Blog

  • Jalandhar News: रैणक बाजार में ACP ने वाहनों के खिलाफ की कार्रवाई, काटे चालान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: रैणक बाजार में ACP ने वाहनों के खिलाफ की कार्रवाई, काटे चालान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: रैणक बाजार में गलत तरीके से पार्किंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आज एसीपी ट्रैफिक जसजोत सिंह द्वारा कार्रवाई की गई। इस दौरान गलत पार्किंग करने वाले वाहन चालकों के पुलिस ने चालान काटे। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी ने बताया कि थाना 4 की पुलिस के साथ मिलकर ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान अवैध पार्किंग वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

    वहीं भगवान वाल्मीकि चौक पर ई-रिक्शा चालकों की एंट्री बैन होने के बावजूद वह बाजारों में घूम रहे है, उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है, इसको लेकर एसीपी ने कहाकि उनके ध्यान में आज मामला आया है, जल्द ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ पॉलिसी बनाई जाएगी। वहीं दुकानदार विजय का कहना हैकि जब दुकान पर ग्राहक आते है तो वह सड़क के बीच में वाहन खड़ा कर देते है।

    उनका कहना है कि जब वह वाहन चालक को पार्किंग में वाहन लगाने के लिए कहा जाता है। इस दौरान वाहन चालक गलत व्यवहार करते हैं और लड़ाई का कारण बन जाता है। वहीं ई-रिक्शा चालकों को लेकर कहा कि वह भगवान वाल्मीकि चौक की ओर से भले ही पुलिस द्वारा उनकी एंट्री बैन की है, लेकिन वह मिलाप चौक, नाज सिनेमा की ओर से बाजार में आ जाते है, जिसके कारण बाजार में ट्रैफिक की व्यवस्था बनी रहती है।

  • पिकअप चालक के सिर पर किया बेसबॉल से प्रहार, तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

    पिकअप चालक के सिर पर किया बेसबॉल से प्रहार, तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित:पुलिस थाना गगरेट के अंतर्गत आते गांव चलेट में गाड़ी चालक के सिर पर कुछ लोगों ने बेसबॉल से प्रहार किया, जिस पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।पुलिस को दी शिकायत में अशवान खान पुत्र प्रमोद दीन निवासी डंगोह खास तहसील घनारी जिला ऊना ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि बीती रात समय करीब 9:30 बजे यह अपनी गाड़ी पिकअप में बैठकर दूसरी गाड़ी के चालक विक्की के साथ बातचीत कर रहा था।

    तो जब यह अपनी गाड़ी लेकर चलेट से घर को जाने लगा तो शेर मोहम्मद पुत्र नतीफ़ मोहम्मद निवासी डांगोह खास, नितिन कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी डांगोह खास, इमरान खान उर्फ इफू निवासी पिरथीपुर तहसील घनारी जिला ऊना इसकी गाड़ी के आगे खड़े होकर इसके साथ गाली गलौज करने लगे तो इतने में शेर मोहम्मद ने अपने हाथ में लिए बेस वॉल से इसके सिर पर चोट मार दी । जब यह गाड़ी से उतरा तो तीनों ने इसका रास्ता रोककर इसके साथ मारपीट की। जिससे इसे चोटें आई हैं। वहीं पुलिस ने उपरोक्त के विरुद्ध वीएनएस की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत पुलिस थाना गगरेट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • जिला ऊना में हाईकोर्ट आदेशों की अवहेलना – भार ढोने वाले वाहनों में यात्रियों की ढुलाई जारी, प्रशासन मूक दर्शक

    जिला ऊना में हाईकोर्ट आदेशों की अवहेलना – भार ढोने वाले वाहनों में यात्रियों की ढुलाई जारी, प्रशासन मूक दर्शक

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में पिछले लंबे समय से छोटे भार ढोने वाले वाहनों (लोडिंग वाहनों) में अवैध रूप से यात्रियों को ढोया जा रहा है, जो न केवल कानून के प्रतिकूल है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा भी बना हुआ है। ऊना–पुराना होशियारपुर रोड, मलाती, धालुवाल तथा ऊना एम.सी. पार्क क्षेत्र में प्रतिदिन ऐसे कई वाहन धड़ल्ले से यात्रियों को ले जाते देखे जा सकते हैं। यह गतिविधि स्पष्ट रूप से हाईकोर्ट के आदेशों की खुली अवहेलना है।

    उल्लेखनीय है कि CWP No. 176/5 में माननीय हाईकोर्ट ने जिला ऊना प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में किसी भी प्रकार के भार ढोने वाले वाहनों में यात्रियों की ढुलाई पूर्ण रूप से बंद की जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में ऐसी कोई अवैध गतिविधि न हो। बावजूद इसके, जिला प्रशासन और जिला पुलिस की लापरवाही के चलते यह प्रयास आज भी बगैर रोक-टोक जारी है।

    स्थिति यह है कि दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट या ओवरस्पीड के चालान तो त्वरित गति से किए जा रहे हैं, परंतु यात्री सुरक्षा से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।

    यह भी अत्यंत चिंताजनक है कि मेडी मेले, चिंतपूर्णी नवरात्र, तथा बाबा बालक नाथ जी के मेलों के दौरान यह अवैध ढुलाई चरम पर पहुंच जाती है। यात्रियों की जान जोखिम में डालते हुए छोटे भार वाहनों को सार्वजनिक परिवहन की तरह प्रयोग किया जाता है, जबकि प्रशासन मात्र दर्शक बना हुआ है।

    जिला ऊना के नागरिक प्रशासन से अपेक्षा करते हैं कि— हाईकोर्ट के आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।भार ढोने वाले वाहनों में यात्रियों की ढुलाई पर तत्काल रोक लगाई जाए। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। मेले–त्योहारों के समय विशेष निगरानी व टीमों की तैनाती की जाए। यात्री सुरक्षा सर्वोपरि है। प्रशासन का दायित्व है कि हाईकोर्ट के आदेशों का सम्मान करते हुए जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता दे और जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए।

  • बाढ़ के बाद राहत: पशुपालकों के लिए मान सरकार की 59 लाख की सहायता

    बाढ़ के बाद राहत: पशुपालकों के लिए मान सरकार की 59 लाख की सहायता

    चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने डेयरी क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हाल ही में घोषित इस योजना के तहत होशियारपुर और तारागढ़ गांव के पशुपालकों और डेयरी किसानों को कुल 59 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यह पहल पंजाब में पशुपालन और डेयरी उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के सरकार के दृष्टिकोण का हिस्सा है। इस योजना के अंतर्गत राजपुरा में 17 लाख रुपये और तारागढ़ में 42 लाख रुपये की राशि वितरित की जाएगी, जिससे स्थानीय पशु चिकित्सालयों का आधुनिकीकरण और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

    पंजाब सरकार ने पशुपालकों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए इस वर्ष 204 डेयरी किसानों को 3 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की है। यह राशि 2 से 20 पशुओं वाली डेयरी इकाइयों की स्थापना के लिए दी गई है। इसके अलावा, 9,150 बेरोज़गार युवाओं को डेयरी प्रशिक्षण प्रदान किया गया है ताकि वे स्वरोज़गार के अवसर प्राप्त कर सके। प्रदेश भर में 47 राज्य और ज़िला स्तरीय सेमिनार और शिविर आयोजित किए गए है, जिनमें पशुधन किसानों को बीमा योजना के लाभ, दावा प्रक्रिया और पशु स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में शिक्षित किया गया है। यह पहल भागीदारी और विश्वास को बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रही है।

    खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक ने हाल ही में एक समीक्षा बैठक में बताया कि सरकार ने गेहूं खरीद सीज़न के दौरान 8 लाख से अधिक किसानों की सुविधा के लिए व्यापक तैयारी की है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर ज़िले में 3.14 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं आने की उम्मीद है, जबकि जालंधर, कपूरथला और शहीद भगत सिंह नगर क्रमशः 5.25 लाख, 3.61 लाख और 2.64 लाख मीट्रिक टन का योगदान देंगे। मंत्री ने किसानों द्वारा लाए गए प्रत्येक अनाज को खरीदने की सरकार की प्रतिबद्धता पर ज़ोर दिया और कहा कि खरीद प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब का डेयरी उद्योग उल्लेखनीय परिवर्तन देख रहा है। माझा क्षेत्र में 135 करोड़ रुपये की एक बड़ी परियोजना शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य स्टरलाइज्ड फ्लेवर्ड दूध और लस्सी तथा दही जैसे किण्वित डेयरी उत्पादों के उत्पादन की क्षमता को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाना है। यह साहसिक कदम उच्च गुणवत्ता वाले दूध उत्पादन में अग्रणी राज्य के रूप में पंजाब की स्थिति को मजबूत करता है। स्थानीय दूध संयंत्र में अपग्रेड की गई सुविधाएं उत्पादन क्षमताओं को बढ़ाएंगी, जो क्षेत्र और उससे आगे बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए मूल्य वर्धित दूध उत्पादों की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करेंगी।

    पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव राहुल भंडारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में लगभग 30,000 पशुओं का बीमा किया गया है और किसानों को 7 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की गई है। इस योजना के तहत, पशुओं की मृत्यु या बीमारी की स्थिति में किसानों को तुरंत वित्तीय सहायता मिलती है, जिससे उन्हें अपने परिवार का भरण-पोषण जारी रखने में मदद मिलती है। सरकार ने युवाओं को डेयरी खेती के बारे में सक्रिय रूप से शिक्षित करने और विभागीय योजनाओं के बारे में सूचित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं ताकि अधिकतम लाभ जमीनी स्तर तक पहुंच सके।

    पशु चिकित्सालयों के आधुनिकीकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। केंद्र सरकार की योजना के तहत, मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों की खरीद और अनुकूलन के लिए 100% वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। यह सेवा किसानों के दरवाजे पर टोल-फ्री नंबर के माध्यम से उपलब्ध है, जिसमें रोग निदान, उपचार, टीकाकरण, छोटी शल्य चिकित्सा हस्तक्षेप और विस्तार सेवाएं शामिल हैं। पंजाब में वर्तमान में पशु चिकित्सा उपचार की सुविधाएं मजबूत की जा रही हैं, जिससे पशुधन रोगों का शीघ्र पता लगाने और प्रबंधन की क्षमता बढ़ रही है।

    वेरका ब्रांडेड उत्पादों को अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया जा रहा है, जिससे दूध, दही और लस्सी जैसे प्रतिष्ठित उत्पाद वैश्विक उपभोक्ताओं तक पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में, सेलिब्रिटी ब्रांड एंबेसडर की शुरुआत और एक नए शुभंकर ‘वीरा’ सहित नवीन ब्रांडिंग प्रयास उपभोक्ता जुड़ाव को बढ़ाने और वैश्विक मंच पर ब्रांड दृश्यता को ऊंचा करने के लिए तैयार है। राज्य पारंपरिक पसंदीदा जैसे रबड़ी और काजू बादाम दूध सहित नए डेयरी उत्पादों को भी पेश कर रहा है। ये परिवर्धन उपभोक्ता स्वाद की गहरी समझ और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि पिछले डेढ़ साल में पंजाब को 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब में पूर्ण सांप्रदायिक सद्भाव है और औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल वातावरण है, जो राज्य के समग्र विकास और समृद्धि को गति दे रहा है। नीदरलैंड स्थित डी ह्यूस कंपनी द्वारा राजपुरा में 138 करोड़ रुपये के पशु आहार संयंत्र की स्थापना इस बात का उदाहरण है कि पंजाब किस प्रकार निवेशकों के लिए पसंदीदा गंतव्य बन रहा है। यह संयंत्र किसानों को उच्च गुणवत्ता वाला पशु आहार प्रदान करेगा और उनकी आय बढ़ाने में मदद करेगा।

    स्थानीय किसानों और पशुपालकों ने इस पहल का स्वागत किया है। होशियारपुर के एक डेयरी किसान ने कहा, “यह योजना हमारे लिए वरदान साबित होगी। सरकार की इस पहल से हमें अपने पशुओं के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी और हमारी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।” पशु चिकित्सा विशेषज्ञों ने भी इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि जिला स्तर पर आधुनिक नैदानिक प्रयोगशालाओं की स्थापना से पशुधन क्षेत्र को बड़ी मदद मिलेगी। अधिकांश पशुधन किसान निजी परीक्षण का खर्च वहन नहीं कर सकते, इसलिए जिला स्तरीय सार्वजनिक नैदानिक प्रयोगशालाएं स्थापित करना एक स्वागत योग्य कदम है।

    पंजाब अपनी डेयरी विरासत को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ वैश्विक उत्कृष्टता के एक नए युग के लिए इसे फिर से परिभाषित कर रहा है। डेयरी किसानों और पशुपालकों के लिए उचित मूल्य निर्धारण और निरंतर विकास के अवसरों का आश्वासन देते हुए, सरकार उन्हें अपना योगदान बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। दिल्ली और एनसीआर जैसे नए बाजारों में सक्रिय विस्तार के साथ, राज्य का प्रमुख डेयरी सहकारी संगठन तेजी से पूरे भारत में अपना पदचिह्न बढ़ा रहा है। यह पहल न केवल किसानों की आय बढ़ाएगी, बल्कि पंजाब को डेयरी उत्पादन के क्षेत्र में एक अग्रणी राज्य के रूप में भी स्थापित करेगी।

  • Jalandhar News: PCR की गाड़ी में बोलेरो चालक ने मारी टक्कर, वाहन के उड़े परखच्चे, देखें Live

    Jalandhar News: PCR की गाड़ी में बोलेरो चालक ने मारी टक्कर, वाहन के उड़े परखच्चे, देखें Live

    जालंधर, ENS: श्री गुरु रविदास चौक पर सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां पीसीआर की खड़ी गाड़ी में बोलैरो चालक ने टक्कर मार दी। जिसके बाद चालक को काबू करके गाड़ी के मालिक को सूचना दी गई। मामले की जानकारी देते हुए एसआई सुरिंदर कुमार ने कहा कि ड्राइवर की गलती से हादसा हुआ है। उन्होेंने कहा कि गाड़ी को थाना 6 में ले जाया जा रहा है। हादसे में बौलेरो गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।

    वहीं पीसीआर की गाड़ी का पिछला शीशा टूट गया और गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस द्वारा ड्राइवर को काबू करके थाने ले जाया गया। गाड़ी चालक का कहना है कि झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान कोई पुलिस कर्मी गाड़ी में मौजूद नहीं था।

    पुलिस कर्मी का कहना हैकि बोलैरो चालक काफी तेज गति से गाड़ी चला रहा था। चालक को थाने ले जाकर पूछताछ की जाएगी। बताया जा रहा हैकि बोलैरो चालक नकोदर की ओर जा रहा था, इस दौरान झपकी लगने से उसे दिखाई नहीं दिया और उसने सड़क किनारे खड़ी पीसीआर की गाड़ी में टक्कर मार दी।

  • ऊना जिले में बाजारों में व्यावसायिक गतिविधियों के सुव्यवस्थित संचालन व अतिक्रमण रोकने को डीसी ने जारी किए कड़े आदेश

    ऊना जिले में बाजारों में व्यावसायिक गतिविधियों के सुव्यवस्थित संचालन व अतिक्रमण रोकने को डीसी ने जारी किए कड़े आदेश

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिले में बाजारों में व्यावसायिक गतिविधियों को सुव्यवस्थित रखने, अतिक्रमण रोकने और कानून-व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। व्यावसायिक सीज़न में बढ़ती भीड़, अवैध अस्थायी दुकानों और सार्वजनिक व्यवस्था पर संभावित प्रभाव को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

    डीसी ने बताया कि यह देखा गया है कि अन्य जिलों और राज्यों से आए कई दुकानदार बिना पूर्व अनुमति के दुकानें किराए पर ले रहे हैं तथा अस्थायी शेड व ढांचे खड़े कर रहे हैं। इनकी निगरानी आवश्यक है। ऐसी अव्यवस्थित गतिविधियां न केवल भीड़भाड़ और यातायात अवरोध बढ़ाती हैं, बल्कि विवाद व सुरक्षा संबंधी जोखिम भी खड़े करती हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक व्यवस्था व सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    जारी आदेशों में कहा गया है कि ऊना में दूसरे जिलों व राज्यों से आकर कारोबार कर रहे सभी दुकानदारों का स्थानीय पुलिस द्वारा पूर्ण सत्यापन किया जाएगा। बिना अनुमति स्थापित सभी अस्थायी शेड व ढांचे तुरंत प्रभाव से हटाए जाएंगे। अब से कोई भी बाहरी दुकानदार संबंधित एसडीएम की पूर्व लिखित अनुमति के बगैर न तो दुकान किराये पर ले सकेगा और न ही किसी प्रकार का अस्थायी ढांचा स्थापित कर सकेगा। ऐसी अनुमति केवल पुलिस वेरीफिकेशन के बाद ही दी जाएगी।

    उपायुक्त ने चेतावनी दी कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं और अगले निर्देशों तक प्रभावी रहेंगे।

  • शांति पूर्वक आंदोलन कर रहे छात्रों पर बर्बरता, लोकतंत्र पर सीधा कुठाराघात: विनय शर्मा

    शांति पूर्वक आंदोलन कर रहे छात्रों पर बर्बरता, लोकतंत्र पर सीधा कुठाराघात: विनय शर्मा

    ऊना/ सुशील पंडित: भाजपा जिला प्रवक्ता विनय शर्मा ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि प्रदेश की बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था और चरमराती कानून व्यवस्था के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा आयोजित धर्मशाला विधानसभा घेराव कार्यक्रम में जिस तरह प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने शांति पूर्वक आंदोलन कर रहे छात्रों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज करवाया है, वह लोकतंत्र पर सीधा कुठाराघात है। कांग्रेस सरकार का यह चेहरा साबित करता है कि छात्रों की समस्याओं पर संवाद की जगह दमन लोकतांत्रिक अधिकारों की जगह डर और धमकी युवाओं की आवाज़ दबाने की खुली कोशिश ही उनका असली शासन मॉडल बन चुका है। प्रदेश के विश्वविद्यालयों में फीस वृद्धि, सीटों की कमी, भर्ती घोटालों, कॉलेजों में सुविधाओं के अभाव और सुरक्षा व्यवस्था की बिगड़ती हालत के खिलाफ जब छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने निकले, तो सरकार ने उनसे बातचीत करने की बजाय लाठियां चलाकर अपने तानाशाही attitude का परिचय दिया। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सरकार की इस गुंडागर्दी की कठोर शब्दों में निंदा करती है और मांग करती है कि छात्रों पर की गई लाठीचार्ज की न्यायिक जांच हो। दोषी अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। घायल छात्रों को बिना देरी उचित उपचार व मुआवजा दिया जाए।शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएँ। कांग्रेस सरकार छात्रों से इतनी डर गई है कि वह अब उनके हाथों में किताबें नहीं, बल्कि उनकी आवाज़ में अपनी हार देख रही है। प्रदेश की जनता और युवा सब देख रहे हैं कि यह सरकार न शिक्षा बचा पा रही है, न कानून व्यवस्था, और न ही लोकतांत्रिक अधिकार। भाजपा स्पष्ट करती है कि छात्र शक्ति पर किसी भी प्रकार का हमला करने वाली इस दमनकारी सरकार को आने वाले चुनावों में प्रदेश की जनता करारा जवाब देगी।
  • जुएबाज़ी के मामले पर पुलिस की कार्रवाई, हज़ारों की नकदी भी पकड़ी

    जुएबाज़ी के मामले पर पुलिस की कार्रवाई, हज़ारों की नकदी भी पकड़ी

    ऊना/सुशील पंडित: बीती देर रात पुलिस अधिकारी नागिन्द्र पाल पर आधारित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मैहतपुर भटोली रोड़ पर राजेश कुमार निवासी पुल वाला बाजार ऊना के कब्जे से 4620/- रुपये के करंसी नोट व पर्ची दडा सट्टा बरामद की।

    वहीं पुलिस ने उपरोक्त के विरुद्ध जुआ अधिनयम के अन्तर्गत पुलिस थाना मैहतपुर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: कांग्रेस में MP चन्नी और MLA विक्रम चौधरी गुट में फिर दिखी गुटबाजी! देखें वीडियो

    Jalandhar News: कांग्रेस में MP चन्नी और MLA विक्रम चौधरी गुट में फिर दिखी गुटबाजी! देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जिला परिषद व पंचायत समिति के आम चुनावों के लिए उम्मीदवार 4 दिसंबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। वहीं इन चुनावों के दौरान एक बार फिर से कांग्रेस में गुटबाजी देखने को मिली है। दरअसल, फिल्लौर हलके में सासंद चन्नी के बेटे नवजीत सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फिल्लौर हलके में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। हालांकि इस दौरान हलके के विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी गैर हाजिर दिखें। मीडिया से बात करते हुए सासंद चन्नी के बेटे ने कहा कि वह मीटिंग में चाहवान उम्मीदवारों को लेकर बात करने पहुंचे है।

    इस दौरान गांव वासियों के नेताओं को गांवों में जाकर जल्द चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार के नाम के बारे में पूछकर सुझाव देने के लिए कहा है। विधायक के गैरहाजिर होने पर कहा कि वह उनकी गारंटी नहीं ले सकते, वह सासंद की गारंटी ले सकते है। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनावों के दौरान लीडर तो पार्टी से चले गए थे। जिसके बाद वर्करों ने सासंद चन्नी को चुनाव जीताया था। इस दौरान आज वर्कर कह रहे है कि अब उन्हें चुनाव लड़वाया जाए। वहीं ब्लॉक प्रधान के गैरहाजिर होने पर कहा कि उनके द्वारा तो सभी को बुलाया गया था, लेकिन उनके गैरहाजिर होने को लेकर वह कुछ नहीं कह सकते।

    बताया जा रहा है कि नकोदर में कांग्रेस का बसपा के साथ गठबंधन हुआ है। हालांकि इस मामले को लेकर सासंद के बेटे ने कहा कि इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वहीं फिल्लौर से बीते दिन विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी ने मीटिंग की थी और उम्मीदवार को टिकटें देने के मामले में नाम को लेकर लोगों से चर्चा की थी। इस मामले को लेकर सासंद के बेटे ने कहा कि टिकट तो कांग्रेस पार्टी ने देनी है। कांग्रेस जिसे टिकट देगी वह उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा। जब उनसे पूछा गया कि हलके में विधायक की गैर हाजिरी में वह लोगों से मीटिंग करने पहुंचे है तो उन्होंने कहा कि सीटिंग एमपी की गैर हाजिरी को लेकर इलाके में आए है।

    दरअसल, लोकसभा सदन शुरू हो गया है, ऐसे में सासंद चरणजीत सिंह चन्नी दिल्ली लोकसभा सदन में मौजूद है। वहीं विधायक की गैरहाजिरी को लेकर कहा कि विधायक अपनी मीटिंग कर रहे है, वहीं सीटिंग एमपी के पास 9 हलके है और उन्होंने भी अपने हलके देखने है। वहीं दोनों नेताओं के बीच तकरार को लेकर सासंद के बेटे ने कहा कि उम्मीदवार ने कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ना है। ऐसे में उन्होंने भी कांग्रेस पार्टी से ही उम्मीदवार को चुनाव लड़वाना है।

    जब उनसे पूछा गया कि अगर विधायक चौधरी ने भी उम्मीदवार को खड़ा किया, वहीं उनके द्वारा उम्मीदवार को टिकट दिलाने की कोशिश की जा रही है। इस पर सासंद के बेटे ने कहा कि ऐसे 2 उम्मीदवारों को टिकट कैसे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने टिकट एक ही उम्मीदवार को देनी है। उन्होंने कहा कि वह भी कांग्रेस के लोगों को ही चुनाव लड़वा रहे है।

     

  • सीएम मान का विजन: AI तकनीक से मोहाली में दुर्घटनाएं कम करने की तैयारी

    सीएम मान का विजन: AI तकनीक से मोहाली में दुर्घटनाएं कम करने की तैयारी

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में मोहाली में एआई-पावर्ड सिटी सर्विलांस एंड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को सफलतापूर्वक संचालित कर रही है। मार्च 2025 से चल रही इस परियोजना पर 21.60 करोड़ रुपये की लागत आई है, जो राज्य की प्रगति और आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो रही है। यह प्रणाली न केवल यातायात को सुव्यवस्थित कर रही है बल्कि शहर की सुरक्षा को भी मजबूत बना रही है, जो पंजाब सरकार की जन-केंद्रित नीतियों का जीवंत उदाहरण है।

    इस अत्याधुनिक प्रणाली में 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरे शामिल हैं, जो ऑटोमेटेड नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) और ई-चालान सुविधाओं से लैस हैं। कंट्रोल रूम में लाइव कैमरा फीड्स और डेटा डैशबोर्ड के माध्यम से रीयल-टाइम यातायात निगरानी जारी है। पंजाब सरकार की यह पहल तकनीकी नवाचार को अपनाकर राज्य को स्मार्ट सिटी की दिशा में आगे बढ़ा रही है, जिससे नागरिकों का जीवन आसान और सुरक्षित हो रहा है।

    प्रणाली के शुरू होने के पहले सप्ताह में ही 1.40 करोड़ रुपये के जुर्माने जारी किए गए थे, जो यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती दिखाती है। अब रोजाना 5,000 से 6,000 चालान जारी हो रहे हैं, जो न केवल राजस्व बढ़ा रहे हैं बल्कि लोगों में नियम पालन की भावना को भी मजबूत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने इस माध्यम से कानून व्यवस्था को मजबूत करने का सराहनीय प्रयास किया है, जो अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा स्रोत बन रहा है।

    यह प्रणाली आपातकालीन प्रतिक्रियाओं में सुधार लाकर दुर्घटनाओं को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। बेहतर समन्वय के जरिए पुलिस और अन्य एजेंसियां त्वरित कार्रवाई कर रही हैं, जिससे नागरिकों की जान-माल की रक्षा हो रही है। पंजाब सरकार की यह पहल स्वास्थ्य, परिवहन और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में एकीकृत दृष्टिकोण अपनाती है, जो राज्य के विकास मॉडल को मजबूत बना रही है।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान के विजन के तहत यह प्रणाली पंजाब को डिजिटल इंडिया की मुख्यधारा में शामिल करने का माध्यम बन रही है। एआई तकनीक का उपयोग न केवल यातायात प्रबंधन में बल्कि अपराध नियंत्रण और शहर नियोजन में भी क्रांति ला रहा है। सरकार की यह योजना ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच असमानता को कम करने की दिशा में एक कदम है, जो समावेशी विकास को बढ़ावा दे रही है।

    इस प्रणाली से प्राप्त डेटा का उपयोग भविष्य की नीतियों के निर्माण में किया जा रहा है, जो पंजाब को एक मॉडल राज्य बना रहा है। नागरिकों की प्रतिक्रिया से पता चलता है कि यह बदलाव उनके दैनिक जीवन में सकारात्मक प्रभाव डाल रहा है, जैसे ट्रैफिक जाम में कमी और सुरक्षित यात्रा। पंजाब सरकार की यह उपलब्धि राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी सहायक सिद्ध हो रही है।

    मोहाली की यह एआई प्रणाली पंजाब सरकार की प्रगतिशील सोच का प्रमाण है, जो भविष्य में पूरे राज्य में विस्तारित होगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी टीम को इस नवाचार के सफल संचालन के लिए बधाई, जो पंजाब को एक सुरक्षित, स्मार्ट और समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में अग्रसर है। यह पहल न केवल वर्तमान चुनौतियों का समाधान है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत आधार भी तैयार कर रही है।