Blog

  • Indigo Airline के स्टाफ़ के समर्थन में आए अभिनेता सोनू सूद, देखें वीडियो

    Indigo Airline के स्टाफ़ के समर्थन में आए अभिनेता सोनू सूद, देखें वीडियो

    मोगाः अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट राजासांसी पर लगातार इंडिगो एयरलाइनों की उड़ानें रद्द हो रही हैं, जिसके तहत चौथे दिन भी सुबह से दोपहर तक की पूर्ण, दिल्ली हैदराबाद, अहमदाबाद, श्रीनगर की उड़ानें रद्द होने का क्रम जारी है। इससे दोहा से यहां सुबह 2:40 बजे पहुंचने वाली कतर एयरवेज की उड़ान अपने समय से लगभग पौने दो घंटे देरी से पहुंची। दुबई से यहां सुबह 7:50 बजे पहुंचने वाली उड़ान भी देरी में चल रही है और करीब 9 बजे पहुंचने की संभावना है।

    दूसरी ओर इंडिगो Airline के स्टाफ़ के समर्थन में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद आए। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा, “उड़ान में देरी होना निराशाजनक होता है, लेकिन उन चेहरों को याद रखें जो इसे ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं।” सोनू सूद ने माना कि इंडिगो एयरलाइन इस समय सबसे मुश्किल वक्त से गुजर रही है। एयरलाइन की उड़ानें रद्द होने से यात्री काफी परेशान हैं। वहीं एयरपोर्ट्स पर हालात बस स्टेशन जैसे हो गए हैं। कई सेलेब्स भी असुविधा होने पर इंडिगो एयरलाइन पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं।

    सोनू सूद ने कहा कि उन चेहरों को याद रखें जो इसे ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। कृपया इंडिगो के कर्मचारियों के साथ अच्छा और विनम्र व्यवहार करें। फ्लाइट कैंसिलेशन का बोझ भी उन्हीं पर है। फर्ज कीजिए आप उनकी जगह पर हैं। आइए उनका साथ दें। स्टाफ बेबस है, उन्हें खुद नहीं पता फ्लाइट का शेड्यूल आगे क्या होगा? उन्हें ऊपर से जो मैसेज और रहा है, वह आप तक पहुचा रहे हैं। इसलिए एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें उनकी भी समस्याओं को समझना चाहिए और उनका सपोर्ट करना चाहिए।’

    वीडियो की शुरुआत में सोनू सूद ने ये भी बताया कि उनका खुद का परिवार भी ट्रैवल कर रहा था। उनकी भी उड़ान में देरी हुई, लेकिन अब वो पहुंच गए हैं। ऐसे में सोनू सूद का कहना है कि हम सबको स्टाफ की परेशानियों को समझना चाहिए। जिस तरह के लड़ाई झगड़े या जो लोग उन पर कमेंट कर रहे हैं, सोनू ने उन्हें ऐसा न करने और जिम्मेदार नागरिकों की तरह स्टाफ का समर्थन करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही हालात सुधर जाएंगे और फिर से सामान्य तरह से उड़ानें शुरू हो जाएंगी। पिछले तीन दिनों में बड़े पैमाने पर भारत में इंडिगो की उड़ानें रद्द हुई हैं और उनमें देरी हुई है।

    इसी वजह से यात्री नाराज हैं और एयरलाइन पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। हालांकि, एयरलाइन ने मौजूदा स्थिति पर दुख जताते हुए दो बार माफी मांगी है। कई मशहूर हस्तियां भी उड़ान में देरी और रद्द होने से प्रभावित हुईं। बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि जब सोनू सूद इंडिगो एयरलाइंस के समर्थन में आए हो। इससे पहले एक साल पहले भी सोनू सूद इंडिगो एयरलाइंस के समर्थन में उतरे थे। दरअसल, 2024 में फ्लाइट में देरी होने की सूचना मिलने के बाद एक यात्री ने पायलट पर हमला करने के वायरल वीडियो पर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने प्रतिक्रिया दी थी।

    इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए सोनू सूद ने सभी से एयरलाइन क्रू के प्रति धैर्य रखने का आग्रह किया था। सोनू सूद ने 15 जनवरी 2024 को अपने ऑफिशियल एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इंडिगो पायलट पर हमले की एक तस्वीर शेयर किया है और एयरलाइन क्रू के सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए लिखा है, ‘अगर लोग ऐसे ही अनियंत्रित व्यवहार करते रहे तो जल्द ही एयरलाइन स्टाफ के लिए सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम अनिवार्य हो जाएंगे।’

  • Punjab News: 44 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र हुए रद्द

    Punjab News: 44 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र हुए रद्द

    गुरदासपुरः विधानसभा क्षेत्र डेरा बाबा नानक के ब्लॉक डेरा बाबा नानक की ब्लॉक समिति सदस्यों के चुनाव के लिए पिछले दिनों विभिन्न पार्टियों के कुल 75 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे थे, जिनमें से आज जांच के दौरान 44 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए।

    उल्लेखनीय है कि अब ब्लॉक डेरा बाबा नानक के 19 गावों में से केवल 5 गावों में ही उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हो सकता है, लेकिन आज नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख होने के कारण इनमें से भी कई उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं।

  • फिर छिड़ी अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच जंग, खाली किया बॉर्डर इलाका

    फिर छिड़ी अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच जंग, खाली किया बॉर्डर इलाका

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार जंग शुरू हो गई। दरअसल, शुक्रवार देर रात सीमा पर भारी गोलीबारी हुई है, जिसके बाद पहले से ही तनावपूर्ण स्थिति और बिगड़ गई है। दोनों तरफ के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों ने ही एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। गोलीबारी की तीव्रता इतनी अधिक है कि डूरंड लाइन के दोनों ओर रहने वाले लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की तरफ जा रहे हैं। गोलीबारी की तीव्रता इतनी अधिक है कि डूरंड लाइन के दोनों ओर रहने वाले लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की तरफ जा रहे हैं। हालांकि राहत की बात है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    इसके पहले सप्ताह की शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच रियाद में शांति वार्ता नाकाम हो गई थी। अभी तक अधिकारियों ने किसी के मारे जाने की कोई जानकारी नहीं दी है। अफगान तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान पर कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक इलाके में हमले किए। वहीं, पाकिस्तान सरकार ने अफगान सेना पर बिना किसी उकसावे के चमन सीमा पर हमला करने का आरोप लगाया।

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने प्रवक्ता मुशर्रफ जैदी ने एक बयान में कहा, ‘पाकिस्तान पूरी तरह से अलर्ट है और अपनी क्षेत्रीय अखंडता और अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।’ पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच भारी तनाव बना हुआ है। अफगान न्यूज आउटलेट खुरासान मीडिया ने शुरुआती रिपोर्ट में बताया है कि पाकिस्तान सेना 20 से ज्यादा चौकियों को छोड़कर भाग गई है।

     

  • आज का राशिफल 6 दिसंबर, 2025

    आज का राशिफल 6 दिसंबर, 2025

    आज पौष कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और शनिवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज रात 9 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 46 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 49 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र लग जायेगा। इसके आलावा आज रात 8 बजकर 31 मिनट पर बुध वृश्चिक राशि गोचर करेंगे। रात तक शुभ योग और महत्वपूर्ण ग्रह गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन में बदलाव ला सकता है।

    मेष:मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको नई नौकरी के लिए आज ऑफर आ सकता है। परिवारजनों के आपसी तालमेल बनाकर रखें। व्यापार करने वालों के लिए अच्छे लाभ की प्रबल संभावना है। निवेश का अच्छा रिटर्न मिलेगा।

    वृषभ:वृष राशि वालों आज आपका दिन लकी रहेगा। किसी सिलसिले में विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। अपने व्यापार को और बढ़ाने के लिए नया प्लान बनायेंगे, योजनाएं सफल होंगी।

    मिथुन: मिथुन राशि वालों आपके लिए बदलाव लाने वाला दिन रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जिससे आपको अच्छा सहयोग मिलेगा। आपके व्यापार में लाभ होगा। किसी पारिवारिक आयोजन पर धन खर्च हो सकता है।

    कर्क: कर्क राशि वालों आपका दिन अच्छा बीतेगा। आप अच्छी रणनीति के साथ कार्यक्षेत्र का काम करेंगे। सहकर्मियों के साथ आपके ताल-मेल अच्छे रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक खर्च बढ़ेंगे।

    सिंह: सिंह राशि वालों आज के दिन आपकी पॉजिटिविटी बनी रहेगी। आज कार्य क्षेत्र में काम का दबाव रहेगा। आप समय पर कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आज आपके आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके करियर में प्रगति के योग हैं।

    कन्या:कन्या राशि वालों वालों आपके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको आज ज्यादा काम मिल सकता है। आपको आपके कलीग्स से पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार करने वालों को लाभ के योग हैं।

    तुला: आपके लिए सकारात्मक बदलाव लाने वाला दिन है। प्राइवेट सेक्टर में जॉब करने वाले लोगों को आज अच्छा प्रोजेक्ट मिल सकता है। जिसमें आप अपनी पूरी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

    वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों आपके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। नौकरी में बॉस का सहयोग मिलेगा। जिससे आपको काफी लाभ होने की संभावना है। साझेदारी के व्यापार में तालमेल अच्छा बना रहेगा। आपको किसी के माध्यम से धन लाभ हो सकता है।

    धनु: धनु राशि वालों आपके लिए सफलता दिलाने वाला दिन है। आपके सभी काम बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आज बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। जिसमें आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। कुछ कार्यों को लेकर आज भाग-दौड़ हो सकती है।

    मकर:मकर राशि वालों आज आप का उत्साह बढ़ेगा। आप अपने आपको भाग्यशाली अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नए मौके मिलेंगे। जीवनसाथी से आपको प्यार और सम्मान मिलेगा। जल्दबाजी में आज निर्णय लेने से बचें। आप के सामने कुछ भावनात्मक चुनौतियां आएंगी।

    कुंभ: कुम्भ राशि वालों आपके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपको किसी बड़े लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आपको आध्यात्मिक कार्यों में आनंद आएगा। आप किसी NGO के साथ जुड़कर समाज सेवा करने का मन बनाएंगे।

    मीन:मीन राशि वालों आपके लिए आज का दिन खुशहाल रहेगा। आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। छात्रों की रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लंबी यात्राओं के योग हैं। जिससे आपके व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक रूप से मजबूती आयेगी।

  • Punjab News: पगड़ी बेअदबी मामले को लेकर जत्थेदार कुदलीप सिंह गड़गज का बयान आया सामने, देखें वीडियो

    Punjab News: पगड़ी बेअदबी मामले को लेकर जत्थेदार कुदलीप सिंह गड़गज का बयान आया सामने, देखें वीडियो

    अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने पगड़ी के अपमान मामले पर कड़ा रिएक्शन दिया है। वहीं, मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि डेरा बाबा नानक की घटना के दौरान पगड़ी हटाए जाने की बात को राजनीति टकराव समझा जा सकता है, लेकिन किसी भी नेता का पगड़ी को लेकर घटिया बयान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पगड़ी न सिर्फ हमारा हमेशा रहने वाला धार्मिक निशान है, बल्कि गुरु पातशाह की दी हुई बादशाहत भी है। गुरबाणी साफ है – पगड़ी का सिर ही सबूत है। पगड़ी या उनके बारे में दूसरे बुरे शब्द बोलना बहुत बुरा है।

    जत्थेदार ने साफ कहा कि जिस व्यक्ति ने यह बयान दिया है, वह शायद पगड़ी की अहमियत से पूरी तरह अनजान है। “जिसने भी कभी पगड़ी पहनी हो, जिसे गुरु की परंपरा और सिख इतिहास का ज्ञान हो, वह कभी ऐसे अशब्द नहीं बोल सकता। यह एक निंदनीय घटना है।

    उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर संगत में बहुत गुस्सा है और इसे आम राजनीतिक बयानबाजी नहीं माना जा सकता। “देश की आजादी से लेकर सीमाओं की रक्षा तक—पगड़ी पहनने वाले सिखों का योगदान बेमिसाल है। ऐसे में पगड़ी की बेअदबी से पूरे देश की भावनाओं को ठेस पहुंचती है।

    उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति आती-जाती रहती है, लेकिन पगड़ी की शान हमेशा बनी रहनी चाहिए। चुनाव के माहौल में भी यह याद रखना चाहिए कि वोट मिलना या न मिलना दूसरी बात है, लेकिन गुरु की पगड़ी का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • Punjab News : पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने PITEX 2025 का उद्घाटन किया, देखें वीडियो

    Punjab News : पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने PITEX 2025 का उद्घाटन किया, देखें वीडियो

    हरपाल चीमा ने कहा– PITEX पंजाब को इंटरनेशनल ट्रेड हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम

    अमृतसर। देश के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अमृतसर में 19वें PITEX 2025 का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने पंजाब की आध्यात्मिक और आर्थिक विरासत की बहुत तारीफ़ की और कहा कि अमृतसर सिर्फ़ एक धार्मिक केंद्र ही नहीं है, बल्कि आज के दौर में कमर्शियल तरक्की का भी एक उभरता हुआ केंद्र बन रहा है। PITEX जैसे मेले पंजाब को नेशनल और इंटरनेशनल मार्केट से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

    कोविंद ने कहा कि यह एग्ज़िबिशन पंजाब सरकार के सपोर्ट से सफलतापूर्वक चल रही है और ऐसी कोशिशें दूसरे राज्यों में भी होनी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि भविष्य में दिल्ली जैसे बड़े शहरों में भी PITEX जैसे ट्रेड मेले लगाए जाने चाहिए ताकि पंजाब के प्रोडक्ट्स को और पहचान मिल सके।

    इस मौके पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि देश के चौथे पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद अपने परिवार के साथ PITEX 2025 में शामिल हुए, जिनका पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने PITEX के चेयरमैन और सभी ऑर्गनाइज़र को बेहतरीन इंतज़ामों के लिए बधाई दी। चीमा ने कहा कि मेले में पंजाब, नेशनल और इंटरनेशनल कंपनियों की बड़ी हिस्सेदारी से व्यापार को नई रफ़्तार मिल रही है।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान के जापान दौरे से पंजाब में बड़े पैमाने पर इन्वेस्टमेंट की उम्मीद जगी है, जिससे राज्य के युवाओं के लिए रोज़गार के नए मौके बनेंगे और पंजाब इंटरनेशनल व्यापार में और मज़बूती से आगे बढ़ेगा।

  • ऊना शहर को सुव्यवस्थित बनाने की कवायद और तेज,शहर में बढ़ा ‘नो पार्किंग–नो वेंडिंग ज़ोन’ का दायरा

    ऊना शहर को सुव्यवस्थित बनाने की कवायद और तेज,शहर में बढ़ा ‘नो पार्किंग–नो वेंडिंग ज़ोन’ का दायरा

    डीसी बोले… जन सुरक्षा और सुविधा है प्राथमिकता

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने, पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क किनारे हो रही अव्यवस्थित पार्किंग तथा अनधिकृत वेंडिंग पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है । इसी क्रम में जिलादंडाधिकारी जतिन लाल ने शुक्रवार को शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुधार को लेकर मोटर व्हीकल्स एक्ट, 1988 की धारा 115 एवं 117 के अंतर्गत दो महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू किए गए हैं।

    …अब डीसी चौक से ओम भुजिया भंडार तक का पूरा स्ट्रेच ‘नो पार्किंग–नो वेंडिंग ज़ोन’

    जारी आदेश के मुताबिक डीसी चौक से ओम भुजिया भंडार तक नो पार्किंग–नो वेंडिंग ज़ोन का विस्तार किया गया है। पहले जारी एक आदेश के अंतर्गत डीसी चौक से डिग्री कॉलेज ऊना तक के मार्ग को ‘नो पार्किंग–नो वेंडिंग’ ज़ोन घोषित किया गया था। अब इसमें विस्तार करते हुए इस प्रतिबंधित क्षेत्र को डीसी चौक से ओम भुजिया भंडार तक बढ़ा दिया गया है।

    इस विस्तारित क्षेत्र में सभी तरह की अवैध पार्किंग और वेंडिंग गतिविधियां पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगी। मोटर व्हीकल्स एक्ट, 1988 के अंतर्गत लागू नियम, प्रावधान और दंडात्मक कार्रवाई अब इस पूरे मार्ग पर समान रूप से लागू होंगे। संबंधित प्रवर्तन एजेंसियों को आदेशों का सख़्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    लाल बत्ती चौक से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना तक मार्ग भी ‘ नो पार्किंग–नो वेंडिंग ज़ोन’ घोषित

    डीसी ने कहा कि यह ध्यान में आया है कि लाल बत्ती चौक से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना तक के मार्ग पर अनियमित पार्किंग एवं अनधिकृत वेंडिंग के कारण यातायात में बाधा उत्पन्न होने के साथ ही पैदल यात्रियों को असुविधा और सुरक्षा संबंधी खतरे उत्पन्न हो रहे हैं। परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस संपूर्ण मार्ग को दोनों ओर तत्काल प्रभाव से नो पार्किंग–नो वेंडिंग ज़ोन घोषित कर दिया गया है।

    इस मार्ग पर केवल दो पूर्व-चिह्नित स्टॉपेज, एक पुराना बस स्टैंड के एग्ज़िट गेट के सामने तथा दूसरा सुविधा पैलेस के सामने, को यथावत रखा गया है। उपमंडल दंडाधिकारी ऊना को इन बस स्टॉपेज की उचित मार्किंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    स्थानीय पुलिस एवं परिवहन विभाग को आदेश के कड़ाई से पालन  सुनिश्चित करने को कहा गया है। आदेश का उल्लंघन करने पर मोटर व्हीकल्स एक्ट, 1988 तथा अन्य संबद्ध प्रावधानों के तहत दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

     सुगम यातायात, सुरक्षित मार्ग और नागरिकों के लिए बेहतर सुविधा है मकसद

    डीसी जतिन लाल ने कहा कि ऊना शहर में बढ़ते यातायात दबाव, सड़क किनारे अनधिकृत पार्किंग और अतिक्रमण की समस्या से निजात के लिए प्रशासन ठोस कदम उठा रहा है।

    उन्होंने कहा कि इन आदेशों का मक़सद केवल ट्रैफिक फ्लो को दुरुस्त करना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करना, पैदल यात्रियों के लिए सुगम मार्ग सुनिश्चित करना और बाजार में स्वस्थ, अनुशासित एवं सभी के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना है।

    उन्होंने सभी नागरिकों, व्यापारियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें और ऊना शहर को बेहतर, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने में सहयोगी बनें।

  • Punjab News: चुनावी रंजिश को लेकर AAP कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला, कई लोग गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: चुनावी रंजिश को लेकर AAP कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला, कई लोग गंभीर घायल, देखें वीडियो

    अमृतसर। जिले के राजासांसी इलाके में चुनावी रंजिश को लेकर AAP कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये हमला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया है। जिसमें 5 घायल लोग घायल हो गये हैं। हमले में कई कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई हैं। दो घायल ICU में भर्ती हैं और एक वेंटिलेटर पर है।

    वहीं, आम आदमी पार्टी की चुनाव क्षेत्र इंचार्ज सोनिया मान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद चुनाव में उम्मीदवार लखविंदर सिंह लक्खा और उनके साथियों पर हमला किया। हमले के दौरान उन पर हंसिया से हमला किया गया और गोलियां भी चलाई गईं, जिससे पांच कार्यकर्ता घायल हो गए। सोनिया मान ने कहा कि लखविंदर लाखा चुनाव प्रचार करने जा रहे थे, तभी उन्हें घेरकर हमला किया गया। हमले में लाखा और दूसरे कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कांग्रेस की खुली गुंडागर्दी है जो डर पैदा करने और उन्हें चुनाव से पीछे धकेलने के लिए की गई है।

    मौके पर मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और MLA कुलदीप धारीवाल भी अमनदीप हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों का हालचाल पूछा। मंत्री भुल्लर ने कहा कि डेमोक्रेसी में सभी को चुनाव लड़ने का हक है और अपोज़िशन पार्टी की तरफ से की गई हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। इस बारे में DSP नीरज कुमार ने कहा कि कल नॉमिनेशन के दौरान हुए विवाद के बाद आज लखविंदर सिंह समेत कुछ वर्कर्स पर हमला हुआ। चार लोग हॉस्पिटल में एडमिट हैं। फायरिंग की मेडिकल कन्फर्मेशन की जा रही है। पीड़ितों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

  • रोडवेज बस से डीजल चोरी करने का वीडियो Social media पर हुआ Viral.

    रोडवेज बस से डीजल चोरी करने का वीडियो Social media पर हुआ Viral.

    Viral Video News : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें हरिद्वार में रोडवेज बस से डीज़ल चोरी होते साफ दिख रहा है। इस वीडियो ने पूरे परिवहन विभाग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार हरिद्वार क्षेत्र में यह काम काफी समय से चल रहा था। बसों से डीजल निकालकर इसे निजी वाहनों, ट्रकों, मैक्सियों और आसपास के कुछ गैरेजों में बेचा जाता है। अब वीडियो सामने आने के बाद यह पूरी व्यवस्था खुलकर उजागर हो गई है।

    इस तरह की चोरी किसी एक व्यक्ति से संभव नहीं होती। इसमें कई लोगों की मिलीभगत होती है, जैसे चालक और परिचालक का आपस में सेटिंग करना। फर्जी डीजल एंट्री भरना। जितनी खपत नहीं होती, उससे ज्यादा खपत दिखाना। सुनसान जगहों पर बस रोककर ड्रम या कैन में डीजल निकालना। वीडियो में दिखाई गई घटना इस पूरे सिस्टम का तरीका साफ-साफ दिखाती है।

    स्थानीय लोगों ने मामले को लेकर कही ये बात
    कई स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने देर रात बसें सुनसान जगहों पर खड़ी देखी हैं। वहां कुछ लोग ड्रम या पाइपों के साथ डीज़ल निकालते दिखाई देते थे। लेकिन लगातार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। सरकार को आर्थिक नुकसान और यात्रियों की सुरक्षा पर खतरा। इस रैकेट की वजह से सरकार को हर महीने लाखों रुपये का नुकसान होता है।

    साथ ही बस को बीच में कहीं रोककर डीज़ल निकालना यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बनता है। कभी-कभी बसें निर्धारित समय पर नहीं पहुंचतीं क्योंकि इन्हें चोरी के लिए बीच रास्ते रोका जाता है।

    वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने की कार्रवाई की मांग
    वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा है और वे सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यह साफ है कि बिना अंदरूनी कर्मचारियों की मदद के इतनी बड़ी चोरी संभव नहीं। अब उम्मीद यही है कि इस बार जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी और ऐसे रैकेट को पूरी तरह खत्म किया जाएगा।

     

  • Haryana News: हुड़दंगबाजों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा, देखें वीडियो

    Haryana News: हुड़दंगबाजों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा, देखें वीडियो

    पंचकूला। ट्रैफिक पुलिस ने कालका मुख्य मॉर्किट में सड़क पर म्यूजिक बजाकर और हुड़दंग मचाते हुए ट्रैक्टर चला रहे युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। सुरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर युवकों को रोका और उनकी पहचान की। जांच में पता चला कि युवकों के पास न तो वैध वाहन दस्तावेज़ थे और न ही ड्राइविंग लाइसेंस। पुलिस ने ट्रैक्टर को इंपाउंड कर 32,000 रुपये का चालान काटा।

    डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने मामले संबंधी कहा है कि सड़कें किसी की निजी संपत्ति नहीं हैं कि कोई तेज आवाज में म्यूजिक बजाकर, स्टंट करके या हुड़दंग मचाकर आम लोगों को परेशान करे। हमारी टीम हर ऐसे तत्व पर लगातार नजर रखे हुए है, और जो भी व्यक्ति नियम तोड़ेगा, उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। कानून सबके लिए बराबर है चाहे ट्रैक्टर हो, कार हो या बाइक। पंचकूला की सड़कें सुरक्षित रहें, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी तरह की लापरवाही या सड़क पर हुड़दंगबाजी देखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।