Blog

  • Punjab News: डेयरी किसानों को राहत, 7 साल बाद बिल मंजूर, देखें वीडियो

    Punjab News: डेयरी किसानों को राहत, 7 साल बाद बिल मंजूर, देखें वीडियो

    अमृतसरः आप पार्टी ने डेयरी किसानों को बड़ी राहत दी है। आम पार्टी के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डेयरी फ़ार्मिंग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारी दी। धालीवाल ने बताया कि पंजाब विधानसभा द्वारा 2018 में पारित पंजाब रेगुलेशन ऑफ कैटल फ़ीड कंसन्ट्रेट एंड मीनरल मिक्सचर ऐक्ट को 7 साल बाद अब राष्ट्रपति की मंज़ूरी मिल चुकी है। 18 नवंबर 2025 को राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद 27 नवंबर को यह मंज़ूरी पंजाब सरकार को प्राप्त हुई।

    उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के दौरान 2018 से 2021 तक इस बिल के लिए कोई पहल नहीं हुई, जिससे यह फाइलों में अटकी रही। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में इसकी लगातार पैरवी की गई, जिसका नतीजा अब सामने आया है। धालीवाल ने बताया कि इस एक्ट के तहत कैटल फ़ीड की गुणवत्ता पर कड़ी निगरानी की जाएगी।

    अब बिना लाइसेंस कोई भी कैटल फ़ीड तैयार नहीं कर सकेगा और हर निर्माता के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। फ़ीड में मिलावट या गड़बड़ी करने वालों के लिए तीन साल तक कैद और जुर्माने की सज़ा का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में करीब 40 लाख भैंसें और 25 लाख गायें हैं और इनके लिए उच्च गुणवत्ता वाली फ़ीड मिलने से दूध की पैदावार और गुणवत्ता दोनों में सुधार आएगा।

    इससे किसानों को दूध के बेहतर भाव मिलेंगे और डेयरी फ़ार्मिंग मजबूत होगी। धालीवाल ने दावा किया कि फ़ीड की गुणवत्ता सुधरने से दूध, दही, मक्खन और लस्सी जैसे उत्पादों में मिलावट रोकने में भी मदद मिलेगी। कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पंजाब में स्थिति पूरी तरह काबू में है और किसी भी समाज-विरोधी तत्व के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। धालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार किसानों की भलाई और लोगों की सेहत की सुरक्षा के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।

  • Punjab News: स्कूल वैन से उतरते ही UKG के बच्चे को बाइक सवार ने मारी टक्कर, देखें CCTV

    Punjab News: स्कूल वैन से उतरते ही UKG के बच्चे को बाइक सवार ने मारी टक्कर, देखें CCTV

    पटियालाः समाना में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां स्कूल वैन से उतरते समय सड़क पार कर रहे बच्चे के साथ हादसा हो गया। दरअसल, बच्चा स्कूल बस से उतरता है और सड़क पार करने लगता है। लेकिन इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक की चपेट में आने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

    घायल बच्चे की पहचान गुरसतकतार सिंह पुत्र सुरजीत सिंह के रूप में हुई है। बच्चा अकाल अकेडमी फतेहगढ़ चन्ना स्कूल में यूकेजी का छात्र है। इस घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस मामले को लेकर लोगों का कहना है कि बाइक सवार और बस कंडक्टर को गलत बताया गया।

    उन्होंने कहा कि पहली गलती बाइक सवार की है जो तेज रफ्तार से आ रहा था। वहीं बस कंडक्टर की भी गलती है जो छोटे बच्चों को इस तरह बिना हाथ पकड़े छोड़ रहा है। लोगों द्वारा छोटे बच्चों को हाथ पकड़कर सड़क पार करवाने की अपील की है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

     

     

     

  • लैब में आग लगने से मचा हड़कंप, शीशे तोड़कर नवजात बच्चों सहित 19 मरीजों को निकाला बाहर, देखें वीडियो

    लैब में आग लगने से मचा हड़कंप, शीशे तोड़कर नवजात बच्चों सहित 19 मरीजों को निकाला बाहर, देखें वीडियो

    गुजरातः भावनगर के व्यस्त काला नाला इलाके में स्थित कॉम्पलेक्स में आग लग गई। दरअसल, कॉम्प्लेक्स में मौजूद पैथोलॉजी लैब से उठी आग ने देखते ही देखते पूरे परिसर में अफरा-तफरी मचा दी। हादसे में 19 मरीजों तथा कर्मचारियों को तत्काल बाहर निकालना पड़ा, इसमें बच्चे भी शामिल है। खिड़की तोड़कर नवजातों को चादर में लपेटकर बाहर निकाला गया। हालांकि किसी जनहानि की सूचना नहीं है। कॉम्प्लेक्स में करीब 10-15 अस्पताल हैं, इसलिए अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम पहुंच गई। फायर टीमें मौके पर मौजूद और फायर कर्मियों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है। फायर ऑफिसर प्रद्युमनसिंह जाडेजा के अनुसार, आग पैथोलॉजी लैब के बेसमेंट में लगी और धीरे-धीरे पूरी इमारत में फैल गई। दमकलकर्मियों ने अब तक 15–20 लोगों को स्ट्रेचर और सीढ़ियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि 50 से अधिक दमकलकर्मियों और 6 फायर ब्रिगेड वाहनों को राहत एवं बचाव कार्य के लिए लगाया गया है। आग पर नियंत्रण पाने के बाद कूलिंग का काम जारी है। भावनगर कलेक्टर मनीष बंसल ने बताया कि भावनगर शहर के कालूभर रोड स्थित समीप कॉम्प्लेक्स में आज सुबह करीब 9 बजे आग लग गई। इस कॉम्प्लेक्स में करीब 10-15 अस्पताल, दुकानें और दफ्तर हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, एम्बुलेंस और पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई।
  • प्रदूषण नियंत्रण के लिए बड़ा कदम: सीएम सुक्खू ने नए लैब भवन का लोकार्पण किया

    प्रदूषण नियंत्रण के लिए बड़ा कदम: सीएम सुक्खू ने नए लैब भवन का लोकार्पण किया

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला के निकट दाड़ी में हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 3.5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित क्षेत्रीय प्रयोगशाला भवन का लोकार्पण किया।

    यह प्रयोगशाला 938.44 वर्ग मीटर में फैली हुई है, जिसमें 234.61 वर्ग मीटर में प्रयोगशाला भवन का निर्माण किया गया है। इसके बेसमेंट का उपयोग पार्किंग के लिए किया जाएगा। इस बहुमंजिला भवन में बिजली, जल आपूर्ति के साथ अन्य आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे इस प्रयोगशाला के संचालन में सहायता मिलेगी।

    प्रयोगशाला में पानी और अपशिष्ट जल की गुणवत्ता जांच, वायु गुणवत्ता निगरानी और सूक्ष्मजीव परीक्षण के लिए अलग-अलग अनुभाग बनाए गए हैं, जिससे विभिन्न पर्यावरणीय परीक्षण और निगरानी कार्य गुणवत्तापूर्ण सुनिश्चित किए जा सकेंगे। भवन में सैंपल संग्रहण कक्ष, रसायन व कांच सामग्री भंडारण कक्ष, रिकॉर्ड कक्ष, मीटिंग हॉल और कर्मचारियों के लिए समुचित व्यवस्था की गई हैै, जिससे कार्यों का निष्पादन सुगमतापूर्वक किया जा सकेगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रयोगशाला के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए पर्याप्त बजट का प्रदान किया है। इसे एनएबीएल मानकों के अनुरूप बनाया गया है। आधुनिक संरचना, उन्नत विश्लेषण क्षमता और बेहतर सुरक्षा प्रावधानों के साथ यह नया भवन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तकनीकी क्षमता, कार्यकुशलता और सेवा स्तर को और अधिक बेहतर करेगा।

    इस अवसर पर आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, विधायक संजय अवस्थी, हरीश जनारथा एवं सुरेश कुमार, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी, एपीएमसी कांगड़ा के अध्यक्ष निशु मोंगरा, नगर निगम धर्मशाला की महापौर नीनू शर्मा, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक अशोक रतन, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव प्रवीण गुप्ता और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

  • Punjab News: ‘अकाली दल वारिस पंजाब दे’ के समर्थकों ने DC Office तक निकाला मार्च, की ये मांग, देखें वीडियो

    Punjab News: ‘अकाली दल वारिस पंजाब दे’ के समर्थकों ने DC Office तक निकाला मार्च, की ये मांग, देखें वीडियो

    अमृतसरः आज पंजाब में रंजीत एवेन्यू से डीसी ऑफिस तक एक बड़ा प्रोटेस्ट मार्च निकाला गया। इस दौरान डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब से MP अमृतपाल सिंह के परिवार के सदस्य और अन्य कार्यकर्त्ता इस मार्च में बड़ी संख्या में शामिल हुए। मार्च के दौरान सिक्योरिटी के लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी।

    एमपी अमृतपाल सिंह की बलविंदर कौर व अन्य समर्थकों ने मांग की कि अमृतपाल सिंह को पैरोल पर रिहा करके पार्लियामेंट भेजा जाए ताकि खडूर साहिब के लोगों की आवाज पार्लियामेंट तक पहुंच सके। नेताओं ने कहा कि जैसे कॉन्स्टिच्यूशन के तहत सबके लिए कानून एक जैसा है, वैसे ही अमृतपाल पर भी वही नियम लागू होने चाहिए। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि अमृतपाल को बेवजह जेल में रखने के लिए केंद्र सरकार मिलीभगत कर रही हैं और लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है।

    परिवारों का कहना है कि खडूर साहिब के लोगों ने अपनी संसद चुनी है, लेकिन उनकी आवाज को जबरदस्ती दबाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि उन्हें पेरोल पर बाहर आने की अनुमति दी जाए, ताकि उनकी आवाज संसद में जा सके। समर्थकों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार उनकी जायज मांगें नहीं मानती है, तो आने वाले दिनों में यह संघर्ष और तेज़ किया जाएगा।

  • Jalandhar News: सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के 35 कॉट्रेक्ट कर्मी हुए पक्के, खुशी में रखा पाठ, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के 35 कॉट्रेक्ट कर्मी हुए पक्के, खुशी में रखा पाठ, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में 35 कॉट्रेक्ट कर्मी पक्के हो गए। इस खुशी में स्टाफ की ओर से आज ट्रॉमा सेंटर में सुखमनी साहिब का पाठ रखवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए भूपिंदर सिंह ने बताया जालंधर और पठानकोट का ट्रॉमा सेंटर का स्टाफ अब रेगुलर हुआ है, इसी को लेकर आज सुखमनी साहिब का पाठ रखा गया। उन्होंने कहा कि 15 से 16 साल बाद स्टाफ रेगुलर हुआ है।

    उन्होंने कहा कि पहले उनके पास 55 से ज्यादा स्टाफ के कर्मी मौजूद थे, लेकिन कुछ कर्मी छोड़कर चले गए और 35 कर्मी लगातार रेगुलर होने की आस जगाकर काम करते रहे। जिसके बाद अब रेगुलर होने की खुशी में यह पाठ रखवाया गया है।

    वहीं नर्स ने कहा कि सभी 16 सालों से कॉट्रेक्ट में थे। आज स्टाफ के रेगुलर होने पर जहां कर्मियों को खुशी है, वहीं परिवारों में भी खुशी पाई जा रही है। उन्होंने कहा कि 2009 में 55 स्टाफ कर्मियों की भर्ती हुई थी, लेकिन अब 35 स्टाफ कर्मी रह गए है, जो आज रेगुलर हो गए है।

  • Shehbaz ने बहन शहनाज को बताया अपना सबसे बड़ा सपोर्ट, हेटर्स को दिया करारा जवाब

    Shehbaz ने बहन शहनाज को बताया अपना सबसे बड़ा सपोर्ट, हेटर्स को दिया करारा जवाब

    मनोरंजन: बिग बॉस 13 में पंजाब की कटरीना कैफ शहनाज गिल ने एंटरटेनमेंट का तड़का लगाया था। इस सीजन में फैंस को उनका चुलबुला अंदाज काफी पसंद आया था। अब सीजन 19 में उनके भाई शहबाज बदेशा ने घर में एंट्री की और माहौल बदल दिया। शहबाज ने घर में सबको काफी ज्यादा हंसाया। शो में इतना सब करने के बाद भी वो फिनाले में अपनी खास जगह नहीं बना पाए और घर से बेघर हो गए परंतु अब शहबाज बदेशा को इतना फेम मिल गया है कि वो स्टार बन चुके हैं। उन्होंने बिग बॉस के घर में जाकर अपनी एक अलग पहचान बना ली है।

    ‘मेरी बहन मुझे पैसे देती है’

    शहबाज ने शो में अपनी बहन शहनाज गिल पर फाइनेंशियली डिपेंडेंट रहने पर रिएक्ट किया था। उन्होंने कहा था कि लोग उन्हें ताने मारते हैं कहते हैं कि मैं बहन की कमाई पर पलता हूं। इसकी जवाब में उन्होंने कहा था कि – ‘हां मैं पलता हूं मेरी बहन मुझे पैसे देती है क्योंकि मेरा कोई नहीं है उसके फैंस भी यही कहते हैं। अगर बहन दे रही है तो मैं खुशी से लूंगा अगर वो मुझे मजाक में कहेगी कि ऊंची पहाड़ी से कूद जा मैं बिना एक सैकेंड सोचे ऐसा कर दूंगा’।

    ‘मुझे कोई टेंशन नहीं है’

    मीडिया के साथ बातचीत में शहबाज ने कहा कि बहन की कमाई पर पलने वाला टैग पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि – ‘पहले जिंदगी में कुछ चीजें सही नहीं थी। मैंने सोचा था बिग बॉस करने के बाद चीजें शानदार होगी। अब वो अच्छा समय आ गया है। मैं अपना बेस्ट करुंगा जहां तक बहन की कमाई पर पलने वाले टैग की बात है मैं शहनाज की कमाई खाता रहूंगा टेंशन नहीं है’। बता दें कि शहबाज ने शो में कई बार अपनी बहन शहनाज और बिग बॉस के एक्स विनर सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लिया था। लोगों का यह कहना था कि वो वोट और सिम्पेथी पाने के लिए शहनाज और सिद्धार्थ का नाम लेते हैं। इस पर भी शहबाज ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि – ‘मैं ऐसे लोगों को जवाब नहीं देना चाहता हूं मैं सालों से उनका नाम ले रहा हूं तब भी क्या मैं वोट मांग रहा था? तब इन लोगों ने ये सवाल क्यों नहीं उठाया था।? अगर मेरा उनके साथ रिश्ता है तो क्या बुरा है’?    
  • ड्यूटी के दौरान हुआ विवाद, RPF के Head Constable की गोली मारकर हत्या

    ड्यूटी के दौरान हुआ विवाद, RPF के Head Constable की गोली मारकर हत्या

    रीवाः जिले के रहने वाले आरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल की छत्तीसगढ़ में गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। रायगढ़ में आरपीएफ पोस्ट के भीतर ड्यूटी के दौरान हुए विवाद में एक आरपीएफ जवान ने अपने ही हेड कॉन्स्टेबल पीके मिश्रा पर गोली चला दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    जानकारी मुताबिक, गोली चलाने वाला हेड कॉन्स्टेबल एस. लादेर जांजगीर-चांपा के भाटापारा का रहने वाला है। बताया गया कि दोनों बैचमेट थे और उनकी ड्यूटी रात में लगी थी। सुबह करीब 4 बजे किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और एस लादेर ने पीके मिश्रा के सिर पर 4 राउंड फायर कर दिए, जिससे उनकी मौत हो गई।

    हेड कॉन्स्टेबल पीके मिश्रा रायगढ़ से किरोड़ीमल तक ओएचई पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थे। रात में पेट्रोलिंग करके थाना पहुंचे थे। आरोपी लादेर टेलीफोन अटेंड ड्यूटी पर था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई। थाने के कोने में रखी पिस्टल से लादेर ने हेड कॉन्स्टेबल पीके मिश्रा के सिर पर 4 गोलियां दाग दी। मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हेड कॉन्स्टेबल पी खलखो और जीपी यादव प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर थे। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने आरपीएफ के उच्चाधिकारियों को जानकारी दी।

    घटना के तुरंत बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि, अभी आरपीएफ पोस्ट को सील कर दिया गया है और किसी को भी भीतर नहीं जाने दिया जा रहा है। बिलासपुर आईजी मुनव्वर खुर्शीद भी RPF पोस्ट पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है। वहीं थाने के दरवाजे बंद कर भीतर अधिकारी जांच कर रहे हैं। आरोपी पुलिस की हिरासत में है। आगे की कार्रवाई जारी है।

  • Jalandhar News: ED office के बाहर पास्टर अकुंर नरूला के खिलाफ भाणा सिद्धू और निहंग सिंहों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ED office के बाहर पास्टर अकुंर नरूला के खिलाफ भाणा सिद्धू और निहंग सिंहों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: ईडी दफ्तर के बाहर पास्टर अकुंर नरूला के खिलाफ भाणा सिद्धू, तेजस्वी सहित निहंग सिंहों द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अकुंर नरूला का पुतला फूंककर प्रदर्शन भी किया। मामले की जानकारी देते पंजाब बचाओं मोर्चा के मुखी तेजस्वी ने अकुंर नरूला पर गंभीर आरोप लगाए है। आरोप है कि विदेश से गलत तरीके से अकुंर नरूला द्वारा फडिंग करवाई जा रही है। वहीं अंबाला की रहने वाली महिला ने बताया कि वह अकुंर नरूला की फ्रांसिक मिनिस्टरी आई थी।

    महिला ने कहा कि फ्रांसिक मिनिस्टरी की सेवादार ने कहा कि वह इजराइल के टूर लेकर जाता है और कनाडा का वीजा लगवाकर उसे देंगा। आरोप है कि अकुंर नरूला ने कनाडा की झूठी टिकटें दिलवाई। जिसके बाद उससे सारे पैसे ले लिए और विदेश भेजने के नाम पर टालमटौल करता है। जिसके बाद वह ग्लोबल क्रिश्चन कमेटी के गौरव से मिले और उन्होंने पहले मदद का आश्वासन दिया और उसके बाद किसी ने उसकी कोई मदद नहीं की। महिला ने कहा कि उसके पास सारे सबूत मौजूद है और उसने बैंक खातों से पैसे ट्रांसफर किए थे।

    आरोप है कि कई पास्टर अकुंर नरूला से मिले हुए है। वहीं भाणा सिद्धू ने आरोप लगाए है कि पास्टरों द्वारा गलत तरीके से दूसरी ओर ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला को झूठे सपने दिखाकर ठगी मारी गई। ऐसे में पहले गौरव ने अगर पैसे लौटाने की जिम्मेदारी ली तो फिर उसने महिला के पैसे क्यों नहीं लौटाए। पंजाब का माहौल खराब करने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर ईडी दफ्तर के अधिकारियों को मांग पत्र देने पहुंचे है और ईडी को इस मामले में कार्रवाई करनी होगी। वहीं पुतला फूंकने के दौरान गलत तरीके से पेट्रोल छिड़कने को लेकर गलत माना।

    भाणा सिद्धू ने कहा कि पंजाब को किसी ओर तरफ ले जाया जा रहा है। भाणा ने कहा कि वह यूरोप में सभी चर्चों में गया। जहां उसने पास्टरों से मुलाकात की और उन्होंने माना कि पंजाब में बड़े स्तर पर गलत हो रहा है। सिद्धू का आरोप है कि अकुंर नरूला सहित कई पास्टर लोगों को शिकार बना रहे है। उन्होंने कहा कि ऐसे पास्टरों के खिलाफ कार्रवाई करनी जरूरी है। भाणा सिद्धू ने कहा कि जो पास्टर कहते है वह हाथ लगाकर कैंसर के मरीज का ईलाज कर देते है, वह अपने गांवों से कई कैंसर के मरीजों को लेकर आता और उसके सामने वह पास्टर मरीजों को ठीक करके दिखाएं।

    भाणा सिद्धू ने कहा कि कई फेक आईडी बनाई हुई है। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला पर दवाब बनाया जा रहा है, जिसके कारण अब तक कार्रवाई नहीं हुई। भाणा सिद्धू ने कहा कि सभी धर्म का वह सम्मान करते हैं, लेकिन लोगों को शिकार बनाने वाले ऐसे पास्टरों का सभी को डटकर विरोध करना चाहिए। भाणा सिद्धू ने कहा कि यूरोप में बड़े-बड़े स्पीकर लगाकर झांकियां नहीं निकाली जा रही, लेकिन यहां शहीदी दिहाड़े शुरू होने वाले है और उस दौरान ऊंची आवाजों में बड़े स्पीकर लगाकर राजपुरा से झाकियां निकाली जाएगी।

  • शादीशुदा प्रेमी और ना​बालिग प्रेमिका ने पानी के टैंक में लगाई छलांग, एक की मौत

    शादीशुदा प्रेमी और ना​बालिग प्रेमिका ने पानी के टैंक में लगाई छलांग, एक की मौत

    बाड़मेरः जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहां, लव अफेयर के चलते शादीशुदा युवक और ना​बालिग लड़की ने सुसाइड करने के लिए पानी के टैंक (टांके) में छलांग लगा दी। इनको टांके में गिरता देख ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला और अफरा-तफरी में दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां, नाबालिग की मौत हो गई, वहीं युवक को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।

    सूचना मिलने पर चौहटन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाबालिग के शव को चौहटन हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी। यह दोनों 2 दिन घर से गायब थे। बताया जा रहा है कि प्रेमी युवक की दो बेटियां भी है।

    पुलिस द्वारा दी जानकारी मुताबिक, पानी के टैंक (टांके) पर युवक और नाबालिग दोनों बैठे थे। वहां पर एक व्यक्ति ने दोनों को देख लिया और संदिग्ध हालात में पाए जाने पर आसपास के लोगों से संपर्क किया। वहीं इनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की। इसके कुछ देर बाद दोनों टैंक में कूद गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों को टैंक से बाहर निकालकर चौहटन हॉस्पिटल पहुंचाया।

    वहां पर डॉक्टरों ने नाबालिग को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बाड़मेर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर चौहटन पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया। चौहटन डीएसपी जेठाराम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होना सामने आया है। फिलहाल परिजनों को सूचना दी है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।