Blog

  • Punjab News: जमीनी विवाद में भतीजे की हत्या, NRI चाचा ने माथे में मारी गोली, देखें वीडियो

    Punjab News: जमीनी विवाद में भतीजे की हत्या, NRI चाचा ने माथे में मारी गोली, देखें वीडियो

    मोगाः निहाल सिंह वाला के गांव माछीके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार जमीन विवाद के चलते चाचा ने अपने ही भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि वारदात के बाद आरोपी ने मृतक के शरीर पर कार भी चढ़ा दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार एनआरआई बहादुर सिंह सेखों तथा उसके भतीजे दीप सिंह के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों के बीच खेत में कहासुनी हुई, जिसके बाद बहादुर सिंह ने कथित रूप से अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से दीप सिंह पर गोली चला दी।

    गोली माथे में लगने से दीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गांववासियों का कहना है कि गोली मारने के बाद आरोपी ने मृतक के शरीर पर कार चढ़ाने की भी कोशिश की। घटना को अंजाम देने के बाद वह पासपोर्ट लेकर फरार होने के इरादे से अपने घर पहुंचा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी अनवर अली, थाना प्रभारी पुरन सिंह और चौकी इंचार्ज जसवंत सिंह सरा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

    मृतक दीप सिंह गांव के पूर्व सरपंच दिवंगत बहादुर सिंह सेखों का पुत्र था और गांव में आढ़त का काम करता था। आरोपी बहादुर सिंह सेखों भी अमेरिका का नागरिक है और गांव में आढ़त का व्यवसाय करता है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते जांच तेज कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Indigo संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, Airlines को दी चेतावनी, लागू किया फेयर कैप

    Indigo संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, Airlines को दी चेतावनी, लागू किया फेयर कैप

    नई दिल्ली: इंडिगो की फ्लाइट में हो रही दिक्कतों की कारणों सैंकड़ों की संख्या में उड़ानें प्रभावित हुई है। इसी बीच अब कुछ एयरलाइन्स के द्वारा हवाई किरायों में जबरदस्त बढ़ोतरी की गई है। इस पर उड्डयन मंत्रालय ने एक बड़ा कदम उठाया है। मंत्रालय ने सभी प्रभावित रुटों पर फेयर कैप लागू कर दिया है ताकि एयरलाइन्स किसी भी तरह की कोई मनमानी वाली कीमत न उठा पाए।

    उड्डयन मंत्रालय ने लिया फैसला

    फ्लाइट्स में आ रही गड़बड़ी के कारण इंडिगो की कई उड़ानें रुद्द हुई है और कुछ देरी से चल रही है। इससे यात्रियों की मांग बड़ गई है। वहीं कुछ एयरलाइन्स के कई रुटों पर ज्यादा किराए वसूले जा रहे हैं। इस पर उड्डयन मंत्रालय ने संज्ञान लेते हुए तुरंत हस्तक्षेप किया है। मंत्रालय यह साफ-साफ कह दिया है कि किसी भी परिस्थिति में यात्रियों से मनमानी या फिर अवसरवादी तरीके से किराया वसूलना स्वीकार नहीं किया जाएगा। मंत्रालय ने अपने नियामकीय अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए सभी प्रभावित रुटों पर फेयर कैप लागू कर दिया है। इसके अंतर्गत एयरलाइंस को तय अधिकतम सीमा से ऊपर किराया वसूलने की अनुमति नहीं होगी।

    यात्रियों के हित में लिया फैसला

    मंत्रालय की ओर से इसके लिए आधिकारिक निर्देश जारी भी कर दिए गए हैं। आदेश में यह कहा गया है कि एयरलाइन्स को बिना किसी अपवाद के तय किए गए फेयर कैप का सख्ती से पालन करना होगा। उन्होंने यह साफ कर दिया है कि ये किराया सीमा स्थिति पूरी तरह स्थिर होने तक लागू रहेगी। मंत्रालय ने कहा कि यह मार्केट में मूल्य अनुशासन बनाए रखने, संकट में फंसे हुए यात्रियों के शोषण को रोकने और उन नागरिकों को राहत देने के लिए उठाया गया है जिन्हें तुरंत यात्रा करनी पड़ती है। भारी किराया वसूलने के कारण इन्हें आर्थिक बोझ में नहीं धकेला जा सकता।

    गड़बड़ी होने पर तुरंत होगी कार्रवाई

    उडड्यन मंत्रालय के द्वारा रियल टाइम डेटा के आधार पर किरायों की निगरानी की जा रही है। इसके अलावा एयरलाइन्स और ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है ताकि किसी भी तरह की यदि कोई अनियमितत हो तो तुरंत कार्रवाई की जा पाए। मंत्रालय ने यह चेतावनी दी है कि अगर यात्रियों से भारी किराया लिया गया तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।    
  • धंसा National Highway, स्कूल बस समेत कई गाड़ियां फंसी, देखें वीडियो

    धंसा National Highway, स्कूल बस समेत कई गाड़ियां फंसी, देखें वीडियो

    केरलः जिले कोल्लम में नेशनल हाईवे धंसने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना में स्कूल बस समेत कई गाड़ियां चपेट में आ गईं। मिली जानकारी के अनुसार अचानक राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) का एक अप्रोच रोड धंस गया। इस घटना के दौरान स्कूल बस सहित कई वाहन बुरी तरह से फंस गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिया। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता हैकि सेक्शन में सड़क के एक हिस्से में अचानक धंसाव हुआ। इस दौरान सड़क पर कई निजी गाड़ियां, बाइक और एक स्कूल बस मौजूद थी।

    वाहन चालक और स्कूल बस में बैठे बच्चों में से अधिकतर को तत्काल सुरक्षित निकाल लिया गया। गनीमत यह रही कि इस घटना के दौरान बच्चों को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन यह घटना उनके माता-पिता और स्थानीय लोगों के बीच गंभीर चिंता का कारण बन गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने प्रभावित सड़क को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है और आसपास के क्षेत्रों में वाहन संचालन को परिवर्तित मार्गों के माध्यम से जारी रखा गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे धंसाव वाले क्षेत्र में न जाएं और बच्चों और पैदल यात्रियों को सुरक्षित रहने के लिए सतर्क रहें।

    स्थानीय अधिकारियों द्वारा सड़क धंसने का कारण मिट्टी के अंदर पानी भर जाने और लंबे वक़्त से सही रखरखाव ना होना बताया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा, “वह तुरंत इंजीनियरों की टीम भेज रहे हैं, ताकि प्रभावित सड़क को मुरम्मत कर सुरक्षित बनाया जा सके।” दूसरी ओर इस घटना को लेकर लोगों द्वारा प्रशासन पर सवाल खड़े किए जा रहे है। उनका कहना हैकि यह घटना प्रशासन की नज़रअंदाज़ और भ्रष्टाचार के कारण हुई है। कई लोग आरोप लगा रहे हैं कि सड़क के रखरखाव में भ्रष्टाचार और अनियमितताएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे इस तरह के हादसों की संभावना बढ़ गई है।

  • Punjab News: Mobile Shop में घुसी तेज रफ्तार Innova, पहुंचा भारी नुकसान, देखें वीडियो

    Punjab News: Mobile Shop में घुसी तेज रफ्तार Innova, पहुंचा भारी नुकसान, देखें वीडियो

    लुधियानाः लक्कड़ बाजार चौक पर सुबह-सुबह एक इनोवा कार मोबाइल की दुकान में जा घुसी। जिससे दुकान को काफी नुक्सान पहुंचा है। वहीं इनोवा चालक मौके से फरार हो गया। दुकान मालिक राजकुमार ने बताया कि हादसा सुबह करीब पौने 4 बजे के करीब हुआ है।

    सीसीटीवी में देखा गया है कि करीब सुबह 3.42 पर एक इनोवा गाड़ी जो काफी तेज रफ्तार में थी, उनकी दुकान में जा घुसती है। इससे दुकान के बाहर लगा कैंची गेट, शटर और दुकान में लगा टफ्फन और अंदर पड़े फर्नीचर को नुक्सान पहुंचा है। गाड़ी की टक्कर के बाद चालक मौके से फरार हो जाता है।

    वहीं गाड़ी का बंपर जो टूट कर यहीं गिर गया है। जब सुबह उन्हें हादसे संबंधी जानकारी मिलती है तो वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। फिलहाल पुलिस ने मौके का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। दुकान मालिक ने कहा कि वह इनोवा चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते है।

  • Punjab News: जिला परिषद और ब्लॉक समिति के चुनावों को लेकर कैबिनेट मंत्री धालीवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: जिला परिषद और ब्लॉक समिति के चुनावों को लेकर कैबिनेट मंत्री धालीवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अमृतसर के रंजीत एवेन्यू में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जिला परिषद और ब्लॉक समिति के चुनावों के बारे में जानकारी दी। धालीवाल ने कहा कि नॉमिनेशन फाइल करने का प्रोसेस पूरा हो गया है और आज शाम तक पेपर वापस होने के बाद ऑफिशियल कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की लीडरशिप में पहली बार पंजाब में गांव लेवल के चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और ट्रांसपेरेंट तरीके से हो रहे हैं। हर नागरिक को निडर होकर वोट देने और कैंडिडेट बनने का पूरा हक मिला है।

    धालीवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अकाली दल दादागिरी और गुंडागर्दी करके चुनावी माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। गांव भिंडी सैदान गांव की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया, जिसमें कई लोग घायल हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने साफ किया कि आम आदमी पार्टी किसी भी तरह की बदमाशी बर्दाश्त नहीं करेगी। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    धालीवाल ने पंजाब के वोटरों से 14 तारीख को बिना डरे वोट देने की अपील की। ​​सरकार हर पोलिंग बूथ पर सुरक्षा पक्की करेगी, ताकि चुनाव प्रक्रिया लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से हो सके।

  • Jalandhar News: Indigo Flight Cancel होने पर बढ़ी टैक्सी बुकिंग की डिमांड, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Indigo Flight Cancel होने पर बढ़ी टैक्सी बुकिंग की डिमांड, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देश भर में इंडिगों फ्लाइट के रद्द होने और लेट होने को लेकर यात्रियों में भारी रोष पाया जा रहा है। वहीं श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट राजासांसी पर लगातार इंडिगो एयरलाइनों की उड़ानें रद्द हो रही हैं, जिसके तहत चौथे दिन भी सुबह से दोपहर तक की पूर्ण, दिल्ली हैदराबाद, अहमदाबाद, श्रीनगर की उड़ानें रद्द होने का क्रम जारी है। इससे दोहा से यहां सुबह 2:40 बजे पहुंचने वाली कतर एयरवेज की उड़ान अपने समय से लगभग पौने दो घंटे देरी से पहुंची। दुबई से यहां सुबह 7:50 बजे पहुंचने वाली उड़ान भी देरी में चल रही है और करीब 9 बजे पहुंचने की संभावना है।

    दूसरी ओर आदमपुर एयरपोर्ट पर भी इंडिगो की फ्लाइट रद्द चल रही हैं। इसके चलते सिटी से दिल्ली एयरपोर्ट जाने वालों की टैक्सी बुकिंग बढ़ गई है। संविधान चौक में स्थित टेक्सी यूनियन प्रधान हरदीप सिंह राजू ने बताया कि उनके पास रोजाना दिल्ली एयरपोर्ट जाने वालों की 50 के करीब बुकिंग आ रही हैं। उन्होंने कहा कि महीना-महीना उनकी गाड़ियां खड़ी रहती थी। फ्लाइट कैंसिल होने से पहले बुकिंग 10 के करीब होती थी। यूनियन प्रधान दशमेश काला विर्दी ने कहा कि जालंधर से घरेलू उड़ानों से जाने वालों की संख्या कम रहती है। लेकिन इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने से उनके काम में 50 प्रतिशत बढ़ौतरी हो गई है।

    आदमपुर से फ्लाइट शुरू होने के चलते बहुत से लोग जहाज से दिल्ली जा रहे थे। जालंधर बस स्टैंड के बास से चलने वाली इंडो कनाडियन बस सर्विस के बाहर सुबह ही लोगों की भीड़ देखी गई। यहां लोगों ने बताया कि उनकी दिल्ली से फ्लाइट है। इंडिगो की टिकट नहीं करवाई थी। वह बस से ही दिल्ली से एयर इंडिया और दूसरी इंटरनेशनल फ्लाइट से जा रहे हैं। लोगों ने बताया कि दोआबा से ज्यादातर संख्या कनाडा और अमेरिका जाने वालों की है। इसलिए इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने से उन पर ज्यादा असर नहीं हुआ है।

  • डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भारत रत्न और भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर आज चौड़ा मैदान, शिमला स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर एक महान राजनीतिज्ञ और सामाजिक उन्नायक थे। उन्होंने समानता, न्याय और अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उन्होंने भारतीय संविधान तैयार करते समय सभी के लिए समान अधिकार सुनिश्चित किए और देश में लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी विरासत आधुनिक भारत को आकार दे रही है।

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, उप महापौर उमा कौशल, महाधिवक्ता अनूप रत्न, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, पूर्व महापौर, पार्षदगण, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी और अन्य गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित थे।

  • Punjab News: घर के बाहर खड़ी 3 गाड़ियों में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख, देखें वीडियो

    Punjab News: घर के बाहर खड़ी 3 गाड़ियों में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के सुखचैन नगर इलाके में घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात यह घटना हुई। इस घटना में गाड़ी में सामान जलकर राख हो गया। सुखचैन नगर के रहने वाले कुलदीप सिंह ने बताया कि देर रात करीब ढाई बजे जब वह और परिवार के सदस्य सो रहे थे, तो बाहर अचानक तेज शोर सुनाई दिया। जब वे बाहर निकले तो घर के बाहर खड़ी तीनों गाड़ियों में आग लगी हुई थी।

    कुलदीप सिंह के अनुसार उन्होंने फायर बिग्रेड फगवाड़ा को फोन किया और मौके पर पहुंची फायर टीम ने काफी मेहनत और एक फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन इस घटना में तीनों गाड़ियां पूरी तरह से जल कर राख हो गईं, वहीं गाड़ी में पड़ा सामान भी जलकर राख हो गया। परिवार का कहना है कि उन्हें शक है कि किसी ने सोच-समझकर यह आग लगाई है। परिवार ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है।

    सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। कुलदीप सिंह ने कहा कि इस घटना से उनके परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। तीनों वाहनों के जलने से लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

  • Punjab News: गाड़ी की साइड मांगने को लेकर विवाद, बदमाश ने चलाई गोलियां, 2 युवक घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: गाड़ी की साइड मांगने को लेकर विवाद, बदमाश ने चलाई गोलियां, 2 युवक घायल, देखें वीडियो

    बटालाः शहर में फायरिंग की वारदातें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लोगों में जैसे पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। ताजा मामला बटाला के स्टाफ रोड इलाके से सामने आया है जहां, गाड़ी की साइड मांगने को लेकर विवाद हो गया और एक युवक ने आई-20 सवार 2 युवकों पर गोलियां चला दी जिससे दोनों युवक गंभीर घायल हो गया। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया जहां उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें फर्स्ट एड देकर अमृतसर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

    जानकारी देते घायल सौरव ने ने बताया कि वह अपनी आई-20 कार में सवार होकर साधुआ वाले मोहल्ले, स्टाफ रोड के पास से जा रहे थे। इस दौरान सड़क पर खड़ी गाड़ी से उन्होंने रास्ता मांगा। आरोपी ने नशा किया हुआ था, जो गाड़ी से निकलकर झगड़ा करने लगा। इस दौरान एक युवती भी उसके साथ थी। बाद में उन्होंने अचानक पिस्टल निकालकर गोलियां चला दी जो उनके जांघ पर लगी। लोगों को इकट्ठा होता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में लोगों ने घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया। पीड़ित युवकों ने बताया कि वह हमला करने वालों को नहीं जानते हैं और उनकी कोई पुरानी रंजिश भी नहीं है।

    इस बीच, सिविल हॉस्पिटल बटाला में ड्यूटी पर तैनात फार्मेसी ऑफिसर ने बताया कि दो युवकों पर दो से तीन गोली लगी और उन्हें इलाज के लिए अमृतसर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है और पुलिस को भी इस बारे में बता दिया गया है।

  • Deputy CM को Delhi Police का नोटिस, इस मामले में हो सकती है पूछताछ

    Deputy CM को Delhi Police का नोटिस, इस मामले में हो सकती है पूछताछ

    बेंगलुरु: नेशनल हेराल्ड मामले में कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को दिल्ली पुलिस ने एक नोटिस भेजा है। नोटिस के जरिए पुलिस उनसे वित्तीय और लेन-देन से जुड़ी जानकारी मांग रही है। दिल्ली पुलिस की इकॉनामिक ऑफेंस विंग ने 29 नवंबर को भेजे नोटिस में शिवकुमार से 19 दिसंबर तक खुद पेश होने या फिर मांगी गई जानकारी देने को कहा है। पुलिस को लगता है कि डीके शिवकुमार के पास इस मामले से जुड़ी अहम जानकारी है। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ इस साल 3 अक्टूबर को नेशनल हेराल्ड मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी।

    पुलिस डीके शिवकुमार से उनका पर्शनल बैकग्राउंड, कांग्रेस पार्टी से उनके जुड़ाव और ‘यंग इंडियन’ नामक कंपनी या उनसी जुड़ी संस्थाओं द्वारा किए गए कथित फंड ट्रांसफर का पूरा ब्यौरा चाहती है। डिप्टी सीएम के करीबी सूत्रों के मुताबिक, डीके शिवकुमार को इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वे बीजेपी के साथ तालमेल नहीं बिठा रहे हैं।

    यह इस बात का संकेत है कि वे कांग्रेस के उन प्रमुख नेताओं में से हैं जो बीजेपी में शामिल न होने की भारी कीमत चुका रहे हैं। सूत्रों ने यह भी कहा कि डीके शिवकुमार सभी कांग्रेस नेताओं में सबसे ज्यादा सताए गए हैं, लेकिन फिर भी बीजेपी उन्हें कभी तोड़ नहीं पाएगी।