Blog

  • Punjab News: आंगनबाड़ी महिला कर्मी से मारपीट, देखें वीडियो

    Punjab News: आंगनबाड़ी महिला कर्मी से मारपीट, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः हलका गुरु हरसहाए गांव मोती वाला में एक आंगनबाड़ी महिला कर्मी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। उक्त महिला परमजीत कौर गुरु हरसहाए की रहने वाली है और आंगनबाड़ी केंद्र जवाए सिंह वाला में ड्यूटी करती हैं। विभाग की ओर से महिला को अतिरिक्त चार्ज गांव मोती वाला भी दिया गया था। पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपनी ड्यूटी पर मौजूद थीं और बच्चों को राशन बांट रही थीं।

    जब वह लाभार्थियों के घर राशन देने गए तो लाभार्थी घर पर नहीं थे। इस दौरान लाभार्थियों की ओर से राशन बांटने को लेकर सवाल उठाए गए। वह कहने लगे कि आप राशन स्कूल में बने सेंटर में क्यों नहीं ही बांटते। जिस पर महिला ने कहा कि वहां कमरे की सुविधा नहीं है और उसे राशन बांटने में कठिनाई होती है। इसके बाद आरोपी महिला आंगनबाड़ी कर्मी के साथ गाली-गलौज करने लगे और उसे अपमानित किया।

    जब इसका विरोध किया तो उन्होंने कुछ औरतों और साथियों को बुलाकर पिटाई करनी शुरू कर दी। वहीं पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए और जातिगत शब्द भी बोले गए है। पीड़ित महिला को घायल हालत में फिरोजपुर के अस्पताल में लाया गया। वहां गांव वालों ने पीड़ित महिला के समर्थन में आरोपियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि हमले करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

  • Donald Trump को मिला पहला FIFA शांति पुरस्कार, राष्ट्रपति बोले – ‘मेरे लिए यह बहुत खास है’

    Donald Trump को मिला पहला FIFA शांति पुरस्कार, राष्ट्रपति बोले – ‘मेरे लिए यह बहुत खास है’

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आखिरकार शांति पुरस्कार मिल ही गया। ट्रंप को भले ही नोबेल शांति पुरस्कार न मिला हो लेकिन फीफा शांति पुरस्कार उन्हें जरुर मिल गया है। ट्रंप को यह पहला फीफा पीस अवॉर्ड दिया गया है। फीफा ने इसी साल से अवॉर्ड उन लोगों को देने की शुरुआत की है जो दुनिया में शांति फैलाने और लोगों को जोड़ने में अहम योगदान देते हैं। ट्रंप को यह सम्मान कैनेडी सेंटर वांशिगटन में आयोजित समारोह में गोल्ड ट्रॉफी और पदक के साथ दिया गया।

    दुनिया में शांति स्थापित करने के लिए मिला अवॉर्ड

    समारोह का वैश्विक प्रसारण किया गया। इसमें ट्रंप के कूटनीतिक प्रयासों को दिखाने वाले वीडियो क्लिप्स भी शामिल किए गए। इसमें भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू सहित कुछ विश्व नेताओं के क्लिप्स दिखाए गए हैं। वीडियो में ट्रंप की कूटनीति को भी सराहा गया और उनको दुनिया में शांति स्थापित करने के प्रयासों के लिए सम्मानित बताया गया।

    भारत-पाकिस्तान की रोकी लड़ाई

    पुरस्कार मिलने के बाद ट्रंप ने कहा कि – ‘यह वास्तव में मेरे जीवन का एक महान सम्मान है। पुरस्कार से ज्यादा जरुरी है कि हमने करोड़ों जीवन बचाए। कांगो इसका उदाहरण है जहां 10 मिलियन लोग मारे गए थे और स्थिति जल्द ही और 10 मिलियन तक पहुंच सकती थी। हमने हस्तक्षेप करके इसको रोका। भारत-पाकिस्तान सहित कई संघर्षों को भी हमने रोकने में मदद की’।

    वैश्विक संघर्ष किए खत्म

    ट्रंप ने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि उन्होंने कई वैश्विक संघर्ष खत्म किए हैं। इस बारे में उन्होंने अपनी उम्मीदवारो को नॉबेल शांति पुरस्कार के लिए भी जोड़ा। ट्रंप ने हाल ही में U.S Institute Of Peace का नाम बदलकर Donald. J Trump United States Institute Of Peace कर दिया है। फीफा की अध्यक्ष जियानी इन्फैंटिनो ने भी ट्रंप की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ट्रंप का योगदान फुटबॉल और दुनिया की कूटनीति दोनों ही सराहनीय है। ट्रंप को ग्लोब उठाए हुए हाथों वाली गोल्ड ट्रॉफी और एक पदक भी दिया गया। ट्रंप को एक सर्टिफिकेट भी दिया गया जिसमें उन्हें दुनिया में शांति ओर एकता बढ़ाने में योगदान देने वाला बताया गया।
  • पत्नी के वियोग में युवक ने की Suicide, मरने से पहले Instagram पर डाली दर्दभरी Video

    पत्नी के वियोग में युवक ने की Suicide, मरने से पहले Instagram पर डाली दर्दभरी Video

    महेंद्रगढ़ः जिले के नारनौल में प्रेम विवाह करने वाले एक युवक ने पत्नी के वियोग में सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवक ने आत्महत्या करने से पहले 10 मिनट की एक वीडियो भी बनाई और उसको अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड भी किया। जब लोगों को उसकी आत्महत्या का पता लगा तो वह मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में दाखिल करवाया, लेकिन इलाज दौरान उसने दम तोड़ दिया। जानकारी मुताबिक, अटेली थाना के गांव गुजरवास के अनुज ने अपनी इंस्टाग्राम पर डाली गई वीडियो में बताया कि एक साल पूर्व दिसंबर माह में ही उसने पड़ोस के गांव रामबास की सीमा नाम की लड़की से भागकर शादी की थी। शादी करने के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था। पहले वे झज्जर में रहे। इसके बाद अपने पड़ोसी गांव अटेली में आ गए, जो हमारे गांव से 5 किलोमीटर दूर ही है। अटेली में किराये के रूम में रहने लग गए, सब ठीकठाक रहने लग रहे थे, उस समय सीमा भी ठीक थी। दोनों दुकान में जाने लग गए थे। दोनों हाथ बंटा रहे थे। कुछ महीनों बाद जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो उसने दुकान छोड़ दी। इसके बाद उसके एक लड़की हुई। लड़की होने के बाद उसके मां बाप उसको जापे में अपने घर ले गए। उसको घर ले जाने के बाद उसके परिजन उसको भड़का देते हैं तथा उसको मन में यह बात भर देते हैं कि तू उसके पास जब ही जाना, जब वह अपने घर पर ले जाए। मैंने उसको बताया कि मैं घर में कैसे ले जा सकता हूं। अभी ठीक नहीं है। मेरे घर वालों के खिलाफ मैंने शादी की थी। यह बात मैंने उसको शादी के समय भी बताई थी कि जब सब ठीकठाक हो जाएगा तब वह उसको घर लेकर जाएगा। इसके बाद दस 15 दिन बाद फिर वह उसको लेने गया तो उसने कहा कि वह बीमार है। इसलिए वह अभी नहीं चल सकती। वीडियो में युवक कह रहा है कि उसके मम्मी पापा उसको भड़का देते हैं कि जब तब वह उसको अपने खुद के घर नहीं ले जाता, तब तक मत जाना। मैंने उसको खूब कहा कि उसका घर पर जाना आना नहीं है तो कैसे ले जा सकता है। लड़की होने के बाद तीन महीना हो गए थे डिलिवरी को, दो बार उसके घर उसको ले जाने के लिए जा चुका, पहले बोली बीमार हूं, 20-25 दिन बाद फोन कर बोला कि लेने आ रहा हूं तो फिर बोली बीमार हूं अभी। जब उसके घर पर गया तो घर वाले बोले कि वह रिश्तेदारी में शादी में गई तथा उसको छुपा लिया। फिर मैंने उससे बात की ओर बोला कि रूम पर रह लेना, मगर वह बोली की नहीं घर लेकर चलो। वीडियो में युवक भावुक होकर कहता है कि तीन महीने से अकेला रह रहा हूं, अकेला घर खाने को आता है। तीन माह से किसी से बात भी नहीं करता। बहुत परेशान हो रहा हूं। युवक कहता है कि एक दिन वह दुकान पर अपनी मम्मी के साथ आई तथा बाहर बुलाकर बोली कि घर पर लेकर चलो तो आ जाऊंगी, एक ही रट लगा रखी। जब नहीं प्यार करने की हिम्मत थी तो क्यों भागी, क्यों शादी करवाई। एक -एक मिनट एक एक पल मैं परेशान रहता हूं। प्यार क्या तूने मेरे घर वालों से पूछकर किया था। इसके पापा व मम्मी इसको उल्ट सूल्ट भड़काते हैं। उन्होंने ही मेरी शादीशुदा जिंदगी खराब की है। वीडियो में युवक ने बताया कि प्यार के लिए उसने नौकरी छोड़ रखी है। आपको बता दें कि युवक डी ग्रुप की जॉब में लग गया था, मगर उसने जब लड़की से भागकर शादी की तो नौकरी छोड़ दी थी। युवक भावुक होकर कहता है कि अब ओर नहीं झेल सकता। बहुत बर्दाश्त कर लिया। युवक वीडियो के अंत में कहता है कि मां बाप जैसो प्यार किते कौन्या, कोई समझ नहीं थी, मम्मी पापा के अलावा कोई नहीं समझा सकता। मैने अकेला कर दिया, सब छुड़वा दिया। मेरा परिवार था, भाई बहन थी। सबको तेरे लिए छोड़ दिया। बहुत भयंकर बददुआ लगेगी तुझे व तेरे परिवार वालों को। माँ-बाप जैसा प्यार किते कौनी भाई किते कौनी मैंने घर वालों को बहुत दुख दिया। वीडियो में अनुज सल्फास की पूडिया दिखाकर कहता है कि मेरी मौत का कारण सीमा व उसके मम्मी-पापा हैं। वह लोगों से कहता है कि यह बात उठाइयो भाईयो न्याय दिलवाइयो या रिक्वेस्ट है। बहुत मजबूर कर दिया। ये सब खाने पर मजबूर कर दिया। एक मां का लाल छिन लिया। कदई सुख नहीं पायगी। सीमा व उसके मम्मी पापा।
  • Punjab News: चुनावों को लेकर हंगामा, उम्मीदवार के नामांकन पत्र खोने और फाड़ने के आरोप में FIR दर्ज

    Punjab News: चुनावों को लेकर हंगामा, उम्मीदवार के नामांकन पत्र खोने और फाड़ने के आरोप में FIR दर्ज

    पटियालाः जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों को लेकर हुए हंगामे के मामले में बड़ा कदम उठाया गया है। महिला उम्मीदवार के नामांकन पत्र खोने और फाड़ने के आरोप में पुलिस ने FIR दर्ज की है। इसके बाद आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।

    इस मामले में दो आरोपियों की पहचान हुई है। बता दें कि शिरोमणि अकाली दल ने चुनाव आयोग के समक्ष इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई थी और CBI तथा NIA से जांच की मांग की थी, जिस पर अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों में 6 मामले दर्ज किए गए हैं।

    बताया गया है कि हाल ही में पटियाला के घनौर में महिला उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल करने आई थी, पर उससे पहले ही एक व्यक्ति उसके पास आया और कागज़ छीनकर लेकर भाग गया। इसका एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह व्यक्ति बार-बार अपने जैकेट से चेहरा छिपाते हुए भागता दिख रहा है और लोग उसकी मोबाइल फोन से वीडियो बना रहे हैं।

  • Jalandhar News: सीवेरज सफाई को लेकर छिड़ा विवाद, पिस्तौल तानने को लेकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सीवेरज सफाई को लेकर छिड़ा विवाद, पिस्तौल तानने को लेकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना-1 के अधीन आते वार्ड-2 के न्यू गुरु अमरदास नगर में सफाई के दौरान कांग्रेस पार्षद और आप कार्यकर्ता में विवाद हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पार्षद आशु शर्मा ने सीवरेज सफाई के लिए सुपर सक्शन मशीन बुलाई थी। आरोप है कि इस दौरान आप कार्यकर्ता ने आकर सीवरेज की सफाई को बीच में रुकवा दिया। इसी को लेकर कांग्रेस पार्षद आशु शर्मा और आप कार्यकर्ता इंद्रजीत के बीच विवाद हो गया।

    वहीं लोगों ने दोनों में बीच-बचाव किया और थाना-1 के एसएचओ राकेश कुमार को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसएचओ ने दोनों पक्षों को शांत करवाया गया। जिसके बाद दोनों के बयान दर्ज किए गए। वहीं एस सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें गली में लोग खड़े हैं दूसरी और कुछ लोगों द्वारा बहसबाजी की जा रही हैं।

    पार्षद आशु शर्मा ने आरोप लगाया कि आप कार्यकर्ता के साथ आए युवक ने उन पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद उन्होंने अपना बचाव करते हुए उसके हाथ पर मुक्का मार दिया और लोडेड पिस्तौल नीचे गिर गई। हालांकि इस घटना में कोई गोली नहीं चली है। हालांकि इस घटना के बाद दोबारा से सक्शन मशीन मंगवाकर सफाई का काम करवा दिया गया।

  • तेज रफ्तार थार ने MBA Student को मारी जबरदस्त टक्कर, बुरी तरह उछलकर गिरा युवक

    तेज रफ्तार थार ने MBA Student को मारी जबरदस्त टक्कर, बुरी तरह उछलकर गिरा युवक

    टोंकः तेज रफ्तार थार ने एक स्कूटी सवार एमबीए स्टूडेंट को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा। हादसे के बाद थार सवार व्यक्ति घटनास्थल से 1 किलोमीटर दूर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने थार को जब्त कर लिया है।

    जानकारी के अनुसार, नलीन जैन (25) गुडगांव में एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। कुछ ​दिनों पहले ही वह टोंक आया था। उसके पिता भागचंद जैन की बड़ा कुआं स्थित सब्जी मंडी के पास किराने की दुकान है। नलीन शाम को पिता की दुकान पर उनकी मदद के लिए गया हुआ था। रात को वह दुकान से घर लौट रहा था। इस दौरान कांग्रेस ऑफिस के सामने बने कट से गली में मुड़ रहा था। इस दौरान रॉन्ग साइड से आई थार ने जोरदार टक्कर मार दी।

    कार की स्पीड इतनी तेज थी कि नलीन उछलकर सड़क पर जा गिरा और स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई। स्कूटी के पार्ट्स सड़क पर बिखर गए थे। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग दौड़कर आए और घायल नलीन को हॉस्पिटल पहुंचाया। उसके कमर में अंदरूनी चोट आई है। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि थार का ड्राइवर रॉन्ग साइड में गाड़ी चला रहा था और तेज रफ्तार में घंटाघर से बड़ा कुआं की तरफ जा रहा था।

    कोतवाली थानाधिकारी भंवरलाल वैष्णव ने बताया कि थार का ड्राइवर और मालिक अभी सामने नहीं आए हैं। गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। थार के शीशे पर काली फिल्म लगी हुई थी। गाड़ी किसी होटल वाले की बताई जा रही है। मामले की जांच जारी है।

  • Jalandhar News: पार्क में बने झूले से लटकता मिला व्यक्ति का शव, सैर करने पहुंचे लोगों में मचा हड़कंप

    Jalandhar News: पार्क में बने झूले से लटकता मिला व्यक्ति का शव, सैर करने पहुंचे लोगों में मचा हड़कंप

    जालंधर, ENS: दादा कालोनी में स्थित पार्क में लगे झूले से शव लटकता मिला। सुबह सैर करने पहुंचे लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना फोकल प्वाइंट चौकी की पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की।

    मृतक की पहचान 50 वर्षीय नंद किशोर पुत्र दलारा राम निवासी दादा कालोनी के रुप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक नंद किशोर प्रवासी है और उसका देर रात पत्नी के साथ झगड़ा हो गया था। जिसके बाद नंद किशोर ने पार्क में झूले के साथ फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली।

    मामले की जानकारी देते हुए एएसआई राजपाल सिंह ने बताया कि वह पार्क में पहुंचे और झूले से लटक रहे शव को नीचे उतारा। एएसआई ने कहा कि जब मृतक के बच्चों से पूछताछ की तो उन्होंने जानकारी कि उनके माता और पिता वीरवार रात आपस में लड़ पड़े थे। जिसके बाद पिता नाराज होकर घर से चले गए और सुबह पता चला कि पिता का निधन हो गया।

  • इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने पर काउंटर पर चढ़कर विदेशी महिला ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने पर काउंटर पर चढ़कर विदेशी महिला ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    मुंबई: देशभर में इंडिगो की फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इस मामले को लेकर अभिनेता सोनू सूद इंडिगों एयरलाइंस के स्टाफ के समर्थन में आए और उन्होंने उन्होंने वीडियो जारी कर कहा, “उड़ान में देरी होना निराशाजनक होता है, लेकिन उन चेहरों को याद रखें जो इसे ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं।” लेकिन दूसरी ओर एयरपोर्ट पर यात्री बीते 10 से ज्यादा घंटों से फंसे हुए हैं। एक साथ इतनी फ्लाइट रद्द किए जाने से एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ सी लग गई है।

    वहीं केंद्र सरकार की तरफ कहा गया है कि देश भर में स्थिति सामान्य होते होते अभी 3 दिन तक का समय लग सकता है। इन सबके बीच अलग-अलग एयरपोर्ट्स पर फंसे और अपने फ्लाइट्स का इंतजार करते यात्रियों की तस्वीरें और वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में फ्लाइट्स के कैंसिल होने से यात्री खासे गुस्से में है। उनका आरोप है कि इंडिगो उनकी समस्या को सुनने तक को तैयार नहीं है। मुंबई में भी कुछ ऐसी ही हाल है. यहां से भी नाराज यात्रियों की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं।

    ऐसे ही एक वीडियो में एक अफ्रीकी मूल की महिला एयरपोर्ट पर इंडिगो के काउंटर के आगे हंगामा करते नजर आ रही है। इस महिला का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने से काफी गुस्से में है। वो पहले इंडिगो के काउंटर पर जाकर वहां मौजूद कर्मचारियों से इसके लिए जबाव मांगती है लेकिन जब दूसरी तरफ से कोई जबाव नहीं मिलता तो वो अपना आपा खो देती है। वो पहले अंग्रेजी औऱ बाद में अफ्रीकी भाषा में अपना गुस्सा व्यक्त करती है।

    वो बीच-बीच में इंडिगो की बदइंतजामी पर भी सवाल उठाती है। उसका गुस्सा फ्लाइट कैंसिल होने के साथ-साथ एयरलाइंस कर्मचारियों द्वारा कोई रिप्लाई ना मिलने पर भी बढ़ने लगता है। महिला इतने गुस्से में होती है कि एयरपोर्ट पर बने इंडिगो के काउंटर पर चढ़कर जोर-जोर से बोलने लगती है। जिस जगह पर महिला हंगामा कर रही होती है वहां कई और लोग भी फ्लाइट कैंसिल होने से गुस्से में दिखते हैं। वो भी चाहते हैं कि इंडिगो अगली फ्लाइट को लेकर भी कोई अपडेट थे। सभी लोग इंडिगो के विंडो पर अपने सवाल के जबाव का वेट करते दिखते हैं।

  • Punjab News: घर में आग लगने से सामान जलकर खाक

    Punjab News: घर में आग लगने से सामान जलकर खाक

    कपूरथला: शहर के शहीद भगत सिंह चौंक के पास एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। घटना की सूचना मिलते दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया। पीसीआर, ट्रैफिक और सिटी पुलिस स्टेशन की टीमें भी सहायता के लिए मौके पर पहुंचीं।

    सिटी पुलिस स्टेशन के एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में पता चला है कि आग दो भाइयों के बीच हुई लड़ाई के कारण लगी है। इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। दमकल विभाग की टीम को भगत सिंह चौंक के पास एक घर में आग लगने की सूचना मिली। टीम ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। लेखन के समय दमकल विभाग का बचाव कार्य जारी था। घटना में घरेलू सामान जलकर खाक हो गया।

    सुरक्षा कारणों से आसपास के इलाके में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। ट्रैफिक और सिटी पुलिस स्टेशन ने भी आवागमन को मोड़ दिया है। एसएचओ सिटी अमनदीप नाहर ने दोहराया कि आग 2 भाइयों के बीच हुई लड़ाई का नतीजा थी और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

  • मां-बेटी के सड़क पर गिरे 50 हजार, फिल्मी अंदाज में बाइक सवार लेकर फरार, देखें CCTV

    मां-बेटी के सड़क पर गिरे 50 हजार, फिल्मी अंदाज में बाइक सवार लेकर फरार, देखें CCTV

    जयपुरः जिले के बजाज नगर इलाके में हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां शॉपिंग करके लौट रही मां के जैकेट से 50 हजार रुपये की नोटों की गड्डी अचानक सड़क पर गिर गई। इसी दौरान फिल्मी अंदाज़ में 2 बाइक सवार बदमाशों की नज़र पड़ी और उन्होंने बीच सड़क पर बाइक रोकी। जिसके बाद ई-रिक्शा चालक को पीछे करके वह नोटों की गड्डी उठा कर मौके से फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बारां की रहने वाली महिला अपनी बड़ी बेटी की शादी की शॉपिंग के लिए जयपुर आई थीं। इस दौरान बरकत नगर की व्यस्त सड़क पर दोनों एक दुकान से बाहर निकलीं।

    महिला की जैकेट में रखे 500 रुपए के नोटों की गड्डी सड़क पर गिर गई, जिसमें कुल 50 हजार रुपए थे। मां-बेटी को इसका कोई पता नहीं चला। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आ रहे 2 युवकों की पैनी नजर ने नोटों की गड्डी को सड़क पर गिरते देख लिया और उनकी नियत खराब हो गई। बाइक सवार युवकों ने अचानक सड़क पर लहराकर कट मारा और बाइक रोक ली। पीछे बाइक पर बैठे दूसरे युवक ने कूदकर सड़क पर गिरी नोटों की गड्डी को उठा लिया। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता दोनों युवक बाइक पर भागने लगे।

    जैसे ही मां-बेटी ने अपने नोटों की गड्डी चैक की तो उनके पास से पैसे नहीं मिलने पर वे चिल्लाने लगी और बाइक सवार को पकड़ने के लिए दौड़ी। लेकिन दोनों युवकों ने उन्हें धक्का देकर बाइक में बैठकर तेजी से फरार हो गए। भीड़भाड़ वाले बाजार में चिल्लाते हुए मदद मांगने के बावजूद किसी ने उनकी सहायता नहीं की। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें देखा जा सकता है कि बाइक सवार नोटों की गड्डी सड़क से उठाकर फिल्मी अंदाज में घटना स्थल से फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना पीड़ितों द्वारा बजाज नगर थाना पुलिस को दी गई।

    पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर बाइक सवार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ पूनम चौधरी ने बताया कि महिला ने शिकायत में कहा कि वह और उनकी बेटी अपनी शादी की शॉपिंग के लिए जयपुर आई थीं। रोड क्रॉस करते समय जैकेट में रखे नोट गिर गए, और वह unaware ही आगे बढ़ गईं। तभी पीछे से आते बाइक सवार युवकों ने नोट देखा और तेज़ी से इसे उठा लिया। घटना को देखकर दोनों महिलाओं ने पीछा किया, लेकिन बदमाश ट्रैफिक और भीड़ के बीच बाइक लेकर फरार हो गए।