Blog

  • Punjab News: 5 अवैध पिस्टल सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 5 अवैध पिस्टल सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः क्राइम की वारदातों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपयों के कब्जे से अवैध पिस्टल बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए एसपीएच गुरशरण सिंह संधू ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 2 आरोपियों को अवैध पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह और सतपाल सिंह के रूप में हुई है। दोनों आरोपी दोस्त है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति ने गुप्त सूचना दी थी कि दोनों के पास नाजायज असलहा है और अगर इनकी जांच की जाए तो अवैध पिस्टल बरामद हो सकते है।

    जिसके बाद सीआईए स्टाफ ने करवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 अवैध पिस्टल और 10 कारतूस बरामद किए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आज दोनों को अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड हासिल किया गया। अधिकारी ने कहाकि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि दोनों आरोपियों ने यह पिस्टल कहां से खरीद किए है ओर आगे इस अवैध हथियारों का किस काम के लिए इस्तेमाल किया जाना था। पकड़े गए हथियारों में 3 पिस्टल देसी 32 बोर, 2 पिस्टल 30 बोर, और 10 कारतूस शामिल है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सतपाल सिंह पर पहले भी 2 एनडीपीएस के मामले दर्ज है।

  • Work From Home का लालच देकर बिजली विभाग कर्मी से ठगे 27 लाख, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Work From Home का लालच देकर बिजली विभाग कर्मी से ठगे 27 लाख, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः वर्क फ्रॉम होम का लालच देकर ठगों द्वारा ठगी मारने का नया तरीका अपनाया जा रहा है। इसी के चलते 2 ठगों ने महिला को वर्क फ्रॉम होम का लालच देकर 27 लाख रुपए ठग लिए। घटना की शिकायत महिला ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम थाना टीम ने 27 लाख ठगी के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    शिकायतकर्ता अमन सिंह की पत्नी रीतु ने बताया कि वह पंचकूला में बिजली विभाग में नौकरी करती है और सेक्टर-19 पंचकूला में सरकारी क्वार्टर में रह रही है। रीतु ने बताया उसने दिसंबर माह में इंस्टाग्राम पर वर्क फ्राम होम का विज्ञापन देखा और उस पर दिए गए लिंक पर क्लिक कर टेलीग्राम ग्रुप में शामिल कर कुछ टास्क दिए। इस बीच साइबर ठग ने पीडिता को झूठे लालच में फंसाकर बैंक डिटेल्स आदी उससे मांगी। महिला के अनुसार शुरु में कुछ पैसे भेजकर ठगोें ने उसे विश्वास में लेकर छोटी रकम से शुरु कर बड़ी रकम मांगना शुरु कर दिया। जिसके बाद उसे अपने जाल में फंसाकर ठगों ने 27,09,000 रुपए जमा करवा लिए। जब पीडिता को धोखे का शक हुआ तो उसने इसकी शिकायत साइबर क्राइम थाना पंचकूला में दी। पीडिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2) व 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है।

    अब साइबर क्राइम थाना जांच अधिकारी इंस्पेक्टर संदीप मेहता ने साइबर जालसाजी के मामले में 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान अंकित पुत्र हिम्मत सिंह वासी गांव लोहार चौक लाडवा हिसार व चेतन शर्मा पुत्र शिवकुमार शर्मा वासी गांव पनिहार आजाद नगर हिसार के रुप में हुई है। आज दोनों को माननीय अदालत में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड हासिल किया है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुनीष कुमार ने कहा कि पंचकूला जिला में साइबर क्राइम थाना व साइबर हेल्प डेस्क गठित है और ये यूनिट अपना काम कर रही है। इस प्रकार की अगर कोई काल या मैसेज इत्यादि आते है तो तुरंत साइबर कम्पलेंट पोर्टल पर या 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं।

  • Punjab News: अवैध कालोनी बनाने को लेकर लोगों ने प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: अवैध कालोनी बनाने को लेकर लोगों ने प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच द्वारा लगातार अवैध कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान नगर निगम की टीम द्वारा उक्त कालोनियों के बाहर अवैध कालोनी के बोर्ड लगाए जा रहे। लेकिन इसके बावजूद भी लोगों द्वारा अवैध कालोनियों का निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में यह साफ होता है कि इन अवैध कालोनियों को गिराने वाले लोगों को सरकार के आदेशों की कोई परवाह नहीं है।

    इसी के चलते आज शांत विहार कालोनी में रहने वाले लोगों ने अवैध कोलोनियां बनाए जाने को लेकर विरोध किया और जमकर नारेबाजी की। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने कहा कि उन्हें पता चला है कि अवैध तरीके से कालोनी बनाई जा रही है, जिसके चलते पर्यावरण को भी काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से अवैध कालोनी बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले को लेकर उन्होंने डीसी और नगर निगम से शिकायत करने की बात कही।

    मामले की जानकारी देते हुए प्रदर्शनकारियों ने बताया कि हमारी कॉलोनी के बगल में लिकबी का बगीचा है जहां पर कुछ लोग अवैध कॉलोनी बनाने की नीयत इलाके का और पर्यावरण का नुकसान कर रहे है। उन्होंने कहा कि इसका हम विरोध करते हैं तथा प्रशासन से मांग करते हैं कि इन अवैध कॉलोनी का निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

  • पंजावर-बाथड़ी रोड़ पर वाहनों की आवाजाही 12 दिनों के लिए बंद

    पंजावर-बाथड़ी रोड़ पर वाहनों की आवाजाही 12 दिनों के लिए बंद

    ऊना/सुशील पंडित : पंजावर-बाथड़ी सड़क 23/0 से 28/0 किलोमीटर रोड़ तक के भाग पर वाहनों की आवाजाही 20 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक बंद रहेगी। इस अवधि के दौरान यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जाएगा। उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 116 के तहत इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि यह आदेश सड़क मार्ग पर सीमेंट उपचारित परत बिछाने के अपग्रडेशन कार्य को त्वरित और सुचारू रूप से करने को लेकर जारी किए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि वाहनों के आवागमन के लिए यातायात को सम्पर्क मार्ग सुबोवाना से लोअर हरोली और लिंक रोड़ से लोअर भदौड़ी रोड पर मोड़ा गया है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।

  • Punjab News: नशे से नौजवान की मौत, परिवार ने लगाएं गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे से नौजवान की मौत, परिवार ने लगाएं गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं दूसरी ओर नशे के चलते युवाओं की मौत के आंकड़े थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं अब थाना लोपोके अंतर्गत आते गांव चविंडा कलां में नशे की ओवरडोज से एक नौजवान की मौत होने की सूचना मिली है। मृतक की पहचान बचितर सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए मृतक युवक के पिता पूर्व सरपंच तरसेम सिंह और भाई गब्बर सिंह ने बताया कि उनका बेटा बचितर सिंह राजमिस्त्री का काम करता था।

    उन्होंने कहा कि 5 साल पहले नशे का आदी हो गया था। देर रात उसने नशे का इंजेक्शन लगाया, जिससे उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाए कि गांव चाविंडा कलां, बराड़ मधोके कुहाली, चुगावां और थाना लोपोके के कई गांवों में खुलेआम नशा बेचा जा रहा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इस बारे में बात करते हुए खालसा ने कहा कि उन्होंने कई बार लोपोके पुलिस स्टेशन में सूचना दी है, लेकिन पुलिस द्वारा आज तक कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया। पीड़ित परिवार की मांग है कि नशा बेचने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

  • Jalandhar News: श्री गुरु रविदास महाराज और बाबा साहेब पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: श्री गुरु रविदास महाराज और बाबा साहेब पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी, देखें वीडियो

    माहौल बिगड़ने पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस

    जालंधर, ENS: श्री गुरु रविदास महाराज और बाबा साहेब पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मामला गरमा गया। मिली जानकारी के अनुसार श्री गुरु रविदास महाराज की प्रभातफेरी के दौरान गांव में चाय के समय ग्रंथी ने श्री गुरु रविदास और बाबा साहेब के बारे में गलत टिप्पणी के आरोप लगे। जिसके बाद गांव वासियो में भारी रोष पाया गया। गांव वासियों का कहना है कि इस तरह की गई टिप्पणी से लोगों को काफी ठेस पहुंची है। दरअसल, फिल्लौर के पास गांव कांग रय्यीया में गांव के ग्रंथी और उसके भाई द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज और डॉ. बी आर अम्बेडकर के खिलाफ की गई गलत टिप्पणियों के कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर जब गांव वालों ने दोनों को बुलाकर पूछताछ की गई तो पहले उन्होंने इनकार कर दिया लेकिन बाद में जब गांव का माहौल खराब हुआ तो दोनों अपनी गलती के लिए माफी मांगी। वहीं संगत में गुस्सा बढ़ता देख गांव वासियों ने फिल्लौर पुलिस को मामले की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसएचओ संजीव कपूर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों पक्षों के साथ बात करके मामले को शांत करवाया और दोनों के खिलाफ बनती कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।
  • मंदिर को चोर ने बनाया निशाना, नगदी लेकर हुआ फरार

    मंदिर को चोर ने बनाया निशाना, नगदी लेकर हुआ फरार

    चंडीगढ़ः पलसोरा स्थित नगर खेड़ा मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। जहां चोर मंदिर में दानपात्र से पैसे चोरी करके फरार हो गया। घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें एक चोर साफ दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार चोर पहले मंदिर के अंदर घुसता है, फिर दानपात्र से पैसे निकालता है और भाग जाता है। लेकिन उसे यह नहीं पता था कि उसकी पूरी हरकत सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो रही है। थाना-39 पुलिस ने मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी काफी देर तक मंदिर के बाहर और आसपास घूमता रहा, ताकि वारदात को अंजाम देने के बाद किसी की नजर में न आए और आसानी से भाग सके। स्थानीय पार्षद मुनावर ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सेक्टर 55/56 और आसपास के इलाकों में चोरी और नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है, लेकिन पुलिस इसे रोकने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को इलाके में गश्त बढ़ानी चाहिए।

  • उपायुक्त ने गौवंश अभ्यारण्य के लिए चयनित भूमि का किया निरीक्षण

    उपायुक्त ने गौवंश अभ्यारण्य के लिए चयनित भूमि का किया निरीक्षण

    ऊना/सुशील पंडित : उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को ग्राम पंचायत नगनोली का दौरा कर प्रस्तावित गौवंश अभ्यारण्य के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण किया। नगनोली के लबाना माजरा में 397 कनाल भूमि चिन्हित की गई है, जहां लगभग 4.50 करोड़ रुपये की लागत से गौवंश अभ्यारण्य का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के पहले चरण के लिए सरकार से 2.75 करोड़ रुपये की धनराशि की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। जतिन लाल ने बताया कि गौवंश अभ्यारण्य के पूर्ण निर्माण के बाद इसमें 500 गौवंश के रहने की व्यवस्था होगी।

    यहां 6 शेड बनाए जाएंगे, जिनमें से 5 शेड गौवंश के लिए तथा एक शेड चारे के लिए होगा। इसके अतिरिक्त, फार्मासिस्ट रेजिडेंस के निर्माण के साथ अन्य सुविधाओं का भी निर्माण किया जाएगा, जिससे अभ्यारण्य का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके। उपायुक्त ने जानकारी दी कि गौवंश अभ्यारण्य के निर्माण के लिए भूमि को पशुपालन विभाग के नाम हस्तांतरित किया जा चुका है तथा वन विभाग से आवश्यक स्वीकृतियां भी प्राप्त की जा चुकी हैं। वर्तमान में सीमांकन का कार्य प्रगति पर है।

    उपायुक्त ने अधिकारियों को इसे 20 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीमांकन कार्य पूर्ण होते ही एचपीएसआईडीसी के माध्यम से तारबंदी का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, ग्राम पंचायत नगनोली के प्रधान मेहताब ठाकुर, एचपीएसआईडीसी के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र कतना, पशुपालन विभाग की डॉ. स्मृति, वन विभाग से अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • Punjab News: चोरों और स्नेचरों का आंतक, 3 वारदातों को दिया अंजाम, देखें CCTV

    Punjab News: चोरों और स्नेचरों का आंतक, 3 वारदातों को दिया अंजाम, देखें CCTV

    मोहालीः जिले में चोरी और स्नेचिंग की वरादातें लगातार बढ़ रही है। हालात यह हो गए है कि अब सरेआम चोरों द्वारा घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। शहर में एक स्नेचिंग और 2 चोरी की घटनाएं सामने आई है। एक वीडियो में घर के बाहर बैठी महिला की चेन छीनकर स्नेचर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार घर के बाहर बैठी महिला धूप सेंक रही थी। इस दौरान एक्टिवा सवार 2 युवक महिला की चेन छीनकर फरार हो गए।

    घटना दोपहर की बताई जा रही है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दरअसल, घर के बाहर बुजुर्ग महिला धूप सेंक रही थी। इस दौरान एक नौजवान महिला के पास आया और गले से चीन छीनकर फरार हो गया। पीड़ित के अनुसार चैन करीब ढाई तोले की थी। जब स्नेचर चेन छीन रहा था तो इस छीनाझपटी में महिला कुर्सी से नीचे गिर गई। जिसके बाद स्नेचर चैन छीनकर साथी के साथ मौके से फरार हो गया।

    वहीं दूसरी घटना खरड़ से चोरी की सामने आई है। जहां दुकान चोर दुकान से पानी की 2 मोटरें लेकर फरार हो गया। इसी के साथ तीसरी घटना सेक्टर 70 मोहाली में चोरी की सामने आई है। एक्टिवा सवार 2 नौजवान खाली पड़ी गली का फायदा उठाकर घर में घुसते है और घर से इनवटर की बैटरी लेकर फरार हो जाते है। तीनों घटनाओं की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है।

  • Jalandhar News: कोर्ट वेल्फ-पुलिस से धक्का मुक्की और कोर्ट के आर्डर फाड़ने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कोर्ट वेल्फ-पुलिस से धक्का मुक्की और कोर्ट के आर्डर फाड़ने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना रामा मंडी के अंतर्गत आते इलाके में कोर्ट के वेल्फ (कोर्ट ऑर्डर लेकर जाने वाले) के साथ धक्का मुक्की और गाली गालोच करने के मामले में थाना रामामंडी की पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज की है। दरअसल, यूनिवर्सिटी रोड पर जैज होटल पर बेल्फ कोर्ट के आर्डर लेकर पुलिस पार्टी की सुरक्षा के साथ ही वहां पर गया था। जहां पर होटल में मौजूद सुभानपुर निवासी गुरइकबाल सिंह और करोल बाग निवासी जगमीत सिंह ने पड़कर कोर्ट द्वारा भेजे गए ऑर्डर को फाड़ दिया।

    इस दौरान दोनों के द्वारा कोर्ट वेल्फ के साथ धक्का मुक्की की गई और धमकियां भी दी गई। पुलिस द्वारा आरोपी गुरइकबाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा आरोपी जगमीत सिंह मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं इस मामले को लेकर जॉइंट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा ने बताया कि बीते दिन मंगलवार को कोर्ट द्वारा आए वेल्फ के साथ पुलिस पार्टी यूनिवर्सिटी रोड पर जैज होटल पर सम्मन देने के लिए गए थे।

    जिस दौरान वहां पर आरोपियों द्वारा वेल्फ के साथ बदतमीजी और धक्का-मुक्की की गई थी। इस दौरान कोर्ट द्वारा भेजे गए ऑर्डर भी फाड़ दिए। इस दौरान पुलिस पार्टी द्वारा एक आरोपी गुरइकबाल सिंह को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरइकबाल सिंह पर थाना रामा मंडी में सरकारी ड्यूटी में विघ्न डालने और बीएनएस एक्ट की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जबकि दूसरे फरार चल रहे जगमीत सिंह को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।