Blog

  • Elon Musk की बढ़ी मुश्किलें, यूरोपीय यूनियन ने इस वजह से X प्लेटफॉर्म पर लगाया भारी जुर्माना

    Elon Musk की बढ़ी मुश्किलें, यूरोपीय यूनियन ने इस वजह से X प्लेटफॉर्म पर लगाया भारी जुर्माना

    नई दिल्ली: एलन मस्क के सोशल मीडिया एक्स प्लेटफॉर्म पर खतरा मंडराता दिख रहा है। यूरोपीय यूनियन ने एक्स पर बड़ा डिजिटल प्रहार करते हुए 120 मिलियन यूरो का भारी जुर्माना लगा दिया है। यूरोपियन अधिकारियों के अनुसार, एक्स पर डिजिटल नियम लागू होने के बाद यूजर्स को स्कैम, गलत जानकारी और मैनिपुलेशन का खतरा बढ़ गया था।

    डीएसए ने जांच के बाद लिया फैसला

    यूरोपीय आयोग की ओर से यह फैसला दो साल तक जांच करने के बाद लिया गया है। यह जांच यूरोपीय आयोग ने डिजिटल सर्विसेज एक्ट के अंतर्गत ली थी। यह 27 देशों वाले यूरोपीय संघ की एक कड़ी डिजिटल नीति है। इसका उद्देश्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को यह सुनिश्चित करवाया है कि वह कोई भ्रामक, हानिकारक और अवैध सामग्री को रोकने में ज्यादा ध्यान दें। डीएसए के नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना लगाया जाता है परंतु इसको एक्स ने नजरअंदाज कर दिया था।

    नियमों का किया उल्लंघन

    आयोग के अनुसार, एक्स ने पारदर्शिता से जुड़े हुए कई नियम तोड़े हैं। नीले टिक के डिजाइन को भी इसमें झूठा बताया गया है। इससे यूजर्स में धोखा और ऑनलाइन हेरफेर का जोखिम भी बढ़ सकता है। इसके अलावा विज्ञापन डाटाबेस से जुड़ी जानकारी को साफ और आसानी से उपलब्ध करवाने में भी एक्स विफल रहा है। यूरोपीय नियमों के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को अपने सभी डिजिटल विज्ञापनों के बारे में डिटेल में जानकारी देनी चाहिए कि किसने पैसे दिए, किसको टारगेट किया गया और किस उद्देश्य से विज्ञापन चलाया गया परंतु एक्स का विज्ञापन डाटाबेस तकनीकी खामियों और लंबे एक्सेस डिले के कारण अधूरा और अस्पष्ट है। आयोग ने यह आरोप भी लगाया है कि एक्स रिसर्चर्स को डेटा तक पहुंचने में जरुरी बाधाएं डालता है इससे ऑनलाइन स्कैम, फेक ऐड्स और गलत सूचनाओं की जांच भी शामिल है।

    यूजर्स को गुमराह कर रहा एक्स

    यूरोपियन यूनियन के उपाध्यक्ष ने बयान जारी करते हुए कहा कि – ‘यूजर्स को भ्रमित करना, विज्ञापन का डेटा छिपाना और रिसर्चर्स को बाहर रखना EU के डिजिटल इकोसिस्टम में स्वीकार नहीं किया जाएगा। डीएसए का यह मकसद यूजर्स की सुरक्षा को देखना है। एक्स ने इन नियमों को नजरअंदाज किया है’। एलन मस्क या कंपनी की ओर से इस फैसले पर अभी कोई प्रतिक्रिया फिलहाल सामने नहीं आई है।  
  • Jalandhar News: हेरोइन और 2 लाख की ड्रग मनी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: हेरोइन और 2 लाख की ड्रग मनी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम को लेकर कमिशनरेट पुलिस ने 2 आरोपियों को गिफ्तार किया है। दरअसल, ACP (D) जेअंत पुरी और अमरबीर सिंह के नेतृत्व में CIA इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से 80 ग्राम हेरोइन और 2,05,000 की ड्रग मनी बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि 4 दिसबंर को CIA स्टाफ की पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए फोकल पॉइंट जालंधर से दो व्यक्तियों को शक के आधार पर काबू किया गया।

    आरोपियों की तालाशी के दौरान भारी मात्रा में नगदी और हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ़ साजन पुत्र गुरजीत सिंह निवासी प्रीत नगर सोढल रोड थाना डिविजन नंबर 8 जालंधर और प्रभजोत उर्फ़ प्रभ पुत्र जसपाल निवासी प्रीत नगर सोढल रोड, जालंधर के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्ज़े से 80 ग्राम हेरोइन समेत 2,05,000 की ड्रग मनी बरामद की गई।

    आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 295, दिनांक 4 दिसंबर 2025 के अंतर्गत धारा 21, 27-A, 61-85 NDPS एक्ट के तहत थाना डिविजन नंबर 8 जालंधर में दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गुरप्रीत सिंह उर्फ़ साजन के खिलाफ पहले भी मुकदमा संख्या 133, दिनांक 08.05.2022 धारा 21, 61-85 NDPS एक्ट के तहत थाना डिविजन नंबर 8 जालंधर में दर्ज है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से फ़ॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे है।

  • Mehar Chand Polytechnic College की ऋचा अरोड़ा को मिला बेस्ट Polytechnic Teacher Award

    Mehar Chand Polytechnic College की ऋचा अरोड़ा को मिला बेस्ट Polytechnic Teacher Award

    जालंधर (Ens): मेहर चन्द पॉलीटैक्निक कॉलेज के मैकेनिकल विभाग की प्रमुख ऋचा अरोड़ा को बेस्ट पॉलीटेक्निक टीचर का अवॉर्ड मिला है। इंडियन सोसाइटी फॉर टैक्निकल द्वारा आयोजित 55वें राष्ट्रीय सम्मेलन में उन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

    यह प्रतिष्ठित सम्मान उनको तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उनके श्रेष्ठ योगदान और शैक्षिक नेतृत्व के लिए दिया गया है। यह सम्मान उन्होंने अपनी टीम और छात्रों की कड़ी मेहनत का नतीजा बताया है। इस दौरान ऋचा अरोड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

    मेहर चन्द पॉलीटैक्निक के प्रिसिंपल डॉ. जगरुप सिंह ने उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि – ‘यह अवॉर्ड उनके शैक्षिक समर्पण और छात्रों के विकास में उनके योगदान का एक उचित और सम्मानजनक रुप है। हम गर्व महसूस करते हैं कि हमारे संस्थान में ऐसे समर्पित शिक्षक हैं। यह अवॉर्ड उनके शैक्षिक दृष्टिकोण और विद्यार्थियों के अकादमिक और व्यवहारिक अनुभवों को अच्छा बनाने के उनके कड़े प्रयासों का प्रमाण है’।

    स्टूडेंट चैप्टर के इंचार्ज ने कहा कि – ‘उनकी शिक्षण के प्रति प्रतिबद्धता और छात्रों को प्रोत्साहित करने का तरीका सबके लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। उनका नेतृत्व छात्रों को हमेशा नई ऊंचाईयों तक पहुंचाता है’। मैकेनिकल विभाग के शिक्षक प्रभु दयाल, रोहित कुमार, अमित शर्मा और सुशांत शर्मा ने प्रतिष्ठित सम्मान मिलने पर उन्हें बधाई दी।

    उन्होंने कहा कि – ‘उनका समर्पण और मेहनत हमारे लिए प्रेरणा का स्त्रोत रही है। हमें यह गर्व है कि हम उनके साथ काम कर रहे हैं’। इस पुरस्कार समारोह में कई प्रमुख शिक्षाविदों और पेशवरों ने भी भाग लिया।

     

     

     

  • Jalandhar News: सीवरेज सफाई को लेकर हुए विवाद में कांग्रेस पार्षद सहित कई लोगों पर FIR दर्ज

    Jalandhar News: सीवरेज सफाई को लेकर हुए विवाद में कांग्रेस पार्षद सहित कई लोगों पर FIR दर्ज

    जालंधर, ENS: थाना-1 के अधीन आते वार्ड-2 के न्यू गुरु अमरदास नगर में वार्ड पार्षद आशु शर्मा का आप कार्यकर्ता इंद्रजीत के साथ विवाद हो गया था। दरअसल, पार्षद द्वारा सीवरेज सफाई के लिए सुपर सक्शन मशीन बुलाई थी। आरोप है कि इस दौरान चुनाव हारने वाले आम आदमी पार्टी के नेता ने आकर विवाद शुरू कर दिया और सीवरेज की सफाई को बीच में ही रुकवा दिया था।

    पार्षद आशु शर्मा ने आरोप लगाया कि आप नेता के साथ आए युवक ने उन पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद उन्होंने अपना बचाव करते हुए उसके हाथ पर मुक्का मार दिया और लोडेड पिस्तौल नीचे गिर गई। गनीमत रही कि पिस्तौल से गोली नहीं चली, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

    वहीं इस मामले को लेकर थाना-1 की पुलिस ने में FIR दर्ज कर ली गई है। थाना 1 की पुलिस ने शिकायतकर्ता सिमरनजीत सिंह की शिकायत पर कांग्रेसी महिला पार्षद आशु शर्मा व उसके पति गौरव शर्मा, बंटी अरोड़ा, अनमोल कालिया व सहित 6 पर एससी एक्ट और BNS की 115(2), 304, 351(3), 190, 191, आर्म्स एक्ट 25 (1- B) (a) तथा SC ST act 1989 की 3(1) धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • UK ने Babbar Khalsa की फंडिंग पर लगाई रोक, टेरर फंडर रेहल की फ्रीज की संपत्ति

    UK ने Babbar Khalsa की फंडिंग पर लगाई रोक, टेरर फंडर रेहल की फ्रीज की संपत्ति

    नई दिल्लीः भारत सरकार के लगातार दबाव के बाद ब्रिटेन ने खालिस्तान पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। ब्रिटेन सरकार ने पहली बार अपने घरेलू आतंकवाद-रोधी नियमों का इस्तेमाल किया है। यूनाइटेड किंगडम (UK) ने भारत विरोधी गतिविधियों और आतंकवाद पर नकेल कसते हुए एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। ब्रिटेन सरकार ने पहली बार अपने घरेलू आतंकवाद-रोधी नियमों का इस्तेमाल किया है। इसके तहत उसने एक ब्रिटिश सिख व्यापारी और उससे जुड़े एक समूह पर प्रतिबंध लगाते हुए उनकी संपत्तियों को फ्रीज कर दिया है। गुरप्रीत सिंह रेहल की संपत्ति भी जब्त की जा सकती है।

    गुरप्रीत सिंह रेहल पर भारत में आतंकवाद फैलाने वाले संगठनों से जुड़े होने का आरोप है। उनकी संपत्ति फ्रीज कर दी गई है और उन्हें कंपनी निदेशक के पद से अयोग्य घोषित किया गया है। इसके तहत रेहल अब किसी भी कंपनी का निदेशक बनने या प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी कंपनी का संचालन करने की अनुमति नहीं होगी। यूके के ट्रेजरी विभाग के अनुसार, गुरप्रीत सिंह रेहल बब्बर खालसा और बब्बर अकाली लहर की आतंकी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल है। उस पर आरोप है कि वह इन संगठनों के लिए न केवल वित्तीय सेवाएं मुहैया करा रहा था, बल्कि हथियारों और सैन्य सामग्री की खरीद में भी मदद कर रहा था।

    इसके अलावा, वह संगठन के लिए नई भर्तियां करने और आतंकवाद को बढ़ावा देने का काम भी कर रहा था। वित्त मंत्री लूसी रिग्बी ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा ब्रिटेन की वित्तीय प्रणाली का दुरुपयोग करने पर हम चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक कार्रवाई दर्शाती है कि हम आतंकवाद के वित्तपोषण को रोकने के लिए अपने पास मौजूद हर तरीके का इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं, चाहे वह कहीं भी हो और चाहे इसके लिए कोई भी जिम्मेदार हो। उन्होंने यह भी जोड़ा कि ब्रिटेन शांतिप्रिय समुदायों के साथ खड़ा है और हिंसा तथा नफरत फैलाने वालों का कड़ा विरोध करता है।

  • सभी यात्रियों के Refund क्लियर करने को लेकर सरकार का Indigo को अल्‍टीमेटम

    सभी यात्रियों के Refund क्लियर करने को लेकर सरकार का Indigo को अल्‍टीमेटम

    नई दिल्लीः देश भर में इंडिगो की फ्लाइट रद्द होने और देरी से पहुंचने को लेकर यात्री काफी परेशान है। 5 दिसंबर को एक ही दिन में 1,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द होने से देशभर के बड़े एयरपोर्टों पर हड़कंप मच गया। पिछले 4 दिनों में 1700 से ज्यादा विमान रद्द किए गए हैं। आने वाले 15 दिनों तक ये परेशानी बनी रह सकती है। कंपनी ने कहा है कि आज 6 दिसंबर को रद्द होने वाली फ्लाइट्स की संख्या 1,000 से कम रहने की उम्मीद है, लेकिन हालात अब भी पूरी तरह सामान्य नहीं हैं। अचानक स्टाफ की कमी और तकनीकी मैनेजमेंट से जुड़ी दिक्कतों के कारण दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर, इंदौर, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम जैसे बड़े शहरों में सैकड़ों यात्री फंसे हुए हैं। लोग टिकट महंगे होने और अव्यवस्था को लेकर नाराजगी जता रहे हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    वहीं नागरिक उड्डयन मंत्रालय MoCA ने उड़ानों में चल रही भारी अव्यवस्था के बीच इंडिगो एयरलाइंस के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। सरकार द्वारा इंडिगो को अल्टीमेटम जारी किया गया है। सरकार ने एक आधिकारिक आदेश जारी करते हुए साफ कर दिया है कि सभी रद्द या बाधित उड़ानों के लिए रिफंड प्रक्रिया को रविवार, 7 दिसंबर की रात 8:00 बजे तक हर हाल में पूरा करना होगा। मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि अगर इस आदेश का पालन नहीं किया गया, तो एयरलाइन के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। मंत्रालय ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए एयरलाइंस को निर्देश दिया है कि जिन यात्रियों की यात्रा योजनाएं उड़ानों के रद्द होने से प्रभावित हुई हैं, उनसे कोई भी रिशेड्यूलिंग चार्ज नहीं वसूला जाएगा। सरकार का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि संकट की इस घड़ी में यात्रियों पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ न पड़े।यात्रियों के खोए या पीछे छूट गए सामान को लेकर भी कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। मंत्रालय ने इंडिगो को आदेश दिया है कि रद्दीकरण या देरी के कारण यात्रियों से अलग हुआ सारा सामान अगले 48 घंटों के भीतर उनके घर या बताए गए पते पर पहुंचाया जाए। एयरलाइंस को ट्रैकिंग और डिलीवरी के बारे में यात्रियों के साथ स्पष्ट संचार बनाए रखने को कहा गया है। शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए इंडिगो को समर्पित यात्री सहायता और रिफंड सुविधा सेल स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। इन सेलों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे खुद प्रभावित यात्रियों से संपर्क करें और बिना किसी फॉलो-अप के रिफंड और वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित करें। जब तक परिचालन पूरी तरह स्थिर नहीं हो जाता, तब तक ऑटोमैटिक रिफंड सिस्टम सक्रिय रहेगा। मंत्रालय ने कुछ एयरलाइनों द्वारा वसूले जा रहे मनमाने हवाई किराये पर भी गंभीरता दिखाई है। यात्रियों को अवसरवादी मूल्य निर्धारण से बचाने के लिए मंत्रालय ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रभावित मार्गों पर उचित किराया सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और छात्रों की सुविधा के लिए निगरानी तंत्र को मजबूत किया गया है।  
  • Steal के बर्तन में न रखें ये 3 चीजें, बढ़ जाएगा Food Poisoning का खतरा!

    Steal के बर्तन में न रखें ये 3 चीजें, बढ़ जाएगा Food Poisoning का खतरा!

    सेहत: महिलाएं खाना स्टोर करने के लिए स्टील के बर्तन और टिफिन ही ज्यादा पसंद करती हैं। इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि स्टील के बर्तन टिकाऊ होते हैं। इन्हें साफ करना आसान होता है और ये लंबे समय तक भी चलते हैं परंतु क्या आप यह जानते हैं कि कुछ खाने की चीजें स्टील के बर्तन में नहीं रखनी चाहिए। यदि आप इन चीजों को स्टील के बर्तन में रखते हैं तो इससे सिर्फ उनका स्वाद ही नहीं खराब होगा बल्कि आपकी सेहत के लिए भी खतरा हो सकती हैं।

    फूड पॉइजनिंग का बढ़ेगा खतरा

    कुछ फूड आइटम्स में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो स्टील के साथ मिलकर रिएक्शन कर सकते हैं। इन फूड्स और स्टील के बर्तन के बीच में कैमिकल रिएक्शन हो सकता है। इससे खाने का स्वाद खराब हो सकता है। इसके अलावा ऐसे फूड का पोषण भी खो सकता है। इससे फूड पॉइजनिंग और पेट संबंधी दिक्कतों का खतरा बढ़ सकता है।

    अचार

    यह हर घर की रसोई में शामिल होता है और अक्सर इसको लंबे समय तक स्टोर किया जाता है। अचार में नैचुरल एसिड मौजूद होता है। यह एसिड स्टील के साथ केमिकल रिएक्शन कर सकता है। कुछ मामलों में तो यह रिएक्शन खाने को नुकसान भी पहुंचा सकता है इसलिए आचार को हमेशा कांच या प्लास्टिक के कंटेनर में ही रखना चाहिए ताकि क्वालिटी बनी रहे और सेहत पर बुरा असर न हो।

    दही

    यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है परंतु दही को स्टील के बर्तन में नहीं रखना चाहिए। इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो स्टील के साथ मिलकर खराब रिएक्शन कर सकते हैं। इससे दही का स्वाद भी खराब होगा और यह जल्दी खराब हो सकता है। इसके अलावा स्टील के बर्तन में दही रखने से फर्मेंटेशन की प्रक्रिया आसान होती है। इससे यह खाने योग्य नहीं रहता। ऐसे में दही को हमेशा कांच या मिट्टी के बर्तन में ही स्टोर करें। मिट्टी के बर्तन में यह सिर्फ ताजा ही नहीं रहेगा बल्कि इसका स्वाद भी अच्छा रहेगा।

    फल

    यह विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। ऐसे में इनको सही तरीके से स्टोर करना जरुरी होता है। स्टील के बर्तन में फलों को रखने से यह जल्दी खराब हो सकते हैं। इसके अलावा उनका स्वाद भी बिगड़ सकता है। स्टील के बर्तन फलों की नमी बढ़ाएंगे। इससे फल जल्दी सड़ जाएंगे। फलों को स्टोर करने के लिए एयर टाइट ग्लास कंटेनर सबसे बेस्ट रहेगा। यदि आप चाहते हैं तो अच्छी क्वालिटी वाला प्लास्टिक कंटेनर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे फल ज्यादा समय तक ताजा और सुरक्षित रहेंगे।    
  • चरित्र पर शक के चलते पत्नी की हत्या, पुलिस और परिजनों को बताने के बाद आरोपी फरार

    चरित्र पर शक के चलते पत्नी की हत्या, पुलिस और परिजनों को बताने के बाद आरोपी फरार

    हिसारः शहर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पति ने अपनी पत्नी का गला दबा कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने चरित्र संदेह के चलते उसका गला तब तक दबाए रखा, जब तक उसकी सांसें नहीं थम गई। इसके बाद आरोपी ने अपनी ससुराल और अपने माता-पिता को फोन कर इसकी सूचना दी। इतना ही नहीं आरोपी ने खुद ही डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस के आने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, हिसार के गांव डोभी निवासी मोनिका (23) की शादी मांगेराम से हुई थीदोनों के बीच में काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी के चलते उनके बीच अक्सर झगड़ा रहता था। पति मांगेराम अक्सर पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी के चलते शनिवार सुबह फिर से उनके बीच झगड़ा हुआ। झगड़े के बीच उसने पत्नी का गला दबा दिया। आरोपी ने तब तक उसका गला नहीं छोड़ा, जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई।

    पत्नी की मौत होने की पुष्टि होने के बाद मांगेराम ने खुद अपने ससुराल वालों को और माता-पिता को फोन कर जानकारी दी। साथ ही डायल 112 पुलिस को भी खुद ही बुलाया। पुलिस के आने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला दो साल के बेटे की मां थी।

    बालसमंद पुलिस चौकी इंचार्ज शेषकरण ने बताया कि हत्या के कारणों और परिस्थितियों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल मृतक महिला के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: ट्रक और बाइक की टक्कर में एक की मौत, 3 घायल

    Punjab News: ट्रक और बाइक की टक्कर में एक की मौत, 3 घायल

    फरीदकोटः सर्दियां शुरू होते ही सड़क हादसों में बढ़ौतरी शुरू हो गई है। दरअसल, घने कोहरे के कारण सड़क हादसे हो रहे है। ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। दरअसल, कोहरे के कहर के कारण फरीदकोट-फिरोजपुर हाईवे 15 पर पिपली गांव के पास बासमती की बोरियों से भरा एक ट्रक मोटरसाइकिल से टकराकर बेकाबू होकर नहर के पुल पर पलट गया। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रक ड्राइवर समेत 3 अन्य घायल हो गए।

    उन्हें इलाज के लिए फरीदकोट के जीजीएस मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रक पलटने के कारण हाईवे 15 पूरी तरह से ब्लॉक हो गया। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना सिटी 2 के चीफ ऑफिसर सुखदर्शन शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि फिरोजपुर रोड पर एक हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि बोरियों से भरा एक ट्रक मोटरसाइकिल से टकराकर सड़क के बीच में पलट गया है।

    उन्होंने बताया कि इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रक ड्राइवर समेत 3 लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है, जिसका शव जीजीएस मेडिकल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस सड़क खुलवाने की कोशिश कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Jalandhar News: बाबा साहेब की 70वीं पुण्यतिथि पर मेयर विनीत धीर व पवन टीनू का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बाबा साहेब की 70वीं पुण्यतिथि पर मेयर विनीत धीर व पवन टीनू का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः हर साल 6 दिसंबर को भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है। महापरिनिर्वाण दिवस 2025 संविधान के रचयिता और दलितों के मसीहा बाबासाहेब डॉ. बीआर अंबेडकर की 70वीं पुण्यतिथि है। देश भर में भारत रत्न डा. बीआर अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी जा रही है। आज प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डा. बाबा साहिब आंबेडकर को याद करते हुए उनकी दूरदर्शी सोच, न्याय और समानता के प्रति अटूट वचनबद्धता, और संवैधानिक मूल्यों ने भारत की विकास यात्रा को आकार दिया है। इसी के उलक्ष्य में मेयर विनीत धीर, आप नेता पवन टीनू, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत तथा अन्य आम आदमी पार्टी के नेता व कार्यकर्त्ता जालंधर के डा. आम्बेडकर चौक में इकट्ठा हुआ। उन्होंने इस दौरान डां. बीआर आम्बेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

    संबोधित करते हुए मेयर विनीत धीर ने कहा कि महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहेब को दिल से श्रद्धांजलि देने के लिए आप के कई नेता पहुंचे हैं और डा. बीआर आम्बेडकर को नमन किया है। उन्होंने कहा कि सभी लोग बाबा साहेब की शिक्षाओं पर चले और अन्य लोगों को भी जागरूक करें। आज अगर हम बड़े पदों और सरकारी नौकरियों पर बैठे हैं, वह बाबा साहेब की ही देन है और आने वाली पीढ़ियां उन्हें हमेशा याद रखे।

    पवन टीनू ने बताया कि आज संविधान को बचाने के लिए और बाबा साहेब के मिशन और उनकी शिक्षाओं पर चलते हुए संविधान को लोगों तक पहुंचाया जाए। उनके नारे एजुकेट, एजिटेड और आर्गेनाइज के नारे को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर कोई इकट्ठा हो और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो।

    इस दौरान संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि डा. बीआर आम्बेडकर द्वारा दिए गए समानता के अधिकार से ही आज हम वोट देने के योग्य हुए हैं और देश के लिए उनके द्वारा किए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इसलिए हमेशा बाबा साहेब की शिक्षाओं पर चलकर मेहनत के साथ बड़े मुकाम पर पहुंचना चाहिए।