Blog

  • Haryana News: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी तेज रफ्तार कार, व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    Haryana News: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी तेज रफ्तार कार, व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    पंचकूलाः मोरनी के पहाड़ी क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सिरसा जिले के डबवाली का रहने वाला व्यक्ति शादी समारोह से लौट रहा था। रात के समय मोरनी मार्ग पर उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी सुबह मिली जब उन्होंने सड़क किनारे वाहन के निशान और खाई में शव को देखा। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और रेस्क्यू टीम को दी। स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान डबवाली निवासी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि अंधेरा और पहाड़ी मोड़ के कारण वाहन नियंत्रण से बाहर हुआ होगा, हालांकि सटीक कारण का पता पुलिस जांच के बाद ही चलेगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
  • Jalandhar News: नहीं रूक रही वारादतें, सरेआम बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Jalandhar News: नहीं रूक रही वारादतें, सरेआम बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला बस स्टैंड चौकी के अधीन आते इलाके से सामने आया है। जहां दिन दहाड़े नरिंदर सिनेमा के पास जीरो 7 सर्विस के सामने खड़ा बाइक लेकर चोर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की शिकायत पीड़ित तरुण ने थाना बस स्टैंड चौकी की पुलिस को दे दी है।

    पीड़ित ने बताया कि उसने 2 साल पहले स्पलेंडर प्लस बाइक नंबर Pb08FG7038 खरीदी थी। जिसका ब्लैक रंग है और 2023 मॉडल है। पीड़ित ने बताया कि रोजाना की तरह वह बाइक पर सवार होकर दफ्तर आया था और उसने जीरो 7 सर्विस के सामने खड़ा किया था। लेकिन जब वह वापिस आया तो देखा वहां पर उसका बाइक मौजूद नहीं था। जिसके बाद उसने वहां पास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक करवाए तो पता चला कि उसका बाइक चोरी हो गया है।

    सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि युवक पैदल गली में पहले घूमकर रेकी करता है और उसके बाद वह बाइक पर बैठ जाता है। इस दौरान कुछ देर वह इधर-उधर देखता है और बड़ी चालाकी से बाइक को चोर चाबी लगा लेता है। जब गली में कोई नहीं दिखाई देता तो वह बाइक लेकर फरार हो जाता है।

  • इंद्रप्रीत पैरी के कत्ल मामले में Goldy Brar का बड़ा खुलासा, लॉरेंस को दी चेतावनी, अब शुरू हुआ तेरा अंत, सुनें ऑडियो

    इंद्रप्रीत पैरी के कत्ल मामले में Goldy Brar का बड़ा खुलासा, लॉरेंस को दी चेतावनी, अब शुरू हुआ तेरा अंत, सुनें ऑडियो

    चंडीगढ़ः सेक्टर-26 में टिंबर मार्केट के पास बीते दिन क्रेटा गाड़ी में आए अज्ञात बदमाशों ने कार सवार युवक इंद्रप्रीत सिंह का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया। इंद्रप्रीत पैरी लॉरेंस बिश्नोई का करीबी रह चुका है। वहीं इस घटना को लेकर गोल्डी बराड़ की ऑडियो ने बड़ा खुलासा किया है। गोल्डी बराड़ ने कहा कि चंडीगढ़ में हमारे भाई पैरी का कत्ल लॉरेंस ने करीबियों से करवाया है। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का यह ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। गोल्डी ने कहा कि अब लॉरेंस के साथी यह कहेंगे कि पैरी पैसे इकट्ठे करके इसको देता था।

    गोल्डी ने कहा कि यह बात किसी ने नहीं बतानी कि पैरी को लॉरेंस ने खुद फोन किया था और उसे पहले शादी की बधाई दी। जिसके बाद कहा था कि परिवार की कोई पर्सनल बात करनी है और यहां करनी सेफ नहीं है। ऐसे में तू बाहर कहीं आ वहां तुझे हमारा भाई मिलेगा और उसके फोन से तेरे से बात करनी है। ऑडियो जारी करके गोल्डी ने कहा कि पैरी की हत्या लॉरेंस के ग्रुप ने करवाई। लॉरेंस ने खुद फोन करके पैरी को वारदात वाली जगह पर बुलाया था। ऑडियो में दावा किया गया है कि लॉरेंस बिश्नोई ने ‘यार बुलाकर ही अपना यार मरवाया’ है।

    गोल्डी ने कहा कि अब इन्होंने पैरी में 100 कमियां निकाल देनी है और कहना है कि वह इसका साथ देता या उसका साथ देता था। लेकिन इन्होंने यह नहीं बताना कि जब लॉरेंस का फोन कोई नहीं उठाता था और उसे कोई घर में नहीं बुलाता तो उस मुश्किल वक्त में पैरी के माता-पिता ही लॉरेंस को घर में रखते थे और उसे अपना बेटा मानकर रोटी खिलाते थे। लॉरेंस की माता ने कभी उसे रोटी बनाकर नहीं भेजी होगी, लेकिन पैरी की मां उसे अपने बेटे के दोस्त होने के नाते कोर्ट की तारीखों पर खुद रोटियां बनाकर देकर आती रही है।

    पैरी की मां ने लॉरेंस को अपने बेटे की तरह माना था, लेकिन आज लॉरेंस ने उस मां का बेटा मार दिया। इन्हीं बातों से लोग किसी बाहर के लोगों को घर में रखने से डरते है। आज यारी झूठी पड़ गई। गोल्डी ने कहा कि लॉरेंस यानी के नाम पर कलंक तो है ही, लेकिन आज दुश्मनी के नाम पर भी कलंक हो गया है। गोल्डी ने ऑडियों में लॉरेंस को कहा कि तूने अपनी दुश्मनी में गौं बंदे को मरवा दिया। पैरी के जरिए लॉरेंस हमारे साथ राजीनामा करवाने के मैसेज भेजता था।

    गोल्डी ने कहा कि कोई बताए कि पैरी ने कब लॉरेंस की खलाफत की और हमारी मदद की है। गोल्डी ने कहा कि लॉरेंस जिंदगी में कभी साबित कर दे कि पैरी ने उसका नुकसान किया है या कभी गलत बोला तो गोल्डी उसका देनदार है। गोल्डी ने कहा कि पैरी, जैसे लॉरेंस को अपना भाई मानता था वैसे ही वह हमें अपना भाई मानता था। गोल्डी ने अब लॉरेंस को चेतावनी देते हुए कहा कि अब तुझे दुनियां की कोई भी शक्ति नहीं बचा सकती। गोल्डी ने लॉरेंस को कहा कि अब तेरा अंत शुरू हो चुका है और तू अपनी उल्टी गिनती गिनना शुरू कर लें।’

    बता दें कि इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी पर पंजाब और चंडीगढ़ में कुल 12 मामले दर्ज हैं। इनमें रंगदारी, हथियारों की सप्लाई, जान से मारने की धमकी, हत्या और हत्या की साजिश शामिल हैं। जनवरी 2023 में पंजाब की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने उसे गिरफ्तार किया था। वह उस समय पंजाब के डेराप्रेमी प्रदीप कुमार की हत्या और सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से जुड़ा था।

    पैरी लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के लिए चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में गैंग संचालन करता था। वह स्थानीय क्लब, डिस्कोथेक और बार संचालकों से रंगदारी इकट्ठा कर गैंग तक पहुंचाने का काम करता था। मार्च 2022 में चंडीगढ़ पुलिस ने उसे रंगदारी और आर्म्स एक्ट मामलों में गिरफ्तार किया था। उस समय उसके कब्जे से यूएस मेड अंडरवुड (राइफल), ऑस्ट्रिया मेड 9 एमएम ग्लॉक (पिस्टल) और 20 कारतूस बरामद हुए थे। सेक्टर-33 के रहने वाले पैरी को जनवरी 2023 में पंजाब के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने भी गिरफ्तार किया था। उस समय पैरी को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्याकांड का षड्यंत्र रचने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ व लॉरेंस के साथी और डेराप्रेमी प्रदीप कुमार की हत्या में शामिल होने के आरोप में मंडी (हिमाचल प्रदेश) के सुंदरनगर से दबोचा था। पैरी ने पंजाब में लॉरेंस बिश्नोई को पेशी के समय ढाबे के पास से पुलिस हिरासत से फरार होने में मदद की थी। उस समय लॉरेंस को नेपाल से दबोचा गया था।

  • Punjab News: नशे ने ली एक और युवक की जान, मां बोली- अब घर में कमाने वाला कोई नहीं, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे ने ली एक और युवक की जान, मां बोली- अब घर में कमाने वाला कोई नहीं, देखें वीडियो

    बठिंडा: पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार उठ रही आवाजों के बीच मोड़ कलां से एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 22 वर्षीय सिकंदर की नशे की लत के कारण मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना उस समय और गंभीर हो जाती है जब इसी क्षेत्र में एक दिन पहले दीवार पर लिखा मिला था। यहां खुलेआम नशा बिकता है।

    वीडियो में सिकंदर की मां को चीख-चीखकर रोते हुए देखा जा सकता है। वह अपने जवान बेटे की तस्वीर को देखकर बार-बार वही सवाल दोहराती हैं कि आखिर नशे की इस महामारी से उनका घर क्यों उजड़ गया। गरीबी से जूझ रही मां का कहना है कि अब घर में कमाने वाला कोई नहीं बचा। उनकी एकमात्र बेटी है और वह सरकार से गुहार लगा रही हैं कि उसकी परवरिश के लिए कोई सहारा दिया जाए।

    पीड़ित परिवार की रिश्तेदार कृष्णा देवी ने बताया कि सिकंदर की मां सुरजीत कौर अपने बेटे की तस्वीर के सहारे ही समय काट रही हैं। लड़का कई बार नशे की हालत में घर आता था, पर पैसे की कमी के चलते वह उसका इलाज नहीं करवा पाए। कृष्णा देवी तथा ग्रामीणों ने पुलिस और सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि इस क्षेत्र से नशे की जड़ें उखाड़ी जा सकें और किसी और मां को अपना बेटा न खोना पड़े।

  • लॉरेंस के करीबी रहे इंद्रप्रीत पैरी का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    लॉरेंस के करीबी रहे इंद्रप्रीत पैरी का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सेक्टर-26 में टिंबर मार्केट के पास गैंगवार हुई। जहां क्रेटा गाड़ी में आए अज्ञात बदमाशों ने कार सवार युवक इंद्रप्रीत सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इस घटना में कुछ गोलियां कार पर लगी और युवक के पेट और कंधे पर 5 गोलियां लगी। घायल इंद्रप्रीत पैरी लॉरेंस बिश्नोई का करीबी रह चुका है। गंभीर रूप से घायल रूप से पीजीआई अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस को घटना स्थल से कई खोल भी बरामद हुए।

    पुलिस के अनुसार, यह घटना गैंगवार का परिणाम हो सकती है। हमलावर कीया गाड़ी में आए थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने शहर में नाकेबंदी कर दी है। हमलावरों की तलाश है। गौरतलब है कि हाल ही में पैरी की शादी अंबाला में हुई थी और 19 अक्टूबर को शादी में कई बड़े लोग भी शामिल हुए थे। वहीं, अब घटना में इस्तेमाल क्रेटा कार को पंचकूला से बरामद किया गया है, जिसे बदमाश छोड़कर फरार हो गए थे।

    मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस वारदात के दौरान बदमाशों में से एक ने पूरे घटनाक्रम को लाइव वीडियो कॉल के जरिए यूएस में बैठे गैंगस्टर को दिखाया और पैरी की हत्या के सबूत दिखाए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों को दहशत में अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इलाके को सील कर दिया है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि पैरी की आखिरी बातचीत किससे हुई थी।

    बता दें कि इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी पर पंजाब और चंडीगढ़ में कुल 12 मामले दर्ज हैं। इनमें रंगदारी, हथियारों की सप्लाई, जान से मारने की धमकी, हत्या और हत्या की साजिश शामिल हैं। जनवरी 2023 में पंजाब की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने उसे गिरफ्तार किया था। वह उस समय पंजाब के डेराप्रेमी प्रदीप कुमार की हत्या और सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से जुड़ा था। पैरी लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के लिए चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में गैंग संचालन करता था। वह स्थानीय क्लब, डिस्कोथेक और बार संचालकों से रंगदारी इकट्ठा कर गैंग तक पहुंचाने का काम करता था। मार्च 2022 में चंडीगढ़ पुलिस ने उसे रंगदारी और आर्म्स एक्ट मामलों में गिरफ्तार किया था।

    उस समय उसके कब्जे से यूएस मेड अंडरवुड (राइफल), ऑस्ट्रिया मेड 9 एमएम ग्लॉक (पिस्टल) और 20 कारतूस बरामद हुए थे। सेक्टर-33 के रहने वाले पैरी को जनवरी 2023 में पंजाब के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने भी गिरफ्तार किया था। उस समय पैरी को पंजाब सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्याकांड का षड्यंत्र रचने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ व लॉरेंस के साथी और डेराप्रेमी प्रदीप कुमार की हत्या में शामिल होने के आरोप में मंडी (हिमाचल प्रदेश) के सुंदरनगर से दबोचा था। पैरी ने पंजाब में लॉरेंस बिश्नोई को पेशी के समय ढाबे के पास से पुलिस हिरासत से फरार होने में मदद की थी। उस समय लॉरेंस को नेपाल से दबोचा गया था।

  • Punjab News: मशहूर Mani Ram Balwant Rai की दुकान पर GST विभाग ने दी दबिश, देखें वीडियो

    Punjab News: मशहूर Mani Ram Balwant Rai की दुकान पर GST विभाग ने दी दबिश, देखें वीडियो

    लुधियाना : जिले के स्थानीय सिविल लाइंस स्थित पवेलियन मॉल के पास मौजूद मशहूर कॉस्मेटिक शोरूम “मणि राम बलवंत राय” की दुकान पर सेंट्रल जीएसटी विभाग की टीम ने दबिश दी। यह कार्रवाई बीते दिन सुबह से लेकर देर रात तक चली। इस दौरान दुकान के दस्तावेज विभाग की टीम द्वारा खंगाले गए। हालांकि उन्होंने मीडिया से इस कार्रवाई को लेकर दूरी बनाए रखी। जीएसटी विभाग की अचानक दबिश से दुकान के कर्मियों में हलचल पैदा हो गई।

    दरअसल, यह दुकान कॉस्मेटिक उत्पादों और ब्यूटी आइटम्स के लिए शहर में लंबे समय से जानी जाती है, इसलिए जांच की खबर के बाद बाजार में चर्चा तेजी से फैल गई। सुबह शुरू हुई कार्रवाई के बाद दुकान का मुख्य परिसर, स्टोर और ऑफिस एरिया पूरी तरह सील जैसा दिखाई दिया। टीम करीब कई घंटों तक अंदर मौजूद रही और किसी बाहरी व्यक्ति की एंट्री नहीं दी गई। अधिकारियों ने हालांकि औपचारिक बयान देने से इनकार किया, लेकिन इतना जरूर बताया कि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है, इसलिए कोई निष्कर्ष बताना जल्दबाज़ी होगी।

    कॉस्मेटिक सामग्रियों पर 5 फीसदी, 18 फीसदी व 40 फीसदी तक टैक्स स्लैब लागू होता है। अधिकारियों को संदेह है कि दुकान पर भारी मात्रा में बिक्री होने के बावजूद टैक्स भुगतान और वास्तविक बिक्री आंकड़ों में विसंगतियां हो सकती हैं, इसी के आधार पर टीम ने शुरू से ही कच्ची पर्चियां, हाथों से लिखे बिल, लूज दस्तावेज, सेल-पर्चेज रिकॉर्ड, स्टॉक रजिस्टर और बुक्स ऑफ अकाउंट्स की बारीकी से जांच शुरू कर दी। सूत्रों का दावा है कि कार्रवाई की बुनियाद पिछले सप्ताह आयोजित “ब्लैक फ्राइडे सेल” से जुड़ी हुई है।

    उस दौरान दुकान पर असाधारण भीड़, विशेषकर महिला ग्राहकों की लंबी कतारें, सोशल मीडिया व शहर के बाजारों में चर्चा का विषय बनी थीं। ऐसे हालातों में विभाग ने अनुमान लगाया कि इतनी भारी बिक्री के बाद यदि टैक्स जमा में समानुपातिक वृद्धि नहीं दिखाई देती, तो टैक्स चोरी की संभावना बनती है। यही कारण रहा कि टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कार्यवाही के दौरान कर्मचारियों से पूछताछ और कंप्यूटर सिस्टम व बिलिंग मशीनों का डाटा भी खंगाला गया। विभागीय सूत्रों के अनुसार दस्तावेज जब्त करने तथा कर्मियों से पूछताछ की गई।

  • Stock Market की शुरुआत कमजोर, Metal, Realty और Private Banking शेयर्स गिरे

    Stock Market की शुरुआत कमजोर, Metal, Realty और Private Banking शेयर्स गिरे

    बिजनेसः भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को लाल निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस, मेटल और रियलिटी सेक्टर्स में बिकवाली देखी जा रही थी।सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर सेंसेक्स 248.33 अंक या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के बाद 85,393.57 स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 62.55 अंक या 0.24 प्रतिशत की गिरावट के बाद 26,113.20 स्तर पर बना हुआ था।

    निफ्टी बैंक 140.10 अंक या 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,541.25 स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 152.90 अंक या 0.25 प्रतिशत की बढ़त के बाद 61,196.30 स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 50.75 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,823.95 स्तर पर था।
    बाजार के जानकारों ने कहा कि ऐसा लगता है कि मार्केट नए रिकॉर्ड हाई के आसपास कंसोलिडेट हो रहा है और इसके बाद नए हाई पर पहुंचेगा। नए हाई के लिए फंडामेंटल सपोर्ट है, जैसा कि मजबूत जीडीपी आंकड़े और नवंबर में ऑटो सेल्स जैसे लीडिंग इंडिकेटर्स में दिखता है।

    उन्होंने कहा कि रुपए में लगातार कमजोरी एक रुकावट बन रही है, जो एफआईआई फ्लो को प्रभावित कर रही है। भारत और अमेरिका के बीच एक फेयर ट्रेड डील रुपए की कमजोरी को रोक सकती है। इस बीच सेंसेक्स पैक में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल, बजाज फिनसर्व और टाटा स्टील टॉप लूजर्स थे। वहीं, एशियन पेंट्स, इंफोसिस, भारती एयरटेल, एसबीआई और मारुति सुजुकी टॉप गेनर्स थे। एशियाई बाजारों में चीन और बैंकॉक लाल निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि जकार्ता, हांगकांग, सोल और जापान हरे निशान में बने हुए थे।

  • आज का राशिफल, 2 दिसंबर 2025

    आज का राशिफल, 2 दिसंबर 2025

    आज 2 दिसंबर, मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। आज अखण्ड द्वादशी का व्रत किया जायेगा। आज रात 9 बजकर 8 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 52 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज भौम प्रदोष व्रत है।

    मेष राशि:आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज किसी काम की वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है जिसके अच्छे रिजल्ट आपको भविष्य में देखने को मिलेंगे। आज सरकारी कामों को लापरवाही के कारण अधूरा न छोड़ें अन्यथा पेनाल्टी भी लग सकती है। इस राशि के जो लोग पार्टटाइम जॉब करना चाहते हैं उनके लिए लाभ के शुभ योग हैं। अपने ऑफिसीयल डाक्यूमेंट्स को संभालकर रखें। आज अपनी भावनाओं को अपनी कमजोरी नहीं बनने देंगे। आज आप धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं, ये यात्रा सुखद भी रहेगी। आज आप किसी क्षेत्र में कुछ ऐसा करेंगे, जिससे आपको भरपूर मान सम्मान मिलेगा।

     

    वृष राशि:आज आपका दिन उत्तम है। आप जिस काम को पूरा करने का अथक प्रयास काफी दिनों से कर रहे थे वो आज पूरा हो जायेगा। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आप किसी से अपने मन की बात शेयर करेंगे वह आपकी बात को जरूर समझेगा। सामाजिक या धार्मिक गतिविधियों में आपका रुझान रहेगा, आपके मन मुताबिक कार्य संपन्न होगा। इस राशि के जो लोग जॉब करते हैं उनको ट्रांसफर या प्रोमोशन से जुडी अच्छी खबर मिल सकती है। सोसाइटी में आज आपको पहले किए किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मान मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आप अपने दोस्त की आर्थिक स्थिति में मदद करेंगे। आज पूरी मेहनत व एकाग्रता से अपने काम को करने का समय है, आपके काम में जल्द ही सफलता के योग बन रहे हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने से, आपके मन में रचनात्मक कार्य करने की इच्छा होगी। लवमेट आज आप डिनर पर जायेंगे। अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहें। आज आप किसी इम्पोर्टेन्ट मीटिंग में हिस्सा लेंगे जिसमे आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जो उनको लाभ पहुंचाएगी।

    कर्क राशि:आज आपका दिन खुशी के पल लेकर आया है। आप किसी जरूरतमंद की सहयता करेंगे, आपको खुशी मिलेगी। इस राशि के जो लोग स्पोर्ट्स के फ़ील्ड से जुड़े हैं उनको आज अपने कोच से ज्यादा सीखने का मौका मिलेगा। आज आप साहसिक कार्य करेंगे जिसमे आपकी सराहना होगी। आपके दैनिक कार्यों को पूरा करने में परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आज लोगों के साथ बदलते संबंधों को समझने की कोशिश करेंगे। आज आफिस में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। जुनियर आपसे काम सीखने आ सकते है। पूरा दिन इंज्वाय से भरा रहेगा।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए नयी खुशियां लेकर आया है। आज आपके विवेक से आपका काम बन जायेगा। आज किसी काम में पारिवारिक सदस्यों की सलाह लेना अच्छा रहेगा। ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहने से काम करने के तरीको में सुधार होगा। आज जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। इस राशि के जो छात्र हैं वो आज अपनी पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे। आपकी व्यस्तता आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है इसलिए अपने खान पान पर विशेष ध्यान रखें। आज आप जीवनसाथी के साथ यादगार पल बितायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। स्टूडेंट्स को आज अच्छी खबर मिल सकती है।

    कन्या राशि:आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जिससे आपकी किसी समस्या का समाधान हो जायेगा। पुरानी बातों को भूलकर नयी बातों की तरफ ध्यान देंगे। आज भागदौड़ भरी जिंदगी से समय निकालकर परिजनों के साथ कुछ समय बिताएंगे, आपको ख़ुशी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में आपसी ताल मेल बना रहेगा। आज आप व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सोचेंगे। इस राशि के लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं। घर से बाहर जाने से पहले आप जरूरी सामान जरूर ले जाएं।

    तुला राशि:आज आपका दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा आपके काम में माता-पिता का सहयोग मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा । बच्चों के सक्सेस से खुशी मिलेगी और बच्चों में भी कॉन्फिडेंस बना रहेगा । अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय ईश्वर की पूजा पाठ के लिए निकालें, आपके सभी काम बनते नजर आएंगे। आज के दिन करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा । कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होंगे।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन सुनहरा रहेगा। ऑर्गेनिक फूड का बिजनेस कर रहे लोगों को आज लाभ मिलेगा। आज आलस्य को त्याग कर कुछ नया करने का दिन है। इस राशि के जो लोग सामाजिक सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं, उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा आज सामाजिक कार्य करेंगे। काफी दिनों से परिवार में चल रही परेशानियां आज खत्म हो जाएगी। मंदिर में पुष्प अर्पित करें, सब अच्छा ही अच्छा होगा । अगर आप समय का सदुपयोग करेंगे, तो आपको फायदा जरूर मिलेगा। किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए।

    धनु राशि:आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज शाम आप दोस्त के घर डिनर के लिए जाएंगे जहां हंसी खुशी का माहौल रहेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे। आज आप काम को समय से पूरा करने के लिए नई तकनीकों का सहारा लेंगे, काम आसान और सरल हो जाएगा। राजनीति से जुड़े लोगों के मान सम्मान में इजाफा होगा , पार्टी में आपको उच्च पद भी मिल सकता है।

    मकर राशि:आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। इस राशि की जिन महिलाओं को बिजनेस शुरू करना है, उनको घरवालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। कुछ छिपे विरोधी अपने काम में अड़चन डाल सकते हैं, परंतु आपका पॉजिटिव अप्रोच आप को मजबूत बनाए रखेगा और काम में आपको सफलता मिलेगी। मौसम के लिहाज से आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है अपना और अपने जीवन साथी की सेहत का विशेष ख्याल रखें। शाम को तेल का दीपक दरवाजे के बाहर जलाएं आपकी सभी बाधाएं दूर होंगी।

    कुम्भ राशि:आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आज ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जाने से आपके मन को शांति मिलेगी आप काम के नए टारगेट बनाएंगे । कंपटीशन की तैयारी कर रहे स्टूडेंटस को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलने से सीखने में सहायता मिलेगी। आपकी वजह से किसी व्यक्ति को परेशानी का सामना न करना पड़े इस बात का आप ख्याल रखेंगे। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं।

    मीन राशि:आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। छात्र आज अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल रहेंगे। अगर आपको इंटरव्यू देने जा रहे हैं आज आपकी सफलता के योग बन रहे हैं । आर्थिक स्थिति में दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलने से आपकी परेशानी कम हो जाएगी। न्यूरो प्रॉब्लम से परेशान लोग आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखा सकते हैं, आपको जल्द ही राहत मिलेगी। इस राशि के जिन लोगों का इंटरव्यू है उनकी जॉब के योग है। आज आपकी अन्दरूरनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

  • भारतीय जनता पार्टी की रैली जोरावर स्टेडियम में ही होगी : जयराम ठाकुर

    भारतीय जनता पार्टी की रैली जोरावर स्टेडियम में ही होगी : जयराम ठाकुर

    लोकतंत्र में बिल्कुल यकीन नहीं करती सरकार तानाशाही पर उतारू है सरकार

    ऊना/धर्मशाला/सुशील पंडित: विधान सभा के अपोजिशन लाउंज में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि  सुक्खू सरकार की नाकामी को जनता के बीच लाने से लिए भारतीय जनता पार्टी ने 4 दिसंबर को जन आक्रोश रैली का आयोजन कर रही हैं। प्रशासन द्वारा जोरावर स्टेडियम में रैली करने की अनुमति दी गई थी। हमने निर्धारित शुल्क भी जमा कर दिया था।

    लेकिन अब प्रशासन रैली ग्राउंड बदलना चाह रहा है। यह किसी भी सूरत में हमें स्वीकार नहीं है। भारतीय जनता पार्टी की रैली जोरावर स्टेडियम में ही होगी। इस रैली से सरकार को उखाड़ फेंकने की शुरुआत होगी। सरकार की हर एक नाकामी पर प्रदेशवासियों के जरिए सरकार से जवाब मांगा जाएगा। उनकी हर गारंटियों का, हर जन विरोधी निर्णय का जवाब मांगा जाएगा। सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में बने हुए माहौल से सरकार में डर का माहौल है। इसी वजह से सरकार भारतीय जनता पार्टी की रैली को रोकना चाहती है।

    जहां भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में भीड़ जुटती है। सरकार प्रशासनिक अधिकारियों के जरिए हमारे ग्राउंड की अनुमति रद्द करने या फिर इसी तरह के हथकंडे अपनाती है। इस बार हम सरकार को स्पष्ट करना चाहते हैं कि उनकी कोई भी साजिश कामयाब नहीं होगी। रैली पूर्व निर्धारित जोरावर स्टेडियम में ही होगी।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह सरकार किसी भी तरह से लोकतंत्र को मानती नहीं है और संविधान में विश्वास नहीं रखती है। 2 दिन पहले जब पेंशनर्स द्वारा रैली के लिए अनुमति मांगी गई थी तब भी सरकार ने उन्हें जोरावर स्टेडियम में रैली की अनुमति नहीं दी। जिसकी वजह से स्थितियां असहज हुई। पेंशनर को सरकार न तो उनका हक दे रही है और न ही उनकी बात सुन रही है। ऐसे में सवाल यह है कि वे लोग कहां जाएंगे? किससे अपनी शिकायतें करेंगे? जिस उम्र में उन्हें चैन से अपने परिवार के साथ होना चाहिए वह लोग धर्मशाला के ग्राउंड में धक्के खा रहे हैं और सरकार उनकी बातें सुनने की बजाय रास्ता बदलकर अलग रास्ते से निकल जा रही है। मैं उनसे मिला।

    उनकी बातें सुनी। उसी दिन हमने विधानसभा में उनके हक के लिए आवाज भी उठाई थी। आगे भी हम उनकी लड़ाई लड़ते रहेंगे। सिर्फ पेंशनर्स प्रदेश का हर वर्ग सरकार से नाराज है। सरकार के खिलाफ लोगों में निराशा है। हर बार के सड़कों पर आने को तत्पर है। इसीलिए सरकार कोई ना कोई बहाना बनाकर धरना करने पर रोक लगाना चाहती है, रैली स्थलों की परमिशन बदलने के लिए प्रशासन के माध्यम से दबाव बना रही है। अब सरकार के पास समय नहीं है। तेजी से सरकार पतन की राह पर चल रही है। भारतीय जनता पार्टी “व्यवस्था पतन के 3 साल, बदलो–बदलो भ्रष्ट सरकार” के नारे के साथ सुक्खू सरकार को उखाड़ फेंकने के मिशन की शुरुआत करेगी। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हालत बिहार से भी बदतर होगी। इस मौके  पर उनके साथ  भाजपा विधायक विपिन परमार, बिक्रम ठाकुर, सुधीर शर्मा, पवन काजल, आशीष शर्मा आदि उपस्थित रहे।

    कबड्डी वर्ल्ड कप चैंपियन बेटियों को आर्थिक सहायता के साथ नौकरी दे सरकार

    जयराम ठाकुर ने कहा कि महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 में भारत चैंपियन बना है। इस टीम में हिमाचल प्रदेश की पांच बेटियां शामिल थी। महिला कबड्डी टीम की कप्तान भी हिमाचल प्रदेश की बेटी थी। इन सभी का इस जीत में अतुलनीय योगदान है। हमारे लिए इस जीत के मायने और भी बड़े हैं क्योंकि इस जीत में हमारी बेटियों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।  लेकिन इतनी बड़ी जीत में योगदान देने वाली बेटियों के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रकार की कोई आर्थिक सहायता नहीं की। नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की कि हिमाचल की वर्ल्ड चैंपियन बेटियों को आर्थिक सहायता के साथ नौकरी भी देने की व्यवस्था की जाए।

  • एक बार फिर Paparazzi पर भड़की जया बच्चन, बोली – ‘आखिर कहां से आते हैं ऐसे लोग’

    एक बार फिर Paparazzi पर भड़की जया बच्चन, बोली – ‘आखिर कहां से आते हैं ऐसे लोग’

    मनोरंजन: बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। कई बार उनके बयानों के कारण वो ट्रोल भी हो चुकी है परंतु पैपाराजी के साथ जया बच्चन का व्यवहार हमेशा से सुर्खियों में रहा है। अब एक इवेंट में एक्ट्रेस ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों वह पैपाराजी पर भड़क जाती है।

    गुस्से में बोली जया बच्चन

    हाल ही में जया बच्चन एक इवेंट में शामिल हुई। इस इवेंट में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े हुए कई किस्से ऑडियंस को बताए परंतु बाद में शो की होस्ट ने उनसे सवाल करते हुए पैप्स के साथ रिश्ते पर बात की। इस पर जया बच्चन ने काफी गुस्से में जवाब दिया। इवेंट में जया बच्चन ने सरेआम कह दिया कि पैप्स के साथ उनका रिश्ता हमेशा से जीरो ही रहा है। जया ने कहा कि – ‘कौन हैं ये लोग क्या उन्हें देश के लोगों को रिप्रेजेंट करने की ट्रेनिंग दी गई है? आप उन्हें मीडिया कहते हैं? मगर ये जो बाजार ड्रेन पाइप टाइट गंदे-गंदे पैंट पहन कर हाथों में मोबाइल लेकर आते हैं उन्हें लगता है कि वो कुछ भी कर सकते हैं कुछ भी बोल सकते हैं आखिर कहां से आते हैं ऐसे लोग’।

    कहां से आते हैं ये पैप्स?

    जया ने अपनी बात रखते हुए पैपाराजी पर काफी सवाल उठाए। वह उन पर भड़क गई। मीडिया के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो खुद भी एक मीडिया प्रोडक्ट हैं। उनकी पिता जी जर्नलिस्ट थे और इसी कारण से उनके दिल में मीडिया पर्सन्स के लिए काफी इज्जत है लेकिन उन्होने पैप्स की इस दौरान काफी आलोचना की। जया का कहना है कि – ‘आप उन्हें मीडिया कहते हैं मैं मीडिया फैमिली से ही ताल्लुक रखती हूं, मेरे पिता जी जर्नलिस्ट थे लेकिन ये पैप्स कहां से आते हैं किस तरह का एजुकेशन है क्या बैकग्राउंड है। सिर्फ इसलिए कि वो सोशल मीडिया एक्सेस करते हैं उन्हें कोई भी हक नहीं बनता ऐसा व्यवहार करने का मुझे परवाह नहीं अगर लोग मुझसे इस बात के लिए नफरत करें’। एक्ट्रेस का कहना है कि यदि उनसे कोई नफरत करता है तो ये उनका अपना ओपिनियन है परंतु उन्हें ये बिल्कुल पसंद नहीं है कि कोई चूहे की तरह उनके घर में मोबाइल फोन लेकर चला जाए। बता दें कि जया बच्चन पैपाराजी के इन व्यवहारों को लेकर बात कर चुकी है। इसी वजह से वो सुर्खियों में भी रहती है और पैप्स के साथ उनका रिश्ता कैसा है यह भी सभी जानते हैं।