Blog

  • लोग इलाज के लिए तरस रहे और सरकार विपक्ष के खिलाफ प्रचार पर करोड़ों उड़ा रही : जयराम ठाकुर

    लोग इलाज के लिए तरस रहे और सरकार विपक्ष के खिलाफ प्रचार पर करोड़ों उड़ा रही : जयराम ठाकुर

    विधान सभा सत्र के आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का नेता प्रतिपक्ष ने जताया आभार

    ऊना/धर्मशाला/सुशील पंडित: जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार विधानसभा में सवालों के जवाब के नाम पर सदन को गुमराह करती है। प्रदेश के हितों से जुड़े मुद्दे हो या विधायकों के अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास से संबंधित कार्य सरकार ज्यादातर मामलों में सूचनाओं को घूम फिराकर प्रदान करती है या फिर सूचना एकत्र करने के नाम पर झूठ बोलती है। सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचनाओं में अभी तक नहीं होता। सरकार द्वारा सदन में उपलब्ध कराई गई सूचना की विश्वसनीयता पर ही सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गयाहै। आज सरकार आंकड़े कुछ देती है, अगले दिन आंकड़े कुछ देती है। दर्जनों बार मुख्यमंत्री सदन में झूठ बोलते हुए बेनकाब हो चुके हैं। इसके बाद भी सुधरने का नाम नहीं ले रही है। जो सूचनाएं सरकार द्वारा यह संबंधित विभाग द्वारा सूचना के अधिकार के तहत उपलब्ध करवाई जा चुकी हो वही सूचना सरकार सदन के माध्यम से कतरा रही है।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि एक तरफ प्रदेश को लोग इलाज के लिए तरस रहे हैं। सरकार इलाज के लिए कंगन और मंगलसूत्रबिक रही है। 50 हजार के इंजेक्शन के लिए किसी बेटी के सर से पिता का साया उठ रहा है लेकिन सरकार विपक्ष के नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। प्रदेश का इससे बड़ा दुर्भाग्य कुछ नहीं हो सकता। व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर आई सरकार ने व्यवस्थाओं का पतन करके रखा है। यह पूरा सत्र सरकार की अव्यवस्था, नाकामी और कुछ मंत्रियों के बड़बोलेपन की भेंट चढ़ गया। सत्र के समापन के अवसर पर बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष के आसन, विधान सभा सचिवालय और इस पत्र के आयोजन में अपना योगदान देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि यह सरकार धारा 118 के बहाने प्रदेश के हितों को बेचना चाहती है। मित्र मंडली द्वारा प्रायोजित हिमाचल फॉर सेल की यह योजना हिमाचल प्रदेश के हित के लिए नहीं है। धारा 118 प्रदेश में कितनी पवित्र भावना के साथ लागू की गई थी। आज सरकार हिमाचल और हिमाचलियत के हितों की रक्षा करने वाले इस कानून को कमजोर करके प्रदेश के हितों को बेचे का जो रास्ता खोल रही है उसके लिए इतिहास कभी माफ नहीं करेगा। इसलिए सरकार से आग्रह है हिमाचल विरोधी इस बिल को सरकार वापस ले।

    भारतीय जनता पार्टी विधायक दल ने आज विधानसभा सत्र की शुरुआत के पहले नशे के खिलाफ लड़ाई में प्रदेश के सभी लोगों से साथ देने का आह्वाहन किया। भाजपा विधायक दल करते हुए नशा छोड़ने और जिंदगी  चुनने की अपील की। इन्हीं नारों से जुड़ी हुई जर्सी पहन कर भारतीय जनता पार्टी के सभी विधायक विधानसभा की कार्यवाही में शामिल हुए। मीडिया के प्रतिनिधियों से बात करते हुए जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरे प्रदेश में नशा बहुत तेजी से फेलरहा है। यह हमारे युवा पीढ़ियों को निशाना बनाकर हमारे भविष्य को भी बर्बाद कर रहा है। यह हमें भावनात्मक रूप से भी और आर्थिक रूप से भी तोड़ रहा है।

    जो नशा पहले प्रदेश के पहले प्रदेश के बॉर्डर एरिया तक सीमित था आज प्रदेश के कोने-कोने में तांडव मचा रहा है। इस लड़ाई में सरकार पुलिस और समाज सभी को एक साथ आना होगा। नशे के खिलाफ लड़ाई में कड़ी कार्रवाई करके इस बुराई को समाप्त कर पाएंगे। सदन के मध्याह्न भोजन अवकाश के दौरान सत्ता पक्ष के सभी विधायकों ने भी नशे के खिलाफ इस लड़ाई में अपनी प्रतिबद्धता जताई। भारतीय जनता पार्टी ने इस लड़ाई में अपना संपूर्ण सहयोग देने का भरोसा  दिया।

  • Haryana News : ऑपरेशन हॉटस्पॉट डॉमिनेशन के तहत 28 आरोपी गिरफ्तार

    Haryana News : ऑपरेशन हॉटस्पॉट डॉमिनेशन के तहत 28 आरोपी गिरफ्तार

    1 देशी कट्टा, 1 जिंदा कारतूस, 6 मोटरसाइकिलें, 1.18 हजार रुपये नकद, 1 टैंकर व 80 पव्वे अवैध शराब बरामद

    पंचकूला। प्रदेश भर में हाल ही में शुरू किए गए ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पंचकूला पुलिस ने बीते चार दिनों में जिले के 101 चिन्हित हॉटस्पॉट्स में कार्रवाई की। इस दौरान क्राइम ब्रांच, सभी थाना व चौकी स्तर की टीमें एकजुट होकर मैदान में उतरीं और जिले के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के इरादे से कार्रवाई की।

    पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान चोरी, शराब तस्करी, जुआ अधिनियम और अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त तत्वों के खिलाफ 12 मामले दर्ज कर 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी किए गए आरोपियों में 9 कुख्यात फरार अपराधी भी शामिल हैं, जिन पर हिंसक प्रवृति के मामले दर्ज थे और जो लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बचते फिर रहे थे। पुलिस ने उनमें से एक आरोपी के पासपोर्ट को रद्द कराने का प्रस्ताव भी संबंधित विभाग को भेज दिया है, ताकि वह विदेश जाकर कानून से बच न सके।

    कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों से 1 देशी कट्टा, 1 जिंदा कारतूस, 6 संदिग्ध मोटरसाइकिलें, सट्टा समेत अन्य मामलो में 1 लाख 18 हजार रुपये नकद, 1 टैंकर व 80 पव्वे अवैध शराब बरामद कीं। इसके अतिरिक्त पुलिस टीमों ने क्षेत्र के दो गन हाउसों की औचक जांच कर लाइसेंस, सुरक्षा मानकों और रिकॉर्ड की गहराई से पड़ताल की।

    इस अभियान की सबसे मानवीय पहल यह रही कि पुलिस केवल अपराधियों तक ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों तक भी पहुंची। कड़ाके की सर्दी में ठिठुरते 279 गरीब व बेसहारा लोगों तक पुलिस टीमों ने खुद जाकर गर्म कपड़े, कंबल और सर्दी से बचाव का सामान पहुंचाया।

    ऑपरेशन हॉटस्पॉट डॉमिनेशन के तहत 28 आरोपी गिरफ्तार

    पुलिसकर्मियों ने रात के समय सड़क किनारे, खाली प्लॉटों में, लोगों को ढूंढ-ढूंढकर राहत सामग्री दी। कई लोगों ने पुलिस की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी संवेदनशीलता से पुलिस और जनता के बीच विश्वास का रिश्ता और मजबूत होता है।

    कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
    पंचकूला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध पर सख्त कार्रवाई और मानवीय संवेदना दोनों ही उनकी कार्यशैली के अहम हिस्से हैं। पुलिस ने साफ किया है कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, और जरूरतमंदों की मदद के लिए पुलिस हमेशा आगे रहेगी।

  • प्रशासन और पुलिस केवल मात्र अवैध पार्किंग को हटाने में व्यस्त: सत्ती

    प्रशासन और पुलिस केवल मात्र अवैध पार्किंग को हटाने में व्यस्त: सत्ती

    सत्ती ने जिला में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जाहिर की

    ऊना/ सुशील पंडित: ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने जिला में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि जिला में एक के बाद एक गोलीकांड सामने आ रहे हैं। युवाओं को गलत रास्ता दिखाकर मौत के मुंह में धकेला गया, जेलों में बंद होने को मजबूर किया गया, जिंदगी और मौत के बीच झूलने पर विवश किया गया है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने अपने बच्चे इस तरह के गोलीकांड में खो दिए उन परिवारों से जाकर पूछना चाहिए कि इस वक्त उन पर क्या बीत रही है। जिनके बच्चे इस प्रकार की घटनाओं के कारण सलाखों के पीछे चले गए उन परिवारों से जाकर पूछना चाहिए कि उनका क्या हाल है। उन्होंने कहा कि इस मामले को उन्होंने विधानसभा में भी लगातार हर सत्र में उठाया।

    विधायक ने कहा कि स्थानीय प्रशासन को भी वे 3 साल से सचेत करते आ रहे थे। जब संतोषगढ़ में पुलिस कर्मचारियों को बंधक बनाया गया, जब जिला मुख्यालय के पास बसाल में दिनदहाड़े ऊना के युवक की गोलियां मारकर हत्या की गई, जब युवक का अपहरण किया गया उसे अधमरा करके फेंका गया, जब लगातार अवैध खनन होता रहा तब भी प्रशासन आंखें मूंद कर बैठा रहा। इतना सब होने के बावजूद मुख्यमंत्री ने भी अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई करने वाले सीआईए स्टाफ को स्थानीय कांग्रेस नेता की कठपुतली के रूप में काम करते हुए भंग कर दिया। लेकिन इन सभी परिस्थितियों को जन्म देने वाले कांग्रेस नेता के होटल में जब गैंगवार शुरू हो गया तब जाकर प्रशासन की आंख खुली। यदि प्रशासन को सचेत करने के समय ही इन सभी चीजों पर काबू पा लिया होता तो आज यह दिन देखना नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि अब नैतिकता की दुहाई देकर अपने आप को पवित्र साबित करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन केवल मात्र ऊना विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश का बच्चा-बच्चा जान चुका है कि माफिया को संरक्षण देने वाला और लोगों के बच्चों को गलत रास्ते पर धकेलना वाला कौन सा नेता है।

    अब इन तमाम चीजों के बावजूद केवल मात्र अपनी राजनीतिक जमीन बचाने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि प्रदेश की सरकार इस वक्त भी कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में न तो रुचि ले रही है और न ही कोई ठोस कदम उठा रही है। विधायक ने कहा कि जिला मुख्यालय पर कांग्रेस नेता के होटल के बाहर हुआ गोलीकांड इस वक्त पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है लेकिन प्रशासन और पुलिस केवल मात्र अवैध पार्किंग को हटाने में व्यस्त है। इस मामले पर कार्रवाई करने की बजाय प्रशासन और पुलिस निया ने आदेश जारी करके लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। यह केवल और केवल मात्र सरकार और स्थानीय कांग्रेस नेताओं के इशारे पर किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि जिला की कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। जिला में विशेष कर उनके विधानसभा क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो चुका है। लेकिन प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन लोगों को सुरक्षा मुहैया करवाने की बजाय नित नए आदेश जारी करके उनको प्रताड़ित करने या चालान के माध्यम से लूटने की योजना बना रहे हैं।

  • पंजाब में शिक्षा का नया अध्याय: अब हर शिक्षक बनेगा करियर मेंटर, आईआईटी मद्रास देगा प्रशिक्षण

    पंजाब में शिक्षा का नया अध्याय: अब हर शिक्षक बनेगा करियर मेंटर, आईआईटी मद्रास देगा प्रशिक्षण

    चंडीगढ़: आईआईटी मद्रास प्रवर्तक के साथ साझेदारी कर पंजाब राज्य स्तर पर करियर गाइडेंस प्रोग्राम शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक शिक्षक को एक प्रशिक्षित करियर मैंटर बनाने के लिए एक बुनियादी ढांचा विकसित किया जाएगा। आज यहां यह जानकारी साझा करते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के तहत 5,000 से अधिक शिक्षकों का प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाएगा ताकि वे छात्रों को भविष्य के लिए तैयार कर सकें, करियर संबंधी विकल्पों के बारे में सटीक जानकारी दे सकें और करियर चयन में मार्गदर्शन कर सकें।

    बैंस ने कहा कि इस कार्यक्रम में शिक्षकों को बुनियादी करियर काउंसलिंग, कक्षा सत्रों के लिए कौशल तथा वन-टू-वन गाइडेंस के लिए मुफ्त ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत शिक्षक टॉप 100 उच्च-डिमांड वाले करियर, ढांचागत मूल्यांकन उपकरणों तथा राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर उभर रहे करियर रुझानों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। आईआईटी मद्रास प्रवर्तक निरंतर शैक्षणिक सहायता और डिजिटल संसाधन प्रदान करेगा।

    बैंस ने कहा कि इस साझेदारी के माध्यम से हमारा लक्ष्य शिक्षकों को अपने स्कूलों में प्रभावशाली करियर सलाहकार के रूप में सेवा देने में सक्षम बनाकर एक सार्थक और सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करना है। इस सहभागिता के माध्यम से शिक्षक एक ढांचागत करियर मार्गदर्शन वातावरण की रीढ़ की हड्डी के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब अब शिक्षकों के लिए राज्य-स्तरीय करियर काउंसलिंग गाइडेंस कार्यक्रम लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है।

    हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सभी शिक्षक छात्रों को उनकी क्षमताओं की पहचान कराने, नए युग के पेशों की खोज करवाने तथा साक्ष्य एवं योग्यता आधारित मार्ग चुनने में सक्षम होंगे। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने कहा कि इस पहल से ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के छात्रों को विशेष रूप से लाभ होने की उम्मीद है जिससे उन्हें उच्च-गुणवत्ता वाली करियर गाइडेंस तक आसान पहुंच मिलेगी, जो पहले निजी काउंसलरों तक सीमित थी। अगले कुछ महीनों में हजारों शिक्षक नए कौशल, नए आत्मविश्वास और लाखों बच्चों के भविष्य को आकार देने की नई क्षमता हासिल करेंगे।

    बोर्ड के साथ साझेदारी पर खुशी व्यक्त करते हुए आईआईटी मद्रास प्रवर्तक के चीफ नॉलेज ऑफिसर श्रीकांत ने कहा, “हमारा उद्देश्य स्पष्ट और सीधा है, पंजाब में कोई भी बच्चा भ्रम या अधूरी जानकारी के आधार पर करियर का चयन न करे।”

  • Haryana News: मां-बाप से बड़ा कोई दोस्त नहींः डीसीपी, देखें वीडियो

    Haryana News: मां-बाप से बड़ा कोई दोस्त नहींः डीसीपी, देखें वीडियो

    पंचकूला पुलिस ने छात्राओं को महिला एवं बाल विरुद्ध अपराध, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, बाल विवाह को लेकर किया जागरुक 

    पंचकूला। जिला पुलिस बरवाला स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें पुलिस टीम द्वारा छात्राों को महिला एवं बाल विरुद्ध अपराधों के बारे में जानकारी, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, साइबर सुरक्षा, बाल विवाह को लेकर जागरुक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता का छात्राओं ने तिलक लगाकार स्वागत किया।

    डीसीपी ने छात्राओं के साथ खुलकर संवाद किया, उनको ‘धाकड़ बनने’ और अपने अधिकारों को समझकर निडरता से आगे बढ़ने के लिए कहा साथ ही उनकी जिज्ञासाओं को सुना और उन्हें निडर, जागरूक तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बताया कि मां-बाप से बड़ा कोई दोस्त नहीं, उनसे दिल-खोलकर अपने मन की बात बताओ, अच्छा-बुरा अनुभव साझा करो, सीख अच्छी ही मिलेगी।

    कार्यक्रम के दौरान जब डीसीपी ने छात्राओं से संवाद किया तो एक बच्ची ने बताया कि उसने कभी पुलिस स्टेशन नहीं देखा। इस पर डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने तत्काल इच्छुक छात्राओं के लिए पुलिस थाने के विशेष दौरे की घोषणा की, ताकि छात्राएं नजदीक से पुलिस की कार्यशैली, शिकायतों की प्रक्रिया और पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में की जाने वाली कार्रवाई के तरीकों को समझ सकें।

    डीसीपी ने जिला के सभी विद्यार्थियो खासकर कक्षा 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियो से अपील की कि वे 6 से 9 दिसंबर को पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित दशहरा ग्राउंड में आयोजित होने वाले 11वें इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल में अवश्य भाग लें, यह आपका सौभाग्य है कि इस बार यह फेस्टिवल पंचकूला में आयोजित हो रहा है। विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में सीखने का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा।

    कार्यक्रम में सब-इंस्पेक्टर रामू स्वामी ने भी प्रेरणादायक शब्दों से छात्राओं में उत्साह भरा और उन्हें बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

    इसके अलावा एएसआई शिवानी और महिला मुख्य सिपाही आशा ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न गुर सिखाए तथा उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए प्रेरित किया।

    कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बाल विवाह न करने और इसकी रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही महिला एवं बाल संरक्षण से जुड़े कानून, जैसे—पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम आदि के बारे में जानकारी देकर इनके पालन की शपथ भी दिलवाई गई।

    इस अवसर पर बरवाला चौकी इंचार्ज गुरपाल सिंह, जिला युवा विकास संगठन की टीम से डॉ. मोनिका, स्कूल प्रशासन तथा लगभग 500 छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को जागरूक, सक्षम और सुरक्षित बनाना रहा, जिसे सभी ने बेहद सकारात्मक रूप से सराहा।

  • Punjab News: कूड़े के डंप के पास महिला ने बच्ची को दिया जन्म, देखें वीडियो

    Punjab News: कूड़े के डंप के पास महिला ने बच्ची को दिया जन्म, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः कपूरथला के फगवाड़ा में प्रीत नगर में महिला ने कूड़े के डंप के पास बच्चे को जन्म दिया। मामले की जानकारी देते हुए संजीव शर्मा टीटू ने कहा कि उन्हें नंबरदार कमल का फोन आया और उसने बताया कि कूड़े के डंप के पास नवजात बच्ची मिली है। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। वहीं पता चला है कि 35 से 40 साल की महिला कूड़े के पास लेटी हुई थी। जिसके बाद उन्हें पता चला कि उसकी बच्ची है। इस दौरान लोगों ने मिलकर महिला उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। राहत की बात यह है कि बच्चा पूरी तरह ठीक है और सिविल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। प्रीत नगर के रहने वाले नंबरदार कमल कुमार ने बताया कि बच्चा उनके घर के पास कूड़े के ढेर के पास पड़ा मिला। जिसके बाद उन्होंने बच्चे को उठाया और सिविल अस्पताल में उपचार के लिए ले गए।

    इस बातचीत के दौरान सीनियर वार्ड लीडर संजीव कुमार टीटू ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि रेलवे लाइन के पास कूड़े के ढेर के पास एक बच्चा मिला है। जिसके बाद जब वे मौके पर गए तो पता चला कि एक प्रवासी महिला की कूड़े के ढेर के पास डिलीवरी हुई थी। जिसके बाद में उन्होंने एंबुलेंस बुलाकर महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

    दूसरी ओर सिविल हॉस्पिटल के स्टाफ और डॉक्टरों ने बताया कि नवजात बच्ची की हालत ठीक है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनको कूड़े के ढेर के पास बच्ची मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके बच्चे और पीड़ित के माता-पिता को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, देवर-देवरानी पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, देवर-देवरानी पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के गांव रामपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। मृतिका की पहचान गुरलीन कौर के रूप में हुई है। मृतक महिला के परिजनों ने हत्या का शक जताया है। इस दौरान परिवार ने मृतक महिला के देवर-देवरानी पर गंभीर आरोप लगाए है। परिवार ने बताया कि रामपुर इलाके के व्यक्ति के साथ जनवरी 2023 में शादी हुई थी। महिला का एक बच्चा भी है।

    परिवार ने देवर चंदना और देवर मंजीत पर मारपीट के आरोप लगाए है। उन्होंने कहाकि पहले भी कई बार मारपीट की गई और मामला सुलझा लिया गया। जिसके बाद अब बहन के साथ देवर और देवरानी द्वारा मारपीट की गई। भाई का आरोप है कि 3 तारीख को बहन का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर सिविल अस्पताल में शव को मोर्चुरी में रखवा दिया गया है।

    पीड़ित ने कहा कि वह घटना की शिकायत को लेकर थाने गए तो पुलिस द्वारा 174 का पर्चा दर्ज किया गया। परिवार ने कहा कि बहन के गले पर निशान है। परिवार का कहना है कि पुलिस द्वारा कहा जा रहा है कि महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ ना तो मामला दर्ज कर रही है और ना ही उन्हें गिरफ्तार कर रही है। पीड़ित परिवार ने कहा कि आरोपी सरेआम घूम रहे है। उन्होंने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • Punjab News : झुग्गी-झोपडी वालों के अवैध कब्जे से अनाज मंडी में लगे गंदगी के ढेर, देखें वीडियो

    Punjab News : झुग्गी-झोपडी वालों के अवैध कब्जे से अनाज मंडी में लगे गंदगी के ढेर, देखें वीडियो

    मोगा। जिले के अनाज मंडी के आसपास झुग्गी-झोपडी वालों द्रारा नजायज किये कब्जे से जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं। जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि मंडी में चारों तरफ फैले कूड़ा करकट ही नहीं यहां पर पिछले कई सालों से इन झुग्गी झोपडी वालों ने भी पूरा कब्जा कर रखा है जिसके कारण अनाज मंडी में चारों तरफ गंदगी और कूड़ा करकट फैला रखा है। लेकिन मंडी बोर्ड मोगा प्रशासन कुंभ कर्ण की नींद सोया है।

    प्रशासन ने अभी जांच तक नहीं की इन झोपड़ियो में कौन रहता है। इनके कभी आई डी प्रूफ चैक क्यों नहीं किए क्यों इतने सालों से खामोश बैठा है। जब इस बारे में मोगा मंडी बोर्ड के चेयरमैन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमारी तरफ से इसकी शिकायत डीसी आफिस में बहुत पहले दे दी गई थी। परंतु प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। अगर पुलिस प्रशासन की बात की जाए तो उन्होंने शहर की सुरक्षा को देखते हुए यहां कभी जांच क्यों नहीं की गई।

    कार्यकारी इंजीनियर (SDO) पंजाब मंडी बोर्ड मोगा को जगह की माप-तौल करने और पिछले लंबे समय किए कब्जाधारियों के विरुद्ध P.P. Act के तहत केस दर्ज करने संबंधी इस दफ्तर द्वारा मुख्य दाना मंडी की इस दफ्तर द्वारा आवश्यक विभागीय कार्रवाई के लिए मुख्य दफ्तर और जिला प्रशासन मोगा को शिकात पत्र भेजा जा चुका है।

  • Punjab News: इस्तीफे को लेकर कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग का आया बयान

    Punjab News: इस्तीफे को लेकर कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग का आया बयान

    चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, कांग्रेस प्रधान के इस्तीफे की खबरों को लेकर राजा वडिंग ने कहा कि हाईकमान द्वारा उनके इस्तीफे की मांग की खबरें अफवाह है। उन्होंने कहा कि हाईकमान ने उनसे कोई इस्तीफे की मांग नहीं की है।

    कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब हाईकमान ने उनका इस्तीफा मांगा, तो वे खुद ही बता देंगे। वहीं कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर राजा वडिंग का कहना है कि पंजाब कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है।

  • हिम बस पास नवीनीकरण अब और आसान, परिचालकों  की ईबीटीम मशीन पर उपलब्ध हुई अपडेट सुविधा

    हिम बस पास नवीनीकरण अब और आसान, परिचालकों की ईबीटीम मशीन पर उपलब्ध हुई अपडेट सुविधा

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडलीय प्रबंधक सुरेश धीमान ने जानकारी दी कि पहले से जारी हिम बस कार्डों के नवीनीकरण से जुड़ी अपडेट सुविधा अब परिचालकों की ईबीटीएम मशीनों पर उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने बताया कि जो यात्री या छात्र अपने हिम बस पास को आगामी अवधि के लिए ऑनलाइन नवीनीकृत करवा रहे हैं, वे अब कार्ड को अपडेट कराने के लिए काउंटर पर जाने की आवश्यकता के बिना सीधे बस में ही परिचालकों  की ईबीटीएम मशीन के माध्यम से अपना कार्ड अपडेट करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस नई सुविधा से यात्रियों को समय की बचत होगी और बस पास नवीनीकरण की प्रक्रिया और अधिक सरल तथा सुगम हो जाएगी।