Blog

  • Jalandhar News: नगर निगम में 1196 सफाई सेवकों की भर्ती को मिली मंजूरी

    Jalandhar News: नगर निगम में 1196 सफाई सेवकों की भर्ती को मिली मंजूरी

    जालंधर, ENS: नगर निगम की 3 दशकों से चली आ रही सफाई कर्मियों की मांग आज पूरी हुई। दरअसल, लोकल गवर्नमेंट डिपार्टमेंट ने शहर के सफाई सिस्टम को मज़बूत करने के लिए 1196 नई भर्तियों को मंज़ूरी दे दी है। शहर की सीमा में आबादी बढ़ने के बावजूद सालों से ह्यूमन रिसोर्स की कमी थी। नई मंज़ूरी के तहत सफाई सेवकों, सीवरमैन, माली और फिटर कुली जैसी कैटेगरी में खाली पोस्ट भरी जाएंगी, जिससे निगम की ज़मीनी ताकत बहुत मज़बूत होगी। इसमें मेयर विनीत धीर ने अहम भूमिका निभाई।

    इस मुद्दे को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने चंडीगढ़ में कई मीटिंग की और लगातार फ़ॉलो-अप करते रहे। मेयर वनीत धीर के साथ सफाई यूनियन पंजाब के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल और निगम कमिश्नर सदीप ऋषि ने भी डॉक्यूमेंटेशन और एडमिनिस्ट्रेटिव प्रोसेस में हिस्सा लिया, जिसके बाद लोकल गवर्नमेंट मिनिस्टर डॉ. रवजोत सिंह ने ऑफिशियल अप्रूवल जारी किया। मेयर वनीत धीर ने कहा कि यह फैसला अहम है।

    निगम को लंबे समय से ज़रूरी रिसोर्स दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसका सीधा फायदा शहर की गलियों, बाज़ारों और वार्डों में सफाई सिस्टम में सुधार के रूप में दिखेगा। 1196 कर्मचारियों की भर्ती से सफाई के काम में तेज़ी आएगी, सीवेज मैनेजमेंट बेहतर होगा और शहर की सुंदरता में बड़ा सुधार दिखेगा। उन्होंने कहा कि वह शहर के विकास और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक मंज़ूरी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी सरकार की नेक सोच का नतीजा है।

    उन्होंने कहा कि यह सरकार हमेशा लोगों के साथ है और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देती है। लोगों की भलाई और शहर के विकास के लिए उठाए गए ऐसे कदम इस बात का सबूत हैं कि यह पंजाब की सबसे अच्छी सरकारों में से एक है। यह मंज़ूरी जालंधर के लिए एक ऐतिहासिक बदलाव की शुरुआत साबित होगी, जो शहर को साफ़, सेहतमंद और ज़्यादा डेवलप बनाने में बहुत मदद करेगी और इसका असर आने वाले महीनों में ज़मीनी स्तर पर दिखेगा।

  • Jalandhar News: बच्ची मर्डर केस में आरोपी की कोर्ट में पेशी, आया फैसला

    Jalandhar News: बच्ची मर्डर केस में आरोपी की कोर्ट में पेशी, आया फैसला

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के पारस एस्टेट में 13 साल की बच्ची के हत्यारोपी हरमिंदर सिंह रिंपी का आज 2 दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आज आरोपी को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया। जहां आरोपी को अब ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है। बीते दिन आरोपी का पुलिस ने कोर्ट से 4 दिन का पुलिस रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट से पुलिस को आरोपी का एक दिन का पुलिस रिमांड मिला था।

    बताया जा रहा है कि पुलिस को आरोपी से कई अहम सबूत मिले है। जिसके बाद आरोपी को लेकर पुलिस द्वारा आज रिमांड की मांग नहीं की गई। इसी के चलते आरोपी को माननीय जज द्वारा ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजने के आदेश जारी किए गए। बता दें कि 23 सितंबर को 13 साल की बच्ची पारस एस्टेट में संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। बच्ची की मां ने गली में ही रहने वाले एमजीएन के बस ड्राइवर रिंपी पर शक जताया था। एएसआई मंगत राम और पीसीआर के 2 एएसआई मौके पर आए थे।

    एएसआई मंगतराम ने रिंपी के घर में जाकर जांच की, लेकिन ये कहकर लौट गए थे कि बच्ची रिंपी के घर में नहीं है। देर रात सीसीटीवी से पता चला था कि अंतिम बार बच्ची रिंपी के घर में जाती देखी गई थी। उसके बाद पब्लिक भड़क गई और बाथरूम खोल कर देखा तो बच्ची का शव मिला था। इस घटना को लेकर कार्रवाई में कोताही बरतने के मामले में एएसआई मंगतराम को नौकरी से डिसमिस किया जा चुका है। वहीं 2 पीसीआर के एएसआई सस्पेंड किए जा चुके है।

  • Punjab News: इस इलाके में सफाई व्यवस्था को लेकर पूर्व चेयरमैन ने उठाए सवाल, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में सफाई व्यवस्था को लेकर पूर्व चेयरमैन ने उठाए सवाल, देखें वीडियो

    अमृतसरः बाबा साहिब डॉ. बीआर अंबेडकर जी के नवनिर्माण रिहायशी इलाके में सफाई की बढ़ती अनदेखी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। जोड़ा फाटक के पास लगे कूड़े के ढेर से लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है जिसके चलते लोगों ने नगर निगम को कई बार समस्या का हल करने के बारे में कहा। लोगों ने समस्या को लेकर खूब रोष जताया।

    इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी ने आज अपनी टीम के साथ मौके का दौरा करते हुए कहा कि यह वही जोड़ा फाटक है जहां उन्होंने अपने कार्यकाल में विकास के कदम उठाए थे। उस समय यहां से रोजाना 50 हजार लोग और 182 ट्रेनें गुजरती थीं, जिससे ट्रैफिक जाम रहता था, लेकिन आज हालत यह है कि यहां कचरे के ढेर इलाके की पहचान बन गए हैं।

    उन्होंने कहा कि इतनी गंभीर स्थिति होने के बावजूद सफाई कर्मचारी नहीं हैं। NGT के नियमों का बहाना बनाया जा रहा है, लेकिन डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन सिस्टम ध्वस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो के बाद कल से JCB से कचरा इकट्ठा करने का काम शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक सफाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया, “लोगों के घरों के पास कचरे के ढेर लगे हैं। बस्सी ने कहा कि मेयर और डिप्टी मेयर रात 12-12 बजे कचरा इकट्ठा करने का दावा कर रहे हैं।” जिस कंपनी को कचरा इकट्ठा करने का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है, उसकी कैपेसिटी नहीं है। “ट्रॉलियों में जो कचरा भरा जाता है, उसका आधा हिस्सा सड़कों पर बिखरा रहता है। यह तरक्की नहीं, बल्कि दुख है।” उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 4 सालों से यह इलाका कचरे की समस्या में नंबर वन पर देखा जा रहा है, लेकिन सरकार ने इसका कोई पक्का समाधान नहीं किया है।

    पूर्व चेयरमैन ने गुरु नगरी के पवित्र होने का जिक्र करते हुए कहा कि सफाई का जिक्र संविधान में भी है और अमृतसर जैसे शहर में गंदगी शर्मनाक है। इस बीच, उन्होंने आने वाले हफ्तों में सफाई के इंतजामों की कमजोरी को सामने लाने के लिए अलग-अलग इलाकों का दौरा करने का ऐलान किया।

  • किराना गोदान में भीषण आग, 50 लाख का सामान जलकर राख

    किराना गोदान में भीषण आग, 50 लाख का सामान जलकर राख

    बिहारः किराना गोदाम में देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही मिनटों में आग भड़क गई। जिसके बाद लोगों ने तुरंत सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी। मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक 50 लाख का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों के पीछे शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

    जानकारी अनुसार रात 2 बजे के करीब थोक व्यवसायी जितेंद्र साह के गोदाम में आग लगी थी। गोदाम मालिक और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की लपटें इतनी भयावह थी कि गोदाम में रखा एक भी सामान बच नहीं सका। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक करीब 50 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है।

  • Jalandhar News: नेशनल हाईवे पर ट्रक और कार की टक्कर में पलटी गाड़ी, डॉक्टर घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नेशनल हाईवे पर ट्रक और कार की टक्कर में पलटी गाड़ी, डॉक्टर घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर जीटी नेशनल हाईवे रेलवे पुल के पास आज सुबह सड़क हादसा हो गया। जहां कार को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में सड़क पर कार पलट गई। घटना को लेकर मौके पर मौजूद राहगीरों ने कार को सीधा करने में मदद की।हालांकि घटना में ड्राइवर को मामूली चोटें आईं, जबकि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है।

    वहीं घटना की सूचना मिलने पर एसएसएफ टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर टो वैन की मदद से कार को सड़क से हटा दिया। जिसके बाद घटना संबंधी थाना फिल्लौर के एसएचओ को सूचित कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि एएसआई जसविंदर को घटना की सूचना मिली थी।

    जिसके बाद जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि लोगों की मदद से कार को सीधा किया गया। घटना में कार में सवार डॉक्टर आशीष कुमार मौजूद थे। डॉक्टर को मामूली चोटें आई है। उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टर को जालंधर रवाना किया गया और गाड़ी को टो वैन करवा दिया गया है। गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया।

  • विवादों में घिरे कांग्रेस के पूर्व मंत्री, सिखों के अपमान के लगे आरोप, देखें वीडियो

    विवादों में घिरे कांग्रेस के पूर्व मंत्री, सिखों के अपमान के लगे आरोप, देखें वीडियो

    उत्तराखंड: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत विवादों में घिर गए। दरअसल, एक विरोध प्रदर्शन के दौरान उन पर सिखों का अपमान करने का आरोप लगा है। जिसको लेकर उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत नारा लगा रहे है, इस दौरान वह सिख व्यक्ति को कह रहे है कि सरदार जी हाथ उठाकर नारा लगाओ, 12 बज गए सरदार जी। हालांकि उसके बाद वह माफी मांगते हुए भी दिखाई दे रहे है और कह रहे है कि वह मजाक में कह रहे है।

    कांग्रेस के पूर्व मंत्री की इस वीडियो को लेकर भाजपा ने तंज कसना शुरू कर दिया है। और कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा के नेशनल स्पोक्स पर्सन आरपी सिंह ने तंज कसते हुए लिखा कि परंपरा और आस्था का मज़ाक उड़ाना कांग्रेस की आदत बन गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता बयान उसी सोच का ताज़ा उदाहरण है, एक ऐसी मानसिकता, जो सिख समुदाय की वीरता, उनके अदम्य संघर्ष और शहादत की महान परंपरा को ठेस पहुंचाती है। हरक सिंह जैसे कांग्रेसी नेताओं को इतिहास की समझ ही नहीं है। उन्होंने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों का गहरा घाव आज भी देश नहीं भूला। ऐसे उपहासपूर्ण बयान उसी काले दौर की याद दिलाते हैं, जब कांग्रेस ने सिख समाज की भावनाओं और अस्तित्व दोनों को गहरी चोट पहुंचाई थी।

    दूसरी ओर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत द्वारा सिख समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर आज सिखों ने विरोध प्रदर्शन किया। राजधानी दून में घंटाघर चौक पर प्रदर्शन कर पूर्व मंत्री का पुतला दहन किया गया। वकीलों के धरनास्थल पर शुक्रवार को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के बोल बिगड़ गए। उन्होंने सिखों पर कथित तौर पर आपत्तिजनक बात कह दी जिसके बाद धरनास्थल पर विरोध हो गया। हरक को माफी मांगकर धरनास्थल छोड़ना पड़ा।

    इसके बाद शाम को फिर जिला अदालत में बार एसोसिएशन के कार्यालय में पहुंचे और वकीलों के सामने अपना पक्ष रखा। अनजाने में भावनाएं आहत होने पर क्षमा भी मांगी। वकीलों की हड़ताल के 26वें दिन हरक सिंह रावत हरिद्वार रोड स्थित धरनास्थल पर पहुंचे थे। वह वकीलों की मांगों पर समर्थन जता रहे थे तभी एक सिख वकील कुछ कहने के लिए खड़े हुए तो हरक ने उन्हें बैठने के लिए कुछ ऐसी बात कह दी जिस पर हंगामा हो गया।

    वकीलों ने उनके लहजे पर आपत्ति जता दी और सिख समुदाय का अपमान बताया। ऐसे में हरक ने कहा कि उनकी बात का गलत मतलब न निकालें लेकिन वकीलों का विरोध जारी रहा। हंगामा होने की वजह से उन्हें माफी मांगकर जाना पड़ा। शाम को वह बार कार्यालय पहुंचे और कहा कि जिस सिख वकील को उन्होंने बैठने के लिए कहा था, उनसे उनके निजी रिश्ते हैं। उनकी जिस टिप्पणी पर विरोध हुआ, उसके पीछे उनकी भावना किसी का मजाक उड़ाने या आहत करने की नहीं थी। उन्होंने सिखों की बहादुरी के इतिहास को ध्यान में रखते हुए वह बात कही थी, जिसका गलत मतलब निकाल लिया गया। फिर भी यदि किसी की भावना आहत हुई तो वह क्षमा मांगते हैं।

  • दिल्ली की हवा नहीं हो रही साफ, इन इलाकों में 300 के पार पहुंचा AQI, लोगों की बढ़ी मुश्किलें

    दिल्ली की हवा नहीं हो रही साफ, इन इलाकों में 300 के पार पहुंचा AQI, लोगों की बढ़ी मुश्किलें

    नई दिल्ली: राजधानी में प्रदूषण का स्तर अभी भी खराब श्रेणी में बना है। शनिवार की सुबह ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार दर्ज किया गया। ज्यादातर इलाके इस दौरान रेड जोन में बने हुए हैं। गंभीर स्थिति होने के कारण प्रदूषण लोगों की सेहत पर भी गंभीर असर डाल रहा है। पिछले कुछ महीनों से राजधानी में ऐसे ही हालात बने हुए हैं। प्रदूषण से बचने के लिए कई लोग मास्क लगाकर बाहर निकलने के लिए मजबूर हो गए हैं।

    ज्यादातर लोगों पर हो रहा असर

    समीर ऐप के अनुसार, शनिवार सुबह 6 बजे 40 एक्टिव एक्यूआई मॉनिटरिंग सेंटर में से 35 पर पॉल्यूशन खतरनाक स्तर पर रिकॉर्ड हुआ है। इसके अलावा बाकी सेंटर पर भी पॉल्यूशन की स्थिति बहुत खराब श्रेणी में है। पॉल्यूशन के कारण आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी जैसी दिक्कतें आम हो चुकी हैं। ज्यादातर लोग इस तरह की बीमारी से जूझ रहे हैं। पॉल्यूशन का सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्ग और बीमार लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।

    रेड जोन में पहुंच चुकी है दिल्ली

    दिल्ली के 35 इलाके ऐसे हैं जो पॉल्यूशन के रेड जोन में है। यहां पर एक्यूआई 300 दर्ज किया गया है। सबसे ज्यादा एक्यूआई मुंडका में 378 दर्ज हुआ है। अब सिर्फ पॉल्यूशन ही नहीं बढ़ती सर्दी भी लोगों के लिए परेशानी बन चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को ज्यादातर तापमान 23 जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

    दिल्ली-एनसीआर में भी खराब है हालात

    दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर में भी प्रदूषण का स्तर गंभीर बना हुआ है। गाजियाबाद में ओवरऑल एक्यूआई 353 दर्ज हुआ है। यह प्रदूषण के खतरनाक लेवल पर आता है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में भी स्थिति ऐसी ही बनी हुई है। यहां भी एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया गया है। नोएडा का 353, ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई और गुरुग्राम में एक्यूआई 309 दर्ज किया गया है।
  • Punjab News: पूर्व राष्ट्रपति Ram Nath Kovind पहुंचे श्री दरबार साहिब, देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व राष्ट्रपति Ram Nath Kovind पहुंचे श्री दरबार साहिब, देखें वीडियो

    अमृतसरः पूर्व राष्ट्रपति श्रीराम नाथ कोविंद अपनी पत्नी के साथ अमृतसर स्थित सचखंड श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए। उन्होंने दरबार साहिब में माथा टेककर अरदास की और गुरु घर में कुछ समय बिताते शांति व सुख का अनुभव किया।

    पत्रकारों से बातचीत में पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि राष्ट्रपति पद से हटने के बाद दरबार साहिब आकर माथा टेकने की इच्छा उनके मन में काफी समय से थी। पिछले तीन वर्षों से मेरी इच्छा थी कि मैं गुरु साहिब के चरणों में नतमस्तक हूं, आज मेरा यह सपना पूरा हुआ है, जिसके लिए मैं गुरु साहिब का धन्यवाद करता हूं। राम नाथ कोविंद ने कहा कि सचखंड श्री दरबार साहिब केवल सिख धर्म का नहीं, बल्कि सभी धर्मों के लोगों के लिए एक पवित्र स्थान है, जहां हर धर्म के लोग आकर माथा टेकते हैं।

    उन्होंने आशा जताई कि इस पवित्र स्थान से मिलने वाली प्रेरणा से देश के लोग आपसी भाईचारे और एकता को और मजबूत करेंगे। उन्होंने बताया कि दरबार साहिब के बाद वे दुर्गियाणा मंदिर में भी दर्शन करने जाएंगे। अंत में पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने गुरू घर में अरदास करके देश और दुनिया में अमन-चैन, समरसता और सर्वस्य के भले की कामना की है।

  • Jalandhar से सासंद Channi ने Giddran Da Sunya Group Firda गाने पर डाला भांगड़ा, देखें वीडियो

    Jalandhar से सासंद Channi ने Giddran Da Sunya Group Firda गाने पर डाला भांगड़ा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर ली है। वहीं कांग्रेस से सासंद चरणजीत सिंह चन्नी भी पिछले कुछ समय से एक्टिव नजर आ रहे है। हाल ही में सासंद चरणजीत सिंह चमकौर साहिब की धरती पर थीम पार्क में पहुंचे थे, जहां 16 एकड़ में बने थीम पार्क का नाम दास्तां ए शहादत दिया गया था। सांसद चन्नी ने इस पार्क के सपने को लेकर उन्होंने सारी दास्तां बताई।

    इसी के साथ उन्होंने ‘चन्नी करदा मसले हल’ नाम से एक सीरीज़ शुरू की थी। इस सीरीज़ का पहला एपिसोड उनके यूट्यूब चैनल चरणजीत सिंह चन्नी पर लॉन्च किया गया था। वहीं अब वह पंजाबी गायक रणजीत बावा के साथ कार्यक्रम में मस्ती करते हुए दिखे।

    जहां गायक के साथ स्टेज पर सासंद चन्नी ने गायक रणजीत बावा के गाने Giddran Da Sunya Group Firda Khende Sher Marna के गाने पर जमकर भांगड़ा डाला। इस गाने पर सासंद चन्नी के डांस को लेकर सोशल मीडिया पर लोग विपक्ष के साथ जोड़कर कॉमेंट कर रहे है। हालांकि इस गाने पर सासंद चन्नी द्वारा किसी को लेकर टिप्पणी नहीं की गई थी।

  • Punjab News: मदद के बहाने मजदूर का बदला ATM Card, दूसरी मशीन से 8,200 रुपए निकालकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: मदद के बहाने मजदूर का बदला ATM Card, दूसरी मशीन से 8,200 रुपए निकालकर फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के ढंडारी खुर्द में मंडी के पास लगे एक ATM में बीती रात करीब 9 बजे चेकिंग सुपरवाइजर के साथ कार्ड बदलकर ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित मजदूर अवधेश पांडे पैसे निकालने गया था, जहां एक बाइक सवार युवक ने मदद के बहाने उसका ATM कार्ड बदल लिया और कुछ ही देर में दूसरी मशीन से 8,200 रुपए निकाल लिए और फरार हो गया।

    जानकारी देते अवधेश पांडे ने बताया कि वह देर शाम गांव में घर पैसे भेजने के लिए ATM गया था। उसी दौरान एक बाइक सवार युवक ATM के अंदर आया और बोला कि वह आपकी मदद कर देता है। अवधेश ने सोचा कि युवक सच में मदद करने आया है लेकिन उसने मौका पाकर उसका ATM कार्ड अपनी जेब में रख लिया और दूसरा कार्ड उसे थमा दिया। घटना का पता तब चला, जब रात 9:05 बजे उनके मोबाइल पर लगातार 2 मैसेज आए पहला मैसेज 8,000 रुपये निकासी दूसरा मैसेज 200 रुपये निकासी। शक होने पर जब CCTV फुटेज देखी गई तो सामने आया कि युवक लगातार पीछे खड़ा रहा और सिर्फ 2 मिनट में कार्ड बदलकर ATM बूथ से बाहर निकल गया। इसके बाद थोड़ी दूरी पर बने दूसरे ATM से उसने पैसे निकाल लिए।

    पीड़ित ने तुरंत बैंक में शिकायत दर्ज कराकर कार्ड ब्लॉक कराया और मामले की जानकारी ढंडारी पुलिस चौकी को दी है। अवधेश 60 क्वालिटी सुपरवाइजर के तौर पर काम करते हैं और घर पैसे भेजने आए थे, तभी यह घटना घटित हुई। उन्होंने पैसे वापस दिलवाने की गुहार लगाई है।