Blog
-

Punjab News: होटल की 6वीं मंजिल से प्रॉपर्टी डीलर ने लगाई छलांग मौत, 3 पर केस दर्ज, देखें वीडियो
अमृतसरः जिले के रंजीत एवेन्यू डी ब्लॉक में स्थित होटल की 6वीं मंजिल से प्रॉपर्टी डीलर ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजीव कुमार के रूप में हुई है। राजीव कुमार प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। मिली जानकारी के अनुसार 11 फरवरी को होटल से छलांग लगाकर जीवनलीला समाप्त की। वहीं राजीव के परजिनों ने प्रेस वार्ता करके आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रशासन से मांग की है। हालांकि पुलिस ने 3 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। मृतक राजीव के बेटे रजत ने कहा कि उसके पिता काफी समय से डिप्रेशन में थे। परिवार ने आरोप लगाए है कि बिजनेस में अपने पार्टनर राकेश नायर, अमित नंदा और रमेश अरोड़ा से उन्होंने करोड़ों रुपये लेने थे।उसने बताया कि उसका प्रॉपर्टी का कारोबार है और वह कॉलोनियों में प्लॉट काटकर बेचता था और उनका करोड़ों रुपये का लेन-देने होता था। इस बीच, 2016 में भी उसके पार्टनर रमेश नायर और उसके साथियों ने हमारे साथ धोखाधड़ी की थी। उस दौरान पुलिस को दर्खास्त दी थी और बाद में बैठकर राजीनामा हो गया था, लेकिन जब भी उनके पिता अपने पैसे लेने जाते थे, तो उनके पार्टनर उन्हें पैसे नहीं देते थे और उल्टा उन्हें धमकी देते थे, जिसके कारण उनके पिता हमेशा परेशान रहते थे।जिसके चलते पिता ने 11 फरवरी 2024 को शाम के समय रंजीत एवेन्यू स्थित एक निजी होटल में जाकर यह कदम उठाया। बेटे ने कहा कि पिता ने आत्महत्या करने से पहले अपना एक वीडियो भी बनाया है जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। जिन तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है, वे हमें अपना बयान वापस लेने की धमकी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि अगर हम एफआईआर वापस नहीं लेंगे तो वे हमारे परिवार को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। मृतक व्यक्ति के बेटे ने कहा कि हमें संदेह है कि आरोपी राजनीतिक दलों पर दबाव बनाकर हमारे साथ कुछ भी कर सकते हैं और अब हमारे परिवार की जान को भी खतरा है। परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए अपनी सुरक्षा की मांग की है।दूसरी ओर थाना रंजीत एवेन्यू के पुलिस अधिकारी रॉबिन हंस ने बताया कि कुछ दिन पहले राजीव कुमार नाम के एक बुजुर्ग ने अमृतसर के रंजीत एवेन्यू स्थित एक मशहूर होटल की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी कर रही है. और जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस पर कोई दबाव नहीं है और जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। -

Punjab News: Plywood Market में 3 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, देखें वीडियो
अन्य दुकानें भी आई चपेट में, 50 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
अमृतसरः जिले के कोर्ट रोड रेलवे स्टेशन के पास प्लाईवुड मार्केट में आज सुबह 4 से 5 बजे के बीच आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार आग 3 मंजिला इमारत में लगी है। आग इतनी भीषण थी कि अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस प्लाईवुड मार्केट में लकड़ी का काम होता है, लकड़ी के कारण आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने 50 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस मौके पर दुकान के मालिक करण ने कहा कि हमें सुबह पता चला कि हमारी मार्केट में आग लग गई। उन्होंने कहा कि जब वह मौके पर पहुंचे और देखा तो सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। इस नुकसान के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है कि घटना में कितना नुकसान हुआ है। -

Punjab News: कार सवार हमलावारों ने घर पर चलाई गोलियां, एक की मौत, देखें वीडियो
मोगाः जिले में क्राइम की बढ़ रही वारदातों को लेकर पुलिस की कार्रगुजारी पर सवालियां निशान खड़े होने शुरू हो गए। वहीं ताजा मामला गांव कपूरे से सामने आया है, जहां स्विफ्ट कार सवारों ने एक घर पर 8 से 9 राउंड गोलियां चलाई। इस घटना में घर पर काम करने वाले राज कुमार उर्फ बिट्टू की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि महिला हरमन दीप कौर जख्मी हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।
घायल हरमंदीप कौर ने बताया कि वह घर पर काम कर रही थी। इस दौरान 2 नौजवान स्विफ्ट कार पर आए और उसके पति के बारे में पूछने लगे। महिला ने उन्हें कहा कि वह घर पर नहीं है तो उन्होंने रिवॉल्वर निकाल कर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस घटनाम में वहां खड़े हमारे सीरी (नौकर) 30 वर्षीय राज कुमार को गोली लगी और वह वहीं गिर गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद हमने दरवाजा बंद किया तो उन्होंने दरवाजे से फिर से गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस घटना में गोली लगने से वह भी घायल हो गई। पीड़ित ने कहा कि हमें नहीं पता कि वह कौन लोग थे। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।
दूसरी ओर अस्पताल पहुंचे डीएसपी डी लवदीप सिंह ने बताया कि स्विफ्ट कार में सवार होकर 2 नौजवान कपूरे गांव के रहने वाले मंजीत सिंह के आए और उन्होंने 7 से 8 गोलियां चलाई, जिसमें एक गोली महिला के लगी है। जबकि अन्य गोलियां उनके घर पर काम करने वाले राज कुमार को लगी। घटना में राज कुमार की मौत हो गई। मौके से 6 गोलियों के खोल और 2 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह मामले की गहनता से जांच कर रहे है। कोई रंजिश वाली बात अभी सामने नहीं आई है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-

Punjab News: Action मोड में मान सरकार, SHO पर गिरी गाज
श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब में भगवंत मान सरकार एक्शन मोड में आ गई है। वहीं भ्रष्टाचार के मामले में बीते दिन 52 पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया था। जिसके बाद अब श्री मुक्तसर साहिब के एसएसपी ने थाना मलोट सिटी के एसएचओ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार महिला सब-इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उन्हें पुलिस लाइन में रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है।
अपुष्ट सूत्रों से प्राप्त कथित जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले मलोट में 2 कारों की चोरी का मामला सुर्खियों में रहा था। इस मामले में कुछ व्यक्तियों को रियायत दिए जाने का मामला सामने आते देख एसएसपी ने यह कार्रवाई की है। मामले की अपने स्तर पर प्रारंभिक जांच करने के बाद एसएचओ ने मामला दर्ज कर लिया है। हरप्रीत कौर को निलंबित करने का निर्णय लिया गया।
-

Punjab News: 3 बाइक सवारों ने 2 भाईयों पर चलाई गोली, एक घायल
लुधियानाः जिले में आए दिन गोलियां चलने की घटनाओं में बढ़ौतरी हो रही है। वहीं लाडोवाल के गांव खैहरा बेट के पास गोली चलने की घटना सामने आई है, जहां 3 बाइक सवारों ने 2 चचेरे भाइयों को गोली मार दी। इस घटना के एक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार युवक के बाएं पैर में लगी। घायलों को दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (डीएमसीएच) ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि लुटेरे ने लूट की नीयत से दोनों पर हमला किया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। लाडोवाल पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि किसी रंजिश के चलते लड़कों पर हमला किया गया। सिधवान बेट निवासी 11वीं कक्षा के छात्र 17 वर्षीय गुरकमल सिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई।
गुरकमल ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई 17 वर्षीय हरमनजोत के साथ बाइक पर हंबड़ा से सिधवां बेट जा रहा था। वह बाइक चला रहा था, जबकि हरमनजोत सिंह पीछे की सीट पर बैठा था। उसने बताया कि तीन बाइक सवारों ने लूट के इरादे से उसका रास्ता रोकने की कोशिश की। हालांकि, वह वहां नहीं रुका और चुपचाप निकल जाने में कामयाब रहा।आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और उन्हें निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। गोली हरमनजोत के बाएं पैर में लगी। उन्हें डीएमसीएच ले जाया गया। बाद में उन्होंने लाडोवाल पुलिस को सूचना दी।
लाडोवाल पुलिस स्टेशन की एसएचओ सब-इंस्पेक्टर गुरशिंदर कौर ने कहा कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 125, (दूसरों की जान या निजी सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य), 351 (3) (आपराधिक धमकी), 3 (5) (सामान्य इरादे को आगे बढ़ाने के लिए कई व्यक्तियों द्वारा आपराधिक कृत्य किया जाना), आरम्स अधिनियम की धारा 25 और 27 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। थाना एसएचओ ने कहा कि ऐसा संदेह है कि पुरानी दुश्मनी के कारण पीड़ितों पर हमला किया गया। आरोपियों ने उन्हें रुकने के लिए कहते हुए नाम से पुकारा। पीड़िता के परिजन इस मामले में चुप हैं।
-

Jalandhar सहित Punjab के कई जिलों में हुई बारिश से बढ़ी ठंडक, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: पंजाब के सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार रात और गुरुवार सुबह कई जिलों में बरसात हुई। इससे पारे में गिरावट आई। अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं बरसात के बाद चली ठंडी हवाओं से ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
इसके तहत जालंधर, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और संगरूर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और आकाश में बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश पड़ेगी। मौसम विभाग ने बारिश के कारण दिन व रात के तापमान में 3-3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना जताई है। पंजाब में बुधवार को सबसे अधिक 27.8 डिग्री का पारा पटियाला और रूपनगर का दर्ज किया गया।
वहीं, अमृतसर का पारा 24.3 डिग्री, लुधियाना का 25.2 डिग्री, पठानकोट का 26.1 डिग्री, बठिंडा का 25.6 डिग्री, फाजिल्का का 25.6 डिग्री, फिरोजपुर का 24.5 डिग्री, होशियारपुर का 25.9 डिग्री, जालंधर का 23.6 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में सबसे कम 6.3 डिग्री का न्यूनतम पारा पठानकोट का दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 8.4 डिग्री, लुधियाना का 10.4 डिग्री, पटियाला का 10.0 डिग्री, बठिंडा का 10.8 डिग्री, फरीदकोट का 8.5 डिग्री, फाजिल्का का 11.2 डिग्री, फिरोजपुर का 9.6 डिग्री, जालंधर का 8.3 डिग्री दर्ज किया गया।
-

कई राज्यों में बारिश का Alert जारी, तेज हवाओं के साथ पड़ सकते हैं ओले
नई दिल्लीः देश के 14 राज्यों में अगले तीन दिनों के दौरान झमाझम बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। दिल्ली में तो आज बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, कई राज्यों में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। इसके अलावा झारखंड, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ आंधी और बिजली के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। 20 तारीख को उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।
इसके साथ ही कई जगहों पर ओले भी पड़ सकते हैं। 20, 22 और 23 फरवरी को बिहार और गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल में तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ आंधी, बिजली के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने 24 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव में 24 और 25 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम वर्षा/बर्फबारी हो सकती है।
20 से 23 फरवरी तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होने की उम्मीद है। यहां पर तेज़ हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) चल सकती हैं। वहीं, तेज हवाएं भी चलने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान देश के कई राज्यों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है।
-

आज का राशिफल, 20 फरवरी 2025
आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और गुरुवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 59 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जायेगी। आज माता सीता की जयंती है। साथ ही आज कालाष्टमी भी है। आज दोपहर पहले 11 बजकर 34 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा।
मेष राशि:आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दोपहर तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विरोधी आज आपके बारे मे अफवाहें फ़ैलाने के लिए तैयार बैठे हैं ऐसा कोई मौका ही न दें। आपकी प्रतिभा मान-सम्मान बढ़ाने में कारगर साबित हो सकती है। आपको कुछ ऐसे काम दिए जायेंगे, जिन्हें आप आसानी से पूरा कर लेंगे। इस राशि के जो लोग विज्ञान से जुड़े हैं, आज उन्हें किसी नयी खोज में बड़ी सफलता मिल सकती है।
वृष राशि:आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज पूरा दिन माता-पिता के साथ बितेगा। जिन सीमित विचारों की वजह से आप विचार के दायरे से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, आज उन्हें तोड़कर जीवन में बदलाव लाने में सफल होंगे। आज सरकारी काम या कोर्ट संबंधित कामों को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा, एग्जाम से रिलेटेड शुभ समाचार मिल सकता हैं। आज जीवनसाथी आपके कार्यों में सहयोग करेंगे।
मिथुन राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। राजनीति से जुडे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है समाज हित में किये गये कामों की तारीफ़ होगी। आज कार्यस्थल पर लोगों के साथ जुड़े रहने की और मिलने-जुलने की कोशिश करेंगे, लेकिन अपने विचारों में किसी भी प्रकार का बदलाव सोच-समझकर करें। पिछली बातों से मिली सीख को आज ध्यान में रखेंगे। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। अनजान व्यक्ति आपका फायदा उठा सकता है, थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
कर्क राशि:आज आपके दिन की शुरुआत खुशियों से भरी होगी। आज अन्य लोगों की समस्याओं को सुलझाने पर आपका ध्यान रहेगा, इस कारण व्यक्तिगत जीवन की कुछ बातों को नजरअंदाज न करें। आज का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बितेगा, आप उसके साथ बाहर जा सकते है जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात होगी। परिवार के साथ रात का डिनर बाहर करने का मन बनायेंगे। इंजीनियरिंग के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए अच्छे रिश्ते आयेंगे।
सिंह राशि:आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आप जिन कामों को करने के लिए सोचेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फायदा दे सकते हैं। आज के दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। जो लोग मिट्टी के व्यवसाय से जुड़े है, उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर अमल करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। लोगों का भरोसा आप पर बना रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
कन्या राशि:आज भाग्य का आपको पूरा-पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे तो बिना गड़बड़ के काम समय से पूरा हो जायेगा। आज आप पुरानी देनदारी निपटा सकते हैं। आज आपको दूसरों का मूड समझने में बहुत हद तक सफलता मिलेगी। आगे बढ़ने के लिए आप कुछ नया सीखेंगे। इस राशि के जो लोग सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के नये अवसर प्राप्त होंगे। आपको सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा, जो आपको सफलता के मार्ग पर एक कदम आगे बढ़ाएगा।
तुला राशि:आज आपका दिन शानदार रहेगा। ऑफिस के किसी काम को लेकर बॉस आपको सलाह देंगे, जो आपके लिए कारगर साबित होगा। आज किसी से भी बेवजह मजाक करने से आपको बचना चाहिए। आज महत्वपूर्ण काम पूरा होने से मन खुश रहेगा। आज कुछ नये मौके और नये विचार सामने आयेंगे, जिन्हें आप खुले मन से स्वीकार करेंगे। आज आप ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात पाने के लिये घरेलू नुस्खों को अपनाना फायदेमंद रहेगा।
वृश्चिक राशि:आज आपका दिन लकी रहेगा। आज आप जो भी करें, अच्छे से समझकर करें, फायदा होगा । सरकारी कामों में किसी अनुभवी से सलाह मिल सकती है, जो आपके बहुत काम आ सकती है । इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक हैं, उनके लिये अपने काम में कुछ बदलाव करने का आज अच्छा दिन है। स्वास्थ्य को लेकर आज आप सतर्क रहेंगे। आज कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। आज के दिन जरूरतमंद को भोजन कराएंगे आपको बेहतर महसूस होगा।
धनु राशि:आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। इस राशि के कांट्रेक्टर के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएँगी। बच्चे आज आपको सरप्राइस देंगे।
मकर राशि:आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन रहा है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बनायेंगे, जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज आपके व्यव्हार में सकारात्मक बदलाव आयेगा, जिससे जीवनसाथी बेहद प्रसन्न रहेंगे। आज व्यापार को गति देने में किसी अनुभवी की सलाह कारगर साबित होगी। वेब डिज़ाइनर के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
कुंभ राशि:आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज किसी ऐसे मित्र से कॉल पर बात होगी, जिससे पुरानी यादें ताजा हो जाएगी। आज पिछली बातों की वजह से मन उलझन में रहेगा, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है, इससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लवमेट के साथ बाहर डीनर पर जा सकते हो। आज आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहेगा। जीवनसाथी प्रसन्न होने की वजह देंगे। वकील वर्ग के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
मीन राशि:आज आपका दिन नई सौगात लेकर आया है। आज करियर संबंधी शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा हो जायेगा। सेहत आज फिट रहेगी। मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने के लिए समय बेहतर है। ऑफिसियल यात्रा का कार्यक्रम बन सकता हैं। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिये आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं । घर के किसी काम को लेकर आप बड़ा फैसला कर सकते हैं। संतान की ओर से आपको अच्छी खुशखबरी मिलेगी। -

Punjab News : Jalandhar Road पर स्थित Preet Medical Store पर चली गोलियां, देखें CCTV
बटाला: पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। अभी कुछ घंटे पहले फतेहगढ़ चूड़ियां में गोलियां चलने की घटना सामने आई थी। जिसके बाद अब जालंधर रोड पर प्रीत मेडिकल स्टोर पर चली गोली चल गई । दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और प्रीत मेडिकल स्टोर के बाहर गोली मारकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है।
मेडिकल स्टोर के मालिक ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, फिर भी दो युवक आए और गोली मारकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
-

Jalandhar News : हथियार लेकर घर में घुसे 4 नकाबपोश लुटेरे, नगदी सहित अन्य सामान लेकर फरार
जालंधर, ENS: शहर में आने दिनी लूट की वारदातों हो रही है और लुटेरे वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के दावों की पोल खोल है। देर रात निजात्म नगर में चार नकाबपोश युवक ने एक घर में घुसकर परिवार को तेजधार हथियार लूट की। वारदात के दौरान युवक तेजधार हथियार दिखाकर तीन मोबाइल, एक लैपटॉप और नगदी लूट बाइक से फरार हो गए हालांकि, उनकी तस्वीरें पास के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गईं, लेकिन अंधेरा ज्यादा होने के कारण बाइक का नंबर साफ नहीं हो सका।
पीड़ित जसवंत सिंह की शिकायत पर थाना पांच की पुलिस को शिकायत दी कि रात करीब 11 बजे अचानक चार नकाबपोश युवक दीवार फांद कर घर में घुस गए। परिवार ने चारों युवकों का विरोध करने की कोशिश की तो उन्होंने तेजधार हथियार निकाल लिए। परिवार तेजधार हथियार देकर डर गए और इसी बात का लुटेरों ने फायदा उठाकर तीन मोबाइल, एक लैपटाप और अलमारी में पड़ी नगदी ले ली और वहां से भाग गए, जिसकी शिकायत उसने थाना पांच की पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर केस दर्ज कर लिया है।