Blog

  • Punjab News: किसानों ने रेल रोको आंदोलन का किया ऐलान, 26 जगहों रोकी जाएंगी ट्रेनें

    Punjab News: किसानों ने रेल रोको आंदोलन का किया ऐलान, 26 जगहों रोकी जाएंगी ट्रेनें

    चंडीगढ़: शंभू-खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन करने वाले किसान मजदूर मोर्चा (KMM) ने एक बार फिर से रेल रोको आंदोलन का ऐलान कर दिया है। यह रेल रोको आंदोलन 5 दिसंबर को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक यानी 2 घंटे के लिए किया जाएगा। इस दौरान रोड जाम नहीं होगी। KMM के संयोजक सरवण पंधेर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि 26 जगहों पर ट्रेनें रोकी जाएंगी। पंधेर ने कहा कि एमएसपी की गारंटी के कानून समेत किसानों की कई मांगों पर केंद्र की तरफ से फैसला नहीं लिया गया है। इसकी वजह से किसानों को प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    https://encounternewspaper.com/punjab/trains-to-be-blocked-in-punjab-on-december-5-kisan-mazdoor-morcha-announces-rail-roko-agitation-at-26-places/

    किसानों के प्रदर्शन से अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा समेत 19 जिलों से गुजरने वाली कई जिलों में ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ेगा। इस दौरान संगठन ने अपनी मुख्य मांगों में इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025 के ड्राफ्ट को तुरंत रद्द करना, प्रीपेड मीटर हटाकर पुराने मीटर दोबारा लगाने और प्रशासन द्वारा पब्लिक प्रॉपर्टी बेचने के फैसले का विरोध शामिल है।

    संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानीं गई तो आगे आंदोलन को तेज किया जाएगा। वहीं रेलवे प्रशासन ने संभावित बाधाओं को देखते हुए यात्रियों से यात्रा योजना पहले से बनाने और वैकल्पिक व्यवस्था रखने की अपील की है। किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि किसानों की तरफ से केंद्र से एमएसपी की गारंटी कानून की मांग की जा रही है। इसके अलावा बिजली सुधार बिल-2025 भी रद्द नहीं किया गया। उनकी मांग है कि प्रीपेड मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाए जाएं।

    उन्होंने इससे पहले सोमवार को बड़े आंदोलन की घोषणा करते हुए अमृतसर के डीसी को मांग पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि 5 तारीख को 2 घंटे के लिए डीसी कार्यालय के बाहर बिजली संशोधन बिल और अन्य लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। पंधेर ने बताया कि किसानों को मजबूरी में रेल रोको आंदोलन के लिए तैयार होना पड़ रहा है क्योंकि उनकी मांगें नहीं सुनी जा रही। किसान नेता ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसानों की मांगें नहीं मानी जाएगी तो वे आगे भी कड़ा विरोध प्रदर्शन अख्तियार करेंगे।

     

  • Cyber ठगी से बचने के लिए सरकार का अहम कदम, यूजर्स को फोन में Pre Install मिलेगा ये App

    Cyber ठगी से बचने के लिए सरकार का अहम कदम, यूजर्स को फोन में Pre Install मिलेगा ये App

    नई दिल्ली: भारत सरकार के द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। दूरसंचार विभाग के द्वारा आदेश दिया गया है कि सभी स्मार्टफोन के अंदर अब संचार साथी ऐप प्री इंस्टाल करना जरुरी होगा। विभाग का यह कहना है कि इस कदम से साइबर ठगी, चोरी के फोन ढूंढने, फेक सिम को रोकने और फर्जी IMEI जैसे फ्रॉड्स से बचाव होगा। यह ऐप सरकार के द्वारा बनाया गया एक सिक्योरिटी टूल है। इसको 17 जनवरी 2025 को लॉन्च किया गया था। अब तक 5 करोड़ से ज्यादा बार लोग इसे डाउनलोड भी कर चुके हैं।

    आखिर क्या है ये ऐप?

    यह एक सिक्योरिटी टूल है। यह ऐप 2023 में एक वेब पोर्टल के तौर पर शुरु हुआ था। इसका उद्देश्य नागरिकों को उनके मोबाइल नंबर और डिवाइस से जुड़ी सुरक्षा उपलब्ध करवाना था। बाद में इसको और उपयोगी बनाते हुए जनवरी 2025 में मोबाइल ऐप के रुप में पेश किया गया। यह ऐप एंड्रॉयड के साथ-साथ आईओएस (iOS) दोनों ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इसको अपने फोन में इंस्टाल करने के लिए कोई पैसा नहीं लगेगा क्योंकि यह पूरी तरह मुफ्त है।

    नए फोन में होगा उपलब्ध

    दूरसंचार विभाग ने 28 नवंबर को गाइडलाइंस जारी कर दी है। इस गाइडलाइंस के अंतर्गत भारत में इस्तेमाल करने के लिए बनाए या फिर आयात किए जाने वाले मोबाइल हैंडसेट के निर्माताओं और आयातकों को इस ऐप को प्री इंस्टाल करना पड़ेगा। इसके लिए उन्हें 90 दिनों का समय भी दिया गया है।

    ऐसा करेगा काम

    यह आपके फोन के IMEI नंबर, मोबाइल नंबर और नेटवर्क से जुड़ी हर जानकारी की मदद से आपकी सुरक्षा को मजबूत बनाएगा। जब आपको फोन में खोलेंगे तो सबसे पहले फोन नंबर डालना पड़ेगा। इसके बाद आपके फोन पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने से फोन इस ऐप से जुड़ जाएगा। इसके बाद ऐप आपके फोन का IMEI नंबर पहचान लेगा। यह ऐप IMEI को दूरसंचार विभाग की केंद्रीय CEIR प्रणाली से मिलाकर यह जांचेगा कि फोन वैध है या फिर चोरी का है।
  • Haryana के मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिले Canada के राजदूत क्रिस्टोफर कूटर, देखें वीडियो

    Haryana के मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिले Canada के राजदूत क्रिस्टोफर कूटर, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कनाडा के राजदूत क्रिस्टोफर कूटर ने मुलाकात की। यह भेंट संत कबीर कुटीर में आयोजित की गई, जिसमें दोनों पक्षों ने हरियाणा और कनाडा के बीच सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की। बैठक विदेश सहयोग विभाग के सौजन्य से आयोजित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों क्षेत्रों के बीच नए सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान कनाडा के राजदूत ने हरियाणा के स्किल्ड युवाओं को रोजगार प्रदान करने में प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि कनाडा की कई इंडस्ट्रीज कुशल मानव संसाधन की तलाश में हैं और हरियाणा के युवा उनके लिए उपयुक्त साबित हो सकते हैं। बैठक में वेस्ट-टू-एनर्जी, विद्युत उत्पादन तथा खनन क्षेत्र में हरियाणा के युवाओं की भागीदारी को लेकर भी विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा कनाडा सरकार ने यह भी आश्वासन दिया कि वे हरियाणा के कुशल उद्यमियों को कनाडा में व्यापार स्थापित करने में सहयोग देंगे। शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़े स्तर पर साझेदारी की संभावना जताई गई। कनाडा के प्रमुख विश्वविद्यालयों को हरियाणा में कैंपस स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने पर भी चर्चा हुई। साथ ही कनाडा के निवेशकों को हरियाणा में निवेश के लिए आकर्षित करने हेतु एक विस्तृत रोडमैप तैयार करने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक को दोनों देशों के बीच भविष्य में होने वाले गहरे सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
  • Punjab News: कांग्रेस में शुरू हुई अदंरूनी कलह, पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा

    Punjab News: कांग्रेस में शुरू हुई अदंरूनी कलह, पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा

    बरनालाः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों ने अभी से तैयारियां शुरू कर ली है। वहीं कांग्रेस में लगातार अंदरूनी कलह को लेकर मामला गरमा रहा है। भले ही कांग्रेस के नेता पार्टी में अंदरूनी कलह को दरकिनार कर रहे है। लेकिन इस कलह के कारण अब एक पूर्व विधायक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और उसने इस्तीफा देने की वजह बताई है। दरअसल, पूर्व विधायक निर्मल सिंह निम्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

    निर्मल सिंह निम्मा ने कहा कि जब से अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने हैं, तब से उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वह मनप्रीत बादल के साथ कांग्रेस में शामिल हुए थे। हालांकि, मनप्रीत बादल भाजपा में शामिल हो गए हैं, मैंने कांग्रेस नहीं छोड़ी थी, लेकिन अब मुझे कांग्रेस छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। 1992 में बहुजन समाज पार्टी के भदौड़ से पूर्व विधायक निर्मल सिंह निम्मा ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का एलान किया है।

    पूर्व विधायक निम्मा 2016 में जब पीपल्स पार्टी ऑफ पंजाब का कांग्रेस में विलय हुआ, तब वे कांग्रेस में शामिल हुए थे। वे पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के करीबियों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की लगातार अनदेखी से वे नाराज हैं और इसीलिए उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। गौरतलब है कि निर्मल सिंह निम्मा पीपीसीसी के सदस्य और पंजाब कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी भी रह चुके हैं। यह भी गौरतलब है कि 2017 में कांग्रेस पार्टी ने उन्हें भदौड़ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन कुछ वजहों से चुनाव के दौरान उनका टिकट काट दिया गया था।

  • Punjab News: Satbir और Lovepreet बने सबसे बड़े वेहले, देखें वीडियो

    Punjab News: Satbir और Lovepreet बने सबसे बड़े वेहले, देखें वीडियो

    मोगाः वेहले रहने का मुकाबला आखिर कार 32 घंटे बाद खत्म हो पाया। जिसमें पंजाब को 2 सबसे ज्यादा वेहले लोग मिल गए। घोलियां खुर्द में हुए इस मुकाबले में दोनों संयुक्त विनर 31 घंटे 4 मिनट तक वेहले बैठे रहे। पहले नंबर पर नाथेके के रहने वाले सतबीर सिंह और लवप्रीत सिंह निवासी रोली रहे। दोनों बिना खाए-पिए मुकाबले में अंत तक डटे रहे। तीसरे स्थान पर ढूडिके के चानन सिंह रहे।

    इन्होंने मुकाबले में 29 घंटे तक लगातार वेहले रहने का रिकॉर्ड बनाया। लोगों को मोबाइल से दूर रखने और किताबों से जोड़ने के लिए घोलियां खुद में वेहले रहने का मुकाबला करवाया गया। इसमें पंजाब भर से 55 लोगों ने भाग लिया। मुकाबले में बिना सोए, बिना खाए और बिना वॉशरूम बैठे रहने की शर्त थी। मोगा के घोलियां खुर्द में करवाए इस मुकाबले में 11 कड़े नियम रखे गए थे। किताबें पढ़ने और सिमरन करने की छूट थी।

    मुकाबला रविवार सुबह 11 बजे शुरू हुए। इसमें बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के नियम बेहद सख्त रखे गए थे बावजूद इसके प्रतिभागियों ने मुकाबला जीतने के लिए जी-जान लगा दी। लगातार 32 घंटे तक चले इस अनूठे आयोजन में लोगों ने धैर्य की मिसाल पेश की।

    पहले स्थान पर रहने वाले दोनों विजेताओं सतबीर सिंह और लवप्रीत सिंह को एक-एक साइकिल और 3500 रुपए नकद इनाम दिया गया। तीसरा स्थान हासिल करने वाले चानन सिंह को 1500 रुपए का इनाम मिला। तीनों प्रतिभागियों ने मुकाबला जीतने के बाद आयोजकों का धन्यवाद किया और कहा कि उनको 31 घंटे मोबाइल से दूर रहकर अच्छा लगा।

  • Highway पर करोड़पति ने किया हंगामा, Fortuner से Ford Mustang को मारी टक्कर, अर्धनग्न होकर गाड़ियां रोकी

    Highway पर करोड़पति ने किया हंगामा, Fortuner से Ford Mustang को मारी टक्कर, अर्धनग्न होकर गाड़ियां रोकी

    बहादुरगढ़ः आधी रात को नेशनल हाईवे पर अर्धनग्न होकर एक करोड़पति द्वारा हंगामा करने का मामला सामने आया है। इस मामले में सदर थाने में केस दर्ज हुआ है। यह केस मंहगी फोर्ड मस्टैंग कार के मालिक की ओर से दर्ज कराया गया है। इसमें आरोप है कि फॉर्च्यूनर चालक ने उनकी गाड़ी को सामने से बार-बार टक्कर मारी। कार में दूल्हा-दुल्हन सवार थे और हिसार जा रहे थे।

    शिकायत में हिसार के मिर्जापुर निवासी नवदीप ने बताया कि वह 29 नवंबर को भांजे की शादी में गांव खांडा खेड़ी गए थे। बारात 29 नवंबर को खांडा खेड़ी से बादशाहपुर (जोधा फार्म) पहुंची थी। शादी संपन्न होने के बाद 29-30 नवंबर की रात करीब 2:30 बजे अपनी फोर्ड मस्टैंग कार में भांजे सुमित, उसकी दुल्हन के साथ वापस लौट रहे थे। जब उनकी गाड़ी यूईआर-2 फ्लाईओवर के नीचे बालौर गांव के पास पहुंची, तभी एक सफेद फॉर्च्यूनर गाड़ी उन्हें ओवरटेक करके आगे निकल गई। कुछ ही सेकेंड में फॉर्च्यूनर चालक ने आगे से यू-टर्न लेकर उनकी मस्टैंग कार में जोरदार टक्कर मार दी। शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी ने सिर्फ एक बार ही नहीं, बल्कि करीब 3–4 बार जान से मारने की नीयत से टक्कर मारी। लगातार लगती टक्करों से फोर्ड मस्टैंग को भारी नुकसान हुआ।

    आस-पास के लोगों व बाद में मिली जानकारी के अनुसार फॉर्च्यूनर चालक की पहचान गांव बालौर के प्रिंस के रूप में हुई है। टक्कर मारने के बाद आरोपी प्रिंस का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वह अर्धनग्न अवस्था में हाईवे पर हंगामा करते हुए दिखाई दे रहा है। इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    थाना सदर से मामले के जांच अधिकारी ASI राजेश कुमार ने बताया कि द्वारका एक्सप्रेस वे प्रिंस व हिसार निवासी युवकों के साथ साइड देने को लेकर कहासुनी हो गई थी। बताया जा रहा है कि हिसार वालों ने प्रिंस के साथ मारपीट कर दी थी। वह उनका पीछा कर रहा था।

    जब वह गांव के पास पहुंचा तो ओवरटेक करते हुए फोर्ड मस्टैंग को बार-बार टक्कर मार दी। फोर्ड कार में दूल्हा-दुल्हन सवार थे। कार सवारों को चोट नहीं लगी हैं, लेकिन गाड़ी काफी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद वह भागकर हाईवे पर रोड के बीच खड़ा हो गया। गाड़ियां रुकवाता रहा और काफी देर तक हंगामा करता रहा। फिलहाल शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

  • लॉरेंस के करीबी रहे इंद्रप्रीत पैरी का गोलियां मारकर कत्ल, CCTV फुटेज आई सामने

    लॉरेंस के करीबी रहे इंद्रप्रीत पैरी का गोलियां मारकर कत्ल, CCTV फुटेज आई सामने

    चंडीगढ़ः सेक्टर-26 में टिंबर मार्केट के पास बीते दिन क्रेटा गाड़ी में आए अज्ञात बदमाशों ने कार सवार युवक इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया। इंद्रप्रीत पैरी लॉरेंस बिश्नोई का करीबी रह चुका है। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि 2 कारें सड़क पर रूकती है। इस दौरान कार से कुछ युवक बाहर निकलते है और घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते है। जिसके बाद घटना स्थल पर गोलियों की आवाज सुनकर एक व्यक्ति बाहर आता है और घटना स्थल पर दोबारा से बदमाशों द्वारा अंजाम देता देखकर वह वापिस मुड़ जाता है। हालांकि सीसीटीवी कुछ दूर लगे कैमरे में कैद हुई है।

    वहीं इस घटना को लेकर फेसबुक पर लॉरेंस गैंग की ओर से पोस्ट डाली गई है। जिसमें लॉरेंस गैंग की ओर से फेसबुक पर डाली गई पोस्ट में आगे लिखा गया कि इन्होंने (गोल्डी और रोहित) हमारे हरी भाई पर अटैक करने की कोशिश की थी और बाद में जोर सिद्धू उर्फ सिप्पा भाई की हत्या करवाई थी। और आज से हमारी सभी को चेतावनी है। जो‑जो भी इनका छोटे से छोटे काम में भी साथ देगा, सभी को मारेंगे और जो बुकी और क्लब वाले इनको पैसे देते हैं, हम उनको पूछेंगे नहीं, फोन लगाकर सबके पास पहुंच जाएंगे और मारेंगे। चाहे वह किसी भी कंट्री में हो, सब तक पहुंच जाएंगे हम। चाहे जितना मर्जी टाइम लगे हमको।

    दूसरी ओर पैरी की हत्या गोल्डी बराड़ ने ऑडियो जारी करते हुए कहा कि चंडीगढ़ में हमारे भाई पैरी का कत्ल लॉरेंस ने करीबियों से करवाया है। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का यह ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। गोल्डी ने कहा कि अब लॉरेंस के साथी यह कहेंगे कि पैरी पैसे इकट्ठे करके इसको देता था। गोल्डी ने कहा कि यह बात किसी ने नहीं बतानी कि पैरी को लॉरेंस ने खुद फोन किया था और उसे पहले शादी की बधाई दी। जिसके बाद कहा था कि परिवार की कोई पर्सनल बात करनी है और यहां करनी सेफ नहीं है। ऐसे में तू बाहर कहीं आ वहां तुझे हमारा भाई मिलेगा और उसके फोन से तेरे से बात करनी है। ऑडियो जारी करके गोल्डी ने कहा कि पैरी की हत्या लॉरेंस के ग्रुप ने करवाई। लॉरेंस ने खुद फोन करके पैरी को वारदात वाली जगह पर बुलाया था। ऑडियो में दावा किया गया है कि लॉरेंस बिश्नोई ने ‘यार बुलाकर ही अपना यार मरवाया’ है।

    गोल्डी ने कहा कि अब इन्होंने पैरी में 100 कमियां निकाल देनी है और कहना है कि वह इसका साथ देता या उसका साथ देता था। लेकिन इन्होंने यह नहीं बताना कि जब लॉरेंस का फोन कोई नहीं उठाता था और उसे कोई घर में नहीं बुलाता तो उस मुश्किल वक्त में पैरी के माता-पिता ही लॉरेंस को घर में रखते थे और उसे अपना बेटा मानकर रोटी खिलाते थे। लॉरेंस की माता ने कभी उसे रोटी बनाकर नहीं भेजी होगी, लेकिन पैरी की मां उसे अपने बेटे का दोस्त होने के नाते कोर्ट की तारीखों पर खुद रोटियां बनाकर देकर आती रही है।

    पैरी की मां ने लॉरेंस को अपने बेटे की तरह माना था, लेकिन आज लॉरेंस ने उस मां का बेटा मार दिया। इन्हीं बातों से लोग किसी बाहर के लोगों को घर में रखने से डरते है। आज यारी झूठी पड़ गई। गोल्डी ने कहा कि लॉरेंस यारी के नाम पर कलंक तो है ही, लेकिन आज दुश्मनी के नाम पर भी कलंक हो गया है। गोल्डी ने ऑडियो में लॉरेंस को कहा कि तूने अपनी दुश्मनी में गौं बंदे को मरवा दिया। पैरी के जरिए लॉरेंस हमारे साथ राजीनामा करवाने के मैसेज भेजता था।

    गोल्डी ने कहा कि कोई बताए कि पैरी ने कब लॉरेंस की खलाफत की और हमारी मदद की है। गोल्डी ने कहा कि लॉरेंस जिंदगी में कभी साबित कर दे कि पैरी ने उसका नुकसान किया है या कभी गलत बोला तो गोल्डी उसका देनदार है। गोल्डी ने कहा कि पैरी जैसे लॉरेंस को अपना भाई मानता था वैसे ही वह हमें अपना भाई मानता था। गोल्डी ने अब लॉरेंस को चेतावनी देते हुए कहा कि अब तुझे दुनियां की कोई भी शक्ति नहीं बचा सकती। गोल्डी ने लॉरेंस को कहा कि अब तेरा अंत शुरू हो चुका है और तू अपनी उल्टी गिनती गिनना शुरू कर लें।’

     

  • Activa को पंचर लगाने जा रहे युवक को आया Heart Attack, मौत

    Activa को पंचर लगाने जा रहे युवक को आया Heart Attack, मौत

    इंदौरः टू-व्हीलर का पंचर लगाने जा रहे युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सीसीटीवी भी सामने आई है। घटना सोमवार दोपहर जनता क्वार्टर क्षेत्र में हुई। यहीं रहने वाला एक 27 वर्षीय युवक एक्टिवा पंचर होने पर उसे घर से 300 मीटर दूर स्थित दुकान पर पंचर लगाने निकला था। पैदल धक्का देकर एक्टिवा को ले जाते हुए अचानक वह कुछ देर के लिए रुका और नीचे गिर गया। फिर दोबारा नहीं उठा। कुछ लोगों का ध्यान गया तो उन्होंने उसे उठाया। पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान विनीत पिता संजय जनता क्वार्टर के रूप में हुई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया। उसकी मौत का कारण हार्ट अटैक सामने आया है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
  • ट्रक व बस की टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जलने से 3 की मौत, 25 घायल, देखें वीडियो

    ट्रक व बस की टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जलने से 3 की मौत, 25 घायल, देखें वीडियो

    बलरामपुरः उत्तर प्रदेश में बलरामपुर कोतवाली देहात क्षेत्र के फुलवरिया बाईपास पर मंगलवार अल सुबह लगभग साढ़े 4 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां यात्रियों को सोनौली से दिल्ली लेकर आ रही निजी बस की भिड़ंत एक मालवाहक ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई और कुछ ही सेकेंड में दोनों वाहनों में आग लग गई। आग की लपटें उठते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    इस हादसे में 3 यात्रियों की मौके पर ही जिंदा जलने से मौत हो गई। इसके अलावा करीब 25 यात्री घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय पुलिस, यातायात पुलिस और दमकल टीम ने तुरंत पहुंचकर आग बुझाने तथा राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया और राहत कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।

    इसके बाद दोनों अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिलकर उनकी स्थिति जानी तथा बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक बस संख्या UP22 AT 0245 सोनौली से दिल्ली जा रही थी, तभी फुलवरिया चौराहे के पास सामने से आ रहे ट्रक संख्या UP21 DT 5237 से जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे बस सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से टकरा गई। ट्रांसफार्मर में बिजली के तारों के छूने से बस में आग लगी और फिर ट्रक में भी आग लग गई।

    बस में सवार काफी यात्री झुलस गए। जिसके बाद आग बुझाने के लिए ट्रक को सीधा किया गया। वह बस से टकराने के बाद पलट गया था। ट्रक के नीचे एक व्यक्ति का शव मिला, जो बुरी तरह झुलसा हुआ था। पहचान में नहीं आ रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संभवतः ट्रक में बैठे व्यक्ति का शव है। ट्रक पलटने से निकल नहीं सका और दब गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन और राहत व बचाव में जुटी है।

  • Jalandhar रवाना हुई डोली, एक्सीडेंट में दुल्हन के माता-पिता और चाची की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar रवाना हुई डोली, एक्सीडेंट में दुल्हन के माता-पिता और चाची की मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के पखोवाल रोड स्थित स्टेलोन मनोर पैलेस में शादी के बाद जालंधर के लिए रवाना हुई डोली जैसे ही लाडोवाल पहुंची परिवार को हादसे की खबर मिली। दरअसल, भीषण सड़क हादसे में दुल्हन के माता-पिता और चाची की मौत की सूचना मिलते ही डोली वहीं से वापिस मुड़ गई। कुछ घंटे पहले जिस घर में शादी की शहनाइयों की गूंज थी, वहां अब सिर्फ चीख-पुकार और मातम पसरा हुआ है। नंदा मोटर्स, सरहिंद का प्रतिष्ठित परिवार अपनी बेटी गजल की शादी के बाद इनोवा क्रिस्टा (PB48G-0099) में सरहिंद लौट रहा था।

    कार में दुल्हन के पिता अशोक कुमार नंदा उर्फ,माता किरण नंदा ,चाची रेनू बाला, मोहन कुमार नंदा और उनकी पत्नी शर्मीली नंदा मौजूद थे। उनके पीछे रिश्तेदार नरेश कुमार अरोड़ा अपनी गाड़ी में चल रहे थे। उन्होंने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जैसे ही उनकी गाड़ियां पिंड खाकट स्थित जाइडि फैब्रिक लिमिटेड के पास पहुंचीं इनोवा के आगे चल रहे ट्रक RJ20GB-3704 ने अचानक ब्रेक लगा दी। तेज रफ्तार के कारण इनोवा सीधे ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह कई मीटर तक घिसटती चली गई।

    हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रेनू बाला अशोक नंदा और किरण नंदा को अस्पताल ले जाते समय ही मौत हो गई। वहीं मोहन कुमार नंदा और शर्मीली नंदा की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें अपोलो अस्पताल रेफर किया गया है। दुल्हन गजल की डोली जालंधर की ओर जा रही थी। जैसे ही लाडोवाल में हादसे की खबर मिली, डोली वहीं से सरहिंद के लिए वापिस मुड़ गई। जिस शादी को लेकर महीनों से तैयारियां चल रही थीं, चंद पलों में उसी घर से तीन अर्थियां उठ गईं।

    टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन वहीं छोड़कर फरार हो गया।पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ 334 Date 01-12-25 U/S 285, 106, 324(5), 125(b) BNS के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थाना साहनेवाल के सब-इंस्पेक्टर जसप्रीत सिंह के मुताबिक प्राथमिक जांच में हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार और ट्रक चालक का अचानक ब्रेक लगाना पाया गया है। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है और उसे जब्त कर लिया गया है।सरहिंद ही नहीं पूरे इलाके में इस हादसे ने हर किसी को झकझोरकर रख दिया है। जिस बेटी की शादी की खुशी बांटने आए थे, उसी की जिंदगी के सबसे बड़े दिन माता-पिता और चाची को खो दिया।