन: मशहूर टेलीविजन एक्ट्रेस सारा अली खान सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने शादी कर ली है। लंबे समय तक अपने ब्वॉयफ्रैंड कृष पाठक को डेटक करने के बाद सारा और कृष दोनों शादी के बंधन में बंध गए है। शादी की तस्वीरें खुद सारा ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीरों के साथ उन्होंने एक बहुत प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है।

    हिंदू-मुस्लिम रीति-रिवाजों से की शादी

    सारा खान टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 5 दिसंबर को कृष पाठक के साथ शादी करके अपनी जिंदगी का एक नया सफर शुरु किया है। सारा और कृष दोनों ने हिंदू और मुस्लिम दोनों रीति-रिवाजों के साथ शादी की है। पहले कृष और सारा ने हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की और फिर दोनों ने पूरे रीति-रिवाज के साथ निकाह किया।

    लाल रंग के लहंगे में दिखी सारा

    सारा ने अपने खास दिन के लिए दो कलर के लहंगे पहने। हिंदू शादी के दौरान एक्ट्रेस लाल रंग के लहंगे में दिखी। वहीं निकाह के समय उन्होंने येलो और व्हाइट कलर का लहंगा चोली पहना था। दुल्हन के जोड़े में फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हुए दिख रहे हैं। नई दुल्हन के चेहरे से नजरें भी नहीं हटा पा रहे हैं।जहां सारा ने येलो और लाल रंग के दो अलग-अलग लहंगे पहने। वहीं उनके दूल्हे राजा कृष ने व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी। सारा ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि – ‘कुबूल है से सात फेरे तक हमारे प्यार ने अपनी कहानी खुद लिखी और दोनों की दुनिया ने हां कहा’।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Saaraa Khan (@ssarakhan)

    फैंस ने दी बधाईयां

    सारा के इस खास दिन को फैंस ने और भी खास बना दिया। एक्ट्रेस को सभी फैंस और सेलेब्स बधाई देते हुए दिख रहे हैं। दोनों की जोड़ी को देखकर फैंस यही कह रहे हैं कि इनकी खुशियों की किसी की नजर न लगे।

    रामायण फेम एक्टर के बेटे हैं कृष पाठक

    कृष पाठक ‘रामायण’ सीरियल में लक्ष्मण के किरदार में नजर आने वाले सुनील लहरी के बेटे हैं। उनकी मां भारती पाठक हैं परंतु कृष के माता-पिता का तलाक हो गया है। कृष की शादी में भी उनकी मां तो दिखी परंतु सुनील लहरी शादी में नहीं दिखे। वर्कफ्रंट की बात करें तो पिता की तरह उन्होंने भी एक्टिंग में ही अपना करियर बनाया है। कृष ‘पीओडब्ल्यू’ , बंदी युद्ध के, ‘ये झुकी झुकी सी नजर’ जैसे सीरियल्स में नजर आ चुके हैं।

    सारा की है दूसरी शादी

    सारा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो कृष से उनकी यह दूसरी शादी है। सारा की पहली शादी एक्टर अली मर्चेंट के साथ हुई थी परंतु दोनों तलाक लेकर अलग हो गए। सारा से तलाक लेने के बाद अली ने अंदलीब जैदी के साथ शादी कर ली। वहीं अब सारा भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गई हैं।  
  • Punjab News: इंडिगो की उड़ानें रद्द, यात्री परेशान, व्यवसायी हुआ प्रभावित, देखें वीडियो

    Punjab News: इंडिगो की उड़ानें रद्द, यात्री परेशान, व्यवसायी हुआ प्रभावित, देखें वीडियो

    यात्रा रद्द होने से फौजी नहीं कर सका Duty Join

    अमृतसरः श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आज फिर इंडिगो एयरलाइंस के यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, शनिवार को कुल 26 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का शेड्यूल था। लेकिन संचालन की स्थिति बेहद सीमित रही। सिर्फ 2 फ्लाइट्स उड़ान भर सकीं और 2 फ्लाइट्स ही लैंड हो सकीं। बाकी अधिकांश उड़ानें रद्द या री-शेड्यूल रहीं। शारजाह के लिए निर्धारित एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान भी प्रभावित हुई। कई यात्रियों ने बताया कि जब वे हवाई अड्डे पहुंचे तो उन्हें अचानक संदेश मिला कि उनकी उड़ान रद्द कर दी गई है। इस अचानक निर्णय से यात्रियों की यात्रा योजना पूरी तरह से तहस-नहस हो गई। यात्रियों का कहना है कि इंडिगो एयरलाइन पायलट और स्टाफ की कमी से जूझ रही है, जिसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ रहा है। कई लोग दिन भर हवाई अड्डे के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें न तो उड़ान के बारे में उचित जानकारी मिल रही है और न ही रिफंड के बारे में कोई साफ जवाब दिया जा रहा है। एक फौजी यात्री ने बताया कि उसने कल त्रिपुरा में अपनी ड्यूटी ज्वाइन करनी थी, लेकिन उड़ान रद्द होने के कारण वह समय पर नहीं पहुंच सका। उसने कहा कि फौजी जवानों के लिए समय बहुत कीमती होता है और ऐसी लापरवाही सेवा पर भी असर डालती है। एक और यात्री तुषार ने बताया कि उसका बेंगलुरु जाने का प्रोग्राम था, लेकिन हवाई अड्डे पहुंचकर पता लगा कि उसकी उड़ान रद्द हो चुकी है। इसीलिए उसे वित्तीय और मानसिक दोनों तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्नाटक से आए यात्रियों ने कहा कि वे अमृतसर कॉन्फ्रेंस के लिए आए थे और वापसी के लिए दो दिन से फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली के रास्ते वहां बेंगलुरु जाना था और पहले ही 20 हजार रुपये की कैब बुक कर रखी थी, जिससे अतिरिक्त खर्चा झेलना पड़ रहा है। यमुनानगर के रवनीत सिंह ने बताया कि उसे उदयपुर जाना था। वह सिर्फ़ उड़ान की जानकारी लेने आया था, लेकिन यहां पता लगा कि कई उड़ानें रद्द हैं। उसने कहा कि यदि पहले जानकारी मिल जाती तो वह सड़क मार्ग ही चल देता। तामिलनाडु से आए डॉक्टर दिनेश ने कहा कि वे कॉन्फ्रेंस के लिए अमृतसर आए थे, लेकिन वापसी की उड़ान रद्द होने के कारण मुश्किल में फंस गए हैं। ऊपर से बदलती उड़ानों के दाम भी काफी बढ़ चुके हैं। यात्रियों ने इंडिगो प्रबंधन से माँग की है कि सही, समय पर जानकारी और रिफंड प्रक्रिया स्पष्ट की जाए, ताकि लोगों को बेवजह मुश्किलें न झेलनी पड़ें।
  • Punjab News: विधायक ने सिखों के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के पूर्व मंत्री पर कसे तंज, देखें वीडियो

    Punjab News: विधायक ने सिखों के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के पूर्व मंत्री पर कसे तंज, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले मेंदक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विधायक इंदरबीर सिंह निज्जर ने उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत द्वारा सिख समुदाय के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी की निंदा की। निज्जर ने कहा कि एक रैली के दौरान रावत द्वारा एक सिख युवा के लिए “12 बज गए” जैसी शब्दावली का प्रयोग बेहद अपमानजनक, घटिया और निंदनीय है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म, जाति या समुदाय के खिलाफ इस तरह की टिप्पणियां करना किसी राजनीतिक नेता के लिये शोभा नहीं देता।

    उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की नीति हमेशा से ही एंटी-सिख रही है। पंजाब का बंटवारा, जल विवाद, 1984 में श्री हरिमंदिर साहिब पर हमला और फिर सिखों का कत्लेआम ये सभी घटनाएं कांग्रेस की गलत नीतियों का परिणाम हैं। निज्जर ने कहा कि 1984 के दंगों से जुड़े कई दोषियों को कांग्रेस ने उच्च पद दिए, उन्हें विधायक, सांसद और मुख्यमंत्री बनाया गया, जो स्पष्ट रूप से पीड़ितों के साथ धोखा है।

    उन्होंने कहा कि सिख समुदाय ने सदैव देश की आज़ादी और सुरक्षा के लिए सबसे बड़ी कुर्बानियां दी हैं, लेकिन जब वे अपने अधिकार की बात करते हैं तो उन्हें गलत तरीके से देशद्रोही दिखाया जाता है। निज्जर ने कहा कि भारत जैसे बहु-धार्मिक देश में लोगों को आपसी भाईचारे की भावना बनाए रखनी चाहिए, ना कि नफ़रत भड़काने वाले बयानों से समाज को विभाजित किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि रावत अपने बयान के लिए तुरंत सिख समुदाय से माफ़ी मांगे।

  • Punjab News: कांग्रेस नेता के घर में की गई तोड़फोड़, चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: कांग्रेस नेता के घर में की गई तोड़फोड़, चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    अमृतसरः राजासांसी में कांग्रेस पार्टी ने चुनावों को लेकर गंभीर आरोप लगाए और कांग्रेस ने बायकॉट का ऐलान किया। कांग्रेस की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद गुरजीत सिंह औजला सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बंडी सैदां गांव के वर्तमान सरपंच और पूर्व जिला परिषद सदस्य सुरजीत सिंह ने ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों में सरकारी धक्केशाही और गुंडागर्दी के गंभीर आरोप लगाए।

    सुरजीत सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के फैसले अनुसार कांग्रेस ने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया था और वे 6 तारीख को रेलवे बोर्ड कार्यालय पहुंचे थे ताकि उम्मीदवार निर्मल कौर के नामांकन पत्र दाखिल कर सकें, जबकि दूसरी तरफ राजासांसी में उम्मीदवार के नामांकन के कागजात जमा कराए गए थे। उन्होंने दावा किया कि राजासी में दूसरी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस उम्मीदवारों की फाइलें फाड़ दीं। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता फिर से कागज़ बना कर कार्यालय में प्रवेश करने लगे तो उन पर हमला किया गया।

    सुरजीत सिंह ने कहा कि उन्होंने डीसीपी और एसएचओ को गुंडों की उपस्थिति की जानकारी दी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। कुछ समय बाद उन पर हमला किया गया जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में भर्ती कराए गए। उन्होंने बताया कि अगले सुबह विपक्ष पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके घर पर तोड़फोड़ की और गोलियां चलाई। इस घटना में उनके 2 साथी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    आरोप है कि इस मामले में कांग्रेसियों के खिलाफ केवल एक घंटे में धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया, लेकिन उनके बयान भी दर्ज नहीं किए गए। सुरजीत सिंह ने कहा कि इस घटना की निष्पक्ष जांच हो। इस मौके पर सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि पंजाब में चुनाव प्रक्रिया को डर और दहशत के माहौल में बदल दिया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए घातक है। कांग्रेस ने राजासी हलके में चुनाव का बायकॉट करने का ऐलान करते हुए निष्पक्ष चुनाव की मांग की।

  • Punjab News: 400 Tramadol और 2.50 लाख प्रतिबंधित Pregabalin कैप्सूल सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 400 Tramadol और 2.50 लाख प्रतिबंधित Pregabalin कैप्सूल सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत एसपी (एच) संदीप सिंह मंड और डीएसपी (डी) सुख अमृत सिंह की अगवाई में सीआईए स्टाफ की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जसकरण सिंह निवासी न्यू टाउन मोगा के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ की टीम ने जसकरण सिंह को काबू कर उसके किराए के कमरे से 400 ट्रामाडोल नशीली गोलियां 2.50 लाख प्रतिबंधित Pregabalin कैप्सूल बरामद किए। पुलिस ने बताया कि ASI अशोक कुमार सीआईए स्टाफ सहित पुलिस पार्टी चूंंगी नंबर 3 मोगा के पास मौजूद थी। इसी दौरान एक विशेष मुखबिर ने सूचना दी कि जसकरण सिंह नशीली गोलियों की सप्लाई करता है।

    इस समय गली नंबर 7 कृष्णा नगर, मोगा स्थित किराए के कमरे में बैठा नशीला सामान बेच रहा है। सूचना मिलने पर थाना सिटी साउथ पुलिस ने दबिश दी और आरोपी को भारी मात्रा में नशीली गोलियां सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR नंबर 335, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। जांच अधिकारी ASI सुखविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ आरोपी जसकरण सिंह को मौके से गिरफ्तार किया।

    जिला़ मजिस्ट्रेट मोगा के आदेशोंनुसार प्रतिबंधित Pregabalin कैप्सूल मिलने पर केस में धारा 223 BNS भी जोड़ी गई। आगे की कार्रवाई गिरफ्तार आरोपी जसकरण सिंह को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि नशीले पदार्थों की सप्लाई नेटवर्क और स्रोत के बारे में गहराई से पूछताछ की जा सके।

  • Punjab News: Jeweller से मांगी एक करोड़ की फिरौती, दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: Jeweller से मांगी एक करोड़ की फिरौती, दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज, देखें वीडियो

    लुधियानाः महानगर में कारोबारियों को धमकाकर रंगदारी वसूलने वाले गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। ताजा मामला ताजपुर रोड के प्रख्यात ज्वैलर के साथ गैंगस्टर अमृत दालम ग्रुप के नाम पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। ज्वैलर को व्हाट्सएप पर पुर्तगाल के विदेशी नंबर से आई कॉल में कारोबारी को एक करोड़ी रुपए की फिरौती की मांग की है। आरोपी ने फिरौती ना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। इस मामले को लेकर ज्वैलर ने थाना डिवीजन-7 की पुलिस को शिकायत दे दी है।

    जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल, ज्वैलर सचिन वर्मा निवासी विश्वकर्मा नगर ताजपुर रोड ने बताया कि उनका ताजपुर रोड और राहों रोड पर गोल्ड ज्वैलरी की शोरूम है। 4 दिसंबर की शाम उनके व्हाट्सएप नंबर पर विदेशी नंबर से कॉल आई।

    कॉल करने वाले ने खुद को अमृत दालम ग्रुप का सदस्य बताते हुए सीधे धमकी दी। फोन करने वाले ने कहा, “एक करोड़ तैयार रख, नहीं तो तुझे और तेरे परिवार को खत्म कर देंगे। जांच अधिकारी रणधीर सिंह के अनुसार शुरुआती जांच में कॉल पुर्तगाल के नंबर से की गई होने की पुष्टि हुई है। नंबर की लोकेशन और यूजर की डीटेल ट्रेस करने के लिए साइबर टीम को लगाया गया है। हालांकि अभी तक कॉल करने वाले की पहचान नहीं हो पाई है।