ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्व के अंतर्गत आते गांव कौहाड़छन्न में दो पक्षों में जमीनी विवाद के चलते सास और बहू के साथ मारपीट हो गई जिस पर पुलिस ने कईयों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों पक्षों में आपसी लड़ाई झगडा होने के कारण घायल व्यक्तिओं का अम्ब अस्पताल में चिकित्सा जांच करवाई गई है।
पुलिस को दी शिकायत में श्रीमति अंजली पत्नी अमित कुमार निवासी गांव कौहाड़छन्न डा0 सलोई तह0 अम्ब जिला ऊना ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि बीते रोज दिन के समय जब यह व इसकी सास पुष्पा रानी घर पर थे तो इनके पडोसी भूपिंद्र सिंह पुत्र शिव सिंह, भूपिंद्र सिंह की पत्नी रेणु वाला, उसकी माता शारदा देवी तथा अश्वनी कुमार इनके घर के पीछे डंगा दे रहे थे तथा यह व इसकी सास पुष्पा रानी उस तरफ अपना काम करने गए तो अचानक उन्होंने इनके साथ गाली-गलौच करके इनके साथ मारपीट की।
जिससे इन्हें चोटें आई । वहीं मैडिकल आफिसर ने अपनी अन्तिम राय में पुष्पा रानी को Grevious injury लगना बताया है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर उपरोक्त लोगों के विरुद्ध वीएनएस की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।










मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि अब इस योजना का लाभ 3 माह के अंतराल में दिया जाएगा और 3 माह की राशि का एक साथ भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह योजना सिर्फ आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि महिलाओं के सामाजिक सशक्तिकरण और आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में एक मजबूत पहल है।
गत 25 सितंबर को ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी’ ऐप का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के 109वें जन्मदिवस के अवसर पर किया था। उसके बाद 1 नवंबर को पात्र महिलाओं को पहली किस्त जारी कर उन्हें लाभ प्रदान किया गया।
इस ऐप पर गत 30 नवंबर तक 9 लाख 592 महिलाओं ने आवेदन किया है। इनमें से 7 लाख 1 हजार 965 महिलाएं पात्र पाई गई हैं। इनमें से 5 लाख 58 हजार 346 महिलाओं ने अपना आधार KYC पूरा कर लिया है। जबकि, 1 लाख 43 हजार 619 महिलाओं का वेरिफिकेशन पेंडिंग है।
जिन महिलाओं का आधार केवाईसी का अंतिम चरण अभी भी बकाया है, उनसे निवेदन है कि वे जल्द से जल्द इसे पूरा कर लें। जैसे ही यह प्रोसेस पूरा होगा, उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
राज्य सरकार ने जन कल्याण के लिए जो संकल्प किए थे, उसे सरकार लगातार पूरा कर रही है। हर घर – हर गृहिणी योजना के तहत लगभग 15 लाख से ज्यादा महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। इसके अलावा किडनी रोगियों को फ्री डायलिसिस की सुविधा प्रदान की गई है। इतना ही नहीं हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां किसानों की फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की जा रही है।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय अधिकारिता अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अंत्योदय (सेवा) विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुपमा, सूचना जनसंपर्क भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक के मकरंद पांडुरंग, सेवा विभाग के निदेशक प्रशांत पंवार और सूचना जनसंपर्क भाषा एवं संस्कृति विभाग की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) वर्षा खांगवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
