Blog

  • Punjab News: Gun Point पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Punjab News: Gun Point पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    अमृतसर: थाईलैंड से अमृतसर पहुंचे J&K के व्यक्ति को ई-रिक्शा चालकों द्वारा गन पॉइंट पर उसके कपड़े उतार सुनसान सड़क पर छोड़ दिया गया था । जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गगनदीप सिंह उर्फ ​​गगन और निशान सिंह के रूप में हुई है

    इस मामले में एडीसीपी हरपाल सिंह रंधावा ने बताया कि उक्त आरोपियों ने थाईलैंड से आए एक युवक से 120 थाई डॉलर और 2000 भारतीय करंसी छीन ली थी। आरोपियों ने यह वारदात खिलौना पिस्तौल और चाकू की नोक पर की थी। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों की यह लूट की तीसरी वारदात थी। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है।

    पीड़ित जाबित ने बताया कि वह जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है तथा थाईलैंड में काम करता है। जब वह थाईलैंड से अमृतसर पहुंचा, तो उसने हॉलगेट जाने के लिए रेलवे स्टेशन से ई-रिक्शा लिया और ये दोनों उसे सुनसान जगह पर ले गए और वहां पर उसके साथ लूटपाट की। जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।

  • Punjab News: NRI दूल्हे के झांसे में फंसा परिवार, Palace मे नहीं पहुंची बारात, देखें वीडियो

    Punjab News: NRI दूल्हे के झांसे में फंसा परिवार, Palace मे नहीं पहुंची बारात, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: पैलेस में खुशी का माहौल उस समय गम में बदल गया। जब एनआरआई दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा और दूल्हे के पूरे परिवार का फोन भी बंद था। लड़की के परिवार ने गुरदासपुर एसएसपी कार्यालय में पेश होकर लड़के और उसके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

    लड़की के परिवार ने बताया कि लड़के का परिवार कपूरथला जिले में रेल कोच फैक्ट्री में रहता है। लड़के के पिता फैक्ट्री मे काम करते हैं और लड़का कनाडा पंकज कुमार बैंस कनाडा का एनआरआई है।

    गत दिवस लड़के के परिवार ने रेल कोच फैक्ट्री के नजदीक एक स्थानीय पैलेस में शगुन का आयोजन किया था। इस दौरान एक लड़की ने आकर पंकज पर उसके साथ रिश्ता तय होना बता हंगामा किया था। लड़की के मामा दरबारी लाल ने कहा कि लड़के वालो ने उन्हें सब ठीक करने का डील्स देकर और कल शादी की तैयारियों का हवाला देकर वहा से भेज दिया। परिवार के मुताबिक एसएसपी गुरदासपुर ने लड़के की एलओसी जारी कर संबंधित थाने को मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

  • Punjab News: इस जिले मे चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 घायल, देखे वीडियो

    Punjab News: इस जिले मे चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 घायल, देखे वीडियो

    गुरदासपुर: जिले के कस्बे फतेहगढ़ चूड़ियां से 4 किलोमीटर दूर अवान गांव में अंधाधुंध गोलिया चलने की खबर है। जानकारी के मुताबिक इस घटना मे 3 लोगों के गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों की पहचान लवजोत सिंह (22), गुरप्रीत सिंह (21) और कुलदीप सिंह (55) के रूप मे हुई है।

    घायलों को इलाज के लिए फतेहगढ़ चूड़ियां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया। घायल गुरप्रीत सिंह लवजोत सिंह और घायल कुलदीप सिंह पुत्र राजबीर सिंह ने बताया कि वह घर के बाहर खड़े थे। इस दौरान गांव का सरपंच मन्ना उसका भाई पूर्व पुलिस अधिकारी और उनके साथी हथियारों से लैस होकर आते दिखाई दीये। जिन्होंने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी।

    ड्यूटी पर तैनात डॉ. ऋषभ ने बताया कि गांव अवान से 3 लोग आए हैं। जिनकी जांघों में गोली लगी है और उन्हें इलाज के लिए गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर भेज दिया गया है।घटना की सूचना मिलते ही फतेहगढ़ चूड़ियां एसएचओ किरणदीप सिंह मौके पर पहुंचे और जांच मे जुट गए।

  • Jalandhar News: हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार

    Jalandhar News: हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने हेरोइन सहित 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों की पहचान सूरज निवासी भार्गव कैंप और रवि शर्मा निवासी बाबा खेल के रूप में हुई है।

    थाना बस्ती बावा खेल के जांच अधिकारी एएसआई युवराज सिंह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लैदर कांप्लेक्स के पास नशे की सप्लाई देने आए दोनों युवकों को दबोच कर उनके पास से तलाशी के दौरान 20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज लिया है। पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ में जुट गई है कि वह नशा कहां से लेकर आए थे और किसे देने जा रहे थे।

  • Delhi को मिली नई CM रेखा गुप्ता, कल होगा शपथ ग्रहण समारोह

    Delhi को मिली नई CM रेखा गुप्ता, कल होगा शपथ ग्रहण समारोह

    नई दिल्ली : दिल्ली के सीएम के नाम पर मोहर लग चुकी है। BJP ने रेखा गुप्ता को इस पद पर तैनात किया है। CM थोड़ी देर मे LG से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। कल 20 फरवरी को सीएम समेत मंत्रिमंडल के सभी सदस्य अपने पद की शपथ रामलीला मैदान मे लेंगे। पार्टी के सामने दिल्ली के विकास को लेकर कई चुनौतियां होंगी। दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। रिजल्ट घोषित होने के लंबे समय बाद आज सीएम के नाम का ऐलान हुआ है। वही CM की दौड़ मे आगे रहने वाले प्रवेश वर्मा को डिप्टी सीएम का पद सौंपा गया है। इससे पहले आतिशी मार्लेना, शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज दिल्ली की महिला सीएम रही हैं। रेखा गुप्ता भाजपा की 5वीं महिला मुख्यमंत्री हैं।
  • इन्नर व्हील क्लब ने जरुरतमंद व्यक्ति को दी व्हील चेयर    

    इन्नर व्हील क्लब ने जरुरतमंद व्यक्ति को दी व्हील चेयर    

    ऊना/सुशील पंडित:  इन्नर व्हील क्लब ऊना ने हरोली क्षेत्र के तहत बिलणा गांव के जरूरतमंद दिव्यांग को व्हीलचेयर भेंट की है। बुधवार को ऊना मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग सतनाम सिंह की पत्नि को व्हील चेयर व वित्तिय मदद भेंट की गई। वहीं क्लब सदस्यों ने उसको भविष्य में भी हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।

    इन्नर व्हील क्लब की अध्यक्ष रमा कंवर ने बताया कि उक्त दिव्यांग एक हादसे का शिकार हो गए थे तथा अब वह चलने फिरने में असमर्थ है। ऐसे में क्लब ने उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए। इसी के चलते आज उन्हें व्हील चेयर भेंट की गई है। भविष्य में भी सतनाम सिंह को हर संभव मदद मुहैया करवाई जाएगी। रमा कंवर ने बताया कि इन्नर व्हील क्लब समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इससे पहले भी कई जरुरतमंद लोगों की मदद की गई है।

    इस मौके पर क्लब सचिव शोभा सोनी, कोषाध्यक्ष रेखा शर्मा,मीरा मेहतर,रमा कालिया,निरुपमा महाजन, बबली अमरजीत, सुनीता शर्मा, रंजना बख्शी, नीलम साही,कमला कंवर, मोनिका कौशल व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

  • Jalandhar News: व्यक्ति की मौत को लेकर परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: व्यक्ति की मौत को लेकर परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधर (ENS): संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत होने के लिए लेकर परिजनों ने थाना-1 के बाहर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। परिजनों द्वारा थाने के बाहर प्रदर्शन करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है। दरअसल, देर रात इंदिरा कालोनी में व्यक्ति जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। मृतक की पहचान इंदिरा कालोनी के रहने वाले 45 वर्षीय गोगी राम के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए मृतक के भतीजे गौतम ने बताया कि उसके उसके चाचे के लड़के की किसी लड़की के साथ बातचीत थी।

    आरोप है कि लड़की के परिजनों द्वारा चाचे को परेशान किया जाता था। जिसके चलते परेशान होकर उन्होंने 2 दिन पहले सुसाइड नोट लिखा और उसके बाद अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। परिवार ने आरोप लगाए कि उन्होंने पुलिस को शिकायत दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद परिवार ने गुस्से में आकर थाना-1 के बाहर हंगामा किया गया।

    दूसरी ओर थाना-1 के जांच अधिकारी गुरजीत सिंह ने बताया कि गोगी राम ने देर रात घर जहरीला पदार्थ निगल लिया और उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उसकी सुबह मौत हो गई। परिजनों के अनुसार प्रेम प्रसंग के चलते लड़की के घरवालों से तंग परेशान उसने आत्महत्या की है। वहीं थाना प्रभारी अजायब सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार को बयान दर्ज कर लिए गए हैं बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएंगी।

  • इस इलाके में घूमते तेंदुए का Video Viral, राहगीरों में फैला खौफ, देखें वीडियो

    इस इलाके में घूमते तेंदुए का Video Viral, राहगीरों में फैला खौफ, देखें वीडियो

    पंचकूला: मोरनी रोड पर सड़क के किनारे घूमते एक तेंदुए का वीडियो वायरल हो रहा है । जानकारी के मुताबिक राहगीर द्वारा इस वीडियो को बनाया गया।

    बता दे की पहाड़ी क्षेत्र मोरनी में अक्सर जंगली जानवर घूमते सड़कों में आ जाते हैं और कई बार वह दुर्घटना का शिकार भी हो जाते हैं । इससे पहले भी मोरनी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में तेंदुआ देखने को मिला है। तेंदुए का सड़क पर वायरल वीडियो आने से आसपास के क्षेत्र में खौफ का माहौल है।

  • Jalandhar News : PAP चौक पर धरने को लेकर SDM का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News : PAP चौक पर धरने को लेकर SDM का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गांव नूरपुर चट्ठा की सांझी जमीन पर बने धार्मिक स्थल को लेकर मामला गरमा गया। आज बाबा गिरधारी नाथ की अगुवाई में वाल्मीकि भाईचारे की ओर से पीएपी चौक पर धरना लगाया गया। इस मामले को लेकर प्रशासन के मौके पर ना पहुंचने के विरोध में वाल्मीकि समुदाय ने जालंधर दिल्ली नेशनल हाईवे पर जाम कर दिया। लोग विरोध में हाईवे की सड़क पर लेट गए है। वहीं हाईवे पर लंबा जाम लग गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और एसडीएम मौके पर पहुंचे। लोगों के साथ काफी देर तक एसडीएम की चली मीटिंग के बाद धरने को समाप्त करवा दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए एसडीएम नकोदर लाल विश्वास ने बताया कि नकोदर सबडिवीजन के अंतर्गत आते गांव नूरपुर चठा में पंचायत की जमीन को लेकर हाईकोर्ट में आर्डर किए गए थे कि जो भी नाजायज कब्जा है उसे छुड़वाकर पंचायत को हैंडोवर किए जाएं। वहां पर गांव के एक लड़के की तरफ से मंदिर बनाया गया है। उसको लेकर अभी भी उनके द्वारा क्लेम किया जा रहा था। जिसको लेकर उन्हें बता दिया गया है कि वह हाई कोर्ट में जाकर अपील दायर कर अपने इंसाफ के लिए मांग कर सकते है।

    बता दें कि आज लोगों द्वारा लगाए गए डरने के दौरान लंबा जाम लगा देख प्रशासन द्वारा रूट को डायवर्ट कर दिया गया। दरअसल, नूरपुर में भगवान वाल्मीकि मंदिर के ताले तोड़ने और उसे हटाने को लेकर लोगों में भारी रोष पाया गया। धरना लगाकर बैठे लोगों का आरोप है कि गांव नूरपुर गांव की सांझी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। इस मामले को प्रशासन को पत्र भी जारी किया गया है। जारी पत्र में गगनदीप सिंह ने कहा कि सरपंच बलविंदर कौर और उसके पति शिंगारा सिंह द्वारा गांव की सांझी और सरकारी जमीन पर गांव के कुछ व्यक्तियों से कब्जा करवा लिया है। इस कब्जे में कुछ पंच के मैंबर भी शामिल है।

    गांव वासियों का कहना है कि नूरपूर की सांझी पंचायती और नहर खाली की जमीन की निशानदेही करवाई जाए और अवैध कब्जों को हटाकर गांव की आमदन का साधन बनाया जाए। चेयरमैन जोगिंदर सिंह मान ने कहा कि गांवों के कुछ मुद्दे है। वहीं लोहिया के अंतगर्त आते जलादपुर में ग्रंथ की बेअदबी की गई। इस मामले को लेकर जब शिकायत की गई तो पुलिस ने आरोपी को काबू करने की जगह अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

    वहीं दूसरी ओर नूरपूर चट्ठा में गुरुद्वारा सहित कई जगह धार्मिक स्थान पंचायत की जगह पर बने हुए है। लेकिन पंचायत ने भगवान वाल्मीकि मंदिर बनाए जाने को लेकर केस दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि यह जाति में भेदवाद के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। अगर पंचायत ने कानून लागू करना है तो सभी धर्मों की जगहों पर किया जाना चाहिए। लेकिन एक धर्म को ही निशाना बनाया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने कहा कि 2 घंटे के लिए यह धरना उनके द्वारा लगाया जा रहा है।

    वहीं बाबा गिरधारी नाथ का कहना है कि बिना नोटिस दिए भगवान वाल्मीकि मंदिर के ताले तोड़े गए। इस बेअदबी को लेकर समुदाय में भारी रोष पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक प्रशासन का कोई अधिकारी घटना स्थल पर बात करने के लिए नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि आज 2 घंटे के लिए यह धरना लगाया जा रहा है, लेकिन अगर कोई समाधान ना निकला तो आने वाले समय में संघर्ष को ओर तीखा किया जाएगा।

  • Punjab News: 2 पक्षों में हुआ खूनी विवाद, महिला घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 पक्षों में हुआ खूनी विवाद, महिला घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के गांव कोट करोड़ कलां में घर में बच्चे होने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान 2 पक्षों में खूनी झड़प हो गई। घटना में महिला पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता ने कहा कि वह विधवा है। उन्होंने कहा कि ननंद के बेटा हुआ था और चाचे व ताये बेटे को शरीह (राखी) बांधने को मना किया था। जिसके बाद ताये की बहू और चाचे की परिवार वालों ने उस पर हमला कर दिया।

    महिला ने कहा कि हमारी बच्ची को किसी से मिलने नहीं देते। ऐसे में वह गोबर फेंकने गई थी तो रिश्तेदारों द्वारा उसे गालियां निकालनी शुरू कर दी। जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने महिला पर तेजधार हथियार से सिर पर हमला कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़िता ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है और रिश्तेदारों के खिलाफ बनती कार्रवाई की मांग की है।