Blog

  • सुतली बम ब्लास्ट में नौजवान के पेट की आंतें आई बाहर, हालत गंभीर

    सुतली बम ब्लास्ट में नौजवान के पेट की आंतें आई बाहर, हालत गंभीर

    पालीः राजस्थान के पाली से एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां, किसान द्वारा सुतली बम फोड़ने दौरान हादसे हो गया और बम उछलकर सीधा उसके पेट में लगा, जिससे बड़ा घाव हो गया। हादसे में किसान का पेट फट गया और उसकी आंतें बाहर आ गईं। किसान ने अपने परिजनों को फोन कर बम फटने की सूचना दी तो परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल किसान को पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया। जहां, उसका इलाज चल रहा है।

    जानकारी देते घायल के परिजन ने बताया कि इन्द्रको की ढाणी (सरदारसमंद रोड) में रहने वाला दिलीप (25) पुत्र लक्ष्मणराम बुधवार शाम को खेत में रखवाली के लिए गया। जहां वह अपने साथ एक सूतली बम भी लेकर गया। इसको फोड़कर वह नीलगाय और अन्य जंगली जानवरों को भगाता था।

    उसने खेत में बुधवार रात करीब 10 बजे पटाखा जलाया। लेकिन वह दूर हटता इससे पहले पटाखा फट गया और उसके पेट पर आकर लगा। हादसे में उसका पेट फट गया।इसके बाद घायल हालत में दिलीप ने फोन कर घर पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और रात करीब 12 बजे उसे उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया।

    पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के ट्रॉमा वार्ड के इंचार्ज डॉक्टर सुखदेव चौधरी ने बताया कि घायल मरीज के परिजन ने बताया कि खेत में रखवाली करते समय युवक ने सुतली बम फोड़ा था। पास ही पड़ी कांच की बोतल बम के धमाके में फूट गई। उसके कांच के टुकड़े उछल तेज स्पीड में युवक के पेट में लगे। जिससे घाव हो गया। घायल की हालत गंभीर होने के चलते उसे प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है।

  • ट्रक ने Swift Car को मारी जबरदस्त टक्कर, दादा सहित मां-बेटे की मौत

    ट्रक ने Swift Car को मारी जबरदस्त टक्कर, दादा सहित मां-बेटे की मौत

    करौलीः जिले से एक भयानक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां, हिंडौन सिटी के महुवा मार्ग पर ट्रक और कार की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार देर शाम देवलन मोड़ के पास हुआ जिसमें तेज रफ्तार ट्रक और स्विफ्ट डिजायर कार की आमने-सामने भिड़ंत हुई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    जानकारी मुताबिक, स्विफ्ट डिजायर कार में सवार बाबूलाल गुर्जर (73), उनकी बहू रोशना (30) और पोता रियांश (1) का महुवा में इलाज कराकर अपने गांव तिघरिया (हिंडौन) लौट रहे थे। रास्ते में देवलन मोड़ के पास उनकी कार की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

    बाबूलाल गुर्जर, रियांश, रोशना
    बाबूलाल गुर्जर, रियांश, रोशना

    बताया जा रहा है कि बाबूलाल गुर्जर सेना से रिटायर्ड हवलदार हैं। घटना की सूचना मिलते ही नई मंडी थाना प्रभारी कुलदीप चारण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: Civil Hospital में डॉक्टर के साथ विवाद के मामले में जिम संचालक Ramesh Bangar पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: Civil Hospital में डॉक्टर के साथ विवाद के मामले में जिम संचालक Ramesh Bangar पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों के साथ की गई बदसलूकी के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार में करीब 4 दिन पहले हुई घटना को लेकर थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने ईसा नगरी के एक जिम संचालक रमेश बांगड़ के खिलाफ अस्पताल में हंगामा करने और डॉक्टर को धमकाने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर की ओर से दी गई शिकायत और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पूरा केस दर्ज किया है। फिलहाल इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी होनी बाकी है।

    डॉक्टर अमनप्रीत सिंह ने बताया कि रविवार रात को कुछ लोग एक व्यक्ति को अस्पताल लेकर आए थे। उस मरीज की मौत हो चुकी थी। उनके साथ आए एक व्यक्ति ने अस्पताल में खूब हंगामा किया। उस व्यक्ति के हंगामे से मरीजों में डर पैदा हो गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर और स्टाफ भी डरे हुए थे। महिला स्टाफ में उस व्यक्ति के खिलाफ काफी गुस्सा था। मृतक मरीज की मौत के बाद कई मेडिकल प्रक्रियाएं होती हैं जो स्टाफ को पूरी करनी होती हैं। जिसके बाद शव को शवगृह में ढककर रखना होता है। कई तरह के फॉर्म भरने होते हैं। इस काम में समय लगता है लेकिन इस बात को समझे बिना उक्त व्यक्ति ने अस्पताल का माहौल खराब कर दिया है। घटना वाले दिन ही एसएमओ को सूचित कर दिया गया था और तुरंत शिकायत भी दे दी गई थी।

    बता दें कि रविवार की रात करीब 8 बजे अस्पताल की इमरजेंसी में जालंधर बाई पास के पास से एक सड़क हादसे में रिटायर्ड फौजी को लहूलुहान हालत में लाया गया था। जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस बीच रमेश बागड़ नामक व्यक्ति इमरजेंसी में आया और डॉक्टरों से बदसलूकी करने लगा। डॉक्टरों ने तुरंत मामले की जानकारी सीनियर मेडिकल अफसर और सिविल सर्जन को दी। जिसके बाद डॉक्टरों ने इसकी लिखित में शिकायत थाना डिवीजन 2 और पुलिस चौकी सिविल अस्पताल की पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने जांच के बाद आरोपी रमेश बांगड़ के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में विघ्न डालने और डॉक्टरों को धमकियां देने के तहत मामला दर्ज किया।

    दूसरी ओर, रमेश बांगड़ ने घटना वाली रात मीडिया को बताया कि जालंधर बाईपास के पास एक सड़क दुर्घटना हुई है। एक पुलिस अधिकारी एक घायल व्यक्ति को लेकर ऑटो में आ रहा था। मैं घंटाघर के पास था। पुलिस अधिकारी ने मेरी कार को जोरदार टक्कर मारी और कहा कि एक गंभीर मरीज है, कार पीछे हटाओ। बांगड़ के अनुसार, उन्होंने तुरंत उस मरीज को रास्ता दिया और अपनी कार ऑटो के पीछे लगा दी ताकि उस मरीज की मदद की जा सके। जैसे ही वह सिविल अस्पताल पहुंचे तो एक महिला डॉक्टर ने उनकी जांच की लेकिन उस मरीज की मौत हो चुकी थी।

    बांगड़ ने कहा कि मेरे सामने करीब 8 से 10 और मरीज अस्पताल आए लेकिन उस समय वहां केवल एक डॉक्टर था। बांगड़ ने कहा कि उनके पास से एक डॉक्टर जा रहा था। उसने उनसे कहा कि डॉक्टर साहब इतने सारे मरीज हैं और एक ही डॉक्टर है, बाकी डॉक्टर कहां हैं। उस डॉक्टर ने कहा कि मुझे 8 बजे छुट्टी मिल गई है, इसलिए मैं जा रहा हूं। बांगड़ ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टर कोट नहीं पहने हुए थे, इसलिए पता नहीं चल पाया कि डॉक्टर कौन है। बांगड़ के अनुसार उन्होंने खुद एसएमओ को फोन करके जानकारी दी। जिस डॉक्टर को भेजा गया था, उसने भी कोट नहीं पहना था। बांगड़ ने कहा कि अस्पताल में स्ट्रेचर की भी उचित व्यवस्था नहीं है। सिविल सर्जन, स्वास्थ्य मंत्री और विधायक को अस्पताल का औचक निरीक्षण करना चाहिए।

     

     

  • Punjab News: युवक ने फंदा लगाकर की जीवनलीला समाप्त, देखें वीडियो

    Punjab News: युवक ने फंदा लगाकर की जीवनलीला समाप्त, देखें वीडियो

    मोगाः यहां से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, एक 23 साला युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, मोगा के कोटकपूरा बाईपास के पास झुग्गियों में उस समय हड़कंप मच गया जब उसी झुग्गियों में रह रहे एक 23-24 साला नौजवान अशोक कुमार ने अपने कमरे में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं फंदा लगाने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि युवक राजस्थान का है जो कुछ समय से यहां झुग्गियों में रह रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और समाजसेवा सोसायटी के सहयोग से लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचा दिया है ओर जांच के बाद अगली कार्रवाई कर रही है।

    मृतक के जीजा बाबू लाल ने बताया कि अशोक कुमार के साथ उसकी रात को बात हुई थी। उन्होंने बताया कि अशोक यहां पर ऑटो रिक्शा चलाने का काम करता था और आज सुबह जब अशोक की बहन उसके कमरे में चाय देने के लिए गई तो उसने देखा कि अशोक कुमार फंदे पर लटक रहा है। तभी उसने हमें बताया। उन्होंने कहा कि हमें कुछ भी मालूम नहीं कि इसने यह कदम क्यों उठाया है।

  • Jalandhar News: सड़क हादसे में स्पोर्ट्स कारोबारियों के 2 बच्चों की मौत

    Jalandhar News: सड़क हादसे में स्पोर्ट्स कारोबारियों के 2 बच्चों की मौत

    जालंधर, ENS: महानगर में भीषण सड़क हादसे में 2 नौजवानों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार टीवी सेंटर के पास एक्टिवा सवार युवकों को टैंपू ट्रैवल गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि घटना में दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 30 पकंज निजात्म और 31 मोहित निवासी बस्ती 9 के रूप में हुई है।

    वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों मृतक के पिता का स्पोर्ट्स का कारोबार है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। मोहित के पिता की बस्ती 9 मोहित स्पोर्ट्स के नाम पर दुकान है, जबकि पकंज के पिता का निजात्म नगर में इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का कारोबार है।

  • घोड़ी चढ़ने को लेकर हुआ विवाद, दूल्हे व उसके पिता सहित बारातियों से की मारपीट

    घोड़ी चढ़ने को लेकर हुआ विवाद, दूल्हे व उसके पिता सहित बारातियों से की मारपीट

    जालोरः आज जहां लोग पुराने रीति रिवाजों और जातिवाद से काफी उपर उठ चुके हैं। वहीं कई लोग बड़े होने के बाद भी ऐसी छोटी सोच के मालिक हैं कि अभी भी वह जाति के चक्कर में फंसकर लोगों से उनकी आजादी छीनने की कोशिश करते हैं।

    लोग उन्हें छोटी जाति का होने के चलते कुछ करने नहीं देते हैं। ऐसा ही मामला जालोर जिले के हरियाली गांव में सामने आया है जहां, दलित दूल्हे को घोड़ी पर बैठने से रोका गया। पुलिस ने मामले में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना 18 फरवरी की रात करीब 9:30 बजे की है। दूल्हा सुनील कुमार घोड़ी पर बैठा था और तोरण की रस्म चल रही थी। इसी दौरान बलवंत सिंह और महिपाल सिंह अपने 5 साथियों के साथ 2 गाड़ियों में वहां पहुंचे।

    आरोपियों ने बारात में शामिल लोगों से मारपीट की। दूल्हे के पिता भागीरथ को थप्पड़ मारा और जातिसूचक गालियां दीं। आरोपियों का कहना था कि बिना इजाजत उनके गांव में घोड़ी पर चढ़ने की हिम्मत कैसे की।

    दूल्हे को जबरन घोड़ी से नीचे उतारकर आरोपी पीटने लगे। बीच-बचाव करने आए बारातियों और स्थानीय लोगों को भी धमकाया। बलवंत सिंह घोड़ी लेकर चला गया और बाकी आरोपी गाड़ियों में बैठकर फरार हो गए। आरोपियों ने जाते समय धमकी दी कि अगर उनके खिलाफ केस किया तो दूल्हे को दोबारा गांव में नहीं घुसने देंगे। साथ ही लड़की के परिवार को भी गांव से निकाल देने की धमकी दी।

    दुल्हन के परिजनों के मुताबिक, बारात आने से पहले ही आरोपी बलवंत सिंह ने आपत्ति जताई थी। उसने कहा था कि दलित घोड़ी पर बैठेंगे तो राजपूत क्या करेंगे। इससे नाराज होकर बलवंत सिंह सहित अन्य चार लोग पहुंचे और घोड़ी वाले से घोड़ी छीनकर अपने घर ले जाकर बांध दी। पुलिस ने 18 फरवरी की रात को 3 लोगों को हिरासत में लिया। बुधवार को उन्हें शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच जारी है।

    घटना की जानकारी मिलते ही दूल्हे के परिजन सकते में आ गए। आनन-फानन में पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। जिसके बाद उन्होंने जयपुर से जालोर एसपी ज्ञानचंद यादव सहित प्रशासनिक अमले को पूरे मामले की जानकारी दी। इस बात की भनक लगते ही आरोपी पक्ष के लोग दुल्हन के घर पहुंचे और मध्यस्थता करके घोड़ी वापस पहुंचाई और मामले को लेकर माफी मांगी। इस दरम्यान पुलिस के आला अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दूल्हे को वापस घोड़ी पर बिठाकर शादी की रस्म पूरी करवाई।

  • Punjab News: Highway पर ईंटों से भरा टिप्पर पलटा, देखें वीडियो

    Punjab News: Highway पर ईंटों से भरा टिप्पर पलटा, देखें वीडियो

    आनंदपुर साहिबः जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रतिदिन कोई न कोई हादसे की खबर सामने आती है जिसमें ज्यादातर मामलों में चालक की लापरवाही हादसे की मुख्य वजह बनती है और ये लापरवाही कई बार कइयों की जान भी ले लेती है। वहीं कई बार वाहन में तकनीकी खराबी के कारण भी हादसा हो जाता है। ऐसा ही मामला श्री आनंदपुर साहिब से सामने आया है। जहां, हाईवे पर ईंटों से भरा टिप्पर पलट गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया और आगामी जांच शुरू कर दी।

    जानकारी मुताबिक, नंगर-श्री आनंदपुर साहिब मार्ग पर सुबह करीब साढ़े 6 बजे ईंटों से भरा टिप्पर आ रहा था। इस दौरान लोड ज्यादा होने के चलते अचानक टिप्पर का टायर फट गया जिससे टिपर अनियंत्रित हो गया और चालक से वाहन न संभलने के चलते टिप्पर पलट गया। मालिक ने बताया कि यह टिप्पर रोपड़ की तरफ से ईंटे भरकर आ रहा था और आनंदपुर साहिब के पास टायर फटने के कारण यह सड़क पर पलट गया जिससे ईंटें सड़क पर बिखर गईं। टिपर भी हादसे में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गणिमत यह रही कि किसी को चोट नहीं आई।

  • Punjab News: एक्शन मोड़ में Police, 2 ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार, 5 पर FIR दर्ज

    Punjab News: एक्शन मोड़ में Police, 2 ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार, 5 पर FIR दर्ज

    चंडीगढ़ः ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। दरअसल, हाल ही में डीजीपी गौरव द्वारा की अगुवाई में 4 सदस्य एसआईटी गठित की गई थी। इसी के तहत एडीजीपी (एनआरआई मामलों) में प्रवीण सिन्हा के नेतृत्व वाली पंजाब पुलिस की विशेष एसआईटी ने ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ 5 नई एफआईआर दर्ज की हैं और 2 धोखेबाज ट्रैवल एजेंटों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के साथ अब तक कुल एफआईआर की संख्या 15 हो गई है, जबकि गिरफ्तारियों की संख्या 3 हो गई है। ये एफआईआर उन एजेंटों के खिलाफ दर्ज की गई हैं, जिन्होंने कथित रूप से पीड़ितों को अमेरिका में गैर-कानूनी तरीके से प्रवेश दिलाने के झूठे वादे कर ठगा था, जिसके परिणामस्वरूप उनकी (पीड़ितों) वतन वापसी हुई।

    हाल ही में दर्ज एफआईआर 17 और 18 फरवरी 2025 को तरनतारन, एसएएस नगर, मोगा और संगरूर जिलों में दर्ज की गईं। गैर-अधिकृत नेटवर्कों के माध्यम से काम करने वाले आरोपी एजेंट, पीड़ितों से सुरक्षित और कानूनी इमिग्रेशन रास्तों का वादा कर मोटी रकम वसूलते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अमानवीय परिस्थितियों, नजरबंदी और अंततः वतन वापसी का सामना करना पड़ता है।

    दर्ज हुई एफआईआर नंबर 25 (17.02.2025): यह एफआईआर तरनतारन के पट्टी पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई, जिसमें चंडीगढ़ और यमुनानगर से संचालित एक एजेंट ने कानूनी इमिग्रेशन का झांसा देकर एक पीड़ित से 44 लाख रुपये की ठगी की थी, लेकिन उसे निकारागुआ और मेक्सिको के रास्ते भेजा गया, विरुद्ध दर्ज की गई है और एफआईआर नंबर 19 (17.02.2025): यह एफआईआर एसएएस नगर के माजरी पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई, जिसमें एजेंट मुकुल और गुरजिंदर अंटाल के विरुद्ध दर्ज की गई, जिन्होंने एक पीड़ित को गुमराह कर 45 लाख रुपये वसूले और उसे कोलंबिया और मेक्सिको के रास्ते भेजा।

    इसी तरह एफआईआर नंबर 30(18.02.2025) को मोगा के धर्मकोट पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई, जिसमें आरोपी सुखविंदर सिंह, तलविंदर सिंह, प्रीतम कौर और गुरप्रीत सिंह शामिल हैं। ये सभी चंडीगढ़ के एकम ट्रैवल्स से जुड़े हैं। इन्होंने झूठे वर्क परमिट और सीधी अमेरिका फ्लाइट का लालच देकर एक पीड़ित से 45 लाख रुपये वसूले, लेकिन उसे प्राग, स्पेन और एल साल्वाडोर के रास्ते भेजा गया।

    शेष दो एफआईआर नंबर 15 (18.02.2025): यह एफआईआर संगरूर के खनौरी पुलिस थाना में हरियाणा के अंगरेज सिंह और जगजीत सिंह द्वारा संचालित वीजा और ट्रैवल कंपनी के खिलाफ दर्ज की गई। इन्होंने पीड़ित को कनाडा का वीजा दिलाने का वादा कर 50 लाख रुपये ठगे, लेकिन उसे मिस्र, दुबई, स्पेन, ग्वाटेमाला और निकारागुआ के रास्ते भेज दिया।एफआईआर नंबर 95 (18.02.2025): यह एफआईआर गोइंदवाल साहिब पुलिस स्टेशन में एजेंट गोल्डी के खिलाफ दर्ज की गई, जो दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के पास काम कर रहा था। उसने एक पीड़ित से अमेरिका में कानूनी प्रवेश दिलाने के नाम पर 45 लाख रुपये ठगे।

    जैसे कि ऊपर बताया गया है, संगरूर पुलिस ने ट्रैवल एजेंट अंगरेज सिंह और जगजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी हाल ही में पटियाला के एनआरआई पुलिस थाने द्वारा की गई एक अन्य गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद हुई है। जिक्र योग्य है कि मानव तस्करी नेटवर्क की पूरी पहचान के लिए एसआईटी साइबर क्राइम यूनिट, वित्तीय अधिकारियों और केंद्रीय एजेंसियों के साथ सक्रिय रूप से समन्वय कर रही है। जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और पुलिस कमिश्नर (सीपी) जांच तेज कर रहे हैं, जिससे कई गिरफ्तारियां हुई हैं और मानव तस्करी नेटवर्क से जुड़े बैंक खातों को फ्रीज किया गया है।

    डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने दोहराया कि पंजाब पुलिस इन धोखेबाज इमिग्रेशन सिंडिकेट्स को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने पीड़ितों से बिना किसी डर के आगे आने की अपील की और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने जनता को सलाह दी कि वे किसी भी विदेश यात्रा प्रबंध में शामिल होने से पहले केवल लाइसेंसशुदा इमिग्रेशन सलाहकारों से परामर्श करें और किसी भी भुगतान से पहले एजेंटों के प्रमाण पत्रों व व्यावसायिक विवरणों की पूरी तरह से पुष्टि कर लें। पंजाब पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे गैर-लाइसेंसशुदा ट्रैवल एजेंटों की पहचान करने और रिपोर्ट करने में सहयोग करें, ताकि भोले-भाले लोगों के शोषण को रोका जा सके।

     

  • Punjab News: सदिंग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आंशका, देखें वीडियो

    Punjab News: सदिंग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आंशका, देखें वीडियो

    बठिंडाः तलवंडी साबो में खेतों से व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि उपमंडल तलवंडी साबो के गांव जीवन सिंह वाला के पास खेतों से व्यक्ति का शव बरामद हुआ। व्यक्ति के चेहरे पर गंभीर चोटों के चलते मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि हत्या की आंशका जताई जा रही है।

    मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी तलवंडी साबो राजेश स्नेही ने बताया कि बीती रात करीब साढ़े 11 बजे किसी ने सहायक पुलिस अधीक्षक तलवंडी साबो जसकौर सिंह को सूचना मिली थी कि जीवन सिंह वाला के नजदीक बठिंडा रोड पर प्लैटिनम मोटरसाइकिल संदिग्ध परिस्थितियों में गिरा पड़ा है। जसकौर सिंह मौके पर पहुंचे और मोटरसाइकिल के आसपास के क्षेत्र की जांच शुरू की तो उन्हें खेत में व्यक्ति का शव मिला, जिसके चेहरे से लग रहा था कि उसकी बेरहमी से पिटाई करके हत्या की गई है।

    सूचना मिलने पर तलवंडी साबो थाना प्रमुख परबत सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सहारा क्लब तलवंडी साबो के वर्कर हैप्पी सिंह के माध्यम से पहचान व पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल तलवंडी साबो के शवगृह में रखवाया। डीएसपी स्नेही ने बताया कि मृतक की पहचान दर्शन सिंह पुत्र सौन सिंह निवासी गांव भागीवंदर के रूप में हुई। पुलिस हत्या के रहस्य को सुलझाने के लिए जांच में जुट गई है और जल्द हत्या के कारणों का पता लगाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Jalandhar News: खेतों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते 3 गिरफ्तार

    Jalandhar News: खेतों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते 3 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: चोरी की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सदर पुलिस ने आरोपियों से सामान भी बरामद किया है। दरअसल, आरोपी खेतों में लोगों की मोटरों को निशाना बनाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बैटरी, 2 स्टार, तारों से निकले हुए तांबे सहित अन्य चोरी का सामान बरामद किया है।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमनदीप पाल निवासी जालंधर कैंट, कुलविंदर पाल निवासी कैंट कालोनी अलीपुर और इंदर चाहल निवासी गांव कुक्कड़ पिंड थाना सदर के रूप में हुई है। थाना सदर के जांच अधिकारी एएसआई मनजीत राम को गांव कुक्कड़ पिंड के रहने वाले कुलदीप सिंह ने शिकायत दी थी कि चोर उसकी मोटर से 2 बैटरी, 2 स्टार और तारों सहित अन्य सामान चोरी करके ले गए है। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज करके कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।