Blog

  • Punjab News: बाइक चोरी कर 5 हजार में बेचता था चोर, गिरफ्तार, 13 वाहन बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: बाइक चोरी कर 5 हजार में बेचता था चोर, गिरफ्तार, 13 वाहन बरामद, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिला पुलिस लूटपाट और चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरसेवक सिंह निवासी गांव कोटली अबलू, श्री मुक्तसर साहिब के रूप में हुई है। मामला तब सामने आया जब लाल सिंह नगर के अकुंश कुमार ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित की शिकायत के बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच करके कार्रवाई करते हुए उनकी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

    सिविल लाइन थाने के एसएचओ रविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से कुल 13 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पूछताछ में पता चला कि आरोपी नशे का आदी है और अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी करता था। वह मोटरसाइकिलों को मात्र 4 से 5 हजार रुपए में बेच देता था।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही चार मामले दर्ज हैं। उसने बठिंडा जिले के विभिन्न इलाकों से मोटरसाइकिलें चुराई थी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस को मामले में और भी अहम खुलासों की उम्मीद है।

  • Punjab News: शादी में DJ बंद करवाने गए पुलिस कर्मियों पर हुआ हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: शादी में DJ बंद करवाने गए पुलिस कर्मियों पर हुआ हमला, देखें वीडियो

    पैलेस के मैनेजर सहित 6 पर मामला दर्ज

    पठानकोटः शादी समारोह में डीजे बंद करवाने गई पुलिस टीम पर हमला होने की घटना सामने आई है। दरअसल, प्रशासन द्वारा शादियों में रात 10 बजे तक डीजे बजाने के आदेश जारी किए हैं ताकि लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। लेकिन आदेशों की उल्लघंना होने पर जब पुलिस की टीम डीजे बंद करवाने गई तो उन पर ही समारोह में मौजूद लोगों द्वारा हमला कर दिया गया। घटना एरिना गुलशन पैलेस की है, जहां रात करीब 2 बजे पुलिस को 112 पर डीजे चलाए जाने की शिकायत मिली थी। बताया जा रहा है कि एरिना गुलशन पैलेस में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था, जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीजे को बंद करवाने की कोशिश की तो लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। समारोह में मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट भी की गई। इस घटना को लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। दूसरी ओर घटना को लेकर जब पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि देर रात उनकी टीम को 112 पर शिकायत मिली थी कि रात के 2 बज गए हैं , लेकिन एरिना गुलशन पैलेस में अभी भी तेज आवाज में डीजे चलाया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि जब उनकी टीम डीजे बंद करवाने गई तो समारोह में मौजूद लोगों द्वारा पुलिस के साथ साथ मारपीट की गई। जिसके चलते हमने पैलेस के मैनेजर समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है जिनकी तलाश में टीमें छापेमारी कर रही हैं।
  • Punjab News: चाचा-भतीजे में पानी को लेकर हुआ हंगामा, खूब चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    Punjab News: चाचा-भतीजे में पानी को लेकर हुआ हंगामा, खूब चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले की नेशनल कॉलोनी में पानी की टंकी को लेकर भारी हंगामा होने का मामला सामने आया है, जिसमें एक ही परिवार के 2 पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंटें चलाईं और वाहनों की तोड़फोड़ भी की गई। घटना के बाद पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, लुधियाना की नेशनल कॉलोनी में देर रात चाचा-भतीजे के बीच झगड़ा हो गया। दोनों ने एक दूसरे के घर पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान उनके वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। हमले की वजह पानी की टंकी बताई जा रही है। दरअसल, चाचा घर में राजमिस्त्री लगा रहे थे, जिसके बाद बगल के भतीजे के घर में लगी पानी की टंकी किसी तरह लीक हो गई और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। दोनों परिवारों के मैंबरों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। यह भी बताया जा रहा है कि भतीजे ने बाहर से एक लड़के को बुलाकर चाचा और उसके बेटे की पिटाई की है।

    इस संबंध में जब पुलिस से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि पानी की टंकी को लेकर हंगामा हो गया था और उन्होंने एक दूसरे पर हमला बोल दिया। हमने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया है और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: पुलिस के दावों की खुली पोल, थाने से 200 मीटर दूरी पर नशा करते युवक, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस के दावों की खुली पोल, थाने से 200 मीटर दूरी पर नशा करते युवक, देखें वीडियो

    आरोपः पूरा मोहल्ला बेच रहा है नशा

    लुधियानाः पंजाब सरकार और प्रशासन द्वारा भले ही नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के आदेश जारी किए गए है, लेकिन उसके बावजूद सरेआम नशा बिकने के मामले सामने आ रहे है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस द्वारा कासो सहित कई ऑपरेशन चलाए जाते है, लेकिन उस दौरान कहीं से भी भारी मात्रा में नशा बरामद नहीं होता। पुलिस के ऑपरेशन के खत्म होने के कुछ दिनों बाद फिर से नशे बेचने की घटनाएं सामने आने लग जाती। वहीं ताजा मामला हल्का उत्तरी से सामने आया है, जहां खुलेआम नशा बिक रहा है। यही नहीं बल्कि नशा करते युवकों की वीडियो भी सामने आई है। चौकाने वाली बात यह है कि पुलिस थाना के पास ही नशेड़ियों द्वारा नशे का सेवन किया जा रहा है। दरअसल, थाना सलेम टाबरी से 200 मीटर दूर नानक नगर के पार्क में सरेआम इंजेक्शन, पानी और चिट्टा लेकर युवक नशा करते है। वीडियो ने पुलिस प्रशासन के दावों की पोल खोल कर रख दी है। हल्का उतरी में विधायक मदन लाल बग्गा ने इस पार्क से करीब 70 मीटर दूरी पर एक न्यू स्पोर्ट्स पार्क का भी उद्घाटन किया था, लेकिन पुलिस की ढीली कार्रवाई के कारण सरेआम चिट्टे का सेवन युवक कर रहे है। नशा कर रहे युवकों ने कहा कि विधायक मदन लाल बग्गा को भी पता है कि इलाके में नशा बिकता है। कोई एक घर नहीं बल्कि पूरा मोहल्ला ही नशा बेच रहा है। युवकों का कहना है कि उनके हाल यह हो गए है कि सुबह चाहें उन्हें चाय मिले या न मिले, लेकिन नशा मिलना लाजमी है। वह कई बार नशा छोड़ने का मन भी बनाते है लेकिन नशा छूट नहीं रहा। नशेड़ियों ने कहा कि वह 300 रुपए की पुड़िया नशे की खरीदते है। विधायक से उन्होंने पहले कहा था कि नशा से किसी तरह हटाया जाए तो उन्होंने कहा कि जाओ सिविल अस्पताल वहां उपचार मिलेगा। नशेड़ियों ने कहा कि पीरू बंदा मोहल्ला में नशा बेचने वालों को पुलिस पकड़े तभी नशा उन तक पहुंचना बंद होगा।
  • बंगाणा के अंदरोली में हुई महिला की हत्या का आरोपी निकला पति, रस्सी से गला घोंट कर की थी हत्या: अजय ठाकुर

    बंगाणा के अंदरोली में हुई महिला की हत्या का आरोपी निकला पति, रस्सी से गला घोंट कर की थी हत्या: अजय ठाकुर

    अंदरोली हत्याकांड का आरोपी 48 घंटे में बंगाणा पुलिस ने दिल्ली से दबोचा,
    हत्या करके आरोपी छुपा रहा जंगल में, सुबह ऊना से अम्ब फिर ट्रेन से भागा था दिल्ली
    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अंदरोली गांव में हुई निर्मम हत्या के मामले में वंगाणा पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। महिला की हत्या कर फरार हुए आरोपी पति को पुलिस ने महज 48 घंटे में दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने बंगाणा थाना में प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी साझा की। डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने बताया कि मृतका 35 वर्षीय दिनेश्वरी देवी  जिसकी हत्या उसके पति दिनेश उर्फ काकू( 31) ने ही की थी। ठाकुर ने कहा कि रविवार रात दिनेश उर्फ काकू चार वर्ष के बाद अपने घर गांव अंदरोली में रात के समय लौटा और उसने अपनी पत्नी दिनेश्वरी देवी का गला रस्सी से घोंट दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रात में ही फरार हो गया। अजय ठाकुर ने कहा कि दिनेश्वरी देवी के 5 वर्षीय बेटे ने जब मां को बेसुध पाया। तो साथ कमरे में सोई दादी के पास जाकर वृतांत सुनाया। जब आरोपी की मां बहू के कमरे में गई तो दिनेश्वरी देवी जमीन पर बेसुध पड़ी थी। जब रोने की आवाज गांव वासियों ने सुनी, तब दिनेश्वरी के परिजनों ने उसे मृत अवस्था में तुरंत पुलिस को सूचना दी।
     मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेजा। पोस्मार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत की पुष्टि हुई, जिससे यह साफ हो गया कि यह हत्या का मामला है। अजय ठाकुर ने कहा कि हत्या के बाद आरोपी की लोकेशन ट्रैक करने के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया। जांच में पता चला कि आरोपी ऊना से बस पकड़कर अम्व पहुंचा, जहां से वह ट्रेन के जरिए दिल्ली रवाना हुआ। अजय ठाकुर ने बताया कि पुलिस टीम ने सूत्रों की मदद से आरोपी की धड़पकड़ शुरू कर दी और थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने विशेष दस्ते सहित दिल्ली में उसकी तलाश शुरू कर दी। आखिरकार, दिल्ली में आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी अजय ठाकुर ने बताया पुलिस के लिए यह एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन हमारी टीम ने तेज़ी से कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ लिया। अपराधी को पकड़ने में आधुनिक तकनीक और पुलिस की सूझबूझ ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने आरोपी को ऊना लाकर कोर्ट में पेश करके आरोपी का रिमांड पर लेकर हत्या की पूरी साजिश और इसके पीछे के कारणों की गहराई से जांच करेगी।
     बंगाणा पुलिस की सतर्कता से महज 48 घंटे में केस सुलझा
    इस मामले में बंगाणा पुलिस की तेज़ कार्रवाई काबिले तारीफ है। महज 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है। डीएसपी अजय ठाकुर ने कहा कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। बहीं रायपुर के अंदरोली में हुई हत्या की वारदात दिल को हिला देने वाली है। एक गरीब परिवार कच्चा ओर टूटा फूटा मकान बहू की हत्या बेटा हत्या का आरोपी पुलिस हिरासत में घर पर बूढ़ी मां और पांच वर्ष का बेटा कैसे होगा उक्त परिवार के जीवन का निर्वाह यही जनता में चर्चा बनी हुई है।
  • Punjab News: पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, शव अस्पताल में छोड़कर भागा, देखें वीडियो

    Punjab News: पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, शव अस्पताल में छोड़कर भागा, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक को मायके से उसका पति 10 फरवरी को अपने साथ ले गया था। बाद में युवक ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते मृतक की बहन कांता देवी ने बताया कि उसकी बहन की युवक के साथ कोर्ट मेरिज हुई थी लेकिन उनके घर वाले उनकी शादी को नहीं मानते थे जिसके चलते वह अभी मायके रह रही थी। उसकी बहन को उसका पति 10 फरवरी को घर से ये कहकर ले गया था कि वह उसे अपनी मासी के घर लेकर जा रहा है जिसके चलते उन्होंने अपनी बहन को उसके साथ भेज दिया।

    कांता ने बताया कि जब उसकी बहन काफी देर बाद भी घर नहीं आई तो उन्होंने उसके पति से अपनी बहन के साथ बात करवाने के लिए कहा। पहले तो काफी समय तक वह बात को टालता रहा लेकिन बाद में उसने कहा कि उसने अपनी पत्नी को होशियारपुर वाली बस में बैठाकर वापस भेज दिया है, आप उसे लेने चले जाना। उन्होंने कहा कि जब परिजन उसे लेने गए तो वह वहां नहीं मिली जिसके बाद उसके अपनी फोन बंद कर लिया।

    बाद में परिवार ने लड़की के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। बाद में परिजनों को पता चला कि एक लड़की की लाश नवीन नगर के एक निजी अस्पताल में पड़ी है। उसके बाद लड़की के परिवार वालों ने जाकर उसकी पहचान की तो यह उनकी लड़की की लाश थी जो वह एक अस्पताल में छोड़कर भाग गया था। परिजनों ने आरोप लगाए कि उसके पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अज्ञात तरीके से उनकी लड़की को मार दिया है। उन्होंने मांग की कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

  • Jalandhar News: वाल्मीकि भाईचारे का प्रदर्शन, Delhi National Highway किया जाम, लगी लंबी कतारे, देखें Live

    Jalandhar News: वाल्मीकि भाईचारे का प्रदर्शन, Delhi National Highway किया जाम, लगी लंबी कतारे, देखें Live

    जालंधर, ENS: गांव नूरपुर चट्ठा की सांझी जमीन पर बने धार्मिक स्थल को लेकर मामला गरमा गया है। जहां आज भगवान वाल्मीकि मंदिर गियान आश्रम के बाबा गिरधारी नाथ की अगुवाई में वाल्मीकि भाईचारे की ओर से पीएपी चौक पर धरना लगाया गया। इस मामले को लेकर प्रशासन के मौके पर ना पहुंचने के विरोध में वाल्मीकि समुदाय ने जालंधर दिल्ली नेशनल हाईवे पर जाम कर दिया। लोग विरोध में हाईवे की सड़क पर लेट गए है। वहीं हाईवे पर लंबा जाम लग गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले को शांत करवाया जा रहा है। दूसरी ओर प्रशासन द्वारा रूट को डायवर्ट कर दिया गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार नूरपुर में मंदिर गिराने को लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। धरना लगाकर बैठे लोगों का आरोप है कि गांव नूरपुर गांव की सांझी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। इस मामले को प्रशासन को पत्र भी जारी किया गया है। जारी पत्र में गगनदीप सिंह ने कहा कि सरपंच बलविंदर कौर और उसके पति शिंगारा सिंह द्वारा गांव की सांझी और सरकारी जमीन पर गांव के कुछ व्यक्तियों से कब्जा करवा लिया है। इस कब्जे में कुछ पंच के मैंबर भी शामिल है।

    गांव वासियों का कहना है कि नूरपूर की सांझी पंचायती और नहर खाली की जमीन की निशानदेही करवाई जाए और अवैध कब्जों को हटाकर गांव की आमदन का साधन बनाया जाए। चेयरमैन जोगिंदर सिंह मान ने कहा कि गांवों के कुछ मुद्दे है। वहीं लोहिया के अंतगर्त आते जलादपुर में ग्रंथ की बेअदबी की गई। इस मामले को लेकर जब शिकायत की गई तो पुलिस ने आरोपी को काबू करने की जगह अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

    वहीं दूसरी ओर नूरपूर चट्ठा में गुरुद्वारा सहित कई जगह धार्मिक स्थान पंचायत की जगह पर बने हुए है। लेकिन पंचायत ने भगवान वाल्मीकि मंदिर बनाए जाने को लेकर केस दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि यह जाति में भेदवाद के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। अगर पंचायत ने कानून लागू करना है तो सभी धर्मों की जगहों पर किया जाना चाहिए। लेकिन एक धर्म को ही निशाना बनाया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने कहा कि 2 घंटे के लिए यह धरना उनके द्वारा लगाया जा रहा है।

    वहीं बाबा गिरधारी नाथ का कहना है कि बिना नोटिस दिए भगवान वाल्मीकि मंदिर के ताले तोड़े गए। इस बेअदबी को लेकर समुदाय में भारी रोष पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक प्रशासन का कोई अधिकारी घटना स्थल पर बात करने के लिए नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि आज 2 घंटे के लिए यह धरना लगाया जा रहा है, लेकिन अगर कोई समाधान ना निकला तो आने वाले समय में संघर्ष को ओर तीखा किया जाएगा।

    मामले की जानकारी देते हुए ज्वाइंट कमिशनर संदीप शर्मा ने कहा कि नूरपूर चट्ठा गांव में जमीनी विवाद को लेकर कोई आदेश जारी हुए थे। इस दौरान मंदिर के विवाद को लेकर आज लोगों द्वारा धरना लगाया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को उनकी टीम के द्वारा रूट को डायवर्ट कर दिया गया है। वहीं हाईवे जाम किए जाने को लेकर ज्वाइंट कमिश्नर ने कहा कि लोगों द्वारा हाईवे जाम करने से मना कर दिया गया है और हाईवे खुला हुआ है। वहीं इस धरने को लेकर ज्वाइंट कमिशनर ने कहा कि उनके एरिये का मामला नहीं है। एसडीएम द्वारा लोगों से बातचीत की जा रही है।

  • Jalandhar News: PAP चौक पर लोगों ने लगाया धरना, लगा जाम, भारी हंगामा, देखें Live

    Jalandhar News: PAP चौक पर लोगों ने लगाया धरना, लगा जाम, भारी हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: पीएपी चौक पर लोगों ने प्रशासन के खिलाफ धरना लगा दिया है। इस दौरान पीएपी में काफी लंबा जाम लग गया है। मिली जानकारी के अनुसार नूरपुर में मंदिर गिराने को लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। धरना लगाकर बैठे लोगों का आरोप है कि गांव नूरपुर गांव की सांझी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। इस मामले को प्रशासन को पत्र भी जारी किया गया है।

    जारी पत्र में गगनदीप सिंह ने कहा कि सरपंच बलविंदर कौर और उसके पति शिंगारा सिंह द्वारा गांव की सांझी और सरकारी जमीन पर गांव के कुछ व्यक्तियों से कब्जा करवा लिया है। इस कब्जे में कुछ पंच के मैंबर भी शामिल है। गांव वासियों का कहना है कि नूरपूर की सांझी पंचायती और नहर खाली की जमीन की निशानदेही करवाई जाए और अवैध कब्जों को हटाकर गांव की आमदन का साधन बनाया जाए।

    चेयरमैन जोगिंदर सिंह मान ने कहा कि गांवों के कुछ मुद्दे है। वहीं लोहिया के अंतगर्त आते जलादपुर में ग्रंथ की बेअदबी की गई। इस मामले को लेकर जब शिकायत की गई तो पुलिस ने आरोपी को काबू करने की जगह अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

    वहीं दूसरी ओर नूरपूर चट्ठा में गुरुद्वारा सहित कई जगह धार्मिक स्थान पंचायत की जगह पर बने हुए है। लेकिन पंचायत ने भगवान वाल्मीकि मंदिर बनाए जाने को लेकर केस दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि यह जाति में भेदवाद के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। अगर पंचायत ने कानून लागू करना है तो सभी धर्मों की जगहों पर किया जाना चाहिए। लेकिन एक धर्म को ही निशाना बनाया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने कहा कि अनिश्चित काल के लिए यह धरना उनके द्वारा लगाया जा रहा है।

  • Punjab News: 10 किलो हेरोइन सहित कुख्यात तस्कर चाचा बावा का करीबी गिरफ्तार

    Punjab News: 10 किलो हेरोइन सहित कुख्यात तस्कर चाचा बावा का करीबी गिरफ्तार

    अमृतसरः पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से 10 किलो हेरोइन बरामद की गई है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी साझा की है। आरोपी पाकिस्तान में बैठे कुख्यात तस्कर चाचा बावा के संपर्क में था। आरोपी की पहचान हरमनदीप सिंह निवासी गांव महल, अमृतसर के रूप में हुई है।

    कुख्यात तस्कर चाचा बावा ड्रोन के माध्यम से अटारी सेक्टर में हेरोइन भेजता था। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और अन्य साथियों की पहचान करने के लिए जांच की जा रही है। आरोपी भारत में और अन्य कितनी तस्करों के साथ संपर्क में था, इस पर फिलहाल जांच जारी है। जांच के बाद पुलिस फरार चल रहे नशा तस्करों को भी गिरफ्तार करेगी।

  • महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की बस खड़े ट्रेलर से टकराई, 1 की मौत, कई घायल

    महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की बस खड़े ट्रेलर से टकराई, 1 की मौत, कई घायल

    छत्तीसगढ़ः महाकुंभ जा रहे यात्री सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। दरअसल, जगदलपुर से महाकुंभ जा रही बस खड़ी ट्रेलर से टकरा गई जिसमें 1 की मौत हुई है वहीं 18 लोग घायल है। बुधवार सुबह 6 बजे मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की सीमा पर वेंकनगर खैरझिटी गांव के पास यह हादसा हुआ। घायलों को अनूपपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है इनमें 2 की हालत गंभीर बनी हुई है।

    वहीं हादसे के बाद लंबा जाम गया था जिसे घंटों बाद यातायात पुलिस ने खुलवाया है। बस में करीब 45 लोग थे, इनमें 18 लोग घायल हुए है और 1 हेल्पर की मौत हुई है। ज्यादातर लोग जगदलपुर के रहने वाले थे बाकी अलग-अलग जिलों से थे।

    मध्य प्रदेश ASP ज्योति दुबे बताया कि ब्रेक डाउन होने से एक ट्रेलर मोड़ पर खड़ा हुआ था। रायपुर से प्रयागराज के लिए बस जा रही थी जो खड़े ट्रेलर से टकरा गई। इसमें 1 हेल्पर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 17-18 लोग घायल हुए है।

    घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। खड़े ट्रेलर को हटाने के लिए हाइड्रा बुलवाया गया है। घटना में महेंद्र ट्रेवल्स की CG 19F 0297 नंबर की बस के सामने का हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो गया। शुरुआती जांच में बस चालक की लापरवाही पूर्वक बस चलाने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।