Blog

  • Punjab News: पुलिस हिरासत से आरोपियों ने की भागने की कोशिश, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस हिरासत से आरोपियों ने की भागने की कोशिश, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल से पुलिस हिरासत से आरोपियों के भागने का मामला सामने आया है, लेकिन समय रहते ही पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। जानकारी अनुसार अदलात की ओर से 2 युवकों को किसी मामले में आरोपी करार देते सजा सुनाई गई थी। जिसके बाद पुलिस टीम आरोपियों का मेडिकल करवाने सिविल अस्पताल लुधियाना पहुंची थी।

    अभी पुलिस सिविल अस्पताल के बाहर ही थी आरोपियों ने मौका देख वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन हाथों में हथकड़ियां होने के चलते वह भाग नहीं पाए, जिसे पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। जिसके बाद आरोपियों को मेडीकल के लिए सिविल अस्पताल में लेजाया गया।

  • मकान में लगी भीषण आग, दूसरी मंजिल से लोगों ने लगाई छलांग, देखें वीडियो

    मकान में लगी भीषण आग, दूसरी मंजिल से लोगों ने लगाई छलांग, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः नांगलोई में घर में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार घर में गैस लीक होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग लगने के दौरान परिवार के 6 लोगों ने दूसरी मंजिल छलांगें लगाई और जान बचाई। वहीं, घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान दूसरी मंजिल से छलांग लगाने से घायल परिवार वालों को लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। फिलहाल सभी घायलों का पुष्पांजलि अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे में घायलों की पहचान 19 वर्षीय प्रांजल, 40 वर्षीय प्रीति, 40 वर्षीय पंकज, 18 वर्षीय पनव, 13 वर्षीय वैभव और 20 वर्षीय स्वेता के रूप में हुई है। आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। बताया जा रहा है कि आग घर की पहली और दूसरी मंजिल पर घरेलू सामान में लगी थी। उधर, सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि गैस लीक होने से मकान में आग लगी थी। बता दें कि दूसरी मंजिल से कूदने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि गैस लीक होने की वजह से एक घर में आग लग गई थी। इसी दौरान दूसरी मंजिल पर मौजूद लोगों ने नीचे छलांग लगा दी।
  • मामी ने 3 वर्षीय भांजे को खाने में दिया जहर, जानें वजह

    मामी ने 3 वर्षीय भांजे को खाने में दिया जहर, जानें वजह

    रोहतासः जिले से रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक रंजिश के चलते एक मामी ने अपने 3 वर्षीय भांजे की हत्या कर दी। बच्चे के नाना के मुताबिक, आरोपी महिला अपनी ननद के ऑपरेशन में खर्चे से नाराज थी।

    घटना वाले दिन घर में बच्चे को दूध पिलाने को लेकर भी आरोपी महिला का अपने ससुर और ननद से विवाद हुआ था जिसके बाद उसने गुस्से में अपनी चचेरी सास से जहर मंगवाया और दूध-रोटी में मिलाकर बच्चे को खिला दिया। तबीयत बिगड़ने के बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृत बच्चे की पहचान पड़रिया गांव निवासी शैलेंद्र कुमार के बेटे सत्यम कुमार के रूप में हुई है।

    जानकारी देते बच्चे के नाना मंगरू ने बताया कि बच्चे की मां खुशबू कुमारी का हाल ही में परिवार नियोजन का आपरेशन हुआ था। इसमें 20 हजार रुपए का खर्च आया था, जो कि उसके नाना ने दिया था। इस बात से भी महिला नाराज चल रही थी जिससे गुस्से में आकर उसने सत्यम को जहर दे दिया।

    पुलिस ने मंगलवार को आरोपी मामी नेहा कुमारी और उसकी चचेरी सास गुलाबो देवी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बच्चे का मामा फरार है।

  • Punjab News: नए खुले Restaurant में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab News: नए खुले Restaurant में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    मोगाः गुरु नानक कॉलेज रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में देर रात अचानक आग लग गई। जिससे रेस्टोरेंट पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलते ही मौके पर फायरब्रिगेड की टीमें पहुंची, जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    रेस्टोरेंट के मालिक अमृतपाल सिंह बताया कि 10 दिन पहले ही उन्होंने टेस्ट पंजाब के नाम से नया रेस्टोरेंट शुरू किया था। किसी का फोन आया कि उनके रेस्टोरेंट से धुंआ निकल रहा है, तुरंत वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि रेस्टोरेंट में आग फैल चुकी थी। जिसके बाद फायरब्रिगेट को सूचित किया। आग से उनका 8 से 10 लाख का नुकसान हुआ है। पीड़ित दुकानदार ने मदद की गुहार लगाई है।

    दमकल विभाग के अधिकारी विजय बहादुर ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। आग बिल्डिंग की बेसमेंट में बने रेस्टोरेंट में लगी थी। फिलहाल जानी नुकसान से बचाव रहा।

  • Jalandhar News: 258 ग्राम हेरोइन के साथ युवक काबू, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 258 ग्राम हेरोइन के साथ युवक काबू, देखें वीडियो

    जालंधरः कमिश्नरेट पुलिस ने ट्रैप लगाकर एक युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है जिससे 258 ग्राम हेरोइन, इलैक्ट्रोनिक कंडा और पालीथिन बरामद हुआ है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी नशा तस्करी का काम करता है। जिसके बाद पुलिस टीम को तैयार कर गांव काकी गुरुद्वारा साहिब जालंधर के पास ट्रैप लगाया गया। जहां से आरोपी को गिरफ्तार किया तो उसके पास से 52 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    आरोपी की पहचान राजपाल उर्फ पाली रविदास कालोनी के रूप में हुई। पूछताछ मेें कई खुलासे किए गए, जिसके बाद उसकी बताई गांव डल्लवां के पास एक छापेमारी कर वहां से 206 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाना रामा मंडी जालंधर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पहले भी 6 मामले दर्ज है। जिसमें 5 एनडीपीएस और एक चोरी का मामला दर्ज है। पाली नशा तस्करी के बड़े आपरेशन में शामिल था।

  • Jalandhar News: HMV College के बाहर स्टूडेंट्स के परिजनों ने लगाया धरना, भारी हंगामा, देखें Live

    Jalandhar News: HMV College के बाहर स्टूडेंट्स के परिजनों ने लगाया धरना, भारी हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: HMV College के बाहर स्टूडेंट्स के परिजनों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ धरना लगा दिया है। मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने कहा कि कल बच्चों का पेपर है और उन्हें अब कॉलेज द्वारा रोल नंबर नहीं दिया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि पहले एससी कोटे से फार्म और फीस भरवाई गई, जिसके बाद अब कहा जा रहा है कि जनरल कोटे के हिसाब से वह फीस जमा करवाए।

    परिजनों ने कहा कि जनरल कोटे क में 32 हजार रुपए फीस है और एससी कोटे में 12 हजार रुपए फीस है। 11वीं छात्रा के परिजनों ने कहा कि बच्चों को शुरुआत से कुछ नहीं कहा गया, लेकिन अब कल बच्चे का पेपर है और उसे रोल नंबर नहीं दिया जा रहा। आरोप है कि कॉलेज द्वारा कहा जा रहा है कि पूरे पैसे मिलने पर ही बच्चे को रोल नंबर दिया जाएगा। जिसके चलते परिजनों द्वारा हंगामा किया जा रहा है।

    वहीं बस्ती दानिशमंदा के स्टूडेंट के परिजनों ने कहा कि वह एससी कोटे से है और उसकी पहले भी बेटी इसी कॉलेज में पढ़ चुकी है, लेकिन अब दूसरे बच्चे को लेकर कॉलेज प्रशासन द्वारा जनरल कोटे की फीस देने के लिए कहा जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि ऐसे में कॉलेज द्वारा उनके बच्चे का भविष्य खराब किया जा रहा है। वहीं महिलाओं ने आरोप लगाए है कि वह एससी कोटे से है और पिछले 3 महीने से लाइनों में लगकर फार्म भरे गए। जिसके बाद अब प्रशासन द्वारा जनरल कोटे से पैसे जमा करवाने के लिए कहा जा रहा है। परिजनों ने कहा कि ऐसे में वह 30 से 35 हजार रुपए कहां से जमा करवाने के लिए लेकर आएं।

  • Action में सरकारः 76 खिलाड़ियों के सर्टीफिकेट किए रद्द, लिस्ट जारी

    Action में सरकारः 76 खिलाड़ियों के सर्टीफिकेट किए रद्द, लिस्ट जारी

    अंबालाः सरकार ने खई खिलाड़ियों को बड़ा झटका देते हुए सर्टीफिकेट रद्द कर दिए है। जारी सूची के अनुसार सरकार द्वरा ग्रेड सी और डी ग्रेडेशन के खिलाड़ियों के सर्टिफिकेट रद्द किए गए हैं। बताया जा रहा हैकि इन खिलाड़ियों के ग्रेडेशन सर्टिफिकेट्स को खेल विभाग ने संदेह के दायरे में पाया है। हालांकि इन सभी के सर्टिफिकेट विभाग के ही उपनिदेशकों (डिप्टी डायरेक्टर) की ओर से जारी किए गए हैं। विभाग की ग्रेडेशन वैरिफिकेशन कमेटी ने अपनी जांच में पाया कि सर्टिफिकेट विभागीय पॉलिसी के नियमों के तहत जारी नहीं किए गए हैं। सूची में 76 खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।

    खेल विभाग के उपनिदेशक मनजीत सिंह की ओर से जारी यह सूची अंबाला, रोहतक, गुरुग्राम और हिसार के खेल बोर्डों को संबोधित है। जारी सूची मेें लिखा है कि आपको निर्देश दिया जाता है कि आपके कार्यालय ने हरियाणा राज्य के कई खिलाड़ियों को ग्रेड-सी और डी खेल ग्रेडेशन सर्टिफिकेट जारी किए हैं, जो निदेशालय में गठित ग्रेडेशन वेरिफिकेशन कमेटी द्वारा विभागीय नीति के नियमों के विरुद्ध पाए गए हैं। इसलिए इन्हें रद्द किया जाता है।

    विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क के आदेशों पर विभाग के उपनिदेशक (खेल) मंजीत सिंह की ओर से चारों खेल मंडलों– हिसार, रोहतक, गुरुग्राम व अंबाला के डिप्टी डायरेक्टर के पत्र लिखा है। साथ ही, 15 जिलों के जिला खेल अधिकारियों को भी पत्र भेजा है। इन जिलों में भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, नारनौल, पलवल, पानीपत रोहतक व सोनीपत शामिल हैं।

    खेल मंडलों के उपनिदेशकों को खिलाड़ियों की लिस्ट भेजते हुए निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिलों से संबंधित खिलाड़ियों को उनका पक्ष रखने का मौका दें। सुनवाई के बाद खेल ग्रेडेशन प्रमाण-पत्रों को नियमानुसार रद्द करने की सिफारिश करने के निर्देश भी उपनिदेशकों को दिए हैं। जिन 76 खिलाड़ियों के ग्रेड ग्रेडेशन सर्टिफिकेट पर सवाल उठाए हैं, उनमें से 27 खिलाड़ियाें के पास ‘ग्रेड-सी’ के सर्टिफिकेट हैं और बाकी के पास ‘ग्रेड-डी’ के सर्टिफिकेट हैं।

    हरियाणा सरकार ने खेल कोटे के तहत खिलाड़ियों के सरकारी नौकरी के नियम बनाए हुए हैं। हालांकि इससे जुड़ी पॉलिसी में संशोधन भी होते रहे हैं। विभिन्न प्रकार के खेलों में भागीदारी व मैडल हासिल करने पर खिलाड़ियों के ग्रेडेशन सर्टिफिकेट दिए जाते हैं। नायब सरकार अब कई विभागों में खेल कोटे को बहाल कर चुकी है। वहीं खेल विभाग में सीधे डिप्टी डायरेक्टर नियुक्त करने की शुरूआत मनोहर सरकार के समय से ही हो गई थी।

    पूर्व की हुड्डा सरकार ने ओलंपिक, कॉमन वेल्थ व एशियाई खेलों के विजेताओं को पुलिस में सीधे डीएसपी, इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर लगाने की शुरूआत की थी। मनोहर सरकार के पहले कार्यकाल में इस पॉिलसी में संशोधन करके पदक विजेता खिलाड़ियों को एचपीएस के अलावा एचसीएस लगाने का भी निर्णय लिया गया। हालांकि बाद में मनोहर पार्ट-।। में इस फैसले को बदल दिया गया। इसके बाद खेल विभाग में ही डिप्टी डायरेक्टर के नये पद सृजित किए गए।

  • National Highway पर चलती कार में लगी आग, जिंदा जला कपड़ा व्यापारी, देखें वीडियो

    National Highway पर चलती कार में लगी आग, जिंदा जला कपड़ा व्यापारी, देखें वीडियो

    सोनीपतः खरखौदा में नेशनल हाईवे 334-B पर चलती कार में आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात इस घटना में कपड़ा व्यापारी कार में जिंदा जल गया। बताया जा रहा है कि व्यापारी रोहतक से दिल्ली लौट रहा था। अचानक रोहणा गांव के पास कार में आग लग गई। इस भीषण हादसे में व्यापारी कार से बाहर नहीं निकल पाया, जिसके चलते कार में जलकर व्यक्ति की मौत हो गई। कार में आग लगी देख आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिसके बाद पुलिस ने व्यापारी के जले हुए शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के रोहिणी निवासी दीपक की दिल्ली के कुतुबगढ़ गांव में मामा-भांजा के नाम से रेडीमेड कपड़ों दुकान है और वह किसी काम के सिलसिले में रोहतक गए थे। जब वह कार से दिल्ली लौट रहे थे तो गांव रोहणा के पास उनकी कार में अचानक से आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह जल गई। घटना के समय वह कार में अकेले थे। आग इतनी तेजी से फैली की उसे बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। कार में आग की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कार से दीपक का बुरी तरह से जला हुआ शव बरामद हुआ। कार में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
  • मातम में बदली खुशियांः शादी समारोह में चली गोली, 5 वर्षीय बच्चे की मौत, देखें वीडियो

    मातम में बदली खुशियांः शादी समारोह में चली गोली, 5 वर्षीय बच्चे की मौत, देखें वीडियो

    मुरैनाः चंबल अंचल में हर्ष फायरिंग की घटना थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब मध्य प्रदेश के मुरैना में आयोजित एक शादी समारोह में एक 5 वर्षीय मासूम बच्चे की जान चली गई। इस घटना से शादी की ख़ुशियां मातम में बदल गईं। मिली जानकारी के अनुसार जौरा कस्बे की शिवहरे धर्मशाला में मंगलवार देर रात एक शादी समारोह का आयोजन किया गया था। इस शादी में पड़ोसी युवक की बंदूक से हुए हर्ष फायर की गोली मासूम बच्चे रोहन उर्फ गप्पू शाक्य को जा लगी।

    गंभीर घायल मासूम को जौरा से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोहन अपनी मौसी की शादी में शामिल होने आया था। शादी की खुशियां घटना के बाद से मातम में बदल गईं। फायरिंग करने वाले युवक की पहचान पड़ोसी अभिषेक के रूप में हुई। दरअसल, यह भी शादी में सपरिवार शामिल हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक अवैध कट्टे से अपने घर पर खड़े होकर फायरिंग कर रहा था। दूसरी ओर पास में मासूम रोहन खेल रहा था और फायरिंग के दौरान गोली रिहान को जा लगी और उसकी मौत हो गई।

    जौरा टीआई उदयभान यादव ने बताया, पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले तब जाकर घटना का खुलासा हुआ कि आरोपी अभी परिवार सहित फरार है। दूसरी ओर प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद बाइक सवार कुछ लड़के तेजी से भागते नजर आए थे। इस पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें हरिदास शाक्य का पड़ोसी अभिषेक शाक्य कट्‌टा चलाता दिखा। इसकी गोली गप्पू को लगी थी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर हर संभावित ठिकाने पर अभिषेक की तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि गोली किसी व्यक्तिगत रंजिश में चलाई गई थी या यह कोई हादसा था।

     

  • Punjab News: घर में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 महिलाओं सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 महिलाओं सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः कपूरथला जिले के अंतगर्त आते सतनामपुरा थाने की पुलिस ने घर में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर छापामारी करके 2 महिलाओं और 2 पुरुषों को संदिग्ध परिस्थितियों में काबू कर और आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, सतनामपुरा थाने की पुलिस ने मुख्य अधिकारी हरदीप सिंह मान की देखरेख में फगवाड़ा के नांगल गांव के एक घर में छापा मारा तो पुलिस को इस घर से 2 जोड़े व कुछ आपतिजनक चीजें बरामद हुईं। पुलिस को इस मकान में जिस्मफिरोशी का धंधा करने की शिकायत मिली थी जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

    इस पूरे मामले को लेकर जब मौके पर मौजूद आम आदमी पार्टी के नेता जरनैल नंगल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि गांव में यह मकान एक एनआरआई का है जिसने इसे एक अप्रवासी महिला को मकान किराए पर दे रखा है और वह महिला इस मकान में बाहर से लड़के-लड़कियों को बुलाकर गलत काम करवा रही थी। उन्होंने कहा कि गांव में यह धंधा काफी समय से चर्चा में था जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया।